#अथर्ववेद (6-9) Atharv Ved
dharmvidya.wordpress.com hindutv.wordpress.com santoshhastrekhashastr.wordpress.com bhagwatkathamrat.wordpress.com jagatgurusantosh.wordpress.com santoshkipathshala.blogspot.com santoshsuvichar.blogspot.com santoshkathasagar.blogspot.com bhartiyshiksha.blogspot.com santoshhindukosh.blogspot.com palmistryencyclopedia.blogspot.com
santoshvedshakti.blogspot.com
अथर्ववेद, अमृतप्रदाता सूक्त (6.1) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- सविता; छन्द :- 1 त्रिपदा पिपीलिकमध्या साम्नी जगती, 2-3 पिपीलिकमध्या पुर उष्णिक्।
दोषों गाय बृहद् गाय द्युमद्धेहि आथर्वण स्तुहि देवं सवितारम्॥
हे आथर्वण! (ऋषि अथर्वा के अनुयायी एवं अविचल ब्रह्म को जानने वाले) आप बृहत्साम का गान करें, रात्रि पहर में भी गान करें। सबको उत्पन्न करने वाले सविता देव की उपासना करें।(अथर्ववेद, अमृतप्रदाता सूक्त 6.1.1)
Hey Atharvan (followers of Rishi Athrva and acquainted with the immobile Brahm)! Recite Brahatsam during the night, as well. Worship Savita Dev who produced all.
तमु ष्टुहि यो अन्तः सिन्धौ सूनुः। सत्यस्य युवानम द्रोघवाचं सुशेवम्॥
जो जीव मात्र को भव सागर में सत्य की ओर प्रेरित करने वाले हैं, हमेशा युवा अवस्था में रहने वाले हैं, सुख प्रदाता हैं एवं सबके निमित्त हितकारी वाणी बोलने वाले हैं, उन सविता देव की उपासना करें।(अथर्ववेद, अमृतप्रदाता सूक्त 6.1.2)
भवसागर :: celestial, cosmic ocean, the ocean of the world, ocean of life and death, existential ocean.
Worship Savita Dev who inspire the living being towards the truth, in the vast celestial-cosmic ocean, grants comforts-pleasure, speak blissful words.
स घा नो देवः सविता साविषदमृतानि भूरि। उभे सुष्टुती सुगातवे॥
वे सविता देव दोनों तरह के उत्कृष्ट मंत्र पाठ के आधार पर पर्याप्त मात्रा में हमें अमृत अनुदान देते रहें।(अथर्ववेद, अमृतप्रदाता सूक्त 6.1.3)
Let Savita Dev continue granting us elixir-nectar through recitation of excellent Mantrs, in sufficient quantity.
अथर्ववेद, जेताइन्द्र सूक्त (6.2) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- सोम, वनस्पति; छन्द :-परोष्णिक्।
इन्द्राय सोममृत्विजः सुनोता च धावत। स्तोतुर्यो वचः शृणवद्धवं च मे॥
हे ऋत्विग्गणों! आप हमारी याचना को सम्मान पूर्वक श्रवण करने वाले इन्द्र देव के हेतु सोमरस निचोड़ें तथा भली प्रकार परिशोधित व परिमार्जित करें।(अथर्ववेद, जेताइन्द्र सूक्त 6.2.1)
Hey Ritviz Gan! Extract-squeeze Somras for Devraj Indr who respond to our prayers gracefully and thoroughly revise and refine it.
आ यं विशन्तीन्दवो वयो न वृक्षमन्धसः। विरप्शिन् वि मृधो जहि रक्षस्विनीः॥
जिनके समीप अभिषुत सोम वैसे ही पहुँचा जाता है, जैसे पेड़ के समीप पक्षी, ऐसे हे विज्ञानी वीर (इन्द्र देव)! आप राक्षसी प्रवृति वालों का विनाश करें।(अथर्ववेद, जेताइन्द्र सूक्त 6.2.2)
Hey enlightened brave-invincible Devraj Indr! Extracted Somras is delivered to you just as the birds reach the trees. Destroy those who possess demonic tendencies-nature.
सुनोता सोमपाव्ने सोममिन्द्राय वज्रिणे। युवा जेतेशानः स पुरुष्टुतः॥
हे अध्वर्यो! सोमरस का सेवन करने वाले, शत्रुओं का विनाश करने वाले, वज्र धारण करने वाले देवराज इन्द्र के निमित्त सोम अभिषुत करें। चिरयुवा, सम्पूर्ण जगत् के अधिपति, याजकों की इच्छापूर्ति करने वाले देवराज इन्द्र की अभ्यर्थना करें।(अथर्ववेद, जेताइन्द्र सूक्त 6.2.3)
Hey priests accomplishing Yagy! Extract Somras for Devraj Indr who wield Vajr, destroy the enemies. Worship-request Devraj Indr, who is always young, accomplish the desires of the Yajak Gan and is the Lord of the whole world.(01.07.2026)
अथर्ववेद, आत्मगोपन सूक्त (6.3) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- इन्द्रापूषन्, अदिति, मरुद्गण, अपांनपात्, सिन्धुसमूह, विष्णु, द्यौ, 2 द्यावा-पृथिवी, ग्रावा, सोम, सरस्वती, अग्नि, 3 अश्विनीकुमार, उषासानक्ता, अपांनपात्, त्वष्टा; छन्द :- जगती, 1 पथ्याबृहती।
पातं न इन्द्रापूषणादितिः पान्तु मरुतः।
अपां नपात् सिन्धवः सप्त पातन पातु नो विष्णुरुत द्यौः॥
हे इन्द्र तथा पूषन् देवता! आप हमारी सुरक्षा करें। देवजननी अदिति तथा उनचास मरुद्गण हमारी सुरक्षा करें। "अपांनपात्” (जल को अपने स्थान से विचलित न होने देने वाले अन्तरिक्षीय विद्युत रूप अग्नि देव) तथा सातों समुद्र हमारी सुरक्षा करें। स्वर्ग लोक तथा प्रजा पालक विष्णु देवता भी हमारी सुरक्षा करें।(अथर्ववेद, आत्मगोपन सूक्त 6.3.1)
Hey Indr Dev & Pusha Dev! Protect us. Dev Mata Aditi and forty nine Marud Gan should protect us. Agni Dev present in the space as lightening and the seven seas should protect us. Heavens and nurturer Bhagwan Shri Hari Vishnu should also protect us.
पातां नो द्यावापृथिवी अभिष्टये पातु ग्रावा पातु सोमो ना अंहसः।
पातु नो देवी सुभगा सरस्वती पात्वग्निः शिवा ये अस्य पायवः॥
इच्छा की पूर्ति के निमित्त स्वर्ग लोक तथा भूलोक हमारी सुरक्षा करें। सोमाभिषव करने का पत्थर, निष्पन्न सोम तथा उत्तम वैभव वाली सरस्वती हमें कुकृत्य से बचाएँ। अग्नि देवता अपने रक्षक प्रवाहों द्वारा हमारी रक्षा करें।(अथर्ववेद, आत्मगोपन सूक्त 6.3.2)
For accomplishment of desires heavens and earth should protect us. Stones meant for Somabhishek, extracted Somras and Saraswati having excellent grandeur should protect us from misdeeds. Agni Dev should protect us along with his protection currents.
पातां नो देवाश्विना शुभस्पती उषासानक्तोत न उरुष्यताम्।
अपां नपादभिहुती गयस्य चिद् देव त्वष्टर्वर्धय सर्वतातये॥
पालनकर्त्ता अश्विनी कुमार हमारी सुरक्षा करें। दिन-रात के देवता उषासानक्ता हमारी सुरक्षा करें। बादल में जल को स्थिर रखने वाले अग्नि देव हिंसकों से हमारी रक्षा करें। हे त्वष्टा देव! आप सम्पूर्ण विकास हेतु हमारी वृद्धि करें।(अथर्ववेद, आत्मगोपन सूक्त 6.3.3)
Nurturer Ashwani Kumars should protect us. Deity of day & night Ushasanakta should protect us. ,Agni Dev who keep the water stable in clouds should protect us from the violent person-beasts. Hey Twasta Dev! Grow us for complete all round development-growth.
अथर्ववेद, आत्मगोपन सूक्त (6.4) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- 1 त्वष्टा, पर्जन्य, ब्रह्मणस्पति, अदिति; 2 अंश, भग, वरुण, मित्र, अर्यमा, अदिति, मरुद्गण; 3 अश्विनीकुमार, द्यौष्पिता। छन्द :- 1 पथ्या बृहती, 2 संस्तार पंक्ति, 3 त्रिपदा विराट् गायत्री।
त्वष्टा मे दैव्यं वचः पर्जन्यो ब्रह्मणस्पतिः।
पुत्रैर्भ्रातृभिरदितिर्नु पातु नो दुष्टरं त्रायमाणं सहः॥
सबके निर्माणकर्त्ता त्वष्टा देव, वृष्टि कारक मेघ, सत्य-ज्ञानी ब्रह्मणस्पति तथा अपने पुत्र और भाइयों सहित अदिति हमारी देवोचित प्रार्थना को सुनें तथा हम सबके दुर्धर्ष एवं पोषण शक्ति की सुरक्षा करें।(अथर्ववेद, आत्मगोपन सूक्त 6.4.1)
दुर्धर्ष :: invincible, indomitable, difficult to subdue, someone or something that is incredibly powerful, fierce and hard to defeat or approach.
Hey producer-developer of all, Twasta Dev! Rain forming-seeding clouds, truthful Brahman Spati and your sons and brothers, Mata Aditi should listen-respond to our Godly-divine prayers and protect our invincible power and capability to nourish.
अंशो भगो वरुणो मित्रो अर्यमादितिः पान्तु मरुतः।
अप तस्य द्वेषो गमेदभिह्रुतो यावयच्छत्रुमन्तितम्॥
अशं, भग, वरुण मित्र तथा अर्यमा और अदिति तथा सम्पूर्ण मरुद्गण हमारी सुरक्षा करें। देवता गण हमें उस शत्रु से बचाएँ जो हमारा अहित करने की इच्छा करता हो। हमसे दूर हुआ वह हिंसक द्वेष, शत्रु को दूर भगा दे।(अथर्ववेद, आत्मगोपन सूक्त 6.4.2)
Let Ansh, Bhag, Varun, Mitr, Aryma, Aditi and all Marud Gan protect us. Let demigods protect us from the enemy who wish to harm us. Violent envy repelled away from us, should run the enemy away from us.
धिये समश्विना प्रावतं न उरुष्या ण उरुज्मन्नप्रयुच्छन्। द्यो 3 ष्पितर्यावय दुच्छुना या॥
हे अश्विनी कुमार! आप हमारी अच्छी बुद्धि तथा यज्ञादि पावन कृत्य का अच्छी तरह से संरक्षण करें। हे विस्तीर्ण गमनशील वायु देव! आप प्रमाद रहित होकर हमारा संरक्षण करें। हे प्राणियों के पालनकर्त्ता स्वर्गलोक! दुःशुना देवी अर्थात् दुर्गति को हमसे दूर भगा दें।(अथर्ववेद, आत्मगोपन सूक्त 6.4.3)
विस्तीर्ण :: फैला हुआ, विस्तृत, दूर, महासागर संबंधी, प्रशस्त; प्रचुर, प्रभूत, व्यापक, लंबा-चौड़ा, विशाल; huge, long, broad, wide, roomy, expended, ample, wider, commodious, oceanic, extensive, roomy, ample, spacious, vast.
दुर्गति :: दुर्दशा, दरिद्रता; कष्ट, मुसीबत, अभाग्य, दुर्घटना, विगति, आफ़त; misery, misadventure, turmoil, misfortune.
Hey Ashwani Kumars! Protect our intelligence and the pious Yagy thoroughly. Hey Vayu Dev travelling vast distances! Protect us from ego. Hey nurturer of the living beings, heavens! Move away Dushna Devi i.e., misfortune from us.
अथर्ववेद, वर्चः प्राप्ति सूक्त (6.5) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- 1, 3 अग्नि, 2 इन्द्र; छन्द :- 1, 3 अनुष्टुप्, 2 भुरिक् अनुष्टुप्।
उदेनमुत्तरं नयाग्ने घृतेनाहुत। समेनं वर्चसा सृज प्रजया च बहुं कृधि॥
हे अग्नि देवता! आपका आवाहन घी के द्वारा किया जाता है। आप अपने साधकों को उत्कृष्ट स्थान प्रदान करके श्रेष्ठ बनाएँ तथा शरीर को तेज से युक्त करें एवं पुत्र पौत्रादि सन्तानों की पुष्टि करें।(अथर्ववेद, वर्चः प्राप्ति सूक्त 6.5.1)
Hey Agni Dev! You are invoked with Ghee. Make your worshipers-Sadhak best granting them excellent positions, make their body aurous-radiant and nurturer-nourish their sons and grand sons.
इन्द्रेमं प्रतरं कृधि सजातानामसद् वशी। रायस्पोषेण सं सृज जीवातवे जरसे नय॥
हे देवराज इन्द्र! इस उपासक को ऊर्ध्वगामी बनाएँ। आपकी अनुकम्पा से यह अपनी जाति में उत्तमोत्तम, स्वतन्त्र तथा सभी को वशीभूत करने वाला हो। इसे अत्यधिक धन से समृद्ध करके, सुखपूर्वक वृद्धावस्था तक जीवन यापन करने वाला बनाएँ अर्थात् दीर्घायु प्रदान करें।(अथर्ववेद, वर्चः प्राप्ति सूक्त 6.5.2)
Hey Devraj Indr! Make this worshiper rising up. By virtue of your kindness-grace, he should be best in his caste-Varn, free and capable of controlling all. Grant him extreme wealth, comfortable old age and long lived.
यस्य कृण्मो हविगृहे तमग्ने वर्धया त्वम्। तस्मै सोमो अधि ब्रवदयं च ब्रह्मणस्पतिः॥
हे अग्नि देव! जिस किसी के गृह में हम यज्ञ आदि का आयोजन करें, आप उसे धन-वैभव से युक्त करें। सोम तथा ब्रह्मणस्पति उस पर अपनी अनुकम्पा बनाएँ रखें।(अथर्ववेद, वर्चः प्राप्ति सूक्त 6.5.3)
अनुकंपा :: करुणा, सहानुभूति, दया; sympathy, compassion, mercy.
Hey Agni Dev! Make the person rich and prosperous, in who's house we perform Yagy. Let Som Dev and Brahman Spati Dev have their compassion-mercy over him.
अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त (6.6) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- 1 ब्रह्मणस्पति, 2-3 सोम; छन्द :- अनुष्टुप्।
यो 3 स्मान् ब्रह्मणस्पतेऽदेवो अभिमन्यते। सर्वं तं रन्धयासि मे यजमानाय सुन्वते॥
हे ब्रह्मणस्पते! शत्रु देव विमुख होकर हमें विनष्ट करने की कामना करता है, आप उसे हमारे सोमाभिषव करने वाले ऋत्विज के वशीभूत कर दें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.6.1)
Hey Brahman Spatye! The enemy is alienated from the God and wish to destroy us. Put him under the control of the Ritviz who extract Som.
यो नःसोम सुशंसिनो दुःशंस आदिदेशति। वज्रेणास्य मुखे जहि स संपिष्टो अपायति॥
हे सोम! उत्कृष्ट विचार वाले हम पर जो कठोर वचन बोलने वाले शत्रु राज्य करें, आप उनके मुँह पर वज्र द्वारा प्रहार करें। जिससे वह विचूर्ण होकर दूर हो जाएँ।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.6.2)
Hey Som! The enemy who rule us, talk tough with us-the ones who speak virtuous words, should be struck with Vajr over his mouth; so that he turn into power and move away from us.
यो नः सोमाभिदासति सनाभिर्यश्च निष्ट्यः। अप तस्य बलं तिर महीव द्यौर्वधत्मना॥
हे सोम! जो अपनी जाति के शत्रु या दूसरे जाति के शत्रु हमें विनष्ट करें, आकाश से गिरने वाली सौदामिनी की भाँति आप उनके बल तथा सैनिकों का विनाश कर दें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.6.3)
Hey Som! Destroy the strength and soldiers of the enemy of our own caste or other caste, like the lightening from space, who wish to destroy us.(02.07.2026)
अथर्ववेद, असुरक्षयण सूक्त (6.7) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- 1-2 सोम, 3 विश्वेदेवा; छन्द :- 1 निवृत् गायत्री, 2-3गायत्री।
येन सोमादितिः पथा मित्रा वा यन्त्यद्रुहः। तेना नोऽवसा गहि॥
हे सोम! आपके जिस सुव्यवस्था के कारण देवयान नामक पथ पर मित्र आदि द्वादश आदित्य तथा उनकी अदिति बिना एक-दूसरे से टकरा कर गमन करती हैं, उसी प्रकार की भावना सहित आप हमारे संरक्षण करने के उद्देश्य से पधारें।(अथर्ववेद, असुरक्षयण सूक्त 6.7.1)
सुव्यवस्था :: किसी चीज या काम का सही, नियमित और सुनियोजित तरीके से किया जाना; orderliness, well-organized, good administration, proper administration.
Hey Som! Your orderly ensures that Mitr etc twelve Adity Gan and Mata Aditi travel freely without colluding with each over the path called Devyan. With the same sentiment-feeling come to protect us.
येन सोम साहन्त्यासुरान् रन्धयासि नः। तेना नो अधि वोचत॥
हे अजेय शक्ति सम्पन्न सोम! जिस बल के द्वारा आप हमारे शत्रुओं को पराभूत करते हैं, उसी बल सहित हमें आशीर्वचन प्रदान करें।(अथर्ववेद, असुरक्षयण सूक्त 6.7.2)
Hey invincible mighty Som! Bless us with the same might & power with which you defeat our enemies.
येन देवा असुराणामोजांस्यवृणीध्वम्। तेना नः शर्म यच्छत॥
हे देवताओं! आपने स्वयं के जिस बल के द्वारा देव विरोधी राक्षसों की शक्ति को समाप्त कर दिया था तथा जिस शक्ति के द्वारा शस्त्र प्रहारक शत्रुओं की शक्ति को समाप्त करके जीत लिया था, उसी शक्ति (बल) के द्वारा हमें सुख प्रदान करें।(अथर्ववेद, असुरक्षयण सूक्त 6.7.3)
Hey demigods-deities! Your strength due to which you eliminated the demons who were anti-against you and the power by using which you finished the power of enemies and won them, with the same power-might grant us pleasure-comforts.
अथर्ववेद, कामात्मा सूक्त (6.8) :: ऋषि :- जमदग्नि; देवता :- कामात्मा, 2 सुपर्ण, 3 द्यावा-पृथिवी, सूर्य; छन्द :- पथ्यापंक्ति।
यथा वृक्षं लिबुजा समन्तं परिषस्वजे।
एवा परि ष्वजस्व मां यथा मां कामिन्यसो यथा मन्नापगा असः॥
हे देवि! जैसे एक लता पेड़ से लिपटकर ऊँचाई की ओर बढ़ती हैं, वैसे ही तुम मेरी कामना वाली होकर, मेरे संग सघनता से जुड़ी रहो तथा मुझसे दूर न जाओ।(अथर्ववेद, कामात्मा सूक्त 6.8.1)
लिपटना :: चिपकना; cling, embrace, hug, stick, wrap.
Hey Goddess-Devi! The way a creeper cling to the tree and rise up, similarly you should be attached with me with the desire of having me, densely (closely, tightly) remaining close to me.
यथा सुपर्णः प्रपतन् पक्षौ निहन्ति भूम्याम्।
एवा नि हन्मि ते मनो यथा मां कामिन्यसो यथा मन्नापगा असः॥
जिस प्रकार ऊपर उड़ता हुआ गरुड़ अपने पंखों के नीचे दबाता है, उसी प्रकार तुझे ऊर्ध्वगामी बनाने के हेतु (हे पत्नी) तेरे चित्त को अपनी तरफ लाता हूँ, जिसके फलस्वरूप तुम मेरी कामना वाली होकर, मेरे साथ सघनता से जुड़ी रहो तथा मुझसे दूर न जाओ।(अथर्ववेद, कामात्मा सूक्त 6.8.2)
The way flying Garud press its feather down, similarly to rise up, hey wife, I bring your psyche-innerself towards me, so that you desire-love me and remain attached with me, closely and do not move away from me.
यथेमे द्यावापृथिवी सद्यः पर्येति सूर्यः।
एवा पर्येमि ते मनो यथा मां कामिन्यसो यथा मन्नापगा असः॥
जैसे सूर्य धरती आदि लोकों को अपने प्रकाश से संव्याप्त कर लेता है, वैसे ही हम आपने प्रभाव से तुम्हारे चित्त को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। जिससे तुम मेरे प्रति कामना वाली होकर, मेरे साथ सघनता से जुड़ी रहो तथा मुझसे दूर न जाओ।(अथर्ववेद, कामात्मा सूक्त 6.8.3)
The way Sun illuminate the earth and other abodes, simialry we attract your psyche-innerself with our impact. You should be desirous of me and remain attached with me densely and do not go away from me.
अथर्ववेद, कामात्मा सूक्त (6.9) :: ऋषि :- जमदग्नि; देवता :- कामात्मा 3, गोसमूह; छन्द :- अनुष्टुप्।
वाञ्छ मे तन्वं 1 पादौ वाञ्छाक्ष्यौ 3 वाञ्छ सक्थ्यौ।
अक्ष्यौ वृषण्यन्त्याः केशा मां ते कामेन शुष्यन्तु॥
तुम मेरी काया तथा दोनों पदों की अभिलाषा वाली हो। मेरे दोनों चक्षुओं तथा दोनों जंघाओं की इच्छा वाली हो। मेरे अंग-प्रत्यंग को प्रेमभरी दृष्टि से देखो। सेचन की इच्छा से सम्पन्न तुम्हारे नयन तथा बाल मेरे मन को प्रेरित करते हैं।(अथर्ववेद, कामात्मा सूक्त 6.9.1)
You desire my body and status, both. You wish to have my eyes and my thighs. Look at my organs-body with love. Your eyes and hairs inspire my innerself with the desire of insemination reproduction.
मम त्वा दोषणिश्रिषं कृणोमि हृदयश्रिषम्।
यथा मम क्रतावसो मम चित्तमुपायसि॥
मैं तुम्हें अपनी बाँहों तथा हृदय में स्थान लेने वाली बनाता हूँ, जिससे तुम मेरे कार्य में प्रवीण एवं मेरे मन के अनुकूल गमन करने वाली बनो अर्थात् मुझे प्रसन्न करने वाली बनो।(अथर्ववेद, कामात्मा सूक्त 6.9.2)
I grant you position-place in my arms and heart, so that you become expert-skilled in my efforts-functions and act like my innerself-mind, i.e., make me happy-pleased
यासां नाभिरारेहणं हृदि संवननं कृतम्। गावो घृतस्य मातरोऽ मूं सं वानयन्तु मे॥
जिसकी नाभि प्रसन्नता प्रदायक एवं हृदय प्रेमपूर्ण है, उस स्त्री आदि को घृत उत्पादक गौएँ हमारे साथ संयुक्त करें।(अथर्ववेद, कामात्मा सूक्त 6.9.3)
Grant ghee producing cows to the woman whose navel and heart produce love.
अथर्ववेद, संप्रोक्षण सूक्त (6.10) :: ऋषि :- शन्ताति; देवता :- 1 अग्नि, 2 वायु, 3 सूर्य; छन्द :- साम्नी त्रिष्टुप्, 2 प्राजापत्या बृहती, 3 साम्नी बृहती।
पृथिव्यै श्रोत्राय वनस्पतिभ्योऽग्नयेऽधिपतये स्वाहा॥
विस्तृत धरती, शब्द ग्रहण करने वाली इन्द्रिय अथवा धरती के श्रोत्र स्वरूप दिशाओं, वृक्ष-वनस्पतियों के अधिपति देव धरती के अधिष्ठाता अग्नि देव के हेतु श्रेष्ठ आहुति प्रदान करते हैं।(अथर्ववेद, संप्रोक्षण सूक्त 6.10.1)
Vast earth, sound producing sense organs or ears of earth like the directions, make offerings to the deity-Lord of tree, vegetation and earth Agni Dev.
प्राणायान्तरिक्षाय वयोभ्यो वायवेऽधिपतये स्वाहा॥
जीव मात्र में संचरित होने वाले, जीव मात्र को चैतन्य करने वाले प्राण के निमित्त एवं उसके भ्रमण स्थान अंतरिक्ष के हेतु हवियाँ अर्पित हैं।(अथर्ववेद, संप्रोक्षण सूक्त 6.10.2)
Offerings are made for Air Vital which move in the living beings-organism, making him conscious and its place of movement the space.
दिवे चक्षुषे नक्षत्रेभ्यः सूर्यायाधिपतये स्वाहा॥
दीप्तिमान् (प्रकाशवान) स्वर्गलोक के निमित्त, उसको ग्रहण करने वाली इन्द्रिय नेत्र के निमित्त, उसके आभा से आलोकित नक्षत्र के निमित्त तथा उसके अधिष्ठाता प्राणियों के प्रेरक सूर्य के निमित्त ये हवियाँ अर्पित है।(अथर्ववेद, संप्रोक्षण सूक्त 6.10.3)
Offerings are made for illuminated heavens, its acceptors eyes, constellations illuminated by it and inspirer of the living beings deity-Lord Sury Dev.
अथर्ववेद, पुंसवन सूक्त (6.11) :: ऋषि :- प्रजापति; देवता :- रेतस्, 3 प्रजापति अनुमति, सिनीवाली; छन्द :- अनुष्टुप्।
शमीमश्वत्थ आरूढस्तत्र पुंसुवनं कृतम्। तद् वै पुत्रस्य वेदनं तत् स्त्रीष्वा भरामसि॥
शमी पर अश्वत्थ जब आरुढ़ होता है, तो पुंसवन किया जाता है। इसके द्वारा पुत्र प्राप्ति का योग बनता है। हम पुत्रोत्पत्ति के निमित्त स्त्रियों में उस कर्म को संपादित करते हैं।(अथर्ववेद, पुंसवन सूक्त 6.11.1)
पुंसवन :: यह सनातन धर्म (Hinduism) में एक प्रमुख वैदिक संस्कार (Vedic sacrament) है जो गर्भावस्था के दौरान मां और अजन्मे बच्चे के स्वास्थ्य, बौद्धिक विकास और सुरक्षा के लिए किया जाता है; rites for a male child, male-production rite, sanctification of the foetus.
When Shami tree rides-grows Peeple Tree, rites pertaining to sanctification of the foetus are performed leading to birth of male child. For the production of son these rites are undertaken.(03.07.2026)
पुंसि वै रेतो भवति तत् स्त्रियामनु षिच्यते। तद् वै पुत्रस्य वेदनं तत् प्रजापतिरब्रवीत्॥
पुरुषत्व ही रेतस् (उत्पादक शुक्र) बनता है। उसका स्थापन नारी में किया जाता है, तब पुत्रोत्पत्ति का योग बनता है। यह प्रजा उत्पन्न करने वाले देव अथवा विशेषज्ञ का कहना है।(अथर्ववेद, पुंसवन सूक्त 6.11.2)
Manly hood-potency, potential generate sperms. When they are inserted in the ovary of the woman, then there may be the birth of a son. This has been said by the deity evolving populace and the specialists.
प्रजापतिरनुमतिः सिनीवाल्य चीक्लृपत्। स्त्रैषूयमन्यत्र दधत् पुमांसमु दधदिह॥
उक्त अनुशासन से अलग स्थिति में प्रजापति एवं अनुमति तथा सिनीवाली देवियाँ गर्भ धारण कराती है, तो 'स्त्रैष्य' (कन्या उत्पत्ति) का योग बनता है; लेकिन उस पूर्वोक्ति मर्यादा से पुत्रोत्पत्ति ही होती है।(अथर्ववेद, पुंसवन सूक्त 6.11.3)
Under he control of above regulations, Prajapati and Sinivali Devis help in conceiving, resulting into the birth of girl child. But the above process lead to birth of a male child.
अथर्ववेद, सर्पविषनिवारण सूक्त (6.12) :: ऋषि :- गरुत्मान्; देवता :- तक्षक; छन्द :-अनुष्टुप्।
परि द्यामिव सूर्योऽहीनां जनिमागमम्। रात्री जगदिवान्यद्धंसात् तेना ते वारये विषम्॥
जिस तरह सूर्य देवता स्वर्गलोक को जानते हैं, उसी तरह हम सम्पूर्ण सर्पों की उत्पत्ति को जानने वाले हैं। जैसे रात जगत् को सूर्य से दूर कर देती है, वैसे ही हम विष का निवारण करते हैं।(अथर्ववेद, सर्पविषनिवारण सूक्त 6.12.1)
The way Sury Dev recognise heavens, similarly we know the birth of all serpents-snakes. The way night isolate the universe from the Sun, we cure the poison.
यद् ब्रह्मभिर्यदृषिभिर्यद् देवैर्विदितं पुरा। यद् भूतं भव्यमासन्वत् तेना ते वारये विषम्॥
विप्रो, ऋषियों एवं देवताओं ने जिस चिकित्सा को सर्वप्रथम जान लिया था, जो भूत तथा भविष्यत् (दोनों कालों) में रहने वाला है, उससे हम सर्प के जहर का निवारण करते हैं।(अथर्ववेद, सर्पविषनिवारण सूक्त 6.12.2)
Vipr-Brahmans, Rishi Gan and the demigods who learned the treatment (removing snake poison) first of all, which survive in the past and present, we cure that snake poison with that.
मध्वा पृञ्चे नद्य 1 पर्वता गिरयो मधु। मधु परुष्णी शीपाला शमास्ने अस्तु शं हृदे॥
साँप के जहर से ग्रस्त रोगी को मधु (शहद) से सिञ्चित करता हूँ। नदी, पहाड़, छोटे-छोटे टीले यह सब मधु औषधि प्रभाव युक्त स्थल हैं। शीपाला (शैतान वाली शान्त), परुष्णी (घुमावदार जल धाराएँ) या उक्त नाम वाली नदियाँ मधु सम्पन्न हैं। जहर को नष्ट करने वाली मधु हृदय तथा मुँह के निमित्त शान्ति देने वाला हो।(अथर्ववेद, सर्पविषनिवारण सूक्त 6.12.3)
I treat the snake bite by feeding the victim with honey. Honey available at places like rives, mountains, small & large hillocks is very effective. Rivers by the name Sheepala, Parushni have the properties of honey, curing snake bite. Honey which nullify the snake poison sooth, smoothen the heart and mouth.
अथर्ववेद, मृत्युञ्जय सूक्त (6.13) :: ऋषि ::- अथर्वा, देवता :- मृत्यु; छन्द :- अनुष्टुप्।
नमो देववधेभ्यो नमो राजवधेभ्यः। अथो ये विश्यानां वधास्तेभ्यो मृत्यो नमोऽस्तु ते॥
विद्वान् विप्रों के मारक हथियारों को प्रणाम है। शासकों के विनाश करने वाले हथियारों (अस्त्र-शस्त्रों) को नमन है। वैश्यों, धनिकों के द्वारा होने वाली मृत्यु से रक्षा करने के निमित्त आपको नमन है।(अथर्ववेद, मृत्युञ्जय सूक्त 6.13.1)
We salute the destructive weapons of the Vipr-Brahmans and the rulers. We salute you for protecting the death occurring due to Vaeshy and the rich.
नमस्ते अधिवाकाय परावाकाय ते नमः। सुमत्यै मृत्यो ते नमो दुर्मत्यै त इदं नमः॥
हे मृत्यो! आपकी पक्षपातपूर्ण बात की सूचना देने वाले दूत को हम प्रणाम करते हैं। आपके पराजय की सूचना देने वाले दूत को हम प्रणाम करते हैं। हे मृत्यो! आपकी अनुकम्पा करने वाली बुद्धि को प्रणाम है तथा आपकी दण्ड प्रदायनी कठोर बुद्धि को भी हम प्रणाम करते हैं।(अथर्ववेद, मृत्युञ्जय सूक्त 6.13.2)
He death! We salute the messengers of death-Yam Doot, who inform us about your partiality. Hey death! We salute your intelligence which is sympathetic towards us. We salute your tough nature which grant punishment.
नमस्ते यातुधानेभ्यो नमस्ते भेषजेभ्यः। नमस्ते मृत्यो मूलेभ्यो ब्राह्मणेभ्य इदं नमः॥
हे मृत्यो! मेरे निमित्त आपको आह्वाहित करने वाले यातुधान अर्थात् रोगादि शत्रु, शस्त्रादि को नमस्कार है तथा आपसे रक्षा करने वाली औषधियों और शक्तियों को भी प्रणाम करते हैं। आपको प्राप्त कराने वाले मूल कारणों को प्रणाम है। ऐसे आपको आशीर्वचन देने में सक्षम विप्रों को प्रणाम है।(अथर्ववेद, मृत्युञ्जय सूक्त 6.13.3)
Hey death! I salute the diseases and weapons meant for me. I salute the protector medicines and powers as well, in addition to basic reason leading to your availability. We salute the Vipr Gan who grant such blessings.
अथर्ववेद, बलासनाशन सूक्त (6.14) :: ऋषि :- बभ्रुपिङ्गल; देवता :- बलास; छन्द :-अनुष्टुप्।
अस्थित्रंसं परुस्त्रंसमास्थितं हृदयामयम्। बलासं सर्वं नाशयाङ्गेष्ठा यश्च पर्वसु॥
शरीर की हड्डियों तथा जोड़ों में दर्द उत्पन्न करने वाला, शरीर की शक्ति का नाशक श्वास, खाँसी आदि रोग हृदय तथा सम्पूर्ण शरीर में प्रविष्ट हो रहा है। हे मन्त्रात्मक शक्ति! आप उस व्याधि को हमसे दूरकर दें।(अथर्ववेद, बलासनाशन सूक्त 6.14.1)
The disease causing pain in bones and joints is evolved. Destroyer of physical strength breathing problems, cough, heart ailments are entering the whole body. Hey Mantr Shakti! Repel-cure that disease.
निर्बलासं बलासिनः क्षिणोमि मुष्करं यथा।
छिनझ्यस्य (छिनद्म्यस्य) बन्धनं मूलमुर्वार्वा इव॥
जैसे कमल नाल को सरलता से उखाड़ दिया जाता है, वैसे ही बल विनाशक कफ के रोगी के क्षय रोग को जड़ से उखाड़ता हूँ। जिस प्रकार ककड़ी का फल पक जाने पर पौधे से स्वयं छूट जाता है, वैसे ही व्याधि होने के कारण को शरीर से सरलतापूर्वक दूर करता हूँ।(अथर्ववेद, बलासनाशन सूक्त 6.14.2)
The way the Lotus stem-stalk is easily plucked, simialry I remove the tuberculosis which destroy strength, with its root. The way the cucumber detaches automatically from the plant-creeper, simialry I remove the reason-cause behind diseases from the body.
निर्बलासेतः प्र पताशुङ्गः शिशुको यथा। अथो इट इव हायनोऽप द्राह्यवीरहा॥
हे शक्ति का नाशक बलास रोग! जैसे शुशुक नामक हिरण शीघ्रतापूर्वक दूर भागता है, वैसे ही हे वीर नाशक! तू हमारे शरीर से निष्कासित होकर भाग जा। जिस प्रकार बीता हुआ वर्ष फिर से लौटकर नहीं आता। उसी प्रकार हमारे पुत्रादि को विनष्ट न करते हुए तू भाग जा, फिर से लौटकर न आना।(अथर्ववेद, बलासनाशन सूक्त 6.14.3)
Hey destroyer of strength, Blas disease! The way deer known Shushuk run quickly, similarly hey strength destroyer; run away from our body quickly. The way the passed )spent, last) year do not return back, similarly you should run away without harming-killing our sons etc., not to return back.
अथर्ववेद, शत्रुनिवारण सूक्त (6.15) :: ऋषि :- उद्दालक; देवता :- वनस्पति; छन्द :-अनुष्टुप्।
उत्तमो अस्योषधीनां तव वृक्षा उपस्तयः।
उपस्तिरस्तु सो 3 स्माकं यो अस्माँ अभिदासति॥
हे वनस्पते! आप सभी औषधियों में सर्वप्रधान है। दूसरे वृक्ष आपके अनुयायी हैं। जो व्याधि हम पर अपना प्रभुत्व स्थापित करने की कामना करती है, वे हमारे अधीनस्थ हो जाएँ।(अथर्ववेद, शत्रुनिवारण सूक्त 6.15.1)
Hey Vanspatye-vegetation! You are above all medicines. Other tree should follow you. Let the diseases which try to over power us, should come under our command-control.
सबन्धुश्चासबन्धुश्च यो अस्माँ अभिदासति। तेषां सा वृक्षाणामिवाहं भूयासमुत्तमः॥
जैसे पेड़ों में औषधि-प्रवाह वृक्ष के दूसरे गुणों में सर्वप्रधान है, वैसे ही बन्धुओं सहित अथवा अकेले ही जो हमारा अपकार करने की कामना करते हैं, हम उनसे भी उत्कृष्ट हो जाएँ।(अथर्ववेद, शत्रुनिवारण सूक्त 6.15.2)
The way medicinal properties of plants-trees are important-significant, similarly either alone or with our brothers, we should become better than those who wish to harm us.(04.07.2026)
यथा सोम ओषधीनामुत्तमो हविषां कृतः। तलाशा वृक्षाणामिवाहं भूयासमुत्तमः॥
जैसे पेड़ों में 'तलाश' नामक पेड़ है या पेड़ों में शरण प्राप्त करने वाले तत्त्वों में औषधि एवं सोम सर्व प्रधान हैं, वैसे ही हम भी सर्वप्रधान बनें।(अथर्ववेद, शत्रुनिवारण सूक्त 6.15.3)
The way a tree named Talash is superior to the other trees and Som is supreme (best of all) in medicinal plants-trees, similarly we too become superior.
अथर्ववेद, अक्षिरोगभेषज सूक्त (6.16) :: ऋषि :- शौनक; देवता :- चन्द्रमा; छन्द :- निवृत् त्रिपदा गायत्री, 2 अनुष्टुप्, 3 बृहतीगर्भा ककुम्मती अनुष्टुप्, 4 त्रिपदा प्रतिष्ठा गायत्री।
आबयो अनाबयो रसस्त उग्र आबयो। आ ते करम्भमद्मसि॥
हे आबय औषधि विशेष अथवा चन्द्रमा! आपके भक्षण करने योग्य एवं न भक्षण करने योग्य रस उग्र रोग नाशक हैं। यह आपका स्वरूप दोनों का करंभ मिश्रण है।(अथर्ववेद, अक्षिरोगभेषज सूक्त 6.16.1)
हे रोगों को नष्ट करने वाली सरसों! तू चाहे खायी जाए या न खायी जाए, तेरा (तैलीय) रस अत्यंत तीक्ष्ण और उग्र है। हम औषधि युक्त उस उग्र सरसों के तेल को और उसके लेप को अपने कल्याण के लिए स्वीकार करते हैं और उसका भक्षण, प्रयोग करते हैं।
आबय :: अभय-अभया, भय-मुक्त, निर्भय, सुरक्षित, अभया-हरड़ (हरीतकी) पाचन और रोग-निवारक क्षमता प्रदायक।
करंभ :: दही में सना हुआ सत्तू या दलिया। सत्तू या सरसों के तेल में भुनी हुई हरी सब्जियाँ।
Hey Abay-specific medicine and Chandr Dev! The syrup and powder both destroy furious diseases. This is your form mixed in curd.
O Mustard (or O Medicine)! Whether non-eaten or eaten, thy juice is sharp, potent. We invite and partake of that paste (or dish) made with thee.
विह्वलो नाम ते पिता मदावती नाम ते माता। स हि न त्वमसि यस्त्वमात्मानमावयः॥
विह्वल (चमत्कारी) एवं मदावती (मस्ती की उत्पत्ति करने वाली) के नाम से विख्यात तेरे जनक तथा जननी हैं। तू, जिसने अपने आपको खाद्य बनाया है, उन माता-पिता से अलग है।(अथर्ववेद, अक्षिरोगभेषज सूक्त 6.16.2)
तुम्हारे पिता का नाम 'विह्वल' है और माता का नाम 'मदावती' है। तुम वास्तव में वह नहीं हो, जो तुम अपने आप को समझ रहे हो।
Vivhal and Madavati are you origin and producer. You are different from your parents.
our father's name is Vivhal and your mother's name is 'Madavati'. You are truly not who you think of yourself to be.
तौविलिकेऽ वेलयावायमैलब ऐलयीत्। बभ्रुश्च बभ्रुकर्णश्चापेहि निराल॥
हे व्याधि की कारण भूत तौविलिके! आप हमें बल प्रदान करके हमारी व्याधियों को विनष्ट करें। एलब' नाम का यह नेत्र रोग भाग जाए। व्याधि के कारण सहित बभ्रु तथा बभ्रुकर्ण नामक व्याधि शरीर से पलायन कर जाएँ एवं 'निराल' नाम की व्याधि भी निष्कासित हो जाए।(अथर्ववेद, अक्षिरोगभेषज सूक्त 6.16.3)
अलसालासि पूर्वा सिलाञ्जालास्युत्तरा। नीलागलसाला॥
हे आलस्य को दूर करने वाली अलसाला! तू पहले स्वीकार (ग्रहण) होने के कारण पूर्वा है। अणुओं तक पहुँचाने वाली हे शलाञ्जला! तू अन्त में स्वीकार (ग्रहण) करने के कारण 'उत्तरा' है। हे नीलागलसाला! तुझे बीच में ग्रहण किया जाता है।(अथर्ववेद, अक्षिरोगभेषज सूक्त 6.16.4)
Hey Alsala, curing laziness! You are Purva being accepted first. Hey Shalanjla reaching molecules-atoms (cells & tissues)! Being accepted in the end you are Uttra. Hey Neelagalsala! You are consumed in between.
अथर्ववेद, गर्भवृंहण सूक्त (6.17) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- गर्भवृंहण, पृथिवी; छन्द :-अनुष्टुप्।
यथेयं पृथिवी मही भूतानां गर्भमादधे। एवा ते ध्रियतां गर्भो अनु सूतुं सवितवे॥
हे नारी! जैसे यह विस्तृत धरती जीवमात्र के बीज स्वरूप गर्भ को धारण करती है, वैसे ही तेरा गर्भ भी प्रसवकाल तक गर्भ में दस माह तक स्थिर हो।(अथर्ववेद, गर्भवृंहण सूक्त 6.17.1)
Hey lady! The way the earth support the seeds for the living beings, similarly let your foetus be stationary-stable for ten months.
There should not be abortion.
यथेयं पृथिवी मही दाधारेमान् वनस्पतीन्। एवा ते ध्रियतां गर्भो अनु सूतुं सवितवे॥
जैसे इस विस्तृत धरती ने पर्वत-उपत्यिकाओं के साथ पेड़-वनस्पतियों को मजबूती के साथ धारण कर रखा है, वैसे ही कुक्षि में विद्यमान् तेरा यह गर्भ प्रसव के निमित्त उचित समय तक स्थिर रहे।(अथर्ववेद, गर्भवृंहण सूक्त 6.17.2)
The way earth has held the mountains, trees and vegetation stoutly (strongly), simialry your womb holding the foetus should remain safe-stable for long.
Child is born generally after nine months.
यथेयं पृथिवी मही दाधार पर्वतान् गिरीन्। एवा ते ध्रियतां गर्भो अनु सूतुं सवितवे॥
जिस प्रकार इस विस्तृत धरती ने अनेकानेक तरह से विभाजित, व्यवस्थित, चराचर जगत् को अपने आप में धारण कर रखा है, वैसे ही हे स्त्री! तुम्हारा यह गर्भ प्रसवकाल तक स्थिर रहे।(अथर्ववेद, गर्भवृंहण सूक्त 6.17.3)
The way earth has held various divisions, organised-properly manged the whole world, simialry hey lady! Let your foetus remain intact till the delivery of the child.
यथेयं पृथिवी मही दाधार विष्ठितं जगत्। एवा ते ध्रियतां गर्भा अनु सूतुं सवितवे॥
जैसे इस बृहद् पृथ्वी ने विभिन्न रूपों वाले जगत् को धारण किया हुआ है, वैसे ही तुम्हारा यह गर्भाशय में स्थित गर्भ प्रसव के लिए प्रसवकाल तक स्थिर रहे।(अथर्ववेद, गर्भवृंहण सूक्त 6.17.4)
The way the earth is holding various different forms, similarly your womb should be preserved-remain intact, till the birth of the child.
अथर्ववेद, ईर्ष्याविनाशनसूक्त (6.18) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- ईर्ष्याविनाशन; छन्द :- अनुष्टुप्।
ईर्ष्याया ध्राजिं प्रथमां प्रथमस्या उतापराम्। अग्निं हृदय्यं 1 शोकं तं ते निर्वापयामसि॥
हे ईर्ष्यालु मनुष्य! हम तेरी ईष्या (डाल) से हाने वाली पहली गति तथा उसके बाद होने वाली गति को एवं उसके द्वारा जन्मी हृदय को जला देने वाली अग्नि तथा शोक को हमेशा के लिए समाप्त कर देते हैं।(अथर्ववेद, ईर्ष्याविनाशनसूक्त 6.18.1)
Hey envious person! We destroy your initial and later movements caused by your envy and the heart burn, leading to fire which burn the heart and produce mourning, for ever.
यथा भूमिर्मृतमना मृतान्मृतमनस्तरा। यथोत मम्रुषो मन एवेर्योर्मृतं मनः॥
जैसे धरती संवेदनाहीन है, मरे हुए मनुष्य से भी ज्यादा मरे हुए मन वाली है, वैसे ही डाह करने वाले का चित्त मर जाता है अर्थात् संवेदना शून्य हो जाता है।(अथर्ववेद, ईर्ष्याविनाशनसूक्त 6.18.2)
The way the earth is free from sensations, is more than the mind-innerself of the dead person, similarly the psyche of the envious person become sensationless.
अदो यत् ते हृदि श्रितं मनस्कं पतयिष्णुकम्। ततस्त ईर्ष्या मुञ्चामि निरूष्माणं दृतेरिव॥
हे ईर्ष्या से ग्रस्त पुरुष! मनुष्य को अधोगति (पतन) के पथ की ओर उन्मुख करने वाले हृदय में विद्यमान् ईर्ष्या से ग्रस्त बातों को उसी प्रकार बाहर की ओर निष्कासित करता हूँ, जैसे शिल्पकार हवा को धौंकनी से बाहर निष्कासित करता है।(अथर्ववेद, ईर्ष्याविनाशन सूक्त 6.18.3)
Hey man suffering from envy! I remove the envy our of the heart of the person leading to his down fall, the way an artisan bring the air out of the blower.
अथर्ववेद, पावमान सूक्त (6.19) :: ऋषि :- शन्ताति; देवता :- चन्द्रमा, 1 देवजन, मनुवंशी, विश्वाभूतानि (समस्त प्राणी), पवमान; 2 पवमान, 3 सविता; छन्द :- गायत्री, 1 अनुष्टुप्।
पुनन्तु मा देवजनाः पुनन्तु मनवो धिया। पुनन्तु विश्वा भूतानि पवमानः पुनातु मा॥
देवता मुझे शुद्ध करें, ज्ञानी जन हमारे विवेक एवं कृत्य को शुद्ध करें। समस्त प्राणी-समुदाय हमें शुद्ध करें। शुद्ध करने वाले वायुदेव अथवा सोमदेव भी हमें शुद्ध करें।(अथर्ववेद, पावमान सूक्त 6.19.1)
Let the demigods purify-sanctify me, enlightened-learned cleanse our prudence and efforts-deeds. Let all living beings and groups-communities purify us. Let purifying Vayu Dev and Som Dev purify us.
पवमानः पुनातु मा क्रत्वे दक्षाय जीवसे। अथो अरिष्टतातये॥
हे निर्मल सोमदेव! आप हमें दुष्कर्मों से मुक्त करके शुद्ध कर दें। कर्म करने के निमित्त, शक्ति प्राप्त करने के निमित्त एवं दीर्घायु के निमित्त तथा सभी तरह से कल्याण के निमित्त, शुद्ध करने वाले देव हमें शुद्ध करें।(अथर्ववेद, पावमान सूक्त 6.19.2)
Hey pure Som Dev! Free us (cleanse us) from wicked deeds. Purify us for performing endeavours-deeds, long life and all sorts of welfare.(05.07.2026)
उभाभ्यां देव सवितः पवित्रेण सवेन च। अस्मान् पुनीहि चक्षसे॥
हे सभी के प्रेरणा स्रोत सविता देव! आप इस लोक एवं परलोक के समस्त सुखों को प्राप्त करने के हेतु, स्वयं निर्मल करने के साधन तेजस् से एवं अपनी प्रेरणा तथा याग से हमें निर्मल करें।(अथर्ववेद, पावमान सूक्त 6.19.3)
Hey inspirer of all Savita Dev! Make us pure-pious, for the comforts-pleasure in this abode and the next birth by virtue of your Tejas-aura, radiance, inspiration and Yagy.
अथर्ववेद, यक्ष्मनाशन सूक्त (6.20) :: ऋषि :- भृग्वङ्गिरा; देवता :- यक्ष्मनाशन; छन्द :- 1 अतिजगती, 2 ककुम्मती प्रस्तारपंक्ति, 3 सतः पंक्ति।
अग्नेरिवास्य दहत एति शुष्मिण उतेव मत्तो विलपन्नपायति।
अन्यमस्मदिच्छतु कं चिदव्रतस्तपुर्वधाय नमो अस्तु तक्मने॥
अंगों को जला देने वाला यह ज्वर प्रज्ज्वलित अग्नि के सदृश जब पूरे शरीर में संव्याप्त हो जाता है, तो उस समय मनुष्य उन्मत्तं की तरह प्रलाप करता हुआ परलोक को चला जाता है। ऐसा प्रचण्ड ज्वर हमें त्याग कर किसी अनियमित मानव के निकट गमन कर जाए। तापरूपी हथियार से मारने वाले एवं जीवन को कष्टदायी बनाने वाले ज्वर को हमारा प्रणाम है।(अथर्ववेद, यक्ष्मनाशन सूक्त 6.20.1)
उन्मत्त :: नशे में चूर, मतवाला, पागल, एक राक्षस का नाम, जिसके मस्तिष्क-बुद्धि में विकार आ गया हो, जो आपे में न हो, मदांध, सनकी, बावला; frantic, frenetic.
प्रचण्ड ज्वर :: severe fever, high fever, intense fever.
This fever which is burning all organs like fire, spread-pervade the entire body, at that moment the person cry like a frantic. Such intense fever should leave us and move to the irregular person. We salute this weapon in the form of heat.
नमो रुद्राय नमो अस्तु तक्मने नमो राज्ञे वरुणाय त्विषीमते।
नमो दिवे नमः पृथिव्यै नम ओषधीभ्यः॥
रुद्र देवता को प्रणाम, कष्टदायी ज्वर को प्रणाम, तेजस्वी शासक वरुण को प्रणाम, स्वर्गलोक, धरती एवं औषधियों आदि सभी को हमारा प्रणाम है।(अथर्ववेद, यक्ष्मनाशन सूक्त 6.20.2)
We salute Rudr Dev, painful fever, Tejaswi ruler Varun Dev, heavens, earth and the medicines.
अयं यो अभिशोचयिष्णुर्विश्वा रूपाणि हरिता कृणोषि।
तस्मै तेऽरुणाय बभ्रवे नमः कृणोमि वन्याय तक्मने॥
कष्ट देने वाले, समस्त स्वरूपों को पीला बना देने वाले, उस लाख तथा भूरे वर्ण वाले एवं जंगलों में विस्तारित होने वाले ज्वर को हम प्रणाम करते हैं।(अथर्ववेद, यक्ष्मनाशन सूक्त 6.20.3)
We salute the torturous-painful fever, of the colour of Shellac and brown coloured vast jungles, making all form yellowish.
(अथर्ववेद, केशवर्धनी सूक्त 6.21.1) :: ऋषि :- शन्ताति; देवता :- चन्द्रमा; छन्द :- अनुष्टुप्।
इमा यास्तिस्त्रः पृथिवीस्तासां ह भूमिरुत्तमा। तासामधि त्वचो अहं भेषजं समु जग्रभम्॥
तीनों लोकों में अति उत्तम, लौकिक तथा पारलौकिक कृत्यों (कर्मों) का उचित फल प्रदान करने वाली, त्वचा के सदृश धरती से पैदा हुई व्याधि को विनष्ट करने वाली इस औषधि को मैं अंगिकार (ग्रहण) करता हूँ।(अथर्ववेद, केशवर्धनी सूक्त 6.21.1)
I accept this medicine which is best in the three abodes (heavens, earth, nether world) granting best results, destroying the disease grown like the skin of the earth.
श्रेष्ठमसि भेषजानां वसिष्ठं वीरुधानाम्।
सोमो भग इव यामेषु देवेषु वरुणो यथा॥
हे हरिद्रा औषधे! तुम समस्त औषधियों में सर्वप्रधान तथा दूसरी बूटियों में सर्वाधिक उत्कृष्ट रस, गुण एवं वीर्य सम्पन्न हो। जैसे दिन तथा रात के मध्य सोम (शान्ति प्रदान करने वाला चन्द्रमा) एवं तेजवान् सूर्य है। समस्त देवगणों में जैसे वरुणदेव उत्तमोत्तम शासक हैं, वैसे ही तुम भी अति उत्तम हो।(अथर्ववेद, केशवर्धनी सूक्त 6.21.2)
Hey Haridra-Turmeric! You are the best amongest all medicines and possess best sap, qualities-traits and potential as compared to other Jadi-Buti. The way the Som-Chandr, Sury-Sun grant peace during day & night and Varun Dev is the best ruler amongest the demigods, you too is best-excellent.
रेवतीरनाधृषः सिषासवः सिषासथ। उत स्थ केशद्रंहणीरथो ह केशवर्धनीः॥
हे सामर्थ्यवान औषधियों! आप सभी को स्वस्थता प्रदान करने वाली हैं तथा शक्ति प्रदान करने वाली होने के कारण कभी हिंसित नहीं करती हैं, अतः आप स्वस्थता प्रदान करने की कामना करें, बालों को बढ़ाने वाली सिद्ध हों।(अथर्ववेद, केशवर्धनी सूक्त 6.21.3)
Hey capable-powerful medicines! You all ensure good health and grant strength without harming. Hence, you should be desirous of excellent health for us and increasing hairs.
(अथर्ववेद, भैषज्य सूक्त 6.22.1) :: ऋषि :- शन्ताति; देवता :- आदित्य रश्मि, 2-3 मरुद्गण; छन्द :- 1, 3 त्रिष्टुप्, 2 चतुष्पदा भुरिक् जगती।
कृष्णं नियानं हरयः सुपर्णा अपो वसाना दिवमुत् पतन्ति।
त आववृत्रन्त्सदनादृतस्यादिद् घृतेन पृथिवीं व्यू दुः॥
उत्कृष्ट गतिमान सूर्य की रश्मियाँ अपने संग पानी को उठाती हुई सभी के आकर्षण के केन्द्र यानरूप सूर्य मण्डल के निकट पहुँचाती हैं। वहाँ आकाश के बादलों में विद्यमान् पानी को बरसाते हुए धरती को सिंचित कर देती हैं।(अथर्ववेद, भैषज्य सूक्त 6.22.1)
Excellent rays of Sun carry water to the Sun which is the epicentre of attraction-gravitational attraction for all. There in the sky, the clouds shower rains over the earth irrigating it.
पयस्वतीः कृणुथाप ओषधीः शिवा यदेजथा मरुतो रुक्मवक्षसः।
ऊर्जं च तत्र सुमतिं च पिन्वत यत्रा नरो मरुतः सिञ्चथा मधु॥
हे मरुतों! स्वर्ण आभूषणों को हृदय में धारण कर आपके गतिमान होने से रस से युक्त जल तथा अनाज आदि को सुख की प्राप्ति होती है। हे देवताओं! जहाँ जल की वर्षा हो, वहाँ प्रदान करने वाले अनाज एवं सद्बुद्धि प्रतिष्ठित हो।(अथर्ववेद, भैषज्य सूक्त 6.22.2)
Hey Marud Gan! Wearing of golden ornaments over the heart, grant pleasure; your dynamic sap-water and food grains grant comforts-pleasure. Hey demigods! Ensure that the rains produce food grains where ever it falls in addition to wisdom, virtues.
उदप्रुतो मरुतस्ताँ इयर्त वृष्टिर्या विश्वा निवतस्पृणाति।
एजाति ग्लहा कन्येव तुन्नैरुं तुन्दाना पत्येव जाया॥
हे पानी को वर्षा के रूप में बरसाने वाले मरुतों! जो बारिश, अनाज आदि समस्त धान्यों तथा निचले स्थानों को पानी से भर देती है, आप उसे प्रेषित करें। वर्षा के निमित्त बादलों की गड़गड़ाहट सभी को कंपित करते रहें, जिस प्रकार दुःखी कन्या माता-पिता को कंपित करती है तथा पत्नी, पति को प्रेषित करती है।(अथर्ववेद, भैषज्य सूक्त 6.22.3)
Hey Marud Gan showering rains! Inspire the rains which fill the lower regions with water. Thunderous sound of clouds tremble all like the worried daughter who tremble her parents and the wife does it for husband.
अथर्ववेद, अपांभैषज्य सूक्त (6.23) :: ऋषि :- शन्ताति; देवता :- आपः; छन्द :-1 अनुष्टुप्, 2 त्रिपदा गायत्री, 3 परोष्णिक्।
सस्त्रुषीस्तदपसो दिवा नक्तं च सस्त्रुषी:। वरेण्यक्रतुरहमपो देवीरुप ह्वये॥
हम उत्कृष्ट कृत्य करने वाले जन लगातार गतिमान् पानी की धाराओं से बहने वाले अलौकिक आपः (सृष्टि के मूल सक्रिय तत्त्व) को आहूत करते हैं।(अथर्ववेद, अपांभैषज्य सूक्त 6.23.1)
We people, who perform virtuous-righteous deeds, worship the divine streams of water, basic ingredient of evolution.
ओता आपः कर्मण्या मुञ्चन्त्वितः प्रणीतये। सद्यः कृण्वन्त्वेतवे॥
सभी जगह संव्याप्त, लगातार गतिशील जल की धाराएँ क्रिया शक्ति उत्पन्न करके हमें इस अनर्थों से मुक्त करें, हम शीघ्रतापूर्वक उन्नति करें।(अथर्ववेद, अपांभैषज्य सूक्त 6.23.2)
अनर्थ :: disaster, calamity, catastrophe, nonsense, destruction, mischief, distorted meaning.
Let the flowing streams-currents of water pervading all places, generate capability to function and relieve us from distortion.(06.07.2026)
देवस्य सवितुः सवे कर्म कृण्वन्तु मानुषाः। शं नो भवन्त्वप ओषधीः शिवाः॥
समस्त जनों को प्रेरणा देने वाले सविता देव की प्रेरणा से सभी मानव अपने-अपने नियत लौकिक तथा पारलौकिक दोनों तरह के काम करें। कल्याण प्रदान करने वाली औषधियाँ तथा उनको वृद्धि प्रदान करने वाला जल हमारे हेतु मंगलकारी तथा कुकृत्य को नष्ट करने वाला सिद्ध हो।(अथर्ववेद, अपांभैषज्य सूक्त 6.23.3)
Le all the humans perform their assigned duties (Varnashram Dharm) Loukik worldly and Parloukik ( pertaining to next abode, heavens etc) due to the inspiration of Savita Dev. Medicines performing welfare and the water which grow them, should be beneficial to us and destroy our wicked-evil deeds.
अथर्ववेद, अपांभैषज्य सूक्त (6.24) :: ऋषि :- शन्ताति; देवता :- आपः; छन्द :- अनुष्टुप्।
हिमवतः प्रस्त्रवन्ति सिन्धौ समह संगमः। आपो ह मह्यं तद् देवीर्ददन् हृद्योत भेषजम्॥
बर्फ से ढकी हुई पहाड़ों की जल धाराएँ प्रवाहित होती हुई सागर में मिलती हैं, ऐसी कुकृत्य को नष्ट करने वाली जल की धाराएँ हमारे हृदय की जलन को शान्त करने वाली औषधियाँ प्रदान करें।(अथर्ववेद, अपांभैषज्य सूक्त 6.24.1)
Streams of water emerging from the ice laden mountains merge in the ocean. Such streams which can destroy evils should grant-produce such medicines which can calm down our heart burn.
यन्मे अक्ष्योरादिद्योत पाष्र्योः प्रपदोश्च यत्।
आपस्तत् सर्वं निष्करन् भिषजां सुभिषक्तमाः॥
जो-जो व्याधि हमारे चक्षुओं, एड़ियों तथा पदों के अग्रभागों को कष्ट पहुँचाती हैं, उन सभी व्यथाओं को चिकित्सकों का भी श्रेष्ठ चिकित्सक जल हमारे देह से निकाल कर बाहर करे।(अथर्ववेद, अपांभैषज्य सूक्त 6.24.2)
The diseases which trouble-pain the front portion of our eyes, knees and feet should be removed by the physician who is best amongest the doctors, with water, out of our body.
सिन्धुपत्नीः सिन्धुराज्ञीः सर्वा या नद्य 1 स्थन। दत्त नस्तस्य भेषजं तेना वो भुनजामहै॥
हे लगातार प्रवाहित होती हुई जल की धाराओं! सागर आपका प्राणाधार है तथा आप सागर की अर्धांगिनी हैं। आप हमें कष्ट से मुक्त होने वाली व्याधि का कारण दें, चिकित्सा दें, जिससे हम आपके बंधुजन रोग रहित होकर अन्नादि शक्ति प्रदान करने वाली वस्तुओं का सेवन कर सकें।(अथर्ववेद, अपांभैषज्य सूक्त 6.24.3)
Hey continuously flowing water streams-currents! Ocean is the basis of your survival and you are the wives of the ocean. Diagnose the cause-reason behind the diseases so that we are able to consume the strength giving food grains etc., along with our brothers-relatives.
अथर्ववेद, मन्याविनाशन सूक्त (6.25) :: ऋषि :- शुनःशेप; देवता :- मन्याविनाशन; छन्द :-अनुष्टुप्।
पञ्च च याः पञ्चाशच्च संयन्ति मन्या अभि। इतस्ताः सर्वा नश्यन्तु वाका अपचितामिव॥
ग्रीवा के ऊपरी भाग की नसों में जो पचपन तरह के गण्ड माला की फुंसियाँ संव्याप्त हैं, वे इस प्रयोग से इस तरह विनष्ट हों, जिस तरह पतिव्रता नारी के सम्मुख दोषपूर्ण वचन विनष्ट हो जाते हैं।(अथर्ववेद, मन्याविनाशन सूक्त 6.25.1)
गण्डमाला :: गर्दन के निचले हिस्से में स्थित थायरॉइड ग्रंथि का असामान्य रूप से बढ़ जाना। इसे आम बोलचाल में घेंघा रोग भी कहा जाता है। यह अक्सर आयोडीन की कमी या थायरॉइड हार्मोन असंतुलन (हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म) के कारण होता है; goitre.
Fifty types of pimples, seen over the neck, due to goitre, should destroyed in the way in which the defective words, in front of a devoted wife are destroyed.
सप्त च याः सप्ततिश्च संयन्ति ग्रैव्या अभि। इतस्ताः सर्वा नश्यन्तु वाका अपचितामिव॥
जो सतहत्तर तरह की व्याथाएँ ग्रीवा में होती हैं, वे भी इस प्रयोग से इस तरह विनष्ट हो जाएँ, जिस प्रकार पतिव्रता स्त्री के सम्मुख दोषपूर्ण वचन विनष्ट हो जाते हैं।(अथर्ववेद, मन्याविनाशन सूक्त 6.25.2)
Seventy seven types of diseases present over the neck should also be destroyed in the same manner-procedure in which the defective words, in front of a devoted wife are destroyed.
नव च या नवतिश्च संयन्ति स्कन्ध्या अभि। इतस्ताः सर्वा नश्यन्तु वाका अपचितामिव॥
कन्धे के चारों ओर जो निन्यान्नबे तरह की गण्ड मालाएँ हैं, वे इस प्रयोग से उसी तरह विनष्ट हो जाएँ, जिस प्रकार पतिव्रता स्त्री के सम्मुख पापमय वचन विनष्ट हो जाते हैं।(अथर्ववेद, मन्याविनाशन सूक्त 6.25.3)
Ninety-nine types of goitre pimples, around the neck over the shoulders should be cured in the same manner, in which wicked-sinful words are destroyed in front of a devoted wife.
अथर्ववेद, पाप्मनाशन सूक्त (6.26) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- पाप्मा; छन्द :- अनुष्टुप्।
अव मा पाप्मन्त्सृज वशी सन् मृडयासि नः। आ मा भद्रस्य लोके पाप्मन् धेह्यविहृतम्॥
हे पाप्मन्! हे पापाभिमानी देव! तुम मुझे अधीनस्थ करके कष्ट देते हो, अतः सुख प्रदान करो। हे पाप्मन! तुम मुझे सरल-निष्कपट रूप में प्रतिष्ठित करो।(अथर्ववेद, पाप्मनाशन सूक्त 6.26.1)
निष्कपट :: सदा, सरलमति, वास्तविक, असली, सद्भावी, सदाशयी; candid, naive, honest, bonafide.
Hey Papman! Hey sinful egoistic Dev! You grant me pain overpowering-controlling me, hence grant me pleasure-comfort. Establish me, as a simple, candid person.
यो नः पाप्मन् न जहासि तमु त्वा जहिमो वयम्।
पथामनु व्यावर्तनेऽन्यं पाप्मानु पद्यताम्॥
हे पाप्मन्! यदि तुम मझे नहीं त्यागते हो, तो हम तुमको व्यावर्तन (चौराहे) पर इस अनुष्ठान के द्वारा बलपूर्वक छोड़ते हैं, जिससे तुम असद्गामी लोगों के निकट चले जाओ।(अथर्ववेद, पाप्मनाशन सूक्त 6.26.2)
Hey Papman! If you do not relieve me, we will reject over the cross roads by men use of ritualistic ceremonies., so that you move close to wicked-vicious people.
अन्यत्रास्मन्युच्यतु सहस्त्राक्षो अमर्त्यः। यं द्वेषाम तमृच्छतु यमु द्विष्मस्तमिज्जहि॥
इन्द्र के समान हजारों विचार वाले हे अमरण-धर्मा पाप ! तुम हमसे दूर गमन कर जाओ। जो असद्विचार वाले हमसे ईर्ष्या रखते हों, उन्हें ही विनष्ट करो।(अथर्ववेद, पाप्मनाशन सूक्त 6.26.3)
Hey immortal sinful person, having thousands of ideas, like Indr Dev! Move away from us. Destroy those people who are envious to us, having evil mind-thoughts.
अथर्ववेद, अरिष्टक्षयण सूक्त (6.27.) :: ऋषि :- भृगु; देवता :- यम, निऋति; छन्द :- जगती, 2 त्रिष्टुप्।
देवाः कपोत इषितो यदिच्छन् दूतो निर्ऋत्या इदमाजगाम।
तस्मा अर्चाम कृणवाम निष्कृतिं शं नो अस्तु द्विपदे शं चतुष्पदे॥
हे देवताओं! पाप देवता द्वारा प्रेषित दूत (कपोत पक्षी), जिस अशुभ सूचक संदेश के माध्यम से हमें पीड़ित करने आया है, हम उस (अशुभ) के निवारण के निमित्त हव्य आदि कृत्यों से आपकी उपासना करते हैं। हमारे द्विपद पुत्र-पौत्रादि तथा चतुष्पद गौ, अश्वादि के अनिष्ट- निवारण के हेतु, कपोत के आने के दोषों की शान्ति हो।(अथर्ववेद, अरिष्टक्षयण सूक्त 6.27.1)
Hey demigods-deities! We worship you for relief from inauspiciousness, received as a message from the deity of sins by the pigeon. For the sake-protection of our two legged sons & grandsons and four legged horse, cows etc, we should perform ritualistic ceremonies to calm down the ill effects, arising out of arriving of pigeons.
शिवः कपोत इषितो नो अस्त्वनागा देवाः शकुनो गृहं नः।
अग्निर्हि विप्रो जुषतां हविर्नः परि हेतिः पक्षिणी नो वृणक्तु॥
हे देवों! हमारे गृह में आया हुआ यह कपोत (कबूतर) मंगलकारी तथा निष्कलुष सूचक हो, जिससे हमारे गृह में कोई अमंगल कार्य न हो। हे ज्ञानी अग्निदेव ! हमारे द्वारा अर्पित की गई आहुति को अंगिकार करके, इस कबूतर के यहाँ आगमन करने से होने वाले अनिष्ट अथवा आयुध का निवारण करें।(अथर्ववेद, अरिष्टक्षयण सूक्त 6.27.2)
Hey demigods-deities! Let the pigeon which has entered our house should be auspicious and there should not be any harm. Hey enlightened Agni Dev! Accept our offerings-oblations and remove the ill effects of the arrival of pigeon.
हेतिः पक्षिणी न दभात्यस्मानाष्ट्री पदं कृणुते अग्निधाने।
शिवो गोभ्य उत पुरुषेभ्यो नो अस्तु मा नो देवा इह हिंसीत् कपोतः॥
पंखों वाला आयुध हमारा संहार न करे। वह अग्निशाला में अग्नि के समीप अपना चरण रखे तथा हमारी गौओं व मानवों हेतु मंगलकारी सिद्ध हों। हे देवों! यह कपोत पक्षी हमारा अनिष्ट न करें।(अथर्ववेद, अरिष्टक्षयण सूक्त 6.27.3)
Don't let the weapon having feathers harm us. It should come near the fire in Agni Shala and prove beneficial to our cows and humans. Hey demigods-deities! Don't let the pigeon harm us.(07.07.2026)
अथर्ववेद, अरिष्टक्षयण सूक्त (6.28) :: ऋषि :- भृगु; देवता :- यम, निऋति; छन्द :- त्रिष्टुप्, 2 अनुष्टुप्, 3 जगती।
ऋचा कपोतं नुदत प्रणोदमिषं मदन्तः परि गां नयामः।
संलोभयन्तो दुरिता पदानि हित्वा न ऊर्ज प्र पदात् पथिष्ठः॥
हे देवों! आप मन्त्र के माध्यम से दूर भेजने योग्य कपोत पक्षी को दूर भेजें। यह कबूतर हमारी अन्नशाला को त्यागकर उड़ जाए। हम कपोत के अशुभ सूचक पैरों के चिन्हों का शोधन करते हैं तथा अन्न से संतुष्ट होकर गौओं अथवा शोधक किरणों को घुमाते हैं।(अथर्ववेद, अरिष्टक्षयण सूक्त 6.28.1)
Hey demigods-deities! Use Mantr Shakti for sending the pigeons away. The pigeon should leave our Yagy Shala. We cleanse the inauspicious signs of the pigeons foot marks. We move the cows on being satisfied with food grains and purifying rays.
I observed that the presence of pigeons in the house is not only inauspicious but its drop lets weaken the brain. A family may be broken down, just by their presence in the house. Its advisable not to feed them.
परीमे 3 ग्निमर्षत परीमे गामनेषत। देवेष्वक्रत श्रवः क इमाँ आ दधर्षति॥
कपोत पक्षी के शमन का उपाय करने वालों ने अग्नि को सभी तरफ प्रतिष्ठित किया है, इन्होंने गौओं अथवा शोधक किरणों को चहुँ ओर पहुँचाया है, देव शक्तियों ने कीर्ति संग्रहीत की है, इस तरह इन्हें कौन आतंकित करने में समर्थ है।(अथर्ववेद, अरिष्टक्षयण सूक्त 6.28.2)
Those who are destroyers of pigeons have made fire all around and moved the cows and purifying rays every where. Divine power have stored power, who can terrorise them.
Rays of Sun light have the property of disinfection. Violet light repel insects. Infra red rays and ultra violet light rays have identical property of killing pathogens, microbes. Laser beam is very potential for destruction of any thing.
यः प्रथमः प्रवतमाससाद बहुभ्यः पन्थामनुपस्पशानः।
यो 3 स्येशे द्विपदो यश्चतुष्पदस्तस्मै यमाय नमो अस्तु मृत्यवे॥
यम देवता दूसरे देवताओं में अग्रणी हैं। ये जीवधारियों के मृत्युकाल में क्रमबद्ध गणना करते हुए फल प्रदान करने वाले हैं। द्विपद वाले व्यक्तियों एवं चतुष्पद वाले जानवरों की मृत्यु के प्रेषक यम देवता को प्रणाम है।(अथर्ववेद, अरिष्टक्षयण सूक्त 6.28.3)
Yam Dev is ahead of other demigods-deities. He calculate the death period-time of living beings and grant them appropriate reward-result. Two legged and four legged living beings salute the deity of death Yam Raj-Dharm Raj.
अथर्ववेद, अरिष्टक्षयण सूक्त (6.29) :: ऋषि :- भृगु; देवता :- यम, निर्ऋति; छन्द :- विराट् गायत्री, 3 त्र्यवसाना सप्तपदा विराडष्टि।
अमून् हेतिः पतत्रिणी न्येतु यदुलूको वदति मोघमेतत्। यद् वा कपोतः पदमग्नौ कृणोति॥
दूर से दृष्टिगत होने वाले शत्रुओं तक पंख वाला आयुध पहुँचे। अमंगलकारी वचनों को कहने वाला उल्लू तथा पदों को पचनाग्नि के निकट रखने वाला यह अशुभ सूचक कपोत वीर्य रहित हो जाए।(अथर्ववेद, अरिष्टक्षयण सूक्त 6.29.1)
Let the weapon with feathers reach the distant enemies. The owl creating inauspicious sounds and the pigeon which put its claws near the Panch Agni, should become infertile.
यौ ते दूतौ निर्ऋत इदमेतोऽप्रहितौ प्रहितौ वा गृहं नः।
कपोतोलूकाभ्यामपदं तदस्तु॥
हे दुष्कर्म के देवता निर्ऋते! दूत के रूप में यह कपोत पक्षी तथा उल्लू आपके द्वारा प्रेरित किए हुए हों या बिना आपके प्रेरित किए हुए हों, हमारे गृह में आकर शरण प्राप्त न कर सकें।(अथर्ववेद, अरिष्टक्षयण सूक्त 6.29.2)
Hey deity of evils Nirrate! Weather these owls & pigeons have been sent by you or not, should not be able to get asylum-shelter in our house.
अवैरहत्यायेदमा पपत्यात् सुवीरताया इदमा ससद्यात्। पराडेव परा वद पराचीमनु संवतम्। यथा यमस्य त्वा गृहेऽरसं प्रतिचाकशानाभूकं प्रतिचाकशान्॥
हमारे वीरों के निमित्त उल्लू तथा कपोत पक्षी के अशुभ सूचक पद चिन्ह अहिंसक हों। हमारे वीरों की असफलता प्राप्त करके लौटाने की स्थिति न बने। हे यम देवता के दूतरूप कपोत पक्षी! जैसे तेरे अधिपति यमदेव के गृह के प्राणी तुझे वीर्य रहित देखते हैं, वैसे ही हम भी देखें।(अथर्ववेद, अरिष्टक्षयण सूक्त 6.29.3)
For the sake of our warriors the inauspicious claw marks of the owl & pigeon should be free from violence. Don't let our warriors defeated. Hey pigeon, messenger of Yam Raj! The way inmates of Yam Raj's abode see you free from potential, similarly for us you should loose your potency.
अथर्ववेद, पापशमन सूक्त (6.30) :: ऋषि :- उपरिबभ्रव; देवता :- शमी; छन्द :- जगती, 2 त्रिष्टुप्, 3 चतुष्पदा शंकुत्यनुष्टुप्।
देवा इमं मधुना संयुतं यवं सरस्वत्यामधि मणावचर्कृषुः।
इन्द्र आसीत् सीरपतिः शतक्रतुः कीनाशा आसन् मरुतः सुदानवः॥
सरस्वती नदी के किनारे के निकट मानवों को देवों ने रस से युक्त मधुर 'यव' दिया; तब धरती में अन्न उपजाने के हेतु सुदानी मरुद्गण कृषक बने तथा देवराज इन्द्र हल के अधिपति बनें।(अथर्ववेद, पापशमन सूक्त 6.30.1)
Demigod-deities granted barley to the humans over the bank of Saraswati river. Sudani Marud Gan turned into farmers and Devraj Indr became the mover of the plough over the earth for growing food grains.
यस्ते मदोऽवकेशो विकेशो येनाभिहस्यं पुरुषं कृणोषि।
आरात्त्वदन्या वनानि वृक्षि त्वं शमि शतवल्शा वि रोह॥
हे शमी! आपका प्रसन्नता प्रदान करने वाला रस बालों को उगाने वाला तथा बढ़ाने वाला होता है। जिसके द्वारा आप मानव को आनन्द युक्त करते हैं। आप सैकड़ों शाखा सम्पन्न होकर वृद्धि करें। हम आपको त्यागकर दूसरे पेड़ों को काटते हैं।(अथर्ववेद, पापशमन सूक्त 6.30.2)
Hey Shami! Your sap grant happiness and grows hair. You grant pleasure-comfort to the humans. You have hundred of branched and grow further. Instead of you, we will fell other trees.
बृहत्पलाशे सुभगे वर्षवृद्ध ऋतावरि। मातेव पुत्रेभ्यो मृड केशेभ्यः शमि॥
सौभाग्य सूचक, बड़े पत्तों वाली, वृष्टि के जल से वृद्धि करने वाली हे शमी औषधे! जननी जैसे पुत्रों को सुख प्रदान करती है, वैसे ही आप बालों के निमित्त सुख प्रदान करने वाले हो।(अथर्ववेद, पापशमन सूक्त 6.30.3)
Hey Shami medicinal tree, with large leaves, increasing the quantum of rain showers! The way a mother grant comfort-pleasure to sons, similarly you grant comfort to hairs.
अथर्ववेद, गौ सूक्त (6.31) :: ऋषि :- उपरिब्रभव; देवता :- गौ; छन्द :- गायत्री।
आयं गौः पृश्निरक्रमीदसदन्मातरं पुरः। पितरं च प्रयन्त्स्वः॥
यह गो (वृषभ-लगातार पुष्टि करने वाला सूर्य) जीवधारियों की जननी स्वरूप धरती को अग्रसर करता है। यह जनक स्वरूप द्युलोक को भी प्रकाशित करता है।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 6.31.1)
This bull (nurturer Sun), moves the living beings towards the earth. This producer illuminate the heavens as well.
अन्तश्चरति रोचना अस्य प्राणादपानतः। व्यख्यन्महिषः स्वः॥
जो प्राण तथा अपान का व्यापार करने वाले प्राणी हैं, उनके शरीर में सूर्य देवता का प्रकाश विचरण करता है। ये महान् सूर्य देवता द्युलोक तथा सभी ऊपर के लोकों में भी प्रभा विस्तारित करते हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 6.31.2)
Light of Sun flows through the living beings having Pran & Apan Vayu. Great deity Sury Dev spread his aura-radiance over all abodes.
त्रिंशद् धामा वि राजति वाक् पतङ्गो अशिश्रियत्। प्रति वस्तोरहद्युभिः॥
दिन-रात के अंग रूप तीस मुहूर्त (24 घंटे), इस सूर्य देव के प्रकाश से ही हर समय जाज्वल्यमान रहते हैं। वाणी भी द्रुतगति से गमन करने वाले सूर्य देव के शरण में रहती है।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 6.31.3)
During 24 hours constituting day and night, Sury Dev is always luminous-shinning. Sound which ravel fast, too remain under the shelter of Sury Dev.
अथर्ववेद, यातुधानक्षयण सूक्त (6.32) :: ऋषि :- चातन, 3 अथर्वा; देवता :- 1 अग्नि, 2 रुद्र, 3 मित्रावरुण; छन्द :- त्रिष्टुप्, 2 प्रस्तार पंक्ति।
अन्तर्दावे जुहुता स्वे 3 तद् यातुधानक्षयणं घृतेन।
आराद् रक्षांसि प्रति दह त्वमग्ने न नो गृहाणामुप तीतपासि॥
हे यजमानों! यातुधानों (स्वास्थ के हेतु हानिकारक रोगाणु) को विनष्ट करने के निमित्त जली हुई अग्नि में घी के साथ आहुतियाँ समर्पित करो। हे अग्नि देव! आप इन उपद्रव मचाने वाले यातुधानों को भस्माभूत करके हमारे घरों को जलाने से बचाएँ।(अथर्ववेद, यातुधानक्षयण सूक्त 6.32.1)
Hey Yajman Gan! Make offerings of ghee over the burnt-ignited wood for killing microbes-pathogens (germs, virus, bacteria). Hey Agni Dev! Burn these disturbing microbes and protect our house from burning.(08.07.2026)
रुद्रो वो ग्रीवा अशरैत् पिशाचाः पृष्टीर्वोऽपि शृणातु यातुधानाः।
वीरुद् वो विश्वतोवीर्या यमेन समजीगमत्॥
हे यातुधानों! रुद्र देवता ने तुम्हारी गर्दनें तोड़ दी हैं, वे तुम्हारी पसलियाँ भी तोड़ डालें। हे यातुधानों! अनन्त वीर्यमय औषधि ने भी तुम्हें यमलोक पहुँचा दिया।(अथर्ववेद, यातुधानक्षयण सूक्त 6.32.2)
यातुधान Yatudhan :: राक्षस, दुष्ट आत्मा, मायावी, जादूगर, निशाचर; demons, sorcerers, witches. evil spirit, magician.
यातुधानि :: राक्षसी, चुड़ैलें; demoness, witches, female sorcerer, female magician.
Hey Yatudhan! Rudr Dev has broken your necks, let him break your ribs as well. Infinitely potent medicine has sent you to Yam Lok, abode of death.
अभंय मित्रावरुणाविहास्तु नोऽर्चिषात्त्रिणो नुदतं प्रतीचः।
मा ज्ञातारं मा प्रतिष्ठां विदन्त मिथो विघ्नाना उप यन्तु मृत्युम्॥
हे मित्रा वरुण! हम भय रहित होकर इस देश में रहें। आप अपने तेज से आमिष का भक्षण करने वाले यातुधानों को हमसे दूर भगाएँ। इन्हें कोई धरती तथा शरण देने वाला न मिले एवं वे आपस में लड़कर विनष्ट हो जाएँ।(अथर्ववेद, यातुधानक्षयण सूक्त 6.32.3)
Hey Mira Varun! Let us live fearlessly in this place-country. By virtue of your Tej repel the Yatudhan who eat meat-flesh. They should not shelter over the earth and they should be destroyed quarrelling each other.
अथर्ववेद, इन्द्रस्तव सूक्त (6.33) :: ऋषि :- जाटिकायन; देवता :- इन्द्र; छन्द :- गायत्री, 2 अनुष्टुप्।
यस्येदमा रजो युजस्तुजे जना वनं स्वः। इन्द्रस्य रन्त्यं बृहत्॥
हे मानवों! शत्रुओं के संहार करने की प्रेरणा देने वाली, जिन देवराज इन्द्र की रञ्जक ज्योति है, उन्हीं इन्द्र देवता के श्रेष्ठ सुख प्रदान करने वाले सेवन करने योग्य तेज का सेवन करो।(अथर्ववेद, इन्द्रस्तव सूक्त 6.33.1)
रञ्जक ज्योति :: रंगने वाला प्रकाश या आभा; colourful light, aura, radiance.
Hey humans! Utilise the useful Tej of Devraj Indr who grant best comforts-pleasure, who inspire to kill demons and possess colourful aura-radiance.
नाधृष आ दधृषते धृषाणो धृषितः शवः। पुरा यथा व्यथिः श्रव इन्द्रस्य नाधृषे शवः॥
वे दूसरों से आदरणीय इन्द्र देवता तुम्हारे शत्रुओं को पराभूत कर देते हैं। जिस वृत्रासुर के संहार करने के समय उनके पराक्रम को कोई पराभूत नहीं कर पाया था, उसी प्रकार वे वर्तमान में भी अदमनीय हैं।(अथर्ववेद, इन्द्रस्तव सूक्त 6.33.2)
Hey Devraj Indr, honoured-respected by others! Defeat your enemies. Being invincible none could defeat his valour. Similarly, he is still invincible.
स नो ददातु तां रयिमुरुं पिशङ्गसंदृशम्। इन्द्रः पतिस्तुविष्टमो जनेष्वा॥
वे देवराज इन्द्र, देवों तथा मानवों आदि के अधिपति हैं एवं सभी तरह से उत्कृष्ट हैं। वे हम सभी को पीत रंग की द्युति वाला धन प्रदान करें।(अथर्ववेद, इन्द्रस्तव सूक्त 6.33.3)
Devraj Indr is the Lord of demigods-deities and humans and best. Let him grant us shinning yellow coloured wealth-gold.
अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त (6.34) :: ऋषि :- चातन; देवता :- अग्नि; छन्द :- गायत्री।
प्राग्नये वाचमीरय वृषभाय क्षितीनाम्। स नः पर्षदति द्विषः॥
हे ऋत्विजों! उन अग्नि देवता का गुणगान करने वाली वाणी उच्चारित करो, जो अग्नि देवता यातुधानों को विनष्ट करते हैं तथा कामनाओं की पूर्ति करते हैं। वे अग्निदेव हमें राक्षस-पिशाचादि तथा द्वेष करने वालों से बचाएँ।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.34.1)
Hey Ritviz Gan! Sing the glory of Agni Dev who destroys the Yatudhan and accomplish desires. Let him protect us from demons, witches and the envious.
यो रक्षांसि निजूर्वत्यग्निस्तिग्मेन शोचिषा। स नः पर्षदति द्विः॥
जो अग्नि देवता, राक्षसों को अपने तीव्र तेज से समाप्त कर देते हैं। वे अग्नि देव हमारी शत्रुओं से रक्षा करें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.34.2)
Agni Dev who destroys the demons with his high Tej-radiance should protect us from enemies.
यः परस्याः परावतस्तिरो धन्वातिरोचते। स नः पर्षदति द्विषः॥
जो अग्नि देवता, जल से हीन रेगिस्तान की रेत को अत्यधिक गरम करते हुए चमकते हैं। वे अग्निदेवता यातुधानों, पिशाचों तथा शत्रुओं से हमें बचाएँ।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.34.3)
Agni Dev who shine heating the sand of desert having no water, should protect us from Yatudhan, Pishach and enemies.
यो विश्वाभि विपश्यति भुवना सं च पश्यति। स नः पर्षदति द्विषः॥
जो अग्नि देवता सभी भुवनों में, विविध रूपों में कई तरह से देखते हैं तथा सूर्य रूप से प्रकाश देते हैं, वे अग्नि देवता राक्षस, पिशाच तथा शत्रुओं से हमें बचाएँ।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.34.4)
Agni Dev who appear in different forms in all abodes and grant us light as Sury Dev; should protect us from Yatudhan, Pishach and enemies.
यो अस्य पारे रजसः शुक्रो अग्निरजायत। स नः पर्षदति द्विषः॥
जो अग्नि देवता विद्युत् अथवा सूर्य रूप में इस धरती से दूर आकाश में उत्पन्न हुए हैं, वे अग्नि देवता राक्षस पिशाच तथा शत्रुओं से हमें बचाएँ।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.34.5)
Agni Dev who has evolved as lightening or Sury Dev-Sun away from the earth, in the sky, should protect us from Yatudhan, Pishach and enemies.
अथर्ववेद, वैश्वानर सूक्त (6.35) :: ऋषि :- कौशिक; देवता :- वैश्वानर; छन्द :- गायत्री।
वैश्वानरो न ऊतय आ प्र यातु परावतः। अग्निर्नः सुष्टुतीरुप॥
सभी जनों के हितकर अग्निदेवता हमारी रक्षा करने के निमित्त दूर देश से आगमन करें तथा रमणीय स्तोत्रों को श्रवण करें।(अथर्ववेद, वैश्वानर सूक्त 6.35.1)
वैश्वानरो न आगमदिमं यज्ञं सजूरुप। अग्निरुक्थेष्वंहसु॥
वे सभी मानवों के शुभ चिंतक, वैश्वानर अग्नि देवता हमारे स्तुतिरूप स्तोत्रों से आनंदित होकर हमारे इस याग में पदार्पण करें।(अथर्ववेद, वैश्वानर सूक्त 6.35.2)
Well wisher of humans, Vaeshwanar Agni Dev should gladden with our Strotrs in the form of Stuti-prayers and come to our Yagy.
वैश्वानरोऽङ्गिरसां स्तोममुक्थं च चाक्लृपत्। ऐषु द्युम्नं स्वर्यमत्॥
वैश्वानर अग्नि देव ने स्तोत्रों को समर्थ बनाया एवं कीर्ति व अन्न प्राप्ति की रीति बताते हुए द्युलोक के सुख की प्राप्ति करा दी।(अथर्ववेद, वैश्वानर सूक्त 6.35.3)
Vaeshwanar Agni Dev made the Strotrs capable-powerful, described the method for attaining glory and food grains; granted us the comforts of heavens.
अथर्ववेद, वैश्वानर सूक्त (6.36) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- अग्नि; छन्द :- गायत्री।
ऋतावानं वैश्वानरमृतस्य ज्योतिषस्पतिम्। अजस्त्रं घर्ममीमहे॥
यज्ञात्मक आभा के स्वामी तथा यज्ञ स्वरूप, हमेशा प्रज्ज्वलित रहने वाले वैश्वानर अग्नि देव की हम अभ्यर्थना करते हुए उनसे उत्कृष्ट फल की विनती करते हैं।(अथर्ववेद, वैश्वानर सूक्त 6.36.1)
We worship Vaeshwanar Agni Dev, who possess the aura-radiance of Yagy, always remain ignited requesting for excellent rewards-outcome of our efforts-deeds.
स विश्वा प्रति चाक्लप ऋतूंरुत् सृजते वशी। यज्ञस्य वय उत्तिरन्॥
ये वैश्वानर अग्नि देवता सम्पूर्ण प्रजाओं को फल प्रदान करने वाले हैं। ये देवता गणों को हव्य प्राप्त कराने तथा सूर्य रूप से बसन्त आदि ऋतुओं का नियमन करने वाले हैं।(अथर्ववेद, वैश्वानर सूक्त 6.36.2)
Vaeshwanar Agni Dev grant reward of their industry to entire populace. He carries offerings-oblations to demigods-deities and control the season like spring-Basant as Sury Dev.
अग्निः परेषु धामसु कामो भूतस्य भव्यस्य। सम्राडेको वि राजति॥
श्रेष्ठ धामों के अधिपति वैश्वानर अग्नि देवता हैं। भूत, वर्तमान तथा भविष्यत् काल की इच्छाओं को पूरा करने वाले ये अग्नि देवता और ज्यादा प्रकाशमान् हो रहे हैं।(अथर्ववेद, वैश्वानर सूक्त 6.36.3)
श्रेष्ठ धाम :: धार्मिक स्थान, तीर्थ यात्रा; supreme abode, highest pilgrimage site-destination, holy place, sacred abode, holiest place.
Vaeshwanar Agni Dev is the deity-Lord of the best Dhams-pilgrimage. He accomplish the desires in the past, present & future and shine with even more intensity.(09.07.2026)
अथर्ववेद, शापनाशन सूक्त (6.37) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- चन्द्रमा; छन्द :- अनुष्टुप्।
उप प्रागात् सहस्राक्षो युक्त्वा शपथो रथम्।
शप्तारमन्विच्छन् मम वृक इवाविमतो गृहम्॥
सहस्राक्ष इन्द्र देव रथ पर सवार होकर हमारे निकट आएँ तथा हमें शाप देने वालों को वैसे ही विनष्ट करें, जिस प्रकार भेड़िया भेड़ को विनष्ट कर देता है।(अथर्ववेद, शापनाशन सूक्त 6.37.1)
Let thousand eyed Devraj Indr come close to us riding the charoite and kill those who curse us like the wolf kills a sheep.
परि णो वृङ्ग्धि शपथ हृदमग्निरिवा दहन्। शप्तारमत्र नो जहि दिवो वृक्षमिवाशनिः॥
हे शपथ! तू हमारे लिए बाधक मत बन, हमारा त्याग कर दे तथा जो शत्रु हमें शाप दे रहे हैं, उन्हें वैसे ही जला दें जैसे विद्युत् पेड़ को जला देती है।(अथर्ववेद, शापनाशन सूक्त 6.37.2)
Hey oath-vow! Do not block us, reject us and burn the enemy who curse us, like the lightening which burn the tree.
यो नः शपादशपतः शपतो यश्च नः शपात्। शुने पेष्ट्रमिवावक्षामं तं प्रत्यस्यामि मृत्यवे॥
हम शाप नहीं देते हैं, किन्तु यदि कोई हमें शाप दे, कटु वचन बोले, तो ऐसे शत्रु को हम उसी प्रकार मौत के मुँह में फेंकते हैं, जिस प्रकार भूखे कुत्ते के सम्मुख रोटी फेकते हैं।(अथर्ववेद, शापनाशन सूक्त 6.37.3)
कटु वचन :: कड़वे या कठोर शब्द, तीखे या कड़वे वचन, व्यंग्यपूर्ण या चुभने वाले वचन) अपशब्द, गाली-गलौज; harsh words, bitter words, sarcasm-satire, abusive language.
We do not curse, but one who curse us, speak harsh-abusive us to, such enemy is thrown by us in the mouth of death like the bread is thrown to the hungry dog.
अथर्ववेद, वर्चस्य सूक्त (6.38) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- बृहस्पति अथवा त्विषि; छन्द :- त्रिष्टुप्।
सिंहे व्याघ्र उत या पृदाकौ त्विषिरग्नौ ब्राह्मणे सूर्ये या।
इन्द्रं या देवी सुभगा जजान सा न ऐतु वर्चसा संविदाना॥
मृगेन्द्र में, व्याघ्र में एवं साँप में जो तेज है, अग्नि देवता में, विप्र में तथा सूर्य देवता में जो तेज है एवं जिस तेज से देवराज इन्द्र उत्पन्न हुए हैं, वही वर्धमान वांछित तेजस् हमको भी प्राप्त हो।(अथर्ववेद, वर्चस्य सूक्त 6.38.1)
The Tej (energy, aura, radiance) present in the lion, tiger and snake, Agni Dev, Brahman and Sury Dev and Devraj should be granted to us.
या हस्तिनि द्वीपिनी या हिरण्ये त्विषिरप्सु गोषु या पुरुषेषु।
इन्द्रं या देवी सुभगा जजान सा न ऐतु वर्चसा संविदाना॥
जो तेजस् मतंग तथा व्याघ्र में है एवं जो स्वर्ण में, गौओं तथा मानवों में रहता है, जिसने देवराज इन्द्र को पैदा किया है, वह अलौकिक तेजस् हमारे वांछित रूप में हमें प्राप्त हो।(अथर्ववेद, वर्चस्य सूक्त 6.38.2)
मतंग :: हाथी-गज, बादल, ऋषि मतंग, बृहद्देशी नामक प्रसिद्ध ग्रंथ के रचयिता ऋषि मतंग, समुदाय-जाति, भारत के महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में पाई जाने वाली एक प्रमुख अनुसूचित जाति-मांग; elephant, cloud, Matang Rishi.
The Aloukik-divine Tej present in the elephant, tiger, gold, cows and the humans, which produced Devraj Indr, should be attained by us as per our desire.
रथे अक्षेष्वृषभस्य वाजे वाते पर्जन्ये वरुणस्य शुष्मे।
इन्द्रं या देवी सुभगा जजान सा न ऐतु वर्चसा संविदाना॥
आवागमन के साधन रथ के अक्षों में सेंचन सामर्थ्य युक्त वृषभ में, द्रुतगामी वायु में, वृष्टिकारक बादल में तथा उसके अधिष्ठातां वरुण में जो तेजस् है, जिसने देवराज इन्द्र को प्रकट किया है, वह 'त्विषि' अलौकिक तेजस् हमारे इच्छित रूप में हमें प्राप्त हो।(अथर्ववेद, वर्चस्य सूक्त 6.38.3)
प्रकट किया :: revealed, exposed, manifested, brought forth, announced, shown, declared, disclosed, expressed.
The Aloukik Tej named "Tvishi" present in the vehicles-charoite's axel, bull capable of conceiving cows, fast moving air-Vayu, rain forming clouds and their deity Varun Dev, which manifested Devraj Indr should be attained by us as per our desire.
राजन्ये दुन्दुभावायतायामश्वस्य वाजे पुरुषस्य मायौ।
इन्द्रं या देवी सुभगा जजान सा न ऐतु वर्चसा संविदाना॥
राज पुत्र के राज्यभिषेक के समय बजने वाली दुन्दुभि में, अश्वों के शीघ्र गमन में, पुरुष की उच्च वाणी में जो 'त्विषि' (तेजस्) है तथा जिसने देवराज इन्द्र को प्रकट किया है, वह तेजस् हमारे इच्छित रूप में हमें प्राप्त हो।(अथर्ववेद, वर्चस्य सूक्त 6.38.4)
The Aloukik Tej named "Tvishi" present in the Dundubhi-drums (kettle-drum), fast motion of horses and loud voice of the humans; played during a prince's coronation evolved-manifested by Devraj Indr should be attained by us as per our desire.
अथर्ववेद, वर्चस्य सूक्त (6.39) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- बृहस्पति अथवा त्विषि; छन्द :- जगती, 2 त्रिष्टुप्, 3 अनुष्टुप्।
यशो हविर्वर्धतामिन्द्रजूतं सहस्रवीर्यं सुभृतं सहस्कृतम्।
प्रसर्स्राणमनु दीर्घाय चक्षसे हविष्मन्तं मा वर्धय ज्येष्ठतातये॥
असीमित शक्ति वाली, पराजित करने वाली, बल प्रदान करने में सक्षम, विस्तारित होने वाली यशोदात्री आहुति वृद्धि करें। हे देवराज इन्द्र! इस वृद्धिकारक आहुति से आनंदित होकर, आप-हम आहुति प्रदान करने वाले याजकों की उत्कृष्ट उन्नति करें।(अथर्ववेद, वर्चस्य सूक्त 6.39.1)
Increase the oblations-offering, which grants unlimited power-strength, able to defeat, capable of granting power-might. Hey Devraj Indr! Gladdened by the growth oriented oblations, grant excellent growth to us, making offerings.
अच्छा न इन्द्रं यशसं यशोभिर्यशस्विनं नमसाना विधेम।
स नो रास्व राष्ट्रमिन्द्रजूतं तस्य ते रातौ यशसः स्याम॥
सम्मुख उपस्थित कीर्तिवान् देवराज इन्द्र की हम नमन आदि के द्वारा उपासना तथा शुश्रूषा करते हैं। हे इन्द्र देव! आप हमें राज्य तथा कीर्ति प्रदान करें।(अथर्ववेद, वर्चस्य सूक्त 6.39.2)
कीर्तिवान :: प्रसिद्धि, यश-कीर्ति प्राप्त करने वाला; renowned, famous, illustrious.
We salute, worship and serve majestic-illustrious Devraj Indr, present before us. Hey Indr Dev! Grant us state and fame.
यशा इन्द्रो यशा अग्निर्यशाः सोमो अजायत। यशा विश्वस्य भूतस्याहमस्मि यशस्तमः॥
देवराज इन्द्र तथा अग्नि देव कीर्ति की इच्छा करते हैं। सोम देवता भी कीर्ति की इच्छा के साथ प्रकट हुए है। जिस प्रकार ये सभी कीर्तिवान् बनें, वैसे ही हम भी सम्पूर्ण मानव जन जीवों में कीर्तिवान् बनें।(अथर्ववेद, वर्चस्य सूक्त 6.39.3)
Devraj Indr and Agni Dev desire renown. Som Dev too evolved with the desire of fame. The way they become celebrities, we humans too become celebrities.
अथर्ववेद, अभय सूक्त (6.40) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- 1 द्यावा-पृथिवी, सोम, सविता, अन्तरिक्ष, सप्तर्षिगण; 2 सविता, इन्द्र; 3 इन्द्र; छन्द :- जगती, 3 अनुष्टुप्।
अभयं द्यावापृथिवी इहास्तु नोऽ भयं सोमः सविताः नः कृणोतु।
अभयं नोऽस्तूर्व 1 न्तरिक्षं सप्तऋषीणां च हविषाभयं नो अस्तु॥
हे अन्तरिक्ष तथा पृथ्वी! हम आपकी अनुकम्पा के द्वारा कभी आंतकित न हों। अन्तरिक्ष, चन्द्र देव तथा सूर्य देवता हमें भयहीन बनाएँ। सप्तर्षियों को प्राप्त हुई आहुति हमें अभयता प्रदान करें।(अथर्ववेद, अभय सूक्त 6.40.1)
Hey space-sky and earth! By virtue of your blessings we should never be terrorised. Space-sky and Sury Dev should make us fearless. Offerings accepted by Sapt Rishi Gan should make us fearless.
अस्मै ग्रामाय प्रदशिश्चतस्त्र ऊर्जं सुभूतं स्वस्ति सविताः नः कृणोतु।
अशत्र्विन्द्रो अभयं नः कृणोत्वन्यत्र राज्ञामभि यातु मन्युः॥
हे सूर्य देवता! आप ऐसी अनुकम्पा करें, जिसके द्वारा हम गाँव में प्रचुर मात्रा में अनाज प्राप्त करके प्रसन्नतापूर्वक निवास करें। देवराज इन्द्र की अनुकम्पा से शासक हमसें खुश रहें। उन्हीं इन्द्रदेवता की अनुकम्पा से हममें शत्रुओं का आतंक प्रविष्ट न हों।(अथर्ववेद, अभय सूक्त 6.40.2)
Hey Sury Dev! By virtue of your mercy-blessings, we should be able to have sufficient food grains in the village and live happily. By virtue of the mercy of Devraj Indr, the rulers should be happy with us and the terror of enemies should not enter (trouble, torture) us.(10.07.2026)
अनमित्रं नो अधरादनमित्रं न उत्तरात्। इन्द्रानमित्रं नः पश्चादनमित्रं पुरस्कृधि॥
हे इन्द्र देवता! आप आनंदित होकर हम पर ऐसी अनुकम्पा करें, जिसके द्वारा उत्तर, दक्षिण, पूर्व तथा पश्चिम चारों दिशाओं में हमारा कोई शत्रु न हो। हमसे कोई ईर्ष्या न करे।(अथर्ववेद, अभय सूक्त 6.40.3)
Hey Indr Dev! Gladden-be happy, with us and have mercy over us so that we have neither enemy in the four direction viz North, South, East & West nor any one who envy us.
अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त (6.41) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- चन्द्रमा, 2 सरस्वती, 3 दिव्य ऋषिगण; छन्द :- भुरिक् अनुष्टुप्, 2 अनुष्टुप्, 3 त्रिष्टुप्।
मनसे चेतसे धिय आकूतय उत चित्तये। मत्यै श्रुताय चक्षसे विधेम हविषा वयम्॥
मन के लिए, चित्त के लिए, विवेक के लिए, मति के लिए, सूनने की शक्ति के लिए तथा आँखों की वृद्धि करने के लिए हम हवियों द्वारा देवराज इन्द्र को आनंदित करते हैं।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 6.41.1)
We please-gladden Indr Dev with oblations-offerings for the sake of our innerself, psyche, mind-intelligence, prudence, power to hear and enhenced eye sight.
अपानाय व्यानाय प्राणाय भूरिधायसे। सरस्वत्या उरुव्यचे विधेम हविषा वयम्॥
अपान, व्यान तथा बहुत तरह से धारण करने वाले प्राण की वृद्धि के निमित्त हम अत्यधिक ऐश्वर्यवान् सरस्वती देवी को आहुतियों द्वारा प्रसन्न करते हैं।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 6.41.2)
Apan, Vyan and for the growth of Air Vital, in many ways we appease, glorious Mata Saraswati with offerings.
मा नो हासिषुर्ऋषयो दैव्या ये तनूपा ये नस्तन्वस्तनूजाः।
अमर्त्या मत्र्यौअभि नः सचध्वमायुर्धत्त प्रतरं जीवसे नः॥
अलौकिक सप्तर्षि हमारी काया की सुरक्षा करें। जो हमारे देह में पैदा हुए हैं, वे हमें न छोड़ें। वे अमरदेव हम मरणधर्मियों के अनुरूप रहकर हमें उत्तम तथा दीर्घायु प्रदान करें।(अथर्ववेद, परस्परचित्तैकीकरण सूक्त 6.41.3)
Let Aloukik-divine Sapt Rishi Gan protect our body. Those who are born from our body should not desert-leave us. Immortal demigods-deities should be favourable towards the mortal-humans and grant us excellent long life.
अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त (6.42) :: ऋषि :- भृग्वङ्गिरा; देवता :- मन्यु; छन्द :- भुरिक् अनुष्टुप्, 3 अनुष्टुप्।
अव ज्यामिव धन्वनो मन्युं तनोमि ते हृदः। यथा संमनसौ भूत्वा सखायाविव सचावहै॥
धनुष को धारण करने वाले पुरुष जैसे धनुष पर चढ़ी प्रत्यञ्चा को उतारते हैं, वैसे ही हम आपके हृदय से आक्रोश को उतारते हैं; ताकि हम आपस में मित्रतापूर्वक रह सकें।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 6.42.2)
आक्रोश :: कर्कश स्वर में की जाने वाली भर्त्सना, रोषपूर्ण भावना, अपराध, दुष्कर्म, अभिशाप, निंदा, कोसना,गुस्सा; outrage, malefaction, upsurge, resentment, anger, malediction.
The way the archers remove the cord from the bow, similarly we diminish outrage our of your heart, so that we can live together, friendly.
सखायाविव सचावहा अव मन्युं तनोमि ते। अधस्ते अश्मनो मन्युमुपास्यामसि यो गुरुः॥
हम परस्पर मन को मिलाते हुए, एक मन होकर कृत्य करें। अतः हम आपके आक्रोश को भारी पाषाण के नीचे फेंकते हैं।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 6.42.2)
We should be like minded and work together. We through away your resentment tied with heavy stone, down.
अभि तिष्ठामि ते मन्युं पार्ष्या प्रपदेन च। यथावशो न वादिषो मम चित्तमुपायसि॥
हे क्रुद्ध (देव)! हम आपके कोप को पदों के आगे के भाग तथा एड़ी के नीचे दबाते हैं। जिससे आप शान्त होकर हमारे मन के अनुरूप बनें तथा अनियंत्रित रहने की बात न करें।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 6.42.3)
Hey anger (Dev)! We press your angry feet from front and the ankle from below so that you calm down and become favourable to us and remain in control.
अथर्ववेद, मन्युशमन सूक्त (6.43) :: ऋषि :- भृग्वङ्गिरा; देवता :- मन्युशमन; छन्द :- अनुष्टुप्।
अयं दर्भों विमन्युकः स्वाय चारणाय च। मन्योर्विमन्युकस्यायं मन्युशमन उच्यते॥
यह जो सामने दर्भ (कुश) खड़ा है, यह अपने क्रोध को तथा अन्य दूसरों के आवेश को विनष्ट करने की क्षमता वाला है। यह स्वभाव से आवेशी पुरुष तथा किसी कारण से आवेश में आ जाने वाले पुरुषों के आवेश को शांत करने में सक्षम है।(अथर्ववेद, मन्युशमन सूक्त 6.43.1)
The Darbh-Kush grass, standing before us, remove anger and upsurge of others. Its angry by nature and remove-calm down the anger of others.
अयं यो भूरिमूलः समुद्रमवतिष्ठति। दर्भः पृथिव्या उत्थितो मन्युशमन उच्यते॥
अत्त्यधिक जड़ों वाला, सागर के पास जन्म लेने वाला, धरती से उगने वाला यह दर्भ आक्रोश को शान्त करने वाला है, यह यहाँ कहा गया है।(अथर्ववेद, मन्युशमन सूक्त 6.43.2)
Kush grass having many routes, grown near the ocean-sea, over the earth, remove anger.
वि ते हनव्यां शरणिं वि ते मुख्यां नयामसि। यथावशो न वादिषो मम चित्तमुपायसि॥
हे क्रुद्ध (देव)! आपके ठुड्डी पर आक्रोश के कारण पैदा होने वाली नस की फड़कन को हम शान्त करते हैं तथा मुखमण्डल पर आक्रोश के कारण पैदा होने वाले निशानों को हम समाप्त करते हैं। आप आक्रोश के वशीभूत होकर विवशता की दशा में हमसे कुछ न कहें एवं हमारे मन के अनुरूप रहें।(अथर्ववेद, मन्युशमन सूक्त 6.43.3)
Hey anger (Dev)! We calm down the pulsating nerve over your chin and remove the resentment over the face. Under the impact of anger-under the state of compulsion, behave as per our thoughts-ideas & do not say any thing.
अथर्ववेद, रोगनाशन सूक्त (6.44) :: ऋषि :- विश्वामित्र; देवता :- वनस्पति; छन्द :- अनुष्टुप्, 3 त्रिपदा महाबृहती।
अस्थाद् द्यौरस्थात् पृथिव्यस्थाद् विश्वमिदं जगत्।
अस्थुर्वृक्षा ऊर्ध्वस्वप्नास्तिष्ठाद् रोगो अयं तव॥
जैसे ग्रह तथा नक्षत्रों वाला स्वर्गलोक अपने स्थान पर स्थिर है, यह धरती समस्त जीवधारियों को शरण देने वाली है और यह भी स्थिर है, खड़े-खड़े शयन करने वाले ये पेड़ भी स्थिर हैं, वैसे ही यह व्याधि (रक्तस्त्राव) स्थिर हो जाए।(अथर्ववेद, रोगनाशन सूक्त 6.44.1)
The way planets and heavens having constellations, are fixed in their positions- state (wrt to Sun-solar system), this earth grant shelter to all living beings and is stable, the trees which sleep while standing too, are stable, similarly this flowing blood should become stable-stop bleeding.
शतं या भेषजानि ते सहस्रं संगतानि च। श्रेष्ठमास्त्रावभेषजं वसिष्ठं रोगनाशनम्॥
हे रोगग्रस्त मनुष्य! आपके निकट जो सैकड़ों औषधियाँ हैं और उनके जो सहस्रों तरह के योग हैं, उन सभी से ज्यादा लाभान्वित करने वाली यह औषधि है, जो व्याधि को शान्त करने में विशेष प्रभावशाली है।(अथर्ववेद, रोगनाशन सूक्त 6.44.2)
Hey diseased man! There are hundreds of medicines around you which are subjected to thousands of uses, out of them this medicine grants maximum benefit and cure the disease.
रुद्रस्य मूत्रमस्यमृतस्य नाभिः।
विषाणका नाम वा असि पितॄणां मूलादुत्थिता वातीकृतनाशनी॥
हे श्रृंगोदक! रुद्र का मूत्र अमृतरूप रस है तथा यह विषाणका नामक औषधि है। इनके विशिष्ट यौगिक उपयोग द्वारा वंशानुगत 'वात रोग' भी स्वयं के मूलभूत कारणों के साथ विनष्ट हो जाता है।(अथर्ववेद, रोगनाशन सूक्त 6.44.3)
श्रृंगोदक :: सींग, चोटी; lexical, horn, crest, peak.
वात रोग :: वात (वायु) असंतुलन के कारण होने वाली बीमारियाँ, जोड़ों और मांसपेशियों का दर्द, Rheumatism, musculoskeletal disorders, arthritis, gout.
Hey Shrangodak! Urine of Rudr is like nectar-elixir and is a medicine called Vishanka. Its used to cure hereditary diseases and arthritis-gout with the root causes.(11.07.2026)
अथर्ववेद, दुःष्वप्ननाशन सूक्त (6.45) :: ऋषि :- अङ्गिरस् (अङ्गिरा), प्रचेता, यम; देवता :-दुष्वप्ननाशन; छन्द :- पथ्यापंक्ति, 2 भुरिक् त्रिष्टुप्, 3 अनुष्टुप्।
परोऽपेहि मनस्पाप किमशस्तानि शंससि।
परेहि न त्वा कामये वृक्षां वनानि सं चर गृहेषु गोषु मे मनः॥
हे पाप में आसक्ति रखने वाले चित्त! तू अभद्र विवेक वाला है, अतः हम तुम्हारी कामना नहीं करते। तू हमारे समीप न आए, तथा पेड़ों से भरे जंगलों में भ्रमण कर। मेरा चित्त घर-गृहस्थि तथा गायों में ठीक तरह से रमा रहे।(अथर्ववेद, दुःष्वप्ननाशन सूक्त 6.45.1)
आसक्ति :: अतिभोग, ममता, राग, बंधन, सम्मोह, मुग्धता, मूढ़ता, मूर्खता, अनुराग, प्रीति; infatuation, attachment, indulgence, infatuation.
अभद्र :: असभ्य, अविनीत, अशिष्ट, धृष्ट, भोंडा; indecent, discourteous, impolitic.
Hey psyche-innerself infatuated towards sin! You are indecent and imprudent. We do not wish to have you. Do not come close to us and roam in the jungles amongest the trees. My mind is attached with the home family and cows properly.
अवशसा निःशसा यत् पराशसोपारिम जाग्रतो यत् स्वपन्तः।
अग्निर्विश्वान्यप दृष्कृतान्यजुष्टान्यारे अस्मद् दधातु॥
क्रूरता पूर्वक समीप अथवा दूर से किए गए हिंसात्मक दुष्कर्म तथा शयन करते हुए या जाग्रत होते हुए किए गए जो दुष्कर्म हैं, उन समस्त बुरे सपनों तथा पाप कर्मों को अग्नि देवता हमसे दूर करें।(अथर्ववेद, दुःष्वप्ननाशन सूक्त 6.45.2)
Let Agni Dev isolate us from cruel, violent, evil, deeds while sleeping or awake, in dreams or sinful acts.
यदिन्द्र ब्रह्मणस्पतेऽपि मृषा चरामसि। प्रचेता न आङ्गिरसो दुरितात् पात्वंहसः॥
हे ब्रह्मण स्पते इन्द्र देवता! जिन कुकृत्यों के कारण हम बुरे सपनों से दुखी हैं। उन कुकृत्यों से, आंगिरस मंत्रों से सम्बन्धित विद्वान् वरुण देव, हमारी रक्षा करें।(अथर्ववेद, दुःष्वप्ननाशन सूक्त 6.45.3)
Hey Brahman Spatye, Indr Dev! Let enlightened Varun Dev protect us with Angiras Mantrs, from the evils-wickedness, due to which, we are annoyed-worried during dreams.
अथर्ववेद, दुःष्वप्ननाशन सूक्त (6.46) :: ऋषि :- अङ्गिरस्, प्रचेता, यम; देवता :-दुष्वप्ननाशन; छन्द :- ककुम्मती विष्टारपंक्ति, 2 त्र्यवसाना पञ्चपाद शक्वरीगर्भा जगती, 3 अनुष्टुप्।
यो न जीवोऽसि न मृतो देवानाममृतगर्भो ऽसि स्वप्न।
वरुणानी ते माता यमः पिताररुर्नामासि॥
हे स्वप्न! तू न जीवित है तथा न ही मरा हुआ है। जागते हुए दशा में प्राप्त हुए अनुभवों से जन्म लेने वाली वासनाओं के कुक्षि में तू हमेशा निवास करता है। वरुणानी तेरी जननी तथा यम तेरा जनक है। तू 'अररु' नाम वाला है।(अथर्ववेद, दुःष्वप्ननाशन सूक्त 6.46.1)
कुक्षि :: पेट-उदर या शरीर के मध्य भाग, कोख (गर्भ या वह स्थान जहाँ भ्रूण पलता है), गहराई या गुहा, किसी भी चीज के अंदर का गहरा हिस्सा; abdomen, belly, womb, cavity-cavern.
अररु :: शत्रु या दुश्मन (अमित्र), हथियार या अस्त्र, एक असुर का नाम (ऋग्वेद में वर्णित); weapon, name of a demon described in Rig Ved.
Hey dream! You are neither dear nor alive. You always reside in the lascivious-sexy experiences while awake, in the womb. Varunani-wife of Varun Dev is your mother and Yam Raj is your father. You are the one named 'Araru'
विद्म ते स्वप्न जनित्रं देवजामीनां पुत्रो ऽसि यमस्य करणः।
अन्तकोऽसि मृत्युरसि। तं त्वा स्वप्न तथा सं विद्म स नः स्वप्न दुष्वप्न्यात् पाहि॥
हे स्वप्न के अभिमानी देव! आपके उत्पन्न होने की हमें जानकारी है। आप वरुणानी के पुत्र तथा यम के कार्यों के उपासक हैं। हम आपसे उचित ढंग से परिचित हैं। आप बुरे सपनों के डर से हमें बचाएँ।(अथर्ववेद, दुःष्वप्ननाशन सूक्त 6.46.2)
Hey egoistic Dev-deity of dreams! We are aware of your appearance. You are the son of Varunani and worshiper of Yam Raj's actions-efforts. We know you well. Protect us from the bad dreams.
यथा कलां यथा शफं यथर्ण संनयन्ति। एवा दुष्वप्न्यं सर्वं द्विषते सं नयामसि॥
जिस प्रकार गौओं के गन्दे खुर आदि अंगों को छेदित कर गन्दगी से मुक्त करते हैं, जिस प्रकार ऋण लेने के कारण दुःखी मनुष्य धन देकर ऋण से मुक्ति प्राप्त कर लेता है, उसी प्रकार बुरे सपनों से उत्पन्न होने वाले डर को हम अपने निकट आने से रोकते हैं तथा उस डर को शत्रुओं के समीप भेजते हैं।(अथर्ववेद, दुःष्वप्ननाशन सूक्त 6.46.3)
The way the dirt-squalor is removed from the hoofs of cows by making holes, similarly a person suffering from the burden of debt is relieved by paying off debt. Similarly, we block the fear arising our of bad dreams and transfer the fear to enemies.
अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त (6.47) :: ऋषि :- अङ्गिरस्, प्रचेता, यम; देवता :- 1 अग्नि, 2 विश्वेदेवा, 3 सौधन्वन्; छन्द :- त्रिष्टुप्।
अग्निः प्रातः सवने पात्वस्मान् वैश्वानरो विश्वकृद् विश्वशंभूः।
स नः पावको द्रविणे दधात्वायुष्मन्तः सहभक्षाः स्याम॥
जो संसार का कर्त्ता-धर्ता है, हित करने वाला तथा शान्ति प्रदान करने वाला है ऐसे हे अग्नि देवता! आप प्रातः सवन के याग में हमारी सुरक्षा करें। वे हमें याग के फलस्वरूप धन आदि प्रदान करें तथा उनकी अनुकम्पा से हम धन-धान्य तथा पुत्र-पौत्रादि के साथ दीर्घजीवी बनें।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 6.47.1)
कर्त्ता-धर्ता :: प्रमुख व्यक्ति, मालिक या मुखिया, व्यक्ति जिसके पास किसी काम, परिवार या संस्था का पूरा अधिकार होता है और जो सारे प्रमुख फैसले लेता है, नियंत्रण रखने वाला; the controller, person in charge, manager, decision-maker, master mind, boss, head.
Agni Dev who is the controller of the universe, perform welfare and grant peace, solace, tranquillity. Hey Agni Dev, deserving remembrance in the morning! Grant us protection-shelter. Grant us the rewards of the Yagy in the form of wealth-prosperity, food grains, sons and grandsons.
विश्वे देवा मरुत इन्द्रो अस्मानस्मिन् द्वितीये सवने न जह्युः।
आयुष्मन्तः प्रियमेषां वदन्तो वयं देवानां सुमतौ स्याम॥
देवराज इन्द्र अपने सहायक मरुद् गणों के साथ दूसरे सवन में हमें न छोड़ें। वे हमारी अभ्यर्थना से हर्षित होकर हमें दीर्घायु प्रदान करने की अनुकम्पा करें।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 6.47.2)
Devraj Indr should not desert during the second part of the day, along with his helpers, Marud Gan. They should be gladdened and grant us long life (free from ailments and old age).
इदं तृतीयं सवनं कवीनामृतेन ये चमसमैरयन्त।
ते सौधन्वनाः स्व रानशानाः स्विष्टिं नो अभि वस्यो नयन्तु॥
जिन्होंने सोमरस के सेवन के हेतु चमस नाम के बर्तन को बनाया था, वे अंगिरस पुत्र ऋभु सुधन्वा, रथ तथा चमस बना कर देवत्व प्राप्त करने में कामयाब हुए थे। यह तृतीय सवन ऋभुओं का है, वे श्रेष्ठ फल के निमित्त हमें अच्छी बुद्धि अथवा सिद्धि प्रदान करें।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 6.47.3)
Sons of Angiras rishi Ribhu, Sudanva prepared charoite and Chamas and attained demigodhood. The third segment of the day belong to Ribhus. Let them grant us good intelligence and accomplishment as the best reward.
अथर्ववेद, स्वस्तिवाचन सूक्त (6.48) :: ऋषि :- अङ्गिरस्, प्रचेता, यम; देवता :- 1 श्येन, 2 ऋभु, 3 वृषा; छन्द :- उष्णिक्।
श्येनोऽसि गायत्रच्छन्दा अनु त्वा रभे। स्वस्ति मा सं वहास्य यज्ञस्योदृचि स्वाहा॥
हे यज्ञ देवता! आप बाज पक्षी के सदृश द्रुतगामी एवं गायत्रीच्छन्दा हैं। हम आपको ग्रहण करते हैं। आप हमें याग के अन्तिम चरण तक पहुँचाने की कृपा करें। हम आपके लिए 'स्वाहा' शब्द का प्रयोग करते हैं।(अथर्ववेद, स्वस्तिवाचन सूक्त 6.48.1)
Hey deity of Yagy! You move fast like falcon and Gayatri Meter. We accept you. Help us reach the last segment of the Yagy. We pronounce Swaha for you.
ऋभुरसि जगच्छन्दा अनु त्वा रभे। स्वस्ति मा सं वहास्य यज्ञस्योदृचि स्वाहा॥
हे यज्ञ देव! आप जगती छन्द के प्रधान होने के कारण ऋभु कहे जाते हैं। आपको हम सहारे के निमित्त दण्ड रूप में अंगिकार (ग्रहण) करते हैं। आप हमें याग के अन्तिम श्रेष्ठ समापन वेद मंत्र तक पहुँचाने की कृपा करें। हम आपके लिए 'स्वाहा' शब्द का प्रयोग करते हैं।
Hey deity of Yagy! You are named Ribhu, being the head of Jagti Chhand. We accept you as our support in the form of a staff. You should help us in reaching the best last segment of the Yagy and Ved Mantr. We pronounce Swaha for you.(12.07.2026)
वृषासि त्रिष्टुप्छन्दा अनु त्वा रभे। स्वस्ति मा सं वहास्य यज्ञस्योदृचि स्वाहा॥
हे यज्ञ देवता! आप त्रिष्टुष छन्द वाले वर्षण शील इन्द्र रूप कहलाते हैं। हम आपको आरम्भ करते हैं। आप हमें याग के अन्तिम चरण तक पहुँचाने की कृपा करें। हम आपके निमित्त 'स्वाहा' शब्द का प्रयोग करते हैं।(अथर्ववेद, स्वस्तिवाचन सूक्त 6.48.3)
Hey deity of Yagy! You are addressed as rain showering Indr of Trishtup Chhand. We begin start with you. Help us attaining the last segment of the Yagy. We use Swaha for you.
अथर्ववेद, अग्नि स्तवन सूक्त (6.49) :: ऋषि :- गार्ग्य; देवता :- अग्नि; छन्द :- 1 अनुष्टुप्, 2 जगती, 3 विराट् जगती।
नहि ते अग्ने तन्वः क्रूरमानंश मर्त्यः। कपिर्बभस्ति तेजनं स्वं जरायु गौरिव॥
हे अग्ने! आपके शरीर की निर्दयता को अन्य कोई नहीं सह सकता। जिस प्रकार गायें स्वयं की ही पैदा की हुई जरायु की झिल्ली को उदरस्थ कर लेती हैं, वैसे ही अग्नि देवता स्वयं के द्वारा पैदा हुए पदार्थों का भक्षण करते हैं।(अथर्ववेद, अग्नि स्तवन सूक्त 6.49.1)
Hey Agne! None can bear the torture of your body. The way cows swallow the Chorion (protective layer of foetus), similarly Agni Dev eat the materials created by him.
मेषइव वै सं च वि चोर्वच्यसे यदुत्तरद्रावुपरश्च खादतः।
शीर्ष्णा शिरोऽप्ससाप्सो अर्दयन्त्रंशून् बभस्ति हरितेभिरासभिः॥
हे अग्नि देवता! आप मेष (मेढ़ों) के सदृश इकट्ठा होते तथा विस्तारित होते हैं तथा जंगलों में दावाग्नि रूप में तिनकों को खाते हैं। (शवाग्नि रूप में) अपने शीर्ष (ज्वाला) से सिरों एवं रूप (तेजस्) से रूपों को दबाते हुए बभ्रुवर्ण वाले मुँह से सोमलता आदि को खाते हैं।(अथर्ववेद, अग्नि स्तवन सूक्त 6.49.2)
बभ्रुवर्ण :: भूरा रंग या कपिला (लाल-पीले या गेहुँआ रंग), गहरा भूरा, पीला या तांबे जैसा रंग; dark brown, yellowish, or the colour of copper.
Hey Ani Dev! You gather like the sheep and then spread eating the straw, in the jungle in the form of Davagni-Davanal. In the form of dead and peak flames, having Tej over the sharp ends, with the mouth having dark brown, yellowish or the colour of copper, eat Som Lata.
सुपर्णा वाचमक्रतोप द्यव्याखरे कृष्णा इषिरा अनर्तिषुः।
नि यन्नियन्त्युपरस्य निष्कृतिं पुरू रेतो दधिरे सूर्यश्रितः॥
हे अग्नि देवता! आपकी श्येन पक्षी के सदृश तीव्रगामी लपटें शब्द करती हैं तथा कृष्णमृग के सदृश गति करती हुई नाचती हैं। ये लपटें धुएँ का निर्माण करके बादल बनाती हैं और फिर ये बादल जल को जगत् के लिए धारण करते हैं।(अथर्ववेद, अग्नि स्तवन सूक्त 6.49.3)
Hey Agni Dev! Your fast moving-spreading flames create sound like the falcon and dance like the black deer skin. These flames form smoke cloud leading to rain showers and then equip water for the universe.
The thick, dense smoke clouds formed by bombing Ukraine, Lebanon and Iran, Arab countries lead to unprecedented rains all over the world. Its neither El Nino or El Nina. Yagy performance lends to rain showers in controlled manner, to fight draught conditions in India, since time immemorial.
A Yagy accomplish for rains at Mathura led to heavy rains in Punjab leading to flood. Yet another Yagy conducted at Tirumala brought heavy rains with floods in Madras-Tamil Nadu; since the location was not chanted properly.
अथर्ववेद, अभय याचना सूक्त (6.50) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- अश्विनी कुमार; छन्द :- विराट् जगती, 2-3 पथ्यापंक्ति।
हतं तर्द समङ्कमाखुमश्विना छिन्तं शिरो अपि पृष्टीः शृणीतम्।
यवान्नेददानपि नह्यतं मुखमथाभयं कृणुतं धान्याय॥
हे अश्विनी कुमारों! आप हिंसा करने वाले मूषकों को विनष्ट कर दें। आप इन मूषकों के मस्तक को काट दें, हड्डी-पसली चूर-चूर कर दें। आप इन मूषकों के मुँह को बन्द करके हमारी फसलों, अनाज आदि की रक्षा करें।(अथर्ववेद, अभय याचना सूक्त 6.50.1)
Hey Ashwani Kumars! Destroy the violent mouses. Cut their heads and crush their ribs. Close their mouths and protect our crops and food grains.
तर्द है पतङ्ग है जभ्य हा उपक्वस।
ब्रह्मेवासंस्थितं हविरनदन्त इमान् यवानहिंसन्तो अपोदित॥
हे हिंसक मूषकों तथा पतङ्गों! ब्रह्म जैसी भयंकर, अश्विनी कुमारों के लिए प्रदान की जाने वाली यह हवि तुम्हें विनष्ट करने के लिए ही है, इसलिए हवि समर्पित करने से पहले ही तुम हमारे हविष्यान्न को त्यागकर पलायन कर जाओ।(अथर्ववेद, अभय याचना सूक्त 6.50.2)
Hey violent and flying insects like moths! Offerings made to Ashwani Kumars furious like Brahm, is meant to destroy you. Hence, flee prior to making offerings for your destruction.
तर्दापते वघापते तृष्टजम्भा आ शृणोत मे।
य आरण्या व्यद्वरा ये के च स्थ व्यद्वरास्तान्त्सर्वाञ्जम्भयामसि॥
हे मूषकों तथा कीटों आदि के अधिपति! आप हमारी बातों का श्रवण करें। विविध तरह से भक्षण करने वाले वनों अथवा गाँव में निवास करने वाले समस्त उपद्रवियों को हम इस प्रयोग के माध्यम से विनष्ट करते हैं।(अथर्ववेद, अभय याचना सूक्त 6.50.3)
Hey Lord of mouse and insects! Listen-respond to our warning. We destroy the miscreants-hooligans, who eat & reside in the forests or villages, in this manner.
अथर्ववेद, एनो नाशन सूक्त (6.51):: ऋषि :- शन्ताति; देवता :- 1-2 आप; 3 वरुण; छन्द :- त्रिष्टुप्, 1 गायत्री, 3 जगती।
वायोः पूतः पवित्रेण प्रत्यङ् सोमो अति द्रुतः। इन्द्रस्य युज्यः सुखा॥
जो सोमरस वायु के माध्यम से शुद्ध हुआ है तथा जो सोमरस मुख द्वारा पान करने पर अत्यंत शीघ्रतापूर्वक प्रत्येक शरीर में, नाभि तक पहुँच जाता है। वह सोम इन्द्र का सखा है।(अथर्ववेद, एनो नाशन सूक्त 6.51.1)
Somras purified by air which reaches the mouth, reaches quickly in the body by drinking, till navel. Its the companion of Indr.
आपो अस्मान् मातरः सूदयन्तु घृतेन नो घृतप्वः पुनन्तु।
विश्वं हि रिप्रं प्रवहन्ति देवीरुदिदाभ्यः शुचिरा पूत एमि॥
मातृवत् पोषक जल हमें पवित्र बनाए। घृतरूपी जल हमारी अशुद्धता को दूर करे। जल की विलक्षणता अपने अलौकिक स्रोत से समस्त दुष्कर्मों को शुद्ध करे। जल के माध्यम से शुद्ध तथा पावन होकर हम ऊपर की ओर जाने वाले हों अर्थात् ऊर्ध्वगामी हों।(अथर्ववेद, एनो नाशन सूक्त 6.51.2)
Purify us with nourishing water, like the mother. Remove our impurities with water which is like Ghee. Amazing characterises of water should purify all evils, with its Aloukik-divine source. We should rise vertically towards the heavens, on being purified, pious with water.
यत् किं चेदं वरुण दैव्ये जनेऽभिद्रोहं मनुष्या 3 श्चरन्ति।
अचित्त्या चेत् तव धर्मा युयोपिम मा नस्तस्मादेनसो देव रीरिषः॥
हे उषे! आप ऋत्विजों को धन के निमित्त तथा हमें सत्य भाषण के हेतु प्रेरित करती हैं। आप अज्ञानरूपी तिमिर को नष्ट करती हैं। हमें धन प्रदान करने के निमित्त आप स्थिरमति हों। मंगलकारी साधनों के माध्यम से आप हमारा पालन-पोषण करें।(अथर्ववेद, एनो नाशन सूक्त 6.51.3)
Hey Usha! You inspire the Ritviz for wealth and us for speaking the truth. You remove the darkness in the form of ignorance. You should be stabled minded for granting us wealth. Nourish-nurture us with auspicious means.
अथर्ववेद, भैषज्य सूक्त (6.52) :: ऋषि :- भागलि; देवता :- 1 सूर्य 2 गौएँ, 3 भेषज; छन्द :- अनुष्टुप्।
उत् सूर्यो दिव एति पुरो रक्षांसि निजूर्वन्।
आदित्यः पर्वतेभ्यो विश्वदृष्टो अदृष्टहा॥
रात के अँधेरे में भूत-पिशाचादि उपद्रव मचाते हैं, उन्हें विनष्ट करने के निमित्त सूर्य देवता, उदयाचल-शिखर पर सभी के सामने अन्तरिक्ष में प्रकट हो रहे हैं। हमें न दिखलाई पड़ने वाले यातुधानों को भी वे सूर्य देव अपने पराक्रम द्वारा नष्ट कर दें।(अथर्ववेद, भैषज्य सूक्त 6.52.1)
उपद्रव :: विकार, अव्यवस्था, विशृंखलता, अशांति, बाधा, शैतान, पिशाच; disorder, disturbance.
Sprits, Dracula, witches make nuisance-disturbance at night. For their destruction Sury Dev rises in the East, over the horizon in the sky-space. Let Sury Dev destroy the invisible Yatudhan with his might.
नि गावो गोष्ठे असदन् नि मृगासो अविक्षत। न्यू 3 र्मयो नदीनां न्य 1 दृष्टा अलिप्सत॥
सूर्य देवता के उदय होने पर तिमिर में छिपी नदियों की लहरें तथा उन नदियों का प्रवाह अब प्रत्यक्ष दृष्टिगोचर होने लगे हैं। वनों में विचरण करने वाले हिंसात्मक जानवर भी अब वन में बैठ गए है एवं हमारी गायें भी अब भयहीन होकर अपने गोष्ठ में बैठ गई हैं।(अथर्ववेद, भैषज्य सूक्त 6.52.2)
After Sun rise the waves in the rivers and their flow become visible clearly. The violent beasts have settled in the forest and cows have settled in their shed fearlessly.(13.07.2026)
आयुर्ददं विपश्चितं शृतां कण्वस्य वीरुधम्।
आभारिषं विश्वभेषजीमस्यादृष्टान् नि शमयत्॥
महर्षि कण्व द्वारा चित्ति शतायु प्रदान करने वाली तथा व्याधियों को विनष्ट करने वाली औषधि हमने प्राप्त कर ली है। यह औषधि हमें न दिखने वाले यातुधानों (जीवाणुओं) को कारण के साथ विनष्ट करके व्याधियों से पूरी तरह से हमें मुक्ति प्रदान करे।(अथर्ववेद, भैषज्य सूक्त 6.52.3)
चित्ति :: बुद्धि, प्रज्ञा, विचार, मन की चेतन वृत्ति और ख्याति।We have obtained the medicine which grants intelligence, penances, age of hundred years and destroys ailments from Maharshi Kavy. It destroys the invisible Yatudhan viz. microbes, germs, virus bacteria as well.
अथर्ववेद, सर्वतोरक्षण सूक्त (6.53) :: ऋषि :- बृहच्छक्र; देवता :- द्यौ, पृथिवी, शुक्र, सोम, अग्नि, वायु, सविता, 2 वैश्वानर, 3 त्वष्टा; छन्द :- त्रिष्टुप्, 1 जगती।
द्यौश्च म इदं पृथिवी च प्रचेतसौ शुक्रो बृहन् दक्षिणया पिपर्तु।
अनु स्वधा चिकितां सोमो अग्निर्वायुर्नः पातु सविता भगश्च॥
अन्तरिक्ष तथा पृथ्वी हमें इच्छित फल प्रदान करें। सूर्य देवता धन, वस्त्र आदि प्रदान करते हुए दक्षिण दिशा से हमारी सुरक्षा करें। पितर सम्बन्धी स्वधा के अंहकारी देवता अनुकम्पा करके हमें अन्नादि प्रदान करें। अग्नि देवता, सविता देव, वायु देव, भग देव तथा सोम देव आदि भी हमारे अनुसार रहें।(अथर्ववेद, सर्वतोरक्षण सूक्त 6.53.1)
Let the sky-space & earth grant us desired rewards-output. Sury Dev should grant us wealth, cloths etc and protect from the South direction. The egoistic Dev deity of Pitr-Manes, related Yagy wood, should take mercy over us and grant food grains etc. Agni Dev, Savita Dev, Vayu Dev, Bhag Dev and Som Dev should remain favourable to us.
पुनः प्राणः पुनरात्मा न ऐतु पुनश्चक्षुः पुनरसुर्न ऐतु।
वैश्वानरो नो अदब्धस्तनूपा अन्तस्तिष्ठाति दुरितानि विश्वा॥
जो 'प्राण' जीवन का आधार है, वह हमें फिर से प्राप्त हो, जीवन हमें फिर से प्राप्त हो, चक्षु तथा प्राण हमें पुनः प्राप्त हों। हे समस्त जनों के शुभचिंतक, अदम्य, नेतृत्व क्षमता से सम्पन्न अग्नि देवता! आप हमारे देह में विद्यमान् रहकर व्याधि आदि दुष्कर्मों को विनष्ट करें।(अथर्ववेद, सर्वतोरक्षण सूक्त 6.53.2)
अदम्य :: जो दबाया न जा सके, प्रबल, प्रचंड, जिसका दमन (दबाना या कुचलना) न किया जा सके, प्रबल इच्छा, उत्साह, अदम्य साहस को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिसे कोई हरा या झुका न सके; indomitable, untamed.
Air Vital-Pran which is the basis of life, should be attained by us again along with life-birth, eyes and Air Vital. Hey Agni Dev, well wisher of all people, indomitable, has power of leadership! Remain in our body and destroy the evils.
सं वर्चसा पयसा सं तनूभिरगन्महि मनसा सं शिवेन।
त्वष्टा नो अत्र वरीयः कृणोत्वनु नो मार्ष्टु तन्वो 3 यद् विरिष्टम्॥
तेजस् और पयस् के द्वारा हमारे शरीर के अंग-प्रत्यंग तेज से युक्त हों तथा चित्त मंगलकारी हो। त्वष्टादेव स्वयं के करों से व्याधि ग्रस्त जनों के शरीर को शुद्ध करके सर्वश्रेष्ठ, रोग रहित तथा तेज से युक्त बनाएँ।(अथर्ववेद, सर्वतोरक्षण सूक्त 6.53.3)तेजस् (Tejas) :: Radiance, inner light, or vital energy.
पयस् (Payas) :: Nourishment, vitality or the essence of life (often representing nurturing fluids like milk/water.
Through Tejas (radiance and energy) and Payas (nourishment and vitality), may all the organs and limbs of our body be filled with vigour and may our minds be blessed with auspiciousness. Twasta Dev should purify the organs of the body of diseased person with his own hands and make them best, free from diseases, granting Tej.
अथर्ववेद, अमित्रदम्भन सूक्त (6.54) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- अग्नीषोम; छन्द :- अनुष्टुप्।
इदं तद् युज उत्तरमिन्द्रं शुम्भाम्यष्टये। अस्य क्षत्रं श्रियं महीं वृष्टिरिव वर्धया तृणम्॥
हम इस मनुष्य को आपके साथ सम्बद्ध करते हैं। हे देव! आप आह्लादित होकर इस मनुष्य की शक्ति, धन तथा दूसरी महत्वपूर्ण सम्पदा की वैसे ही वृद्धि करें, जैसे वृष्टि का जल कुश की वृद्धि करता है अर्थात् बढ़ाता है।(अथर्ववेद, अमित्रदम्भन सूक्त 6.54.1)
We align you with this person. Hey Dev! Gladden and grant strength, wealth and significant prosperity-property like the rain water increases Jal (water) Kush, to this person.
अस्मै क्षत्रमग्नीषोमावस्मै धारयतं रयिम्। इमं राष्ट्रस्याभीवर्गे कृणुतं युज उत्तरम्॥
हे अग्नि देवता! याजक को उत्कृष्ट फल की प्राप्ति हो, इसके लिए हम यह श्रेष्ठ कृत्य अर्थात् यज्ञादि करते हैं। हे सोम देवता! इस याजक को फिर से आप शक्ति तथा धन प्रदान करें।(अथर्ववेद, अमित्रदम्भन सूक्त 6.54.2)
Hey Agni Dev! Let the Yajak attain best output. For this we accomplish Yagy etc. i.e., best Karm-endeavours. Hey Som Dev! Grant strength and wealth to this Yajak, again.
सबन्धुश्चासबन्धुश्च यो अस्माँ अभिदासति। सर्वं तं रन्धयासि मे यजमानाय सुन्वते॥
हे इन्द्र देवता! आप उन शत्रुओं का विनाश करें, जो हिंसात्मक कृत्य करते हैं। हे इन्द्र देव! आप स्वगोत्र अथवा दूसरे गोत्र वाले उन दोनों तरह के शत्रुओं को उन याजकों के अधीनस्थ कर दें जो सोम का अभिषव करने वाले हैं।(अथर्ववेद, अमित्रदम्भन सूक्त 6.54.3)
Hey Indr Dev! Destroy those enemies who indulge in violence. Bring the enemies of the same clan and other clan, under the Yajak, who extract Somras.
अथर्ववेद, सौमनस्य सूक्त (6.55) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- 1 विश्वेदेवा, 2-3 रुद्र; छन्द :- 1, 3 जगती, 2 त्रिष्टुप्।
ये पन्थानो बहवो देवयाना अन्तरा द्यावापृथिवी संचरन्ति।
तेषामज्यानिं यतमो वहाति तस्मै मा देवाः परि धत्तेह सर्वे॥
हे देवगणों! आप हमें उस (देवयान) पथ की ओर अग्रसर करें, जिस पथ से देवताओं के दल गमन करते हैं तथा जो देवलोक और पृथ्वीलोक के बीच में विद्यमान् है।(अथर्ववेद, सौमनस्य सूक्त 6.55.1)Hey Dev Gan! Pull-move us to the Dev Yan which is present between the heavens & earth and is adopted by the demigods-deities for movements.
ग्रीष्मो हेमन्तः शिशिरो वसन्तः शरद् वर्षाः स्विते नो दधात।
आ नो गोषु भजता प्रजायां निवात इद् वः शरणे स्याम॥
ग्रीष्मादि ऋतुओं के अधिपति देवता गण हमें श्रेष्ठ रीति से प्राप्त होने वाले धन से युक्त करें। जैसे हम घर में सुखपूर्वक रहते हैं, वैसे ही हम आपके शरण में रहकर गाय, संतान आदि से सम्पन्न होकर सुख के साथ निवास करें।(अथर्ववेद, सौमनस्य सूक्त 6.55.2)
Let the deities of the seasons grant us the wealth, which is availble through best-righteous means. The way we live comfortably in the house; similarly we should live with you along with our cows, progeny etc comfortably.
इदावत्सराय परिवत्सराय संवत्सराय कृणुता बृहन्नमः।
तेषां वयं सुमतौ यज्ञियानामपि भद्रे सौमनसे स्याम॥
हे मानवों! इदावत्सर, परिवत्सर तथा सम्वत्सर के लिए विविध तरह से नमन करते हुए उन्हें हर्षित करो। इदावत्सरादि की अनुकम्पा तथा अनुग्रह द्वारा याग आदि का आवाहन करने की अच्छी बुद्धि प्राप्त हो तथा उस यज्ञ से प्राप्त होने वाले श्रेष्ठ फलों को भी हम प्राप्त करें।(अथर्ववेद, सौमनस्य सूक्त 6.55.3)
अनुग्रह :: कृपा, दया, सुघड़ता, इनायत, पक्षपात; grace, favour, graciousness.
Hey humans! Gladden Idavatsar, Parivatsar and Samvatsar by prostrating-saluting them in different ways. By virtue of the blessing-mercy & grace of Idavatsar and invocation of Yagy etc., we should have best intelligence, the best output & other excellent rewards.
अथर्ववेद, सर्परक्षण सूक्त (6.56) :: ऋषि :- शन्ताति; देवता :- 1 विश्वेदेवा, 2-3 रुद्र; छन्द :- उष्णिग्गर्भा पथ्यापंक्ति, 2 अनुष्टुप्, 3 निवृत् अनुष्टुप्।
मा नो देवा अहिर्वधीत् सतोकान्त्सहपूरुषान्।
संयतं न वि ष्परद् व्यात्तं न सं यमन्नमो देवजनेभ्यः॥
साँप हमारी तथा हमारी संतानों की हत्या करने में समर्थ न हो सके। साँप का मुख बन्द है, तो बन्द रहे तथा खुला है, तो खुला ही रह जाए। इस कार्य में सहायता करने वाले देवगणों को हमारा प्रणाम है।(अथर्ववेद, सर्परक्षण सूक्त 6.56.1)The snakes should not be capable of killing our progeny. If the mouth of the snake is close, it should remain as such and if its open should remain open. We salute the demigods for help in this help.
It should not be able to bite.(14.07.2026)
नमोऽ स्त्वसिताय नमस्तिरश्चिराजये। स्वजाय बभ्रवे नमो नमो देवजनेभ्यः॥
श्यामल रंग वाले साँप को हम प्रणाम करते हैं, आड़ी लकीरों वाले तथा चभ्रुवर्ण वाले 'स्वज' नामक सर्पों को भी हम प्रणाम करते हैं तथा इनके विधायक (नियामक) देवगणों को हमारा नमन है।(अथर्ववेद, सर्परक्षण सूक्त 6.56.2)
We salute the blackish snake, forming oblique lines, named Chabhru Varn & Swaj. We prostrate before the demigods, who regulate them.
सं ते हन्मि दता दतः समु ते हन्वा हनू। सं ते जिह्वया जिह्वां सम्व स्नाह आस्यम्॥
हे सर्प! तेरी ऊपर तथा नीचे दन्त-पक्तियों को परस्पर संयुक्त करता हूँ। तेरे हनु के ऊपर एवं नीचे के भागों को सीता हूँ। तेरी दोनों जिहाओं को सटाता हूँ। अनेक फनों को एक साथ बाँधता हूँ।(अथर्ववेद, सर्परक्षण सूक्त 6.56.3)
Hey snake! I join the upper & lower layer of your teeth. I stitch your upper & lower part of chin and fuse your two tongues. I tie your many hoods.
अथर्ववेद, जलचिकित्सा सूक्त (6.57) :: ऋषि :- शन्ताति; देवता :- रुद्र; छन्द :- अनुष्टुप्, 3 पथ्याबृहती।
इदमिद् वा उ भेषजमिदं रुद्रस्य भेषजम्। येनेषुमेकतेजनां शतशल्यामपब्रवत्॥
निःसंदेह यह औषधि है, यह रुद्रदेव की औषधि है। यह औषधि एक दण्ड (डण्डे) के द्वारा बहुत सारे शल्य वाले तीर के व्रण को ठीक करने में प्रयुक्त होती है।(अथर्ववेद, जलचिकित्सा सूक्त 6.57.1)
No doubt, this medicine belong to Rudr Dev. This medicine is used to heal a wound caused by arrows containing multiple arrowheads, using a stick.
जालाषेणाभि षिञ्चत जालाषेणोप सिञ्चत। जालाषमुग्रं भेषजं तेन नो मृड जीवसे॥
हे परिचारकों! आप (औषधि सम्पन्न अथवा मंत्र सिद्ध अथवा शुद्ध) जल से (रोगी अथवा रोग युक्त अंगों को) पूर्णतया अथवा आंशिकरूप से सिक्त करें (धोएँ अथवा प्रभावित करें)। यह व्याधि को विनष्ट करने वाली तीक्ष्ण औषधि है। हे रुद्र देव! आपकी इस औषधि के द्वारा हमें सुख प्राप्त हो।(अथर्ववेद, जलचिकित्सा सूक्त 6.57.2)
Hey attendants! Clean the organs of the patient with water containing medicine or treated with Mantr, soaking it completely or partially. It is a sharp medicine with destroys the disease. Hey Rudr Dev! Your medicine should grant us comfort.
शं च नो मयश्च नो मा च नः किं चनाममत्।
क्षमा रपो विश्वं नो अस्तु भेषजं सर्वं नो अस्तु भेषजम्॥
हे देव! हमें कष्ट पहुँचाने वाले रोग हमारे निकट न आएँ। हमारे पशु तथा प्रजा व्याधि रहित रहें। व्याधि का मूलभूत कारण पाप है अतः उसका नाश हो। सम्पूर्ण संसार के स्थावर-जंगम जीवधारियों तथा कृत्यों की रोग के शमन करने की शक्ति को हम जानें।(अथर्ववेद, जलचिकित्सा सूक्त 6.57.3)
Hey Dev! Do not let the torturous diseases come near us. Our populace and animals should remain free from ailments. Main reason behind the diseases is sin, hence remove it. We should be aware of the stationary and movable living beings, their actions and manner to treat the diseases.
अथर्ववेद, यशःप्राप्ति सूक्त (6.58) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- वृहस्पति 1-2 इन्द्र, द्यावा-पृथिवी, सविता, 3 अग्नि, इन्द्र, सोम; छन्द :- जगती, 2 प्रस्तार पंक्ति, 3 अनुष्टुप्।
यशसं मेन्द्रो मघवान् कृणोतु यशसं द्यावापृथिवी उभे इमे।
यशसं मा देवः सविता कृणोतु प्रियो दातुर्दक्षिणाया इह स्याम्॥
ऐश्वर्यवान् देवराज इन्द्र, अन्तरिक्ष तथा पृथ्वी और सविता देव हमें कीर्ति प्रदान करें। हम दान-दक्षिणा देने वालों के प्रिय बन जाएँ।(अथर्ववेद, यशःप्राप्ति सूक्त 6.58.1)
Grandeur possessing Devraj Indr, space-sky, earth and Savita Dev should grant us glory, honour, fame. We should be dear to those, who make donations and resort to charity.
यथेन्द्रो द्यावापृथिव्योर्यशस्वान् यथाप ओषधीषु यशस्वतीः।
एवा विश्वेषु देवेषु वयं सर्वेषु यशसः स्याम॥
जिस प्रकार आकाश से धरती पर जल वृष्टि करने से देवराज इन्द्र कीर्तिवान् होते हैं, जल औषधियों में यशस्वी है। वैसे ही समस्त देवगणों तथा मानवों में हमें कीर्ति की प्राप्ति हो।(अथर्ववेद, यशःप्राप्ति सूक्त 6.58.2)
The way Devraj Indr is famed by showering rains from the sky, the medicines in water are glorious. Similarly, we should attain fame amongest all demigods and humans.
यशा इन्द्रो यशा अग्निर्यशाः सोमो अजायत। यशा विश्वस्य भूतस्याहमस्मि यशस्तमः॥
देवराज इन्द्र, अग्नि देव तथा सोम देव आदि जिस प्रकार कीर्तिवान् हुए हैं, वैसे ही शक्ति प्राप्त करने की कामना करने वाले हम समस्त जीवधारियों में कीर्तिवान् बनें।(अथर्ववेद, यशःप्राप्ति सूक्त 6.58.3)
The way Devraj Indr, Agni Dev and Som Dev have become glorious, simialry we with the desire of strength-power, might should become glorious amongest all the living beings.
अथर्ववेद, ओषधि सूक्त (6.59) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- रुद्र, अरुन्धती, ओषधि; छन्द :- अनुष्टुप्।
अनडुद्भ्यस्त्वं प्रथमं धेनुभ्यस्त्वमरुन्धति। अधेनवे वयसे शर्म यच्छ चतुष्पदे॥
हे अरुन्धती, अलौकिक औषधि! आप वृषभों को, गायों को, दूसरे चतुष्पद वाले जानवरों को तथा पक्षियों को सुख प्रदान करें।(अथर्ववेद, ओषधि सूक्त 6.59.1)
Hey Arundhati, divine medicine! Grant comfort to bulls, cows and other four legged animals and birds.
शर्म यच्छत्वोषधिः सह देवीररुन्धती। करत् पयस्वन्तं गोष्ठमयक्ष्माँ उत पूरुषान्॥
यह सहदेवी औषधि हमें सुखी बनाएँ। हमारे गोत्र को दुग्ध-युक्त बनाएँ तथा हमारी संतानों को व्याधि रहित करें।(अथर्ववेद, ओषधि सूक्त 6.59.2)
Let this medicine named Sahdevi make us comfortable. It should enrich our clan with milk and make our progeny disease free.
विश्वरूपां सुभगामच्छावदामि जीवलाम्। सा नो रुद्रस्यास्तां हेतिं दूरं नयतु गोभ्यः॥
हे सहदेवी औषधे! कई स्वरूपों वाली, सौभाग्यशालिनी तथा प्राण प्रदायनी आप रुद्र द्वारा प्रेरित किए गए आयुध अर्थात् व्याधियों से हमारे जानवरों की दया दृष्टि दिखाकर रक्षा करें।(अथर्ववेद, ओषधि सूक्त 6.59.3)
Hey medicine named Sahdevi! Protect us from the diseases forwarded by Rudr Dev showing mercy towards our animals. You are auspicious, have many forms, granting life.
अथर्ववेद, पतिलाभ सूक्त (6.60) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- अर्यमा; छन्द :- अनुष्टुप्।
अयमा यात्यर्यमा पुरस्ताद् विषितस्तुपः। अस्या इच्छन्नग्रुवै पतिमुत जायामजानये॥
प्रशंसा करने योग्य सूर्य देवता पूर्व दिशा से उदीयमान हुए हैं। वे स्त्री रहित पुरुषों को स्त्री तथा कन्या को पति प्राप्त कराने की अभिलाषा से उदित हो रहे हैं।(अथर्ववेद, पतिलाभ सूक्त 6.60.1)
Sury Dev deserving appreciation has risen from the east. He is rising with the desire of granting wife to man and husband to the girl.
अश्रमदियमर्यमन्नन्यासां समनं यती। अङ्गो न्वर्यमन्नस्या अन्याः समनमायति॥
हे अर्यमन् (सूर्यदेव)! ये पति की अभिलाषा करने वाली कन्याएँ अब तक पति न-प्राप्त होने के कारण दुःखी हो रही हैं। हे अर्यमन्! दूसरी कन्याएँ भी इनके लिए शक्ति कर्म करने में लगी हुई हैं।(अथर्ववेद, पतिलाभ सूक्त 6.60.2)
जैसा कि यह कन्या अब तक अन्य कन्याओं के विवाह में सम्मिलित होकर शुभकामनाएं देती रही है, वैसे ही हे अर्यमा देव! अब आप ऐसी व्यवस्था करें कि अन्य कन्याएं आकर इसके विवाह समारोह को सम्पन्न करें और इसकी प्रसन्नता बढ़ाएं।
Hey Aryman (Sury Dev)! This girls has been offering well wishes, congratulations in the marriage of other girls. Make such opportunity that other girls too come and join her marriage gladdening her.(15.07.2026)
धाता दाधार पृथिवीं धाता द्यामुत सूर्यम्। धातास्या अमुवै पतिं दधातु प्रतिकाम्यम्॥
सम्पूर्ण जगत् के विधाता ने धरती, स्वर्गलोक तथा सविता को अपने-अपने जगह में धारण किया। वे विधाता ही इन पति की इच्छा करने वाली कन्याओं को वांछित पति प्रदान करने की अनुकम्पा करें।(अथर्ववेद, पतिलाभ सूक्त 6.60.3)
Creator of the whole universe supported the earth, heavens and Savita Dev over their respective positions. Let Vidhata undertake the task of granting groom to the girls.
अथर्ववेद, विश्वस्रष्टा सूक्त (6.61) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- रुद्र; छन्द :- 1 त्रिष्टुप्, 2-3 भुरिक् त्रिष्टुप्।
मह्यमापो मधुमदेरयन्तां मह्यं सूरो अभरज्ज्योतिषे कम्।
महां देवा उत विश्वे तपोजा मह्यं देवः सविता व्यचो धात्॥
सभी को प्रेरित करने वाले सूर्य देव ने सुख प्रदान करने वाले तेज को सभी तरफ संव्याप्त कर दिया है। जल के अधिपति देव हमें माधुर्य युक्त जल प्रदान करें। जिन देवता की उत्पत्ति तप से हुई है, वह हमें वांछित फल प्रदान करें और सविता देव हमारे निमित्त व्यापक हो।(अथर्ववेद, विश्वस्रष्टा सूक्त 6.61.1)
व्यापक :: विस्तृत, बोध-संबंधी, लंबा-चौड़ा, विस्तृत, विस्तीर्ण, प्रशस्त; comprehensive, extensive, vast.
Sury Dev who inspire every one, pervaded the comfort granting Tej-aura (radiance) every where. Let the Lord of water grant us sweet water. The deity who evolved out of ascetics-Tap, should grant us desired reward-output and Savita Dev should become vast for us.
अहं विवेच पृथिवीमुत द्यामहमृतूंरजनयं सप्त साकम्।
अहं सत्यमनृतं यद् वदाम्यहं दैवीं परि वाचं विशश्च॥
सूर्य देव अथवा रुद्र देव की तरफ से कथन :- मैंने स्वर्ग लोक तथा भू लोक को विभक्त किया है। बसन्त आदि छः ऋतुओं तथा (संसर्पाहस्पति नामक अधिमास रूप) सातवीं ऋतु को मैनें ही निर्मित किया है। मानवी (सत्या-सत्य) तथा दैवी वाणी का वक्ता मैं ही हूँ।(अथर्ववेद, विश्वस्रष्टा सूक्त 6.61.2)
सत्या-सत्य :: सत्य और असत्य, सच और झूठ; truth & false.
Either Sury Dev or Rudr Dev state :- I have divided the heavens and earth. I have created the six seasons and the seventh season termed as Sansrpahspati-extra month. I am the speaker of the human's truth-false and divine speech.
अहं जजान पृथिवीमुत द्यामहमृतूंरजनयं सप्त सिन्धून्।
अहं सत्यमनृतं यद् वदामि यो अग्नीषोमावजुषे सखाया॥
द्यावा-पृथिवी, गंगादि सप्त नदियों तथा सप्त सागरों का उत्पत्तिकर्त्ता मैं हूँ। मैं ही सत्या-सत्य का वक्ता एवं मित्र, अग्नि तथा सोम को एक साथ संबद्ध करता हूँ।(अथर्ववेद, विश्वस्रष्टा सूक्त 6.61.3)
I am the creator of heavens & earth, seven rivers and the sevens seas. I am the speaker of truth & false; connecting Mitr, Agni and Som Devs together.
अथर्ववेद, पावमान सूक्त (6.62) :: ऋषि:- अथर्वा; देवता :- रुद्र (वैश्वानर, वात, द्यावा-पृथिवी); छन्द :- त्रिष्टुप्।
वैश्वानरो रश्मिभिर्नः पुनातु वातः प्राणेनेषिरो नभोभिः।
द्यावापृथिवी पयसा पयस्वती ऋतावरी यज्ञिये नः पुनीताम्॥
सम्पूर्ण मानवों में संव्याप्त अग्नि देव अपनी रश्मियों द्वारा, वायु देवता प्राण द्वारा, जल अपने रसों से एवं रस और जलतत्त्व धारण करने वाली द्यावा-पृथिवी (स्वर्ग लोक तथा धरती लोक) अपने पुष्टि रस के द्वारा हमें निर्मल बनाएँ।(अथर्ववेद, पावमान सूक्त 6.62.1)
Let Agni Dev pervading the humans with his rays, Vayu Dev with Air Vital, water with its fluids, the heavens & earth which support the Jal Tattv, should make us pure-pious with their fluids-saps, juices.
वैश्वानरीं सूनृतामा रभध्वं यस्या आशास्तन्वो वीतपृष्ठाः।
तया गृणन्तः सधमादेषु वयं स्याम पतयो रयीणाम्॥
हे मानवों! वैश्वानर सम्बन्धी सत्य प्रंशसनीय वाणी का शुभारम्भ करो। जिस वाणी के देह के पृष्ठ भाग बृहत् है, उस वाणी से वैश्वानर अग्निदेव हर्षित होकर धन प्रदान करें।(अथर्ववेद, पावमान सूक्त 6.62.2)
Hey humans! Start with the truly appreciable speech pertaining to Vaeshwanar. The surface of the speech-voice of the Vaeshwanar Agni Dev should be pleased with us and grant us wealth.
वैश्वानरीं वर्चस आ रभध्वं शुद्धा भवन्तः शुचयः पावकाः।
इहेडया सधमादं मदन्तो ज्योक् पश्येम सूर्यमुच्चरन्तम्॥
शुद्ध पावन होकर अन्यों को पावन करते हुए वैश्वानर अग्नि देवता की अराधना करें, अन्न से हृष्ट-पुष्ट रहते हुए दीर्घायु तक सूर्य देव को देखें अर्थात् रोग रहित होकर शतायु प्राप्त करें।(अथर्ववेद, पावमान सूक्त 6.62.3)
Become pure-pious, worship others purifying-sanctifying Vaeshwanar Agni Dev. Become hefty-strong and healthy live long, look to the Sun, i.e., become free from diseases and survive for hundred years.
अथर्ववेद, वर्चेबलप्राप्ति सूक्त (6.63) :: ऋषि :- दुह्वण; देवता :- 1-3 निर्ऋति, यम, मृत्युः 4 अग्नि; छन्द :- 1 जगती, 2 अतिजगतीगर्भा जगती, 4 अनुष्टुप्।
यत् ते देवी निऋतिराबबन्ध दाम ग्रीवास्वविमोक्यं यत्।
तत् ते वि ष्याम्यायुषे वर्चसे बलायादोमदमन्नमद्धि प्रसूतः॥
(हे पुरुष!) देवी निर्ऋति (अविद्या) ने मनमोहक स्वरूप के द्वारा मोहित कर तेरे ग्रीवा में, जो पाश बाँध रखा है, मैं आयु, शक्ति तथा तेजस्विता के निमित्त उस दुष्कर्म रूपी पाश से तुझे मुक्त करता हूँ। तुम आनंददायी अन्न ग्रहण करो।(अथर्ववेद, वर्चेबलप्राप्ति सूक्त 6.63.1)
निर्ऋति :: मृत्यु, दुःख, क्षय (विनाश) और अधर्म की देवी; deity-goddess governing death, pain-sorrow, destruction and lack of virtues, Dharm.
पाश :: फंदा, जाल, घेरा, बंधन; noose, net, loop.
Hey man! Devi Nirati (Avidhya, ignorance) has tied your neck by her beautiful-attractive figure. I release you from that noose-loop of evil for age, strength and Tej. Accept pleasure giving food grains.
नमोऽस्तु ते निर्ऋते तिग्मतेजोऽयस्मयान् वि वृता बन्धपाशान्।
यमो मह्यं पुनरित् त्वां ददाति तस्मै यमाय नमो अस्तु मृत्यवे॥
हे निर्ऋते! आपको हम प्रणाम करते हैं। आप लौह बन्धन से हमें मुक्त करें। यम ने तुम्हें फिर से मेरे वशीभूत कर दिया है। उन यम देवता के निमित्त हमारा नमन है।(अथर्ववेद, वर्चेबलप्राप्ति सूक्त 6.63.2)
Hey Nirati! We salute you. Release us from the iron bond. Your control has been given to me, by Yam Raj. We salute Yam Raj.
अयस्मये द्रुपदे बेधिष इहाभिहितो मृत्युभिर्ये सहस्रम्।
यमेन त्वं पितृभिः संविदान उत्तमं नाकमधि रोहयेमम्॥
हे निर्ऋते! जब आप पुरुष को लौहे के बन्धन में जकड़ने के लिए पैरों में बेड़ी बाँधती है, तब मृत्यु के ज्वर आदि रूप कष्टों के हजारों बँधनों से वह बँध जाता है। अपने अधिपति देव यम तथा पितरों की आज्ञा से इस पुरुष को हर्षदायी द्युलोक में पहुँचा दें।(अथर्ववेद, वर्चेबलप्राप्ति सूक्त 6.63.4)
Hey Nirati! You tie the man with iron shackles in his legs. He is tied with fever of death etc. troubles and thousands of bonds-ties. Carry this man to gladdening heavens with the permission of your Lord Yam and Pitr-Manes.
संसमिद् युवसे वृषन्नग्ने विश्वान्यर्य आ। इडस्पदे समिध्यसे स नो वसून्या भर॥
हे मनोवांछित इच्छाओं को पूर्ण करने वाले अग्नि देव! आप यज्ञ वेदी पर जाज्वल्यमान हों। आप समस्त प्रकार के धन के अधिष्ठाता हैं, इसलिए आनन्दित होकर हमें धन प्रदान करें।(अथर्ववेद, वर्चेबलप्राप्ति सूक्त 6.63.4)
Hey Agni Dev, accomplisher of desires! You should be illuminated over the Yagy Vedi. You are the deity-Lord of all sorts of wealth, hence grant us wealth on being pleased-happy.
अथर्ववेद, सांमनस्य सूक्त (6.64) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- विश्वेदेवा, मन; छन्द :- अनुष्टुप्, 2 त्रिष्टुप्।
सं जानीध्वं सं पृच्ध्वं सं वो मनांसि जानताम्। देवा भागं यथा सर्वे संजानाना उपासते॥
हे याजकों! जैसे प्रचीनकाल से ही देवतागण मिलकर अपने भागों (सौंपे गये हव्य दायित्वों) को अंगीकार करते हैं, वैसे ही तुम समान रूप से सहयोगपूर्वक ज्ञान प्राप्त करो, आपस में संयुक्त होकर रहो तथा तुम्हारे चित्त जुड़कर अपना प्रभाव व्यक्त करें।(अथर्ववेद, सांमनस्य सूक्त 6.64.1)
Hey Yajak Gan! The way demigods-deities accept their share of offerings-oblation from ancient times, similarly you should have enlightenment-knowledge, live together harmoniously and reflect the impact of your psyche-innerself jointly.
समानो मन्त्रः समितिः समानी समानं व्रतं सह चित्तमेषाम्।
समानेन वो हविषा जुहोमि समानं चेतो अभिसंविशध्वम्॥
हे ऋत्विजों! आप सबके विचार तन्त्र (मन, विवेक, चित्त) एवं व्रत-सिद्धान्त एकरूप हों। मैं आपके जीवन को एक ही मंत्र से सुसंस्कृत करता हूँ तथा एक समान हवियाँ समर्पित करके यज्ञमय बनाता हूँ।(अथर्ववेद, सांमनस्य सूक्त 6.64.2)
Hey Ritviz Gan! Let your thought-ideas (mind, prudence and psyche) be alike. I make your life virtuous, righteous with a single Mantr and make you the offeror of identical offerings.(16.07.2026)
समानी व आकूतिः समाना हृदयानि वः। समानमस्तु वो मनो यथा वः सुसहासति॥
हे ऋत्विजो (मानवों)! तुम्हारे हृदय की भावनाएँ एक रूप हों, तुम्हारे मन, बुद्धि एक समान हों, संकल्प तथा कृत्य एक समान हों, ताकि तुम एकत्रित होकर अपने समस्त कृत्यों को पूरा कर सको।(अथर्ववेद, सांमनस्य सूक्त 6.64.3)
Hey Ritviz Gan-humans! Your feelings, mind-innerself, intelligence, resolution and endeavours should be alike, so that you gather and accomplish all of your deeds.
अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त (6.65) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- चन्द्र, इन्द्र अथवा पराशर; छन्द :- 1 पथ्यापंक्ति, 2-3 अनुष्टुप्।
अब पन्युरवायताव बाहू मनोयुजा।
पराशर त्वं तेषां पराञ्चं शुष्ममर्दयाधा नो रयिमा कृधि॥
शत्रु के आवेश तथा आयुध हमारे निकट न आए। शत्रुओं की भुजाएँ शक्तिहीन तथा मन साहसहीन हो। हे दूर से ही बाणों को छोड़ने में कुशल देवता (इन्द्र)! आप उन शत्रुओं की शक्ति को क्षीण करके विनष्ट करें एवं उनकी धन-सम्पदा हमें प्रदान करें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.65.1)
Don't let the huff-charge and weapons of the enemies come near us. Arms of the enemies and their mind should loose courage. Hey Devraj Indr, shooting arrows through a distance! Destroy their might & power and grant their wealth-prosperity to us.
निर्हस्तेभ्यो नैर्हस्तं यं देवाः शरुमस्यथ। वृश्चामि शत्रूणां बाहूननेन हविषाहम्॥
हे देवगणों! आप शत्रुओं की भुजाओं की शक्ति को समाप्त करने के निमित्त जिन शरों का संधान करते हैं, उसी से हवियों के द्वारा हम शत्रुओं की भुजाओं को काटते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.65.2)
Hey demigods-deities! The arrows which you load to reduce the power of the arms of the enemies, we use to same arrows to cut the arms of the enemies.
इन्द्रश्चकार प्रथमं नैर्हस्तमसुरेभ्यः। जयन्तु सत्वानो मम स्थिरेणेन्द्रेण मेदिना॥
पूर्व समय में जिन देवराज इन्द्र ने शत्रुओं का भुजाओं की शक्ति को क्षीण कर दिया था, उन्हीं इन्द्र देव की अनुकम्पा तथा सहायता से हमारे शक्तिशाली शूरवीर योद्धा शत्रुओं पर विजय प्राप्त करें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.65.3)
During ancient times Devraj Indr, who reduced the power of the hands of the enemies, should help us attain victory over the enemies, by virtue of his grace-mercy to our mighty warriors.
अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त (6.66) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- चन्द्र अथवा इन्द्र; छन्द :- 1 त्रिष्टुप्, 2-3 अनुष्टुप्।
निर्हस्तः शत्रुरभिदासन्नस्तु ये सेनाभिर्युधमायन्त्यस्मान्।
समर्पयेन्द्र महता वधेन द्रात्वेषामघहारो विविद्धः॥
हे देवराज इन्द्र! हम पर प्रहार करने वाले शत्रुओं का बाहुबल समाप्त हो जाए। जो शत्रु सेना के साथ हमसे युद्ध करने आते हैं, आप उन शत्रुओं को अपने महाविनाशक वज्र के द्वारा विनष्ट करें तथा जो विशिष्ट तरह से घात करने वाले शत्रु हों, वे भी विवश होकर पलायन कर जाएँ।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.66.1)
घात करने वाले शत्रु :: हमलावर, ऐसे शत्रु जो नुकसान पहुँचाने के इरादे से गुप्त रूप से काम करते हों, धोखेबाज और विश्वासघाती दुश्मन; ambushers, treacherous enemies, insidious enemies.
Hey Devraj Indr! Let the arms power of the enemies, who attack us should be lost. Destroy the enemies power who come to fight us. Destroy them with your absolute destructor Vajr. The ambusher-treacherous enemies who make special efforts to target us, should be compelled to retreat.
आतन्वाना आयच्छन्तोऽस्यन्तो ये च धावथ।
निर्हस्ताः शत्रवः स्थनेन्द्रो वोऽद्य पराशरीत्॥
हे शत्रुओं! धनुष पर प्रत्यञ्चा चढ़ाते हुए हम पर शरों की वर्षा करने वाले तथा दौड़कर आने वाले, तुम सभी को इन्द्र देव पराभूत करके विनष्ट कर डालें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.66.2)
Hey enemies! Let Devraj Indr defeat & destroy you all, who come running, load arrows over the bow and shower them over us.
निर्हस्ताः सन्तु शत्रवोऽङ्गैषां म्लापयामसि। अथैषामिन्द्र वेदांसि शतशो वि भजामहै॥
हमारे शत्रुओं का बाहुबल क्षीण हो जाए। उनके अंग-प्रत्यंग अशक्त हो जाएँ। हे देवराज इन्द्र! आपकी अनुकम्पा के द्वारा शत्रुओं की धन-सम्पदा हमें प्राप्त हो।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.66.3)
Let the power of our enemies be reduced. Their organs, limbs should become weak. Hey Devraj Indr! By virtue of your grace-mercy, we should get the wealth of the enemies.
अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त (6.67) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- चन्द्र अथवा इन्द्र; छन्द :- अनुष्टुप्।
परि वर्त्मानि सर्वत इन्द्रः पूषा च सस्रतुः। मुह्यन्त्वद्यामूः सेना अमित्राणां परस्तराम्॥
हे देवराज इन्द्र तथा पूषा देव! शत्रु की सेना सही निर्णय लेने में समर्थ न हो सके। आप उन शत्रुओं के पथों में व्यवधान उत्पन्न कर दें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.67.1)
Hey Devraj Indr & Pusha Dev! Army of the enemy should become incapable of taking right decision. Create obstecles in the path of the enemies.
मूढा अमित्राश्चरताशीर्षाण इवाहयः। तेषां वो अग्निमूढानामिन्द्रो हन्तु वरंवरम्॥
हे शत्रुओं! इन्द्र देवता तुम्हारे मुख्य योद्धाओं का विनाश कर दें तथा तुम फन कटे साँप की भाँति, तेज रहित, ज्ञानहीन हुए अकारण ही रणभूमि में भटकते रहो।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.67.2)
Hey enemies! Devraj Indr should destroy your main warriors and you become like the snakes who's hood have been cut, no power, no knowledge and keep roaming in the war field aimlessly.
ऐषु नह्य वृषाजिनं हरिणस्या भियं कृधि। पराङमित्र एषत्वर्वाची गौरुपेषतु॥
हे इच्छाओं को पूर्ण करने वाले देवराज इन्द्र! आप हमारे इन वीरों को श्यामलवर्ण के मृगचर्म (कवचरूप में) धारण करा दें तथा शत्रुओं में डर की उत्पत्ति करें, जिससे पराभूत होकर पलायन किए हुए शत्रुओं की धन-सम्पदा, गौएँ आदि हमें प्राप्त हो जाएँ।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.67.3)
Hey Devraj Indr accomplishing desires! Provide shields to our warriors like the skin of black buke and create terror in the minds of the enemies so that they are terrorised and their wealth, prosperity and cows etc are attained by us.
अथर्ववेद, वपन सूक्त (6.68) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- 1 सविता, आदित्यगण, रुद्रगण, वसुगण; 2 अदिति, आपः, प्रजापति; 3 सविता, सोम, वरुण; छन्द :- 1 चतुष्पदा पुरोविराट् अतिशाक्वरगर्भा जगती, 2 अनुष्टुप्, 3 अतिजगतीगर्भा त्रिष्टुप्।
आयमगन्त्सविता क्षुरेणोष्णेन वाय उदकेनेहि।
आदित्या रुद्रा वसव उन्दन्तु सचेतसः सोमस्य राज्ञो वपत प्रचेतसः॥
सभी को प्रेरित करने वाले सविता देव मुंडन करने वाले छूरे के साथ पधारें हैं। हे वायु देव! आप भी सिर को भिगाने के लिए गरम जल के साथ पधारें। इन्द्र तथा आदित्यगण एक मन होकर बालक के सिर को भिगाएँ। हे विद्वानों! आप सोम के बालों को उस्तरे से उतार दें।(अथर्ववेद, वपन सूक्त 6.68.1)
Savita Dev who inspire all, has arrived with the blade-razor to shave the head. Hey Vayu Dev! Arrive with the warm water to soak the head. Devraj Indr and Adity Gan should have the same psyche-mind to soak the head of the child. Hey enlightened! Shave the hair of Som with the razor.
अदितिः श्मश्रु वपत्वाप उन्दन्तु वर्चसा। चिकित्सतु प्रजापतिर्दीर्घायुत्वाय चक्षसे॥
अदिति माता इसके केशों का मुण्डन करें, जल देवता अपने तेजस् से इसके केशों को भिगाएँ शतायु तथा दर्शन शक्ति के निमित्त प्रजापति इसका उपचार करें।(अथर्ववेद, वपन सूक्त 6.68.2)
Mata Aditi should shave his hair, deity of water should soak his hair, with his aura and Prajapati should grant him age of hundred years, power to see and treatment.
येनावपत् सविता क्षुरेण सोमस्य राज्ञो वरुणस्य विद्वान्।
तेन ब्रह्मणो वपतेदमस्य गोमानश्ववानयमस्तु प्रजावान्॥
विद्वान् सविता देव ने राजा सोम का जिस छुरे से वपन किया था, हे विप्रों! ऐसे उस्तरे से आप इसके केशों का वपन करें। इस मुंडन संस्कार के द्वारा ये गौएँ, अश्वों तथा संतानों से सम्पन्न हों।(अथर्ववेद, वपन सूक्त 6.68.3)
Learned Savita Dev used the razor with which the head of king Som was shaved. Hey Brahmans! Shave his hair with razor like that one. By virtue of this shaving ceremony-"Mundan Sanskar" we should be accomplished with cows, horses and progeny.(17.07.2026)
अथर्ववेद, वर्चस् प्राप्ति सूक्त (6.69) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- बृहस्पति, अश्विनीकुमार; छन्द :- अनुष्टुप्।
गिरावरगराटेषु हिरण्ये गोषु यद् यशः। सुरायां सिच्यमानायां कीलाले मधु तन्मयि॥
बर्फ से ढके हुए पहाड़ों में, रथों पर सवार वीरों के जय घोषों में, स्वर्ण एवं गायों के दूध देने में जो यश है तथा प्रवाहित पर्जन्य धारा और अन्न के मधुर रस में जो मधुरता है, वह हमें भी प्राप्त हो।(अथर्ववेद, वर्चस् प्राप्ति सूक्त 6.69.1)
जय घोष :: slogans of victory, acclamation, cheers.
We should attain the joy-glory present in the mountains covered with ice, acclamation by the warriors riding the charoite, gold and the milk yielded by cows, flowing currents of water and sweetness in the food grains.
अश्विना सारघेण मा मधुनातं शुभस्पती। यथा भर्गस्वतीं वाचमावदानि जनाँ अनु॥
हे मंगलकारी अश्विनी कुमारों! आप हमें शहद की माधुर्यता से सम्पन्न करें, मधु के सेवन द्वारा हमारी वाणी भी मीठी हो जाएँ। मानवों के निमित्त हम सदैव माधुर्यता युक्त वाणी को प्रयुक्त करें।(अथर्ववेद, वर्चस् प्राप्ति सूक्त 6.69.2)
Hey auspicious Ashwani Kumars! Grant us the sweetness of honey. Our voice should become sweet by using honey. We should always talk in sweet voice with the humans.
मयि वर्ची अथो यशोऽथो यज्ञस्य यत् पयः। तन्मयि प्रजापतिर्दिवि द्यामिव दृंहतु॥
अन्न तथा याग के फलरूप सार में जो कीर्ति है एवं मुझ में जो तेजस्वी होने का भाव है, उसे प्रजापति, वैसे ही मजबूती प्रदान करें जैसे स्वर्गलोक में कांति को स्थिर किया है।(अथर्ववेद, वर्चस् प्राप्ति सूक्त 6.69.3)
Prajapati should strengthen the grace-aura present in me due to food grains and Yagy, the way its stabilised in heavens.
अथर्ववेद, अघ्न्या सूक्त (6.70) :: ऋषि :- काङ्कायन; देवता :- अघ्न्या; छन्द :- जगती।
यथा मांसं यथा सुरा यथाक्षा अधिदेवने। यथा पुंसो वृषण्यत स्त्रियां निहन्यते मनः।
एवा ते अघ्न्ये मनोऽधि वत्से नि हन्यताम्॥
जिस प्रकार मांसभक्षी को आमिष, मद्यव्यसनी को मदिरा, जुआ खेलने वाले को पासे तथा विषया सक्त पुरुष को नारी अत्यंत प्रिय होते हैं, उसी प्रकार हे अवध्य (गौ अथवा प्रकृति) माता! आप अपने बछड़े से प्यार करें।(अथर्ववेद, अघ्न्या सूक्त 6.70.1)
अवध्य :: जिसे मारा या वध न किया जा सके, मृत्युदंड या हिंसा के योग्य न हो; inviolable, sacred, not to be killed.
The way the meat eater likes nonveg, drunkard like wine, gambler like dices and lascivious likes women; similarly hey sacred cow! You love your calf.
यथा हस्ती हस्तिन्याः पदेन पदमुद्युजे। यथा पुंसो वृषण्यत स्त्रियां निहन्यते मनः।
एवा ते अघ्न्ये मनोऽधि वत्से नि हन्यताम्॥
जिस प्रकार हाथी अपनी हथिनी के संग पैरों के साथ पैर मिलाने पर हर्षित होता है तथा विषयासक्त पुरुष का चित्त नारियों में लिप्त रहता है, उसी प्रकार हे अबध्य (माँ)! आपका मन (चित्त) बछड़े से जुड़ा रहे।(अथर्ववेद, अघ्न्या सूक्त 6.70.2)
लिप्त :: किसी कार्य में लीन, डूबा हुआ, लीन, फंसा हुआ, मिला हुआ, कठिन, संयुक्त किया, लपेटा हुआ; indulge, involved, besmeared, smeared, absorbed, stained, engrossed, deeply attached, spread over, sullied.
The way an elephant become happy by rubbing legs with she elephant, lascivious is besmeared with women, similarly hey inviolable cow-mother! You psyche should be involved with the calf.
यथा प्रधिर्यथोपधिर्यथा नभ्यं प्रधावधि। यथा पुंसो वृषण्यत स्त्रियां निहन्यते मनः।
एवा ते अघ्न्ये मनोऽधि वत्से नि हन्यताम्॥
जिस प्रकार रथ के चक्र को धुरी मजबूती से जोड़े रखती है तथा जिस प्रकार विषयासक्त पुरुष का मन नारी में लिप्त रहता है, उसी प्रकार हे अबध्य (माँ)! आपका मन बछड़े से जुड़ा रहे।(अथर्ववेद, अघ्न्या सूक्त 6.70.3)
The way the wheels of the charoite are fixed with the axel, lascivious is besmeared with women, similarly hey inviolable cow-mother! You psyche should be involved with the calf.
अथर्ववेद, अन्न सूक्त (6.71) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- 1-2 अग्नि, 3 विश्वेदेवा; छन्द :- जगती, 3 त्रिष्टुप्।
यदन्नमद्मि बहुधा विरूपं हिरण्यमश्चमुत गामजामविम्।
यदेव किं च प्रतिजग्रहाहमग्निष्टद्धोता सुहुतं कृणोतु॥
हमने जो विभिन्न प्रकार के अन्न एवं जो सुवर्ण, अश्व, गाय, बकरी, भेड़ आदि को एकत्रित कर लिया है, अग्नि देवता उस सम्पदा को प्रतिग्रह-दोष से मुक्त कर यज्ञीय संस्कार युक्त बनाएँ।(अथर्ववेद, अन्न सूक्त 6.71.1)
प्रतिग्रह-दोष :: flaw of accepting gifts or donations, negative impact of accepting charity-donations.
प्रतिग्रह :: दान स्वीकार करना, acceptance of donation, charity.
Different types of food grains, gold, horses, cows, goats, sheep owned by us should be freed from negative effect-impact of accepting donations by Agni Dev and it should be made virtuous-auspicious.
यन्मा हुतमहुतमाजगाम दत्तं पितृभिरनुमतं मनुष्यैः।
यस्मान्मे मन उदिव रारजीत्यग्निष्टद्धोता सुहुतं कृणोतु॥
यज्ञ से संस्कारित तथा असंस्कारित दोनों तरह के जो द्रव्य पितरों, देवगणों तथा मानवों के द्वारा हमें मिले हैं, जिससे हमारा मन आनंदित हो रहा है, उन सभी को अग्नि देवता यज्ञीय संस्कार युक्त बनाएँ।(अथर्ववेद, अन्न सूक्त 6.71.2)
संस्कारित :: शुद्ध किया हुआ, सुधरा हुआ, संस्कार युक्त; refined.
The wealth received by us from our ancestors, Pitr Gan, demigods and humans; whether purified-refined or impure, which grant us pleasure, should be made virtuous-auspicious, by Agni Dev through Yagy accomplishment.
यदन्नमद्मयनृतेन देवा दास्यन्नदास्यन्नुत संगृणामि।
वैश्वानरस्य महतो महिम्ना शिवं मह्यं मधुमदस्त्वन्नम्॥
हे देवताओं! असत्य आचरण के द्वारा भक्षण किये गये अनाज तथा लिए गए ऋण को बिना चुकता किये, हम जो भी एकत्रित करते हैं, वह अन्न वैश्वानर अग्निदेव की अनुकम्पा से हमारे निमित्त स्वादिष्ट तथा मंगलकारी बनें।(अथर्ववेद, अन्न सूक्त 6.71.3)
Hey demigods! Food grains eaten with untruthful behaviour or without paying off debt or anything which is collected-stored by us, such food grains should become tasty and auspicious by the grace of Vaeshwanar Agni Dev.
अथर्ववेद, वाजीकरण सूक्त (6.72) :: ऋषि :- अथर्वाङ्गिरा; देवता :- शेपोऽर्क; छन्द :- जगती, 2 अनुष्टुप्, 3 भुरिक् अनुष्टुप्।
यथासितः प्रथयते वशाँ अनु वपूंषि कृण्वन्नसुरस्य मायया।
एवा ते शेपः सहसायमर्कोऽङ्गेनाङ्गं संसमकं कृणोतु॥
जैसे बन्धन से मुक्त पुरुष राक्षसी माया द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वरूपों का निर्माण करता है, वैसे ही (हे देव!) प्रजनन अंग को संतान को उत्पन्न करने के योग्य बनाएँ।(अथर्ववेद, वाजीकरण सूक्त 6.72.1)
The way a man free from bonds-ties, adopt various forms shapes by virtue of demonic cast, similarly hey Dev! Make our reproductive organs capable of producing progeny.
यथा पसस्तायादरं वातेन स्थूलभं कृतम्। यावत् परस्वतः पसस्तावत् ते वर्धतां पसः॥
जिस प्रकार संतान को उत्पन्न करने के लिए शरीर का अंग सक्षम होता है, वैसे ही पूर्ण पुरुष के तरह तुम्हारा भी अंग सन्तति को उत्पन्न करने में समर्थ हो।(अथर्ववेद, वाजीकरण सूक्त 6.72.2)
The way the sex organs are capable of producing progeny, similarly your sex organs should be capable of producing children like a perfect man.
यावदङ्गीनं पारस्वतं हास्तिनं गार्दभं च यत्। यावदश्वस्य वाजिनस्तावत् ते वर्धतां पसः॥
जैसे जंगल के जानवर, हाथी, अश्व, आदि स्वयं के शरीराङ्ग को पोषित एवं तेजवान् बनाएँ रखते हैं, वैसे ही इस पुरुष के अंग मजबूत एवं पूर्ण पुरुष के सदृश परिपुष्ट हों।(अथर्ववेद, वाजीकरण सूक्त 6.72.3)
The way wild animals like elephant, horses make their organs nourished and energetic-capable, similarly the men should make their organs strong like a perfect man.(18.07.2026)
अथर्ववेद, सांमनस्य सूक्त (6.73) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- सांमनस्य, वरुण, सोम अग्नि, बृहस्पति, वसुगण; 3 वास्तोष्पति; छन्द-भुरिक् अनुष्टुप्, 2 त्रिष्टुप्।
एह यातु वरुणः सोमो अग्निबृहस्पतिर्वसुभिरेह यातु।
अस्य श्रियमुपसंयात सर्व उग्रस्य चेत्तुः संमनसः सजाताः॥
अग्नि देवता, सोम देवता, वरुण देवता यहाँ पधारें। सम्पूर्ण देवताओं के अधिष्ठाता बृहस्पति देव आठों वसुओं सहित पधारें। हे एक जैसे उत्पत्ति वाले! आप एक जैसे चित्त वाले होकर इस प्रखर चेतना वाले को धन से युक्त करें।(अथर्ववेद, सांमनस्य सूक्त 6.73.1)
Agni Dev, Som Dev & Varun Dev should come here. Deity of all demigods Brahaspati Dev should come, here along with the eight Vasu Gan. Hey evolved alike-same origin! Acquiring identical psyche, grant wealth to this person having awakened consciousness.
यो वः शुष्मो हृदयेष्वन्तराकूतिर्या वो मनसि प्रविष्टा।
तान्त्सीवयामि हविषा घृतेन मयि सजाता रमतिर्वो अस्तु॥
हे बान्धवों! जो शक्ति आपके हृदय में विद्यमान् है तथा जो दृढ़ निश्चय आपके चित्त में स्थित है, उनको हविष्यान्न तथा घी के द्वारा आपस में संयुक्त करते हैं। उत्कृष्ट कुलोत्पन्न आपकी रुचि हमारे अनुकूल रहे।(अथर्ववेद, सांमनस्य सूक्त 6.73.2)
Hey brothers-relatives! The power in your heart and the determination in your psyche-mind is joint-fused together, with food for offerings and Ghee. Born in high clan, your interest should be to favour us.
इहैव स्त माप याताध्यस्मत् पूषा परस्तादपथं वः कृणोतु।
वास्तोष्पतिरनु वो जोहवीतु मयि सजाता रमतिर्वो अस्तु॥
हे बान्धवों! आप हमसे अलग न जाएँ, हमसे प्रेमपूर्वक आचरण करें। पथ की रक्षा करने वाले पूषादेव आपको हमारे विपरीत चलने पर रोकें। वास्तोष्पति देव हमारे निमित्त आपको हमारे अनुसार आह्वाहित करें।(अथर्ववेद, सांमनस्य सूक्त 6.73.3)
Hey brothers! Do not move away from us and interact with us, with love. Pusha Dev, who in the protector of the path, should stop you from going against us. Vastoshpati Dev should invoke you as per our need.
अथर्ववेद, सांमनस्य सूक्त (6.74) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता-सांमनस्य, नाना देवता, त्रिणामा; छन्द :- अनुष्टुप्, 3 त्रिष्टुप्।
सं वः पृच्यन्तां तन्व 1 सं मनांसि समु व्रता। सं वोऽयं ब्रह्मणस्पतिर्भगः सं वो अजीगमत्॥
हे सांमनस्य की इच्छा करने वालों! आपके शरीर तथा मन आपस में प्रेम पूर्वक रहें। कृत्य भी आपस में मिल-जुलकर उत्कृष्ट ढंग से संपन्न हों। भगदेव तथा ब्रह्मणस्पतिदेव तुमको हमारे निमित्त बार-बार आहूत करें।(अथर्ववेद, सांमनस्य सूक्त 6.74.1)
सांमनस्य :: सद्भाव, आपसी मेल-मिलाप, मन की एकता (सहमति) या सौहार्द; harmony, concord, unity of mind or amiability, a state of being of one mind, where people share mutual understanding, unity of purpose and peaceful coexistence.
Hey desirous of harmony! Your body and mind should remain in unison. We should make efforts-conduct work mutually in best manner. Bhag Dev and Brahmanspati Dev should invoke you again & again, for us.
संज्ञपनं वो मनसोऽथो संज्ञपनं हृदः। अथो भगस्य यच्छ्रान्तं तेन संज्ञपयामि वः॥
हे चित्त की समानता की कामना करने वालों! भग देवता के परिश्रम के साथ किये गये तप जैसे उत्कृष्ट कर्म के द्वारा हम आपको समान ज्ञान वाला बनाते हैं, जिससे आपके चित्त तथा हृदय समान ज्ञान से युक्त हों।(अथर्ववेद, सांमनस्य सूक्त 6.74.2)
Hey desirous of uniform psyche! Excellent deeds like Ascetics-Tapasaya made with efforts-labour by Bhag Dev make you learned-scholar like us, so that your psyche and heart should have same level of consciousness-knowledge.
यथादित्या वसुभिः संबभूवुर्मरुद्भिरुग्रा अहणीयमानाः।
एवा त्रिणामन्नहृणीयमान इमाञ्जनान्त्संमनसस्कृधीह॥
अदिति के पुत्र मित्रा-वरुण जैसे आठ वसुओं के साथ एक जैसे ज्ञान से युक्त हुए तथा उग्र रुद्र स्वयं की उग्रता को छोड़कर मरुद्गणों के साथ एक जैसे ज्ञान से युक्त हुए, वैसे ही हे तीन नामों वाले अग्नि देव! आप आवेश को छोड़कर इन समानता की कामना करने वाले मानवों को आपस में मिलाएँ।(अथर्ववेद, सांमनस्य सूक्त 6.74.3)
आवेश :: जोश, राग, उत्साह, वासना, आवेग; huff, surge, charge, passion.
The way son of Mata Aditi's eight sons Vasu Gan had the same knowledge like the Mitra Varun and Rudr Dev left-rejected their furiousity, similarly hey Agni Dev! You should leave huff and bring the humans desirous of their parity, together.
अथर्ववेद, सपत्नक्षयण सूक्त (6.75) :: ऋषि :- कबन्ध; देवता :- इन्द्र; छन्द :- अनुष्टुप्, 3 षट्पदा जगती।
निरमुं नुद ओकसः सपत्नो यः पृतन्यति। नैर्बाध्येन हविषेन्द्र एनं पराशरीत्॥
शत्रुओं के जो दल हमको कष्ट पहुँचाने के उद्देश्य से इकट्ठा हो रहे हैं, उनका उनके ही स्थान पर पतन हो जाए। शत्रुओं को विनष्ट करने के निमित्त समर्पित की गई हवियों से देवराज इन्द्र आनंदित होकर शत्रुओं को विनष्ट करें।(अथर्ववेद, सपत्नक्षयण सूक्त 6.75.1)
Groups of enemies gathering together at a place, should fall down-perish at their own place. Devraj Indr Should gladden with the offerings made to him and destroy the enemies.
परमां तं परावतमिन्द्रो नुदतु वृत्रहा। यतो न पुनरायति शश्वतीभ्यः समाभ्यः॥
वृत्रासुर के विनाशक देवराज इन्द्र उस शत्रु को दूर के स्थान तक खदेड़ दें, जिस स्थान से वह सौ वर्षों में भी वापस न आने में समर्थ हो।(अथर्ववेद, सपत्नक्षयण सूक्त 6.75.2)
खदेड़ना :: पीछा करना, अनुसरण करना, पीछे दौड़ना, निष्कासित करना, हटाना, निकाल देना, खदेड़ देना, खदेरना, ख़ारिज करना; to chase away, repulse, drag away, expel.
Slayer of Vratr Sur Devraj Indr should repulse the enemies to such a place, from where he should not be able to return in hundred years.
एतु तिस्त्रः परावत एतु पञ्च जनाँ अति।
एतु तिस्रोऽति रोचना यतो न पुनरायति शश्वतीभ्यः समाभ्यो यावत् सूर्यो असद् दिवि॥
वह शत्रु तीनों धरती एवं पाँचों तरह के लोगों के समीप न आ पाए अर्थात् उनसे दूर चला जाए। वह ऐसे जगह में जाए, जिस जगह सूर्य तथा अग्नि की भी ज्योति न पहुँच सके।(अथर्ववेद, सपत्नक्षयण सूक्त 6.75.3)
The enemy should move away from three types of land and five kinds of people i.e., move away. He should go hide-reach at such place, where the Sun light and fire can not reach.
अथर्ववेद, आयुष्य सूक्त (6.76) :: ऋषि :- कबन्ध; देवता :- सान्तपनाग्नि; छन्द :- अनुष्टुप्, 3 ककुम्मती अनुष्टुप्।
य एनं परिषीदन्ति समादधति चक्षसे। संप्रेद्धो अग्निर्जिह्वाभिरुदेतु हृदयादधि॥
जो लोग इस यज्ञाग्नि के चारों तरफ आराधना करने के निमित्त आसीन होते हैं एवं अलौकिक दृष्टि के निमित्त इसका स्थापन करते हैं, उनके हृदयों में ज्ञानाग्नि प्रज्जवलित हों।(अथर्ववेद, आयुष्य सूक्त 6.76.1)
Fire of enlightenment should glow in the hearts of the people, who gather around the Yagy Agni for worship and establish it with Aloukik divine view.
अग्नेः सांतपनस्याहमायुषे पदमा रभे। अद्धातिर्यस्य पश्यति धूममुद्यन्तमास्यतः॥
उस तपने वाले ज्ञान की अग्नि को हम आयु के अभ्युदय के निमित्त ग्रहण करते हैं, जिससे उत्पन्न धुएँ को अद्धाति ऋषि अथवा ज्ञानी लोग मुख से निकलता हुआ देखते हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि निकलने वाले धुएँ से अग्नि के होने का पता चलता है। जब अन्तःकरण में दिव्य ज्ञान की अग्नि प्रदीप्त होती है, तो उसकी यथार्थता मुँह से निकलने वाली वाणी से स्पष्ट होती है। अलौकिक अग्नि के अलौकिक धुएँ को विद्वान् लोग ही ज्ञात कर पाते हैं।(अथर्ववेद, आयुष्य सूक्त 6.76.2)
अद्धाति :: सत्य जानने वाला ज्ञानी, ऋषि (Sage), द्रष्टा (Seer), संत (Saint).
We accept the warming fire of learning for increase of age, the fumes-smoke of which are seen-observed by the truth knowing Rishis or the learned people coming out of mouth. Divine knowledge enlightenment appear-arise in the heart which is observed by the words coming out of mouth. Only the enlightened can observe the divine fire and the smoke coming out of it.
यो अस्य समिधं वेद क्षत्रियेण समाहिताम्। नाभिह्वारे पदं नि दधाति स मृत्यवे॥
जो योद्धा पुरुष विधि के अनुसार प्रतिष्ठित अग्नि की हवियों को जानने वाले हैं, वह छलपूर्ण क्षेत्रों में भ्रमवश मृत्यु की दिशा में चरण अग्रसर नहीं करता।(अथर्ववेद, आयुष्य सूक्त 6.76.3)
The warriors who are aware of the offerings of the established fire, do not proceed towards death by deceit, due to confusion.(19.07.2026)
नैनं घ्नन्ति पर्यायिणो न सन्नाँ अव गच्छति।
अग्नेर्यः क्षत्रियो विद्वान्नाम गृहणात्यायुषे॥
जो ज्ञानवान् योद्धा दीर्घायु की इच्छा से अग्नि देवता की स्तुतियों का उच्चारण करता है, उसको सीमा बद्ध करने वाले शत्रु भी मार नहीं सकते।(अथर्ववेद, आयुष्य सूक्त 6.76.4)
The learned warrior with the desire of long life, who recite the Stuties-prayers of Agni Dev, can not be killed by the enemies who restrict him to a limit.
अथर्ववेद, प्रतिष्ठापन सूक्त (6.77) :: ऋषि :- कबन्ध; देवता :- जातवेदा (अग्नि); छन्द :- अनुष्टुप्।
अस्थाद् द्यौरस्थात् पृथिव्यस्थाद् विश्वमिदं जगत्।
आस्थाने पर्वता अस्थु स्थाम्न्यश्वाँ अतिष्ठिपम्॥
स्वर्ग लोक, पृथ्वी लोक तथा दोनों के बीच में सम्पूर्ण संसार अपने-अपने स्थान और मर्यादा में स्थिर हैं, पहाड़ भी अपने-अपने जगह में अचल है, उसी प्रकार हम अपनी गमनशील शक्तियों को आत्म शक्ति के माध्यम से मर्यादा में अचल करते हैं।(अथर्ववेद, प्रतिष्ठापन सूक्त 6.77.1)
Heavens, earth and the entire universe in between them, are stable in their dignity-limits, mountains too are stationary over their locations, simialry we having our dynamic powers by virtue of our inner strength, stabilise our dignity.
य उदानट् परायणं य उदानण्न्यायनम्। आवर्तनं निवर्तनं यो गोपा अपि तं हुवे॥
जो गो (इन्द्रिय आदि शक्तियों) के पालनकर्त्ता (प्राण, मन आदि) श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करके भी नीचे के स्थानों की तरफ (प्राणियों में) आते हैं एवं जिनमें सभी जगह आने-जाने की योग्यता है, हम उनको आहुत करते हैं(अथर्ववेद, प्रतिष्ठापन सूक्त 6.77.2)
The nurturers viz Air Vital and innerself, of senses and powers, who attain high position, which have the power to move every where, are worshiped by us.
जातवेदो नि वर्तय शतं ते सन्त्वावृतः। सहस्रं त उपावृतस्ताभिर्नः पुनरा कृधि॥
हे जातवेदा अग्ने! आप इन शक्तियों को वापस कर दें। आगमन करने के निमित्त आपके निकट हजारों पथ हैं। उनके द्वारा आप हमें सक्षम बनाएँ।(अथर्ववेद, प्रतिष्ठापन सूक्त 6.77.3)
Hey Jatveda Agni Dev! Return these powers. There are several paths for arrival, make us capable through them.
अथर्ववेद, धनप्राप्तिप्रार्थना सूक्त (6.78) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- 1-2 चन्द्रमा, रयि (धन) 3 त्वष्टा (दीर्घायु); छन्द :- अनुष्टुप्।
तेन भूतेन हविषायमा प्यायतां पुनः।
जायां यामस्मा आवाक्षुस्तां रसेनाभि वर्धताम्॥
प्रदान की हुई आहुति इस पुरुष को तथा जो नारी इस पुरुष को दी गयी है, उसे भी बार-बार पोषित करें। वृद्धिकारक रसों से इन दोनों का अभ्युदय हो।(अथर्ववेद, धनप्राप्तिप्रार्थना सूक्त 6.78.1)
The offerings made to this man & woman, should be repeated-nourished again & again. Let them rise with the grow with the nourishing saps-juices.
अभि वर्धतां पयसाभि राष्ट्रेण वर्धताम्। रय्या सहस्त्रवर्चसेमौ स्तामनुपक्षितौ॥
पति-पत्नी दोनों दुग्धादि से पोषित हों, राज्य के साथ वृद्धिकारक हों एवं विविध प्रकार के प्रभावशाली धन-वैभव से दोनों परिपूर्ण रहें।(अथर्ववेद, धनप्राप्तिप्रार्थना सूक्त 6.78.2)
Husband & wife should be nourished with milk etc, grow with the state and possess various kinds of riches and prosperity, grandeur.
त्वष्टा जायामजनयत् त्वष्टास्यै त्वां पतिम्। त्वष्टा सहस्त्रमायूंषि दीर्घमायुः कृणोतु वाम्॥
त्वष्टा देवता ने इस नारी को पैदा किया हैं, हे पति! आपको भी त्वष्टा देवता ने इस नारी के निमित्त पैदा किया है। वे त्वष्टा देवता भी आप पति-पत्नी को शतायु प्रदान करें, हजारों वर्षों तक जीवन यापन करने वाला बनाएँ।(अथर्ववेद, धनप्राप्तिप्रार्थना सूक्त 6.78.3)
Twasta created this woman. Hey husband! You too have been created by Twasta for this woman. Let Twasta Dev grant you longevity of hundred years and prepare you for surviving for thousands of years.
अथर्ववेद, ऊर्जाप्राप्ति सूक्त (6.79) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- संस्फान; छन्द :- गायत्री, 3 त्रिपदा प्राजापत्या जगती।
अयं नो नभसस्पतिः संस्फानो अभि रक्षतु। असमातिं गृहेषु नः॥
अग्नि देवता इन हवियों को स्वर्ग लोक तक ले जाते हैं, अतः पालनकर्त्ता कहे जाते हैं। वे अग्नि देवता हमारे गृहों को धन-धान्य आदि सामग्री से परिपूर्ण रखें।(अथर्ववेद, ऊर्जाप्राप्ति सूक्त 6.79.1)
Agni Dev carries the offerings to heavens, hence he is called nurturer. Let Agni Dev fill our homes with wealth & food grains.
त्वं नो नभसस्पत ऊर्ज गृहेषु धारय। आ पुष्टमेत्वा वसु॥
हे अन्तरिक्ष के अधिपति वायु देव! आप हमारे गृहों को शक्ति वर्द्धक रस से युक्त अन्न से भरें। प्रजा, पशु एवं दूसरें वृद्धिकारक धन-धान्य भी हमें मिलें।(अथर्ववेद, ऊर्जाप्राप्ति सूक्त 6.79.2)
Hey Lord-deity of space-sky Vadu Dev! Fill our homes with food grains having strength giving saps. We should have populace, animals and growth oriented wealth and food grains.
देव संस्फान सहस्त्रापोषस्येशिषे।
तस्य नो रास्व तस्य नो धेहि तस्य ते भक्तिवांसः स्याम॥
हे आदित्य देवता! आप सहस्रों पुष्टिकारक सम्पदाओं के अधिपति हैं। आप अपने उन सम्पदाओं को हमें प्रदान करें। आपकी अनुकम्पा से तथा दया से हम धन-धान्य को प्राप्त करने वाले बनें।(अथर्ववेद, ऊर्जाप्राप्ति सूक्त 6.79.3)
Hey Adity Dev! You are the Lord-deity of hundreds of nourishing wealth. Grant your wealth to us. By virtue of your mercy-blessings, we should possess wealth and food grains.
अथर्ववेद, अरिष्टक्षयण सूक्त (6.80) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- चन्द्रमा; छन्द :- भुरिक् अनुष्टुप्, 2 अनुष्टुप्, 3 प्रस्तार पंक्ति।
अन्तरिक्षेण पतति विश्वा भूतावचाकशत्। शुनो दिव्यस्य यन्महस्तेना ते हविषा विधेम॥
संसार के पिशाचों (पदार्थों-प्राणियों) को आलोकित करता हुआ, जो आकाश से प्रकट होता है, उस स्वर्गलोक के शुनः (सूर्य) की जो महिमा है, उससे ग्रहण की हुई आहुति को हम आपको समर्पित करते हैं।(अथर्ववेद, अरिष्टक्षयण सूक्त 6.80.1)
That who appear from the sky illuminating the Pishachs (materials and living beings) in the universe, has glory-majesty. We make offerings received from his glory-majesty.
ये त्रयः कालकाञ्जा दिवि देवा इव श्रिताः। तान्त्सर्वानह्न ऊतयेऽस्मा अरिष्टतातये॥
ये जो तीन कालकाञ्ज (असुर अथवा पदार्थ कण) स्वर्ग लोक में देवताओं की भाँति निवास करते हैं, उन्हें हम सुरक्षा करने के उद्देश्य से तथा मंगल करने की कामना से आमंत्रित करते हैं।(अथर्ववेद, अरिष्टक्षयण सूक्त 6.80.2)
जो तीन 'कालकाञ्ज' (काल अर्थात् समय और गणना करने वाले परमेश्वर के प्रकाश) आकाश में देवताओं के समान स्थापित हैं, उन सभी को मैं इस जीव (मनुष्य) की रक्षा करने और इसे चोट या हानि से सुरक्षित रखने के लिए पुकारता हूँ।
कालकाञ्ज :: एक विशेष तारामंडल; constellation.
These three constituting of the time, its measurement and the aura-radiance of the God, residing in the heavens like demigods-deities in the heavens. We invoke them for our safety and well being.
अप्सु ते जन्म दिवि ते सधस्थं समुद्रे अन्तर्महिमा ते पृथिव्याम्।
शुनो दिव्यस्य यन्महस्तेना ते हविषा विधेम॥
हे अग्नि देवता! आप पानी में बिजली के रूप में उत्पन्न होते हैं, दिव्यलोक में आपका आदित्यात्मक रूप से स्थान है। सागर के मध्य में एवं धरती पर आपका महात्म्य व्यक्त होता है। हे अग्निदेवता! अलौकिक श्वान (सूर्य) के तेज रूप आहुति से हम आपका यजन करते हैं।(अथर्ववेद, अरिष्टक्षयण सूक्त 6.80.3)
Hey Agni Dev! You are present in water as electricity, in the heavens you are established as Adity Gan. Your majesty-glory is reflected between the ocean and the earth. We worship you as a divine entity i.e., Sun.(20.07.2027)
अथर्ववेद, गर्भाधान सूक्त (6.81) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- आदित्य, 3 त्वष्टा; छन्द :- अनुष्टुप्।
यन्तासि यच्छसे हस्तावप रक्षांसि सेधसि। प्रजां धनं च गृह्णानः परिहस्तो अभूदयम्॥
हे अग्नि देव! आप राक्षसी प्रवृति रखने वालों का तथा शक्तियों को अपने अधीनस्थ करने में सक्षम हैं तथा दोनों करों से उनका विनाश करते हैं, ऐसे (अग्निदेव) संतान रूपी प्रजा तथा धन की रक्षा करने वाले तेजोवलय सिद्ध हुए हैं।(अथर्ववेद, गर्भाधान सूक्त 6.81.1)
तेजोवलय :: यह किसी संत या भगवान् के सिर के पीछे दिखने वाला प्रकाश का घेरा (Halo) होता है, इसे किसी व्यक्ति के शरीर के चारों ओर की ऊर्जा का आभा-मंडल भी कहते हैं, सौरमंडल में सूर्य या चंद्रमा के आसपास दिखने वाले प्रकाश के वृत्त को भी 'सन हेलो' (Sun Halo) कहा जाता है; halo-aura.
Hey Agni Dev! You are capable of keeping those with demonic tendency & power under control and destroy them with both hands. You have proved to be the protector, "halo-aura" of the populace.
परिहस्त वि धारय योनिं गर्भाय धातवे। मर्यादे पुत्रमा धेहि तं त्वमा गमयागमे॥
हे कंकण (तेजोवलय)! आप गर्भ तथा योनि की रक्षा करें। हे मर्यादे! आप पुत्र को धारण करे तथा निश्चित अवधि के पूर्ण होने पर उसे बाहर आने के निमित्त प्रेरित करें।(अथर्ववेद, गर्भाधान सूक्त 6.81.2)
Hey Halo-Aura! Protect the embryo-foetus and the Vulva. Hey rules of conduct-dignity! Hold the son and allow birth on maturity only i.e., 9 months period.
यं परिहस्तमबभिरदितिः पुत्रकाम्या। त्वष्टा तमस्या आ बध्नाद् यथा पुत्रं जनादिति॥
जिस तेजोवलय (कंकण) को पुत्र की अभिलाषा वाली अदिति देवी ने आधान (धारण) किया था, उसे त्वष्टा देव उस स्त्री (अथवा प्रकृति) को आधान कराएँ, ताकि वह पुत्र को पैदा करने में सक्षम हो।(अथर्ववेद, गर्भाधान सूक्त 6.81.3)
The Hello-aura which was adopted by Mata Aditi, with the desire of son, should be brought under the woman-nature by Twasta Dev, so that she is capable of giving birth to son.
अथर्ववेद, जायाकामना सूक्त (6.82) :: ऋषि :- भग; देवता :- इन्द्र; छन्द :- अनुष्टुप्।
आगच्छत आगतस्य नाम गृहणाम्यायतः। इन्द्रस्य वृत्रघ्नो वन्वे वासवस्य शतक्रतोः॥
वृत्रासुर के विनाशक, वसुओं से पूजित शतक्रतु इन्द्र देव का नाम लेकर आने वाले जो अत्यंत निकट आ गये हैं; मैं उन (शक्ति प्रवाहों अथवा वीरों) का वरण (अपनी इन्द्रियों अथवा पुत्रियों के निमित्त) करता हूँ।(अथर्ववेद, जायाकामना सूक्त 6.82.1)
Destroyer of Vratra Sur, Shat Kratu-performer of hundred Yagy Devraj Indr, worshiped by Vasu Gan, I adopt-accept this flow of energy, warrior for the sake of my sense-organs or daughters.
येन सूर्या सावित्रीमश्विनोहतुः पथा। तेन मामब्रवीद् भगो जायामा वहतादिति॥
भग देव ने मुझ से कहा कि “अश्विनी कुमारों ने जिस पथ के माध्यम से सूर्य तथा सवित्री को पाया था, उसी श्रेष्ठ पथ के माध्यम से तुम्हें भी नारी की प्राप्ति हो"।(अथर्ववेद, जायाकामना सूक्त 6.82.2)
Bhag Dev told me that, "The excellent path through which Ashwani Kumars attained Sury and Savitri, should grant you woman".
यस्तेऽङ्कुशो वसुदानो बृहन्निन्द्र हिरण्ययः। तेना जनीयते जायां मह्यं धेहि शचीपते॥
हे देवराज इन्द्र! आपका जो धन प्रदान करने में सक्षम, स्वर्ण का बृहत् अंकुश है, उसी से मुझ पुत्र की कामना करने वालों को आप श्रेष्ठ पत्नी प्रदान करें।(अथर्ववेद, जायाकामना सूक्त 6.82.3)
Hey Devraj Indr! Use your golden great goad, which is capable of granting wealth, to grant me son and best wife.
अथर्ववेद, भैषज्य सूक्त (6.83) :: ऋषि :- अङ्गिरा; देवता :- सूर्य, चन्द्र, (2 रोहिणी, 3 रामायणी); छन्द :- अनुष्टुप्, 4 एकावसाना द्विपदा निवृदार्ची अनुष्टुप्।
अपचितः प्र पतत सुपर्णो वसतेरिव। सूर्यः कृणोतु भेषजं चन्द्रमा वोऽपोच्छतु॥
हे गण्डमाला व्याधि! तुम हमारी काया को त्यागकर घोंसले से निकलने वाले गरुड़ की भाँति द्रुत गति से निकल जाओ। सूर्य देवता व्याधि की औषधि तैयार करें तथा चन्द्रमा व्याधि का निवारण करें।(अथर्ववेद, भैषज्य सूक्त 6.83.1)
Hey Goitre disease! Leave our body like Garud Ji who leave the nest with high speed. Let Sury Dev prepare medicine for the disease and Chandr Dev cure it.
एन्येका श्येन्येका कृष्णैका रोहिणी द्वे। सर्वासामग्रभं नामावीरघ्नीरपेतन॥
हे गण्डमालाओं! तुम (वात, पित्त, कफ भेद से) चितकबरी, सफेद, श्यामल एवं रुधिर के रंग वाली हो, इस प्रकार समस्त नाम हमने ग्रहण किया। हे अपचितो ! (इससे हर्षित होकर) तुम शूरवीरों की हत्या न करों तथा यहाँ से प्रस्थान कर जाओ।(अथर्ववेद, भैषज्य सूक्त 6.83.2)
Hey Gandmala-Goitre! You possess different colours like spotted, while, blackish and red; with the distinction of Tridosh viz Vat, Pitt, cough.
असूतिका रामायण्यपचित् प्र पतिष्यति। ग्लौरितः प्र पतिष्यति स गलुन्तो नशिष्यति॥
गलने-सड़ने वाली गण्डमाला की जड़ नाड़ियों में छिपी रहती है। यह गण्डमाला अपने मूलभूत कारण के साथ विनष्ट हो जाए।(अथर्ववेद, भैषज्य सूक्त 6.83.3)
The roots of decaying Gandmala are hidden in the nerves. Let this Gandmala be destroyed with its root cause.
वीहि स्वामाहुतिं जुषाणो मनसा स्वाहा मनसा यदिदं जुहोमि॥
हम इस यज्ञ को श्रेष्ठ मन से करते हैं, तुम अपनी हवियाँ अंगीकार (ग्रहण) कर यहाँ से पलायन कर जाओ।(अथर्ववेद, भैषज्य सूक्त 6.83.4)
We accomplish this Yagy with best innerself (mind & heart), accept the offerings and leave.
अथर्ववेद, निर्ऋतिमोचन सूक्त (6.84) :: ऋषि :- अङ्गिरा; देवता :- निऋति; छन्द :- भुरिक् जगती, 2 त्रिपदार्षी बृहती, 3 जगती, 4 भुरिक् त्रिष्टुप्।)
यस्यास्त आसनि घोरे जुहोम्येषां बद्धानामवसर्जनाय कम्।
भूमिरिति त्वाभिप्रमन्वते जना निर्ऋतिरिति त्वाहं परि वेद सर्वतः॥
हे निर्ऋते (दुगर्ति के बन्धन)! जो मनुष्य कष्ट सहन कर रहे हैं उनको उस कष्ट से मुक्ति दिलाने के निमित्त हम तुम्हारे क्रूर मुँह में हविष्यान्न डालते हैं। तुम इस हविष्यान्न को सच्चे मन से अंगीकार (ग्रहण) करके व्याधि से पीड़ित मनुष्य को व्याधि से मुक्त करो। औषधियों द्वारा निर्मित्त यह जल रोगग्रस्त प्राणी को रोग-मुक्त करे। प्रायः लोगों में तुम ब्रह्म रूप से प्रसिद्ध हो; लेकिन हम तुम्हारे पापरूप से भी भलि-भाँति परिचित हैं।(अथर्ववेद, निर्ऋतिमोचन सूक्त 6.84.1)
Hey Nirrati (bonds of misery-misfortune)! We put food grains into your cruel mouth, to relieve the humans who are suffering from trouble-torture. Accept the offerings of food with pure heart and relieve the diseased from disease. Let this water prepared with medicines, cure the diseased from illness. You are known as Brahm but we recognise you as sins.
भूते हविष्मती भवैष ते भागो यो अस्मासु। मुञ्चेमानमूनेनसः स्वाहा॥
हे सभी स्थानों में व्याप्त निर्ऋते! तुम हमारे द्वारा प्रदान की गई आहुति से हविसम्पन्न हो तथा स्वयं ही अपने आपको विनष्ट करो। इन गौ (गाय अथवा इन्द्रयाँ) आदि को व्याधि के कारण रूप पापों से स्वतंत्र करो।(अथर्ववेद, निर्ऋतिमोचन सूक्त 6.84.2)
Hey Nirrati pervading all places! You should be destroyed automatically with the offerings made by us. Relieve the cows (nature)/sense organs etc from the diseases causing sins.
एवो ष्व 1 स्मन्निर्ऋतेऽ नेहा त्वमयस्मयान् वि घृता बन्धपाशान्।
यमो मह्यं पुनरित् त्वां ददाति तस्मै यमाय नमो अस्तु मृत्यवे॥
हे निर्ऋते (दुगति के बन्धन)! तुम हमें व्याधियों के पाशों से मुक्ति प्रदान करके सुखी बनाओ। हे रोग ग्रस्त मनुष्य! तुमको मृत्यु के देवता यम ने पुनः हमारे लिए वापस भेज दिया है। इसलिए उन प्राण को हरने वाले यम देव को हम प्रणाम करते हैं।(अथर्ववेद, निर्ऋतिमोचन सूक्त 6.84.3)
Hey Nirrati (bonds-clutches of misery)! Make us comfortable by freeing from the clutches of diseases. Hey man suffering from disease! Yam Dev, deity of death has sent you back to us. Hence, we salute Yam Raj, who take away air Vital-Pran.(21.07.2026)
अयस्मये द्रुपदे बेधिष इहाभिहितो मृत्युभिर्ये सहस्त्रम्।
यमेन त्वं पितृभिः संविदान उत्तमं नाकमधि रोहयेमम्॥
हे निर्ऋते! जब तुम लोहे से बने बन्धन (जंजीर) तथा लकड़ी से बने स्वयं के बन्धनों से बाँधती हो, तो वह सहस्त्रों मारने वाले कष्टों में बंध जाता है। इसलिए पितरों तथा यमदेव के साथ संयुक्त होकर तुम उसे कष्ट रहित सर्वप्रधान द्युलोक जैसे स्थान तक पहुँचाओ।(अथर्ववेद, निर्ऋतिमोचन सूक्त 6.84.4)
हे मनुष्य! तुम यहाँ मृत्यु के हजारों कारणों और दुखों से घिरे हो। तुम लोहे के समान कठोर (अज्ञान और पाप) के खंभे (द्रुपदे) में बंध रहे हो। यमराज और पितरों (ज्ञानी पूर्वजों) की कृपा से, तुम अपने पापों का नाश करो। हे ईश्वर! इस मनुष्य को सब बंधनों से मुक्त करके परम आनंद (स्वर्ग/मोक्ष) के स्थान पर ऊँचा उठाओ।
Hey human! You are tied with thousands of pains-sorrow. You are tied with the pillar of ignorance and sins. By the grace-blessings of Yam Dev & Pitr Gan you should destroy your sins. Hey God! Release this man from all sorts of bonds-ties and grant him Ultimate pleasure i.e., heavens/Moksh.
अथर्ववेद, यक्ष्मनाशन सूक्त (6.85) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- वनस्पति; छन्द :- अनुष्टुप्।
वरणो वारयाता अयं देवो वनस्पतिः। यक्ष्मो यो अस्मिन्नाविष्टस्तमु देवा अवीवरन्॥
यह दान आदि गुणों से युक्त पूजनीय पेड़ की मणि राजयक्ष्मा इत्यादि व्याधियों का विनाश करे। इस व्याधिग्रस्त मनुष्य को देवतागण व्याधियों से मुक्ति प्रदान करें।(अथर्ववेद, यक्ष्मनाशन सूक्त 6.85.1)
The jewel from the tree, which possess traits like donations etc., should destroy tuberculosis. The demigods should grant relief to this man from diseases.
इन्द्रस्य वचसा वयं मित्रस्य वरुणस्य च। देवानां सर्वेषां वाचा यक्ष्मं ते वारयामहे॥
हे रोग ग्रस्त प्राणी! मणि बाँधने वाले हम, देवराज इन्द्र, मित्रा वरुण एवं दूसरे देवगणों के वचनों के माध्यम से तुम्हारे शरीर के यक्ष्मा रोग का निवारण करते हैं।(अथर्ववेद, यक्ष्मनाशन सूक्त 6.85.2)
Hey living beings suffering from diseases! We, the ones, who tie jewel, grant you relief from tuberculosis by the grace of the words of Devraj Indr, Mitr-Varun and other demigods-deities.
यथा वृत्र इमा आपस्तस्तम्भ विश्वधा यतीः। एवा ते अग्निना यक्ष्मं वैश्वानरेण वारये॥
जैसे वृत्रासुर ने संसार को पुष्ट करने वाले बादल में विद्यमान् जल को गिरने से अवरुद्ध किया था, वैसे ही हे रोगग्रस्त प्राणी! हम वैश्वानर अग्नि देवता के माध्यम से तुम्हारी व्याधि को अवरुद्ध करते हैं।(अथर्ववेद, यक्ष्मनाशन सूक्त 6.85.3)
The way Vratra Sur obstructed water from the clouds which down to nourish the universe, similarly, hey diseases person! We block your diseases through Vaeshwanar Agni Dev.
अथर्ववेद, वृषकामना सूक्त (6.86) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- एकवृष; छन्द :- अनुष्टुप्।
वृषेन्द्रस्य वृषा दिवो वृषा पृथिव्या अयम्। वृषा विश्वस्य भूतस्य त्वमेकवृषो भव॥
यह उत्कृष्ट बनने की कामना करने वाला मनुष्य, देवराज इन्द्र की अनुकम्पा से शांत हो। यह दिव्यलोक को संतुष्ट करके वृष्टिकारक मेघों के माध्यम से सम्पूर्ण जीवधारियों को संतुष्टि प्रदान करने वाला हो। (हे श्रेष्ठ बनने की कामना करने वाले पुरुष!) तुम सर्वोत्तम बनों।(अथर्ववेद, वृषकामना सूक्त 6.86.2)
Let this person desirous of becoming best, should become quite with the mercy of Devraj Indr. Hey should satisfy the heavens and grant satisfaction to all living beings, through the rain causing clouds. (Hey man with the desire of becoming best! You should become the best).
समुद्र ईशे स्त्रवतामग्निः पृथिव्या वशी। चन्द्रमा नक्षत्राणामीशे त्वमेकवृषो भव॥
जिस प्रकार जल के अधिपति सागर हैं, धरती के अधिपति अग्नि हैं, नक्षत्रों के अधिपति चन्द्रमा हैं, उसी प्रकार हे श्रेष्ठ बनाने की इच्छा करने वाले पुरुष! तुम भी सर्वोत्तम बनों।(अथर्ववेद, वृषकामना सूक्त 6.86.2)
The way lord of water is ocean, lord of earth is Agni-fire, lord of constellations is Chandr, similarly, hey man with the desires of becoming best! You should become best.
सम्राडस्यसुराणां ककुन्मनुष्याणाम्। देवानामर्धभागसि त्वमेकवृषो भव॥
हे देवराज इन्द्र! आप राक्षसों के राजा हो तथा तुलना की दृष्टि से देवगणों के अर्धभाग हो अर्थात् आप सर्वश्रेष्ठ हो। हे श्रेष्ठ बनने की इच्छा करने वाले पुरुष ! ऐसे सर्वप्रधान देवराज इन्द्र की अनुकम्पा से तुम भी उत्तम बन जाओ।(अथर्ववेद, वृषकामना सूक्त 6.86.3)
हे मनुष्य! तुम ज्ञान, शक्ति और सद्गुणों के द्वारा मनुष्यों और विद्वानों में सबसे श्रेष्ठ बनो। तुम शत्रुओं के बीच एक सम्राट के समान सर्वोच्च स्थान प्राप्त करो। तुम्हारी शक्ति और तेज सबसे अलग और महान हो।
Hey human! Become best through learning, strength and virtues, amongest the humans and scholars. You should attain the position of emperor, amongest the enemies. Your might and Tej-radiance should be different than others.
अथर्ववेद, राज्ञः संवरण सूक्त (6.87) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- ध्रुव ; छन्द :- अनुष्टुप्।
आ त्वाहार्षमन्तरभूर्ध्रु॒वस्तिष्ठावि॑चाचलत्।
विशस्त्वा सर्वा वाञ्छन्तु मा त्वद्राष्ट्रमधि भ्रशत्॥
हे राजन्! आपको इस राज्य का स्वामी नियोजित किया गया है। आप इस राज्य के अधिपति हैं, अतः आप प्रतिदिन अचल तथा स्थिर होकर रहें। प्रजाजन आपकी कामना करने वाले हों। आपके द्वारा राज्य का सम्मान समाप्त न हो।(अथर्ववेद, राज्ञः संवरण सूक्त 6.87.1)
Hey king! You have been employed as the king of state. You are its lord, hence you should remain firm and stable every day. Populace should be desirous of you. Dignity of the state should be maintained by you.
इहैवैधि माप च्योष्ठाः पर्वतइवाविचाचलत्। इन्द्र इवेह ध्रुवस्तिष्ठेह राष्ट्रमु धारय॥
हे सिंहासन पर आसीन होने वाले राजन्! आप इस राज्य में ही अचल होकर निवास करें। कभी राजा के पद से विमुख न हों। पहाड़ों के सदृश दृढ़ एवं स्थिर रहें। जिस प्रकार इन्द्र देव हैं, उसी प्रकार आप धरती पर अविचल होकर राज्य का कार्य-भार संभालें तथा राज्य का नेतृत्व करें।(अथर्ववेद, राज्ञः संवरण सूक्त 6.87.2)
Hey king occupying the throne! Reside in the state firmly. Never deviate from the duties of king. Remain firm and stable, like the mountain. The way Devraj Indr perform the functions in heavens, you too should look after the duties of the state as king and become its leader.
इन्द्र एतमदीधरद् ध्रुवं ध्रुवेण हविषा। तस्मै सोमो अधि ब्रवदयं च ब्रह्मणस्पतिः॥
देवराज इन्द्र इस राष्ट के स्वामी (राजा) को अविनाशी यज्ञ करने योग्य सामग्री उपलब्ध करके अचलता प्रदान करें। सोम उस राजा को अपना मानें एवं ब्रह्मणस्पति भी उस राजा को अपना ही मानें।(अथर्ववेद, राज्ञः संवरण सूक्त 6.87.3)
Let Devraj Indr make availble goods for accomplishing imperishable Yagy to the king of this state, to make him stable. Som should consider the king as his own and Brahmanspati too consider him king.
(अथर्ववेद, ध्रुवोराजा सूक्त 6.88.1) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- ध्रुव; छन्द :- अनुष्टुप्, 3 त्रिष्टुप्।
ध्रुवा द्यौध्रुवा पृथिवी ध्रुवं विश्वमिदं जगत्। ध्रुवासः पर्वता इमे ध्रुवो राजा विशामयम्॥
जैसे अन्तरिक्ष, धरती, समस्त पहाड़ तथा सम्पूर्ण जगत् अचल हैं, वैसे ही ये प्रजाओं के अधिपति 'राजा' भी अचल रहें।(अथर्ववेद, ध्रुवोराजा सूक्त 6.88.1)
The way space-sky, earth, all mountains and the whole universe are stable, similarly the king should be stable along with the populace.
ध्रुवं ते राजा वरुणो ध्रुवं देवो बृहस्पतिः। ध्रुवं त इन्द्रश्चाग्निश्च राष्ट्रं धारयतां ध्रुवम्॥
हे राजन्! आपके राज्य को वरुण देवता अचलता प्रदान करें। अलौकिक गुणों से सम्पन्न बृहस्पति देव अचलता प्रदान करें। देवराज इन्द्र तथा अग्नि देव भी आपके राज्य को अविचल रूप से धारण करें।(अथर्ववेद, ध्रुवोराजा सूक्त 6.88.2)
Hey king! Let Varun Dev grant stability to your kingdom. Brahaspati Dev having divine powers, should make it stable. Devraj Indr & Agni Dev too grant stability to your kingdom.(22.07.2026)
ध्रुवोऽच्युतः प्र मृणीहि शत्रूञ्छत्रूयतोऽधरान् पादयस्व।
सर्वा दिशः संमनसः सध्रीचीर्ध्रुवाय ते समितिः कल्पतामिह॥
ध्रुवः अच्युतः शत्रून् प्र मृणीहि अधरान् पादयस्व।
इह ध्रुवायते सध्रीचीः सर्वाः दिशः संमनसः समितिः कल्पताम्॥
हे राजन्! स्वयं को सुरक्षित तथा अविचल रखकर शत्रुओं को विनष्ट कर डालो। जिनका व्यवहार शत्रुओं के सदृश है, ऐसे मनुष्यों को भी मसल डालो। शत्रुओं के विनष्ट होने पर सम्पूर्ण दिशाओं के प्रजाजन एक जैसे विवेक वाले तथा एक जैसे चित्त वाले हों तथा उनकी सभा आपकी सुरक्षा के निमित्त योजना बनाने में सक्षम हो।(अथर्ववेद, ध्रुवोराजा सूक्त 6.88.3)
Hey king! Keep yourself safe, firm and kill the enemies. Crush those who's behaviour is like the enemies. After the destruction of enemies, populace of all directions should have identical psyche & prudence. Their councils should be capable of planning for your safety.
अथर्ववेद, प्रीतिसंजनन सूक्त (6.89) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- (रुद्र) 1 सोम, 2 वात, 3 मित्रा-वरुण; छन्द :- अनुष्टुप्।
इदं यत् प्रेण्यः शिरो दत्तं सोमेन वृष्ण्यम्। ततः परि प्रजातेन हार्दि ते शोचयामसि॥
सोम के द्वारा दिया हुआ यह प्रेम पालक शक्तिशाली मस्तक है, इस मस्तक के द्वारा पैदा होने वाली शक्ति से अर्थात् प्रेम से हम आपके हृदय के उद्गारों का उद्दीपन करते हैं।(अथर्ववेद, प्रीतिसंजनन सूक्त 6.89.1)
The powerful mind provided by Som nurse the love-affection. We stimulate the feeling in your heart pertaining to love, with the help of our brain.
शोचयामसि ते हार्दि शोचयामसि ते मनः। वातं धूम इव सध्य 1 ङ् मामेवान्वेतु ते मनः॥
हम तुम्हारे हृदय के भावों को उत्तेजित करते हैं। तुम्हारे चित्त को प्रेम भाव से प्रभावित करते हैं, जिसके द्वारा तुम हमारे प्रति उसी तरह अनुरूप हो जाओ, जैसे धुआँ, वायु के अनुरूप एक ही दिशा में जाता है।(अथर्ववेद, प्रीतिसंजनन सूक्त 6.89.2)
We stimulate the feeling in your heart. We influence your psyche with love, so that you become favourable to us; the way the smoke moves in the direction of air.
मह्यं त्वा मित्रावरुणौ मह्यं देवी सरस्वती। महां त्वा मध्यं भूम्या उभावन्तौ समस्यताम्॥
मित्रा-वरुण देव, देवी सरस्वती, धरती के दोनों अन्तिम तथा बीच के भाग में निवास करने वाले प्राणी तुम्हें हमारे लिए संयुक्त करें अर्थात् इन सभी अलौकिक शक्तियों की अनुकम्पा से तुम्हारा प्रेम हमारे लिए वृद्धिकारक हो।(अथर्ववेद, प्रीतिसंजनन सूक्त 6.89.3)
Mitra Varun, Devi Saraswati, the living beings of the earth between to ends of earth and in between, should connect you, with us. By the grace of divine powers your love for us, should increase.
अथर्ववेद, इषुनिष्कासन सूक्त (6.90) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- रुद्र; छन्द :- अनुष्टुप्, 3 आर्षी भुरिक् उष्णिक्।
यां ते रुद्र इषुमास्यदङ्गेभ्यो हृदयाय च। इदं तामद्य त्वद् वयं विषूचीं वि वृहामसि॥
हे पीड़ित! शूल रोग के अधिपति देवता, विलाप कराने वाले रुद्र देव ने तुम्हारें अङ्गों तथा हृदय को छेदने के निमित्त शरों का संधान किया है। हम आज उन शरों को उखाड़ते हैं।(अथर्ववेद, इषुनिष्कासन सूक्त 6.90.1)
पीड़ित :: क्लेशित, दुखी, व्यथित, असंतुष्ट, दुखित, आर्त, क्लेशित, पर्याक्रान्त; victim, afflicted, infested, aggrieved.
शूल :: किसी नुकीली चीज के चुभने जैसा तेज, मरोड़दार या ऐंठन वाला दर्द, यह शरीर के अलग-अलग अंगों का दर्द, पेट का दर्द, पेट या आंतों में मरोड़; colic, stomach-abdominal colic),शिशु शूल-नवजात शिशुओं में होने वाला पेट दर्द-infant colic, पित्ताशय की पथरी या रुकावट के कारण दर्द, पित्त शूल-biliary colic, किडनी की पथरी या रुकावट के कारण होने वाला तेज दर्द, गुर्दे का दर्द-renal colic.
Hey aggrieved! The deity of colic-pain Rudr Dev, who make one weep, has made provision to pierce your heart & organs. We remove those spikes-colic.
यास्ते शतं धमनयोऽङ्गान्यनु विष्ठिताः। तासां ते सर्वासां वयं निर्विषाणि ह्वयामसि॥
हे शूल रोगी पुरुष! तुम्हारे शरीर के अवयवों तथा धमनियों आदि की विषाक्तता को इन औषधियों के माध्यम से विनष्ट करके उन्हें विषहीन बनाते हैं।(अथर्ववेद, इषुनिष्कासन सूक्त 6.90.2)
Hey person suffering from colic! We cure the poison in your arteries and different organs of the body, by using this medicien and make them free from poison.
नमस्ते रुद्रास्यते नमः प्रतिहितायै। नमो विसृज्यमानायै नमो निपतितायै॥
हे रुद्र! आपको हमारा प्रणाम है। आपके कमान पर चढ़े हुए शर तथा संधान किए गए शर को भी हमारा प्रणाम है आप हमारा प्रणाम स्वीकार करें।(अथर्ववेद, इषुनिष्कासन सूक्त 6.90.3)
Hey Rudr! We salute you. We salute the arrows loaded over your bow. Accept our salute.
अथर्ववेद, यक्ष्मनाशन सूक्त (6.91) :: ऋषि :- भृग्वङ्गिरा; देवता :- 1-2 यक्ष्मनाशन, 3 आप; छन्द :- अनुष्टुप्।
इमं यवमष्टायोगैः षड्योगेभिरचकृषुः। तेना ते तन्वो 3 रपोऽपाचीनमप व्यये॥
इस जौ को आठ वृषभों वाले एवं छः वृषभों वाले हल द्वारा जोतकर, औषधि के लिए पैदा किया गया है। हे रोग ग्रस्त मनुष्य! हम इस जौ के द्वारा व्याधि के बीज को नीचे से खोदकर निकालते हैं।(अथर्ववेद, यक्ष्मनाशन सूक्त 6.91.1)
This barley has been produced by ploughing with the either eight or six bulls, for medicinal purposes. Hey man suffering from disease! We dig out the roots of the diseases with this barley.
न्य 1 ग् वातो वाति न्यक् तपति सूर्यः। नीचीनमघ्न्या दुहे न्यग् भवतु ते रपः॥
जिस प्रकार वायुदेव, स्वर्गलोक से नीचे के लोक में बहते हैं, सूर्य देवता भी अन्तरिक्ष से नीचे की ओर ताप देते हैं, गाय को नीचे के लोक में दुहते हैं, वैसे ही आपके रोगरूपी पाप भी अधोमुखी हों।(अथर्ववेद, यक्ष्मनाशन सूक्त 6.91.2)
The way Vayu Dev flow in the abode below heavens, Sury Dev grant warmth below the space, cow is milked in the lower abodes, similarly your sins in the form of diseases, should have head down.
आप इद् वा उ भेषजीरापो अमीवचातनीः।
आपो विश्वस्य भेषजीस्तास्ते कृण्वन्तु भेषजम्॥
जल के द्वारा समस्त व्याधियों को दूर किया जाता है। जल के द्वारा ही व्याधियों के मूल कारण का नाश होता है। जल ही समस्त प्राणियों के लिए हितप्रद औषधि स्वरूप है, अतः जल आपके लिए भी व्याधियों का शमन करने वाला सिद्ध हो। (इस सूक्त में प्राणशक्ति एवं मंत्रात्मक शक्ति के प्रभाव से अनुप्राणित अन्न तथा जल से व्याधियों की चिकित्सा का उल्लेख है)।(अथर्ववेद, यक्ष्मनाशन सूक्त 6.91.3)
All diseases are cured with water. Water destroy the main reason behind the diseases. Water is a useful medicine for living beings, hence let water destroys your all diseases.
अथर्ववेद, वाजी सूक्त (6.92) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- वाजी; छन्द :- 1 जगती, 2-3 त्रिष्टुप्।
वातरंहा भव वाजिन् युज्यमान इन्द्रस्य याहि प्रसवे मनोजवाः।
युञ्जन्तु त्वा मरुतो विश्ववेदस आ ते त्वष्टा पत्सु जवं दधातु॥
हे अश्व! तुम रथ से जुड़कर वायु के सदृश वेग वाले हो। तुम अपने लक्ष्य तक इन्द्र देव की प्रेरणा से द्रुत गति से पहुँचो। सबको जानने वाले मरुद्गण तुमसे जुड़े एवं त्वष्टा देव तुम्हारे चरणों को वेग से युक्त करें।(अथर्ववेद, वाजी सूक्त 6.92.1)
Hey horse! Get deployed in the charoite and possess speed like air. Reach your destination by the inspiration of Devraj Indr with high speed. Marud Gan & Twasta Dev who know everyone, should make your hoofs accelerated.
जवस्ते अर्वन् निहितो गुहा यः श्येने वात उत योऽचरत् परीत्तः।
तेन त्वं वाजिन् बलवान् बलेनाजिं जय समने पारयिष्णुः॥
हे अश्व! श्येन पक्षी के सदृश तथा वायु के सदृश वेग तुम्हारे भीतर स्थित है, उसे प्रकट कर शक्तिशाली बनकर, द्रुतगति से रणक्षेत्र में पार करने वाले होकर संग्राम में विजय प्राप्त करो।(अथर्ववेद, वाजी सूक्त 6.92.2)
Hey horse! Speed is incorporated in you, like the falcon and air. Release it, become powerful, get victory by crossing over the battle field.
तनूष्टे वाजिन् तन्वं 1 नयन्ती वाममस्मभ्यं धावतु शर्म तुभ्यम्।
अहुतो महो धरुणाय देवो दिवीव ज्योतिः स्वमा मिमीयात्॥
हे वेगवान् अश्व! तुम्हारे शरीर पर आरुढ़ हमारे शरीर गन्तव्य स्थान पर शीघ्र पहुँचे। तुम्हारी घाव आदि से रक्षा करके तुम्हें सुख प्रदान करते हैं। तुम स्वर्गलोक के सूर्य के सदृश बनकर सहज ज्ञान से चलकर अपने निवास स्थान तक पहुँचो।(अथर्ववेद, वाजी सूक्त 6.92.3)
Hey accelerated horse! Let our bodies reach the destination riding you quickly. We protect you from wounds and give you comfort. You should become like the Sun of heavens and reach your destination due to common sense.(23.07.2026)
अथर्ववेद, स्वस्त्ययन सूक्त (6.93) :: ऋषि :- शन्ताति; देवता :- रुद्र (1 यम, मृत्यु, शर्व, 2 भव शर्व, 3 विश्वेदेवा, मरुद्गण, अग्नीषोम, वरुण, वातपर्जन्य); छन्द :- त्रिष्टुप्।
यमो मृत्युरघमारो निर्ऋथो बभ्रुः शर्वोऽस्ता नीलशिखण्डः।
देवजनाः सेनयोत्तस्थिवांसस्ते अस्माकं परि वृञ्जन्तु वीरान्॥
नियामक मृत्यु देव, दुष्कर्मियों को मृत्यु देने वाले, कष्ट देने वाले (उत्पीड़क), (पोषण) करने वाले (पोषक), हिंसक (हिंसा करने वाले), आयुध का संधान करने वाले, नील शिखा वाले, दुष्कर्मियों की हिंसा करने हेतु अपने सैन्य दल के साथ चढ़ाई करने वाले ये देव हमारे पुत्र-पुत्रादि को सुरक्षित रखकर सुखी बनाएँ।(अथर्ववेद, स्वस्त्ययन सूक्त 6.93.1)
नियामक :: नियम या कायदा बनाने वाला, व्यवस्था करने वाला और नियंत्रण रखने वाला; regulator.
Regulator deity of death, who grant death to the wicked-vicious, sinners, torturer, nurturer, violent, weapons wielding, having blue lock, for violence against the wicked raiding with his army, should keep our sons-grandsons safe and comfortable.
मनसा होमैर्हरसा घृतेन शर्वायास्त्र उत राज्ञे भवाय।
नमस्येभ्यो नम एभ्यः कृणोम्यन्यत्रास्मदघविषा नयन्तु॥
दृढ़ निश्चय के द्वारा, घी आदि की हवियों द्वारा हम आयुध का संधान करने वाले रुद्र देव तथा दूसरे नमन योग्यों को नमस्कार करते हैं, जिसके फलस्वरूप पापरूपी विष हमारे निकट न आ पाए।(अथर्ववेद, स्वस्त्ययन सूक्त 6.93.2)
We salute Rudr Dev who wield weapons and others along with those who deserve salutation, with firm determination and offerings of ghee; so that poison in the form of sins do not come near us.
त्रायध्वं नो अघविषाभ्यो वधाद् विश्वे देवा मरुतो विश्ववेदसः।
अग्नीषोमा वरुणः पूतदक्षा वातापर्जन्ययोः सुमतौ स्याम॥
हे मरुद्गण तथा विश्वे देवो! आप पापयुक्त कृत्याओं तथा उनके विनाशक साधनों से हमारी रक्षा करें। मित्रावरुण, अग्निदेव तथा सोमदेव हमारी रक्षा करें तथा वायु देव और पर्जन्य देवता हम पर अपनी कृपा दृष्टि दिखाएँ।(अथर्ववेद, स्वस्त्ययन सूक्त 6.93.3)Hey Marud Gan Vishwe Dev! Protect us from the Kratya who are full of sin and their means of destruction. Mitra-Varun, Agni Dev and Som Dev should protect us and Vayu Dev & Parjany Dev have mercy over us.
अथर्ववेद, सांमनस्य सूक्त (6.94) :: ऋषि :- अथर्वाङ्गिरा; देवता :- सरस्वती; छन्द :- अनुष्टुप्, 2 विराट् जगती।
अथर्ववेद, सांमनस्य सूक्त (6.94) :: ऋषि :- अथर्वाङ्गिरा; देवता :- सरस्वती; छन्द :- अनुष्टुप्, 2 विराट् जगती।
सं वो मनांसि सं व्रता समाकूतीर्नमामसि।
अमी ये विव्रता स्थन तान् वः सं नमयामसि॥
आपस में विपरीत विचार वाले हे मनुष्यों! हम तुम्हारे मनों, विचारों तथा दृढ़ निश्चयों को समान भाव से सम्पन्न करते हैं, आपस में विरुद्ध कृत्यों को अनुकूलता में परिवर्तित करते हैं।(अथर्ववेद, सांमनस्य सूक्त 6.94.1)Hey humans with opposite thought-ideas! We make your innerself-psyche, thoughts and firm determination with uniformity and convert the differentiation into compatibility.
अहं गृभ्णामि मनसा मनांसि मम चित्तमनु चित्तेभिरेत।
मम वशेषु हृदयानि वः कृणोमि मम यातमनुवर्मान एत॥
हे विरोधी विचार वाले मनुष्यों! तुम्हारे मनों को हम अपने अनुरूप करते हैं। तुम अनुरूप विचार वाले होकर यहाँ आगमन करो। तुम्हारे हृदयों को हम अपने अधीनस्थ करते हैं। तुम हमारा अनुकरण करते हुए कर्म करो।(अथर्ववेद, सांमनस्य सूक्त 6.94.2)Hey humans with opposite thoughts! We make-mould your psyche like us. Come here with common ideas. We control your hearts. You should follow us and continue with effort-actions.
ओते मे द्यावापृथिवी ओता देवी सरस्वती। ओतौ म इन्द्रश्चाग्निश्चर्थ्यास्मेदं सरस्वति॥
आकाश तथा पृथ्वी आपस में उद्यत होकर हमसे संलग्न हैं, वाणी की देवी सरस्वती भी संलग्न हैं, इन्द्रदेवता तथा अग्निदेवता भी हमसे संबद्ध (संलग्न) हैं, इसलिए हम सभी इनकी अनुकम्पा से सम्पन्न हों।(अथर्ववेद, सांमनस्य सूक्त 6.94.3)The sky and the earth rise together and are connected with us. Deity of speech Maa Saraswati, Devraj Indr, Agni Dev too are associated-connected with us. Hence, we should have their blessings.
अथर्ववेद, कुष्ठौषधि सूक्त (6.95) :: ऋषि :- भृग्वङ्गिरा; देवता :- वनस्पति; छन्द :- अनुष्टुप्।
अश्वत्थो देवसदनस्तृतीयस्यामितो दिवि। तत्रामृतस्य चक्षणं देवाः कुष्ठमवन्वत॥
यहाँ से तीसरे स्वर्ग लोक में देवों के बैठने का अश्वत्थ है। वहाँ अमृत का वर्षण करने वाली औषधि (कुष्ठ) का ज्ञान देवों ने प्राप्त किया।(अथर्ववेद, कुष्ठौषधि सूक्त 6.95.1)
The third heaven from here, possess the Peeple tree for seating demigods. There the demigods attained the knowledge of the medicine which cure leprosy.
हिरण्ययी नौरचरद्धिरण्यबन्धना दिवि। तत्रामृतस्य पुष्पं देवाः कुष्ठमवन्वत॥
हिरण्य (तिजोमय पदार्थ) से निर्मित नाव हिरण्य (तेजस्) के पाशों से बँधी हुई द्युलोक में चलती है। वहाँ अमृत के पुष्प, 'कुष्ठ' (औषधि) को देवों ने प्राप्त किया।(अथर्ववेद, कुष्ठौषधि सूक्त 6.95.2)
Radiant boat made of gold sail across the heavens. There the demigods, attained the flowers of elixir-nectar, for the cure of leprosy.
गर्भो अस्योषधीनां गर्भो हिमवतामुत। गर्भो विश्वस्य भूतस्येमं मे अगदं कृधि॥
हे अग्नि देवता! औषधियों के कुक्षि में आप विद्यमान् हैं। हिमवान् पर्वतों के कुक्षि में भी आप विद्यमान् हैं। आप ही सम्पूर्ण भूत-प्राणियों में गर्भ के रूप में विद्यमान् रहते हैं, ऐसे हे अग्ने! आप हमारे व्याधिग्रस्त मनुष्य को व्याधि मुक्त करें।(अथर्ववेद, कुष्ठौषधि सूक्त 6.95.3)
कुक्षी :: पेट, उदर या कोख-गर्भाशय, किसी चीज का आंतरिक भाग-गुफा; abdomen, belly, stomach, womb, cavity.
Hey Agni Dev! You are present in the abdomen of medicines, the Himaly mountain and the dead living beings. Hence, hey Agni Dev! Relieve the person of ailments, sufferings, diseases.
अथर्ववेद, चिकित्सा सूक्त (6.96) :: ऋषि :- भृग्वङ्गिरा; देवता :- 1-2 वनस्पति, 3 सोम; छन्द :- अनुष्टुप्, 3 त्रिपदा विराट् गायत्री।
या ओषधयः सोमराज्ञीर्बह्वीः शतविचक्षणाः। बृहस्पतिप्रसूतास्ता नो मुञ्चन्त्वंहसः॥
जो सहस्रों तरह की औषधियाँ हैं, उनमें सोम का वास है। जो बृहस्पति देव के माध्यम से विविध व्याधियों में उपयोग में लाई गयीं हैं, वे औषधियाँ हमें रोगरूपी पाप से मुक्त करें।(अथर्ववेद, चिकित्सा सूक्त 6.96.1)
The thousands of medicine have the presence of Som in them. The medicines brought to cure, different ailments-diseases through Brahaspati Dev should relieve us from the sins in the form of diseases.
मुञ्चन्तु मा शपथ्या 3 दथो वरुण्या दुत।
अथो यमस्य पड्वीशाद् विश्वस्माद् देवकिल्बिषात्॥
जल या औषधियाँ हमारे शाप से जन्म लेने वाले व्याधि अथवा दुष्कर्म से रक्षा करें। मिथ्या भाषण से लगने वाले वरुण देव के अधिकार वाले कुकृत्यों से रक्षा करें। यमदेव के कुकृत्य (पाप) 'बन्धन-पाश' से रक्षा करें तथा सम्पूर्ण देवता से सम्बन्धित कुकृत्यों से हमें बचाएँ।(अथर्ववेद, चिकित्सा सूक्त 6.96.2)
Either water or medicines should protect us from the disease or misdeed, arising from our curse. Varun Dev should protect us from the misdemeanour-misdemeanour arising out of falsehood. Yam Dev and all demigods-deities should protect us from the sins arising out of evil.
यच्चक्षुषा मनसा यच्च वाचोपारिम जाग्रतो यत् स्वपन्तः।
सोमस्तानि स्वधया नः पुनातु॥
जाग्रत होते हुए अथवा शयन करते हुए जो दुष्कर्म हमने इन्द्रियों द्वारा, वाणी द्वारा या मन द्वारा किए हों, हमारे उन सभी दुष्कर्मों से सोमदेव अपनी पावन शक्ति के माध्यम से हमें मुक्त करें।(अथर्ववेद, चिकित्सा सूक्त 6.96.3)
The evils-sins committed by us, either while awake or during sleep by our sense organs, speech, mind should be removed by Som Dev with his pious-virtuous power.(24.07.2026)
अथर्ववेद, अभिभूर्वीर सूक्त (6.97) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- 1, 3 देवगण, 2 मित्रा-वरुण; छन्द :- त्रिष्टुप्, 2 जगती, 3 भुरिक् त्रिष्टुप्।
अभिभूर्यज्ञो अभिभूरग्निरभिभूः सोमो अभिभूरिन्द्रः।
अभ्य 1 हं विश्वा पृतना यथासान्येवा विधेमाग्निहोत्रा इदं हविः॥
यज्ञ देव, अग्नि देव, सोम देव तथा इन्द्र देव शत्रुओं को परास्त करें। हम इन सम्पूर्ण देवताओं की अनुकम्पा से शत्रुओं के सैन्य दल पर विजय प्राप्त कर लें। इसके लिए यह आहुति हम अग्नि देवता को समर्पित करते हैं।(अथर्ववेद, अभिभूर्वीर सूक्त 6.97.1)
Yagy Dev, Agni Dev, Som Dev and Indr Dev should defeat the enemies. By virtue of the blessings of all demigods-deities, we should have victory over the enemy armies. For this, we make this offering to Agni Dev.
स्वधास्तु मित्रावरुणा विपश्चिता प्रजावत् क्षत्रं मधुनेह पिन्वतम्।
बाधेथां दूरं निर्ऋतिं पराचैः कृतं चिदेनः प्र मुमुक्तमस्मत्॥
हे विद्वान् मित्र तथा वरुण देव! यह आहुति रूपी हविष्यान्न आपको संतुष्ट करे। आप प्रजा को क्षत्रिय बल से सिक्त करें। निर्ऋति देवता को हमारे समीप न आने दें एवं किये गये दुष्कर्मों से भी हमको मुक्त करें।(अथर्ववेद, अभिभूर्वीर सूक्त 6.97.2)
Hey learned Mitr and Varun Dev! Let the food grain in the form of offering, satisfy you. Fill the populace with Kshatriy's strength. Do not let Nirati Dev come close to us and free us from our wicked-sinful deeds.
इमं वीरमनु हर्षध्वमुग्रमिन्द्रं सखायो अनु सं रभध्वम्।
ग्रामजितं गोजितं वज्रबाहुं जयन्तमज्म प्रमृणन्तमोजसा॥
हे वीरों! यह वीर्यमान् शासक वीर रस से प्रसन्नता प्राप्त करें। तुम भी अनुगामी बनो। ग्रामों को विजित करने वाले, तीक्ष्ण स्वभाव वाले इन्द्रियों को वशीभूत रखने वाले, वज्र के सदृश भुजाओं वाले, शत्रुओं को विजित करने वाले, आयुध का संधान करके शत्रुओं पर प्रहार करने वाले वीर के अनुरूप रहकर अपना आचरण करो अर्थात् संग्राम के निमित्त हमेशा तैयार रहो।(अथर्ववेद, अभिभूर्वीर सूक्त 6.97.3)
Hey brave people! Potential emperor should attain pleasure through the sentiment of valour. Become winner of the villages, have sharp nature, control senses, have arms like Vajr, become winner of the enemy, ready to wield weapons to attack the enemy and act like brave person-warrior. You should always be ready for the war.
अथर्ववेद, अजरक्षत्र सूक्त (6.98) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- इन्द्र; छन्द :- त्रिष्टुप्, 2 बृहतीगर्भा आस्तार पंक्ति।
इन्द्रो जयाति न परा जयाता अधिराजो राजसु राजयातै।
चकृत्य ईड्यो वन्द्यश्चोपसद्यो नमस्यो भवेह॥
इन्द्र देव (अथवा शासक) की जय हो। वे कभी पराभूत न हों। शासकों के शासक हे इन्द्र देवता! आप शत्रुओं का संहार करने वाले स्तवनीय है, वन्दना करने योग्य हैं। इस कारण हम आपको नमस्कार करते हैं।(अथर्ववेद, अजरक्षत्र सूक्त 6.98.1)
Let the emperor Indr Dev be a winner. He should never be defeated. Ruler of the emperors hey Devraj Indr! You are destroyer of the enemy and worshipable. Hence, we salute you.
त्वमिन्द्राधिराजः श्रवस्युस्त्वं भूरभिभूतिर्जनानाम्।
त्वं दैवीर्विश इमा वि राजायुष्मत् क्षत्रमजरं ते अस्तु॥
हे राजेन्द्र! आप दूसरे शासकों की तुलना में अधिक यशवान् हों। आप प्रजाजनों को धन सम्पन्न बनाएँ। इन देव सम्बन्धी प्रजाजनों के आप अधिपति बनें। आपके पराक्रम में वृद्धि हो तथा आप रोग रहित होकर दीर्घजीवी बनें।(अथर्ववेद, अजरक्षत्र सूक्त 6.98.2)
Hey king! You should be majestic as compared to other rulers. Make the populace wealthy. You should become the lord of the populace due to the divinity related populace. You valour should increase and you should live long by becoming free from diseases.
प्राच्या दिशस्त्वमिन्द्रासि राजोतोदीच्या दिशो वृत्रहञ्छत्रुहो ऽसि।
यत्र यन्ति स्रोत्यास्तज्जितं ते दक्षिणतो वृषथ एषि हव्यः॥
हे देवराज इन्द्र! आप पूर्व आदि सम्पूर्ण दिशाओं के अधिष्ठाता हों। आप वृत्रासुर का संहार करने वाले एवं शत्रुओं का विनाश करने वाले हैं। सम्पूर्ण भूलोक आपका है। इच्छाओं की वर्षा करने वाले हे देवराज इन्द्र! आप हमें रणक्षेत्र में विजयी बनाएँ, इसके लिए हम आपको आमंत्रित करते हैं।(अथर्ववेद, अजरक्षत्र सूक्त 6.98.3)
Hey Devraj Indr! You should be the deity-lord of all directions. You are the destroyer of Vratra Sur and other enemies. Whole earth belongs to you. Hey accomplisher of desires, Indr Dev! Make us win in the war and hence, we invite you for this.
अथर्ववेद, संग्रामजय सूक्त (6.99) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- 1-2 इन्द्र, 3 सोम, सविता; छन्द :- अनुष्टुप्, 3 भुरिक् बृहती।
अभि त्वेन्द्र वरिमतः पुरा त्वांहूरणाद्धवे। ह्वयाम्युग्रं चेत्तारं पुरणामानमेकजम्॥
हे देवराज इन्द्र! दुष्कर्म अथवा विफलता के पूर्व ही हम आपको आहूत करते हैं। आप उग्र शक्ति से युक्त तथा युद्ध विजय करने में कुशल हैं। आप बहुत नाम वाले एवं अकेले ही रणक्षेत्र में विजय प्राप्त करने वाले वीर योद्धा हैं।(अथर्ववेद, संग्रामजय सूक्त 6.99.1)
Hey Devraj Indr! We make offerings to you prior to wicked deeds or failure. You possess furious power and expertise in war fare. You are vary famous and attain solo victory in the war.
यो अद्य सेन्यो वधो जिघांसन् न उदीरते। इन्द्रस्य तत्र बाहू समन्तं परि दद्मः॥
शत्रु दल ने हमारी हिंसा करने के निमित्त जिन अस्त्रों को उठाया है, उनसे अपना बचाव करने हेतु, संरक्षक इन्द्र देव की भुजाओं को हम अपने चारों तरफ सुरक्षा कवच के रूप में आधान करते हैं।(अथर्ववेद, संग्रामजय सूक्त 6.99.2)
We invoke the arms of protector Devraj Indr like a shield, for our safety from the violent enemy forces and from their weapons.
परि दद्म इन्द्रस्य बाहू समन्तं त्रातुस्त्रायतां नः।
देव सवितः सोम राजन्त्सुमनसं मा कृणु स्वस्तये॥
देवराज इन्द्र, जिनकी भुजाओं को हमने अपने चारों तरफ सुरक्षा कवच के रूप में आधान किया है, वे हमारी सुरक्षा करें। हे सवितादेव तथा सोमदेव! आप मंगलकारी हैं, आप हमारा मन उत्कृष्ट बनाएँ, जिसके द्वारा हम संग्राम में विजयी बनें।(अथर्ववेद, संग्रामजय सूक्त 6.99.3)
Devraj Indr, who's arms have been invoked by us, as a protection shield, should save us. Hey Savita Dev & Som Dev! You are auspicious. Make our mind excellent, so that we attain victory in the war.
अथर्ववेद, विषदूषण सूक्त (6.100) :: ऋषि :- गरुत्मान्; देवता :- वनस्पति (आसुरी दुहिता); छन्द :- अनुष्टुप्।
देवा अदुः सूर्यो अद तथा देवों की भगिनी हो।
हे द्यावा-पृथिवी से पैदा हुए मृत्तिके! तुम स्थावर तथा जंगम विष को विनष्ट करो।(अथर्ववेद, विषदूषण सूक्त 6.100.1)
Hey clay born out of heavens-earth. Destroy the poison of the movable and immovable living beings.
अथर्ववेद, वाजीकरण सूक्त (6.101) :: ऋषि :- अथर्वाङ्गिरा; देवता :- ब्राह्मणस्पति; छन्द :- अनुष्टुप्।
आ वृषायस्व श्वसिहि वर्धस्व प्रथयस्व च। यथाङ्गं वर्धतां शेपस्तेन योषितमिज्जहि॥
हे पुरुष! तुम सेचन समर्थ बैल के सदृश प्राणवान् हो। शरीर के अङ्ग-अवयव शक्ति सम्पन्न तथा वृद्धि करने वाले हों। इस तरह मन से तथा शरीर से परिपक्व एवं पुष्ट होने पर ही स्त्री को प्राप्त करो।(अथर्ववेद, वाजीकरण सूक्त 6.101.1)
Hey man! You are alive-potent like the bull, capable of insemination. Let your organs possess power-strength and growing. Attain wife only when you have a fully grown up body and mind.(25.07.2026)
येन कृशं वाजयन्ति येन हिन्वन्त्यातुरम्। तेनास्य ब्रह्मणस्पते धनुरिवा तानया पसः॥
जिस रस के माध्यम से कमजोर पुरुष को वीर्यवान् बनाते हैं तथा जिसके द्वारा व्याधिग्रस्त मनुष्य को पोषित किया जाता है। हे ब्रह्मणस्पते! उसके रस के द्वारा आप इस मानव के शरीर के अङ्ग-अवयव को प्रत्यञ्चा चढ़े धनुष के सदृश क्षमतावान् बनाएँ।(अथर्ववेद, वाजीकरण सूक्त 6.101.2)
Rejuvenate :: तरोताजा करना, फिर से जीवंत करना और कायाकल्प करना; to make someone or something look, feel, or function as if young, healthy, and energetic again.
Hey Brahman Spatye! Use the sap-juice to rejuvenate the human body's organs like the bow loaded with arrow; for the man who is suffering from disease with low potency level (deficiency of sperms), increasing his sperm count.
आहं तेनामि ते पसो अधि ज्यामिव धन्वनि। क्रमस्वर्श इव रोहितमनवग्लायता सदा॥
हे वीर्य की कामना करने वाले पुरुष! अब हम लक्ष्य को भेदने में सक्षम धनुष पर चढ़ी प्रत्यञ्चा के सदृश तुम्हारे शरीर के अङ्ग को पोषित करते हैं। तुम हर्षित चित्त तथा हृष्ट-पुष्ट शरीर वाले होने पर, अपनी पत्नी के संग रहो।(अथर्ववेद, वाजीकरण सूक्त 6.101.3)
Hey man, having the desire of rich sperm count! We nurture your body's organs like the bow loaded with arrow capable of piercing through the target. Become happily, playful, have handsome body and enjoy with your wife.
अथर्ववेद, अभिसांमनस्य सूक्त (6.102) :: ऋषि :- जमदग्नि; देवता :- अश्विनी कुमार; छन्द :- अनुष्टुप्।
यथायं वाहो अश्विना समैति सं च वर्तते। एवा मामभि ते मनः समैतु सं च वर्तताम्॥
हे अश्विनी कुमारों! जैसे रथ में जुते हुए अश्व वाहक (चालक) जैसे चाहता है वैसा ही व्यवहार करते हैं, वैसे ही आपका चित्त हमारी तरफ आकृष्ट हो तथा आप हमेशा ही हमारे अनुरूप आचरण करें।(अथर्ववेद, अभिसांमनस्य सूक्त 6.102.1)
Hey Ashwani Kumars! The way horses deployed in the chaoite, behave just like the drivers choice-desires, similarly our psyche should be attracted towards you and act just like your dictates-desires.
आहं खिदामि ते मनो राजाश्वः पृष्ट्यामिव। रेष्मच्छिन्नं यथा तृणं मयि ते वेष्टतां मनः॥
आपके मन को मैं वैसे ही अपनी तरफ आकृष्ट करता हूँ, जैसे घोड़े का अधिपति खूँटे में बंधी रस्सी को खेल में सरलतापूर्वक उखाड़ कर अपनी तरफ खींच लेता है एवं वायु द्वारा उखाड़ा गया तिनका जैसे वायु में ही विचरता रहता है, वैसे ही आपका चित्त हममें लिप्त रहे।(अथर्ववेद, अभिसांमनस्य सूक्त 6.102.2)
I attract your mind towards me, just like the owner of the horse who untie the cord of the horse playfully and pull towards him, in any way and just like the straw which move in the air; simialry our psyche should be absorbed-involved in you.
आञ्जनस्य मदुघस्य कुष्ठस्य नलदस्य च। तुरो भगस्य हस्ताभ्यामनुरोधनमुद्धरे॥
आपके ऐश्वर्य प्रदान करने वाले अञ्जन के सदृश आनंददायक 'कुष्ठ' एवं 'नल' के करों द्वारा हम आपकी अनुरूपता प्राप्त करते हैं।(अथर्ववेद, अभिसांमनस्य सूक्त 6.102.3)
अञ्जन :: काजल या सुरमा; collyrium, kohl, eye live ointment.
We attain similarity like you, through the collyrium which grant grandeur by the hands of Kushth and Nal's hands.
Through the delightful hands of Kushth and Nal, which resemble your prosperity granting collyrium, we attain your conformity.
अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त (6.103) :: ऋषि :- उच्छोचन; देवता :- इन्द्राग्नी, (1 बृहस्पति, सविता, मित्र, अर्यमा, भग, अश्विनीकुमार; 2 इन्द्र, अग्नि; 3 इन्द्र; छन्द :- अनुष्टुप्।
संदानं वो बृहस्पतिः संदानं सविता करत्। संदानं मित्रो अर्यमा संदानं भगो अश्विना॥
हे शत्रुओं! बृहस्पतिदेव तुम्हें बन्धनों में बाँधें। सर्वप्रेरक सविता देव तुम्हें बन्धन में बाँधे। अर्यमा देवता भी तुम्हें बन्धन में बाँधें। भगदेव तथा अश्विनीकुमार भी तुम्हें बन्धनों में बाँधें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.103.1)
Hey enemies! Brahaspati Dev, inspiring Savita Dev, Aryma Dev, Bhag Dev & Ashwani Kumars should tie your bonds.
सं परमान्त्समवमानथो सं द्यामि मध्यमान्। इन्द्रस्तान् पर्यहार्दाम्ना तानग्ने सं द्या त्वम्॥
शत्रुओं को हम बंधनों द्वारा बाँधते हैं। जो शत्रु की सेनाएँ दूर के स्थान पर स्थित है, जो बीच में स्थित हैं तथा जो निकट में स्थित हैं, हम उनको विनष्ट करते हैं। देवराज इन्द्र सेनापतियों को पृथक् करें तथा हे अग्निदेव! आप उनको बन्धन में बाँधकर अपने वशीभूत कर लें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.103.2)
We tie up our enemies with fetters-bonds. We destroy the enemies irrespective of distance from us, far, away or close. Let Devraj Indr isolate the commanders and Agni Dev should bind then and take them under his control.
अमी ये युधमायन्ति केतून् कृत्वानीकशः। इन्द्रस्तान् पर्यहार्दाम्ना तानग्ने सं द्या त्वम्॥
पताकाओं को फहराते हुए जिन शत्रुओं का दल संग्राम क्षेत्र में युद्ध के निमित्त उत्तेजित होकर आ रहे हैं, हे इन्द्र देव! आप इन्हें पृथक् कर दें तथा हे अग्नि देवता! आप इन्हें बन्धन में बाँधकर अपने वशीभूत कर लें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.103.3)
Hey Devraj Indr isolate-separate the army forces which are approaching the battle field unfurling their flags. Hey Agni Dev! Bind them and take them under your control-command.
अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त (6.104) :: ऋषि :- प्रशोचन; देवता :- इन्द्राग्नी अथवा मन्त्रोक्त; छन्द :- अनुष्टुप्।
आदानेन संदानेनामित्राना द्यामसि। अपाना ये चैषां प्राणा असुनासून्त्समच्छिदन्॥
हम शत्रुओं को आदान तथा संदान नामक बन्धनों में बाँधते हैं। उन शत्रुओं के जो प्राण तथा अपान हैं, उन्हें हम जीवनी-शक्ति के साथ नष्ट-भ्रष्ट करते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.104.1)
We tie-bind the enemies with the bonds termed Adan & Sandan. We destroy their Air Vital and Apan Vayu along with their life sustaining force.
इदमादानमकरं तपसेन्द्रेण संशितम्। अमित्रा येऽत्र नः सन्ति तानग्न आ द्या त्वम्॥
हमने इस आदान नामक पाश यन्त्र को तप के माध्यम से सिद्ध कर लिया गया है, जो देवराज इन्द्र द्वारा प्रखर (तीक्ष्ण) किया हुआ है। हे अग्निदेव! आप युद्ध में हमारे शत्रुओं को बन्धनों से बाँधें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.104.2)
We have attained this binding machine called Adan with ascetics, which has been sharpened by Devraj Indr. Hey Agni Dev bind our enemies with ties, in the war.
ऐनान् द्यतामिन्द्राग्नी सोमो राजा च मेदिनौ। इन्द्रो मरुत्वानादानममित्रेभ्यः कृणोतु नः॥
इन्द्र देव तथा अग्नि देव आनंदित होकर इन शत्रुओं को पाशों में जकड़ लें। राजा सोम तथा इन्द्र देव मरुद्गणों की सहायता से हमारे शत्रुओं को बंधनयुक्त करें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.104.3)
Indr Dev & Agni Dev should gladden and bind these enemies with fetters-cords. King Som & Indr Dev should bind our enemies with the help of Marud Gan.
अथर्ववेद, कासशमन सूक्त (6.105) :: ऋषि :- उन्मोचन; देवता :- कासा; छन्द :- अनुष्टुप्।
यथा मनोमनस्केतैः परापतत्याशुमत्। एवा त्वं कासे प्र पत मनसोऽनु प्रवाय्यम्॥
जैसे तीव्रतापूर्वक गमन करने वाला चित्त जानने योग्य दूर स्थित पदार्थों तक शीघ्रता से पहुँच जाता है, वैसे ही हे कासे (खाँसी रोग)! तुम चित्त की शीघ्रगामी गति के सदृश रोगग्रस्त प्राणी को त्याग कर दूर भाग जाओ।(अथर्ववेद, कासशमन सूक्त 6.105.1)
The way the psyche moving fast approaching the goods which need to be identified quickly, similarly the cough disease should move away from the patient suffering from it.(20.07.2026)
यथा बाणः सुसंशितः परापतत्याशुमत्। एवा त्वं कासे प्र पत पृथिव्या अनु संवतम्॥
धनुष की प्रत्यंचा पर कसा हुआ तेज शर जिस प्रकार दूरस्थ जाकर गिरता है, वैसे ही हे कासे (खाँसी रोग)! तुम भी तीव्र वेग से धरती के दूसरे जगहों पर जाकर गिरो।(अथर्ववेद, कासशमन सूक्त 6.105.2)
The way an arrow loaded over the bow falls away, similarly the cough should fall away with high speed over the ground.
यथा सूर्यस्य रश्मयः परापतन्त्याशुमत्। एवा त्वं कासे प्र पत समुद्रस्यानु विक्षरम्॥
जैसे सूर्य की रश्मियाँ शीघ्रगामी होकर दूर तक पहुँचती हैं, उसी प्रकार हे कासे! तुम इस रोगग्रस्त प्राणी को त्यागकर समुद्र के अनेकों प्रवाहों वाले देश में गमन करो।(अथर्ववेद, कासशमन सूक्त 6.105.3)
The way Sun quickly moving rays reaches far away, similarly hey cough! You should leave this diseases person and move to such counties where the several oceans currents move.
अथर्ववेद, दूर्वाशाला सूक्त (6.106) :: ऋषि :- प्रमोचन; देवता :- दूर्वाशाला; छन्द :- अनुष्टुप्।
आयने ते परायणे दूर्वा रोहतु पुष्पिणीः। उत्सो वा तत्र जायतां ह्रदो वा पुण्डरीकवान्॥
हे अग्नि देवता! आप अभिमुख (उद्यत) होकर या पराङ्मुख (विमुख) होकर गमन करते हैं, तो हमारे राष्ट्र में पुष्पों के साथ दूर्वा (दूव) उत्पन्न होती है। हमारे घर आदि जगहों में जलाशय हो, जिनमें कमल के पुष्प खिलें।(अथर्ववेद, कासशमन दूर्वाशाला सूक्त 6.106.1)
Hey Agni Dev! When you either activate or move away our state see the growth of flowers & Durva grass. We should have water reservoirs in our houses, in which lotus should bloom.
अपामिदं न्ययनं समुद्रस्य निवेशनम्। मध्ये हृदस्य नो गृहाः पराचीना मुखा कृधि॥
हमारा गृह सदैव जलों से परिपूर्ण रहें। वह बड़े सरवरों के समीप हो। हे अग्नि देवता! आप अपनी लपटों को हमारे गृहों से दूर रखें।(अथर्ववेद, दूर्वाशाला सूक्त 6.106.2)
Our house should have sufficient water and it should be near the ponds. Hey Agni Dev! Keep your flames away from our house.
हिमस्य त्वा जरायुणा शाले परि व्ययामसि। शीतहृदा हि नो भुवोऽग्निष्कृणोतु भेषजम्॥
हे शाले! हम तुम्हें, शीतगुण युक्त परिवेश से सम्पन्न करते हैं। तुम हमें सौम्यता प्रदान करो। अग्नि देवता हमारे हेतु शीत निवारण के उद्देश्य से औषधि स्वरूप बनें।(अथर्ववेद, कासशमन दूर्वाशाला सूक्त 6.106.3)
हे शाला (हे घर या भवन)! शीत (सर्दी) के आवरण या जीर्ण वस्त्र-सामग्री के हम आपको सब ओर से सुसज्जित या आच्छादित करते हैं। तू हमारे लिए ताल (ह्रद) के समान शीतल और सुखद हो। अग्नि (ताप या अग्निहोत्र) हमारे लिए भय-निवारक और आरोग्यकारी औषधि का कार्य करे।
मनुष्य अपने घरों व निवास के आसपास का वातावरण ऐसा रखें जो ऋतुओं के अनुकूल (गर्मी में शीतल और सर्दी में उचित उष्णता देने वाला) हो। घर में अग्नि की शुद्धता और यज्ञीय वातावरण से शारीरिक व मानसिक बल प्राप्त होता है।
Hey house! We regulate your temperature according to the season. It should be comfortable. Agni should make us free from fear and act like a medicine to cure illness.
अथर्ववेद, विश्वजित् सूक्त (6.107) :: ऋषि :- शन्ताति; देवता :- विश्वजित्; छन्द :- अनुष्टुप्।
विश्वजित् त्रायमाणायै मा परि देहि।
त्रायमाणे द्विपाच्च सर्वं नो रक्ष चतुष्पाद् यच्च नः स्वम्॥
हे विश्वजित् देव! आप जिस त्रायमाण रक्षा करने वाली शक्ति की सहायता से विश्व का पालन-पोषण करते हैं, हमें उनके शरण में स्थान दें। आप हमारे चतुष्पदों (गायों, अश्वों आदि) तथा द्विपद वालों (पुत्र-पौत्र, सेवक आदि) का संरक्षण करें।(अथर्ववेद, विश्वजित् सूक्त 6.107.1)
त्रायमाण :: रक्षक, रक्षा करने वाला, आयुर्वेद में यह एक औषधीय पौधे (जेंटियाना कुर्रू- इंडियन जेंटियन) का भी नाम, एक प्रकार की ज़मीन पर फैलने वाली लता या पौधा, जिसके कड़वे बीज और जड़ें बुखार, पेट के रोग व अन्य विकारों में दवा के रूप में काम आती हैं;its medicinal plants which is used to cure fever, stomach diseases etc.
Hey Vishwjit Dev! You nurture-nourish the universe with the strength of Trayman-a medicinal plant. Protect our four legged animals viz cows, horses and sons, grand sons, servants etc.
त्रायमाणे विश्वजिते मा परि देहि। विश्वजिद् द्विपाच्च सर्वं नो रक्ष चतुष्पाद् यच्च नः स्वम्॥
हे त्रायमाणा देव! आप हमें विश्वजित् देव को प्रदान करें। हे विश्वजित्! आप हमारे चतुष्पदों तथा द्विपदों वालों का संरक्षण करें।(अथर्ववेद, विश्वजित् सूक्त 6.107.2)
Hey Trayman Dev! Handover us to Vishwjit Dev. Hey Vishw Jit Dev! Protect our four legged and two legged organism.
विश्वजित् कल्याण्यै मा परि देहि।
कल्याणि द्विपाच्च सर्वं नो रक्ष चतुष्पाद् यच्च नः स्वम्॥
हे विश्वजित् देव! आप हमें मंगलकारी शक्तियों के अधीन करें। हे कल्याणि! आप हमारे द्विपद वालों तथा चतुष्पदों वालों का संरक्षण करें।(अथर्ववेद, विश्वजित् सूक्त 6.107.3)
Hey Vishwjit Dev! Handover us to protective powers. Hey Kalyani! Protect our four legged and two legged living beings.
कल्याणि सर्वविदे मा परि देहि। सर्वविद् द्विपाच्च सर्वं नो रक्ष चतुष्पाद् यच्च नः स्वम्॥
हे कल्याणी देवी! आप हमें सभी कृत्यों के ज्ञाता सर्वविद् देव को प्रदान करें। हे सर्वविद् देव! आप हमारे द्विपदों वालों तथा चौपायों का संरक्षण करें।(अथर्ववेद, विश्वजित् सूक्त 6.107.4)
Hey Kalyani Devi! Handover us to Sarvvid Dev who is aware of our all deeds. Hey Sarvvid Dev! Protect our four legged and two legged living beings.
अथर्ववेद, मेधावर्धन सूक्त (6.108) :: ऋषि :- शौनक; देवता :- 1-3, 5 मेधा, 4 अग्नि; छन्द :- अनुष्टुप्, 2 उरोबृहती, 3 पथ्याबृहती।
त्वं नो मेधे प्रथमा गोभिरश्वेभिरा गहि। त्वं सूर्यस्य रश्मिभिस्त्वं नो असि यज्ञिया॥
हे देवत्व को आधान (धारण) करने में सक्षम मेधे! आप हम सबके द्वारा प्रथमतः पूजनीय हैं। आप गौओं तथा घोड़ों के साथ हमें प्राप्त हों। सूर्य की रश्मियों के सदृश सभी जगह व्याप्त शक्ति सहित आप हमारे निकट पधारें।(अथर्ववेद, मेधावर्धन सूक्त 6.108.1)
Hey Medha (intelligence) capable of holding divinity! You are worshiped by us first of all. We should attain you along with cows & horses. Come close to us like the all pervading rays of Sun, with your power.
मेधामहं प्रथमां ब्रह्मण्वतीं ब्रह्मजूतामृषिष्टुताम्। प्रपीतां ब्रह्मचारिभिर्देवानामवसे हुवे॥
वेदों से सम्पन्न ब्रह्मण्वती, यजमानों द्वारा पूजित ब्रह्मजूता, अतीन्द्रियार्थदर्शी ऋषियों द्वारा प्रशंसनीय, ब्रह्मचारियों द्वारा प्रवर्धित अथवा अंगीकार (स्वीकार) की गई उत्कृष्ट बुद्धि (मेधा) को, हम देवों अथवा देवत्व के रक्षार्थ आहूत करते हैं।(अथर्ववेद, मेधावर्धन सूक्त 6.108.2)
We invoke intelligence which is full of the knowledge of Veds, worshiped by the Yajman, appreciated by the Rishi Gan having power-vision to see future, acceptable to the celibates and for the sake of protecting divinity.
यां मेधामृभवो विदुर्यां मेधामसुरा विदुः।
ऋषयो भद्रां मेधां यां विदुस्तां मय्या वेशयामसि॥
ऋभुदेव जिस मति (बुद्धि) के ज्ञाता हैं। असुरों में जो मति विद्यमान् है, ऋषि-मुनियों में जो मंगलकारी मति विद्यमान् है, उस मति (बुद्धि, मेधा) को हम याजक में प्रतिष्ठित करते हैं।(अथर्ववेद, मेधावर्धन सूक्त 6.108.3)
Ribhu Dev is aware of the intelligence. We establish the intelligence present in the demons, Rishi-Muni Gan in the Yajak Gan.
यामृषयो भूतकृतो मेधां मेधाविनो विदुः। तया मामद्य मेधयाग्ने मेधाविनं कृणु॥
वेद मंत्रों का साक्षात्कार करने वाले ऋषिजन तथा धरती आदि पिशाचों के रक्षक कश्यप, कौशिक आदि बुद्धिमान्, जिस बुद्धि को जानने वाले हैं, हे अग्नि देव! आप हमें उस बुद्धि से सम्पन्न कर बुद्धिमान् बनाएँ।(अथर्ववेद, मेधावर्धन सूक्त 6.108.4)
Agni Dev should enrich us with that intelligence, which the Rishi Gan learned-scholars of the Ved Mantrs, protectors of Pishach Gan and the earth Rishi Kashyap, Kaushik etc enlightened personnel; who knows this intelligence.
मेधां सायं मेधां प्रातर्मेधां मध्यन्दिनं परि। मेधां सूर्यस्य रश्मिभिर्वचसा वेशयामहे॥
हम प्रभातकाल, मध्याह्नकाल तथा सांयकाल में मेधा देवी की याचना करते हैं। सूर्य की किरणों सहित स्तवनों द्वारा हम मेधाशक्ति को आधान (धारण) करते हैं।(अथर्ववेद, मेधावर्धन सूक्त 6.108.5)
We pray request to Medha Devi (deity of intelligence) during morning, noon and evening. We accept the power of intelligence with the Sun light-rays with prayers.(27.07.2026)
अथर्ववेद, पिप्पलीभैषज्य सूक्त (6.109) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- पिप्पली, भैषज्य, आयु; छन्द :- अनुष्टुप्।
पिप्पली क्षिप्तभेषज्यू 3 तातिविद्धभेषजी। तां देवाः समकल्पयन्नियं जीवितवा अलम्॥
पिप्पली नामक औषधि क्षिप्त (वात विकार, उन्माद) रोग की औषधि है तथा महाव्याधि की भी औषधि है, जिसकी रचना देवों ने की थी, यह एकल औषधि ही जीवन को व्याधि रहित तथा शतायु प्रदान करने में सक्षम है।(अथर्ववेद, पिप्पलीभैषज्य सूक्त 6.109.1)
क्षिप्त :: फेंका हुआ अस्त्र-पदार्थ जो इधर-उधर फेंका या बिखेरा गया हो, विकीर्ण, भेजा हुआ, अपमानित, पतित, उचटा हुआ, चंचल, वातरोग-ग्रस्त, पागल-विक्षिप्त, चित्त की पाँच वृत्तियों में से एक जिसमें चित्त रजोगुण के द्वारा सदा अस्थिर रहता है; neurological and musculoskeletal disorders.
Pippali is a medicine which cure neurological and musculoskeletal disorders. It alone grant freedom from illness and grant long life. It has been produced-evolved by the demigods-deities.
पिप्पल्य 1 समवदन्तायतीर्जननादधि। यं जीवमश्नवामहै न स रिष्याति पूरुषः॥
स्वयं के उत्पन्न होने से पहले, आगमन करते समय पिप्पलियों ने बताया था कि प्राणधारी मनुष्यादि जो कोई भी हमें औषधि रूप में सेवन करेगा, वह विनष्ट नहीं होता।(अथर्ववेद, पिप्पलीभैषज्य सूक्त 6.109.2)
While evolving Pippali itself narrated that who ever living being or humans use it as a medicine will not be destroyed.
During Kali Yug humans can survive for 105 years in general.
असुरास्त्वा न्यखनन् देवास्त्वोदवपन् पुनः।
वातीकृतस्य भेषजीमथो क्षिप्तस्य भेषजीम्॥
हे पिप्पली औषधे! तुम वातविकार से पीड़ित तथा हाथ-पैर फेंकने वाले उन्माद रोग की औषधि हो। तुमको पहले राक्षसों ने गाढ़ा था, फिर संसार के हितार्थ देवों ने तुम्हारा उद्धार किया है।(अथर्ववेद, पिप्पलीभैषज्य सूक्त 6.109.3)
Hey Pippali medicine! You are the medicine for a person suffering from Vat disorder (gastric trouble) and madness (lunatic, psychic) who throws their arms and legs. You were burred by the demons and later recovered by the demigods-deities for the welfare of humanity.
अथर्ववेद, दीर्घायु सूक्त (6.110) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- अग्नि; छन्द :- त्रिष्टुप्, 1 पंक्ति।
प्रत्नो हि कमीड्यो अध्वरेषु सनाच्च होता नव्यश्च सत्सि।
स्वां चाग्ने तन्वं पिप्रायस्वास्मभ्यं च सौभगमा यजस्व॥
प्राचीन काल से आप यज्ञों में देवताओं को आहूत करने वाले तथा पूजन करने वाले हैं। हे अग्नि देवता! आप नवीन यज्ञकर्ता के रूप से वेदी पर स्थापित होकर हमें सम्पूर्ण सुख, सौभाग्य तथा वैभव प्रदान करें।(अथर्ववेद, दीर्घायु सूक्त 6.110.1)
From ancient times you are the worshiper of demigods-deities in the Yagy. Hey Agni Dev! Grant us all sorts of comforts-pleasure, good luck and grandeur as the new entrants (accomplishers of Yagy) to Yagy Vedi site.
ज्येष्ठघ्न्यां जातो चृ॒तोर्यमस्य॑ विवृतोर्यमस्य मूलबर्हणात् परि पाह्येनम्।
अत्येनं नेषद् दुरितानि विश्वा दीर्घायुत्वाय शतशारदाय॥
हे अग्नि देव! आप इस बालक की ज्येष्ठा नक्षत्र के हानिकारक एवं मूल नक्षत्र के भंयकर प्रभावों से रक्षा करें। इन नक्षत्रों में उत्पन्न हुए जातक (बालक) को यमदेव के विनाशक दोषों से मुक्त करें तथा दीर्घायु बनाएँ।(अथर्ववेद, दीर्घायु सूक्त 6.110.2)
Hey Agni Dev! Protect this child from the inauspicious furious impact of Jyeshtha and Mool Nakshatr. Release the child from the destructive impact of Yam Dev, free him from the troubles-defects and make him long lived.
व्याघ्रऽ ह्नयजनिष्ट वीरो नक्षत्रजा जायमानः सुवीरः।
स मा वधीत् पितरं वर्धमानो मा मातरं प्र मिनीज्जनित्रीम्॥
क्रूर नक्षत्र वाले दिन में जन्मा यह जातक (बालक) दूसरों को सुख देने वाला, शूरवीर बनें। वृद्धि करने पर यह अपनी जन्मदात्री जननी तथा पालनकर्त्ता जनक को सभी तरह से सुखी बनाएँ।(अथर्ववेद, दीर्घायु सूक्त 6.110.3)
Let this child born in inauspicious-cruel Nakshtr become brave and pleasure-comforts granting to others. While growing he should grants all sorts of pleasure-comforts to his mother and the nurturer.
अथर्ववेद, उन्मत्ततामोचन सूक्त (6.111) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- अग्नि; छन्द :- अनुष्टुप्, 1 परानुष्टुप् त्रिष्टुप्।
इमं मे अग्ने पुरुषं मुमुग्ध्ययं यो बद्धः सुयतो लालपीति।
अतोऽधि ते कृणवद् भागधेयं यदानुन्मदितोऽसति॥
हे अग्नि देव! यह पुरुष पापों से उत्पन्न रोगरूप पाशों से बंधा हुआ उन्माद रोग के कारण रुदन कर रहा है, कृपया आप इसे व्याधि तथा कारणरूप कुकृत्यों (पापों) से मुक्त करें। यह आपको और अधिक आहुति समर्पित करने वाला बने।(अथर्ववेद, उन्मत्ततामोचन सूक्त 6.111.1)
Hey Agni Dev! This man born out of sins, tied with bonds like diseases is crying-weeping. Please relieve him from the disease and the sins. Let him become one who make even more offerings to you.
अग्निष्टे नि शमयतु यदि ते मन उद्युतम्। कृणोमि विद्वान् भेषजं यथानुन्मदितोऽ ससि॥
हे ग्रह पीड़ित पुरुष! तुम्हें अग्नि देवता उन्माद (पागलपन) मुक्त करें। तुम्हारे उद्घान्त चित्त को शांत तथा अचल करने के निमित्त हम उन औषधियों को प्रयुक्त करते हैं, जिनको हम जानते हैं।(अथर्ववेद, उन्मत्ततामोचन सूक्त 6.111.2)
Hey man suffering from the planetary configuration (position-motion)! Let Agni Dev relieve from madness. We make you quite and stable by using the medicines which we know.
देवैनसादुन्मदितमुन्मत्तं रक्षसस्परि। कृणोमि विद्वान् भेषजं यदानुन्मदितोऽसति॥
किये गये दैवी या आसुरी पापों के परिणाम स्वरूप उत्पन्न उन्माद (पागलपन) को तृप्त करने की औषधि के हम ज्ञाता हैं। हम उन्हीं औषधियों को उपयोग में लाते हैं, जिससे तुम्हारा मन शंकारहित अर्थात् अविचल (स्थिर) हो जाए।(अथर्ववेद, उन्मत्ततामोचन सूक्त 6.111.3)
We are aware of the medicine which grant relief form madness generated by either the divine or demonic sins. We use these medicines to cure you from psychic ness, making you stable.
पुनस्त्वा दुरप्सरसः पुनरिन्द्रः पुनर्भगः। पुनस्त्वा दुर्विश्वे देवा यथानुन्मदितोऽ ससि॥
हे पुरुष! अप्सराओं ने तुम्हें व्याधि से रहित कर दिया है। भग तथा देवराज इन्द्र सहित सम्पूर्ण देवताओं ने तुम्हें व्याधि रहित कर वापस कर दिया है।(अथर्ववेद, उन्मत्ततामोचन सूक्त 6.111.4)
Hey man! The nymphs have made you free from diseases. All demigods-deities, Bhag Dev & Devraj Indr have freed you from all diseases and returned back.
अथर्ववेद, पाशमोचन सूक्त (6.112) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- अग्नि; छन्द :- त्रिष्टुप्।
मा ज्येष्ठं वधीदयमग्न एषां मूलबर्हणात् परि पाह्येनम्।
स ग्राह्याः पाशान् वि चृत प्रजानन् तुभ्यं देवा अनु जानन्तु विश्वे॥
हे अग्नि देवता! यह अपने से बड़ों का विनाश करने वाला न बने, असत्य इसे मूलोच्छेदन दोष से मुक्ति प्रदान करे। हे देव! आप दोष से स्वतंत्र करने की युक्ति के ज्ञाता हैं। आप इसे बाँधने वाली शक्ति के पाशों से स्वतन्त्र करें। इसलिए सम्पूर्ण देवता आपको मुक्त करने की स्वीकृति प्रदान करें।(अथर्ववेद, पाशमोचन सूक्त 6.112.1)
Hey Agni Dev! He should not become the destroyer of his elders. Truth should grant him relief from the defect arising out of detachment from the roots-ancestors. Hey Dev! You are aware of the idea for relief from defects. Release him from the binding forces. All demigods grant you permission to release you.
उन्मुञ्च पाशांस्त्वमग्न एषां त्रयस्त्रिभिरुत्सिता येभिरासन्।
स ग्राह्याः पाशान् वि वृत प्रजानन् पितापुत्रौ मातरं मुञ्च सर्वान्॥
हे अग्नि देवता! आप उन बन्धनों से स्वतन्त्र करें, जिन तीन बन्धनों के द्वारा इस दोष युक्त पुरुष के तीन बन्धु जन (माता-पिता तथा पुत्र) जकड़े हुए हैं, क्योंकि उन बन्धनों से स्वतन्त्र करने की युक्ति के आप ज्ञाता हैं।(अथर्ववेद, पाशमोचन सूक्त 6.112.2)
Hey Agni Dev! Release from the three bonds with which the defective man's three relations viz mother, father & son are tied, since you know the method to become free from ties-clutches.(28.07.2026)
येभिः पाशैः परिवित्तो विबद्धोऽङ्गे अङ्ग आर्पित उत्सितश्च।
वि ते मुच्यन्तां विमुचो हि सन्ति भ्रूणघ्नि पूषन् दुरितानि मृक्ष्व॥
जिन बन्धनों के द्वारा बड़े भाई से पहले विवाह करने वाला बाँधा गया है, उसका प्रत्येक अङ्ग जिन पाशों से बाँधा हुआ है, उन बन्धनों से मुक्त करने वाले हे अग्नि देव! आप इसके बन्धनों को खोलकर इसे मुक्त करें तथा बन्धनों के मूलभूत कारण 'पाप' को भ्रूण की हिंसा करने वालों में आरोपित करें।(अथर्ववेद, पाशमोचन सूक्त 6.112.3)
Hey Agni Dev! You break the bonds, with which one who marriage prior to his elder brother it tied along with all of his organs. Break these bonds and relive him. Establish the root cause of ties behind the sins in those who commit-involve in foeticide.
अथर्ववेद, पाशमोचन सूक्त (6.113) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- पूषा; छन्द :- त्रिष्टुप्, 3 पंक्ति।
त्रिते देवा अमृजतैतदेनस्त्रित एनन्मनुष्येषु ममृजे।
ततो यदि त्वा ग्राहिरानशे तां ते देवा ब्रह्मणा नाशयन्तु॥
देवगणों ने इस परिवित्त पाप को सर्वप्रथम त्रित (मन, बुद्धि तथा चित्त) में रखा। त्रित (मन) ने इसे मानवों के शरीर में आरोपित किया। उस पाप से जन्म लेने वाली व्याधि (गठिया) आदि ने यदि तुम्हें जकड़ लिया है, तो देवगण मंत्रात्मक शक्ति के माध्यम से तुम्हारी उस व्यथा का निवारण करें।(अथर्ववेद, पाशमोचन सूक्त 6.113.1)
परिवित्त :: वह बड़ा भाई है जिसका छोटा भाई उससे पहले ही विवाह कर ले; elder brother who's younger brother marries prior to him.
Demigods categorised this sin of marrying prior to elder brother in category of Trit (mind, intelligence, psyche). The innerself established this in the body of humas. Due to this sin gout and other diseases captured you. Let demigods-deities relieve you from the trouble-pain with the help of Mantr Shakti.
मरीची र्धूमान् प्र विशानु पाप्मन्नुदारान् गच्छोत वा नीहारान्।
नदीनां फेनाँ अनु तान् वि नश्य भ्रूणघ्नि पूषन् दुरितानि मृक्ष्व॥
हे पाप्मन् तुम सूर्य की रश्मियों में, धूम्र में, (धुएँ) भापरूप में बादलों में, कुहरा में या नदी के फेन में प्रवेश करके छिप जाओ। हे पूषा देव! आप इस पाप को भ्रूण (या श्रोत्रिय) की हिंसा करने वालों में आरोपित करें।(अथर्ववेद, पाशमोचन सूक्त 6.113.2)
पाप्मन् :: पाप, बुराई, दुष्टता और दुःख या कष्ट, नैतिक पतन, हानिकारक, अपराध और अमंगल या अशुभ स्थिति; sin, crime, wickedness, hurtful, sinful.
Hey sinful hide behind the smoke, rays of Sun, clouds, fog or the river's froth-foam. Hey Pusha Dev! Establish this sin in the foetus destroyers.
द्वादशधा निहितं त्रितस्यापमृष्टं मनुष्यैनसानि।
ततो यदि त्वा ग्राहिरानशे तां ते देवा ब्रह्मणा नाशयन्तु॥
त्रित (मन, बुद्धि तथा चित्त) का वह पाप तीन जगहों से बारह जगहों (दस इन्द्रियों एवं चिन्तन तथा व्यवहार आदि) में आरोपित हुआ है। वही पाप मानवों में प्रवेश कर जाता है। हे पुरुष! तुम्हें यदि पाप से उत्पन्न व्याधि आदि ने जकड़ रखा है, तो देवतागण मंत्रों के द्वारा तुम्हारी उस पीड़ा का निवारण करें, जो पाप के कारण हो रही है।(अथर्ववेद, पाशमोचन सूक्त 6.113.3)
The sin committed by the Trit (mind, intelligence & psyche) has been established at twelve places (senses and thoughts, behaviour). This enters the humans. Hey man! If you have been caught by the diseases as a result of sins, the demigods should relieve you from the pain with the help of Mantr Shakti.
अथर्ववेद, उन्मोचन सूक्त (6.114) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- विश्वेदेवा; छन्द :- अनुष्टुप्।
यद् देवा देवहेडनं देवासश्चकृमा वयम्। आदित्यास्तस्मान्नो यूयमृतस्यर्तेन मुञ्चत॥
जिस दुष्कर्म को हम ज्ञानवश (जानते हुए) तथा अज्ञानतावश कर चुके है तथा जिस कारण देवता हमसे आवेशित हो गए हैं, हे देवों! आप हमें यज्ञ सम्बन्धी सत्य के माध्यम से उस दुष्कर्म से मुक्त करें।(अथर्ववेद, उन्मोचन सूक्त 6.114.1)
Hey demigods-deities! Relieve us from the impact of wickedness committed by us knowingly and due to ignorance, leading to anger of demigods-deities; with the help of truth prevailing with Yagy.
ऋतस्यर्तेनादित्या यजत्रा मुञ्चतेह नः। यज्ञं यद् यज्ञवाहसः शिक्षन्तो नोपशेकिम॥
हे देवों! जिस दुष्कर्म के कारण हम यज्ञ करने की अभिलाषा होने पर भी उसे करने में सक्षम हो पाते हैं, आप यज्ञ के सत्य तथा परम सत्यरूप ब्रह्म के द्वारा हमें उस दुष्कर्म से छुटकारा दिलायें।(अथर्ववेद, उन्मोचन सूक्त 6.114.2)
Hey demigods-deities! Grant us relief from the wickedness due to which we fail to accomplish Yagy; with the help of the truth behind Yagy and Ultimate Brahm in the form of truth.
मेदस्वता यजमानाः सुचाज्यानि जुह्वतः। अकामा विश्वे वो देवाः शिक्षन्तो नोप शेकिम॥
हे विश्वे देवो! हम घी की आहुति के द्वारा जो यज्ञकर्म करने की इच्छा रखते हुए भी दुष्कर्म (पाप) के कारण उसे नहीं कर पा रहे हैं, हे देवताओं! आप हमें उस दुष्कर्म से स्वतन्त्र करें।(अथर्ववेद, उन्मोचन सूक्त 6.114.3)
Hey Vishwe Dev Gan! We are unable to accomplish Yagy with the offerings of Ghee, due to the wickedness-sin. Hey demigods-deities! Grant us relief-freedom from the impact of wickedness.
अथर्ववेद, पापमोचन सूक्त (6.115) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- विश्वेदेवा; छन्द :- अनुष्टुप्।
यद् विद्वांसो यदविद्वांस एनांसि चकृमा वयम्।
यूयं नस्तस्मान्मुञ्चत विश्वे देवाः सजोषसः॥
हे विश्वे देवो! ज्ञानवश तथा अज्ञानतावश हुए दुष्कर्मों से हमें मुक्त करें। कृपया आप हमारे समस्त बंधुजनों की रक्षा करें।(अथर्ववेद, पापमोचन सूक्त 6.115.1)
Hey Vishwe Dev Gan! Free us from the sins committed by virtue of ignorance or knowingly. Protect our all relatives.
यदि जाग्रद् यदि स्वपन्नेन एनस्योऽकरम्। भूतं मा तस्माद् भव्यं च द्रुपदादिव मुञ्चताम्॥
जिन दुष्कर्म को हमने सोते हुए अथवा जागते हुए या अनजाने में किया है, उन पापों से हमें वैसे ही स्वतंत्र करें, जैसे लकड़ी के खूँटे से बँधे जानवर के पदों को स्वतन्त्र कर दिया जाता है।(अथर्ववेद, पापमोचन सूक्त 6.115.2)
The wickedness-sins committed by us during sleep, awakened state or unknowingly; should be removed just like the animal is freed from the peg.
द्रुपदादिव मुमुचानः स्विन्नः स्नात्वा मलादिव। पूतं पवित्रेणेवाज्यं विश्वे शुम्भन्तु मैनसः॥
जैसे जानवर पाश मुक्त होता है अथवा नहाने के पश्चात् व्यक्ति गन्दगी आदि से स्वतन्त्र होकर स्वच्छ हो जाता है अथवा जैसे घी को स्वच्छ करने के साधन छननी द्वारा घी स्वच्छ हो जाता है, वैसे ही सम्पूर्ण देव हमारी दुष्कर्मों से रक्षा करें।(अथर्ववेद, पापमोचन सूक्त 6.115.3)
The way an animal is released-liberated from the bonds, man become clean after bathing, Ghee is cleaned by passing through the sieve; in the same manner the demigods-deities should protect us from the vicious-evil deeds.
अथर्ववेद, मधुमदन्न सूक्त (6.116) :: ऋषि :- जाटिकायन; देवता :- विवस्वान्; छन्द :- जगती, 2 त्रिष्टुप्।
यद् यामं चक्रुर्निखनन्तो अग्रे कार्षीवणा अन्नविदो न विद्यया।
वैवस्वते राजनि तज्जुहोम्यथ यज्ञियं मधुमदस्तु नोऽन्नम्॥
कृषक भूमि जोतने सम्बन्धी जिन विधानों को क्रियान्वित करते रहे, उसी कृषि ज्ञान के द्वारा वह अन्नवान् हों। उस अन्न को हम वैवस्वत् के लिए आहुति के रूप में समर्पित करते हैं। अब हमारा अन्न याग के निमित्त उपर्युक्त तथा माधुर्ययुक्त हो।(अथर्ववेद, मधुमदन्न सूक्त 6.116.1)
Let the farmer grow & possess food grains with the knowledge of farming. We use the food grains for offering to Vaevasvat. Our food grains should be suitable for Yagy and possess sweetness.(29.07.2026)
वैवस्वतः कृण्वद् भागधेयं मधुभागो मधुना सं सृजाति।
मातुर्यदेन इषितं न आगन् यद् वा पितापराद्धो जिहीडे॥
वैवस्वत् देव स्वयं के लिए दिये गये उपर्युक्त आहुति को अंगीकार करें। हवि के मधुर भाग से
आनंदित होकर वे हमें स्वादिष्ट अन्न प्रदान करें। माता-पिता का विद्रोह करने के कारण जो कुकृत्य हमसे हुआ है, उस पाप का शमन हो जाए।(अथर्ववेद, मधुमदन्न सूक्त 6.116.2)
Vaevasvat Dev should accept the offering made to him. He should be gladdened with the sweet portion of the offering and grant us tasty food grains. The misdeed committed by us towards the parents and the sin caused by it should be mitigated.
यदीदं मातुर्यदि वा पितुर्नः परि भ्रातुः पुत्राच्चेतस एन आगन्।
यावन्तो अस्मान् पितरः सचन्ते तेषां सर्वेषां शिवो अस्तु मन्युः॥
माता तथा पिता या भ्राता के प्रति किये गये द्रोह से मिले इस दण्डरूपी कुकृत्य का शमन हो जाए तथा जिन पितरों से इसका नाता (संबन्ध) है, उनका मन्यु (सुधारात्मक रोष) हमारे निमित्त हितकारी सिद्ध हो।(अथर्ववेद, मधुमदन्न सूक्त 6.116.3)
मन्यु :: anger and rage, wrath, fury, resentment, mood, passion, high spirit.
Malignancy committed towards the mother, father or brother and the punishment for it should be mitigated. Its relation with the Pitr-Manes and resentment for it should be favourable for us.
अथर्ववेद, आनृण्य सूक्त (6.117) :: ऋषि :- कौशिक; देवता :- अग्नि; छन्द :- त्रिष्टुप्।
अपमित्यमप्रतीत्तं यदस्मि यमस्य येन बलिना चरामि।
इदं तदग्ने अनृणो भवामि त्वं पाशान् विचृतं वेत्थ सर्वान्॥
जिस लिये गये कर्ज को लौटाना चाहिए, उसे न लौटाने के कारण ही मैं कर्जदार हुआ हूँ। इस शक्तिशाली कर्ज के कारण मुझे यम के अधीन रहना पड़ेगा। हे अग्नि देवता! आप कर्ज के कारण होने वाले परलोक-संबन्धी बन्धनों से मुक्ति प्रदान करने वाले हैं। अतः आपकी अनुकम्पा से मैं कर्जरहित हो जाऊँ।(अथर्ववेद, आनृण्य सूक्त 6.117.1)
I have become a debtor due to non payment of the loan-debt. For this debt I have to remain under Yam Raj. Hey Agni Dev! You are the reliever from the bonds in next abode caused by the debt. I should become debt free due to your blessings-favour.
इहैव सन्तः प्रति दद्म एनज्जीवा जीवेभ्यो नि हराम एनत्।
अपमित्य धान्यं 1 यज्जघसाहमिदं तदग्ने अनृणो भवामि॥
इस लोक में निवास करते हुए अर्थात् मृत्यु के मुख में जाने से पहले मैं उस कर्ज को लौटाता हूँ। हे अग्नि देवता! मैंने जो अन्न कर्ज के द्वारा ग्रहण किया है अर्थात् खाया है, वह यह है। मैं आपकी अनुकम्पा द्वारा कर्ज मुक्त होता हूँ।(अथर्ववेद, आनृण्य सूक्त 6.117.2)
I refund the loan prior to death. Hey Agni Dev! Here is the food I have eaten through debt-loan. I become free from debt.
अनृणा अस्मिन्ननृणाः परस्मिन् तृतीये लोके अनृणाः स्याम।
ये देवयानाः पितृयाणाश्च लोकाः सर्वान् पथो अनृणा आ क्षियेम॥
हे अग्नि देवता! आपकी अनुकम्पा द्वारा हम इस लोक में कर्जमुक्त हों, परलोक में कर्जमुक्त हों एवं तीसरे लोक में भी कर्ज मुक्त हों। देवयान तथा पितृयान पथों में तथा सम्पूर्ण लोकों में हम कर्ज मुक्त होकर सुखपूर्वक निवास करें।(अथर्ववेद, आनृण्य सूक्त 6.117.3)
Dev Yan :: The path of the demigods-deities, leading to liberation and higher spiritual realms.
Pitr Yan :: The path of the ancestors, leading to the realm of the moon and eventual rebirth.
Hey Agni Dev! Due to your grace, we should become debt free. I should be debt free in the next and next to next birth. We should live comfortable free from debt, on all the paths of Dev Yan and Pitr Yan and in all abodes.
अथर्ववेद, आनृण्य सूक्त (6.118) :: ऋषि :- कौशिक; देवता :- अग्नि; छन्द :- त्रिष्टुप्।
यद्धस्ताभ्यां चकृम किल्बिषाण्यक्षाणां गत्लुमुपलिप्समानाः।
उग्रंपश्ये उग्रजितौ तदद्याप्सरसावनु दत्तामृणं नः॥
हे दिव्य शक्तियों और अप्सराओं! हाथों से अनजाने में हुए पाप या ऋण संबंधी जो त्रुटियाँ हमने की हैं, और जो कर्ज़ या लेन-देन के बंधन हमें परेशान करते हैं, उन सबको दूर करने में हमारी सहायता करें तथा हमें ऋण मुक्त करें।(अथर्ववेद, आनृण्य सूक्त 6.118.1)
Whatever wrongs or errors we have committed with our hands, may they help clear our debts and free us from these bindings.
उग्रंपश्ये राष्ट्रभृत् किल्बिषाणि यदक्षवृत्तमनु दत्तं न एतत्।
ऋणान्नो मर्णमेर्त्समानो यमस्य लोके अधिरज्जुरायत्॥
हे उग्रपश्या तथा राष्ट्रभृत् (राज्य का पालन-पोषण करने वाली) अप्सराओं! जो दुष्कर्म (पाप) हम कर चुके हैं, जो पाप इन्द्रियों के विषय में प्रवृत्त होने से हुए हैं, उनको आप इस तरह विनष्ट करें, जिससे वे हमें व्यथित न करें। आप हमें कर्जमुक्त करें, जिससे यमलोक में ऋणदाता हमें कष्ट न पहुँचाए अर्थात् पीड़ित न करें।(अथर्ववेद, आनृण्य सूक्त 6.118.2)
Hey nymphs supporting the state! Relieve us from the sins caused due to senses so that they not harm us. Make us free from debt, so that the lenders-creditor do not trouble us in Yam Lok.
यस्मा ऋणं यस्य जायामुपैमि यं याचमानो अभ्यैमि देवाः।
ते वाचं वादिषुर्मोत्तरां मद्देवपत्नी अप्सरसावधीतम्॥
वस्त्र तथा आभूषण आदि के लिए हम जिससे कर्ज ले रहे हैं तथा जिसकी भार्या के निकट विनती करने के निमित्त जाते हैं, हे देवगणों! वे हमसे कठोर वचन न बोलें। हे देवपत्नियों! हे अप्सराओं! आप मेरी इस याचना पर ध्यान केद्रित करें।(अथर्ववेद, आनृण्य सूक्त 6.118.3)
We should not speak harsh words to those or their wives whom we contact for debt. Hey demigods-deities! They should not talk tough with us. Hey demigods wives/nymphs! Concentrate over my prayer-request.
अथर्ववेद, पाशमोचन सूक्त (6.119) :: ऋषि :- कौशिक; देवता :- वैश्वानर अग्नि; छन्द :- त्रिष्टुप्।
यददीव्यन्नृणमहं कृणोम्यदास्यन्नग्न उत संगृणामि।
वैश्वानरो नो अधिपा वसिष्ठ उदिन्नयाति सुकृतस्य लोकम्॥
कर्ज देने की कामना रहने पर तथा कर्ज का भुगतान करने का वचन देने पर भी कर्ज चुकाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं। सम्पूर्ण मानवों के हितकारी तथा सभी को बसाने वाले स्वामी हे अग्ने! आप हमें इस दोष से मुक्त करें तथा पुण्यलोक में हमें उत्तम गति प्रदान करें।(अथर्ववेद, पाशमोचन सूक्त 6.119.1)
We are incapable of granting either loans or refund the debt. Hey Agni Dev! Well wisher and settler of all humans, relieve us from this defect and grant us the abodes meant for the virtuous.
वैश्वानराय प्रति वेदयामि यदृणं संगरो देवतासु।
स एतान् पाशान् विघृतं वेद सर्वानथ पक्वेन सह सं भवेम॥
लौकिक ऋण तथा देव ऋण से ऋण मुक्त होने की प्रतिज्ञा मैं वैश्वानर अग्नि देव को अर्पित करता हूँ। वे अग्नि देवता समस्त ऋणात्मक बन्धनों को खोलना जानते हैं। वे हमें ऋणात्मक पाशों से मुक्त करके सत्कर्मों के परिणाम स्वरूप द्युलोक प्राप्त कराएँ।(अथर्ववेद, पाशमोचन सूक्त 6.119.2)
I offer-commit the vow to relieve from the divine, wordily or other debts to Agni Dev. Agni Dev knows how to untie the bonds related with all sorts of debts. He should relieve us from negative bonds and grant heavens by virtue of our virtuous deeds.
वैश्वानरः पविता मा पुनातु यत् संगरमभिधावाम्याशाम्।
अनाजानन् मनसा याचमानो यत् तत्रैनो अप तत् सुवामि॥
सबको पावन करने वाले वैश्वानर अग्निदेव हमें पावन करें। मैं कर्ज भुगतान करने का सिर्फ बारम्बार संकल्प लेता रहा हूँ। अनजाने में ऐहिक सुख की उम्मीद करता रहा हूँ तथा चित्त से उन्हीं की वन्दना करता रहा हूँ। ऐसे असत्य आचरण से जिन पापों की उत्पत्ति हुई है, वे हमारे निकट न आ पाएँ।(अथर्ववेद, पाशमोचन सूक्त 6.119.3)
ऐहिक :: सांसारिक, लौकिक, भौतिक; mundane, worldly.
Agni Dev who purify everyone should purify us as well. I again & again take oath-vow to clear debt unsuccessfully. Unknowingly I have been aspiring for the wordily pleasure-comforts and worshipping for them with my psyche. The sins evolved out of such falsehood should come close to us.(30.07.2026)
अथर्ववेद, सुकृतलोक सूक्त (6.120) :: ऋषि :- कौशिक; देवता :- अन्तरिक्ष, पृथिवी, द्यौ, अग्नि; छन्द :- जगती, 2 पंक्ति, 3 त्रिष्टुप्।
यदन्तरिक्षं पृथिवीमुत द्यां यन्मातरं पितरं वा जिहिंसिम।
अयं तस्माद् गार्हपत्यो नो अग्निरुदिन्नयाति सुकृतस्य लोकम्॥
स्वर्ग लोक के प्राणियों, अन्तरिक्ष लोक के प्राणियों तथा भूलोक के प्राणियों के प्रति तथा माता-पिता के प्रति दुःखदायी आचरण करने के कारण हमसे जो दुष्कर्म (पाप) हो गये हैं, इन दुष्कर्मों से ये गार्हपत्य अग्नि देव हमें बचाएँ तथा हमें पुण्यलोक में उत्तम गति प्रदान करें।(अथर्ववेद, सुकृतलोक सूक्त 6.120.1)
Garhpaty Agni Dev should protect us from the misdeeds-sins, caused by the painful misbehaviour towards the living beings of heavens, space, earth & our parents and grant us virtuous-pious aboded-Loks.
भूमिर्मातादितिर्नो जनित्रं भ्रातान्तरिक्षमभिशस्त्या नः।
द्यौर्नः पिता पित्र्याच्छं भवाति जामिमृत्वा माव पत्सि लोकात्॥
धरती माता हमारी जननी है। यह देवमाता अदिति के सदृश पूजनीय है। अन्तरिक्ष हमारे भ्राता तथा स्वर्गलोक हमारे जनक के सदृश है। ये सभी हमारी पापों से रक्षा करें तथा कल्याणकारी सिद्ध हों। हम निषिद्ध स्त्री के संग दुष्कर्म सम्पन्न (पाप युक्त) आचरण करके लोक भ्रष्ट न हों।(अथर्ववेद, सुकृतलोक सूक्त 6.120.2)
Earth is our mother. Its revered like Dev Mata. Space-sky is like our brother and the heavens like our father. Let all of them protect us from the sins and prove to be beneficial. We should not corrupt our worldly life by engaging in sinful behaviour-act, such as committing rape against a forbidden woman.
यत्रा सुहार्दः सुकृतो मदन्ति विहाय रोगं तन्व 1 स्वायाः।
अश्लोणा अङ्गैरहुताः स्वर्गे तत्र पश्येम पितरौ च पुत्रान्॥
उत्तम हृदय वाले, यज्ञादि सत् कर्म करने वाले स्वयं की शारीरिक व्यााधियों से मुक्त होकर श्रेष्ठ गति को ग्रहण करें। अंगों के विकार से स्वतन्त्र होकर सरलता, सहजता से जीवन व्यतीत करते हुए स्वर्गादिक उत्कृष्ट लोकों में निवास करते हुए स्वयं के आत्मीय पितरों तथा पुत्रों का अवलोकन करें।(अथर्ववेद, सुकृतलोक सूक्त 6.120.3)
Those with best heart, performing virtuous deeds like Yagy, should become free from physical diseases and attain excellent path. We should become free from the physical defects, living easily, look at the relative, Pitr-Manes, sons residing in the excellent abodes and heavens.
अथर्ववेद, सुकृतलोक प्राप्ति सूक्त (6.121) :: ऋषि :- कौशिक; देवता :- अग्नि, 3 तारके; छन्द :- त्रिष्टुप्, 3-4 अनुष्टुप्।
विषाणा पाशान् वि ष्याध्यस्मद् य उत्तमा अधमा वारुणा ये।
दुष्वप्न्यं दुरितं नि ष्वास्मदथ गच्छेम सुकृतस्य लोकम्॥
पाशों की अधिष्ठात्री हे निर्ऋति देवि! आप वरुण देव के उत्तम, मध्यम तथा अधम पाशों को तोड़ते हुए हमें स्वतन्त्र करें। कष्टदायी सपनों तथा पापों का निवारण करके हमें द्युलोक तक पहुँचाने की कृपा करें।(अथर्ववेद, सुकृतलोक प्राप्ति सूक्त 6.121.1)
Hey Nirati Devi, deity of bonds! Break the best, medium and inferior bonds of Varun Dev and release us. Relieve us from the painful dreams & sins and take us to heavens.
यद् दारुणि बध्यसे यच्च रज्ज्वां यद् भूम्यां बध्यसे यच्च वाचा।
अयं तस्माद् गार्हपत्यो नो अग्निरुदिन्नयाति सुकृतस्य लोकम्॥
हे पुरुष! जो तुम लकड़ी के खंभो में रस्सी के द्वारा बाँधे जाते हो, जिस धरती पर बाँधे जाते हो तथा जिस वाणी के माध्यम से बाँधे जाते हो, इस प्रकार के सम्पूर्ण पाशों से ये गार्हपत्य अग्नि देवता तुम्हें मुक्त करके द्युलोक तक पहुँचाने की कृपा करें।(अथर्ववेद, सुकृतलोक प्राप्ति सूक्त 6.121.2)
Hey man! You are tied with the wooden mast with ropes. Let Garhpaty Agni Dev release from the earth and the voice-speech with which you are tied and take you to heavens after release.
उदगातां भवगती विवृतौ नाम तारके। प्रेहामृतस्य यच्छतां प्रैतु बद्धकमोचनम्॥
भगवती (ऐश्वर्य सम्पन्न) एवं वितृत (अधंकार को नष्ट करने वाली) दो तरिकाएँ या शक्तियाँ हमें मृत्यु से स्वतन्त्र करें, जिसके फलस्वरूप यह बन्धन में बँधा हुआ पुरुष मोक्ष की प्राप्ति करे।(अथर्ववेद, सुकृतलोक प्राप्ति सूक्त 6.121.3)
Two powers Bhagwati having grandeur & Vitrat remover of darkness, should relieve us from death, so that the man tied with bonds, attain Moksh-Salvation.
वि जिहीष्व लोकं कृणु बन्धान्मुञ्चासि बद्धकम्।
योन्या इव प्रच्युतो गर्भः पथः सर्वो अनु क्षिय॥
(हे देव!) आप अनेक प्रकार से उन्नति करके पाशों में बँधे आर्त पुरुष को बन्धन मुक्त करें। हे पुरुष! तुम पाशों से स्वतंत्रता प्राप्त करके कुक्षि से बाहर आए शिशु के सदृश आजादीपूर्वक सभी जगह भ्रमण करो।(अथर्ववेद, सुकृतलोक प्राप्ति सूक्त 6.121.4)
आर्त :: पीड़ित, व्यथित, असंतुष्ट, दुखित; aggrieved.
Hey Dev! Untie the aggrieved man who progressed in many ways. Hey man roam every where freely, like the infant who has come out of the womb.
अथर्ववेद, तृतीयनाक सूक्त (6.122) :: ऋषि :- भृगु; देवता :- विश्वकर्मा; छन्द :- त्रिष्टुप्, 4-5 जगती।
एतं भागं परि ददामि विद्वन् विश्वकर्मन् प्रथमजा ऋतस्य।
अस्माभिर्दत्तं जरसः परस्तादच्छिन्नं तन्तुमनु सं तरेम॥
हे सृष्टि सृजेता! प्रथमतः आप उत्पन्न हुए है। हम आपके माहात्म्य से भलि-भाँति परिचित हैं। इसलिए इस परिपक्व हविष्यान्न को हम अपनी रक्षा के निमित्त आपको समर्पित करते हैं। यज्ञीय प्रक्रिया के इस अटूट सूत्र का अनुकरण करके हम जरिमा आयु (वृद्धावस्था) के बाद भी पार हो जाएँगे तथा सद्गति को प्राप्त कर लेंगे।(अथर्ववेद, तृतीयनाक सूक्त 6.122.1)
Hey creator of life! You evolved first. We are well versed with your glory-greatness. Hence, we offer the cooked food grains to you for our safety. By following the unbreakable bond of the Yagy process, we will cross the old age and attain virtuous release-emancipation.
ततं तन्तुमन्वेके तरन्ति येषां दत्तं पित्र्यमायनेन।
अबन्ध्वेके ददतः प्रयच्छन्तो दातुं चेच्छिक्षान्त्स स्वर्ग एव॥
अनेकानेक जन इस विस्तारित यज्ञीय सूत्रों का अनुकरण करके पार हो जाते हैं। जिसके आधान (धारण) किए जाने से पुत्र पितृ ऋण से मुक्त हो जाता है। जिसका कोई स्वजन न हो, वह व्यक्ति भी पौत्रिक धनादि का दान कर उऋण होता है तथा द्युलोक को प्राप्त करता है।(अथर्ववेद, तृतीयनाक सूक्त 6.122.2)
पौत्रिक :: पुत्र-संबंधी या पौत्र (पोते) संबंधी; related with son and grandsons.
Numerous people cross the life cycle by following the various process of Yagy. By accomplishing which, the son is relieved from the parental debt. The man who has no one, too become free from debt by donating wealth pertaining to sons and grandsons, attaining the heavens.
अन्वारभेथामनुसंरभेथामेतं लोकं श्रद्दधानाः सचन्ते।
यद् वां पक्वं परिविष्टमग्नौ तस्य गुप्तये दम्पती सं श्रयेथाम्॥
हे दम्पति! स्वंय का परलोक सुधारने के लिए अच्छे कर्म करना आरम्भ करो, उसमें सर्वदा लिप्त रहो। अच्छे कर्म के उत्कृष्ट फल को श्रद्धायुक्त आस्तिक लोग ही ग्रहण करते हैं। अग्नि में पका हुआ जो अन्न या भोजन आप दोनों के लिए प्राप्त हुआ है, उसकी रक्षा और देखभाल के लिए आप दोनों परस्पर एक-दूसरे का सहारा बनें।(अथर्ववेद, तृतीयनाक सूक्त 6.122.3)
Hey couple! Make pious efforts to improve your next birth-abode and have it. Only those faithful with devotion attain the reward of the good deeds. Food cooked over the fire is meant for both of you, for its protection & preservation both of you mutually help each other.
यज्ञं यन्तं मनसा बृहन्तमन्वारोहामि तपसा सयोनिः।
उपहूता अग्ने जरसः परस्तात् तृतीये नाके सधमादं मदेम॥
हम यज्ञ को तप तथा मनोयोगपूर्वक सम्पन्न करते हुए, देवताओं की तरफ आगे बढ़ते हैं। हे अग्नि देवता! आपकी अनुकम्पा द्वारा वृद्धावस्था तक उत्तम कर्म करते हुए हम कष्ट रहित तथा व्यथा रहित होकर द्युलोक में जाएँ तथा संततियों को अवलोकन कर प्रसन्नचित्त हों।(अथर्ववेद, तृतीयनाक सूक्त 6.122.4)
We accomplish this Yagy with devotion & ascetics and march forward towards the demigods-deities. Hey Agni Dev! By virtue of your blessings-mercy, we should move to the heavens, free from sorrow-pain, by performing excellent deeds till old age, happily.(31.07.2026)
शुद्धाः पूता योषितो यज्ञिया इमा ब्रह्मणां हस्तेषु प्रपृथक् सादयामि।
यत्काम इदमभिषिञ्चामि वोऽहमिन्द्रो मरुत्वान्त्स ददातु तन्मे॥
स्वच्छ-पावन यज्ञीय योषाओं (हवियों अथवा विधियों) को मैं विप्र-याजकों के हस्तों में अलग-अलग सौंपता हूँ। जिस आशा से मैं आप लोगों की नियुक्ति करता हूँ, वह फल मुझे मरुद्गणों के साथ इन्द्र देव की अनुकम्पा से प्राप्त हो।(अथर्ववेद, तृतीयनाक सूक्त 6.122.5)
I handover clean, pure offerings to the Brahman-Yajak separately. The hope with which I appoint you should be delivered to me by Marud Gan along with Devraj Indr.
अथर्ववेद, सौमनस्य सूक्त (6.123) :: ऋषि :- भृगु; देवता :- विश्वेदेवा; छन्द :- त्रिष्टुप्, 3 द्विपदा साम्नी अनुष्टुप्, 4 एकावसाना द्विपदा प्राजापत्या भुरिक् अनुष्टुप्।
एतं सधस्थाः परि वो ददामि यं शेवधिमावहाज्जातवेदाः।
अग्न्वागन्ता यजमानः स्वस्ति तं स्म जानीत परमे व्योमन्॥
हे संग रहने वाले देवों! हम आपको हविर्भाग समर्पित करते हैं, जिसे जातवेदा अग्निदेव आप के निकट पहुँचाते हैं। यह ऋत्विज आहुति समर्पित करने के पश्चात् ही द्युलोक में पहुँचेगा, आप उस ऋत्विज को विस्मरण मत करना।(अथर्ववेद, सौमनस्य सूक्त 6.123.1)
Hey accompanying demigods-deities! We offer you your share of offerings which is delivered to you Agni Dev. This Ritviz will reach heavens only after making the offerings, do not forget him.
जानीत स्मैनं परमे व्योमन् देवाः सधस्था विद लोकमत्र।
अन्वागन्ता यजमानः स्वस्तीष्टापूर्त स्म कृणुताविरस्मै॥
हे साथ-साथ रहने वाले देवों! श्रेष्ठ अन्तरिक्ष लोक तथा द्युलोक में इस ऋत्विज को उत्कृष्ट कर्म के अनुसार स्थान निश्चित कर दें। यह ऋत्विज आहुति समर्पित करके प्रसन्नतापूर्वक वहाँ पहुँचेगा, तब इस ऋत्विज को आप विस्मरण किए बिना इष्टापूर्त्त का फल प्रदान करें।(अथर्ववेद, सौमनस्य सूक्त 6.123.2)
इष्टापूर्त्त :: पवित्र धार्मिक और कल्याणकारी कर्मों का संयुक्त रूप, जो इष्ट और पूर्त से मिलकर बना है; sacrificial rites and charitable works or merit earned through religious and public welfare acts.
Hey demigods-deities living together! Provide best location to this Ritviz in the space & heavens as per his deeds. This Ritviz will reach there happily after making offerings, then without forgetting, grant him the reward of sacrificial rites and charitable works.
देवाः पितरः पितरो देवाः। यो अस्मि सो अस्मि॥
जो पालक हैं, वे देव हैं। दैवी गुण तथा भावयुक्त आराध्य ही हमारे पालनहार है। मैं जो हूँ, वही हूँ।(अथर्ववेद, सौमनस्य सूक्त 6.123.3)
One who nurture is demigod. Our deity possessing divine traits and compassion is our nurturer. I am, what I am.
स पचामि स ददामि स यजे स दत्तान्मा यूषम्॥
मैं यज्ञ के निमित्त अन्न पकाता हूँ, आहुति का दान तथा याग करता हूँ, इस प्रकार के यज्ञों के फल से मैं अलग न होऊँ।(अथर्ववेद, सौमनस्य सूक्त 6.123.4)
I cook food grains for the Yagy, donate offerings and accomplish Yagy. I should not be deprived of the reward of Yagy.
नाके राजन् प्रति तिष्ठ तत्रैतत् प्रांत तिष्ठतु। विद्धि पूर्तस्य नो राजन्त्स देव सुमना भव॥
हे राजा सोम! हमारे अपराधों को क्षमा करके आप द्युलोक में हमें सुखी करें। हे स्वामिन्! आप हमारे कर्म फलों से परिचित होकर प्रसन्नचित्त होकर हमें सुखी बनाएँ।(अथर्ववेद, सौमनस्य सूक्त 6.123.5)
अपराध :: पाप, जुर्म, पातक, दुष्टता, दोष, क़सूर, अवगुण; crime, guilt, delinquency.
Hey king Som! Pardon our crime and make us happy in heavens. Hey lord! You should know the reward-output of our deeds, making us comfortable.
अथर्ववेद, निर्ऋत्यपस्तरण सूक्त (6.124) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- दिव्य आपः; छन्द :-त्रिष्टुप्।
दिवो नु मां बृहतो अन्तरिक्षादपां स्तोको अभ्यपप्तद् रसेन।
समिन्द्रियेण पयसाहमग्ने छन्दोभिर्यज्ञैः सुकृतां कृतेन॥
विस्तृत स्वर्गलोक से विलक्षण अप् (जल अथवा तेज) सम्पन्न रस की बूँदें हमारे देह पर गिरी हैं। हम इन्द्रियों के साथ, दूध के सदृश सारभूत अमृत से तथा छन्दों (मंत्रो) से पूर्ण होने वाले यज्ञों के पुण्य फल से सम्पन्न हों।(अथर्ववेद, निर्ऋत्यपस्तरण सूक्त 6.124.1)
Drops of amazing sap have fallen over us from the vast heavens, having water in them. We should have the virtuous-pious reward of the Yagy accomplished through senses, elixir-extract like milk and the Chhands, Mantrs.
यदि वृक्षादभ्यपप्तत् फलं तद् यद्यन्तरिक्षात् स उ वायुरेव।
यत्रास्पृक्षत् तन्वो 3 यच्च वासस आपो नुदन्तु निर्ऋतिं पराचैः॥
पेड़ के आगे के भाग से गिरि वृष्टि की जल बूँदें, पेड़ के फल के सदृश ही होती हैं। अन्तरिक्ष से गिरा जल बिन्दु दोष रहित वायु फल के सदृश होता है। देह या धारण किए हुए कपड़ों पर उसका स्पर्श हुआ है, वह प्रक्षालन करने में प्रयुक्त करने वाले पानी के सदृश निर्ऋति देव (पापों को) को हमारे निकट न आने दें।(अथर्ववेद, निर्ऋत्यपस्तरण सूक्त 6.124.2)
Drops of water falling from the front of the tree are like the fruit of the tree. Drops of water falling from space is like the defect free air fruit. It should not let Nirrati Dev come close to us, like the impurities arsing by touching either with the body or cloths; by washing in water.
अभ्यञ्जनं सुरभि सा समृद्धिर्हिरण्यं वर्चस्तदु पूत्रिममेव।
सर्वा पवित्रा वितताध्यस्मत् तन्मा तारीन्निर्ऋतिर्मो अरातिः॥
यह अमृत वृष्टि उबटन, सुगंधित द्रव्य, चन्दन आदि सुर्वण धारण एवं वर्चस की तरह समृद्धि रूप है। यह पावन करने वाली है। इस तरह पवित्रता का आच्छादन होने के कारण अर्थात् जल के स्पर्श मात्र से ही पाप देवता तथा शत्रु हमसे दूरस्थ चले जाएँ।(अथर्ववेद, निर्ऋत्यपस्तरण सूक्त 6.124.3)
उबटन :: herbal body paste, cosmetic paste or unguent made of flour, turmeric and oil used to clean and soften the skin.
सुगंधित द्रव्य :: खुशबूदार या मीठी महक देने वाला पदार्थ (मीठी गंध वाला तरल, ठोस या वस्तु); fragrant substance, aromatic material.
वर्चस् :: splendour, lustre, brilliance.
This elixir-nectar shower is like the herbal body paste, fragrant substance-aromatic material, sandalwood, wearing Gold, splendour, form of prosperity. Its purifying. In this manner just by touching the deity of sins and enemies should move away from us.
अथर्ववेद, वीर रथ सूक्त (6.125) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- वनस्पति; छन्द :- त्रिष्टुप्, 2 जगती।
वनस्पते वीड्वङ्गो हि भूया अस्मत्सखा प्रतरणः सुवीरः।
गोभिः संनद्धो असि वीडयस्वास्थाता ते जयतु जेत्वानि॥
वनस्पति (काष्ठ) से बने हे रथ! आप हमारे सखा होकर पुष्ट अंग एवं उत्तम क्षत्रियों से युक्त होकर विपदा से हमें पार लगाएँ। आप उत्तम कर्म के द्वारा बंधित हैं, अतः वीरता से भरे हुए कृत्य (कार्य) करें। हे रथ! आपके ऊपर सवार होने वाला विजित करने योग्य सभी ऐश्वर्यो को विजित करने में सक्षम हो।(अथर्ववेद, वीर रथ सूक्त 6.125.1)
Hey charoite made of wood! Become our companion, have grown up components-parts, excellent Kshatriy like traits and sail us through trouble. You should be bound by best efforts, hence make acts full of bravery. Hey charoite! Riding over you, the rider should be a winner of all sorts of grandeur.
दिवस्पृथिव्याः पर्योज उद्धृतं वनस्पतिभ्यः पर्याभृतं सहः।
अपामोज्मानं परि गोभिरावृतमिन्द्रस्य वज्रं हविषा रथं यज॥
हे पुरोहितों! भूमि तथा सौर भुवन से प्राप्त की गई दिव्य ज्योति वनस्पतियों से प्राप्त शक्ति और जल से प्राप्त तेज से भरे हुए रस को नियोजित करें। सूर्य की रश्मियों से प्रकाशित वज्र के सदृश अति कठोर रथ को पूजन कृत्य में प्रदान करें।(अथर्ववेद, वीर रथ सूक्त 6.125.2)
Hey priests! Water & cosmic aura obtained from the earth & sky should employ the sap full of Tej-radiance. Award the extremely hard-tough charoite full of Sun rays-light, for the sake of prayers.
इन्द्रस्यौजो मरुतामनीकं मित्रस्य गर्भो वरुणस्य नाभिः।
स इमां नो हव्यदातिं जुषाणो देव रथ प्रति हव्या गृभाय॥
हे विलक्षण रथ! आप देवराज इन्द्र के वज्र और मरुद्गणों की सेनाओं के बल के सदृश अत्यंत मजबूत तथा मित्र देवता के गर्भरूप आत्मा और वरुण देवता की नाभि के सदृश हैं। हमारे द्वारा प्रदान किये गये हविष्यान्न को ग्रहण कर संतुष्ट हों।(अथर्ववेद, वीर रथ सूक्त 6.125.3)
Hey amazing charoite! You should be tough, strongly built like the Vajr of Devraj Indr, armies of Marud Gan, womb like soul of Mitr Dev and navel of Varun Dev. Accept the offerings of food grains made by us.(01.08.2026)
अथर्ववेद, दुन्दुभि सूक्त (6.126) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- दुन्दुभि; छन्द :- भुरिक् त्रिष्टुप्, 3 पुरोबृहती विराङ्गर्भा त्रिष्टुप्।
उप श्वासय पृथिवीमुत द्यां पुरुत्रा ते वन्वतां विष्ठितं जगत्।
स दुन्दुभे सजूरिन्द्रेण देवैर्दूराद् दवीयो अप सेध शत्रून्॥
हे दुंदुभे! आप अपने शब्द से पृथ्वीलोक और स्वर्गलोक दोनों को गुंजित कर दें। चल और अचल विश्व के प्राणी आपको जान जायें। आप देवराज इन्द्र और अन्य देवों से स्नेह करने वाले हैं। इसलिए आज हमारे शत्रुओं को हमारे समीप न आने दें।(अथर्ववेद, दुन्दुभि सूक्त 6.126.1)
Hey Dundubhi! Resonate the earth and heavens with your sound. Living being of dynamic and static world should know you. You love Devraj Indr & other demigods. Do not let our enemies come close to us.
आ क्रन्दय बलमोजो न आ धा अभि ष्टन दुरिता बाधमानः।
अप सेध दुन्दुभे दुच्छुनामित इन्द्रस्य मुष्टिरसि वीडयस्व॥
हे दुंदुभे! आप ऐसी ध्वनि करें जिसे श्रवण कर शत्रुओं की सेनाएँ विलाप करने लग जायें। आप हमें दिव्य ज्योति प्रदान करके हमारे कुकर्मों का नाश कर दें। आप देवराज इन्द्र की मूँठ के सदृश अति मजबूत होकर हमें सुदृढ़ करें और हमारे सैन्यदल के पास खड़े हुए दुर्जन शत्रुओं का पूर्णतया संहार कर दें।(अथर्ववेद, दुन्दुभि सूक्त 6.126.2)
मूँठ :: किसी बर्तन, दरवाजे या औजार का पकड़ने वाला हत्था, तलवार या चाकू की मूँठ; handle, hilt, grip, handle, hilt, haft.
Hey Dundubhi! Make such sound, which should make the enemy armies weep. Grant us divine light and destroy our misdeeds. Make us strong like the grip of Devraj Indr. Destroy the wicked enemy armies standing near our armies, completely.
प्रामूं जयाभी 3 मे जयन्तु केतुमद् दुन्दुभिर्वावदीतु।
समश्वपर्णाः पतन्तु नो नरोऽस्माकमिन्द्र रथिनो जयन्तु॥
हे देवराज इन्द्र! घोषणाओं के द्वारा आप दुर्जनों के सैन्यदल को भलि-भाँति दूर पलायन करा दें। हमारी सेना जीत की घोषणा करती हुई वापस आए। हमारे तीव्र गतिमान घोड़ों के साथ रथ पर आरुढ़ शूरवीर विचरण करते हैं, वे सभी विजय की अधिष्ठात्री देवी का सत्कार करें।(अथर्ववेद, दुन्दुभि सूक्त 6.126.3)
Hey Devraj Indr! Repel the enemy armies making announcements. Our army should return, declaring victory. Brave warriors move with our fast moving horses riding charoite. They should honour-welcome the deity-Goddess of victory.
अथर्ववेद, यक्ष्मनाशन सूक्त (6.127) :: ऋषि :- भृग्वङ्गिरा; देवता :- वनस्पति, यक्ष्मनाशन; छन्द :- अनुष्टुप्, 3 त्र्यवसाना षट्पदा जगती।
विद्रधस्य बलासस्य लोहितस्य वनस्पते। विसल्पकस्योषधे मोच्छिषः पिशितं चन॥
हे औषधे! तुम कफ, क्षय (यक्ष्मा), फोड़े-फुंसी, श्वास-खाँसने से खून आना इत्यादि व्याधियाँ को विनष्ट करो। तुम त्वचा के रोग (विकार) तथा मांस में विद्यमान् रोगों को विनष्ट करो।(अथर्ववेद, यक्ष्मनाशन सूक्त 6.127.1)
Hey medicine! Destroy the diseases like, cough, tuberculosis, boils pimples, bleeding during respiration-coughing. Remove the skin diseases and diseases present in the flesh.
यौ ते बलास तिष्ठतः कक्षे मुष्कावपश्रितौ। वेदाहं तस्य भेषजं चीपुद्रुरभिचक्षणम्॥
हे श्वास-खाँसी से युक्त बलास रोग! काँख में जो दो गिल्टियाँ उत्पन्न हुई हैं, इन गिल्टियों के उत्पन्न होने का कारण तुम ही हो। मैं 'बलास रोग' को नष्ट करने की औषधि को जानता हूँ। चीपुद्र (औषधि विशेष जो आजकल ज्ञात नहीं) उसे मूल सहित विनष्ट कर देती है।(अथर्ववेद, यक्ष्मनाशन सूक्त 6.127.2)
बलास रोग :: कफ विकार, गले-फेफड़े की सूजन या क्षय रोग; phlegm related disorder, bronchitis, tuberculosis, consumption.
Hey diseases constituting of respiratory cough! You yourself are the cause of the two lumps that have appeared in the armpit. I know the method to destroy Blak Rog. Cheepudr a Ayur Vedic irradicate it completely.
यो अङ्गयो यः कर्यो यो अक्ष्योर्विसल्पकः।
वि वृहामो विसल्पकं विद्रधं हृदयामयम्। परा तमज्ञातं यक्ष्ममधराञ्चं सुवामसि॥
नाड़ियों के मुख से विभिन्न तरीकों से फैलकर जो विसर्पक रोग हस्त, पाद, नेत्र तथा कर्ण आदि में व्याप्त हो जाता है, उस विसर्पक रोग को तथा विद्रध नामक व्रण को, हृदय रोग को, गुप्त यक्ष्मा रोग को एवं निम्नगामी रोग को मैं औषधियों के माध्यम से प्रभावहीन कर देता हूँ।(अथर्ववेद, यक्ष्मनाशन सूक्त 6.127.3)
विसर्पक रोग (विसर्प) :: यह त्वचा का एक गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण है; erysipelas.
Erysipelas, a skin disease spread by opening the ends of nerves to hands, legs, eyes and ears. I eliminate-neutralise the Visarpak Rog, Vidradh Vran, heart ailment, hidden tuberculosis and other diseases with the medicines.
अथर्ववेद, राजा सूक्त (6.128) :: ऋषि :- अथर्वाङ्गिरा; देवता :- सोम, शकधूम; छन्द :- अनुष्टुप्।
शकधूमं नक्षत्राणि यद् राजानमकुर्वत। भद्राहमस्मै प्रायच्छन्निदं राष्ट्रमसादिति॥
नक्षत्रों ने शकधूम नामक अग्नि को शासक इसलिए बनाया, क्योंकि उन नक्षत्रों की इच्छा थी कि नक्षत्र मण्डल का राज्य उन्हें शुभदिन में ही मिले।(अथर्ववेद, राजा सूक्त 6.128.1)
The constellations appointed Shak Dhoom Agni a ruler; since they desired to have the empire of constellation, by them on an auspicious day.
भद्राहं नो मध्यन्दिने भद्राहं सायमस्तु नः। भद्राहं नो अह्नां प्राता रात्री भद्राहमस्तु नः॥
प्रभातकाल, मध्याह्नकाल तथा सायंकाल हमारे निमित्त पुण्य फल प्रदान करने वाला हो एवं रात्रि प्रहर भी हमारे निमित्त मंगलकारी सिद्ध हो।(अथर्ववेद, राजा सूक्त 6.128.2)
Morning, noon and evening should grant us auspicious rewards and night too be auspicious for us.
अहोरात्राभ्यां नक्षत्रेभ्यः सूर्याचन्द्रमसाभ्याम्। भद्राहमस्मभ्यं राजञ्छकधूम त्वं कृधि॥
हे नक्षत्र-मण्डल के शासक शक धूम! आप दिन तथा रात, नक्षत्रों, सूर्य तथा चन्द्रमा को हमारे निमित्त शुभ फलदायक बनाएँ।(अथर्ववेद, राजा सूक्त 6.128.3)
Hey emperor of Shak Doom! Make the day, night, constellations, Sun and Moon favourable to us.
यो नो भद्राहमकरः सायं नक्तमथो दिवा। तस्मै ते नक्षत्रराज शकधूम सदा नमः॥
हे शकधूम! आपने सायंकाल, रात तथा दिन आदि काल हमारे निमित्त पुण्य फलप्रद बनाएँ हैं। हम आपको प्रणाम करते हैं।(अथर्ववेद, राजा सूक्त 6.128.4)
Hey Shak Doom! Make the evening, day & night fruitful-favourable to us. We salute you.
अथर्ववेद, भगप्राप्ति सूक्त (6.129) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- भग; छन्द :- अनुष्टुप्।
भगेन मा शांशपेन साकमिन्द्रेण मेदिना। कृणोमि भगिनं माप द्रान्त्वरातयः॥
शांशप नामक पेड़ के या शांतिपूर्ण ऐश्वर्य के सदृश प्रसन्नता प्रदान करने वाले देवराज इन्द्र के द्वारा मैं स्वयं को सौभाग्यशाली बनाता हूँ। हमारे शत्रु हमारे निकट न आने पाएँ।(अथर्ववेद, भगप्राप्ति सूक्त 6.129.1)
I make my self lucky with the help of Shanshap tree and pleasure granting Devraj Indr like the peaceful grandeur. Our enemies should not come close to us.
येन वृक्षाँ अभ्यभवो भगेन वर्चसा सह। तेन मा भगिनं कृण्वप द्रान्त्वरातयः॥
हे औषधे! तुम भग देवता के तेज के साथ हमें सम्बद्ध करके भाग्यशाली बनाओं। हमारे शत्रु हमारे समीप न आ सकें।(अथर्ववेद, भगप्राप्ति सूक्त 6.129.2)
Hey medicine! Make us lucky like the Tej-aura of Bhag Dev. Our enemies should not be able to approach us.
यो अन्धो यः पुनःसरो भगो वृक्षेष्वाहितः। तेन मा भगिनं कृण्वप द्रान्त्वरातयः॥
(हे देव!) जो पोषक तत्त्व तथा गतिमान विभूति औषधि में विद्यमान् हैं, उसके प्रभाव से आप हमें भाग्यशाली बनाएँ। हमारे शत्रु हमारे समीप न आएँ अर्थात् हमारे शत्रु हमसे विमुख होकर दूरस्थ चलें जाए।(अथर्ववेद, भगप्राप्ति सूक्त 6.129.3)
Hey Dev! The nourishing elements present in the dynamic glorious medicine should make us lucky. Our enemies should not be able to come close to us.(02.08.2026)
अथर्ववेद, स्मर सूक्त (6.130) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- स्मर; छन्द :- अनुष्टुप्, 1 विराट् पुरस्ताद् बृहती।
रथजितां राथजितेयीनामप्सरसामयं स्मरः। देवाः प्र हिणुत स्मरमसौ मामनु शोचतु॥
यह काम (कामा सक्त भाव) रथ (मनोरथ) से जीतने वाली अप्सराओं तथा रथ द्वारा जीती गई अप्सराओं का है। हे देवों! आप इस कामासक्त स्वभाव (काम) को हमसे दूर हटाएँ, जिससे यह हमें पीड़ा न पहुँचा पाने के कारण शोकाकुल हो जाए।(अथर्ववेद, स्मर सूक्त 6.130.1)
Sexuality-lasciviousness arises due to the nymphs. Hey demigods-deities! Free us from its impact, so that it do not harm-overpower us.
असौ मे स्मरतादिति प्रियो मे स्मरतादिति। देवाः प्र हिणुत स्मरमसौ मामनु शोचतु॥
यह मुझे याद करे। हमारा प्रेमी हमें याद करे। हे देवगणों! आप इस कामासक्त स्वभाव को हमारे निकट न आने दें ताकि यह हमें कष्ट न दे पाने के परिणाम स्वरूप शोकाग्रस्त हो जाए।(अथर्ववेद, स्मर सूक्त 6.130.2)
Let it remember me. My lover should remember me. Hey demigods-deities! Do not let the feeling-sensuality, passion come near us, so that it itself become bereaved.
यथा मम स्मरादसौ नामुष्याहं कदा चन। देवाः प्र हिणुत स्मरमसौ मामनु शोचतु॥
यह हमें याद करे, लेकिन हमें इसकी कभी याद न आए। हे देवगणों! आप इस 'काम' को हमारे पास न आने दें ताकि यह हमें पीड़ित न कर पाने के कारण शोकाकुल हो जाए।(अथर्ववेद, स्मर सूक्त 6.130.3)
It should remember us but we should not reciprocate. Hey demigods-deities! Do not allow lasciviousness affect us, so that it become bereaved it self.
उन्मादयत मरुत उदन्तरिक्ष मादय। अग्न उन्मादया त्वमसौ मामनु शोचतु॥
मरुद्गण, अंतरिक्ष, अग्नि हमें उन्मत्त करें, लेकिन 'काम' (कामासक्त भाव) हमें उन्मत्त न कर पाने के कारण शोकग्रस्त हो जाए।(अथर्ववेद, स्मर सूक्त 6.130.4)
Marud Gan, space-sky, fire-Agni should not make us frantic; but passion-sensuality, sexuality should become bereaved for not making us frantic.
अथर्ववेद, स्मर सूक्त (6.131) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- स्मर; छन्द :- अनुष्टुप्।
नि शीर्षतो नि पत्तत आध्यो 3 नि तिरामि ते। देवाः प्र हिणुत स्मरमसौ मामनु शोचतु॥
सिर से पैर तक की तेरी सारी पीड़ाओं का मैं निवारण करता हूँ अर्थात् दूर करता हूँ। हे देवगणों! आप इस कामासक्त भाव (काम) को हमसे दूर करें ताकि वह मुझे प्रभावित न कर सके।(अथर्ववेद, स्मर सूक्त 6.131.1)
I relieve you from all pains, from tip to toe. Hey demigods-deities! Keep off sexuality away from us, so that it not affect us.
अनुमतेऽन्विदं मन्यस्वाकूते समिदं नमः। देवाः प्र हिणुत स्मरमसौ मामनु शोचतु॥
हे अनुमते! आप इस विनती को अनुरूप समझें। हे आकूते! आप मेरी इन विनम्रता से आह्लादित हैं। हे देवगणों! आप काम-विकार को हमसे दूर करें। वह मुझे प्रभावित कर पाने में असमर्थ हो जाए।(अथर्ववेद, स्मर सूक्त 6.131.2)
हे अनुमते! (स्वीकृति या सहमति की देवी) इस बात को स्वीकार करो, हमारे इस भाव का अनुमोदन करो, हे आकूते! (संकल्प या अभीष्ट की देवी) यह हमारा नमस्कार स्वीकार हो।हे देवगण! प्रेषित करें, कामदेव या स्मरण की भावना को। वह (दूर स्थित प्रिय व्यक्ति) हमारे लिए स्नेह व व्याकुलता का अनुभव-स्मरण करके विचार करे।
अनुमते :: सहमति, स्वीकृति; permission, consent, approval.
आकूत :: इच्छा, आशय, उद्देश्य; desire, permission, aim.
Hey goddess of permission! Accept-approve my request. Hey Goddess of resolution-goal! Accept our salutations. Hey demigods-deities! Isolate-separate Kam Dev from us. It should fail to impact us.
यद् धावसि त्रियोजनं पञ्चयोजनमाश्चिनम्। ततस्त्वं पुनरायसि पुत्राणां नो असः पिता॥
(जो बारह कोस या बीस कोस (1 कोस = 1.91 मील) या इससे भी आगे अश्वों की सवारी से पहुँच सकने के योग्य दूरी से यहाँ लौट कर आते हैं। हे देव! ऐसे आप हमारे पुत्रों के पिता है।)(अथर्ववेद, स्मर सूक्त 6.131.3)
यदि तुम यहाँ से तीन या पाँच योजन दूर भी भाग जाते हो, तब भी वहाँ से लौटकर तुम हमारे (पुत्रों के) पिता रूप में वापस आते हो।
योजन :: लगभग 5 से 8 मील, 8 से 13 किलोमीटर।
Even if you run away from 3-5 Yajan still you come back like the father of our sons.
अथर्ववेद, स्मर सूक्त (6.132) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- स्मर। छन्द :- 1 त्रिपदा अनुष्टुप्, 2, 4 त्रिपदा विराट् महाबृहती, 3 भुरिक् अनुष्टुप्, 5 त्रिपदा महाबृहती।
यं देवाः स्मरमसिञ्चन्नप्स्व 1 न्तः शोशुचानं सहाध्या। तं ते तपामि वरुणस्य धर्मणा॥
सम्पूर्ण देवगणों ने संसार के प्राणियों को काम-पीड़ित करने के निमित्त जल से सिक्त किया था। मैं वरुण देव की धारणा शक्ति के द्वारा उस काम विकार को तप्त करता हूँ।(अथर्ववेद, स्मर सूक्त 6.132.1)
तप्त :: तपा हुआ, गरम और दुःखित; heated, hot, unhappy.
All demigods-deities socked the living beings in the universe with water to torture them with sexuality. I heat-torture the sexuality-passions by the holding power of Varun Dev.
यं विश्वे देवाः स्मरससिञ्चन्नप्स्व 1 न्तः शोशुचानं सहाध्या।
तं ते तपामि वरुणस्य धर्मणा॥
विश्वे देवा ने जिस कामासक्त भाव को जल में अभिषिक्त किया, मैं वरुण देव की धारणा शक्ति के द्वारा उस काम विकार को शांत करता हूँ।(अथर्ववेद, स्मर सूक्त 6.132.2)
I calm down the feeling of sexuality-lasciviousness by Vishwe Dev, with the holding power-determination of Varun Dev.
यमिन्द्राणी स्मरमसिञ्चदप्स्व 1 न्तः शोशुचान सहाध्या। तं ते तपामि वरुणस्य धर्मणा॥
इन्द्राणी ने जिस कामा सक्त भाव को मानसिक कष्ट देने के निमित्त जल में पदारुढ़ (अभिषिक्त) किया, हे पोषित्! आपके मंगल के निमित्त वरुण देव की धारणा शक्ति के द्वारा मैं उसे काम विकार को संतप्त करता हूँ।(अथर्ववेद, स्मर सूक्त 6.132.3)
पोषित :: अभिलषित, दुलारा हुआ; nourished, cherished.
Hey Poshit-cherished! I torture-eliminate the sexuality established in you by Indrani, with the determination of Varun Dev.
यमिन्द्राग्नी स्मरमसिञ्चतामप्स्व 1 न्तः शोशुचानं सहाध्या।
तं ते तपामि वरुणस्य धर्मणा॥
इन्द्र देव तथा अग्नि देव ने जिस काम को जल में पदारुढ़ (अभिषिक्त) किया, मैं उस कामविकार को वरुण देव की धारणा शक्ति के द्वारा शांत करता हूँ।(अथर्ववेद, स्मर सूक्त 6.132.4)
I torture-eliminate the sexuality established in you by Indr Dev & Agni Dev, with the determination of Varun Dev.
यं मित्रावरुणौ स्मरमसिञ्चतामप्स्व१न्तः शोशुचानं सहाध्या।
तं ते तपामि वरुणस्य धर्मणा॥
मित्रा-वरुण देव ने मनोवेग रूप जिस कामासक्त भाव को जल से अभिषिक्त किया था, उस काम को मैं शांत करता हूँ।(अथर्ववेद, स्मर सूक्त 6.132.5)
I torture-eliminate the sexuality established in you initiated by socking in water by Mitra-Varun, with the determination of Varun Dev.(03.08.2026)
अथर्ववेद, मेखलाबन्धन सूक्त (6.133) :: ऋषि :- अगस्त्य; देवता :- मेखला; छन्द :- 1 भुरिक् त्रिष्टुप्, 2, 5 अनुष्टुप्, 3 त्रिष्टुप्, 4 जगती।
य इमां देवो मेखलामाबबन्ध यः संननाह य उ नो युयोज।
यस्य देवस्य प्रशिषा चरामः स पारमिच्छात् स उ नो वि मुञ्चात्॥
देवगणों ने इस मेखला को बंधन युक्त किया है। जो हमें हमेशा कर्म करने के निमित्त तत्पर रखती है एवं कर्म में लगाती है। हम जिन देवों के अनुशासन में रहते हुए कृत्य तथा आचरण कर रहें हैं, वे हमें सफलता का आशीर्वाद दें तथा बन्धन मुक्त करें।(अथर्ववेद, मेखलाबन्धन सूक्त 6.133.1)
मेखला :: करधनी (कमर का गहना), कमरबंद, किसी वस्तु के मध्य भाग को चारों ओर से घेरने वाली लंबी पट्टी या डोरी होता है; girdle, belt, zone.
Demigods-deities have tied this girdle-ornament, which keep the doer ready with deeds-efforts and take action. The demigods-deities under whom we maintain discipline while performing, should bless us and release from bonds-ties.
आहुतास्यभिहुत ऋषीणामस्यायुधम्। पूर्वा व्रतस्य प्राश्नती वीरघ्नी भव मेखले॥
हे हवियों के द्वारा संस्कारित मेखले! तुम ऋषियों का हथियार हो, तुम्हें किसी व्रत के पहले बाँधा जाता है। तुम शत्रुओं के वीरों की हिंसा करने वाली हो।(अथर्ववेद, मेखलाबन्धन सूक्त 6.133.2)
Hey ornamental girdle, sanctified with offerings! You are the weapon of Rishis, tied prior to a resolve-fast. You destroys-hurt the enemy soldiers.
मृत्योरहं ब्रह्मचारी यदस्मि निर्याचन् भूतात् पुरुषं यमाय।
तमहं ब्रह्मणा तपसा श्रमेणानयैनं मेखलया सिनामि॥
मैं वैवस्वत् यम का कर्म करने वाला बनता हूँ; क्योंकि मैं ब्रह्मचर्य व्रत (तप, दम, शम) तथा विशिष्ट प्रकार की दीक्षा के विधानों का पालन करने वाला हूँ। मेरे व्रत को भंग करने वाले शत्रुओं को मैं अपने अभिचार कर्म द्वारा विनष्ट करूँगा। इस मेखला बंधन से मैं शत्रुओं की आक्रमणकारी गति को अवरुद्ध करता हूँ।(अथर्ववेद, मेखलाबन्धन सूक्त 6.133.3)
तप (Tap) :- Austerity, penance, or voluntary self-discipline to burn away impurities and achieve spiritual growth.
दम (Dam) :- Self-control or restraint of the external sense organs (eyes, ears, tongue, skin).
शम (Sham) :- Tranquillity, calmness, control/pacification of the inner mind and thoughts.
I turn into performer of Vaevasvat Karm, since I follow the specific guidelines-initiation with respect to celibacy (Tap, Dam, Sham). I will destroy the enemies who disturb my resolve with incantations. I block the activities of the enemies with the Mekhla.
श्रद्धाया दुहिता तपसोऽधि जाता स्वस ऋषीणां भूतकृतां बभूव।
सा नो मेखले मतिमा धेहि मेधामथो नो घेहि तप इन्द्रियं च॥
यह मेखला (मर्यादा) श्रद्धा की पुत्रि तथा तपः शक्ति से जन्मी है। यह पदार्थों के (निर्माण) ऋषियों की भगनी है। हे मेखला! तुम हमें श्रेष्ठ भविष्य निर्माण के निमित्त सुमति तथा धारण-शक्ति सम्पन्न सद्बुद्धि प्रदान करो और तप बल युक्त तथा आत्म बल युक्त बनाओ।(अथर्ववेद, मेखलाबन्धन सूक्त 6.133.4)
आत्मबल :: willpower, inner strength, fortitude.
This Mekhla is the daughter of shraddha (respect, honour) and Tap Shakti (ascetics). She is the sister of the Rishis. Hey ornamental chain! Grant us virtuous intellect, capability to support and associate us with ascetics, power-might, inner strength.
यां त्वा पूर्वे भूतकृत ऋषयः परिबेधिरे। सा त्वं परि ष्वजस्व मां दीर्घायुत्वाय मेखले॥
हे मेखले! तुम्हें भूतों को बाँधने वाले ऋषियों ने बन्धन युक्त किया था। इसलिए तुम अभिचार दोष को विनष्ट करके शतायु के निमित्त मुझसे बंधो।(अथर्ववेद, मेखलाबन्धन सूक्त 6.133.5)
Hey Mekhla (Jewel chain)! You were tied by the Rishis, who tied ghosts. Hence, you should destroy the defects of incantations and tie with me, to make me live for hundred years.
अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त (6.134) :: ऋषि :- शुक्र; देवता :- वज्र; छन्द :- परानुष्टुप् त्रिष्टुप्, 2 भुरिक् त्रिपदा गायत्री, 3 अनुष्टुप्।)
अयं वज्रस्तर्पयतामृतस्यावास्य राष्ट्रमप हन्तु जीवितम्।
शृणातु ग्रीवाः प्र शृणातूष्णिहा वृत्रस्येव शचीपतिः॥
जिस प्रकार देवराज इन्द्र का वज्र शत्रुओं का संहार करने में सक्षम है, उसी वज्र के सदृश यह दण्ड भी शत्रुओं को रोकने तथा उनके साम्राज्य को विनष्ट करने में सक्षम हो। जैसे देवराज इन्द्र ने वृत्रासुर के गले को काटा था, वैसे ही यह दण्ड शत्रुओं को विनष्ट करे।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.134.1)
Let this staff be capable of punishing and destroying the empire of the enemies like the Vajr of Devraj Indr. The way neck of Vratra Sur was cut by Devraj Indr, simialry this staff should destroy the enemies.
अधरोऽधर उत्तरेभ्यो गूढः पृथिव्या मोत्सृपत्। वज्रेणावहतः शयाम्॥
यह शत्रु ऊँचाईयों से भी ऊँचा तथा नीचे से और भी नीचा होकर धरती पर गिरे तथा फिर से उठ न पाये।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.134.2)
Let this enemy rise to the highest point and fall down to the lowest place, not to get up again.
यो जिनाति तमन्विच्छ यो जिनाति तमिज्जहि।
जिनतो वज्र त्वं सीमन्तमन्वञ्चमनु पातय॥
हे वज्र! तुम शत्रुओं को खोजकर उनकी हिंसा करो तथा उन्हें सीमान्त स्थान पर गिराकर विनष्ट कर डालो।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 6.134.3)
Hey Vajr you should search the enemies, destroy them by throwing them down, from the marginal point.
अथर्ववेद, बलप्राप्ति सूक्त (6.135) :: ऋषि :- शुक्र; देवता :- वज्र; छन्द :- अनुष्टुप्।
यदश्नामि बलं कुर्व इत्थं वज्रमा ददे। स्कन्धानमुष्य शातयन् वृत्रस्येव शचीपतिः॥
मैं अपनी शक्ति को बढ़ाने के लिए पोषणयुक्त अनाज को ग्रहण करता हूँ। मैं वज्र को धारण करता हूँ तथा शत्रु के कन्धों को वैसे ही काटता हूँ, जैसे देवराज इन्द्र वृत्रासुर के कन्धों को काटकर पृथक् करते हैं।(अथर्ववेद, बलप्राप्ति सूक्त 6.135.1)
I accept the nourishing food grains for increasing my strength. I wield Vajr and cut the shoulders of the enemies like Devraj Indr, the way he cut off the shoulders of Vratra Sur.
यत् पिबामि सं पिबामि समुद्र इव संपिबः। प्राणानमुष्य संपाय सं पिबामो अमुं वयम्॥
जैसे सागर, नदी को पीकर अपने में समा लेते हैं, वैसे मैं भी जल को पीकर उसके रस को अपने में समा लेता हूँ। मैं शत्रु के प्राण, अपान आदि के रस को पीकर अन्त में शत्रु को ही पी जाता हूँ।(अथर्ववेद, बलप्राप्ति सूक्त 6.135.2)
The ocean absorb the rivers, similarly I drink water and absorb it. I suck the Air Vital, Apan of the enemy and ultimately I drink the enemy.
यद् गिरामि सं गिरामि समुद्र इव संगिरः। प्राणानमुष्य संगीर्य सं गिरामो अमुं वयम्॥
जो मैं निगलता हूँ, उसे ठीक ही निगलता हूँ। शत्रु के प्राण, अपान, नेत्ररूप आदि रस को निगलता हूँ, तत्पश्चात् शत्रु को ही निगल जाता हूँ।(अथर्ववेद, बलप्राप्ति सूक्त 6.135.3)
I swallow the right thing. I swallow the Air Vital, Apan, sap of the eyes and thereafter swallow him.
अथर्ववेद, केशवृंहण सूक्त (6.136) :: ऋषि :- वीतहव्य; देवता :- नितत्नी वनस्पति; छन्द :- अनुष्टुप्, 2 एकावसाना द्विपदा साम्नी बृहती।
देवी देव्यामधि जाता पृथिव्यामस्योषधे। तां त्वा नितत्नि केशेभ्यो वृंहणाय खनामसि॥
हे औषधे! तुम्हारी उत्पत्ति धरती पर हुई है। तीरक्षी होकर विस्तारित हुई हे औषधि देवी! हम स्वयं के केशों (बालों) को मजबूत करने के निमित्त आपको खोदकर एकत्रित करते हैं।(अथर्ववेद, केशवृंहण सूक्त 6.136.1)
Hey medicine! You evolved over he earth. You spreaded in an inclined mode. We dig & collect you to make our hair strong.
दंह प्रत्नाञ्जनयाजाताञ्जातानु वर्षीयसस्कृधि॥
हे विलक्षण औषधे! तुम बालों (केशों) की वृद्धि करो तथा उन्हें सुदृढ़ करो और जिन बालों की उत्पत्ति अभी नहीं हुई है, उन बालों को भी पैदा करो।(अथर्ववेद, केशवृंहण सूक्त 6.136.2)
Hey amazing medicine! Grow hair, make them strong and evolve new hair as well.
यस्ते केशोऽवपद्यते समूलो यश्च वृश्चते। इदं तं विश्वभेषज्याभि षिञ्चामि वीरुधा॥
तुम्हारे सिर के जो बाल टूट कर गिर जाते हैं तथा जो बाल जड़ से टूट कर गिरते हैं, उस दोष को औषधि रस से भिगोकर दूर करते हैं।(अथर्ववेद, केशवृंहण सूक्त 6.136.3)
The defect which cause breaking of hair with root, is eliminated by soaking this medicine in water and applying it.(04.08.2026)
अथर्ववेद, केशवर्धन सूक्त (6.137) :: ऋषि :- वीतहव्य; देवता :- नितत्नी वनस्पति; छन्द :-अनुष्टुप्।
यां जमदग्निरखनद् दुहित्रे केशवर्धनीम्। तां वीतहव्य आभरदसितस्य गृहेभ्यः॥
जिन महर्षि जमदग्नि ने आपनी कन्या के सिर के बाल को बढ़ाने के निमित्त, जिस औषधि को खोदा, उस औषधि को वीतहव्य नाम वाले महर्षि, कृष्ण केश नामक मुनि के गृह से लाए थे।(अथर्ववेद, केशवर्धन सूक्त 6.137.1)
The medicine digged by Maharishi Jamdagni for growing the hair of his daughter was, brough by Veethavy Maharshi from the house of Krashn Kesh Muni.
अभीशुना मेया आसन् व्यामेनानुमेयाः। केशा नडा इव वर्धन्तां शीर्णस्ते असिताः परि॥
हे केश वृद्धि की अभिलाषा रखने वाले! तुम्हारे बाल पूर्व में तो अँगुलियों के द्वारा नापे जा सकते थे, लेकिन अब वो दो हाथ लंबे हो गए हैं। सिर के चारों तरफ के काले रंग के केश 'नड' नाम वाले तृण के सदृश शीघ्रतापूर्वक वृद्धि करें।(अथर्ववेद, केशवर्धन सूक्त 6.137.2)
Hey, desirous of growing hair! Your hair could be measure in fingers earlier but now they have grown about two hands long. Let the hair over the head grow quickly, just like the grass-straw named Nad.
द्दंह मूलग्रं यच्छ वि मध्यं यामयौषधे। केशा नडा इव वर्धन्ता शीर्णस्ते असिताः परि॥
हे औषधे! तुम बाल के आगे के भाग को लम्बा, बीच के भाग को स्थिर तथा मूल भाग को मजबूत करो। 'नड' (नरकट) जैसे नदी के किनारे पर त्वरित गति से वृद्धि करते हैं, उसी प्रकार सिर के चारों तरफ काले बाल वृद्धि करें।(अथर्ववेद, केशवर्धन सूक्त 6.137.3)
Hey Medicine! The front portion of the hair should be long, middle segment stable and the upper-root segment strong. The way Nad (Narkat-reed) grow quickly over the banks of the river, similarly black hair should grow all around, over the head.
अथर्ववेद, क्लीबत्व सूक्त (6.138) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- नितत्नी वनस्पति; छन्द :- अनुष्टुप्, 3 पथ्यापंक्ति।
त्वं वीरुधां श्रेष्ठतमाभिश्रुतास्योषधे। इमं मे अद्य पूरुषं क्लीबमोपशिनं कृधि॥
हे औषधे! आप सम्पूर्ण औषधियों में सर्वोत्तम हैं। इस समय आप हमसे ईर्ष्या करने वाले पुरुष को क्लीब स्त्री के सदृश बनाएँ।(अथर्ववेद, क्लीबत्व सूक्त 6.138.1)
क्लीब :: नपुंसक, पौरुषहीन या शक्तिहीन।
क्लीब स्त्री :: स्त्री जैसा कायर स्वभाव, (कायर या कमज़ोर स्वभाव वाला, नपुंसक लिंग; impotent, emasculated, sexless, unmanly, cowardly, timid, neuter.
Hey medicine! You are best amongest the medicines. At this moment turn the person envious with us, like a coward.
क्लीबं कृध्योपशिनमथो कुरीरिणं कृधि। अथास्येन्द्रो ग्रावभ्यामुभे भिनत्त्वाण्ड्यौ॥
हे औषधे! आप हमारे शत्रुओं को क्लीब (हिंजड़ा) तथा नारी के सदृश बना दें। उनके पुरुषत्व के प्रतीक अंग विशेष को देवराज इन्द्र के वज्र से चूर्ण कर दे तथा सिर पर लम्बे बालों को धारण करने वाला बना दें।(अथर्ववेद, क्लीबत्व सूक्त 6.138.2)
Hey medicine! Convert our enemies into eunuchs or womanly. Let Devraj Indr crush his pennies with Vajr and make his hair long.
क्लीब क्लीबं त्वाकरं वभ्रे वधिं त्वाकरमरसारसं त्वाकरम्।
कुरीरमस्य शीर्षणि कुम्बं चाधिनिदध्मसि॥
हे शत्रुओं! हमने तुम्हें इस कर्म से क्लीब तथा नपुंसक बना दिया है। हम ऐसे नपुंसक तथा पराक्रमहीन शत्रु के लम्बे बालों में कुरीर एवं कुम्ब (जाल तथा आभूषण) धारण कराते हैं।(अथर्ववेद, क्लीबत्व सूक्त 6.138.3)
ये ते नाड्यौ देवकृते ययोस्तिष्ठति वृष्ण्यम्। ते ते भिनद्मि शम्ययामुष्या अधि मुष्कयोः॥
देवगणों द्वारा निर्मित अण्डकोषों के अधीन जो दोनों वीर्य वाहिका नलिकाएँ हैं, उनको दण्ड के माध्यम से हम भंग करते हैं।(अथर्ववेद, क्लीबत्व सूक्त 6.138.4)
Two vasa differentia generated by the demigods-deities, which carry sperms below the testicles, are destroyed by us with staff.
यथा नडं कशिपुने स्त्रियो भिन्दन्त्यश्मना। एवा भिनद्मि ते शेपोऽमुष्या अधि मुष्कयोः॥
जैसे नारियाँ नड नामक तृण को ग्रावाओं (पत्थरों) से कूटती हैं, वैसे ही हम तेरे अण्डकोषों को पत्थरों से कूटते हैं।(अथर्ववेद, क्लीबत्व सूक्त 6.138.5)
The way women crush Nad straw with stones, similarly we crush your testicles with stones.
अथर्ववेद, सौभाग्यवर्धन सूक्त (6.139) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- वनस्पति; छन्द :- त्र्यवसाना षट्पदा विराड् जगती, 2-5 अनुष्टुप्।
न्यस्तिका रुरोहिथं सुभगंकरणी मम। शतं तव प्रतानास्त्रयस्त्रिंशन्नितानाः।
तया सहस्त्रपर्ष्या हृदयं शोषयामि ते॥
हे औषधे! सौभाग्य में वृद्धि करने वाली होकर आप उत्पन्न होकर हमें भाग्यशाली बनाएँ। आपकी सौ शाखाएँ एवं तैंतीस उपशाखाएँ हैं। उस सहस्र पर्णी के माध्यम से हम तुम्हारे हृदय को शांत करते हैं।(अथर्ववेद, सौभाग्यवर्धन सूक्त 6.139.1)
Hey medicine! You should become grower of good luck and make us lucky. You have hundred branches and thirty three subsidiaries. With the help Shastr Parni (Having hundred leaves) we quiet-silence your heart.
शुष्यतु मयि ते हृदयमथो शुष्यत्वास्यम्। अथो नि शुष्य मां कामेनाथा शुष्कास्या चर॥
(हे कामिनी!) तुम्हारा हृदय हमारे बारे में सोच-सोचकर सूख जाए। हमें काम में शुष्क करके तुम्हारा मुँह भी शुष्क हो तथा तुम सूखे मुँह वाली होकर चलो।(अथर्ववेद, सौभाग्यवर्धन सूक्त 6.139.2)
कामिनी :: सुंदर स्त्री, a beautiful woman, loving woman, lady, desirable, charming, passionate.
Hey Kamini-passionate! Let your heart become dry while thinking of us. By making us dry in passions-lust, you too experience the same thing, with dried mouth.
संवननी समुष्पला बभ्रु कल्याणि सं नुद। अमूं च मां च सं नुद समानं हृदयं कृधि॥
हे औषधे! आप सौभाग्यशाली बनाने वाली तथा पीतवर्ण की हैं। आप सेवन करने योग्य तथा उत्साह में वृद्धि करने वाली हैं। आप हम दोनों को आकृष्ट करके एक दूसरे के अनुरूप करके हमारे हृदयों को एकरूप कर दें।(अथर्ववेद, सौभाग्यवर्धन सूक्त 6.139.3)
Hey medicine! You improve luck and has yellow colour. You are fit for using and increasing enthusiasm, zeal. Attract both of us and turn our hearts alike, favouring each other.
यथोदकमपपुषोऽ पशुष्यत्यास्यम्। एवा नि शुष्य मां कामेनाथो शुष्कास्या चर॥
(हे कामिनी!) जैसे प्यास से व्यथित मनुष्य का मुँह शुष्क हो जाता है, वैसे ही मुझे पाने की अभिलाषा से, वियोग ताप से तप्त हुई, शुष्क मुख वाली होकर चलो।(अथर्ववेद, सौभाग्यवर्धन सूक्त 6.139.4)
Hey passionate woman! The mouth of a thirsty man become dry; simialry you should suffer from the desire of attaining me, scorched by the heat of separation-tormented by the agony of parting, become dried mouth while moving.(05.08.2026)
यथा नकुलो विच्छिद्य संदधात्यहिं पुनः। एवा कामस्य विच्छिन्नं सं धेहि वीर्यावति॥
जैसे नेवला सर्प के टुकड़े करके उन टुकड़ों को फिर से जोड़ देता है। वैसे ही हे वीर्यवती औषधे! आप वियोगी स्त्री-पुरुष को आपस में फिर से मिला दें।(अथर्ववेद, सौभाग्यवर्धन सूक्त 6.139.5)
The way a mongoose cuts the snake into pieces and joins them again, similarly hey medicine named Veery Vati! Bring the separated husband & wife together.
अथर्ववेद, सुमङ्गलदन्त सूक्त (6.140) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- ब्राह्मणस्पति या दन्त समूह; छन्द :- उरोबृहती, 2 उपरिष्टात् ज्योतिष्मती त्रिष्टुप्, 3 आस्तारपंक्ति।
यौ व्याघ्राववरूढौ जिघत्सतः पितरं मातरं च।
यौ दन्तौ ब्रह्मणस्पते शिवौ कृणु जातवेदः॥
व्याघ्र के सदृश हिंसा करने वाले, बढ़े हुए दन्त माता तथा पिता को दुःख देने वाले हैं। हे मंत्राधिपति देव! हे अग्नि देव! आप उन्हें माता-पिता के निमित्त सुख प्रदान करने वाला बनाएँ।(अथर्ववेद, सुमङ्गलदन्त सूक्त 6.140.1)
The teeth, large like the tiger, give pain to parents. Hey deity of Mantrs! Hey Agni Dev! Make them suitable for granting comfort-pleasure to the parents.
व्रीहिमत्तं यवमत्तमथो माषमथो तिलम्।
एष वां भागो निहितो रत्नधेयाय दन्तौ मा हिंसिष्टं पितरं मातरं च॥
हे दन्तों! तुम चावल, जौ, उड़द तथा तिल का भक्षण करो। यह तुम्हारा भाग तुम्हारी संतुष्टी के लिए प्रस्तुत है। तुम शांत होकर रहो तथा माता-पिता को पीड़ा पहुँचाने वाले न बनो।(अथर्ववेद, सुमङ्गलदन्त सूक्त 6.140.2)
Hey teeth! Eat rice, barley, black gram, sesame. Here is your share for your satisfaction. Calm down and never pain the parents.
उपहूतौ सयुजौ स्यानौ दन्तौ सुमङ्गलौ।
अन्यत्र वां घोरं तन्व 1 परैतु दन्तौ मा हिंसिष्टं पितरं मातरं च॥
ये दोनों दन्त सुखदायी तथा सखारूप हों। इस बालक की शारीरिक पीड़ा का अवलोकन करके माता-पिता को जो पीड़ा होती है, वह उस पीड़ा से मुक्त हों।(अथर्ववेद, सुमङ्गलदन्त सूक्त 6.140.1)
Both these teeth should be comfortable and like companions. The pain-trouble experienced by this child, hurts the parents. Let him be relieved from that pain.
अथर्ववेद, गोकर्णलक्ष्यकरण सूक्त (6.141) :: ऋषि :- विश्वामित्र; देवता :- अश्विनी कुमार; छन्द :- अनुष्टुप्।
वायुरेनाः समाकरत् त्वष्टा पोषाय ध्रियताम्।
इन्द्र आभ्यो अधि ब्रवद् रुद्रो भूम्ने चिकित्सतु॥
वायुदेव इन गौओं को इकट्ठा करें। त्वष्टादेव इन गौओं का पोषित करें। देवराज इन्द्र इनके प्रति स्नेहयुक्त वाणी को प्रयुक्त करें। रुद्रदेव इनका उपचार करके इनको वृद्धिकारक बनाएँ।(अथर्ववेद, गोकर्णलक्ष्यकरण सूक्त 6.141.1)
Let Vayu Dev gather these cows. Twasta Dev should nourish these cows. Devraj Indr should use affectionate words for them. Rudr Dev should treat them for ailments and make them grow.
लोहितेन स्वधितिना मिथुनं कर्णयोः कृधि। अकर्तामश्विना लक्ष्म तदस्तु प्रजया बहु॥
हे गौओं के पालन कर्त्तार्ता! रुधिर वर्ण वाले ताँबे के शस्त्र द्वारा जोड़ी (मिथुन) के चिन्ह अंकित करो। अश्विनी कुमार उसी तरह का चिन्ह बनाएँ, जो सन्तानों सहित अत्यंत हितकरी तथा समृद्धि दायक हो।(अथर्ववेद, गोकर्णलक्ष्यकरण सूक्त 6.141.2)
Hey growers of cows! Mark twin sign-Mithun, over them with the copper tool having red colour. Ashwani Kumars should make such marks, which are beneficial to the progeny, granting prosperity-grandeur.
यथा चक्रुर्देवासुरा यथा मनुष्या उत। एवा सहस्रपोषाय कृणुतं लक्ष्माश्विना॥
जैसे देवगणों, राक्षसों तथा मनुष्यों द्वारा शुभ चिन्ह अंकित किए जाते हैं। हे अश्विनी कुमारों! आप भी कई प्रकार के वृद्धिकारक तथा मंगलकारी चिन्ह अंकित करें।(अथर्ववेद, गोकर्णलक्ष्यकरण सूक्त 6.141.3)
The way auspicious signs are marked by demigods, demons and humans, simialry hey Ashwani Kumars! You too mark growth, auspicious signs of various types.
अथर्ववेद, अन्नसमृद्धि सूक्त (6.142) :: ऋषि :- विश्वामित्र; देवता :- वायु; छन्द :- अनुष्टुप्।
उच्छ्रयस्व बहुर्भव स्वेन सहसा यव। मृणीहि विश्वा पात्राणि मा त्वा दिव्याशनिर्वधीत्॥
उत्पत्ति कारक होकर ऊँचा उठाने वाले, हे यव (जौ)! आप कई प्रकार से वृद्धि करें। अपने रसवीर्य रूप-तेजस् से हमारे भण्डारण के बर्तनों को भर दें। आकाश से अलात्मक वज्र तुम्हें कभी विनष्ट न करे।(अथर्ववेद, अन्नसमृद्धि सूक्त 6.142.1)
अलात्मक वज्र :: अग्नि/ऊर्जा और वज्र, इंद्र का दिव्य अस्त्र, हीरा या बिजली, एक ऐसी अविनाशी और प्रलयकारी ऊर्जा या अस्त्र जो आकाशीय बिजली या वज्र की तरह अदम्य और तीव्र हो।
Hey rising barley, granting evolution! Grow in several ways. Fill our storage jars-pots with your Tej-Ras Veery. Lightening should never destroy you.
आशृण्वन्तं यवं देवं यत्र त्वाच्छावदामसि। तदुच्छ्रयस्वस्वद्यौरिव समुद्र इवैध्यक्षितः॥
हमारे बातों को श्रवण करने वाले 'यवदेव' व्योम के सदृश उच्च और समुद्र के सदृश अविनाशी हों। हम इस धरती पर वृद्धि को प्राप्त हों, इसलिए हम आपसे प्रार्थना करते हैं।(अथर्ववेद, अन्नसमृद्धि सूक्त 6.142.2)
Yav-Barley Dev, who listen to us, should be large like the sky-space and immortal like the ocean. We pray to you for attaining growth over the earth.
अक्षितास्त उपसदोऽक्षिताः सन्तु राशयः। पृणन्तो अक्षिताः सन्त्वत्तारः सन्त्वक्षिताः॥
हे यव (जौ)! आपके समीप बैठने वाले तथा कार्य करने वाले क्षय रहित हों। धान्य-राशियाँ अक्षय रहें, उन्हें गृह में लाने वाले तथा प्रयोग करने वाले अक्षय सौभाग्य वाले हों।(अथर्ववेद, अन्नसमृद्धि सूक्त 6.142.3)
Hey barley! Those who sit near you or work with you should no face decay. Let the stores of food grains remain intact and those who bring them to home and use them should attain imperishable good luck.(06.08.2026)
अथर्ववेद, आत्मा सूक्त (7.1) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- आत्मा; छन्द :- त्रिष्टुप्, 2 विराट् जगती।
धीती वा ये अनयन् वाचो अग्रं मनसा वा येऽवदन्नृतानि।
तृतीयेन ब्रह्मणा वावृधानास्तुरीयेणामन्वत नाम धेनोः॥
प्रथम जो (उपासक) अपने मन तथा बुद्धि के द्वारा वाणी के उत्पत्ति-स्थल (मूल) तक पहुँचते हैं, दूसरे जो सदैव सत्य भावी हैं, तीसरे जो चित्त के द्वारा ब्रह्म से सम्बद्ध होकर वृद्धि करते हैं एवं चौथे जो गौ-पालक विधाता पर विश्वास रखते हैं, वो ही (उपासक) अपनी कामना की पूर्ति करने में सक्षम हो पाते हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 7.1.1)
The devotees who reach the root cause of evolution (1). through innerself & intelligence, (2). always truthful, (3). connect with the Brahm through psyche and grow & (4). have faith in the Vidhata-Almighty, who nurture cows; become capable of fulfilling desires.
स वेद पुत्रः पितरं स मातरं स सूनुर्भुवत् स भुवत् पुनर्मघः।
स द्यामौर्णोदन्तरिक्षं स्व 1 स इदं विश्वमभवत् स आभवत्॥
वेदों के प्रथम मंत्र के अनुरूप साधना करने वाला साधक ही वास्तव में उत्पन्न हुआ कहा जाता है। वह पुत्र (जीव) स्वयं के माता-पिता (ब्रह्म तथा प्रकृति) को भली-भाँति जान लेता है। वह बारम्बार दानादि देने वाला (अक्षय दिव्य सम्पदा का अधिकारी) हो जाता है। वह अन्तरिक्ष तथा स्वर्गलोक को अपने अधीन कर लेता है, वह जगत् रूप होकर चारों तरफ संव्याप्त हो जाता है।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 7.1.2)
Only he, who worship as per the first Mantr of Veds, is considered to have evolved. That son (living being) properly recognise his parents (Brahm & Nature). By donating-charity repeatedly, become the rightful of immortal divine property-prosperity. He brings the space and heavens under his control and pervades the universe from all directions.
अथर्ववेद, आत्मा सूक्त (7.2) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- आत्मा; छन्द :- त्रिष्टुप्।
अथर्वाणं पितरं देवबन्धुं मातुर्गर्भं पितुरसुं युवानम्।
य इमं यज्ञं मनसा चिकेत प्र णो वोचस्तमिहेह ब्रवः॥
जो (साधक) अचल पिता (परमात्मा) देवताओं से सम्बन्ध रखने वाले माता के कुक्षि (गर्भ) एवं चिर युवा पिता के उत्पादक तेज को और इनके संयोग से चलने वाले इस (विश्वचक्र रूप) याग (यज्ञ) को मन की शक्ति से देखता है; वह यहाँ बोले एवं हमें उसके विषय में उपदेश दे।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 7.2.1)
अथर्वा ऋषि हमारे पूर्वज या पालक के रूप में देवताओं के बंधु (मित्र) माता के गर्भ से उत्पन्न होने वाले पिता के प्राण या जीवन-शक्ति (असु) रूप मेंनित्य नवीन या युवा शक्ति जो इस आंतरिक व बाह्य यज्ञ/पूजन मन से जानता या समझता है, वह हमारे लिए उसका ज्ञान प्रकट करें उस सत्य का यहाँ हमें उपदेश दें।
As the ancient ancestor or protector, as the friend (companion) of the demigods, as the vital life-force or breath of the father born from the mother's womb, Rishi Atharva is the ever-new or youthful spiritual energy. Whoever knows or understands this internal and external sacrifice/worship with a pure mind, let that person manifest that knowledge for us and impart the teaching of that truth right here.
अथर्ववेद, आत्मा सूक्त (7.3) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- आत्मा; छन्द :- त्रिष्टुप्।
अया विष्ठा जनयन् कर्वराणि स हि घृणिरुरुर्वराय गातुः।
स प्रत्युदैद् धरुणं मध्वो अग्रं स्वया तन्वा तन्वमैरयम्॥
वह परमात्मा इस (विश्व व्यवस्था के अनुरूप) अनेक प्रकार के उत्तम कर्मों की उत्पत्ति करता है। वह तेजस्वी (प्रभावशाली) माधुर्यता को धारण करने वाला, वरणीय (ईश्वर) विस्तृत पथ पर अग्रसर होता हुआ अपने (सक्ष्म) शरीर से (प्राणी) साधक के शरीर को यज्ञादि कर्म के लिए प्रेषित करता है।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 7.3.1)
वह परमात्मा अपनी माया या योग शक्ति से इस विशाल ब्रह्मांड और विविध कर्मों-पदार्थों को उत्पन्न करता हुआ सर्वत्र व्याप्त होता है। वह दीप्तिमान और सबका कल्याण करने वाला महान आश्रय तथा मार्ग है। वह अपने ही शरीर (प्रकृति/स्वरूप) के माध्यम से निरंतर प्रवाहित होने वाले जीवन-रस और अमृत तुल्य ऊर्जा को आगे बढ़ाता है तथा जगत को पोषित करता है।
The Almighty pervade the vast universe through various endeavours, (deeds, actions, efforts). Aurous-radiant God, look to the welfare of all, is supporting and is the path to follow. HE continuously maintain the flow of energy and vital force, nurturing-nourishing the universe, by virtue of HIS body (nature, figure).
That Almighty-God evolve various kinds of endeavours, practices according to the system of the universe. HE the Tejaswi (effective) adopts sweetness, proceed over the divine wide path, inspire the humans for Yagy with his power.
अथर्ववेद, विश्वप्राण सूक्त (7.4) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- वायु; छन्द :- त्रिष्टुप्।
एकया च दशभिश्चा सुहुते द्वाभ्यामिष्टये विंशत्या च।
तिसृभिश्च वहसे त्रिंशता च वियुग्भिर्वाय इह ता वि मुञ्च॥
श्रेष्ठ प्रकार से जिनको आमंत्रित किया जाता है, वे सर्वप्रेरणा के स्रोत प्रजापति और वायु देव एक तथा दस से, दो तथा बीस से एवं तीन तथा तीस शक्तियों से विशिष्ट तरीके से युक्त होकर यज्ञ में आएँ और मनोवांछित इच्छाओं की पूर्ति करें एवं उन शक्तियों को हमारा मंगल करने के हेतु स्वतंत्र करें।(अथर्ववेद, विश्वप्राण सूक्त 7.4.1)
He who is invited in best manner, the source of inspiration Prajapati to all, Vayu Dev 1 to 10, 2 to 20, 3 to 30 powers, in specific manner, come to Yagy and liberate-use these powers for our benefit-welfare, accomplishing our desires.
अथर्ववेद, आत्मा सूक्त (7.5) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- आत्मा; छन्द :- त्रिष्टुप्, 3 पंक्ति, 4 अनुष्टुप्।
यज्ञेन यज्ञमयजन्त देवास्तानि धर्माणि प्रथमान्यासन्।
ते ह नाकं महिमानः सचन्त यत्र पूर्वे साध्याः सन्ति देवाः॥
प्रचीन काल में जो यज्ञ द्वारा यज्ञ पुरुष का पूजन करके देवत्व को प्राप्त हुए है, वे इस महत्त्वशाली उत्तम कर्म को पूर्ण करके, उस सुखपूर्ण द्युलोक को प्राप्त करते हैं, जहाँ पहले से ही साधन युक्त देवता निवास करते हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 7.5.1)
In ancient times those who worshiped the Yagy Purush, attained divinity through Yagy. They accomplish this significant endeavour and attain comfortable heavens where the demigods reside, with all means.
यज्ञो बभूव स आ बभूव स प्र जज्ञे स उ वावृधे पुनः।
स देवानामधिपतिर्बभूव सो अस्मासु द्रविणमा दधातु॥
जो यज्ञ विश्वात्मारूप से उत्पन्न होकर सभी जगह कारण रूप से व्याप्त हुआ, वह विशेष ज्ञान का साधन बना। फिर वही अभ्युदय को प्राप्त होकर, देवताओं के अधिपति के रूप में विख्यात हुआ है, ऐसा यज्ञ हमें धन-सम्पदा को प्राप्त कराने वाला सिद्ध हो।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 7.5.2)
The Yagy which evolved as the soul of the universe, pervade all places, become the means of specific knowledge. Thereafter, it evolve and became famous as the Lord of demigods-deities. Such Yagy should prove to be provider of wealth-prosperity.
यद् देवा देवान् हविषायजन्तामर्त्यान् मनसामर्येन।
मदेम तत्र परमे व्योमन् पश्येम तुददितौ सूर्यस्य॥
उत्तम कर्म से प्राप्त देवत्व को धारण करने वाले ऋत्विज, हविरूप अमर मन से अमर देवताओं का पूजन करते हैं। इस तरह श्रेष्ठ व्योम में उदियमान परमात्मा रूप सूर्य के सतत् प्रकाश को प्राप्त करते हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 7.5.3)
जितेन्द्रिय और ज्ञानी विद्वानों ने जिस परम ब्रह्म का अपने देने और लेने योग्य श्रेष्ठ कर्मों व समर्पण से अमर और अविनाशी दिव्य गुणों का सत्कार व संगति करण किया है, अमरशील और पवित्र मन से उस सर्वोत्कृष्ट और विविध रक्षक परम ब्रह्म में हम आनंदित हों और सूर्य के उदय के समान उस प्रकाशमान ब्रह्म का निरंतर दर्शन करते रहें।
The Ritviz who attain divinity-demigodhood, worship the immortal demigods with their immortal innerself. In this manner, we should gladden through the Param Brahm and view HIM in the form of Sun.
यत् पुरुषेण हविषा यज्ञं देवा अतन्वत। अस्ति नु तस्मादोजीयो यद्विहव्येनेजिरे॥
देवगणों ने पुरुष (आत्मा) रूपी हवि से जो यज्ञ किया है। दूसरे विशेष प्रकार की हवि द्वारा किया गया यज्ञ क्या इस यज्ञ से महान् हो सकता है? यही यज्ञ सर्वोत्तम तथा ज्ञान से सम्पन्न है।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 7.5.4)
The demigods have performed Yagy with the soul as offering. Can the Yagy accomplished with any other king of offerings become great than this! This Yagy is best and full of enlightenment.(07.08.2026)
मुग्धा देवा उत शुनायजन्तोत गोरङ्गैः पुरुधायजन्त।
य इमं यज्ञं मनसा चिकेत प्र णो वोचस्तमिहेह ब्रवः॥
जो बुद्धि हीन याजक, श्वान तथा गाय आदि जानवरों के अवयवों के द्वारा पूजन करता है, उसका यह बुरा कर्म मूखर्तापूर्ण तथा निन्दा करने के योग्य हैं। जो चित्त से यज्ञ की महान् विधि के ज्ञाता है, ऐसे आत्म-यज्ञ के ज्ञाता श्रेष्ठ ज्ञानी महापुरुष ही परमात्मा के स्वरूप को बतलाएँ।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 7.5.5)
Foolish or deluded offeror who sacrifices with the dog limbs and sacrifices variously with the limbs of a cow, deserve to be condemned. Those who understand the procedures of great Yagy, such enlightened should narrate the form of the God.
अथर्ववेद, अदिति सूक्त (7.6) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- अदिति; छन्द :- त्रिष्टुप्, 2 भुरिक् त्रिष्टुप्।
अदितिद्यौंरदितिरन्तरिक्षमदितिर्माता स पिता स पुत्रः।
विश्वे देवा अदितिः पञ्च जना अदितिर्जातमदितिर्जनित्वम्॥
यह अदिति ही स्वर्ग तथा अन्तरिक्ष है। यही माता-पिता है तथा यही पुत्र है। सम्पूर्ण देव तथा पंचजन भी यही अदिति है, जो जन्म ले चुके है एवं जो जन्म लेने वाले हैं, वे भी अदिति ही है। (अदिति का अर्थ-अखण्डित है। ब्रह्माण्डगत अखण्ड शक्ति प्रवाह ही अदिति है। अदिति ही सभी पिशाचों की उत्पत्तिकर्ता है।)(अथर्ववेद, अदिति सूक्त 7.6.1)
Aditi constitute the heavens & space-sky. She is the mother-father and the son. All demigods-deities including Panch Jan too are Aditi. Those who have taken birth and those who are going to take birth too are Aditi (unbroken). Continuous flow of energy in the universe is Aditi. Its Aditi who evolved the Pishach Gan.
महीमू षु मातरं सुव्रतानामृतस्य पत्नीमवसे हवामहे।
तुविक्षत्रामजरन्तीमुरूचीं सुशर्माणमदितिं सुप्रणीतिम्॥
श्रेष्ठ कर्म करने वालों की शुभचिंतक, सत्य की रक्षा करने वाली, विविध प्रकार के क्षत्रियोचित पराक्रम दिखाने वाली, अजर-अमर, बृहत, मंगलकारी, सुखदायिनी, योग-क्षेम चलाने वाली (अभाव की पूर्ति तथा प्राप्त वस्तु की रक्षा करने वाली) एवं अन्न प्रदान करने वाली अदिति का हम स्वयं की सुरक्षा के निमित्त आवाहन करते हैं।(अथर्ववेद, अदिति सूक्त 7.6.2)
We invoke Aditi for our safety. Its she, who is our well wisher, protector of truth, demonstrate the endeavours pertaining to the Kshatriy Gan. She in immortal, vast, auspicious, grants pleasure-comforts, looks after our well being, maintains the supply of essentials & grants food.
अथर्ववेद, आदित्यगण सूक्त (7.7) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- अदिति; छन्द :- विराट् जगती।
सुत्रामाणं पृथिवीं द्यामनेहसं सुशर्माणमदितिं सुप्रणीतिम्।
दैवीं नावं स्वरित्रामनागसो अस्रवन्तीमा रुहेमा स्वस्तये॥
श्रेष्ठ प्रकार से रक्षा करने वाली, हिंसा न करने वाली, तेजयुक्त, श्रेष्ठ सुखप्रदायनी, श्रेष्ठ पथ पर निपुणता के साथ गमन करने वाली, धरती माता के आश्रय में हम जाते हैं। ये एक मजबूत पतवार तथा छिद्ररहित नाव के सदृश पार लगाने वाली है।(अथर्ववेद, आदित्यगण सूक्त 7.7.1)
We seek asylum under Mata Dharti-earth, who protects in best manner, non violent, possess Tej, grants best comforts-pleasure, moves over the best path skilfully. She sail us trough, like a stout oar and boat free from holes.
वाजस्य नु प्रसवे मातरं महीमदितिं नाम वचसा करामहे।
यस्या उपस्थ उर्व 1 न्तरिक्षं सा नः शर्म त्रिवरूथं नि यच्छात्॥
अन्न को उत्पन्न करने के निमित्त, अन्न प्रदान करने वाली महान् माता अदिति अथवा धरती माता की कीर्ति का हम गुणगान करते हैं। जिनके ऊपर यह विस्तृत आकाश (अन्तरिक्ष) फैला हुआ है, यह धरती माता हमें तीन गुना सुख प्रदान करें।(अथर्ववेद, आदित्यगण सूक्त 7.7.2)
We sing songs in the glory of Mata Dharti-earth, who grows & grants food grains. Vast sky-space is spreaded over her. Let Mata Dharti grant us three time comforts-pleasure.
अथर्ववेद, आदित्यगण सूक्त (7.8) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- अदिति; छन्द :- आर्षी जगती।
दितेः पुत्राणामदितेरकारिषमव देवानां बृहतामनर्मणाम्।
तेषां हि धाम गभिषक् समुद्रियं नैनान् नमसा परो अस्ति कश्चन॥
जो राक्षस सागर के बीच में बहुत गहरे स्थान में निवास करते हैं, उन राक्षसों को वहाँ से हटाकर, उस स्थान पर धरती माता की स्वतंत्रता की कामना रखने वाले देवताओं को प्रतिष्ठित करते हैं। ये देवतागण उस स्थान पर निवास करने के योग्य हैं तथा इनकी वहाँ अधिक आवश्यकता है।(अथर्ववेद, आदित्यगण सूक्त 7.8.1)
Demons, who are established deep in the ocean are displaced from there and demigods-deities are established here, who wish in the liberty of earth. These demigods deserve to be resided there and they are very much needed there.
अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त (7.9) :: ऋषि :- उपरिबभ्रव; देवता :- बृहस्पति; छन्द :- त्रिष्टुप्।
भद्रादधि श्रेयः प्रेहि बृहस्पतिः पुरएता ते अस्तु।
अथेममस्या वर आ पृथिव्या आरेशत्रुं कृणुहि सर्ववीरम्॥
हे मानव! तुम सुख को गौण (अप्रधान) तथा परम कल्याण को प्रधान (मुख्य) मानने वाले पथ का अनुसरण करो। इस देवमार्ग के मार्गदर्शक बृहस्पति (देवगुरु) के सदृश तुम विद्वान् हों। इस धरती पर उत्तम वीर पुरुष का जन्म हों, जिससे शत्रु दूर रहें और तुम सुख-शांतिपूर्वक यहाँ निवास करो।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.9.1)
Hey human! Follow that path which considers comfort as inferior and Ultimate welfare as supreme. You are enlightened like Dev Guru Brahaspati, who shows this path. Let brave-invincible warriors born over the earth from whom the enemies make distance and you remain comfortable, peaceful.
अथर्ववेद, स्वस्तिदा पूषा सूक्त (7.10) :: ऋषि :- उपरिबभ्रव; देवता :- पूषा; छन्द :- त्रिष्टुप्, 3 त्रिपदार्षी गायत्री, 4 अनुष्टुप्।
प्रपथे पथामजनिष्ट पूषा प्रपथे दिवः प्रपथे पृथिव्याः।
उभे अभि प्रियतमे सधस्थे आ च परा च चरति प्रजानन्॥
पूषा देवता, स्वर्गलोक के पथ में, अन्तरिक्ष के पथ में एवं धरती के पथ में प्रकट होते हैं। ये देव दोनों प्रिय जगहों में जीवधारियों के कर्म के साक्षीरूप होकर भ्रमण करते हैं।(अथर्ववेद, स्वस्तिदा पूषा सूक्त 7.10.1)
Pusha Dev appear over the path to heavens, space and earth. He roams between his two favourite places as a witness of living beings deeds-efforts, endeavours.
पूषेमा आशा अनु वेद सर्वाः सो अस्माँ अभयतमेन नेषत्।
स्वस्तिदा आघृणिः सर्ववीरोऽ प्रयुच्छन् पुर एतु प्रजानन्॥
ये पोषण करने वाले देव, समस्त दिशाओं को यथावत् जानने वाले हैं। वे देव हम सभी को श्रेष्ठ निभर्यता के पथ से ले जाते हैं। मंगलकारी तेज से युक्त, शक्तिशाली, शूरवीर, कभी प्रमाद न करने वाले देव हमारा मार्गदर्शन करते हुए हम सभी को प्रगति के पथ पर अग्रसर करें।(अथर्ववेद, स्वस्तिदा पूषा सूक्त 7.10.2)
This deity knows all directions in their real form. He guides us through the best path free from fear. He possess auspicious Tej-aura, power-might, is brace-invincible and inspire us all to progress-growth without intoxication.
पूषन् त व्रते वयं न रिष्येम कदा चन। स्तोतारस्त इह स्मसि॥
हे पूषन् (देवता)! हम आपके व्रत अनुष्ठान में रहने से कभी विनष्ट न हों। हम आपका व्रत धारण कर आपकी वन्दना करते हुए हमेशा, धन-वैभव, पुत्र सखा आदि से समृद्ध रहें।(अथर्ववेद, स्वस्तिदा पूषा सूक्त 7.10.3)
Hey Pusha Dev! We should never be destroyed being devoted to your Vrat-resolve and rituals. We should remain prosperous with wealth & grandeur, sons, companions; worshipping you having under taken Vrat (fast)-resolve pertaining to you.
परि पूषा परस्ताद्धस्तं दधातु दक्षिणम्। पुनर्नो नष्टमाजतु सं नष्टेन गमेमहि॥
हे पोषण करने वाले देवता! आप अपना दाहिना हाथ (उसका सहारा अथवा अभयदान) हमें प्रदान करें। हमारे जिन साधनों का नाश हो गया हैं, हम उन्हें फिर से प्राप्त करने का प्रयत्न करेंगे। (हे देव!) आप अपनी अनुकम्पा हम पर बनाए रखे, जिसके द्वारा हमें पुनः उन साधनों की प्राप्ति हो।(अथर्ववेद, स्वस्तिदा पूषा सूक्त 7.10.4)
साधन :: means, resource, tool, instrument, medium.
Hey deity nurturing-nourishing us! Grant us protection trough your right hand. We will make efforts to regain our lost means-resources. Hey Dev! Have your blessings over us so that we are able to regain our resources.(08.08.2026)
अथर्ववेद, सरस्वती सूक्त (7.11) :: ऋषि :- शौनक: देवता :- सरस्वती; छन्द :- त्रिष्टुप्।
यस्ते स्तनः शशयुर्यो मयोभूर्यः सुम्नयुः सुहवो यः सुदत्रः।
येन विश्वा पुष्यसि वार्याणि सरस्वति तमिह धातवे कः॥
हे वीणावादिनी (देवी सरस्वती)! आपका अलौकिक ज्ञानरूपी पय शांति प्रदान करने वाला, सुख प्रदान करने वाला, चित्त को पावन करने वाला, पोषण देने वाला तथा प्रार्थना करने के योग्य है। उस अलौकिक पय को हमें भी प्रदान करें। (अथर्ववेद, सरस्वती सूक्त 7.11.1)
Hey Veena Vadini (Maa Saraswati)! Your divine enlightenment in the form of water grant solace-peace, comfort, make the psyche (mind, mood) pious, nourishment and deserve worship. Grant that divine water (enlightenment) to us as well.
अथर्ववेद, राष्ट्रसभा सूक्त (7.12) :: ऋषि :- शौनक; देवता :- सरस्वती; छन्द :- त्रिष्टुप्।
यस्ते पृथु स्तनयित्नुर्य ऋष्वो दैवः केतुर्विश्वमाभूषतीदम्।
मा नो वधीर्विद्युता देव सस्यं मोत वधी रश्मिभिः सूर्यस्य॥
आपकी बृहद्, गर्जना वाले, सम्पूर्ण जगत् में संव्याप्त पथ प्रदर्शक पताका के सदृश इस विश्व को अलंकृत करने वाली विद्युत् से हम सबके धान्यादि की हानि न हो। सूर्य देव की रश्मियों के द्वारा हमारी फसलें वृद्धि कारक हों।(अथर्ववेद, राष्ट्रसभा सूक्त 7.12.1)
Your vast, roaring-thunderous, like the flag pervading the entire universe lightening should not harm us. Rays of Sun light should not harm us.
अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त (7.13) :: ऋषि :- शौनक; देवता :- 1 सभा-समिति अथवा पितरगण, 2 सभा, 3 इन्द्र, 4 मन; छन्द :- 2-4 अनुष्टुप्, 1 भुरिक् त्रिष्टुप्।
सभा च मा समितिश्चावतां प्रजापतेर्दुहितरौ संविदाने।
येना संगच्छा उप मा स शिक्षाच्चारु वदानि पितरः सङ्गतेषु॥
समिति तथा सभा, प्रजापति के द्वारा पुत्रियों के सदृश पालन करने योग्य हैं। वे (समिति और सभा) प्रजापति (राजा) की रक्षा करें। हे पितरों! जिनसे सलाह माँगें, वह सभासद मुझे सही परामर्श दे। आप हमें सभा में सोच-विचारकर तथा विनयशीलता पूर्वक वचन कह सकने की सद्बुद्धि प्रदान करें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.13.1)
Assembly & council, deserve to be nourished like the daughters of Prajapati. Let these assembly & council protect the king-Prajapati. Hey Manes-Pitr Gan! The counsellor whom we ask for suggestions, should guide properly. Grant us virtuous intellect so that we are able to speak carefully, politely.
विद्म मे सभे नाम नरिष्टा नाम वा असि। ये ते के च सभासदस्ते मे सन्तु गताचसः॥
हे सभे! हम आपके नाम के ज्ञाता हैं। आपका 'नरिष्टा' (अरिष्टरहित) नाम ठीक ही है। सभा के जो कोई भी सदस्य हों, वे हमारे साथ एक जैसे विचार तथा वाणी वाले होकर रहें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.13.2)
Hey council! We should know your name. Your Narishta is proper-suitable. All members of the council should have similar thoughts-ideas and speech like us.
एषामहं समासीनानां वर्ची विज्ञानमा ददे।
अस्याः सर्वस्याः संसदो मामिन्द्र भगिनं कृणु॥
सभा में स्थित इन सम्पूर्ण सभासदों के विशिष्ट ज्ञान और तेज को प्राप्त कर मैं लाभान्वित होता हूँ। देवराज इन्द्र हमें सम्पूर्ण सभा के समक्ष वैभवशाली बनाएँ।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.13.3)
I gain through the special knowledge and Tej of tall the council members. Devraj Indr should grant us grandeur in front of the council.
यद् वो मनः परागतं यद् बद्धमिह वेह वा। तद् व आ वर्तयामसि मयि वो रमतां मनः॥
हे सभासदों! हमसे अलग हुए, आपके चित्र को हम अपनी तरफ आकृष्ट करते हैं। इसलिए आप सभी सावधानीपूर्वक मेरे वचनों का श्रवण करें तथा उस पर विचार करें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.13.4)
Hey counsellors! We move your picture towards us, which was deflected. Hence, all of you listen to me carefully and discuss it.
अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त (7.14) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- सूर्य; छन्द :- अनुष्टुप्।
यथा सूर्यो नक्षत्राणामुद्यंस्तेजांस्याददे। एवा स्त्रीणां च पुंसां च द्विषतां वर्च आ ददे॥
जिस प्रकार सूर्य उदित होकर, तारों की आभा को अपनी आभा से वश में कर लेता है, जिससे तारों की आभा (प्रकाश) धूमिल हो जाती है, वैसे ही हम ईर्ष्या करने वाली स्त्री तथा पुरुष के प्रभाव को विनष्ट करते हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि दूसरों का प्रभाव क्षीण करने का यही उत्तम तरीका है कि अपना प्रभाव अत्यधिक तेज बनाया जाए।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.14.1)
The Sun control the light-aura of constellation after rise and the light of the stars is diminished, simialry we destroy the impact of envious woman & man.
To diminish the impact of others, one should increase his radiance, energy, strength.
यावन्तो मा सपत्नानामायन्तं प्रतिपश्यथ। उद्यन्त्सूर्य इव सुप्तानां द्विषतां वर्च आ ददे॥
जिस प्रकार सूर्य उदित होकर, शयन करते हुए मनुष्य के तेज का हरण कर लेता है, उसी प्रकार मैं उन ईर्ष्यालुओं के तेज को हर लूँ, जो मेरी उन्नति को देखकर जलते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.14.2)
The way Sun abduct the energy of those who are sleeping, similarly I should abduct the energy aura of the envious who are jealous with my progress-growth.
अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त (7.15) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- सविता; छन्द :- अनुष्टुप्, 3 त्रिष्टुप्, 4 जगती।
अभि त्यं देवं सवितारमोण्योः कविक्रतुम्। अर्चामि सत्यसवं रत्नधामभि प्रियं मतिम्॥
द्यावा-पृथिवी के संरक्षक, सम्पूर्ण विश्व के उत्पादक, सत्य की प्रेरणा देने वाले, विद्वान, जगतकर्ता मनोहर पदार्थों को धारण करने वाले, सबके प्रिय तथा ध्यान करने योग्य सविता देव की हम वन्दना करते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.15.1)
Manoeuvre :: कुशलता; manipulation, device, racket, expedient.
We worship Savita Dev who is the patron of the heavens & earth, producer of the entire universe, inspire to speak the truth, learned-scholar, manoeuvre-manage and support all the attractive materials, dear to all, fit to meditate-concentrate.
ऊर्ध्वा यस्यामतिर्भा अदिद्युतत् सवीमनि। हिरण्यपाणिरमिमीत सुक्रतुः कृपात् स्वः॥
जिनका असीमित तेज, स्वेच्छा से ऊपर विस्तारित होता हुआ सभी स्थानों पर परिव्याप्त होता है। उत्तम कर्म करने वाले देव, जिनकी प्रेरणा से, सुनहरी रश्मियों (हाथों) से द्युलोक देने वाला सोम उत्पन्न होता है, ऐसे सविता देव की हम उपासना करते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.15.2)
We worship Savita Dev who perform excellent deeds, who's infinite Tej-aura (radiance) spread over all, willingly, pervading all places. By virtue of inspiration from him & his golden rays, Som evolve granting heavens.
सावीर्हि देव प्रथमाय पित्रे वर्माणमस्मै वरिमाणमस्मै।
अथास्मभ्यं सवितर्वार्याणि दिवोदिव आ सुवा भूरि पश्वः॥
हे सविता देव! जैसे आपने प्रारम्भ में उत्पन्न हुए व्यक्तियों को सभी महत्वपूर्ण पदार्थ दिए हैं। वैसे ही इस ऋत्विज को देह (पुत्र-पौत्रादि), श्रेष्ठता तथा अन्य पशु आदि प्रदान करें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.15.3)
Hey Savita Dev! The way you granted all important materials to humans who evolved first, simialry grant sons & grandsons, excellence, animals etc to this Ritviz.
दमूना देवः सविता वरेण्यो दधद् रत्नं दक्षं पितृभ्य आयूंषि।
पिबात् सोमं ममददेनमिष्टे परिज्मा चित् क्रमते अस्य धर्मणि॥
हे देव! आप सभी के प्रेरक, सर्वोत्तम तथा सभी को मनोवांछित पदार्थ प्रदान करते हैं। प्रचीनकाल के मनुष्यों को धन, शक्ति एवं आयुष्य प्रदान करने वाले हे देव! आप इस शोधित
सोम को अंगीकार-ग्रहण कर प्रसन्नता का अनुभव करें। वे गतिशील देव सभी जगह अबाधित गति से भ्रमण करते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.15.4)
Hey Dev! You inspire all and grant best desired material-goods, to all. Hey Dev! You provided wealth, strength and longevity to the ancient humans. Accept this sanctified Som and gladden. Dynamic Savita Dev move every where, without obstructions-obstecles.(09.08.2026)
अथर्ववेद, सविता सूक्त (7.16) :: ऋषि :- भृगु; देवता :- सविता; छन्द :- त्रिष्टुप्।
तां सवितः सत्यसवां सुचित्रामाहं वृणे सुमतिं विश्ववाराम्।
यामस्य कण्वो अदुहत् प्रपीनां सहस्रधारां महिषो भगाय॥
हे सदिता देव! हम सत्य प्रेरक, अलौकिक, सबकी रक्षा करने वाली, रमणीय, श्रेष्ठ एवं विविध धाराओं वाली उस बुद्धि की उपासना करते हैं, जिसे कण्व ऋषि ने प्राप्त किया है।(अथर्ववेद, सविता सूक्त 7.16.1)
Hey Savita Dev! We protect the intelligence which inspires to truth, is divine, protect all, is delightful, excellent and has different currents-branches, attained by Kavy Rishi.
अथर्ववेद, सविता प्रार्थना सूक्त (7.17) :: ऋषि :- भृगु; देवता :- सविता; छन्द :- त्रिष्टुप्।
बृहस्पते सविर्वर्धयैनं ज्योतयैनं महते सौभगाय।
संशितं चित् सन्तरं सं शिशाधि विश्व एनमनु मदन्तु देवाः॥
हे बृहस्पतिदेव तथा सविता देव! व्रत का पालन करने वाले याजक के दोषों का निवारण करके, उसे उन्नति करने की प्रेरणा दें। इस याजक को दूसरे उत्तम व्रतों के पालन द्वारा भाग्यशाली बनाने के निमित्त उद्बोधित करें। सम्पूर्ण देवतागण इस याजक का समर्थन करें।(अथर्ववेद, सविता प्रार्थना सूक्त 7.17.1)
उद्बोधित :: जगाया हुआ, चैतन्य किया हुआ, ज्ञान या बोध कराया हुआ, किसी बात का स्मरण कराया हुआ; awakened, inspired, enlightened, instructed.
Hey Brahaspati and Savita Dev! Remove the defects-weaknesses of the Yajak, who follow the resolve-fast and inspire him for progress. Awake the Yajak to become lucky by following other excellent fasts-resolve. All demigods-deities should support the Yajak.
अथर्ववेद, द्रविणार्थ प्रार्थना सूक्त (7.18) :: ऋषि :- भृगु; देवता :- सविता (पृथिवी, पर्जन्य); छन्द :- 1 त्रिपदार्षी गायत्री, 2 अनुष्टुप्, 3-4 त्रिष्टुप्।
धाता दधातु नो रयिमीशानो जगतस्पतिः। स नः पूर्णेन यच्छतु॥
विश्व को धारण करने वाले 'धातादेव' जगत् के ईश हैं। सम्पूर्ण कामनाओं की पूर्ति करने में सक्षम देव 'धाता' हमें अत्यधिक धन आदि प्रदान करें।(अथर्ववेद, द्रविणार्थ प्रार्थना सूक्त 7.18.1)
Supporter of the universe Dhata Dev is the God. Capable of accomplishing our all desires, Dhata Dev should grant us extreme wealth.
धाता दधातु दाशुषे प्राचीं जीवातुमक्षिताम्। वयं देवस्य धीमहि सुमतिं विश्वराधसः॥
सम्पूर्ण धन के अधिपति देव 'धाता' का हम उत्तम चित्त से चिन्तन करते हैं तथा उनसे प्रार्थना करते हैं कि वे हर्षित होकर हमें अक्षय जीवन शक्ति प्रदान करें।(अथर्ववेद, द्रविणार्थ प्रार्थना सूक्त 7.18.2)
Lord of entire wealth Dhata Dev is remembered by us from the depth of our heart and we pray to him to grant us imperishable life force gladly.
धाता विश्वा वार्या दधातु प्रजाकामाय दाशुषे दुरोणे।
तस्मै देवा अमृतं सं व्ययन्तु विश्वे देवा अदितिः सजोषाः॥
प्रजा की अभिलाषा करने वाले 'धाता देवता' याजक को उत्तम पदार्थ प्रदान करें। अदिति देवी तथा दूसरे देवों के साथ सम्पूर्ण देव उस याजक को अमृत प्रदान करें।(अथर्ववेद, द्रविणार्थ प्रार्थना सूक्त 7.18.3)
Dhata Dev who accomplish the desires of the populace, should grant best materials-goods to the Yajak. All demigods & Devi Aditi should grant elixir-nectar to the Yajak.
धाता रातिः सवितेदं जुषन्तां प्रजापतिर्निधिपतिर्नो अग्निः।
त्वष्टा विष्णुः प्रजया संरराणो यजमानाय द्रविणं दधातु॥
धारक, प्रेरक, मंगल करने वाले सविता देव, प्रजा के संरक्षक, पुरुषार्थ युक्त, प्रकाश रूप अग्नि देव, त्वष्टा देव, जगत् में संव्याप्त विष्णु भगवान् हमारी हवि स्वीकार करें, प्रजा के साथ हर्ष पूर्वक रहने वाले देव याजक को धन-सम्पदा प्रदान करें।(अथर्ववेद, द्रविणार्थ प्रार्थना सूक्त 7.18.4)
पुरुषार्थ युक्त :: परिश्रम या प्रयास :- hard-working, diligent, endeavouring, energetic, zealous effortful. चार लक्ष्य (धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष) :- purusharth-oriented, aligned with the four aims of life.
Supporter, inspirer, devoted to well being Savita Dev, guardian of the populace, aligned with the four aims of life Agni Dev in the form of light, Twasta Dev, Bhagwan Shri Hari Vishnu pervading the entire universe, should accept offerings. Living happily with the populace, they should grant wealth-prosperity to the Yajak.
अथर्ववेद, वृष्टि सूक्त (7.19) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- पर्जन्य अथवा पृथिवी; छन्द :-चतुष्पदा भुरिक् उष्णिक्, 2 त्रिष्टुप्।
प्र नभस्व पृथिवि भिन्द्धी 3 दं दिव्यं नभः। उद्नो दिव्यस्य नो धातरीशानो वि ष्या दृतिम्॥
हे धरती माता! आप हल के द्वारा भलि-भाँति जोतने पर वृष्टि के जल को भलि-भाँति ग्रहण करने के योग्य हो जाएँ। हे पर्जन्य! आप अलौकिक बादलों के माध्यम से उत्तम वर्षा करें।(अथर्ववेद, वृष्टि सूक्त 7.19.1)
Hey mother earth! You should be ready for ploughing, having socked rain water properly. Hey Parjany Dev! Shower rains properly through divine clouds.
न घ्रंस्तताप न हिमो जघान प्र नभतां पृथिवी जीरदानुः।
आपश्चिदस्मै घृतमित् क्षरन्ति यत्र सोमः सदमित् तत्र भद्रम्॥
जहाँ सोम आदि औषधियाँ होती हैं तथा जहाँ सोम को पूजा जाता है, वहाँ सभी का मंगल होता है। वहाँ 'हिम' कष्ट नहीं पहुँचाता, गर्मी असहनीय ताप नहीं देती तथा वर्षा समयानुसार होती है, जिसके फलस्वरूप धरती सम्पन्नता को प्राप्त करती है।(अथर्ववेद, वृष्टि सूक्त 7.19.1)
The place which has medicines like Som and Som is worshiped there, well being of all is ensured. There ice do not torture, scorching weather do not yield intolerable heat, rains occur at due time leading to prosperity of the earth.
अथर्ववेद, प्रजा सूक्त (7.20) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- धात, प्रजापति, पुष्टपति; छन्द :- जगती।
प्रजापतिर्जनयति प्रजा इमा धाता दधातु सुमनस्यमानः।
संजानानाः संमनसः सयोनयो मयि पुष्टं पुष्टपतिर्दधातु॥
प्रजापति देव पुत्र-पौत्र आदि प्रजाओं को पैदा करें। पोषणकर्ता धातादेव, श्रेष्ठ चित्त वाला बनाएँ। समस्त प्रजाएँ एकत्रित होकर, एकमत होकर तथा विवेकशील होकर एक उद्देश्य के निमित्त कार्य करें। पोषणकर्त्ता देव हमें पोषण प्रदान करें।(अथर्ववेद, प्रजा सूक्त 7.20.1)
Prajapati Dev should produce populace like sons & grandsons. Nurturer Dhata Dev should make us happy. Whole populace should work together, in unison, prudently for achieving goals-targets. Nourishing demigods should grant us nourishment.
अथर्ववेद, अनुमति सूक्त (7.21) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- अनुमति; छन्द :- अनुष्टुप्, 3 त्रिष्टुप्, 4 भुरिक् अनुष्टुप्, 5 जगत, 6 अति शाक्वरगर्भा जगती।
अन्वद्य नोऽनुमतिर्यज्ञं देवेषु मन्यताम्। अग्निश्च हव्यवाहनो भवतां दाशुषे मम॥
(कर्मों की) अनुमति (के अभिमानी) देवी (चन्द्रमा) आज हमारे अनुरूप होकर, हमारे यज्ञ के विषय में सम्पूर्ण देवगणों को जानकारी दें। अग्नि देवता भी हमारे द्वारा प्रदान की गई हवि को सम्पूर्ण देवताओं तक पहुँचाएँ।(अथर्ववेद, अनुमति सूक्त 7.21.1)
Chandr-Som Dev should provide the entire information pertaining to our Yagy to all demigods-deities. Agni Dev should carry forward the offerings-oblations made by us to all demigods-deities.(10.08.2026)
अन्विदनुमते त्वं मंससे शं च नस्कृधि। जुषस्व हव्यमाहुतं प्रजां देवि ररास्व नः॥
हे अनुमति नामक देवि! आप हमें मंगलकारी कृत्य करने की अच्छी बुद्धि प्रदान करें। आप अग्नि में समर्पित की गई आहुति को स्वीकार करके हमें उत्तम प्रजा आदि से सम्पन्न करें।(अथर्ववेद, अनुमति सूक्त 7.21.2)
Hey Anumati Devi! Grant us virtuous-pious intelligence for performing auspicious deeds. Accept the offerings made in fire and grant us excellent populace.
अनु मन्यतामनुमन्यमानः प्रजावन्तं रयिमक्षीयमाणम्।
तस्य वयं हेडसि मापि भूप सुमृडीके अस्य सुमतौ स्याम॥
हे अनुमंता पुंदेव! आप हम पर कोपित्त न हों, बल्कि सुख देने वाली बुद्धि से हमें पुत्र आदि तथा कभी न समाप्त होने वाला धन प्रदान करने की कृपा करें।(अथर्ववेद, अनुमति सूक्त 7.21.3)
Hey Anumanta Pun Dev! Don't be angry with us. Grant us intelligence to give us comforts-pleasure, sons and never ending wealth.
यत् ते नाम सुहवं सुप्रणीतेऽनुमते अनुमतं सुदानु।
तेना नो यज्ञं पिपृहि विश्ववारे रयिं नो धेहि सुभगे सुवीरम्॥
हे धन प्रदान करने वाली अनुमति देवि! श्रेष्ठ नीति वाली, आहुत करने के योग्य, मनचाहा फल प्रदान करने वाली आप हमारे यज्ञ को पूर्णता तक पहुँचाने की कृपा करें। हे वरण करने योग्य सौभाग्यशाली देवि! आप हमें श्रेष्ठ वीरों के साथ उत्तम धनादि भी प्रदान करें।(अथर्ववेद, अनुमति सूक्त 7.21.4)
Hey Anumati Devi, granting wealth! You adopt best policy, deserve worship, grant desired boons and accomplish our Yagy. Hey auspicious Devi deserving to be adopted! Grant us best-brave warriors and excellent wealth.
एमं यज्ञमनुमतिर्जगाम सुक्षेत्रतायै सुवीरतायै सुजातम्।
भद्रा ह्यस्याः प्रमतिर्बभूव सेमं यज्ञमवतु देवगोपा॥
हे अनुमति देवि! आप, हमारे इस विधि के अनुसार पूर्ण होने वाले यज्ञ की सुरक्षा करते हुए, संतानरूपी पुत्रफल प्रदान करने के निमित्त यहाँ पदार्पण करें। हे देवि! आपकी अनुकम्पा से ही उत्तम कर्म करने की प्रेरणा मिलती है।(अथर्ववेद, अनुमति सूक्त 7.21.5)
Hey Anumati Devi! Come here granting us son as reward, protecting the Yagy and accomplishing it, methodically. Hey Devi! Its by virtue of your mercy-blessing that we are inspired to conduct excellent Yagy.
अनुमतिः सर्वमिदं बभूव यत् तिष्ठति चरति यदु च विश्वमेजति।
तस्यास्ते देवि सुमतौ स्यामानुमते अनु हि मंससे नः॥
हे अनुमति देवि! आप इस स्थावर तथा जंगम विश्व में, अज्ञानतापूर्वक, कृत्य करने वालों तथा सद्बुद्धि पूर्वक कृत्य करने वालों में अनुमति रूप से प्रविष्ट होकर, हमें सन्मार्ग पर चलने के लिए आप हमारी बुद्धि को प्रेरित करें।(अथर्ववेद, अनुमति सूक्त 7.21.6)
Hey Anumati Devi! Inspire our intelligence to walk over the virtuous-righteous path, in this stable-static and dynamic universe; penetrating as Anumati-permission both as performing due to ignorance and making efforts through pious-virtuous intelligence.
अथर्ववेद, एको विभुः सूक्त (7.22) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- आत्मा; छन्द :- पराशक्वरी विराट् गर्भा जगती।
समेत विश्वे वचसा पतिं देव एको विभूरतिथिर्जनानाम्।
स पूर्व्यो नूतनमाविवासत् तं वर्तनिरनु वावृत एकमित् पुरु॥
हे बन्धुओं! आप सभी स्वर्गलोक के अधिपति सूर्यदेव की अभ्यर्थना करें। ये सूर्य देव नवजात प्राणियों के प्रधान अधिपति हैं तथा अतिथि के सदृश ही पूजा करने के योग्य हैं। ये सनातन सूर्य देव इस पितृभूत नवजात प्राणी को अपना मानकर इस पर अपनी अनुकम्पा बनाए रखें। ये देव विविध सन्मार्गों के संचालनकर्ता हैं।(अथर्ववेद, एको विभुः सूक्त 7.22.1)
Hey brothers! You all worship Sury Dev Lord of heavens. Sury Dev is the chief Lord-deity of the newly born living beings and deserve worship like a guest. Eternal Sury Dev should consider the newly born as Manes-Pitr and have mercy over him.
अथर्ववेद, ज्योति सूक्त (7.23) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- ब्रध्न, उषा; छन्द :- द्विपदा एकावसाना विराड् गायत्री, 2 त्रिपदा अनुष्टुप्।
अयं सहस्रमा नो दृशे कवीनां मतिज्योतिर्विधर्मणि॥
ये देवता सभी में आत्मा रूप से संव्याप्त है। ये सविता देव हमें हजारों वर्ष तक स्वस्थ जीवन व्यतीत करने का सामर्थ्य प्रदान करें। ज्ञानी पुरुषों में मानवीय, विविध सन्मार्गों के संचालन कर्त्ता, श्रेष्ठ बुद्धि एवं प्रकाश रूप में विद्यमान् देव हमें पुण्यकर्म में प्रेषित कर आयुष्य प्रदान करें।(अथर्ववेद, ज्योति सूक्त 7.23.1)
The demigods-deities pervade all as soul. Savita Dev should grant us power to survive with good health for thousands of years. Dev present in the enlightened with humanness, manger-controller of various virtuous paths, present as best intelligence and aura should; inspire us to perform virtuous deeds and bless us long life.
ब्रध्नः समीचीरुषसः समैरयन्। अरेपसः सचेतसः स्वसरे मन्युमत्तमाश्चिते गोः॥
ज्ञान प्रदान करने वाली, दुष्कर्मों का विनाश करने वाली, तेज से युक्त उषाएँ हमें महान् सविता देव की ओर प्रेषित करें।(अथर्ववेद, ज्योति सूक्त 7.23.2)
Let Ushas who grant us knowledge, destroy the wicked-evil deeds, possessing radiance-aura should move us to Savita Dev.
अथर्ववेद, दुष्वप्ननाशन सूक्त (7.24) :: ऋषि :- यम; देवता :- दुष्वप्ननाशन; छन्द :-अनुष्टुप्।
दौष्वप्न्यं दौर्जीवित्यं रक्षो अभ्वमराय्यः। दुर्णाम्नीः सर्वा दुर्वाचस्ता अस्मन्नाशयामसि॥
बुरे सपनों का आना, दूःखपूर्ण जीवन, हिंसा करने वालों के उपद्रव, आपदाओं का डर, बुरे नामों का उच्चारण तथा सभी तरह के दुष्ट भाषण आदि दोषों को हम बाहर निकालते हैं।(अथर्ववेद, दुष्वप्ननाशन सूक्त 7.24.1)
उपद्रव :: दुक्की, शैतान, दो, पिशाच, ताश की दुक्की, अशांति, बाधा, विकार, अव्यवस्था, विशृंखलता; disorder, deuce, disturbance.
Bad dreams, life full of pain-sorrow, disorder-disturbances causing violence, fear of disaster, pronouncing bad names and all sorts of evil speeches are pulled out-turned off by us.
अथर्ववेद, सविता सूक्त (7.25) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- सविता; छन्द :- त्रिष्टुप्।
यन्न इन्द्रो अखनद् यदग्निर्विश्वे देवा मरुतो यत् स्वर्काः।
तदस्मभ्यं सविता सत्यधर्मा प्रजापतिरनुमतिर्नि यच्छात्॥
जो फल हमें, देवराज इन्द्र, अग्नि देव, विश्वे देवा तथा मरुद्गण आदि प्रदान करते हैं, वह फल हमें, सत्य धर्मा-प्रजापति, अनुमति देवी तथा सूर्य देव प्रदान करें।(अथर्ववेद, सविता सूक्त 7.25.1)
The rewards-out put, granted to us Devraj Indr, Agni Dev, Vishwe Dev and Marud Gan etc., should be granted to us by Prajapati following truthfulness, Anumati Devi and Sury Dev.
अथर्ववेद, विष्णु सूक्त (7.26) :: ऋषि :- मेधातिथि; देवता :- विष्णु; छन्द :- त्रिष्टुप्।
ययोरोजसा स्कभिता रजांसि यौ वीर्यैर्वीरतमा शविष्ठा।
यौ पत्येते अप्रतीतौ सहोभिर्विष्णुमगन् वरुणं पूर्वहूतिः॥
जिनकी शक्ति से लोक-परलोक अविचल हैं, जो अत्यधिक शूरवीर हैं, जो अपनी शक्ति सम्पन्न प्रयासों के द्वारा अग्रगामी हैं, उन दोनों विष्णु तथा वरुण देव को यह यज्ञकर्त्ता आहुति समर्पित करता है।(अथर्ववेद, विष्णु सूक्त 7.26.1)
I make offerings to both Bhagwan Shri Hari Vishnu and Varun Dev in the Yagy, who constitute the force behind maintenance of Lok-Parlok (Next abode) undisturbed, being too brave-invincible, who make efforts at fast rate-pace remaining ahead.
यस्येदं प्रदिशि यद् विरोचते प्र चानति वि च ष्टे शचीभिः।
पुरा देवस्य धर्मणा सहोभिर्विष्णुमगन् वरुणं पूर्वहूतिः॥
जिनकी अनुमति से सम्पूर्ण विश्व दीप्तिमान् हो रहा है अर्थात् चारों भुवन प्रकाशित हो रहे हैं तथा जिन्होंने श्रेष्ठ रीति से प्राण अधान (धारण) किये हैं तथा जो अपने धर्म-कर्त्तव्य, पराक्रम तथा शक्तियों से अवलोकन करते हैं, उन विष्णु था वरुण देव को आव्हाहित करके हम आहुति समर्पित करते हैं।(अथर्ववेद, विष्णु सूक्त 7.26.2)
पराक्रम :: शक्ति, विक्रम, प्रभाव, सत्ता, अधिकार, बल, वश, साहस, छाती, प्रताप; courage, might, power.
We invoke Bhagwan Shri Hari Vishnu & Varun Dev, by virtue of who's permission the whole universe-world is illuminated, by whom the Air Vital is maintained, who watch-view us with their Dharm-duty, power-might.(11.08.2026)
अथर्ववेद, विष्णु सूक्त (7.27) :: ऋषि :- मेधातिथि; देवता :- विष्णु; छन्द :- त्रिष्टुप्, 2 त्रिपदा विराड् गायत्री, 3 त्र्यवसाना षट्पदा विराट् शक्वरी, 4-7 गायत्री।
विष्णोर्नु कं प्रा वोचं वीर्याणि यः पार्थिवानि विममे रजांसि।
यो अस्कभायदुत्तरं सधस्थं विचक्रमाणस्त्रेधोरुगायः॥
हम सभी जगह संव्याप्त विष्णु के सुख में वृद्धि करने वाले पुरुषार्थ का बखान करते हैं। इन्होंने अनेक प्रकार से प्रशंसित, तीन पदों द्वारा भूलोक, द्युलोक तथा अन्तरिक्ष लोक की रमणीय रचना की और सर्वोत्तम द्युलोक में अपने आप को विराजमान किया है।(अथर्ववेद, विष्णु सूक्त 7.27.1)
We appreciate the might-power of Bhagwan Shri Hari Vishnu who pervade all places and increase the comforts-pleasure. He created the appreciable, delightful three places viz earth, heavens and the space-sky with three steps and established himself in the Ultimate-best heavens.
प्र तद् विष्णु स्तवते वीर्याणि मृगो न भीमः कुचरो गिरिष्ठाः।
परावत आ जगम्यात् परस्याः॥
महान् विष्णु भगवान् के गुणों का बखान करने से उनके विलक्षण पराक्रमों का दर्शन होता है। जैसे विशालकाय सिंह, पहाड़ तथा गुफा आदि समस्त जगहों में भ्रमण करता हुआ, अत्यंत त्वरित गति से कहीं से कहीं पहुँचने में सक्षम होता है, वैसे ही स्मरण मात्र से दूर से दूर रहने वाले विष्णु देव निकट आ जाते हैं।(अथर्ववेद, विष्णु सूक्त 7.27.2)
Description of the great qualities of Bhagwan Shri Hari Vishnu demonstrate his amazing might & power. The way a giant lion roam mountains, caves etc and is capable of reaching any place with accelerated speed, similarly just by remembering Bhagwan Shri Hari Vishnu comes close from farthest places.
यस्योरुषु त्रिषु विक्रमणेष्वधिक्षियन्ति भुवनानि विश्वा।
उरु विष्णो वि क्रमस्वोरु क्षयाय नस्कृधि। घृतं घृतयोने पिब प्रप्र यज्ञपतिं तिर॥
हे विष्णु भगवान्! आप तीनों लोकों में भ्रमण करते हैं। सम्पूर्ण भुवनों में आप निवास करते हैं। हे देव! आप हमें भी साधनों के साथ निवास स्थान प्रदान करें। हे अग्नि रूप विष्णु देव! इस यज्ञ में समर्पित घृत को स्वीकार करके आन्नदित होकर आप याजक को समृद्धि प्रदान करें।(अथर्ववेद, विष्णु सूक्त 7.27.3)
Hey Bhagwan Shri Hari Vishnu! You roam in the three abodes. Reside in all abodes. Hey Dev! Grant us residence with all means of livelihood-comforts. Hey Bhagwan Shri Hari Vishnu in the form of Agni-fire! Accept this offering of Ghee in the Yagy fire and grant prosperity to the Yajak on being happy.
इदं विष्णुर्वि चक्रमे त्रेधा नि दधे पदा। समूढमस्य पांसुरे॥
सभी जगह व्याप्त विष्णु देव इस विश्व में विचक्रमण कर रहे हैं। उन्होंने अपने चरण को तीन प्रकार से रखा। इनके चरण में तीनों लोक समाहित हो गए हैं।(अथर्ववेद, विष्णु सूक्त 7.27.4)
विचक्रमण :: विस्तृत गति, चलना, विचरना, पैर रखना (पदन्यास); moving with high speed, putting foot.
समाहित :: integrated, merged, included, absorbed, contained, immersed.
Pervading all place Bhagwan Shri Hari Vishnu is moving with high speed in the universe. HE placed his foot in three ways and the three abodes immersed in HIM.
त्रीणि पदा वि चक्रमे विष्णुर्गोपा अदाभ्यः। इतो धर्माणि धारयन्॥
दूसरों के प्रभाव में आने वाले, रक्षा करने वाले, सर्वत्र व्यापक विष्णु भगवान् ने तीन चरणों को इस विश्व में रखा है तथा तीनों लोकों को धर्म के साथ धारण किया है।(अथर्ववेद, विष्णु सूक्त 7.27.5)
Having influence over all, protector, pervading all places Bhagwan Shri Hari Vishnu support Dharm in the three abodes (earth, heavens, nether world).
विष्णोः कर्माणि पश्यत यतो व्रतानि पस्पशे। इन्द्रस्य युज्यः सखा॥
हे मनुष्यों! आप सभी सम्पूर्ण जगत् में व्याप्त विष्णु देव के कार्य (स्थान) को देखें। जहाँ से ये समस्त गुण धर्मों को देखते हैं। ये देवराज इन्द्र के प्रिय सखा हैं।(अथर्ववेद, विष्णु सूक्त 7.27.6)
Hey humans! Look at the place-location of Bhagwan Shri Hari Vishnu pervading the entire universe, where HE watch all Dharm-activities. HE is the dear companion of Devraj Indr.
तद् विष्णोः परमं पदं सदा पश्यन्ति सूरयः। दिवीव चक्षुराततम्॥
दृष्टिवंत, विद्वान् लोग, भगवान् विष्णु के परमधाम का प्रत्यक्ष दर्शन वैसे ही करते हैं, जैसे स्वर्गलोक में विद्यमान् सूर्य अपने चक्षुओं से सभी मनुष्यों का अवलोकन करता है।(अथर्ववेद, विष्णु सूक्त 7.27.7)
दृष्टिवंत :: बुद्धिमान्, ज्ञानी, जिसे सब कुछ दिखाई दे, बुद्धिमान्, अतीन्द्रियदर्शी; blessed with insight, clairvoyant.
Clairvoyant, learned-scholars see the Ultimate abode of Bhagwan Shri Hari Vishnu clearly, the way Sury Dev present in the heavens looks at the humans.
दिवो विष्ण उत वा पृथिव्या महो विष्ण उरोरन्तरिक्षात्।
हस्तौ पृणस्व बहुभिर्वसव्यैराप्रयच्छ दक्षिणादोत सव्यात्॥
हे भगवान् विष्णु! स्वर्गलोक, पृथ्वीलोक तथा विशाल अन्तरिक्ष से अत्यधिक साधन आप अपने दोनों करों में भरकर हम सभी को प्रदान करें।(अथर्ववेद, विष्णु सूक्त 7.27.8)
Hey Bhagwan Shri Hari Vishnu! Grant all means of extreme comforts-livelihood to us by filling them in both hands.
अथर्ववेद, इडा सूक्त (7.28) :: ऋषि :- मेधातिथि; देवता :- इडा; छन्द :- त्रिष्टुप्।
इडैवास्माँ अनु वस्तां व्रतेन यस्याः पदे पुनते देवयन्तः।
घृतपदी शक्वरी सोमपृष्ठोप यज्ञमस्थित वैश्वदेवी॥
देवगणों के सदृश व्यवहार करने वाले याजक जिस गाय के पैरों में स्वच्छ होते हैं; वे सोमपृष्ठा, फलदायी सामर्थ्य वाली, घृतपदी, सम्पूर्ण देवगणों से सम्बन्धित इडा (वाणी) हमारे यज्ञ को सभी जगह परिव्याप्त (प्रकाशित) करें। यह गौ वैसा ही करे, जिससे हमारे कर्म उत्तम फल देने वाले हों।(अथर्ववेद, इडा सूक्त 7.28.1)
घृतपदी :: जिसके पैर या मार्ग घी (घृत) से सराबोर हों या जिससे घी टपकता हो, इला (Ila Devi) देवी।
The Yajak which cleansed like the behaviour of demigods-deities, under the feet of the cow, which is capable of granting rewards-output, is Ghratpadi-Ila related with all demigods-deities, showing the impact of our Yagy every where. This cow should act in such a way that we attain best output of our deeds-endeavours.
अथर्ववेद, स्वस्ति सूक्त (7.29) :: ऋषि :- मेधातिथि; देवता :- वेद; छन्द :- त्रिष्टुप्।
वेदः स्वस्तिर्दुघणः स्वस्तिः परशुर्वेदिः परशुर्नः स्वस्ति।
हविष्कृतो यज्ञिया यज्ञकामास्ते देवासो यज्ञमिमं जुषन्ताम्॥
वेद (या दर्भ समूह) हमारा मंगल करने वाले हों। सुथार के औजार, काष्ठ काटने वाला कुल्हाड़ा, कुशा काटने वाली दराँती, गँड़ासा (फरसा) आदि हमारे निमित्त मंगलकारी हों। यह सभी हवि निर्मित करने वाले, यज्ञ करने वाले याजक की सहायता करें।(अथर्ववेद, स्वस्ति सूक्त 7.29.1)
Ved (or group of Durva Grass) should resort to our welfare. The tools of carpenter i.e., axe for cutting wood, sickle, chopper etc. should be auspicious to us. All these should help the preparers of offerings, Yagy performer Yajak.
अथर्ववेद, अग्नाविष्णू सूक्त (7.30) :: ऋषि :- मेधातिथि; देवता :- अग्नाविष्णू; छन्द :- त्रिष्टुप्।
अग्नाविष्णू महि तद् वां महित्वं पाथो घृतस्य गुह्यस्य नाम।
दमेदमे सप्त रत्ना दधानौ प्रति वां जिह्वा घृतमा चरण्यात्॥
हे अग्ने तथा विष्णु भगवान्! एक जगह रहने वाले आप दोनों देवताओं का अत्यंत माहात्म्य है। आप दोनों देवता गुह्यघृत का सेवन करते हैं। आप ऋत्विजों के गृह में सप्त रत्नों को धारण करते हैं। आप दोनों की अलौकिक जिह्वा होमे हुए घृत का स्वाद लें।(अथर्ववेद, अग्नाविष्णू सूक्त 7.30.1)
Hey Agni Dev & Bhagwan Shri Hari Vishnu! Both of you living together possessing greatness-glory. Both of you enjoy-consume Ghee. You hold the seven jewels in the house of the Ritviz. Your tongue should enjoy the Ghee used as offerings in the Yagy-Hawan.
अग्नाविष्णू महि धाम प्रियं वां वीथो घृतस्य गुह्या जुषाणौ।
दमेदमे सुष्टुत्या वावृधानौ प्रति वां जिह्वा घृतमुच्चरण्यात्॥
हे अग्ने तथा विष्णु भगवान्! आप दोनों का स्थान अत्यंत प्रिय है। आप दोनों गुह्य रस का पान करते हैं। आप हर एक गृह में स्तवनों के माध्यम से वृद्धि करते हैं। आप जीभ द्वारा गुह्यघृत का आस्वादन करें।(अथर्ववेद, अग्नाविष्णू सूक्त 7.30.2)
गुह्य रस :: secret-confidential essence, mystical nectar, esoteric delight-sentiment. It refers to a profound, hidden spiritual joy or inner meaning that is kept confidential or understood only through deep experience.
Hey Agni Dev & Bhagwan Shri Hari Vishnu! Your residence is very dear. Both of you drink the mystical nectar. You grow in every house through prayers-Satwan. Let your tongues enjoy the mystical elixir-nectar.(12.08.2026)
अथर्ववेद, अञ्जन सूक्त (7.31) :: ऋषि :- भृग्वङ्गिरा; देवता :- द्यावा-पृथिवी, मित्र, ब्रह्मणस्पति; छन्द :- बृहती।
स्वाक्तं मे द्यावापृथिवी स्वाक्तं मित्रो अकरयम्।
स्वाक्तं मे ब्रह्मणस्पतिः स्वाक्तं सविता करत्॥
पृथ्वी तथा अन्तरिक्ष, सूर्यदेवता, ब्रह्मणस्पति, सविता देव; ये सभी हमारे नेत्रों की स्वस्थता के लिए कृपा करके अञ्जन प्रदान करें।(अथर्ववेद, अञ्जन सूक्त 7.31.1)
Earth & space-sky, Sury Devta, Brahman Spati and Savita Dev should grant us collyrium for the health of our eyes.
अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त (7.32) :: ऋषि :- भृग्वङ्गिरा; देवता :- इन्द्र; छन्द :- भुरिक् त्रिष्टुप्।
इन्द्रोतिभिर्बहुलाभिर्नो अद्य यावच्छ्रेष्ठाभिर्मघवञ्छूर जिन्व।
यो नो द्वेष्ट्यधरः सस्पदीष्ट यमु द्विष्मस्तमु प्राणो जहातु॥
हे देवराज इन्द्र! आप अपने विविध प्रकार के सुरक्षा करने वाले साघनों के माध्यम से हमारा संरक्षण करें। हे धनवान्, पराक्रमी शूर (वीर)! हमसे ईर्ष्या करने वाले अधोगति को प्राप्त हों तथा हमारे शत्रुओं का विनाश हो।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.32.1)
Hey Devraj Indr! Protect us through your various safety means-measures. Hey wealthy, mighty warrior! Those who are envious to us should attain down fall and our enemies should be eliminated.
अथर्ववेद, दीर्घायु सूक्त (7.33) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- आयु; छन्द :- अनुष्टुप्।
उप प्रियं पनिप्नतं युवानमाहुतीवृधम्। अगन्म बिभ्रतो नमो दीर्घमायुः कृणोतु मे॥
सर्वोत्तम, स्तवनीय, युवा अग्नि देवता के निकट हम हविष्यान्न लेकर जाते हैं। वे विनय शीलता पूर्वक समर्पित की गई हमारी हवियों से हर्षित होकर हमें दीर्घजीवी बनाएँ।(अथर्ववेद, दीर्घायु सूक्त 7.33.1)
We carry offerings of food materials to best, worshipable, young Agni Dev. He should make us long lived by accepting our offerings made politely.
(अथर्ववेद, दीर्घायु सूक्त 7.34.1) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- मरुद्गण, पूषा, बृहस्पति; छन्द :- पथ्यापंक्ति।
सं मा सिञ्चन्तु मरुतः सं पूषा सं बृहस्पतिः।
सं मायमग्निः सिञ्चतु प्रजया च धनेन च दीर्घमायुः कृणोतु मे॥
मरुत् देव हमें धन के साथ प्रजा भी प्रदान करें। ब्रह्मण स्पति, अग्नि देवता तथा पूषा देव हमको उत्तम संतति तथा प्रचुर मात्रा में धन-सम्पदा प्रदान करके हमें दीर्घजीवी बनाएँ।(अथर्ववेद, दीर्घायु सूक्त 7.34.1)
Marud Gan should grant us wealth and populace-subjects. Brahman Spati, Agni Dev and Pusha Dev should grant us best progeny and sufficient wealth & prosperity.
अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त (7.35) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- जातवेदा; छन्द :- जगती।
अग्ने जातान् प्र णुदा मे सपत्नान् प्रत्यजाताञ्जातवेदो नुदस्व।
अधस्पदं कृणुष्व ये पृतन्यवोऽनागसस्ते वयमदितये स्याम॥
हे अग्नि देवता! आप हमारे शत्रुओं का संहार कर दें। हे सब कुछ जानने वाले (जातवेदा) अग्नि देव! आप भविष्य में होने वाले शत्रुओं का विनाश करें। जो शत्रु हमसे संग्राम करने के निमित्त आतुर हैं, आप उन सभी शत्रुओं को अधोगति प्रदान करें। आपकी अनुकम्पा द्वारा हम क्रोघरहित, पाप रहित होकर रहे तथा कभी निर्धनता को प्राप्त न हों।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.35.1)
Hey Agni Dev! Destroy our enemies. Hey Jat Veda Agni Dev aware of every thing! Destroy our enemies, who evolve in future. Our enemy who is anxious to fight us too should attain down fall. By virtue of your mercy, we should attain freedom from anger, sinlessness and never face poverty.
अथर्ववेद, सपत्नीनाशन सूक्त (7.36) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- जातवेदा: छन्द :- अनुष्टुप् 3 त्रिष्टुप्।
प्रान्यान्त्सपत्नान्त्सहसा सहस्व प्रत्यजाताञ्जातवेदो नुदस्व।
इदं राष्ट्रं पिपृहि सौभगाय विश्व एनमनु मदन्तु देवाः॥
हे जात वेदा अग्नि देव! आप हमारे विरुद्ध व्यवहार करने वाले शत्रुओं का संहार करें। जो शत्रु अभी उत्पन्न नहीं हुए है उनका या भविष्य में जो प्रकट होने वाले हैं उन शत्रुओं का आप संहार करें। आप इस राज्य को धन-धान्य से परिपूर्ण तथा सौभाग्यशाली बनाएँ। सम्पूर्ण देवता गण इसका समर्थन करें।(अथर्ववेद, सपत्नीनाशन सूक्त 7.36.1)
Hey Jat Veda Agni Dev! Destroy our enemies who act against us. Destroy our enemies who are yet to evolve or those who are to appear in future. Make this state full of wealth & food grains, lucky-auspicious. All demigods should support this.
इमा यास्ते शतं हिराः सहस्रं धमनीरुत। तासां ते सर्वासामहमश्मना बिलमप्यधाम्॥
हे नारी! हम तुम्हारी सौ नाड़ियों एवं हजार धमनियों का मुँह ग्रावा द्वारा बन्द करते हैं।(अथर्ववेद, सपत्नीनाशन सूक्त 7.36.2)
Hey woman! We block the mouth of your hundred nerves and one thousand arteries with stones.
परं योनेरवरं ते कृणोमि मा त्वा प्रजाभि भून्मोत सूनुः।
अस्वं 1 त्वाप्रजसं कृणोम्यश्मानं ते अपिधानं कृणोमि॥
तुम्हारे गर्भ स्थान से जो दूर हैं, उन्हें निकट करते हैं। इससे तुम्हें प्राणवान् संतति की प्राप्ति हो। ग्रावा को तुम्हारे अच्छादन के रूप में विद्यमान् करता हूँ।(अथर्ववेद, सपत्नीनाशन सूक्त 7.36.3)
We bring one close to you, who is away from your womb. By this you should have a living progeny. I present stone for covering you.
अथर्ववेद, अञ्जन सूक्त (7.37) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- अक्षि; छन्द :- अनुष्टुप्।
अक्ष्यौ नौ मधुसंकाशे अनीकं नौ समञ्जनम्। अन्तः कुणुष्व मां हृदि मन इन्नौ सहासति॥
हे पत्नी! हम दोनों की आँखों में आपसी मधुरता (स्नेह) का भाव तथा अपनेपन का भाव हो। हमारे आँखों में पवित्रता का अञ्जन रहे। हमारे चित्त तथा हृदय एक जैसी धारणा वाले हों।(अथर्ववेद, अञ्जन सूक्त 7.37.1)
Hey wife! Both of us love in our eyes and oneness. Our eyes should have collyrium of piousness. Our psyche-mood and heart should be alike.
अथर्ववेद, वास सूक्त (7.38) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- वास; छन्द :- अनुष्टुप्।
अभित्वा मनुजातेन दधामि मम वाससा। यथासो मम केवलो नान्यासां कीर्तयाश्चन॥
हे स्वामिन्! आप हमेशा मेरे ही होकर रहें। मैंने मनोयोगपूर्वक जो कपड़े तैयार किए हैं, उन कपड़ों को मैं आपको प्रदान करती हूँ तथा अपने प्रेम द्वारा आपको अपने अधीन करके दूसरी जगह जाने से रोकती हूँ।(अथर्ववेद, वास सूक्त 7.38.1)
Hey lord-husband! You should remain mine. I offer you the cloths-dress which I have prepared-stitched for you whole heartedly. I bring you under my control with love and stop your from going else where.(13.08.2026)
अथर्ववेद, केवलपति सूक्त (7.39) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- आसुरी वनस्पति; छन्द :- अनुष्टुप्, 3 चतुष्पदा उष्णिक्।
इंद खनामि भेषजं मां पश्यमभिरोरुदम्। परायतो निवर्तनमायतः प्रतिनन्दनम्॥
मैं इस औषधि को खोदती हूँ, क्योंकि यह औषधि हमें अपने पति के अनुरूप बनाने में सक्षम हैं। यह पति को अन्यत्र जाने से रोकने वाली है। जिसके फलस्वरूप वैवाहिक जीवन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होता है।(अथर्ववेद, केवलपति सूक्त 7.39.1)
I dig this medicine, since it helps me in making my husband favourable to me. It stops the husband from going else where. By virtue of which our marital life become happy-joyful.
येना निचक्र आसुरीन्द्रं देवेभ्यस्परि। तेना नि कुर्वे त्वामहं यथा तेऽ सानि सुप्रिया॥
इस आसुरी नामक औषधि या पदार्थ की शक्ति के द्वारा देवराज इन्द्र सम्पूर्ण देवगणों से अत्यधिक वर्चस्वी बनें। इस औषधि के द्वारा मैं अपने स्वामी (पति) को अत्यंत वर्चस्वी बनाकर, उनकी सहधर्मिणी बनकर उन्नति करूँगी अर्थात् सुख पूर्वक निवास करूँगी।(अथर्ववेद, केवलपति सूक्त 7.39.2)
आसुरी-राई के आयुर्वेदिक गुण प्रकृति :- यह स्वाद में तीखी, कड़वी और तासीर में बहुत गर्म होती है।
दोष कर्म :- यह शरीर में बढ़े हुए कफ और वात दोष को शांत करने में मदद करती है।विशेष लाभ :- यह पाचन सुधारने, भूख बढ़ाने और सूजन या कृमि विकारों को दूर करने के लिए उपयोग की जाती है।
वर्चस्व :: प्रधानता, प्रभाव; supremacy, predominance.
Devraj Indr should become supreme-extremely powerful as compared to other demigods by consuming this medicine called Asuri. I will make my husband very strong and enjoy life with him by the impact of this medicine-Asuri.
प्रतीची सोममसि प्रतीच्युत सूर्यम्। प्रतीची विश्वान् देवान् तां त्वाच्छावदामसि॥
हे शंखपुष्पी औषधे! सोम देव, सूर्य देव तथा सम्पूर्ण देवगणों को समक्ष करने के निमित्त आपकी सहायता प्राप्त करने की अभिलाषा करता हूँ।(अथर्ववेद, केवलपति सूक्त 7.39.3)
शंखपुष्पी :: यह मुख्य रूप से याददाश्त बढ़ाने, मानसिक तनाव व चिंता को दूर करने और तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) को शांत व संतुलित रखने के लिए उपयोग की जाती है।
स्मरण शक्ति व एकाग्रता :- यह दिमाग की कार्यक्षमता और फोकस को सुधारने में मदद करती है।
तनाव व अनिद्रा से राहत :- मानसिक थकान, एंग्जायटी (चिंता) और नींद न आने की समस्या को कम करती है।
पाचन तंत्र :- पेट की गैस और अपच जैसी समस्याओं में भी यह लाभदायक है।
ब्लड शुगर नियंत्रण :- इसके चूर्ण का सेवन डायबिटीज के मरीजों में शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक होता है।
उपयोग :- इसके चूर्ण को 3 से 6 ग्राम गुनगुने पानी या दूध के साथ ले सकते हैं।
Hey Shankh Pushi! I seek your help to invoke Som Dev, Sury Dev & all demigods-deities.
अहं वदामि नेत् त्वं सभायामह त्वं वद। ममेदसस्त्वं केवलो नान्यासां कीर्तयाश्चन॥
हे स्वामिन्! सभा में भले ही सिर्फ आप बोलें, लेकिन गृह में मैं भी बोलूँगी, मेरी बात को श्रवण करके आप उसका समर्थन करें। आप हमेशा मेरे ही होकर रहें तथा किसी अन्य स्त्री के नाम का आप स्मरण भी न करें।(अथर्ववेद, केवलपति सूक्त 7.39.4)
Hey Lord-husband! You may speak in the council but only I will speak at home. Listen to me and support me. You should be devoted to me and never think of any other women.
यदि वासि तिरोजनं यदि वा नद्यस्तिरः। इयं ह मह्यं त्वामोषधिर्बद्ध्वेव न्यानयत्॥
हे स्वामिन्! यदि आपको किसी जंगल आदि में प्रस्थान करना पड़े या नदी के पार जाना पड़े, तब भी यह औषधि आपको बंधन युक्त करके मेरे समक्ष उपस्थित करे।(अथर्ववेद, केवलपति सूक्त 7.39.5)
Hey husband! Whether you are in the jungle of cross the river, this medicine should tie you and bring you back to me.
Rai-Opinion & Shankh Pushi are used by the women to their husbands under their control.
अथर्ववेद, आपः सूक्त (7.40) :: ऋषि :- प्रस्कण्व; देवता :- सुपर्ण, वृषभ; छन्द :- त्रिष्टुप्।
दिव्यं सुपर्ण पयसं बृहन्तमपां गर्भ वृषभमोषधीनाम्।
अभीपतो वृष्ट्या तर्पयन्तमा नो गोष्ठे रयिष्ठां स्थापयाति॥
औषधियों की वृद्धि करने वाले, जल के बीच में जगत् को संतुष्टि प्रदान करने वाले, श्रेष्ठ चित्त वाले, जलवृष्टि के माध्यम से जीवधारियों को शांति प्रदान करने वाले सरस्वान् देव को इन्द्र देव हमारे गोष्ठ में प्रतिष्ठित करें।(अथर्ववेद, आपः सूक्त 7.40.1)
सरस्वान् :: नदी देवता या जल के देवता हैं, जिन्हें जल और उर्वरता का प्रतीक माना गया है।
Let Devraj Indr bring Saraswan Dev to our shed, who increase the growth of medicines, grant satisfaction to the universe with water, has best psyche-mood and grant solace to living being through rain showers.
अथर्ववेद, सरस्वान् सूक्त (7.41) :: ऋषि :- प्रस्कण्व; देवता :- सरस्वान्; छन्द :- त्रिष्टुप्, 1 भुरिक् त्रिष्टुप्।
यस्य व्रतं पशवो यन्ति सर्वे यस्य व्रत उपतिष्ठन्त आपः।
यस्य व्रते पुष्टपतिर्निविष्टस्तं सरस्वन्तमवसे हवामहे॥
जिन सरस्वान् देव के कर्मों का सम्पूर्ण जानवर अनुकरण करते हैं तथा सभी जल आपस में मिलते हैं, वर्षा करना तथा वृद्धि करना जिनके वश में हैं, जिन सरस्वान् देव के कर्मों में सभी वस्तुओं के पोषण पति स्थित हैं, सुरक्षा के उद्देश्य से तथा शांति प्राप्त करने के उद्देश्य से हम उन सरस्वान् देव को आमंत्रित करते हैं।(अथर्ववेद, सरस्वान् सूक्त 7.41.1)
All animals follow the efforts-actions of Saraswan Dev, water from all sources meet due to him, showering & increasing the quantum of rain is under his control. He is the deity of growth-nourishment. We invoke him for protection and peace.
आ प्रत्यञ्चं दाशुषे दाश्वंसं सरस्वन्तं पुष्टपतिं रयिष्ठाम्।
रायस्पोषं श्रवस्युं वसाना इह हुवेम सदनं रयीणाम्॥
पोषण पति, धन स्थान में विद्यमान् धन के अधिपति, ऋत्विजों को धान्य प्रदान करने की कामना वाले हविदाता से हर्षित हो। उनके अभिमुख होकर अभीष्ट की पूर्ति करने वाले सरस्वान् की हम आहुति द्वारा शुश्रूषा करते हुए उनको आमंत्रित करते हैं।(अथर्ववेद, सरस्वान् सूक्त 7.41.2)
Deity of nourishment-growth, deity of wealth at the treasure, should become happy-pleased with the Ritviz who make offerings to them. We invoke Saraswan Dev by making offerings and serving him, who look at the Ritviz and accomplish their desires.
अथर्ववेद, सुपर्ण सूक्त (7.42) :: ऋषि :- प्रस्कण्व; देवता :- श्येन; छन्द :- जगती, 2 त्रिष्टुप्।
अति धन्वान्यत्यपस्ततर्द श्येनो नृचक्षा अवसानदर्शः।
तरन् विश्वान्यवरा रजांसीन्द्रेण सख्या शिव आ जगम्यात्॥
सम्पूर्ण प्राणियों के कर्मों के साक्षी, प्रशंसा करने योग्य गति वाले, असीम स्वर्गलोक में दीप्तिमान् होने वाले, रेगिस्तानों में अनुकम्पा करके जलवृष्टि करने वाले सूर्य देव अपने सखा देवराज इन्द्र को स्वर्गलोक से नीचे के लोकों का अतिक्रमण कर, हमारे नए गृह बनाने के स्थान में लाएँ।(अथर्ववेद, सुपर्ण सूक्त 7.42.1)
Sury Dev who is the witness of the endeavours of all living beings, deserve appreciation, illuminate in the vast endless heavens, shower rains in the deserts, moves to the abodes below the heavens, bring his companion Devraj Indr to the site of our new house.
श्येनो नृचक्षा दिव्यः सुपर्णः सहस्त्रपाच्छतयोनिर्वयोधाः।
स नो नि यच्छाद् वसु यत् पराभृतमस्माकमस्तु पितृषु स्वधावत्॥
असंख्य रश्मियों वाले, असीमित कर्म फलों वाले, रमणीय गति वाले, अन्न को धारण करने वाले सूर्य देव हमें दीर्घकाल तक जीवित रहने वाला बनाएँ तथा हमारे द्वारा समर्पित किए गए धन अथवा आहुति हमारे पितरों हेतु तृप्तिदायक अर्थात् शांति प्रदान करने वाले हों।(अथर्ववेद, सुपर्ण सूक्त 7.42.1)
Sury Dev who has infinite rays, having unlimited output of endeavours, has delightful motion, possess-support food grains, should make us long lived. Wealth offered by us or the oblations made by us should grant satisfaction to our manes-Pitr Gan and result in solace-peace.
अथर्ववेद, पापमोचन सूक्त (7.43) :: ऋषि :- प्रस्कण्व; देवता :- सोमारुद्र; छन्द :- त्रिष्टुप्।
सोमारुद्रा वि वृहतं विषूचीममीवा या नो गयमाविवेश।
बाधेथां दूरं निर्ऋतिं पराचैः कृतं चिदेनः प्र मुमुक्तमस्मत्॥
हे सोम तथा रुद्र देव! आप विषूचिका (हैजे) रोग तथा अमीवा (आँव) रोग को हमारे गृह से विनष्ट करें। हमारे द्वारा किए गए दुष्कर्मों को तथा व्याधि की कारणभूत पिशाचिनी को दूरस्थ ले जाकर विनष्ट करें।(अथर्ववेद, पापमोचन सूक्त 7.43.1)
Hey Som & Rudr Dev! Keep the ailments named Cholera and Dysentery away from our home. Destroy the out come of wicked-sinful deeds, away from us and destroy them.
सोमारुद्रा युवमेतान्यस्मद् विश्वा तनूषु भेषजानि धत्तम्।
अव स्यतं मुञ्चतं यन्नो असत् तनूषु बद्धं कृतमेनो अस्मत्॥
हे सोम तथा रुद्र गण! आप हमारे शरीर में व्याधियों को विनष्ट करने वाली औषधियों को प्रतिष्ठित करें, शरीर में संव्याप्त पापरूपी रोगों को शरीर से पृथक् करके उन्हें विनष्ट करें।(अथर्ववेद, पापमोचन सूक्त 7.43.2)
Hey Som & Rudr Dev! Establish the medicines in our body which destroy the diseases. Destroy-remove the diseases pervading our body in the form of sins.(14.08.2026)
अथर्ववेद, वाक् सूक्त (7.44) :: ऋषि :- प्रस्कण्व; देवता :- वाक्; छन्द :- त्रिष्टुप्।
शिवास्त एका अशिवास्त एकाः सर्वा बिभर्षि सुमनस्यमानः।
तिस्रो वाचो निहिता अन्तरस्मिन् तासामेका वि पपातानु घोषम्॥
हे वाक्देव! आपके कुछ शब्द कल्याण करने वाले होते हैं जो कि शुभ कहे जाते हैं तथा कुछ शब्द अकल्याणकारी होते हैं जो कि अशुभ कहे जाते हैं। उत्तम चित्त वाले आप दोनों प्रकार की वाणियों को धारण करें। जो शब्दोच्चारण करते हैं उनके भीतर वाणी के तीन प्रकार अथवा भाग (परा, पश्यन्ती तथा मध्यमा) स्थित रहते हैं, जबकि सुनने वाले के पास चौथाई भाग (वैखरी) प्रकट होकर जाता है।(अथर्ववेद, वाक् सूक्त 7.44.1)
अकल्याणकारी :: भला या फायदा न करे; harmful, unfavourable, disadvantageous.
वाक् Vak (परा, पश्यन्ती तथा मध्यमा, वैखरी) :: They are the four progressive levels or stages of sound and speech (Vak).
Para परा :- Transcendental, Supreme, Unmanifested speech. It is the highest, subtle source of pure consciousness and divine intention located at the navel/root before any thought begins.
Pashyanti पश्यन्ती :- Seeing, Intuitive speech. Derived from pashy (to see), it is the level of subtle inner vision, feeling or a flash of insight where meaning takes form without specific words.
Madhyam मध्यमा :- Intermediate, Mental speech. It is the middle stage of internal dialogue, thought and the formulation of language in the mind before it is spoken aloud.
Vaekhari वैखरी :- Elaborate on how these four levels relate to consciousness and meditation.
Hey Vak Dev (deity of speech)! Your words which are auspicious are beneficial. Some words are disadvantageous being inauspicious. Support both kinds of words having excellent psyche. The words spoken are of three types
अथर्ववेद, इन्द्राविष्णू सूक्त (7.45) :: ऋषि :- प्रस्कण्व; देवता :- इन्द्र, विष्णु; छन्द :- भुरिक् त्रिष्टुप्।
उभा जिग्यथुर्न परा जयेथे न परा जिग्ये कतरश्चनैनयोः।
इन्द्रश्च विष्णो यदपस्पृधेथां त्रेधा सहस्रं वि तदैरयेथाम्॥
हे देवराज इन्द्र तथा विष्णु भगवान्! आप दोनों को कोई जीत नहीं सकता अर्थात् आप दोनों हमेशा अजेय रहने वाले हैं। आप में से एक भी कभी असफल नहीं हुए हैं। हे देव! आप दोनों जब भी बराबरी से संग्राम क्षेत्र में शत्रुओं से युद्ध करते हैं, तब सहस्रों शत्रुओं को तीन तरह से पराजित कर देते हैं तथा अभिलषित वस्तु (लोक, वेद अथवा वाणी) को अपने अधीन कर लेते हैं।(अथर्ववेद, इन्द्राविष्णू सूक्त 7.45.1)
Hey Devraj Indr & Bhagwan Shri Hari Vishnu! None can win you, being invincible. You never failed. Hey Dev! When you fight a war at equal level with the enemy you defeat them in three ways and bring the desired commodities under your control viz Abode, Ved and Speech.
अथर्ववेद, ईर्ष्यानिवारण सूक्त (7.46) :: ऋषि :- प्रस्कण्व; देवता :- भेषज; छन्द :- अनुष्टुप्।
जनाद् विश्वजनीनात् सिन्धुतस्पर्याभृतम्।
दूरात् त्वा मन्य उद्धृतमीर्ष्याया नाम भेषजम्॥
समस्त मनुष्यों के शुभचिंतक जनपद से एवं सागर से या दूर लाई गई औषधि द्वेष और आवेश को दूर करने में सक्षम है।(अथर्ववेद, ईर्ष्यानिवारण सूक्त 7.46.1)
द्वेष :: डाह, ग़ुस्सा, क्रोध, ईर्षा, घृणा, नफ़रत, द्रोह, डाह, दुष्ट भाव, बदख़्वाहता; grudge, malice, hatred, malevolence
The medicine brought from well wisher state, ocean or distant places is capable of removing enmity-malice and surge.
अथर्ववेद, ईर्ष्यानिवारण सूक्त (7.47) :: ऋषि :- प्रस्कण्व; देवता :- ईर्ष्यापनयन; छन्द :- अनुष्टुप्।
अग्नेरिवास्य दहतो दावस्य दहतः पृथक्। एतामेत स्येर्ष्यामुद्नाग्निमिव शमय॥
हे देव! आप द्वेषादि को दूर करने वाले हैं। आप अग्नि देवता के सदृश हमारे समस्त कर्मों को भस्माभूत करें तथा विद्वेषियों के द्वेष को वैसे ही तृप्त करें, जैसे जल के द्वारा अग्नि को तृप्त किया जाता है।(अथर्ववेद, ईर्ष्यानिवारण सूक्त 7.47.1)
Hey Dev! You repel grudge-malevolence etc. Burn our all misdeeds like Agni Dev heat-burn the hatred of the enemies, the way water extinguish fire.
अथर्ववेद, सिनीवाली सूक्त (7.48) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- सिनीवाली; छन्द :- अनुष्टुप्, 3 त्रिष्टुप्।
सिनीवालि पृथुष्टुके या देवानामसि स्वसा। जुषस्व हव्यमाहुतं प्रजां देवि दिदिड्ढि नः॥
हे सिनीवालि! आप अनेकों द्वारा प्रशंसनीय हैं। आप देवताओं की बहिन रूप ही हैं, ऐसे महान् गुणों से सम्पन्न हे देवि ! आप हमारे द्वारा समर्पित की गई आहुति को स्वीकार करें तथा हर्षित होकर हमें पुत्रादि प्रजा प्रदान करें।(अथर्ववेद, सिनीवाली सूक्त 7.48.1)
Hey Sinivali! You are appreciated by many. You are like the sister of demigods-deities. Hey Devi possessing great qualities! Accept our offerings and on being happy grant us sons & grandsons.
या सुबाहुः स्वङ्गुरिः सुषूमा बहूसूवरी। तस्यै विश्पत्यै हविः सिनीवाल्यै जुहोतन॥
हे ऋषियों एवं याजकों! जो सिनीवाली देवी रमणीय भुजाओं वाली, रमणीय अँगुलियों वाली तथा पुष्ट अंगों सहित अंलकृत होने वाली हैं, आप उन श्रेष्ठ संततियों को देने वाली देवी को आहुति समर्पित करें।(अथर्ववेद, सिनीवाली सूक्त 7.48.2)
Hey Rishi Gan and Yajak Gan! Make offerings for Sinivali Devi who has delightful arms and fingers, adorned and well-developed organs and who grant best progeny.
या विश्पत्नीन्द्रमसि प्रतीची सहस्त्रस्तुकाभियन्ती देवी।
विष्णोः पत्नि तुभ्यं राता हवींषिपतिं देवि राधसे चोदयस्व॥
हे प्रजाओं का पालन करने वाली सिनीवाली देवि! आप अति वैभवशाली इन्द्रदेव के सम्मुख जाती हैं तथा उनकी याचना करती हैं। सहस्रों लोगों द्वारा स्तवनीय हे व्यापनशील देव की भार्या! हम आपके निमित्त आहुति समर्पित करते हैं, आप हर्षित होकर अपने स्वामी इन्द्रदेव द्वारा धन-सम्पदा प्रदान कराएँ।(अथर्ववेद, सिनीवाली सूक्त 7.48.3)
Hey Sinivali Devi supporting the populace! You move to Indr Dev, who possess extreme grandeur and request-pray him. Hey sister of pervading demigods-deities worshiped by thousands of people! We make offerings to you. He happy and let your Lord Indr Dev grant us wealth-prosperity.
अथर्ववेद, कुहू सूक्त (7.49) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- कुहू; छन्द :- जगती, 2 त्रिष्टुप्। कुहूं देवीं सुकृतं विद्मनापसमस्मिन् यज्ञे सुहवा जोहवीमि।
सा नो रयिं विश्ववारं नि यच्छाद् ददातु वीरं शतदायमुक्थ्यम्॥
कुहू देवी श्रेष्ठ कर्म वाली हैं, ज्ञानपूर्वक कर्म करने वाली है एवं स्तवनीय हैं। ऐसी विलक्षण शक्ति से युक्त देवी को हम इस यज्ञ में आमंत्रित करते हैं। वे हमसे हर्षित होकर हमें उत्कृष्ट धन और सैकड़ों तरह से दान करने वाले शूर पुत्र प्रदान करें।(अथर्ववेद, कुहू सूक्त 7.49.1)
Kuhu Devi perform virtuous deeds with ability-knowledge and deserve worship. We invite Kuhu Devi possessing amazing powers in our Yagy. She should become happy with us and grant us hundreds of kinds of donations-gifts, along with brave sons.
कुहूर्देवानाममृतस्य पत्नी हव्या नो अस्य हविषो जुषेत।
शृणोतु यज्ञमुशती नो अद्य रायस्पोषं चिकितुषी दधातु॥
देवगणों में जो अमृतरूप हैं, कुहू देवी उनकी भार्या (पालन करने वाली) हैं। आहूत करने योग्य देवी हमारे इस याग (यज्ञ) में आगमन करके आहुति स्वीकार करें। हमें धनादि प्रदान करके पोषित करें।(अथर्ववेद, कुहू सूक्त 7.49.2)
Kuhu Devi, who is like elixir, support-nourish the Demigods. Devi deserving worship should come to our Yagy and accept our offerings. She should grant us wealth etc.(15.08.2026)
अथर्ववेद, राका सूक्त (7.50) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- राका; छन्द :- जगती।
राकामहं सुहवा सुष्टुती हुवे शृणोतु नः सुभगा बोधतु त्मना।
सीव्यत्वपः सूच्याच्छिद्यमानया ददातु वीरं शतदायमुक्थ्यम्॥
उन पूर्ण चन्द्रमा के सदृश प्रसन्नता प्रदान करने वाली स्तवनीय देवी को हम श्रेष्ठ तरह से आमंत्रित करते हैं। वे सौभाग्यशालिनी देवी अपनी सुई तथा सीने की विशिष्ट प्रक्रिया के अलौकिक प्रभाव से हमें सैकड़ों तरह के दान देने में सक्षम कीर्तिवान् शूर पुत्रों को प्रदान करें।(अथर्ववेद, राका सूक्त 7.50.1)
We invite the worshipable Devi-Goddess in best manner, who grant happiness like the full Moon. The fortunate Devi should grant us hundreds of donations with the divine impact of her needle and stitching, in the form of brave sons.
यास्ते राके सुमतयः सुपेशसो याभिर्ददासि दाशुषे वसूनि।
ताभिर्नो अद्य सुमना उपागहि सहस्रापोषं सुभगे रराणा॥
हे राका देवि! आप श्रेष्ठ सुन्दर सुमतियों के माध्यम से आहुति देने वाले याजक को मंगलकारी धन प्रदान करती हैं। आज उन्हीं सुमतियों के साथ, हर्षित होकर पधारें एवं हमें उत्तम धन से युक्त करें।(अथर्ववेद, राका सूक्त 7.50.2)
Hey Raka Devi! You grant auspicious wealth to the Yajak who make offerings by virtue of excellent intellect. Through the intellectualness come to us happily and grant us best wealth.
अथर्ववेद, देवपत्नी सूक्त (7.51) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- देवपत्नी; छन्द :- आर्षीजगती, 1 चतुष्पदा पंक्ति।
देवानां पत्नीरुशतीरवन्तु नः प्रावन्तु नस्तुजये वाजसातये।
याः पार्थिवासो या अपामपि व्रते ता नो देवीः सुहवाः शर्म यच्छन्तु॥
देवपत्नियाँ हमारी सुरक्षा के निमित्त कृपया हमारे समीप पधारें तथा लाभान्वित कराने की कामना से हमें अन्नादि प्रदान करें। जो देवियाँ धरती पर जो देवियाँ जल की वर्षा के निमित्त आकाश में रहती हैं, वे सभी देवियाँ हमको सुख-प्रदान करने वाली हों।(अथर्ववेद, देवपत्नी सूक्त 7.51.1)
Wives of demigods-deities should come near us for our safety & grant us food grains etc. The Goddesses who are present in the space for producing rains should grant us comforts-prosperity.
उत ग्ना व्यन्तु देवपत्नीरिन्द्राण्य 1 ग्नाय्यश्विनी राट्।
आ रोदसी वरुणानी शृणोतु व्यन्तु देवीर्य ऋतुर्जनीनाम्॥
देवपत्नियाँ हमारा मंगल करने वाली हों। इद्राणी, वरुणानी, रोदसी (द्यावापृथिवी) एवं अश्विनीकुमारों की पत्नी 'राट' हमारी याचना को सुनें। स्त्रियों के ऋतुकाल में ये देवियाँ हमारा हित करें।(अथर्ववेद, देवपत्नी सूक्त 7.51.2)
Wives of demigods-deities should be devoted to our welfare. Indrani, Varunani, Rodasi and Rat, the wife of Ashwani Kumars should respond to our prayers. These goddesses should help us during the menstrual cycles of our women.
अथर्ववेद, विजय सूक्त (7.52) :: ऋषि :- अङ्गिरा; देवता :- इन्द्र; छन्द :- अनुष्टुप्, 3, 7 त्रिष्टुप्, 4 जगती, 6 भुरिक् त्रिष्टुप्।
यथा वृक्षमशनिर्विश्वाहा हन्त्यप्रति। एवाहमद्य कितवान क्षैर्बध्यासमप्रति॥
जैसे विद्युत् अग्नि प्रतिदिन पेड़ों को जलाती है, वैसे ही हम समस्त जुआरियों की पाँसों के द्वारा श्रेष्ठ रीति से हिंसा करते हैं।(अथर्ववेद, विजय सूक्त 7.52.1)
The way lightening burn trees everyday, simialry all gamblers manipulate the dice in best possible manner.
तुराणामतुराणां विशामवर्जुषीणाम्। समैतु विश्वतो भगो अन्तर्हस्तं कृतं मम॥
द्युतकर्म (जुए) में शीघ्रता करने वालों एवं विलंब करने वालों में मैं श्रेष्ठ हूँ। द्यूतकर्म न त्यागने वालों का धन-वैभव आदि मुझ पाँसों को प्राप्त हो।(अथर्ववेद, विजय सूक्त 7.52.1)
I am best amongest in the quick and slow gamblers. I should attain the grandeur of those who are not parting with gambling.
ईडे अग्निं स्वावसुं नमोभिरिह प्रसक्तो वि चयत् कृतं नः।
रथैरिव प्र भरे वाजयद्भिः प्रदक्षिणं मरुतां स्तोममृध्याम्॥
हम उन स्वावसु अग्नि देवता की अभ्यर्थना करते हैं, जो अभ्यर्थना करने वालों को अपना धन देते है, वे अग्नि देव आह्लादित होकर हमें कृत नामक पाँसे प्रदान करें। जैसे रथ में अन्न लाते हैं, वैसे ही अच्छे कर्मों के द्वारा शत्रुओं के धन-सम्पदा को भी प्राप्त करें।(अथर्ववेद, विजय सूक्त 7.52.3)
We worship Svavasu Agni Dev who grant wealth to worshipers. Agni Dev should gladden and provide us dices named Krat. The way food grains are brought in the charoite, similarly we should attain wealth through virtuous efforts-means.
वयं जयेम त्वया युजा वृतमस्माकमंशमुदवा भरेभरे।
अस्मभ्यमिन्द्र वरीयः सुगं कृधि प्र शत्रूणां मघवन् वृष्ण्या रुज॥
हे देवराज इन्द्र! आपके सहयोग द्वारा हम आवृत्त करने वाले शत्रुओं पर विजय प्राप्त करें। हर एक संग्राम में आप हमारे प्रयासों को संजोकर रखें। हमारे उन्नति के पथ में बाधा उत्पन्न करने वाले शत्रुओं की शक्ति को विनष्ट करें। हे धनवान इन्द्र देव! आप हमें श्रेष्ठ जगह पर पहुँचाकर धन प्रदान करें।(अथर्ववेद, विजय सूक्त 7.52.4)
Hey Devraj Indr! By virtue of your cooperation, we should attain victory over the enemies. You should organise our efforts in each war. Destroy our enemies who obstruct our progress. Hey wealthy Dev Raj Indr! Take us to best place and grant us wealth.
अजैषं त्वा संलिखितमजैषमुत संरुधम्। अविं वृको यथा मथदेवा मथ्नामि ते कृतम्॥
हे प्रत्येक तरह से व्यथित करने वाले शत्रु! हम तुझे पराजित करके तुझ पर विजय प्राप्त कर लेगें। जैसे भेड़िया भेड़ को मथ कर उसकी हत्या करता है, वैसे ही हम तुम्हारे कृत नामक पाँसों को मथकर विनष्ट कर देंगे।(अथर्ववेद, विजय सूक्त 7.52.5)
Hey enemy disturbing in all possible manners! We will defeat you and attain victory over you. The way a wolf kill a sheep by thrashing, similarly we will destroy you by using dices called Krat.
उत प्रहामतिदीवा जयति कृतमिव श्वघ्नी वि चिनोति काले।
यो देवकामो न धनं रुणद्धि समित् तं रायः सृजति स्वधाभिः॥
विजय प्राप्त करने की कामना करने वाला शूर ही अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफलता पाता है। जिस प्रकार स्वयं के धन आदि का हनन करने वाला मूर्ख व्यक्ति वास्तव में स्वयं के कर्मों का फल भोगता है, उसी प्रकार जो व्यक्ति धन को एकत्रित न करके, उस धन का प्रयोग देवकार्यों में करता है, वही व्यक्ति विशेष प्रकार के धन को प्राप्त करता है।(अथर्ववेद, विजय सूक्त 7.52.6)
The brave warrior who desire to have victory, is successful in over powering his enemies. The way an idiot who destroy his means of earning, experience the impact of his misdeeds, similarly the person who earn money and use it for the efforts meant for divinity, attain special kind of wealth (comforts & pleasure).
गोभिष्टरेमामतिं दुरेवां यवेन वा क्षुधं पुरुहूत विश्वे।
वयं राजसु प्रथमा धनान्यरिष्टासो वृजनीभिर्जयेम॥
हे देवराज इन्द्र! हम दुर्दशा करने वाली निर्धनता से जन्म लेने वाली कुमति को गौ आदि पशुधन द्वारा दूर करने में समर्थ हों। हे इन्द्र देव! आप जौ (यव) आदि के द्वारा हमारे भूख को तृप्त करें। हम प्रतिभाशालियों में सर्वप्रधान बनें तथा स्वयं के बल पर धन को अर्जित करें।(अथर्ववेद, विजय सूक्त 7.52.7)
Hey Devraj Indr! We should be able to destroy the evil mindedness, which is caused by our predicament induced by poverty, through the animal wealth. Hey Indr Dev! Satisfy our hunger through barley etc. We should become head of the intellectuals and earn money through our own efforts.
कृतं मे दक्षिणे हस्ते जयो मे सव्य आहितः।
गोजिद् भूयासमश्वजिद् धनंजयो हिरण्यजित्॥
हमारे दाहिने हस्त में कृत (कर्म) तथा बाँए हस्त में विजय है। इन दोनों के द्वारा हम गाय, घोड़े, धन, भूमि तथा स्वर्ण आदि को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त करें।(अथर्ववेद, विजय सूक्त 7.52.8)
Our right hand possess efforts-endeavours and left hand has victory. With these two, we should attain cows, horses, wealth, land and gold.(16.08.2026)
अक्षाः फलवतीं द्युवं दत्त गां क्षीरिणीमिव। सं मा कृतस्य धारया धनुः स्नानेव नह्यत॥
हमें दूध प्रदान करने वाली गाय जैसे फलदायी विजय के लिए अक्ष (पाँसे अथवा पुरुषार्थ) प्राप्त हों। जैसे धनुष प्रत्यञ्चा (डोरी) से युक्त होने पर विजय प्राप्त करता है, वैसे ही आप हमें पुरुषार्थ के द्वारा उत्कृष्ट फल प्रदान करें।(अथर्ववेद, विजय सूक्त 7.52.9)
We should have the dices-endeavours like the milch cow, which can grant us success. The way bow attain victory after loading the arrow, simialry grant us excellent results-out put, after the -efforts-endeavours.
अथर्ववेद, परिपाण सूक्त (7.53) :: ऋषि :- अङ्गिरा; देवता :- इन्द्रा बृहस्पति; छन्द :- त्रिष्टुप्।
बृहस्पतिर्नः परि पातु पश्चादुतोत्तरस्मादधरादघायोः।
इन्द्रः पुरस्तादुत मध्यतो नः सखा सखिभ्यो वरीयः कृणोतु॥
बृहस्पति देव, ऊपर-नीचे तथा पिछले भाग से हमारा संरक्षण करें, इन्द्र देवता पूर्व तथा मध्य भाग से हमारा संक्षरण करें तथा मित्र स्वरूप इन्द्र देव अपने स्तुति कर्ताओं को सखा भाव से धन आदि देकर उत्तम बनाएँ।(अथर्ववेद, परिपाण सूक्त 7.53.1)
Brahaspati Dev should protect us from up-down and the back, Indr Dev should protect us from east and middle. Friendly Indr Dev, should grant wealth to the worshipers and make them the best.
अथर्ववेद, सांमनस्य सूक्त (7.54) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- सांमनस्य और अश्विनी कुमार; छन्द :- ककुम्मती अनुष्टुप्, 2 जगती।
संज्ञानं नः स्वेभिः संज्ञानमरणेभिः। संज्ञानमश्विना युवमिहास्मासु नि यच्छतम्॥
हे अश्विनी कुमारों! हम अपने बंधुओं सहित एक जैसे ज्ञान वाले हों। हमसे विपरीत बात करने वाले भी हमारे साथ अनुरूप बुद्धि वाले हों। हे अश्विनी कुमार देवों! आप कृपया हम सभी में, इस बारे में अच्छी बुद्धि प्रतिष्ठित करें।(अथर्ववेद, सांमनस्य सूक्त 7.54.1)
Hey Ashwani Kumars! We should be learned-scholars like our brothers. Those who talk against us, should also be favourable to us. Hey Ashwani Kumars! Kindly establish best intellect in us.
सं जानामहै मनसा सं चिकित्वा मा युष्महि मनसा दैव्येन।
मा घोषा उत्स्थुर्बहुले विनिर्हते मेषुः पप्तदिन्द्रस्याहन्यागते॥
हम चित्त से उत्कृष्ट ज्ञान की प्राप्ति करें। ज्ञान से युक्त होकर, एक विचार रखते हुए, बिना आपस में विरोध किए, हम कृत्य करें। देवगणों से स्नेह करने वाले हम कभी पृथक् न हों। आपस में हमारे वचन भी अवसाद युक्त न हो। भविष्य में इन्द्र देव का वज्र हम पर न गिरने पाए।(अथर्ववेद, सांमनस्य सूक्त 7.54.2)
अवसाद :: खिन्नता, मन्दी, गिराव, अपक्षय, ध्वनि का मद्धिम होना, मंद होना, अपकर्ष; depression, decay, fading.
We should attain best knowledge through concentration. We should under take endeavours by becoming like minded, having identical ideas and without opposition. Due to affection for the demigods-deities, we should never separate. Our words should be free from depression. Devraj Indr's Vajr should not strike us.
अथर्ववेद, दीर्घायु सूक्त (7.55) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- आयु, बृहस्पति, अश्विनी कुमार; छन्द :- त्रिष्टुप्, 3 भुरिक् त्रिष्टुप् 4 उष्णिक् गर्भार्षी पंक्ति, 5-7 अनुष्टुप्।
अमुत्रभूयादधि यद् यमस्य बृहस्पतेरभिशस्तेरमुञ्चः।
प्रत्यौहतामश्विना मृत्युमस्मद् देवानामग्ने भिषजा शचीभिः॥
हे अग्नि देव तथा बृहस्पति देव! आप दोनों परलोक में प्राप्त होने वाली पीड़ा से इसे मुक्त करें तथा आपकी अनुकम्पा द्वारा दोनों अश्विनी कुमार देव इसे मृत्यु देने वाली व्याधियों से बचाएँ।(अथर्ववेद, दीर्घायु सूक्त 7.55.1)
Hey Agni Dev & Brahaspati Dev! Protect him from the tortures-pains of the next births and by virtue of your blessings both Ashwani Kumars, should protect him the diseases which leads to death.
सं क्रामतं मा जहीतं शरीरं प्राणापानौ ते सयुजाविह स्ताम्।
शतं जीव शरदो वर्धमानोऽग्निष्टे गोपा अधिपा वसिष्ठः॥
हे प्राण तथा अपान! आप दोनों इस मानव का त्याग न करें, बल्कि इसमें अच्छी तरह से संचरित हों। हे पुरुष! प्राण तथा अपान तुम्हारे शरीर में भ्रमण करते रहें, जिससे दीर्घायु होकर तुम सौ वर्ष तक जीवित रहो। तेज से युक्त अग्नि देवता तुम्हारा संरक्षण करें।(अथर्ववेद, दीर्घायु सूक्त 7.55.2)
Hey Pran & Apan! Do not desert this person and move properly in his body. Hey Human! Pran & Apan should continue travelling through your body so that you attain an age of hundred years. Agni Dev should protect you having Tej-energy.
आयुर्यत् ते अतिहितं पराचैरपानः प्राणः पुनरा ताविताम्।
अग्निष्टदाहार्निऋतेरुपस्थात् तदात्मनि पुनरा वेशयामि ते॥
हे शतायु की अभिलाषा करने वाले पुरुष! स्वास्थ्य के प्रतिकूल व्यवहार करने के कारण जो तेरी आयु अल्प हो गई है, उसे प्राण तथा अपान पुनः बढ़ाए। यज्ञ द्वारा हर्षित हुए अग्नि देव तुम्हें संरक्षण प्रदान करते हुए तुम्हें दीर्घजीवी बनाएँ।(अथर्ववेद, दीर्घायु सूक्त 7.55.3)
Hey man desirous of attaining an age of hundred years! By behaving against your health, your age is reduced, increase it along with Pran & Apan. Gladdened with Yagy, Agni Dev should enhance your age, granting you protection.
मेमं प्राणो हासीन्मो अपानोऽवहाय परा गात्।
सप्तर्षिभ्य एनं परि ददामि त एनं स्वस्ति जरसे वहन्तु॥
इन मानव को प्राण-अपान न त्यागें। हम इस दीर्घायु की इच्छा करने वाले पुरुष को सप्त ऋषियों के आश्रय में पहुँचाते हैं, वे इसे जरिमा आयु तक सुख पूर्वक रखें।(अथर्ववेद, दीर्घायु सूक्त 7.55.4)
जरिमा आयु :: बुढ़ापा, वृद्धावस्था; old age, infirmity.
Do not desert the Pran & Apan of this human. We take the human, desirous of long life to Sapt Rishi Gan's protection. They should keep him comfortably till old age.
प्र विशतं प्राणापानावनड्वाहाविव व्रजम्। अयं जरिम्णः शेवधिररिष्ट इह वर्धताम्॥
हे प्राण तथा अपान! आप दोनों इस आयुष्य की इच्छा करने वाले पुरुष के शरीर में उसी प्रकार विचरते रहें, जिस प्रकार गोशाला में वृषभ घुस कर विचरण करता रहता है। यह बिना किसी अवरोध के जरिमा आयु तक सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करे।(अथर्ववेद, दीर्घायु सूक्त 7.55.5)
Hey Pran & Apan! Keep on moving through the body of this man desirous of long life, the way a bull move by entering a cow shed. He should survive comfortably without trouble-obstructions, till the age of infirmity.
आ ते प्राणं सुवामसि परा यक्ष्मं सुवामि ते। आयुर्ने विश्वतो दधदयमग्निर्वरेण्यः॥
हे आयुष्य की इच्छा करने वाले पुरुष! हम तुम्हारे क्षयरोग का निवारण करते हैं तथा तुम्हें दीर्घायु प्रदान करने के निमित्त अग्निदेव से याचना करते हैं।(अथर्ववेद, दीर्घायु सूक्त 7.55.6)
Hey man desirous of long life! We treat your tuberculosis and pray to Agni Dev to grant you long life.
उद् वयं तमसस्परि रोहन्तो नाकमुत्तमम्। देवं देवत्रा सूर्यमगन्म ज्योतिरुत्तमम्॥
तमस् क्षेत्र को पार करके, सर्वप्रधान द्युलोक में चढ़ते हुए हम, सबके उत्पादक तथा तेज से युक्त सूर्यदेव को प्राप्त करें।(अथर्ववेद, दीर्घायु सूक्त 7.55.1)
We should cross the area of darkness, riding the best heavens and attain Sury Dev producer of all, having aura-radiance.
अथर्ववेद, विघ्नशमन सूक्त (7.56) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- ऋक्साम; छन्द :- अनुष्टुप्।
ऋचं साम यजामहे याभ्यां कर्माणि कुर्वते। एते सदसि राजतो यज्ञं देवेषु यच्छतः॥
हम पढ़े हुए ऋक् एवं यजु का हवि द्वारा यजन करते हैं। हम ऋत्विज-याजक ऋचाओं तथा सामों के द्वारा यजन करते हैं। ये दोनों यज्ञशाला में दमकते हुए अलंकृत होते हैं। यही देवताओं तक यज्ञ को पहुँचाते हैं।(अथर्ववेद, विघ्नशमन सूक्त 7.56.1)
We worship Rik & Yajur Ved with offerings. We the Ritviz-Yajak, perform prayers-Yagy with reading the Richas & Sam. These two are decorated and illuminate in the Yagy Shala. These are the carriers of Yagy to demigods-deities.(17.06.2026)
अथर्ववेद, मार्गस्वस्त्य अयन सूक्त (7.57) :: ऋषि :- भृगु; देवता :- इन्द्र; छन्द :- अनुष्टुप्, 2 विराट् परोष्णिक्।
ऋचं साम यदप्राक्षं हविरोजो यजुर्बलम्। एष मा तस्मान्मा हिंसीद् वेदः पृष्टः शचीपते॥
जैसे हमने ऋग्वेद के माध्यम से हवि के विषय में जाना है, सामवेद के द्वारा ओज के विषय में तथा यजुर्वेद के द्वारा शक्ति को जाना है। (हे इन्द्र देव!) यह पूछकर जाना हुआ वेद ज्ञान हमें व्यथित न करें, वरन् अभीष्ट फल प्रदान करे।(अथर्ववेद, मार्गस्वस्त्य अयन सूक्त 7.57.1)
व्यथित :: तंग, रोगी, आकुल, संतप्त, तप्त, सताया हुआ, घायल, पीड़ा प्राप्त, घाव-संबंधी; distressed, afflicted, injured.
The way we became aware of offerings through Rig Ved, aura-radiance through Sam Ved and Shakti-strength through Yajur Ved, hey Devraj Indr! Enquiry about Ved Gyan-knowledge should not distress-afflict us, instead it should grant us the desired rewards.
ये ते पन्थानोऽव दिवो येभिर्विश्वमैरयः। तेभिः सुम्नया धेहि नो वसो॥
हे देवराज इन्द्र! आप अपने स्वर्गलोक के अधोभाग (नीचे के भाग) वाले पथ से संसार के प्राणियों को अपने-अपने कर्म में नियुक्त करते हैं। अतः आप उन्हीं पथों से हमें सुख देने वाला पोषण प्रदान करें।(अथर्ववेद, मार्गस्वस्त्य अयन सूक्त 7.57.2)
Hey Devraj Indr! You engage the living beings of the universe-earth through the lower section of heavens. Hence, you should nourish us through those routes-means.
अथर्ववेद, विषभेषज्य सूक्त (7.58) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- 1, 3, 5-8 वृश्चिकादि, 2 वनस्पति, ब्रह्मणस्पति; छन्द :- अनुष्टुप्, 4 विराट् प्रस्तार पंक्ति।
तिरश्चिराजेरसितात् पृदाकोः परि संभृतम्। तत् कङ्कपर्वणो विषमियं वीरुदनीनशत्॥
टेढ़ी रेखाओं वाले सर्प के विष को, फुफकारने वाले सर्प के विष को श्यामलवर्ण के सर्प के विष को तथा कंकपर्वा नामक प्राणी के विष को यह 'मधुक' नामक औषधि प्रभावहीन करती है अर्थात् नष्ट करती है।(अथर्ववेद, विषभेषज्य सूक्त 7.58.1)
मधुक-महुआ :: तृष्णा, दाह, श्वास, क्षत, क्षय, व्रण, श्रम, ग्रहणी, कास, कृमि, रक्तपित्त, योनिदोष, रक्तपित्त तथा मेदोरोग नाशक होता है। इसके फूल, छाल, बीज और तेल का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में विभिन्न रोगों जैसे सांस की तकलीफ, त्वचा रोग, और जोड़ों के दर्द के उपचार के लिए किया जाता है।
मुख्य उपयोग और लाभ-खांसी और दमा :- फूलों का रस या काढ़ा श्वसन तंत्र को लाभ पहुंचाता है।
त्वचा और मालिश :- बीजों के तेल से मालिश करने पर दर्द और सूजन में राहत मिलती है।पाचन और कमजोरी :- यह शरीर को ताकत देने और पित्त-वात दोष को शांत करने में मददगार है।
The medicine named Madhuk remove the impact of the poisons release by the snake which over a curved path, hissing snakes, blackish snakes and Kankparva living being.
इयं वीरुन्मधुजाता मधुश्चन्मधुला मधूः। सा वि ह्रुतस्य भेषज्यथो मशकजम्भनी॥
यह प्रयोग की जाने वाली औषधि शहद (मधु) से उत्पन्न हुई है। यह मधुर रस में वृद्धि करने वाली है। यह औषधि काटने वाले जीवों को तथा उनके विष को विनष्ट करने में सक्षम है।(अथर्ववेद, विषभेषज्य सूक्त 7.58.2)
This useful medicine evolved from the honey. It increase sweetness. Its capable of killing the biting organism and their poison.
यतो दष्टं यतो धीतं ततस्ते निर्ह्वयामसि। अर्भस्य तृप्रदंशिनो मशकस्यारसं विषम्॥
मच्छर ने जिस जगह काटा है, जहाँ के खून को पिया है, वहाँ से हम तीव्र दंशन करने वाले मच्छर के जहर को विनष्ट करते हैं।(अथर्ववेद, विषभेषज्य सूक्त 7.58.3)
We destroy the poison of mosquito at place of bite & sucking blood and mosquito which injected the poison.
अयं यो वक्रो विपरुर्व्यङ्गो मुखानि वक्रा वृजिना कृणोषि।
तानि त्वं ब्रह्मणस्पत इषीकामिव सं नमः॥
यह रोगी विष के प्रभावाधीन होकर अपने शरीर के अंगों को सिकोड़ रहा है तथा अचानक ढीली संधियों वाला हो गया है। अपने मुँह को ढेढ़ा-मेढ़ा कर रहा है, ऐसे विष से पीड़ित रोगी को हे ब्रह्मणस्पते! हम इस औषधि के द्वारा स्वस्थ करते हैं।(अथर्ववेद, विषभेषज्य सूक्त 7.58.4)
This patient is contracting his body parts and has become with loose joints. He is distorting his organs. Hey Brahman Spati! We treat the patient with this medicine.
अरसस्य शर्कोटस्य नीचीनस्योपसर्पतः। विषं ह्य 1 स्यादिष्यथो एनमजीजभम्॥
दुर्बल दिखाई पड़ने वाले, रेंग-रेंगकर चलने वाले इस शकर्कोटक नामक साँप के जहर को हमने विनष्ट का दिया है।(अथर्ववेद, विषभेषज्य सूक्त 7.58.5)
We have destroyed the poison of the snake named Shakrkotak, which looks weak, and crawl.
न ते बाह्वोर्बलमस्ति न शीर्षे नोत मध्यतः। अथ किं पापयामुया पुच्छे बिभर्म्यर्भकम्॥
हे बिच्छू! तेरी भुजाओं में, सिर में तथा बीच के भाग में किसी को कष्ट पहुँचाने वाली शक्ति नहीं है। सिर्फ तेरी पूँछ में तनिक विष भरा है, तब तू कुबुद्धि के अधीन होकर दूसरों को पीड़ित करने की अभिलाषा से क्यों विचरण करता रहता है?(अथर्ववेद, विषभेषज्य सूक्त 7.58.6)
Hey Scorpio! Your limbs, head and the middle segment has no power to harm any one. Its your tail only, which has a little poison. How long you roam with the intension of harming others, under the impact of wickedness-evil?
अदन्ति त्वा पिपीलिका वि वृश्चन्ति मयूर्यः। सर्वे भल ब्रवाथ शार्कोटम रसंविषम्॥
हे साँप! तुझे चीटियाँ खा जाती हैं तथा मोरनी भी तेरे टुकड़े-टुकड़े कर देती हैं। हे विष को नष्ट करने वाली औषधे! तुम शकोंटक के जहर को निष्फल कर दो।(अथर्ववेद, विषभेषज्य सूक्त 7.58.7)
Hey snake! The ants eat you and the peahen tear you into pieces. Hey medicine destroying poison! Remove the impact of the Shankotak snake.
य उभाभ्यां प्रहरसि पुच्छेन चास्येन च। आस्ये 3 न ते विषं किमु ते पुच्छधावसत्॥
हे बिच्छू! तुम्हारी पूँछ में ही तनिक विष विद्यमान् है, तब भी तू पूँछ तथा मुँह इन दोनों से ही प्रहार करता है।(अथर्ववेद, विषभेषज्य सूक्त 7.58.8)
Hey Scorpio! Your tail has little poison and still you attack with the mouth and tail.
अथर्ववेद, सरस्वती सूक्त (7.59) :: ऋषि :- वामदेव; देवता :- सरस्वती; छन्द :- जगती।
यदाशसा वदतो मे विचुक्षुभे यद् याचमानस्य चरतो जनाँ अनु।
यदात्मनि तन्वो मे विरिष्टं सरस्वती तदा पृणद् घृतेन॥
मेरे जिन अवयवों को प्रार्थित वस्तु के प्राप्त न होने के कारण पीड़ा पहुँची है तथा इससे मेरे भीतर जो आत्मग्लानि अथवा हीन भाव की उत्पत्ति हुई है, उस सभी के दुःख का देवी सरस्वती प्रेमपूर्वक निवारण करें।(अथर्ववेद, सरस्वती सूक्त 7.59.1)
आत्मग्लानि :: remorse, regret, or compunction. It is the deep feeling of guilt or sadness that you get after doing something wrong.
हीन भावना :: inferiority complex, feeling of inferiority, sense of inadequacy.
Devi Saraswati should remove the pain affectionately, which is caused by not having the desired goods in addition to remorse or inferiority complex developed in me.
सप्त क्षरन्ति शिशवे मरुत्वते पित्रे पुत्रासो अप्यवीवृतन्नृतानि।
उभे इदस्योभे अस्य राजत उभे यतेते उभे अस्य पुष्यतः॥
मरुत्वान् (प्राण युक्त) शिशु के निमित्त सप्त दिव्य प्रवाह रस प्रदान करते हैं। जैसे पुत्र स्वयं के पिता की पुण्यकर्मों से शुश्रुषा करता है, वैसे ही ये मरुत्वान् शिशु की शुश्रुषा करते हैं। इनके समीप दो शक्तियाँ (स्वाहा-स्वधा, पुष्टि-तुष्टि), विद्यमान् हैं, जो इनके तेज में वृद्धि करती हैं तथा कार्य करती और पोषण करती हैं।(अथर्ववेद, सरस्वती सूक्त 7.59.2)
The alive infant is treated with the seven fluids. The way a son serve his father with virtuous deeds, similarly the alive infant is served. Two divine powers are present near them viz Swaha-Swadha & Tushti-Pushti, which increase their aura-Tej, serve and nourish.
अथर्ववेद, अन्न सूक्त (7.60) :: ऋषि :- कौरुपथि; देवता :- इन्द्रा-वरुण; छन्द :- जगती, 2 त्रिष्टुप्।
इन्द्रावरुणा सुतपाविमं सुतं सोमं पिबतं मद्यं धृतव्रतौ।
युवो रथो अध्वरो देववीतये प्रति स्वसरमुप यातु पीतये॥
हे सोमरस का सेवन करने वाले तथा कर्म को धारण करने वाले देवराज इन्द्र और वरुण देव! आप दोनों देव इस अभिषुत किए गये प्रसन्नतादायी सोमरस का सेवन करें। इसके लिए आपका अपराजेय रथ, आप दोनों को देवत्व की अभिलाषा करने वाले याजक के गृह के समीप लाए।(अथर्ववेद, अन्न सूक्त 7.60.1)
Hey Devraj Indr & Varun Dev supporter of efforts-endeavours and drinker of Somras! Drink this extracted Somras, happily. For this use your undefeated charoite and come to the house of the Yajak wish to have demigodhood.(18.06.2026)
इन्द्रावरुणा मधुमत्तमस्य वृष्णः सोमस्य वृषणा वृषेथाम्।
इदं वामन्धः परिषिक्तमासद्यास्मिन् बर्हिषि मादयेथाम्॥
हे वरुणदेव तथा इन्द्रदेव! आप दोनों देव अभीष्ट फलों की वृष्टि करने वाले हैं। आपके निमित्त अति माधुरता से युक्त सोमरस अन्न रूप 'चमस' आदि बर्तनों में रखा हुआ है। आप इस बिछाए गए कुशासन पर आसीन होकर सोमरस का पान करें तथा तृप्ति को प्राप्त करें।(अथर्ववेद, अन्न सूक्त 7.60.2)
Hey Varun Dev & Indr Dev! You shower desired output of boons. Extremely sweet Somras has been kept in the Chams pot for you. Sit over the Kush mat and drink Somras and become satiated.
अथर्ववेद, शापमोचन सूक्त (7.61) :: ऋषि :- बादरायणि; देवता :- अरिनाशन; छन्द :-अनुष्टुप्।
यो नः शपादशपतः शपतो यश्च नः शपात्। वृक्षइव विद्युता हत आ मूलादनु शुष्यतु॥
जो उलाहना न देने वाले मुझ को शापित करें तथा कटु वचनों द्वारा जो हमारी बुराई करें, वे वैसे ही समाप्त हो जाए, जैसे विद्युत् से घायल हुआ पेड़ अपनी जड़ के साथ शुष्क हो (सूख) जाता है।(अथर्ववेद, शापमोचन सूक्त 7.61.1)
Those who do not reproach but curse me and back bite with bad words should be destroyed like the tree which dry by the sticking of lightening with its root.
अथर्ववेद, रम्यगृह सूक्त (7.62) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- वास्तोष्पति, गृह समूह; छन्द :- अनुष्टुप्, 1 परानुष्टुप् त्रिष्टुप्।
ऊर्ज बिभ्रद् वसुवनिः सुमेधा अघोरेण चक्षुषा मित्रियेण।
गृहानैमि सुमना वन्दमानो रमध्वं मा बिभीत मत्॥
अन्न धारण करने वाला, धन का दान करने वाला, उत्कृष्ट विवेक वाला, स्थिर चित्त वाला होकर सभी के लिए सखा भाव रखता हुआ, सम्पूर्ण सम्मान करने योग्य लोगों की वन्दना करता हुआ, मैं स्वयं के निवास स्थल के निकट पहुँच रहा हूँ अथवा घर में प्रवेश कर रहा हूँ, यहाँ समस्त जन मुझ से भय रहित होकर सुखपूर्वक रहें।(अथर्ववेद, रम्यगृह सूक्त 7.62.1)
I should possess food grains, make donations, has excellent prudence, has stable mind, become friendly with all, praying all those who respect me and reach close to my residence. Let everyone here become fearless and live comfortably.
इमे गृहा मयोभुव ऊर्जस्वन्तः पयस्वन्तः। पूर्णा वामेन तिष्ठन्तस्ते नो जानन्त्वायतः॥
ये हमारे गृह हमें सुख देने वाले, शक्ति प्रदान करने वाले अन्न तथा दुग्ध आदि से सम्पन्न रहें। विदेश से वापस आने पर ये हम स्वामियों को भूले नहीं।(अथर्ववेद, रम्यगृह सूक्त 7.62.2)
They should grant us pleasure at home, have strength granting stimulating food grains and milk. After returning back from abroad they should not forget us-the masters.
येषामध्येति प्रवसन् येषु सौमनसो बहुः। गृहानुप ह्वयामहे ते नो जानन्त्वायतः॥
इन गृहों में जब हम रहें तो हमें सुख की अनुभूति हो इन गृहों में हम अपने प्रिय मित्र को बुलाते हैं। अतः यहाँ हम सब सुखपूर्वक तथा प्रसन्नतापूर्वक रहें।(अथर्ववेद, रम्यगृह सूक्त 7.62.3)
We should be comfortable while living in these houses. We invite our close-dear friends here. We should stay here comfortably and cheerfully.
उपहूता भूरिधनाः सखायः स्वादुसंमुदः। अक्षुध्या अतृष्या स्त गृहा मास्मद् बिभीतन॥
हे गृहों! आप धन-धान्य से समृद्ध रहें। आप मधुर पदार्थों से सम्पन्न रहते हुए, हमारे सखा बने रहें। आप में रहने वाले मनुष्य कभी क्षुधा तथा तृषा से व्यथित न हों। हे गृहों! प्रवास से वापस आने पर आप हमसे भयभीत न हों।(अथर्ववेद, रम्यगृह सूक्त 7.62.4)
Hey houses! You should have enough wealth and food grains. You should have sweet materials and remain friendly with us.
उपहूता इह गाव उपहूता अजावयः। अथो अन्नस्य कीलाल उपहूतो गृहेषु नः॥
हमारे गृहों में गाय, भेड़-बकरियाँ तथा सभी तरह का उपभोग करने योग्य अन्न रहे, इन सबकी हमारे घरों में कभी कमी न हो।(अथर्ववेद, रम्यगृह सूक्त 7.62.5)
We should cows, sheep, goats and useful food grins of all sorts. There should be no shortage of these in our house.
सूनृतावन्तः सुभगा इरावन्तो हसामुदाः। अतृष्या अक्षुध्या स्त गृहा मास्मद् बिभीतन्॥
हे गृहों! तुम सत्ययुक्त तथा श्रेष्ठ भाग्य वाले, धन-धान्य से सम्पन्न बनों। तुम्हारे भीतर हास्य-विनोदमय वातावरण रहे। क्षुधा से पीड़ित तथा तृषा से पीड़ित मनुष्य न रहें। हे गृहों! तुम हमसे भयभीत न हो।(अथर्ववेद, रम्यगृह सूक्त 7.62.6)
Hey houses! You should have truth and best luck and have wealth & food grains. You have cheerful environment. Residents should not be troubled by hunger & thirst. Hey houses! You should not be afraid of us.
इहैव स्त मानु गात विश्वा रूपाणि पुष्यत। ऐष्यामि भद्रेणा सह भूयांसो भवता मया॥
हे गृहों! तुम इसी क्षेत्र में विद्यमान् रहो, मुझ परदेसी के पीछे अस्त-व्यस्त न हो; अलग-अलग स्वरूप वालों का पोषण करो। मैं कल्याणकारी साधनों के साथ लौटकर आऊँगा। तुम्हारे अन्दर निवास करते हुए हम सभी तरह से प्रगति करें।(अथर्ववेद, रम्यगृह सूक्त 7.62.7)
Hey houses! Remain in this area. Do not be disturbed by me, a foreigner. Nourish those who have different forms, shapes & sizes. I will return with welfare means. I should make progress while living in you.
अथर्ववेद, तपः सूक्त (7.63) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- अग्नि: छन्द :- अनुष्टुप्।
यदग्ने तपसा तप उपतप्यामहे तपः। प्रियाः श्रुतस्य भूयास्मायुष्मन्तः सुमेधसः॥
हे अग्ने! तप की प्रकिया के आधार पर जो तप किया जाता है, वह हम करते हैं। उस तप के द्वारा हम उत्तम ज्ञान प्राप्त करें तथा दीर्घजीवी बनें।(अथर्ववेद, तपः सूक्त 7.63.1)
Hey Agne! We perform ascetics as per procedure of ascetics-Tapasya. By virtue of that Tapasya, we should attain best knowledge and become long lived.
अग्ने तपस्तप्यामह उप तप्यामहे तपः। श्रुतानि शृण्वन्तो वयमायुष्मन्तः सुमेधसः॥
हे अग्ने! हम आपके पास विधानों का पालन करते हुए, शारीरिक तथा मानसिक एवं संयम पूर्वक तप करते हैं। इससे श्रुतियों को सुनकर धारण करने की शक्ति में वृद्धि हो तथा शतायु प्राप्त हो।(अथर्ववेद, तपः सूक्त 7.63.1)
Hey Agne! We conduct Tapasya near you, following rules & regulations controlling our body and mind. It leads to boosting of power of sustaining Shrutis and attain a life span of hundred years.
अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त (7.64) :: ऋषि :- कश्यप; देवता :- अग्नि; छन्द :- जगती।
अयमग्निः सत्पतिर्वृद्धवृष्णो रथीव पत्तीनजयत् पुरोहितः।
नाभा पृथिव्यां निहितो दविद्युतदधस्पदं कृणुतां ये पृतन्यवः॥
जो अग्नि देवता महान् देवों को आहुति पहुँचाते हैं, जो पुरोहित, प्रौढ़, शक्तिशाली एवं महान् विद्वान् के सदृश प्रजा को अपने वश में कर लेते हैं, वे अग्निदेव धरती की नाभि-वेदिका में प्रतिष्ठित होकर, हमारे शत्रुओं को पैरों तले कुचल डालें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.64.1)
Agni Dev who carry offerings to great demigods-deities, who control the priests, grown up, great scholarly populace; should enter the Nabhi Vedica and crush our enemies under his feet.(19.06.2026)
अथर्ववेद, दुरितनाशन सूक्त (7.65) :: ऋषि :- कश्यप; देवता :- अग्नि; छन्द :- जगती।
पृतनाजितं सहमानमग्निमुक्थैर्हवामहे परमात् सधस्थात्।
स नः पर्षदति दुर्गाणि विश्वा क्षामद् देवोऽति दुरितान्यग्निः॥
हम उन अग्नि देवता को श्रेष्ठ लोक से स्तुत्यात्मक श्लोकों के माध्यम से बुलाते हैं। जो संग्राम में शत्रुओं के दल को पराभूत करने वाले तथा हवि के भार को सहन करने वाले हैं, वे अग्नि देव हमारी सभी प्रकार की पीड़ाओं से रक्षा करें तथा दुर्दशा करने वाले दुष्कर्मों को नष्ट करें।(अथर्ववेद, दुरितनाशन सूक्त 7.65.1)
We invoke Agni Dev with the recitation of prayers in the form of Shloks. Agni Dev who defeat the enemy groups in the war and bear the load of offerings, should remove our pains-sorrow and destroy our such evil deeds which lead to predicament-plight.
अथर्ववेद, पापमोचन सूक्त (7.66) :: ऋषि :- यम; देवता :-आप, अग्नि; छन्द :- भुरिक् अनुष्टुप्, 2 न्यङ्कसारिणी बृहती।
इदं यत् कृष्णः शकुनिरभिनिष्पतन्नपीपतत्।
आपो मा तस्मात् सर्वस्माद् दुरितात् पान्त्वंहसः॥
आकाश के पथ से आने वाले काले रंग के पक्षी ने मेरे अंगों पर आघात किया है। इस कारण दुर्दशा प्रदान करने वाले पाप से मंत्रोच्चारण द्वारा पवित्र किया हुआ जल हमारी रक्षा करे।(अथर्ववेद, पापमोचन सूक्त 7.66.1)
The black coloured bird struck me, coming from the sky. Let the pious water purified-sanctified with the Mantropchar, protect us from the sins leading to predicament-plight.
इदं यत् कृष्णः शकुनिरवामृक्षन्निर्ऋते ते मुखेन।
अग्निर्मा तस्मादेनसो गार्हपत्यः प्र मुञ्चतु॥
हे मृत्यु देव! दुर्भाग्य के सूचक काले पक्षी ने तुम्हारे मुँह के द्वारा मुझे छुआ है। उससे लगे पाप को गार्हपत्य अग्निदेव समाप्त करें।(अथर्ववेद, पापमोचन सूक्त 7.66.2)
Hey deity of death! The black bird-vulture which indicate bad luck, touched me. The sin caused by it, should be removed by Garhpaty Agni Dev.
अथर्ववेद, दुरितनाशन सूक्त (7.67) :: ऋषि :- शुक्र; देवता :- अपामार्गवीरुत्; छन्द :- अनुष्टुप्।
प्रतीचीनफलो हि त्वमपामार्ग रुरोहिथ। सर्वान् मच्छपथाँ अधि वरीयो यावया इतः॥
हे अपामार्ग औषधे! आप प्रतीची फल (उलटे मुड़े फल) वाली होकर प्रकट होती हैं। आप हमारी सभी व्याधियों को विनष्ट करें।(अथर्ववेद, दुरितनाशन सूक्त 7.67.1)
अपामार्ग :: दांतों के रोग, घाव, पाचन तंत्र विकार, में लाभप्रद।अपामार्ग चूर्ण 8 ग्राम पानी में पीसकर छानकर 5 ग्राम शहद और 250 मिली दूध के साथ पीने से पुरूषों का शीघ्र पतन नहीं होता है। अपामार्ग की 5-10 ग्राम ताजी जड़ को पानी में पीस लें। इसे घोलकर पिलाने से पथरी की बीमारी में बहुत लाभ होता है। यह औषधि किडनी की पथरी को टुकडे-टुकड़े करके शरीर से बाहर निकाल देती है। किडनी में दर्द के लिए यह औषधि बहुत काम करती है। अपामार्ग के लगभग 10 ग्राम ताजे पत्ते और 5 ग्राम हरी दूब को पीस लें। इसे 60 मिली जल में मिलाकर छान लें। अब इसे गाय के दूध में मिला लें। इसमें ही 20 मिली या इच्छानुसार मिश्री मिलाकर सुबह सात दिन तक पिलाने से मासिक धर्म के दौरान अधिक खून बहने की परेशानी में लाभ होता है। इसे रोग ठीक होने तक नियमित रूप से करें।
Hey medicine named Apamarg! You appear in the form of curved fruit. Destroy our diseases-ailments.
यद् दुष्कृतं यच्छमलं यद् वा चेरिम पापया। त्वया तद् विश्वतोमुखापामार्गाप मृज्महे॥
हे सर्वतोन्मुख अपामार्ग औषधे! हमसे जो कष्टदायी कुकृत्य हो गए हैं तथा कुबुद्धि के कारण जो मलिन कुकृत्य हम कर चुके हैं, उन समस्त पापों को आप सभी प्रकार से विनष्ट करें।(अथर्ववेद, दुरितनाशन सूक्त 7.67.2)
Hey versatile Apamarg! Destroy all sins earned due to painful vices-evil deeds & defective thoughts-ideas.
श्यावदता कुनखिना बण्डेन यत्सहासिम। अपामार्ग त्वया वयं सर्वं तदप मृज्महे॥
हे अपामार्ग औषधे! आप हमारे उन कुकृत्यों (दोषों) का निवारण करें, जो काले-पीले से मलिन दाँतो वाले, कुत्सित नख वाले तथा रोग ग्रस्त तेजहीन मनुष्य के संग बैठने के कारण मेरे अन्दर आ गए हैं।(अथर्ववेद, दुरितनाशन सूक्त 7.67.3)
Hey Apamarg! Destroy our all sins-defects, evils, which occurred due to unclean black & yellow teeth, nails filled with scum and the company of diseased person who have lost their health.
अथर्ववेद, ब्रह्म सूक्त (7.68) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- ब्राह्मणम् (ब्रह्म); छन्द :- त्रिष्टुप्।
यद्यन्तरिक्षे यदि वात आस यदि वृक्षेषु यदि वोलपेषु।
यदश्रवन् पशव उद्यमानं तद् ब्राह्मणं पुनरस्मानुपैतु॥
जो ब्रह्मतेज इस व्योम में, हवा में, घास आदि वनस्पतियों में तथा जानवरों में हमेशा स्रवित होता है तथा प्रकट होता है। वह ब्रह्म तेज हमें फिर से मिले।(अथर्ववेद, ब्रह्म सूक्त 7.68.1)
We should regain our Brahm Tej which is present in the atmosphere, air, grass, vegetation and secreted in the animals.
अथर्ववेद, आत्मा सूक्त (7.69) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- आत्मा; छन्द :- पुरः परोष्णिक् बृहती।
पुनर्मैत्विन्द्रियं पुनरात्मा द्रविणं ब्राह्मणं च।
पुनरग्नयो धिष्ण्या यथास्थाम कल्पयन्तामिहैव॥
हमें इन्द्रिय बल, स्वचेतना तथा ब्रह्म पुनः मिलें। यज्ञादि स्थलों में निवास करने वाली अग्नियाँ हमें प्राप्त हो। हम पुनः धन-सम्पदा को प्राप्त करके समृद्धशाली बनें।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 7.69.1)
Let us reunite with organ strength, consciousness and the Brahm again. The Agni residing in the Yagy Sthal-places, should be attained by us. We should regain wealth and prosperity and become rich.
अथर्ववेद, सरस्वती सूक्त (7.70) :: ऋषि :- शन्ताति; देवता :- सरस्वती; छन्द :- अनुष्टुप्, 1 त्रिष्टुप्।
सरस्वति व्रतेषु ते दिव्येषु देवि धामसु। जुषस्व हव्यमाहुतं प्रजां देवि ररास्वः नः॥
हे सरस्वती देवि! आपके अलौकिक व्रतों तथा धर्मों के निमित्त प्रदान की गई हवियों को आप स्वीकार करें। आप हमें संतति रूप प्रजा से युक्त करें।(अथर्ववेद, सरस्वती सूक्त 7.70.1)
इदं ते हव्यं घृतवत् सरस्वतीदं पितृणां हविरास्यं 1 यत्।
इमानि त उदिता शंतमानि तेभिर्वयं मधुमन्तः स्याम॥
हे वाग्देवी! आपके निमित्त हमने घी से युक्त आहुति समर्पित की है, उन आहुतियों को आप पितरों के निकट पहुँचाने के निमित्त प्रेषित करें। जो आहुति हम आपको समर्पित करते हैं, उस आहुति के प्रभाव से हम माधुर्य युक्त धान्य से सम्पन्न हों।(अथर्ववेद, सरस्वती सूक्त 7.70.2)
Hey Vag Devi-deity of speech! We are making offerings having Ghee, for you. Please carry forward them to the Manes-Pitr Gan. Oblations made by us to you, should grant us sweetened food grains.
(अथर्ववेद, सरस्वती सूक्त 7.71.1) :: ऋषि :- शन्ताति; देवता :- सरस्वती; छन्द :- गायत्री।
शिवा नः शंतमा भव सुमृडीका सरस्वति। मा ते युयोम संदृशः॥
हे सरस्वती देवि! आप सम्पूर्ण सुखों को प्रदान करने वाली हैं। आप हमें समस्त व्याधियों से पूरी तरह से मुक्त करके हमारा उद्धार करें। हे देवि! हम सदैव आपके वास्तविक स्वरूप का दर्शन करते रहें।(अथर्ववेद, सरस्वती सूक्त 7.71.1)
Hey Saraswati Devi! You grant all sorts of comforts. Relieve us from all diseases-ailments. Always show us your real view-form.(20.06.2026)
अथर्ववेद, सुख सूक्त (7.72) :: ऋषि :- शन्ताति: देवता :- सुख; छन्द :- पथ्या पङ्कि।
शं नो वातो वातु शं नस्तपतु सूर्यः।
अहानि शं भवन्तु नः शं रात्री प्रति धीयतां शमुषा नो व्युच्छतु॥
हे वायु देवता! आप हमें समस्त सुखों को प्रदान करने वाले होकर प्रवाहित हों तथा सुखपूर्वक
प्रेषित करने वाले सूर्य देव सुख तथा स्वास्थ्य में वृद्धि करने वाला ताप ही प्रदान करें। हमारा उषाकाल, दिवा तथा रात सभी हमारे निमित्त मंगलकारी सिद्ध हों।(अथर्ववेद, सुख सूक्त 7.72.1)
Hey Vayu Dev! You should blow granting us all sorts of comforts-pleasure. Let Sury Dev grant us heat improving health and granting pleasure-comforts. Usha-day break, day and night should be auspicious to us.
अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त (7.73) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- श्येन; छन्द :- त्रिष्टुप्, 2 अतिजगतीगर्भा जगती, 3 पुरः ककुम्मती अनुष्टुप्, 4-5 अनुष्टुप्।
यत् किं चासौ मनसा यच्च वाचा यज्ञेर्जुहोति हविषा यजुषा।
तन्मृत्युना निर्ऋतिः संविदाना पुरा सत्यादाहुतिं हन्त्वस्य॥
जो शत्रु हमारा विनाश करने का प्रण करके हवि तथा मंत्रों से अभिचार कर्म कर रहा हो, उसके चित्त, वचनों तथा शरीर से किये गये कर्म के फलीभूत होने के पूर्व ही, हे निर्ऋति देव! आप उस शत्रु को मृत्यु की सहायता से विनष्ट करें।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 7.73.1)
The enemy who vow to destroy us and perform incantations with offerings & Mantr Shakti, mind, words and body; Hey Nirrati Dev! Destroy him prior to his success with the help of death.
यातुधाना निऋतिरादु रक्षस्ते अस्य घ्नन्त्वनृतेन सत्यम्।
इन्द्रेषिता देवा आज्यमस्य मनन्तु मा तत् सं पादि यदसौ जुहोति॥
पाप देवता, राक्षस तथा निर्ऋति देव, हमारे शत्रु द्वारा किये जा रहे अभिचार कर्म को विपरीत क्रिया के माध्यम से समाप्त कर दें। देवराज इन्द्र द्वारा प्रेरित देवता शत्रुओं द्वारा यज्ञ में प्रयोग में लाए जाने वाले घी को नष्ट कर दें।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 7.73.2)
Let deity of sins, demons and Nirrati Dev destroy our enemy through anti-opposite incantations. Demigods inspired by Devraj Indr should destroy the Ghee to be used by the enemy in the Yagy.
अजिराधिराजौ श्येनौ संपातिनाविव। आज्यं पृतन्यतो हतां यो नः कश्चाभ्यघायति॥
हमारा बुरा करने वाले शत्रु के घृत के द्वारा होने वाले यज्ञ को अधिराज तथा अजिर नामक मृत्यु दूत श्येनबाज के सदृश झपट कर विनष्ट कर डालें।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 7.73.3)
The agents-ambassadors of death Adhi Raj & Ajir should destroy the Yagy to be performed by our enemy with Ghee, like falcon by snatching.
अपाञ्चौ त उभौ बाहू अपि नह्याम्यास्यम्। अग्नेर्देवस्य मन्युना तेन तेऽवधिषं हविः॥
हे अभिचार कृत्य करने वाले शत्रु! हम तुम्हारी दोनों भुजाएँ तथा मुँह बंधन युक्त करते हैं तथा अग्नि के भंयकर क्रोध के द्वारा तुम्हारी हवि, घृत आदि को नष्ट करते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 7.73.4)
भयंकर क्रोध :: rage, fury, wrath.
Hey enemy resorting to incantations! We tie your both hands & mouth and destroy your offerings, Ghee etc through the fury-wrath of Agni Dev.
अपि नह्यामि ते बाहू अपि नह्याम्यास्यम्। अग्नेर्घोरस्य मन्युना तेन तेऽवधिषं हविः॥
हे शत्रु! अभिचार कर्म करने वाले हस्तों को हम बंधनयुक्त करते हैं। मन्त्रोच्चारण करने वाले मुख को हम बंधनयुक्त करते हैं। हवि द्वारा सिद्ध होने वाले तेरे कृत्य को भी हम अग्नि के भयानक कोप द्वारा विनष्ट करते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 7.73.5)
Hey enemy! We tie the hands which perform incantations. We shut-tie the mouth which recite Mantropchar for incantations. We destroy your misdeeds performed with offerings through the fury of Agni Dev.
अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त (7.74) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- अग्नि; छन्द :- अनुष्टुप्।
परि त्वाग्ने पुरं वयं विप्रं सहस्य धीमहि। धृषद्वर्णं दिवेदिवे हन्तारं भङ्गुरावतः॥
हे अरणि मंथन द्वारा उत्पन्न हुए अग्नि देव! आप उन राक्षसों को नष्ट करें, जो हवन आदि कर्म में बाधा उत्पन्न करने वाले हैं। हे अग्नि देवता! इन हिंसकों को विनष्ट करने के निमित्त ही हम आपको चारों तरफ से धारण करते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 7.74.1)
Hey Agni Dev evolved through rubbing woods! Destroy those demons who create hindrances in our Hawan-Yagy etc. Hey Agni Dev! We adopt you in all directions for the destruction of these violent demons etc.
अथर्ववेद, इन्द्र सूक्त (7.75) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- इन्द्र; छन्द :- अनुष्टुप्, 2 त्रिष्टुप्।
उत् तिष्ठताव पश्यतेन्द्रस्य भागमृत्वियम्। यदि श्रातं जुहोतन यद्यश्रातं ममत्तन॥
हे ऋत्विग्गण! आप बसन्त ऋतु आदि में होने वाले याग में देवराज इन्द्र के लिए पक रहे यज्ञीय भाग का निरीक्षण अपने आसन से उठकर करते रहें। जब तक वह पूरी तरह से पक न जाए तब तक आप इन्द्रदेव की वन्दना करते रहें। पके भाग से देवराज इन्द्र के निमित्त अग्नि में हवि अर्पित करें।(अथर्ववेद, इन्द्र सूक्त 7.75.1)
Hey Ritviz Gan! You should rise from your seat and inspect Devraj Indr's share of Yagy, cooked during spring season. By the time its cooked completely, keep on praying Devraj Indr. Make offerings in Agni-fire with this cooked share.
श्रातं हविरो ष्विन्द्र प्र याहि जगाम सूरो अध्वनो वि मध्यम्।
परि त्वासते निधिभिः सखायः कुलपा न व्राजपतिं चरन्तम्॥
हे इन्द्र देवता! आपके लिए पकाया जा रहा यज्ञीय भाग परिपक्व हो गया है एवं आपके यज्ञ की अवधि आ गई है, इसलिए आप त्वरित गति से आगमन करें। याजकगण आपके लिए सोमरस से भरे हुए बर्तन को धारण किए हुए हैं। हम सभी आपकी स्तुति वैसे ही करते हैं, जैसे कुल के रक्षक पुत्र गण विचरते हुए संघपति पिता की स्तुति करते हैं।(अथर्ववेद, इन्द्र सूक्त 7.75.2)
संघपति :: chief of a religious community, head of a brotherhood, leader of a religious congregation.
Hey Indr Dev! Your of offerings in the Yagy has been cooked and time is ripe for the Yagy, hence come quickly. The Yajak Gan have filled the pot with Somras for you. We all worship you, in a manner similar to the protector of the clan sons, who worship their father, who is chief of a religious community, while moving.
अथर्ववेद, इन्द्र सूक्त (7.76) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- इन्द्र; छन्द :- त्रिष्टुप्।
श्रातं मन्य ऊधनि श्रातमग्नौ सुशृतं मन्ये तदृतं नवीयः।
माध्यन्दिनस्य सवनस्य दध्नः पिबेन्द्र वज्रिन् पुरुकृज्जुषाणः॥
यह दूध सर्वप्रथम गाय के स्तनों में परिपक्व हुआ, तत्पश्चात् अग्नि में परिपक्व हुआ, फिर इस पके हुए दूध से दधि निर्मित किया गया, इसलिए यह हविरूप सत्य तथा नवीन है। हे विविध कर्मों के कर्ता वज्र को धारण करने वाले इन्द्रदेव! आप दिन के बीच में अभिषुत किये गए दधि मिश्रित सोम रस का सेवन करें।(अथर्ववेद, इन्द्र सूक्त 7.76.1)
The milk saturated-matured in the udder-nipples of the cows initially, thereafter it was cooked-heated over fire and then it was turned into curd and hence its fresh as an offering. Hey Devraj Indr wielding Vajr, performing performing various jobs! Drink Somras mixed with curd during the day.
अथर्ववेद, धर्म सूक्त (7.77) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- धर्म, अश्विनीकुमार; छन्द :- त्रिष्टुप्, 1, 4, 6 जगती, 2 पथ्याबृहती।
समिद्धो अग्निर्वृषणा रथी दिवस्तप्तो घर्मो दुह्यते वामिषे मधु।
वयं हि वां पुरुदमासो अश्विना हवामहे सधमादेषु कारवः॥
हे दोनों शक्तिशाली अश्विनी कुमारों! आप स्वर्गलोक के देवों में सर्वप्रधान हैं। प्रज्ज्वलित अग्नि के ताप द्वारा अच्छी तरह से तपाया गया घृत बर्तन में है। आप दोनों अश्विनी कुमारों के लिए हमने गाय के दूध को दुह लिया है। हम हविष्यान्न से युक्त गृह वाले उद्गाता, आप दोनों अश्विनी कुमारों को याग में आह्वाहित करते हैं।(अथर्ववेद, धर्म सूक्त 7.77.1)
सर्वप्रधान :: supreme, paramount, foremost, chief.
Hey mighty Ashwani Kumars! You are supreme in the heavens amongest the demigods. Ghee heated properly over the fire is present in the pot. We have milked the cow for both of you. We reciters of Sam Ved possessing offerings invoke for the Yagy.(21.06.2026)
समिद्धो अग्निरश्विना तप्तो वां घर्म आ गतम्।
दुह्यन्ते नूनं वृषणेह धेनवो दस्त्रा मदन्ति वेधसः॥
हे अभिलाषाओं को पूर्ण करने वाले दोनों अश्विनी कुमारों! अग्नि प्रज्ज्वलित हो गई है, उस अग्नि में घी को तपाया जा चुका है। गाय के दूध को दुह लिया गया है। शत्रुओं का विनाश करने वाले अश्विनी कुमारों की अभ्यर्थना द्वारा शूश्रुषा करके यज्ञकर्ता आह्लादित हो रहे हैं।(अथर्ववेद, धर्म सूक्त 7.77.2)
Hey Ashwani Kumars accomplishing desires! Fire has ignited and Ghee has been heated-melted. Cow has been milked. Yagy performers are gladdened by servicing Ashwani Kumars through worship-prayers.
स्वाहाकृतः शुचिर्देवेषु यज्ञो यो अश्विनोश्चमसो देवपानः।
तमु विश्वे अमृतासो जुषाणा गन्धर्वस्य प्रत्यास्ना रिहन्ति॥
देदीप्यमान होने वाला प्रवर्ग्य नाम का यह याग दोनों अश्विन युगलों के लिए ही है। जिस विशिष्ट बर्तन चमस के द्वारा अश्विन युगल रस का सेवन करते हैं तथा जिस पात्र के द्वारा देवगणों को आहुति समर्पित की जाती है, वह पात्र चमस अत्यंत पावन है, उसी बर्तन के द्वारा सम्पूर्ण देवता अग्निरूप मुख से अपना हविर्भाग अंगीकार (ग्रहण) करते हैं।(अथर्ववेद, धर्म सूक्त 7.77.3)
प्रवर्ग्य यज्ञ को आमतौर पर महायज्ञों (जैसे सोमयाग या अग्निष्टोम) से पहले किया जाता है। इस दौरान जमीन की मिट्टी से 'महावीर' नामक एक विशेष मिट्टी का बर्तन बनाया जाता है, जिसे अग्नि पर अत्यधिक गर्म किया जाता है और उसमें गाय-बकरी के दूध तथा घी की आहुति दी जाती है।
Pravargy is performed for the sack of Ashwani Kumars. Ashwani Kumars who drink the sap-juice, through Chamas. Chamas is used for offerings to demigods-deities and is very pious. Demigods-deities accept the offerings through Agni Dev.
यदुस्त्रियास्वाहुतं घृतं पयोऽयं स वामश्विना भाग आ गतम्।
माध्वी धर्तारा विदथस्य सत्पती तप्तं घर्मं पिबतं रोचने दिवः॥
हे दोनों अश्विन युगलों! वह घी से युक्त गाय के दूध को बर्तनों में भर दिया गया है। यह आपका भाग है, इसलिए आप दोनों यहाँ पधारें। हे मधुरता से युक्त, यज्ञ स्वरूप पालन-पोषण करने वाले देवों! आप आगमन करके इस तपे हुए परिपक्व रस का सेवन करें।(अथर्ववेद, धर्म सूक्त 7.77.4)
Hey Ashwani Kumars! Cow's milk having Ghee has been filled in the pots. Since its your share, please come here. Hey demigods full of sweetness, nourishing like a form of the Yagy! Please come here and drink the mature sap.
तप्तो वां धर्मो नक्षतु स्वहोता प्र वामध्वर्युश्चरतु पयस्वान्।
मधोर्दुग्धस्याश्विना तनाया वीतं पातं पयस उस्त्रियायाः॥
हे दोनों अश्विन युगलों! यह तपाया गया तेज सम्पन्न दूध आप दोनों को प्राप्त हो। यज्ञ सम्पन्न करने वाले अध्वर्युगण दूध के साथ आपकी शूश्रुषा करें। आप दोनों अश्विन युगल रोग रहित गाय के मधुर घी से युक्त दुध को अंगीकार करें।(अथर्ववेद, धर्म सूक्त 7.77.5)
Hey Ashwani Kumars! Let this warm milk be availed by you. The priests accomplishing the Yagy should serve you. Accept cow's sweet Ghee, which is free from diseases.
उप द्रव पयसा गोधुगोषमा घर्मे सिञ्च पय उस्त्रियायाः।
वि नाकमख्यत् सविता वरेण्योऽनुप्रयाणमुषसो वि राजति॥
हे अध्वर्यो! आप गाय के दूध को दुहकर, उसे यज्ञशाला में लाएँ। उस दूध को पकाने के निमित्त बर्तन में डालें। सर्वप्रधान सविता देव प्रातःकाल के बाद अलंकृत होते हुए पूरे द्युलोक को देदीप्यमान कर रहे हैं।(अथर्ववेद, धर्म सूक्त 7.77.6)
Hey priests! Milk the cow and bring the milk to Yagy Shala. Pour the milk in the pot for heating. Supreme Savita Dev being decorated in the morning is illuminating the heavens.
उप ह्वये सुदुधां धेनुमेतां सुहस्तो गोधुगुत दोहदेनाम्।
श्रेष्ठं सवं सविता साविषन्नोऽ भीद्धो घर्मस्तदु षु प्र वोचत्॥
सुख के साथ दुहने योग्य गाय को हम आमंत्रित करते हैं। इस गौ के दूध का दोहन निर्मल हस्तों द्वारा करें। इस 'सव' उपनाम वाले दूध को सभी को प्रेरित करने वाले सविता देव हम सबके निमित्त प्रेरित करें। प्रज्ज्वलित तेज से युक्त धर्म (यज्ञ) हमें उपदेश दें।(अथर्ववेद, धर्म सूक्त 7.77.7)
We invite the cow which can be milked comfortably. Milch the cow with cleans hands. This milk called 'Sav' be granted to all by Savita Dev. Preach us about the Dharm pertaining to Tej and reveal it in the form of truth.
हिङ्कृण्वती वसुपत्नी वसूनां वत्समिच्छन्ती मनसा न्यागन्।
दुहामश्विभ्यां पयो अघ्न्येयं सा वर्धतां महते सौभगाय॥
चित्त से बछड़े को चाहने वाली गौ (दिव्य वाणी) हिंकार ध्वनि करती हुई आ गई है। यह न मारने योग्य गौ दोनों अश्विनयुगलों के साथ दूसरे देवताओं के निमित्त दूध प्रदान करें। यह सौभाग्य में वृद्धि करने वाली हो।(अथर्ववेद, धर्म सूक्त 7.77.8)
The cow which likes her calf with the heart, has come mooing. This cow which should not be killed, grants milk for Ashwani Kumars and other demigods-deities. Let her add to our good luck.
जुष्टो दमूना अतिथिर्दुरोण इमं नो यज्ञमुप याहि विद्वान्।
विश्वा अग्ने अभियुजो विहत्य शत्रूयतामा भरा भोजनानि॥
हे सबके द्वारा आराध्य दानेच्छ अग्नि देवता! आप हमारी आराधना से हर्षित होकर, हमारे याग में आएँ तथा हमारे शत्रुओं को उनकी सेना के साथ विनष्ट करके, उनके द्वारा उपभोग किए जाने वाले धन की हमें प्राप्ति हों।(अथर्ववेद, धर्म सूक्त 7.77.9)
Hey Agni Dev revered by every one and having the wish for donating-charity! Be happy and come to our Yagy. Destroy the enemy armies and let the wealth used it be availed by us.
अग्ने शर्ध महते सौभगाय तव द्युम्नान्युत्तमानि सन्तु।
सं जास्पत्यं सुयममा कृणुष्व शत्रूयतामभि तिष्ठा महांसि॥
हे अग्नि देव! आपकी प्रज्ज्वलित दिव्य ज्योति ऊर्ध्वगामी तथा सौभाग्यशाली सिद्ध हो। आप दानशील हृदय रखते हुए हमें धन प्रदान करें। आपकी अनुकम्पा से हम दोनों पति-पत्नी एक जैसे चित्त वाले होकर, आपकी आराधना करते रहें। अतः आप हमारी सेवा द्वारा प्रसन्न होकर हमारे शत्रुओं को विनष्ट करें।(अथर्ववेद, धर्म सूक्त 7.77.10)
Hey Agni Dev! Your divine flames moving in the upward direction, should be auspicious. You possess a heart which grant wealth. By virtue of your mercy-blessings, we husband & wife, should have identical mind-psyche and worship you. Be happy by our service-worship and destroy our enemies.
सूयवसाद् भगवती हि भूया अधावयं भगवन्तः स्याम।
अद्धि तृणमघ्न्ये विश्वदानीं पिब शुद्धमुदकमाचरन्ती॥
हे घर्मदुधे! आप श्रेष्ठ घास का भक्षण करें तथा भाग्यशाली बनें तथा हम भी सौभाग्यशाली बनें। आप घास को खाते हुए, पवित्र जल को पीयें।(अथर्ववेद, धर्म सूक्त 7.77.11)
घर्मदुधे (घर्मदुधा) शब्द का अर्थ उस गाय या धेनु से है जो 'घर्म' (यानि यज्ञीय हवि, गर्म दूध, तपाया हुआ दूध या धार्मिक कर्म) के लिए दूध देती है।
Hey Gharmdudhe! Eat the best grass and become lucky making us lucky as well. Drink pure water, while eating grass.
अथर्ववेद, गण्डमालाचिकित्सा सूक्त (7.78) :: ऋषि :- अथर्वाङ्गिरा; देवता :- जातवेदा; छन्द :- अनुष्टुप्।
अपचितां लोहिनीनां कृष्णा मातेति शुश्रुम। मुनेर्देवस्य मूलेन सर्वा विध्यामि ता अहम्॥
ऐसा सुनने में आता है कि गण्डमाला नामक व्याधि की जननी काले वर्ण की पिशाचिनी है। उन सभी प्रकार की गण्ड मालाओं को 'मुनि' नाम वाली अलौकिक औषधि के द्वारा मैं विनष्ट करता हूँ (मुनि नामक अनेक औषधियाँ जानी जाती हैं, यथा- मदन, दमनक, बक, पलाश इत्यादि।)(अथर्ववेद, गण्डमालाचिकित्सा सूक्त 7.78.1)
Its learnt-heard that the disease causing Gandmala is a black coloured Dracula. I destroy all sorts of Gandmala with the medicine named Muni. Many medicines with title Muni are available viz Madan, Damnak, Bak, Plash etc.
विध्याम्यासां प्रथमां विध्याम्युत मध्यमाम्। इदं जघन्या मासामा च्छिनद्मि स्तुकामिव॥
गण्डमाला रोग चाहे प्रारम्भिक अवस्था, मध्यम अवस्था तथा अन्तिम अवस्था का हो अर्थात् चाहे जो भी अवस्था का हो, हम तीनों अवस्था वाले गण्डमाला रोग का विनाश करते हैं।(अथर्ववेद, गण्डमालाचिकित्सा सूक्त 7.78.2)
In what ever stage Gandmala is there beginning, middle or terminating, we destroy it in all three stages.
त्वाष्ट्रेणाहं वचसा वि त ईर्ष्याममीमदम्। अथो यो मन्युष्टे पते तमु ते शमयामसि॥
हे आवेशी तथा विद्वेषी पुरुष! हम तुम्हारी विद्वेष करने की प्रवृत्ति का या आवेशित होने की प्रवृत्ति का सूक्ष्म परिक्षण करके वाणी द्वारा शांत करते हैं।(अथर्ववेद, गण्डमालाचिकित्सा सूक्त 7.78.3)
Hey aggressive and malicious man! We calm down your nature of being envious, aggressive by close examination, through speech.(22.08.2026)
व्रतेन त्वं व्रतपते समक्तो विश्वाहा सुमना दीदिहीह।
तं त्वा वंय जातवेदः समिद्धं प्रजावन्त उप सदेम सर्वे॥
हे व्रतशील, जातवेदा अग्ने! आप व्रत से सम्पन्न होकर प्रसन्नचित्त होकर हमारे गृह में प्रज्ज्वलित रहें। हम समस्तजन संतानों के साथ आपकी आराधना करते हैं।(अथर्ववेद, गण्डमालाचिकित्सा सूक्त 7.78.4)
Hey Jatveda Agni Dev, resorting to vow-resolve! You should be ignited in our house happily, observing fast. We all, along with our progeny, worship-pray to you.
अथर्ववेद, अघ्न्या सूक्त (7.79) :: ऋषि :- उपरिबभ्रव; देवता :- अघ्न्या; छन्द :- 1 त्रिष्टुप्, 2 त्र्यवसाना भुरिक् पथ्यापंक्ति।
प्रजावतीः सूयवसे रुशन्तीः शुद्धा अपः सुप्रपाणे पिबन्तीः।
मा व स्तेन ईशत माघशंसः परि वो रुद्रस्य हेतिर्वृणक्तु॥
हे गौ माता! रुद्रदेव आपको पीड़ित न करें। व्याघ्र आदि हिंसा करने वाले जानवर आपसे दूरस्थ गमन करें। चोर आदि के द्वारा आपका हरण न हो। आप श्रेष्ठ बछड़ों के साथ, घास तथा स्वच्छ जल वाली जगह में भ्रमण करती हुई, वहाँ की घास तथा जल को ग्रहण करें।(अथर्ववेद, अघ्न्या सूक्त 7.79.1)
Hey mother cow! Rudr Dev should not torture-pain you. Tiger and beasts should remain away from you. Thieves should not steal you. You should be with best calves, in places having grass and clear water; eating grass and drinking water.
पदज्ञा स्थ रमतयः संहिता विश्वनाम्नीः।
उप मा देवीर्देवेभिरेत। इमं गोष्ठमिदं सदो घृतेनास्मान्त्समुक्षत॥
हे आनंदित करने वाली गौओं! आप अपने आश्रय स्थल से अच्छी तरह से परिचित हैं। विविध अलौकिक नामों वाली तथा बछड़ों वाली, आप हमारे समीप आगमन करें। (हे गौ माता!) आप हमारे गोष्ठ तथा गृह को दूध, घी इत्यादि गव्य पदार्थों से परिपूर्ण कर दें।(अथर्ववेद, अघ्न्या सूक्त 7.79.2)
Hey gladdening cows! You are well aware of you residence-shed. You have calves of different divine names. Please come to us. Hey mother cow! You should enrich our home with milk, Ghee & bovine products.
अथर्ववेद, गण्डमालाचिकित्सा सूक्त (7.80) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- अपचिद् भैषज्य; छन्द :- 1 विराट् अनुष्टुप्, 2 परोष्णिक्, 3-4 अनुष्टुप्।
आ सुत्रसः सुत्रसो असतीभ्यो असत्तराः। सेहोररसतरा लवणाद् विक्लेदीयसीः॥
गण्डमाला रोग ऐसा होता है जो अत्यधिक कष्ट पहुँचाता है। अतः रोग मंत्रों तथा औषधियों द्वारा समाप्त हो जाए। गण्डमाला नामक रोग से पीड़ित मनुष्य, 'सेहु' से भी अधिक शक्तिहीन होते हैं। यह गण्डमाला नमक की तुलना में अधिक स्रवणशील है।(अथर्ववेद, गण्डमालाचिकित्सा सूक्त 7.80.1)
Gandmala is a very painful disease. Hence, it should be eradicated with Mantr Shakti and medicines. Those suffering from it are weaker than Sehu (too weak). Gandmala is more secretive than salt.
या ग्रैव्या अपचितोऽथो या उपपक्ष्याः। विजाम्नि या अपचितः स्वयंस्रसः॥
ग्रीवा में होने वाली गण्डमाला, काँख में होने वाली गण्डमाला तथा गुह्य स्थानों में होने वाली गण्डमाला अपने आप ही स्रवणशील होती है।(अथर्ववेद, गण्डमालाचिकित्सा सूक्त 7.80.2)
Gandmala of neck, arm pit and private parts, genitals is more secretive.
यः कीकसाः प्रशृणाति तलीद्यमवतिष्ठति। निर्हास्तं सर्वं जायान्यं यः कश्च ककुदि श्रितः॥
जो क्षय नामक व्याधि हड्डियों में संव्याप्त होती है, जो मांस को नष्ट (क्षय) कर देती है, जो व्याधि कक्रुदि (गर्दन के नीचे पृष्ठ भाग) में जम जाती है, यह व्याधि एक से अधिक स्त्री के संग असंयमित रूप से जीवन बिताने से होती है। औषधि तथा अग्निदेव इस क्षय रोग को विनष्ट करें।(अथर्ववेद, गण्डमालाचिकित्सा सूक्त 7.80.3)
Disease dilapidation is spreaded in the bones, destroys the flesh, affect the lower segment of neck. This diseases is acquired by living with many women in an irregular manner. Let Agni Dev and medicines destroy this dilapidation disease.
पक्षी जायान्यः पतति स आविशति पूरुषम्। तदक्षितस्य भेषजमुभयोः सुक्षतस्य च॥
इस क्षय रोग को पैदा करने वाले विषाणु वायु में विचरण करते रहते हैं अर्थात् उड़ते रहते हैं और यह विषाणु पुरुष के शरीर तक पहुँचकर, उसके शरीर को इस रोग से प्रभावित कर देते हैं। अल्प समय अथवा पुराने समय से व्यथित क्षयग्रस्त रोगी को मंत्राभिमंत्रित वीणा तंत्री खण्ड आदि औषधि इस क्षय रोग से मुक्त कर देती है।(अथर्ववेद, गण्डमालाचिकित्सा सूक्त 7.80.4)
Germs, virus, bacteria causing dilapidation disease are present in the air, enter the human body and affect it. Those suffering from it for long or for a short while, can be relieved with the medicine named Mantrabhimantrit Veena Tantri Khand.
(अथर्ववेद, गण्डमालाचिकित्सा सूक्त 7.81.1) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- जायान्य एवं इन्द्र; छन्द :- भुरिक् अनुष्टुप्, 2 त्रिष्टुप्।
विद्म वै ते जायान्य जानं यतो जायान्य जायसे।
कथं ह तत्र त्वं हनो यस्य कृण्मो हविगृहे॥
असंयमित जीवनयापन करने से जन्म लेने वाले हे क्षयरोग! हम तेरे उत्पन्न होने के करणों को जानने वाले हैं। जिस गृह में यज्ञादि होते हैं, उस गृह में तू कैसे प्रवेश कर सकता है? अर्थात् यज्ञादि के धुँए का प्रभाव क्षय रोग को ठीक करने में प्रभावी है यह अनेकानेक बार अनुभव किया गया है। इसलिए जिस घर में यज्ञादि होते हैं वहाँ यह क्षय रोग पहुँच नहीं पाता।(अथर्ववेद, गण्डमालाचिकित्सा सूक्त 7.81.1)
Hey dilapidation disease caused by irregular life style! We are aware of the causes which evolve you. How can you enter the homes where Yagy-Hawan are accomplished? Smoke produced during Yagy-Hawan destroy the dilapidation disease. It has been experienced repeatedly.
धृषत् पिब कलशे सोममिन्द्र वृत्रहा शूर समरे वसूनाम्।
माध्यन्दिने सवन आ वृषस्व रयिष्ठानो रयिमस्मासु धेहि॥
शत्रुओं को संहारक हे देवराज इन्द्र! आप बर्तन में स्थित सोमरस का सेवन करें। आप वृत्रहंता हैं। दिन के मध्यकाल में आप सोमरस का सेवन करके प्रसन्नचित्त होकर हमें धन सम्पन्न बनाएँ।(अथर्ववेद, गण्डमालाचिकित्सा सूक्त 7.81.2)
Hey destroyer of the enemies, Devraj Indr! Drink the Somras kept in the pot. You are slayer of Vratr. Drink Somras during noon, gladden and enrich us with wealth.
(अथर्ववेद, शत्रु नाशन सूक्त 7.82.1) :: ऋषि :- अङ्गिरा; देवता :- मरुद्गण; छन्द :- त्रिपदा गायत्री, 2 त्रिष्टुप्, 3 जगती।
सांतपना इदं हविर्मरुतस्तज्जुजुष्टन। अस्माकोती रिशादसः॥
हे सूर्य से सम्बन्धित मरुद् देवगणों! यह हविष्यान्न आपके लिए निर्मित किया गया है अतः आप इस हविष्यान्न का सेवन करें तथा शत्रुओं से हमारी सुरक्षा करें।(अथर्ववेद, शत्रु नाशन सूक्त 7.82.1)
Hey Marud Gan related with Sun! This offering of food grains has been prepared for you. Hence, accept it and protect us from the enemies.
यो नो मर्ती मरुतो दुर्हृणायुस्तिरश्चित्तानि वसवो जिघांसति।
द्रुहः पाशान् प्रति मुञ्चतां सस्तपिष्ठेन तपसा हन्तना तम्॥
हे धन प्रदान करने वाले मरुद्गणों! यदि कोई व्यक्ति अप्रत्यक्ष रूप से हमारे मन को क्षोभयुक्त करने की अभिलाषा करे, तो उस व्यक्ति को आप वरुण देव के पाश में जकड़ लें तथा आप उस मनुष्य का विनाश कर दें जो हम पर प्रहार करके हमें मारने की चेष्टा करता है।(अथर्ववेद, शत्रु नाशन सूक्त 7.82.2)
क्षोभ युक्त :: मन की व्याकुलता, दुख या नाराजगी, व्याकुल, दुखी, निराश, क्षुब्ध, उद्वेलित, परेशान, चिढ़, नाराजगी से भरा; upset, disappointed, distressed, agitated, upset, annoyed, irritated.
Hey Marud Gan granting wealth! If a person desire to agitate you, tie him with Varun Pash. Destroy the person who strike and kill us.(23.08.2026)
संवत्सरीणा मरुतः स्वर्का उरुक्षयाः सगणा मानुषासः।
ते अस्मत् पाशान् प्र मुञ्चन्त्वेनसः सांतपना मत्सरा मादयिष्णवः॥
प्रत्येक संवत्सर में दीप्तिमान् होने वाले, मन्त्रोच्चारण द्वारा स्तवनीय, बृहत् अन्तरिक्ष में वास करने वाले, जलवृष्टि कर्ता, मनुष्यों का उद्धार करने वाले तथा शत्रुओं को व्यथित करने वाले मरुद्देव हमें दुष्कर्म के पाशों से मुक्ति प्रदान करें।(अथर्ववेद, शत्रु नाशन सूक्त 7.82.3)
Marud Gan residing in vast space-sky, producing rain, saviour of humans, destroyer of enemies, worshiped through Mantr Shakti, should release us from ties of evils-wickedness in every Sanvatsar.
अथर्ववेद, बन्धमोचन सूक्त (7.83) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- अग्नि; छन्द :- परोष्णिक्, 2 त्रिष्टुप्।
वि ते मुञ्चामि रशनां वि योक्त्रं वि नियोजनम्। इहैव त्वमजस्त्र एध्यग्ने॥
मैं (प्रयोगकर्ता) तुम्हें व्याधि बंधन रूप पाशों से मुक्त करता हूँ। कण्ठ प्रदेश, बगल की, मध्यप्रदेश की और निम्नदेशीय (रोग को उत्पन्न करने वाली) गाठों को भी मैं खोलकर तुम्हें मुक्त करता हूँ। हे अग्ने! आप इस रोगग्रस्त प्राणी के अनुरूप होकर अग्रगामी हों।(अथर्ववेद, बन्धमोचन सूक्त 7.83.1)
I , relieve you (diseased person) from the clutches of disease. I open the knots in the neck, chest & stomach and the lower body i.e., hips, legs etc. Hey Agne! You should be favourable to this diseased person and remain ahead.
अस्मै क्षत्राणि धारयन्तमग्ने युनज्मि त्वा ब्रह्मणा दैव्येन।
दीदिह्य 1 स्मभ्यं द्रविणेह भद्रं प्रेमं वोचो हविर्दा देवतासु॥
हे अग्ने! हम आपको इस ऋत्विज की शक्ति में वृद्धि करने के निमित्त तथा आहुति को ग्रहण करने के निमित्त आह्वाहित करते हैं। कृपया आप इस रोग ग्रस्त प्राणी के स्वास्थ्य लाभ के लिए इन्द्रादि देवताओं से याचना करें तथा आप हमें पुत्र और धन इत्यादि से सम्पन्न करें।(अथर्ववेद, बन्धमोचन सूक्त 7.83.2)
Hey Agne! We invoke you to increase strength of this Ritviz & to accept offerings. Please request Devraj Indr & demigods for heathy recovery of this diseased person and grant us wealth and sons.
अथर्ववेद, अमावास्या सूक्त (7.84) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- अमावास्या; छन्द :- 1 जगती, 2-4 त्रिष्टुप्।
यत् ते देवा अकृण्वन् भागधेयममावास्ये संवसन्तो महित्वा।
तेना नो यज्ञं पिपृहि विश्ववारे रयिं नो धेहि सुभगे सुवीरम्॥
हे अमावस्ये! आपकी महत्ता को अंगीकार करके देवताओं ने आपको जो हविष्यान्न का भाग प्रदान किया है, उसे स्वीकार करके आप हमारे इस याग को सम्पन्न करें। आप हमें कार्य करने के लिए दक्षता प्रदान करें तथा रमणीय पुत्रादि के साथ धन से समृद्ध करें।(अथर्ववेद, अमावास्या सूक्त 7.84.1)
Hey Amavasya (no moon night)! Demigods have accepted your significance and awarded your share of offerings. Accept it and accomplish our Yagy. Grant us expertise for working and grant us charming-beautiful sons & wealth.
अहमेवास्प्यमावास्या 3 मामा वसन्ति सुकृतो मयीमे।
मयि देवा उभये साध्याश्चेन्द्रज्येष्ठाः समगच्छन्त सर्वे॥
मैं अमावस्या का अधिपति देवता हूँ। जो देवता उत्तम कर्म करते हैं, वो मुझ में निवास करते हैं तथा साध्य सहित इन्द्रादि दोनों तरह के देवता मुझ में आकर एक जैसी भावना रखते हुए निवास करते हैं।(अथर्ववेद, अमावास्या सूक्त 7.84.2)
I am deity of Amavasya. The demigods who perform excellent deeds reside in me. Sadhy Gan including Devraj Indr come to me and have identical feelings.
आगन् रात्री संगमनी वसूनामूर्ज पुष्टं वस्वावेशयन्ती।
अमावास्यायै हविषा विधेमोर्जं दुहाना पयसा न आगन्॥
सम्पूर्ण वसुओं को मिलाने वाली, पोषण करने वाली, शक्ति में वृद्धि करने वाली, धन देने वाली प्रतिक्षित अमावास्या वाली रात का आगमन हुआ है। इस अमावास्या के लिए हम आहुति समर्पित करते हैं। ये अमावास्या की रात हमें धान्य, दूध, अन्य रस तथा धन आदि से युक्त करें।(अथर्ववेद, अमावास्या सूक्त 7.84.3)
Awaited Amavasya which bring the Vasu Gan together, nourish-nurture, increase might-power, grant wealth come at night. We make offerings for this Amavasya. Let the nights of this Amavasya grant us food grains, other saps-juices and wealth.
अमावास्ये न त्वदेतान्यन्यो विश्वा रूपाणि परिभूर्जजान।
यत्कामास्ते जुहुमस्तन्नो अस्तु वयं स्याम पतयो रयीणाम्॥
हे अमावास्ये! आपके अलावा कोई दूसरे देवगण सम्पूर्ण विश्व का निर्माण करने में सक्षम नहीं है। अतः हम अभीष्ट को पूर्ण करने के लिए आपको आहुति समर्पित करते हैं। आप हमारे द्वारा अर्पित की गई आहुति को स्वीकार करें और हमारी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति करते हुए हमें धनादि से समृद्ध बनाएँ।(अथर्ववेद, अमावास्या सूक्त 7.84.4)
Hey Amavasya! None other than you, demigods are capable of building the whole universe. Hence, we make offerings to you to have the desired. Accept the offerings made by us, accomplish all of our desires and make us wealthy-prosperous.
अथर्ववेद, पूर्णिमा सूक्त (7.85) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- 1-2, 4 पौर्णमासी, 3 प्रजापति। छन्द :- त्रिष्टुप्, 2 अनुष्टुप्।
पूर्णा पश्चादुत पूर्णा पुरस्तादुन्मध्यतः पौर्णमासी जिगाय।
तस्यां देवैः संवसन्तो महित्वा नाकस्य पृष्ठे समिषा मदेम॥
पूर्ण चन्द्र वाली तारीख को पूर्णमासी कहा जाता है। पूर्व में, पश्चिम में तथा मध्य में यह चमकती है। उसमें देवगणों के संग निवास करते हुए हम द्युलोक से ऊपर अन्न रस प्राप्त कर हर्षित हों।(अथर्ववेद, पूर्णिमा सूक्त 7.85.1)
The date when the full Moon is there, is called Purn Masi. It shines in the east, west and middle of sky. It resides with the demigods and become happy by granting us extracts of food grains etc from the heavens.
वृषभं वाजिनं वयं पौर्णमासं यजामहे। स नो ददात्वक्षितां रयिमनुपदस्वतीम्॥
मनोवांछित फल प्रदायनी पूर्णिमा की हम उपासना करते हैं। वे पूजनीय पूर्णमास आह्लादित होकर हमें अक्षय और कभी न समाप्त होने वाला धन प्रदान करें।(अथर्ववेद, पूर्णिमा सूक्त 7.85.2)
We worship Purn Masi which grant us rewards. Revered-worshipable Purn Masi on being happy-gladdened, grant us never ending wealth.
प्रजापते न त्वदेतान्यन्यो विश्वा रूपाणि परिभूर्जजान।
यत्कामास्ते जुहुमस्तन्नो अस्तु वयं स्याम पतयो रयीणाम्॥
हे प्रजापति देव! आप चारों ओर संव्याप्त होकर सभी रूपों को सृजन करने वाले हैं, अन्य कोई ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं है। जिन अभिलाषाओं को पूर्ण करने के निमित्त हम आपको हवि समर्पित करते हैं, उन अभिलाषाओं को आप पूर्ण करें तथा हमें धनादि से समृद्ध करें।(अथर्ववेद, पूर्णिमा सूक्त 7.85.3)
Hey Praja Pati Dev! You pervade all directions and create all forms, none other than you is capable of doing this. Accomplish our desires for which we make offerings to you and enrich with wealth and prosperity.
पौर्णमासी प्रथमा यज्ञियासीदह्नां रात्रीणामतिशर्वरेषु।
ये त्वां यज्ञैर्यज्ञिये अर्धयन्त्यमी ते नाके सुकृतः प्रविष्टाः॥
पूर्ण चन्द्र वाली तिथि (पूर्णमासी) दिन एवं रात दोनों पहर में प्रथम यज्ञ करने योग्य हैं। हे उपासना करने योग्य पूर्णिमा! जो यज्ञों द्वारा आपकी आराधना करते हैं; उन उत्तम कर्म करने वालों को द्युलोक में पहुँचने का अवसर प्राप्त होता है।(अथर्ववेद, पूर्णिमा सूक्त 7.85.4)
Purn Masi with the full Moon during the day & night are auspicious for performing Yagy. Hey Purnima deserving worship! Those who perform excellent-virtuous deeds, worship you through Yagy, get a chance to reach the heavens.
अथर्ववेद, सूर्य-चन्द्र सूक्त (7.86) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- सावित्री, सूर्य एवं चन्द्रमा; छन्द :- त्रिष्टुप्, 3 अनुष्टुप्, 4 आस्तारपंक्ति 5 सम्राडास्तारपंक्ति।
पूर्वापरं चरतो माययैतौ शिशू क्रीडन्तौ परि यातोऽर्णवम्।
विश्वान्यो भुवना विचष्ट ऋतूँरन्यो विदधज्जायसे नवः॥
माया (कौशल) के द्वारा आगे-पीछे चलते हुए सूर्य तथा चन्द्र रूपी दो बालक क्रीड़ा करते हुए एवं एक दूसरे का पीछा करते हुए समुद्र तक पहुँचते हैं। उनमें से एक सूर्य सम्पूर्ण लोकों को देदीप्यमान करता है तथा दूसरा चन्द्र ऋतुओं को निर्मित करता हुआ नित्य नई-नई कलाओं वाले रूपों में उत्पन्न होता है।(अथर्ववेद, सूर्य-चन्द्र सूक्त 7.86.1)
Two children in the form of Sun & Moon reach the ocean by virtue of illusion, following each other, playfully. Out of these, one Sun illuminate the entire abodes and the other Moon produce seasons, while appearing in different phases.(24.06.2026)
नवोनवो भवसि जायमानो ऽ ह्रां केतुरुषसामेष्यग्रम्।
भागं देवेभ्यो वि दधास्यायन् प्र चन्द्रमस्तिरसे दीर्घमायुः॥
हे चन्द्र देवता! एकेक कला बढ़ते हुए आप प्रतिदिन प्रकट होते हैं। आप वैसे ही तिथियों के ज्ञापक हैं, जैसे केतु (ध्वजा) किसी स्थान विशेष का ज्ञापन करता है। सूर्य देवता! श्राप दिनों का ज्ञापन करते हुए, उषाकाल के अन्तिम समय में उत्पन्न होते हैं। आप सम्पूर्ण देवगणों को उनका उचित यज्ञीय भाग प्रदान करते हैं तथा चन्द्र देवता दीर्घजीवी बनाते हैं।(अथर्ववेद, सूर्य-चन्द्र सूक्त 7.86.2)
Hey Chandr Dev-Moon! You appear with next phase every day. You represent date-Tithi, like the Ketu (flag) resenting a specific place. Sury Dev represent the cursed days and appear after the expiry period of Usha Kal. You provide proper share of offerings to demigods-deities and make Chandr Dev long lived.
सोमस्यांशो युधां पतेऽनूनो नाम वा असि। अनूनं दर्श मा कृधि प्रजया च धनेन च॥
हे समयांश (सोम के अंश)! हे संग्रामों के अधिपति! आपकी कीर्ति कभी समाप्त नहीं होती। हे दर्शनीय देव! आप हमसे खुश होकर हमें प्रजा तथा उत्तम धनादि से सम्पन्न करें।(अथर्ववेद, सूर्य-चन्द्र सूक्त 7.86.3)
Hey fragment of time period! Hey Lord of wars! Your fame-glory never vanishes. Hey beautiful Dev! You should be happy with us-populace and grant best wealth, food grains etc.
दशोंऽसि दर्शतोऽसि समग्रोऽसि समन्तः।
समग्रः समन्तो भूयासं गोभिरश्वै: प्रजया पशुभिगृहैर्धनेन॥
हे दर्शनीय सोम! आप दर्शन करने योग्य हैं। आप अनेक कलाओं के माध्यम से विकसित होते हैं और पूर्णमासी के दिन समग्र हो जाते हैं। आप अपने आप में ही पूर्ण हैं, अतः हमको भी घोड़े, गाय, पुत्र-पौत्रादि, घर तथा धनादि से अन्त तक परिपूर्ण करें।(अथर्ववेद, सूर्य-चन्द्र सूक्त 7.86.4)
Hey beautiful Som! You are worth seeing as a whole. You grow with many phases and appear in full size on the Purn Masi day. You are complete in yourself, hence grant us horses, cows, sons-grandsons, house-residence and wealth etc.
यो 3 स्मान् द्वेष्टि यं वयं द्विष्मस्तस्य त्वं प्राणेना प्यायस्व।
आ वयं प्याशिषीमहि गोभिरश्वैः प्रजया पशुभिगृहैर्धनेन॥
हे सोम देव! जो शत्रु हमसे विद्वेष करते हैं, उनसे हम भी विद्वेष करते हैं। आप उन शत्रुओं के प्राणों को खींचकर उन शत्रुओं से अग्रगामी हों। हमको भी आप घोड़े, गाय, सन्तान, जानवर तथा घर, धनादि द्वारा समृद्ध करें।(अथर्ववेद, सूर्य-चन्द्र सूक्त 7.86.5)
Hey Som Dev! We too are envious with those who are envious to us. Snatch the Air Vital of the enemies and remain ahead of the enemies. You should grant us horses, cows, progeny, animals, residence wealth etc., making us prosperous.
यं देवा अंशुमाप्याययन्ति यमक्षितमक्षिता भक्षयन्ति।
तेनास्मानिन्द्रो वरुणो बृहस्पतिरा प्याययन्तु भुवनस्य गोपाः॥
जिन एक कलात्मक सोमदेव को देवता शुक्ल पक्ष में नित्य एकेक, कला से बढ़ाते हैं। जिस क्षय रहित सोम का अविनाशी देव भक्षण करते हैं। देवताओं के अधिष्ठाता इन्द्रदेव, वरुणदेव तथा बृहस्पतिदेव उस सोम के द्वारा हमारा मंगल करते हुए हमारी प्रगति करें।(अथर्ववेद, सूर्य-चन्द्र सूक्त 7.86.6)
जिसकी किरणों (कलाओं) को देवता बढ़ाते हैं और जिसका कभी क्षय न होने वाले अमर देवता (अमृत के रूप में) सेवन करते हैं, संसार के वे पालक इन्द्र, वरुण और बृहस्पति हमें उसी (चंद्रमा/सोम की दिव्य) शक्ति से पोषित और समृद्ध करें।
The demigods-deities progress-increase Som Dev with one phase, during bright phase. Immortal demigods eat imperishable Som. Nurturers of universe Indr, Varun and Brahaspati Dev should nourish us with the divine power of Som-Moon.
अथर्ववेद, अग्नि सूक्त (7.87) :: ऋषि :- शौनक; देवता :- अग्नि; छन्द :- त्रिष्टुप्, 2 ककुम्मती-बृहती, 3 जगती।
अभ्यर्चत सुष्टुतिं गव्यमाजिमस्मासु भद्रा द्रविणानि धत्त।
इमं यज्ञं नयत देवता नो घृतस्य धारा मधुमत् पवन्ताम्॥
हमें मंगलकारी धन देने वाली हे गौ (वाणी)! सुंदर स्तोत्रों के द्वारा आप अग्नि की वन्दना करें। हम इस याग में देवगणों को लॉए तथा आपकी अनुकम्पा से इस याग में घी की धाराएँ मधुर भाव से देवगणों की तरफ अग्रसर हों।(अथर्ववेद, अग्नि सूक्त 7.87.1)
Hey cow granting us auspicious wealth! Pray to Agni Dev with beautiful Strotrs. We should bring demigods-deities to this Yagy and by virtue of your grace currents of sweet Ghee should flow towards demigods-deities in the Yagy.
मय्यग्रे अग्निं गृह्णामि सह क्षत्रेण वर्चसा बलेन।
मयि प्रजां मय्यायुर्दधामि स्वाहा मय्यग्निम्॥
हम प्रथमतः हवियों के आधार अग्नि को आधान करते हैं। क्षात्र तथा शौर्य व ज्ञान के तेज के साथ अग्नि को धारण करते हैं। हमें प्रजा और शतायु प्राप्त हो, इसलिए हम अग्निदेव को समिधादि अर्पित करते हैं।(अथर्ववेद, अग्नि सूक्त 7.87.2)
आधान :: स्थापन, रखना, ग्रहण, लेना, धारण, प्रयत्न, अग्निहोत्र के लिए अग्नि का स्थापन, गर्भ, गर्भाधान से पहले किया जाने वाला संस्कार, रेहन, बंधक रखना, पात्र; placement, container, infusion, transfusion.
Initially we establish Agni Dev through offerings. We retain Agni with Kshatr Dharm, bravery and Tej. We should have subjects and longevity of hundred years. Therefore, we offer woods-Samidha to Agni Dev.
इहैवाग्ने अधि धारया रयिं मा त्वा नि क्रन् पूर्वचित्ता निकारिणः।
क्षत्रेणाग्ने सुयममस्तु तुभ्यमुपसत्ता वर्धतां ते अनिष्टतः॥
हे अग्नि देव! हमसे ईष्या करने वालों पर आप खुश न हों। हम आपकी भक्ति करते हैं। इसलिए आप हमसे खुश होकर हमें धन-वैभव से सम्पन्न करें। (हे अग्नि देव!) आप स्वयं के रूप में शक्ति सहित अविचल हों। आपकी भक्ति करने वालों के वर्चस में वृद्धि हो तथा वह समस्त प्रकार से समृद्धशाली बने।(अथर्ववेद, अग्नि सूक्त 7.87.3)
Hey Agni Dev! You should not be happy with those who are envious to us. We worship you. Hence, grant us wealth, grandeur on being happy. Hey Agni Dev! You should be immovable in yourself with might-power. There should be increase in the dominance-supremacy of your worshipers-devotees. They should be prosper in themselves.
अन्वग्निरुषसामग्रमख्यदन्वहानि प्रथमो जातवेदाः।
अनु सूर्य उषसो अनु रश्मीननु द्यावापृथिवी आ विवेश॥
प्रातःकाल के साथ ही अग्नि देव प्रदीप्त होते हैं। यह जातवेदा अग्नि प्रथम उषा काल में सूर्य के रूप में प्रदीप्त होते हैं, फिर दिन को दीप्तिमान करते हुए अपनी प्रदीप्त-रश्मियों द्वारा समस्त पृथ्वी तथा आकाश में परिव्याप्त होते हैं।(अथर्ववेद, अग्नि सूक्त 7.87.4)
Agni Dev illuminate in the morning. Jatveda Agni Dev illuminate with the Usha Kal in the form of Sun. There after he shine and illuminate the earth and sky with his rays.
प्रत्यग्निरुषसामग्रमख्यत् प्रत्यहानि प्रथमो जातवेदाः।
प्रति सूर्यस्य पुरुधा च रश्मीन् प्रति द्यावापृथिवी आ ततान॥
प्रतिदिन प्रातःकाल अग्नि देव प्रदीप्त होते हैं। यह प्रतिदिन के साथ भी प्रदीप्त होते हैं। जातवेदा सूर्य रूप अग्नि देव सूर्य की रश्मियों में भी स्वयं ही प्रदीप्त होते हैं तथा सम्पूर्ण पृथ्वी और आकाश में अपना प्रकाश विस्तारित करते हैं।(अथर्ववेद, अग्नि सूक्त 7.87.5)
Agni Dev illuminate every day in the morning. He shines everyday. Jat Veda Agni Dev in the form of Sun, illuminate in himself and extend the light all over the earth & sky.
घृतं ते अग्ने दिव्ये सधस्थे घृतेन त्वां मनुरद्या समिन्धे।
घृतं ते देवीर्नप्त्य 1 आ वहन्तु घृतं तुभ्यं दुह्रतां गावो अग्ने॥
हे अग्नि देव! आपका घृत देवगणों के निवास स्थल में है। आज भी मनुदेव आपको घृत द्वारा प्रज्ज्वलित करते हैं। आपके नाती, जल तथा घृत को अभिमुख लाएँ तथा गौएँ आपके निमित्त घी से युक्त दूध प्रदान करें।(अथर्ववेद, अग्नि सूक्त 7.87.6)
Hey Agni Dev! Your Ghee (power) is present in the residence of demigods. Still today, Manu Dev ignite your current of Ghee. Let your daughters son, bring water & Ghee in front and the cows should provide milk having Ghee.
अथर्ववेद, पाशमोचन सूक्त (7.88) :: ऋषि :- शुनःशेप; देवता :- वरुण; छन्द :- अनुष्टुप्, 2 पथ्यापंक्ति, 3 त्रिष्टुप्, 4 बृहतीगर्भा त्रिष्टुप्।
अप्सु ते राजन् वरुण गृहो हिरण्ययो मिथः। ततो धृतव्रतो राजा सर्वा धामानि मुञ्चतु॥
हे शासक वरुण देव! आपका स्वर्णमय गृह जल में स्थित है। वे व्रत को धारण करने वाले वरुणदेव सम्पूर्ण लोकों को बन्धनों से मुक्त करें।(अथर्ववेद, पाशमोचन सूक्त 7.88.1)
Hey ruler-emperor Varun Dev! Your golden house is present in water. He having resolve-vows, should release all the abodes from ties-bonds.(25.06. 2026)
धाम्नोधाम्नो राजन्नितो वरुण मुञ्च नः।
यदापो अघ्न्या इति वरुणेति यदूचिम ततो वरुण मुञ्च नः॥
हे राजा वरुण देव! आप हमारे देह में विद्यमान् समस्त व्याधियों से हमकों मुक्ति प्रदान करें। आप व्याधियों तथा पापों से हमें बचाएँ। हमें वाणी के दुरूपयोग से जन्म लेने वाले पाप से मुक्ति प्राप्त हो।(अथर्ववेद, पाशमोचन सूक्त 7.88.2)
Hey king Varun Dev! Relieve us from all ailments-diseases present in our body. Protect us from he diseases and sins. We should be free from the sins caused by the misuse of tongue-speech.
उदुत्तमं वरुण पाशमस्मदवाधमं वि मध्यमं श्रथाय।
अधा वयमादित्य व्रते तवानागसो अदितये स्याम॥
हे वरुण देव! आप हमारे शरीर के ऊर्ध्वभाग वाले पाश को ऊपर की तरफ खींचकर अलग करें, मध्यभाग वाले पाश को खींचकर नष्ट करें तथा नीचे के भाग वाले पाश को खींचकर नष्ट करें, तत्पश्चात् हम सभी पाशों से मुक्ति प्राप्त करके अखण्डित स्थिति में निवास करें।(अथर्ववेद, पाशमोचन सूक्त 7.88.3)
Hey Varun Dev! Remove the ties over our upper and lower segment of the body and destroy them. Thereafter, having relieved from all ties, we should reside in our intact body.
प्रास्मत् पाशान् वरुण मुञ्च सर्वान् य उत्तमा अधमा वारुणा ये।
दुष्वप्न्यं दुरितं निष्वास्मदथ गच्छेम सुकृतस्य लोकम्॥
हे वरुण देव! आप हमें अपने श्रेष्ठ और अधम दोनों बन्धनों से मुक्त करें। बुरे सपनों को देखने के कारण होने वाले पाप का आप निवारण करें। बन्धनों एवं पापों से हम स्वतंत्र होकर स्वर्ग लोक को प्राप्त करें।(अथर्ववेद, पाशमोचन सूक्त 7.88.4)
Hey Varun Dev! Release us from both ties viz the evil and best. free us from the sins caused by seeing bad dreams. Having become free from bonds-ties and sins, we should attain heavens.
अथर्ववेद, क्षत्रभृदग्नि सूक्त (7.89) :: ऋषि :- भृगु; देवता :- 1 अग्नि, 2-3 इन्द्र; छन्द :- 1 जगती, 2-3 त्रिष्टुप्।
अनाधृष्यो जातवेदा अमों विसडग्ने क्षत्रभृद् दीदिहीह।
विश्वा अमीवाः प्रमुञ्चन् मानुषीभिः शिवाभिरद्य परि पाहि नो गयम्॥
हे अग्ने! आप अविनाशी, शक्तिशाली तथा सम्पूर्ण उत्पन्न हुए जीवधारियों को जानने वाले हैं। आप हमारे इस कार्य में प्रज्ज्वलित होकर हमारे सम्पूर्ण व्याधियों को विनष्ट करें तथा हमें अपने मंगलकारी साधनों के द्वारा संरक्षण प्रदान करें।(अथर्ववेद, क्षत्रभृदग्नि सूक्त 7.89.1)
Hey Agni Dev! You are immortal, mighty and know all living beings. Ignite in our endeavour and destroy all diseases-ailments. Grant us protection through auspicious deeds-efforts.
इन्द्र क्षत्रमभि वाममोजोऽजायथा वृषभ चर्षणीनाम्।
अपानुदो जनममित्रायन्तमुरुं देवेभ्यो अकृणोरु लोकम्॥
हे देवराज इन्द्र! आप उत्तम क्षात्रबल वाले हैं। हे इच्छाओं को पूर्ण करने वाले अग्नि देव! आप हमारे साथ बुरा आचरण करने वाले हमारे शत्रुओं का विनाश करें तथा जिस स्थान पर देवता गण निवास करते हैं, उस दिव्य लोक को हमें प्राप्त कराएँ।(अथर्ववेद, क्षत्रभृदग्नि सूक्त 7.89.2)
Hey Devraj Indr! You possess excellent traits-might of the Kshatriy. Hey Agni Dev, accomplisher of all desires-wills! Destroy our enemies, who misbehave with us and grant us the abode of demigods-deities, the heavens.
मृगो न भीमः कुचरो गिरिष्ठाः परावत आ जगम्यात् परस्याः।
सृकं संशाय पविमिन्द्र तिग्मं वि शत्रून् ताढि वि मृधो नुदस्व॥
गिरि पर निवास करने वाले, भयंकर पंजों वाले, हिंसक सिंह के सदृश शक्ति शाली इन्द्र देवता दूर के लोकों से पधारें। हे देवराज इन्द्र! आप अपने तेजधार वाले वज्र से रक्षा भूमि में शत्रुओं का अपमान करते हुए उनका सर्वनाश कर दें।(अथर्ववेद, क्षत्रभृदग्नि सूक्त 7.89.3)
Resident of the mountain, mighty like the lion having furious claws, Devraj Indr should arrive from the distant abodes. Hey Devraj Indr! Insult the enemies in the war field and destroy them with sharp Vajr.
अथर्ववेद, अरिष्टनेमि सूक्त (7.90) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- तार्थ्य; छन्द :- त्रिष्टुप्।
त्यमू षु वाजिनं देवजूतं सहोवानं तरुतारं रथानाम्।
अरिष्टनेमिं पृतनाजिमाशुं स्वस्तये तार्थ्यमिहा हुवेम॥
हम ऐसे प्रख्यात तृक्ष पुत्र सुपर्ण (गरुड़) को बुलाते हैं जो अत्यंत बलशाली हैं, जिन्हें देवताओं ने सोम के अपहरण के निमित्त प्रेषित किया था, जो मुझ अरिष्टनेमि के जनक तथा शत्रुओं को पराभूत करने वाले एवं त्वरित गति से गमन करने वाले हैं।(अथर्ववेद, अरिष्टनेमि सूक्त 7.90.1)
We invoke Suparn-Garud Ji, son of famous Traksh, who is very powerful, inspired by the demigods to take away Som. He is the progenitor of Arishth Nemi-me and defeat the enemies moving-flying with fast speed.
अथर्ववेद, त्राता इन्द्र सूक्त (7.91) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- इन्द्र; छन्द :- त्रिष्टुप्।
त्रातारमिन्द्रमवितारमिन्द्रं हवेहवे सुहवं शूरमिन्द्रम्।
हुवे नु शक्रं पुरुहूतमिन्द्रं स्वस्ति न इन्द्रो मघवान् कृणोतु॥
हम उन इन्द्र देव को बुलाते हैं जो हमें डर से संरक्षण प्रदान करते हैं तथा जो सभी प्रकार के संघर्षों में आह्वाहित करने के योग्य हैं। हम शक्र पुरुहुत इन्द्र देव को बुलाते हैं। वे धनवान् इन्द्र देव हमारा समस्त प्रकार से मंगल करें।(अथर्ववेद, त्राता इन्द्र सूक्त 7.91.1)
We invoke Indr Dev who grant us protection from fear and deserve gladdening in all sorts of wars. We call upon Indr Dev, the mighty one who is invoked by many. Wealthy Indr Dev should grant us all sorts of welfare-auspiciousness.
अथर्ववेद, व्यापकदेव सूक्त (7.92) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- रुद्र; छन्द :- जगती।
यो अग्नौ रुद्रो यो अप्स्व 1 न्तर्य ओषधीर्वीरुध आविवेश।
य इमा विश्वा भुवनानि चाक्लृपो तस्मै रुद्राय नमो अस्त्वग्नये॥
उन अग्नि के सदृश तेज से युक्त रुद्र देव को हम प्रणाम करते हैं, जो अग्नि में, जल में, औषधियों में संव्याप्त हो गये हैं तथा जो सम्पूर्ण विश्व के जीवधारियों की रचना करने वाले हैं।(अथर्ववेद, व्यापकदेव सूक्त 7.92.1)
We salute Rudr Dev who possess Tej-aura like Agni Dev and who pervade the fire, water, medicine and evolve all living beings of the universe.
अथर्ववेद, सर्पविषनाशन सूक्त (7.93) :: ऋषि :- गरुत्मान्; देवता :- तक्षक; छन्द :- त्र्यवसाना बृहती।
अपेह्यरिरस्यरिर्वा असि। विषे विषमपृक्था विषमिद्।
वा अपृक्थाः। अहिमेवाभ्यपेहि तं जहि॥
हे विष! तुम सभी के शत्रु हो। तुम इस दंशित मनुष्य के शरीर से निकल जाओ और उस साँप के भीतर जाकर प्रविष्ट हो जाओ तथा उस साँप के भी तुम शत्रु बनकर उसका भी विनाश कर डालो।(अथर्ववेद, सर्पविषनाशन सूक्त 7.93.1)
Hey poison! You are the enemy of every one. Get out of the body of this person who has been bitten by the snake and become the enemy of the snake and destroy it as well.(26.06.2026)
अथर्ववेद, दिव्यआपः सूक्त (7.94) :: ऋषि :- सिन्धुद्वीप; देवता :- अग्नि; छन्द :- अनुष्टुप्, 2 त्रिपदा निवृत् परोष्णिक्।
अपो दिव्या अचायिषं रसेन समपृक्ष्महि। पयस्वानग्न आगमं तं मा सं सृज वर्चसा॥
मैं अलौकिक जल में औषधि रस को मिश्रित करके उस जल से सम्पन्न हो जाऊँ। हे अग्ने! मैं आपके निकट दूध लेकर उपस्थित हुआ हूँ, कृपया आप मुझे तेजस्विता प्रदान करें।(अथर्ववेद, दिव्यआपः सूक्त 7.94.1)
I will be enriched by mixing the medicine in divine water. Hey Agne! I have come to you with milk, kingly grant me majesty-vigorousness.
सं माग्ने वर्चसा सृज सं प्रजया समायुषा।
विद्युर्मे अस्य देवा इन्द्रो विद्यात् सह ऋषिभिः॥
हे अग्ने! आप हमें पावन शक्ति सम्पन्न बनाएँ। आपकी अनुकम्पा से, हमें ऋत्विज तथा देवतागण के साथ देवराज इन्द्र भी पावन मानें। आप सभी देवगण हमें संतान तथा आयुष्य प्रदान करें।(अथर्ववेद, दिव्यआपः सूक्त 7.94.2)
Hey Agne! Accomplish pious strength in us. By virtue of your blessings-mercy we the Ritviz, should be considered pious along with the demigods and Devraj Indr. Grant us progeny and healthy long life.
इदमापः प्र वहतावद्यं च मलं च यत्। यच्चाभिदुद्रोहानृतं यच्च शेपे अभीरुणम्॥
हे जल समूह! हमने जो निन्दनीय कर्म किए हैं, झूठ बोला है, कर्ज न चुकाने जैसे पापकर्म किए हैं तथा अपने पिता से विद्रोह करने का जो अपराध किया है, आप इन पापों के समूह को हमसे परे करके हमें संरक्षण प्रदान करें।(अथर्ववेद, दिव्यआपः सूक्त 7.94.3)
Hey water bodies! Grant us protection from the sins committed by us in the form of vices, wicked deeds, lies, failure to refund loan and revolt and disrespect against our father.
एधोऽस्येधिषीय समिदसि समेधिषीय। तेजोऽसि तेजो मयि धेहि॥
हे अग्ने! जैसे आप शक्ति द्वारा तेज से युक्त होते हैं और उस तेज के द्वारा शत्रुओं का संहार करते हैं, वैसे ही हमें भी आप तेजस्विता प्रदान करें।(अथर्ववेद, दिव्यआपः सूक्त 7.94.4)
Hey Agne! You are empowered with Tej-might and destroy the enemies with it; we too should be granted vigorousness, similarly, by you.
अथर्ववेद, शत्रुबलनाशन सूक्त (7.95) :: ऋषि :- अङ्गिरा; देवता :- मन्त्रोक्त; छन्द :- 1 गायत्री, 2 विराट् पुरस्ताद् बृहती, 3 त्र्यवसाना षट्पदा भुरिक् जगती।
अपि वृश्च पुराणवद् व्रततेरिव गुष्पितम्। ओजो दासस्य दम्भय॥
हे अग्नि देव! आप इस हिंसक प्रवृत्ति वाले शत्रु की शक्ति और तेज को वैसे ही विनष्ट करें, जैसे आपने हमारे पुरातन शत्रुओं की शक्तियों को विनष्ट करके उन्हें निर्वीर्य बना दिया है।(अथर्ववेद, शत्रुबलनाशन सूक्त 7.95.1)
Hey Agni Dev! Destroy the strength of this enemy with violent tendency, like the destruction of powers of our ancient enemies and make them spermless-strengthless.
वयं तदस्य संभृतं वस्विन्द्रेण वि भजामहै।
म्लापयामि भ्रजः शिभ्रं वरुणस्य व्रतेन ते॥
हे इन्द्र देव! हम आपके सहयोग से शत्रुओं के संग्रहित किए गए धन को प्राप्त करते हैं एवं वरुण देव के सहयोग से शत्रुओं के तेज से युक्त अहंकार को समाप्त करते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुबलनाशन सूक्त 7.95.2)
Hey Indr Dev! We collect the wealth amassed by the enemy with your help and with the cooperation of Varun Dev, we destroy the egoistic pride of the enemy accompanied with Tej.
यथा शेपो अपायातै स्त्रीषु चासदनावयाः।
अवस्थस्य कन्दीवतः शाङ्कुरस्य नितोदिनः। यदाततमव तत्तनु यदुत्ततं नि तत्तनु॥
निम्न स्तर की वाणी द्वारा, शूल के सदृश कष्ट देने वाले मानव का फैला हुआ डर समाप्त हो जाए। इस मनुष्य की शारीरिक शक्ति विनष्ट हो जाए। ये शरीर के अंग स्त्रियों को भी कष्ट देने वाले न हों।(अथर्ववेद, शत्रुबलनाशन सूक्त 7.95.3)
The fear through low level of voice, pain like colic of the man should be finished-over come. Physical strength of this man should vanish. These organs of the body should not be painful to he women as well.
अथर्ववेद, सुत्रामा इन्द्र सूक्त (7.96) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- चन्द्रमा; छन्द :- त्रिष्टुप्।
इन्द्रः सुत्रामा स्ववाँ अवोभिः सुमृडीको भवतु विश्ववेदाः।
बाधतां द्वेषो अभयं नः कृणोतु सुवीर्यस्य पतयः स्याम॥
उत्तम प्रकार से रक्षा करने वाले इन्द्र देव अपने सुख प्रदान करने वाले साधनों से हमें संरक्षण प्रदान करें। जो इन्द्र देव सभी प्रकार के धनों से युक्त हैं, वे हमें धन सम्पन्न बनाएँ तथा हमारे शत्रुओं का विनाश करके हमें भय रहित करें।(अथर्ववेद, सुत्रामा इन्द्र सूक्त 7.96.1)
Devraj Indr who grant us comforts-pleasure, should grant us asylum. Devraj Indr who possess all sorts of wealth, should accomplish us with the wealth, destroy our enemies and make us free from fear.
अथर्ववेद, सुत्रामा इन्द्र सूक्त (7.97) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- चन्द्रमा; छन्द :- त्रिष्टुप्।
स सुत्रामा स्ववाँ इन्द्रो अस्मदाराच्चिद् द्वेषः सनुतर्युयोतु।
तस्य वयं सुमतौ यज्ञियस्यापि भद्रे सौमनसे स्याम॥
वे इन्द्र देवता उत्तम प्रकार से रक्षा करने वाले हैं तथा वे अपने पराक्रम द्वारा शत्रुओं को हमारे समीप से कहीं दूरस्थ पलायन करा देते हैं। ऐसे इन्द्र देवता की मंगलकारी अच्छी बुद्धि की कृपा हमें मिले, जिसके द्वारा हमारा मंगल हो।(अथर्ववेद, सुत्रामा इन्द्र सूक्त 7.97.1)
Devraj Indr grant best protection. He should repel away our enemies with his valour. We should be blessed with he mercy of Devraj Indr's virtuous-auspicious intelligence, leading to our welfare.
अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त (7.98) :: ऋषि :- भृग्वङ्गिरा; देवता :- इन्द्र; छन्द :- गायत्री।
इन्द्रेण मन्युना वयमभि ष्याम पृतन्यतः। घ्नन्तो वृत्राण्यप्रति॥
हमसे संग्राम करने की अभिलाषा रखने वाले शत्रुओं को हम देवराज इन्द्र की सहायता से पराभूत करते हैं। वे इन्द्र देव परास्त हुए शत्रुओं को पूर्णतया नष्ट कर दें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.98.1)
We defeat our enemies, who entangle with us in war, with he help of Devraj Indr. Devraj Indr should destroy the defeated enemies completely.
अथर्ववेद, सांमनस्य सूक्त (7.99) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- सोम; छन्द :- अनुष्टुप्।
ध्रुवं ध्रुवेण हविषाव सोमं नयामसि। यथा न इन्द्रः केवलीर्विशः संमनसस्करत्॥
हम पुरोडाश आदि हवि सहित सुस्थिर सोम को सोम-शकट अथवा पालकी आदि साधनों से इन्द्र-देव के लिए लाते हैं। इससे आनंदित होकर इन्द्र देव हमारी संततियों को अविचल बुद्धि प्रदान करें।(अथर्ववेद, सांमनस्य सूक्त 7.99.1)
We bring the Purodas-cooked offerings, with stable Som (Ras) either in the cart or palanquin etc means, to Devraj Indr. Gladdened with this, Devraj Indr should grant us immovable-firm intelligence to our progeny.
अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त (7.100) :: ऋषि :- कपिञ्जल; देवता :- गृध्रद्वय; छन्द :- 1 अनुष्टुप्, 2-3 भुरिक् अनुष्टुप्।
उदस्य श्यावौ विथुरौ गृध्रौ द्यामिव पेततुः। उच्छोचनप्रशोचनावस्योच्छोचनौ हृदः॥
हमारे शत्रुओं के होठ चिर जाएँ अथवा उसके प्राण तथा अपान देह से निकलकर आसमान में वैसे ही उड़ जाएँ, जैसे गिद्ध उड़ते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.100.1)
The lips of our enemies should be either teered or their Air Vital and Apan Vayu come out of the body and move into the sky just like the vultures fly.
अहमेनावुदतिष्ठिपं गावौ श्रान्तसदाविव। कुर्कुराविव कूजन्तावुदवन्तौ वृकाविव॥
जैसे भौंकते हुए कुत्तों को, शिथिल शरीर वाले वृषभों को तथा भेड़ियों को मनुष्य बलपूर्वक भगा देते हैं, वैसे ही शत्रुओं के प्राणों को हम बलपूर्वक अलग करते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.100.1)
The way humans chase away barking dogs, bulls with limp-flaccid body and wolves forcefully, similarly we move out the Pran Vayu-Air Vital of the enemies forcefully.(27.06.2026)
आतोदिनौ नितोदिनावथो संतोदिनावुत।
अपि नह्याम्यस्य मेढूं य इतः स्त्री पुमाञ्जभार॥
हम उस शत्रुरूपी नारी या पुरुष के नर्म स्थानों को व्यथित करते हैं, जिसने हमारे धन को छीन लिया है, वे नारी अथवा पुरुष इस कष्ट से पीड़ित होकर अपने प्राण को त्याग दें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.100.3)
व्यथित :: तंग, रोगी, आकुल, संतप्त, तप्त, सताया हुआ, घायल, पीड़ा प्राप्त, घाव-संबंधी, व्यग्र, क्लेशित; injured, distressed, afflicted.
We distress the soft corners of either the women or men who are our enemies and have snatched our wealth. These women or men should be troubled-distressed by this pain and die.
अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त (7.101) :: ऋषि :- कपिञ्जल; देवता :- वय; छन्द :- अनुष्टुप्।
असदन् गावः सदनेऽपप्तद् वसतिं वयः।
आस्थाने पर्वता अस्थुः स्थाम्नि वृक्कावतिष्ठिपम्॥
जिस तरह गौ गोष्ठ में रहती हैं, पक्षी अपने नीड़ में आनंदपूर्वक निवास करते हैं तथा गिरि अपने सुनिश्चित स्थल में विद्यमान् रहते हैं, उसी तरह देह में दोनों गुर्दों को हम प्रतिष्ठित करते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.101.1)
The way the cow lives in her shed, birds reside in their nest happily and the mountain retains its position, similarly we protect out kidneys in the body.
अथर्ववेद, यज्ञ सूक्त (7.102) :: ऋषि :- अधर्वा; देवता :- इन्द्रग्नी; छन्द :- त्रिष्टुप्, 5 त्रिपदार्ची भुरिक् गायत्री, 6 त्रिपदा प्राजापत्या बृहती, 7 त्रिपदा साम्नी भुरिक् जगती, 8 उपरिष्टाद् बृहती।
यदद्य त्वा प्रयति यज्ञे अस्मिन् होतश्चिकित्वन्नवृणीमहीह।
ध्रुवमयो ध्रुवमुता शविष्ठ प्रविद्वान् यज्ञमुप याहि सोमम्॥
हे देवताओं का यजन करने वाले अग्नि देव! हम यज्ञकर्ता के रूप में आपका पूजन करते हैं। हे महा पराक्रमशाली अग्ने! आप शान्तिमय ढंग से यहाँ आएँ तथा सोमरूप आहुति को स्वीकार करें।(अथर्ववेद, यज्ञ सूक्त 7.102.1)
Hey Agni Dev accomplisher of demigods-deities Yagy! We worship you as Yagy performers. Hey extremely valorous Agni Dev! Come here peacefully and accept the offerings in the form of Som.
समिन्द्र नो मनसा नेष गोभिः सं सूरिभिर्हरिवन्त्सं स्वस्त्या।
सं ब्रह्मणा देवहितं यदस्ति सं देवानां सुमतौ यज्ञियानाम्॥
हे हरित वर्ण के घोड़ों वाले इन्द्र देवता! आप हमें उत्तम चित्त, उत्तम विचार तथा मंगल करने वाले ज्ञानियों से सम्पन्न बनाएँ। आप हमें देवताओं का हित करने वाले ज्ञान एवं देवताओं की शुभ बुद्धि की ओर अग्रसर करें।(अथर्ववेद, यज्ञ सूक्त 7.102.2)
Hey master of greenish horses Devraj Indr! Grant us excellent psyche, best throughs-ideas and auspicious learning. Proceed us to the pious intelligence of demigods and the learning which leads to knowledge of welfare-well being by the demigods-deities.
यानावह उशतो देव देवांस्तान् प्रेरय स्वे अग्ने सधस्थे।
जक्षिवांसः पपिवांसो मधून्यस्मै घत्त वसवो वसूनि॥
हे प्रतापी अग्ने! आहुति की अभिलाषा वाले जिन देवों को आपने बुलाया है, कृपया उन देवों को आप निश्चित किए गए श्रेष्ठ स्थान पर स्थापित करें। हविष्यान्न आदि का भक्षण करने वाले तथा मधुर रसों जैसे-घृत सोम आदि का पान करने वाले हे वसुगणों! आप उस ऋत्विज को धन-धान्यादि से समृद्ध बनाएँ।(अथर्ववेद, यज्ञ सूक्त 7.102.3)
प्रतापी :: भव्य, कुलीन तंत्रीय, कुलीन तंत्र का, महान, यशस्वी, तेजस्वी, प्रसिद्ध, श्रेष्ठ, श्रद्धास्पद; majestic, glorious, august, aristocratic.
Hey majestic Agni Dev! Establish the demigods-deities desirous of offerings at their pre decided seat, who have been invited by you. Hey Vasu Gan, eaters of food grain offerings and drinkers of sweet saps-juices like Ghee, Somras! Make the Ritviz prosperous with wealth and food grains.
सुगा वो देवाः सदना अकर्म य आजग्म सवने मा जुषाणाः।
वहमाना भरमाणाः स्वा वसूनि वसुं घर्मं दिवमा रोहतानु॥
हे देवों! हमने आप सब देवों के निमित्त श्रेष्ठ आवासों की रचना की हैं। इस यज्ञ में समर्पित की गई आहुति को आपने स्वीकार किया है। अतः अब आप सभी देवगण हमसे आह्लादित होकर अपने उत्तम धन हमें दे करके स्वयं प्रदीप्त हो रहे दिव्यलोक की ओर प्रस्थान करें।(अथर्ववेद, यज्ञ सूक्त 7.102.4)
Hey demigods-deities! Excellent houses have been built for your residence. Accept the offerings in this Yagy. Having gladdened, grant us best wealth and move to the self illuminating heavens.
यज्ञ यज्ञं गच्छ यज्ञपतिं गच्छ। स्वां योनिं गच्छ स्वाहा॥
हे यज्ञ देवता! आप हमारे यज्ञ, यज्ञ के स्वामी एवं अपने आश्रय-स्थल को प्रस्थान करें। हम यह हवि आपके निमित्त समर्पित करते हैं।(अथर्ववेद, यज्ञ सूक्त 7.102.5)
Hey Yagy Dev! Move to our Yagy, lord of the Yagy and your place of asylum. We ae making this offerings to you.
एष ते यज्ञो यज्ञपते सहसूक्तवाकः। सुवीर्यः स्वाहा॥
हे ऋत्विज! यह सूक्त तथा मंत्रों द्वारा विधि अनुसार सम्पन्न होने वाला यज्ञ आपको मंगलकारी सामर्थ्य से युक्त करे। इसी भावना से हम यह हवि अर्पित करते हैं।(अथर्ववेद, यज्ञ सूक्त 7.102.6)
Hey Ritviz! The auspicious Yagy conducted with this Sukt and Mantropchar accomplished, following procedure, should grant you auspicious power-strength. We make this offering with this feeling.
वषड्ढुतेभ्यो वषडहुतेभ्यः। देवा गातुविदो गातुं वित्त्वा गातुमित॥
जिन देवताओं का पूजन किया गया है तथा जिन देवताओं का पूजन नहीं किया गया है, उन सभी देवगणों के निमित्त हम यह हवि समर्पित करते हैं। हे मार्गों के ज्ञाता देवगणों! जिस पथ से आपने यहाँ आगमन किया है, इस उत्तम यज्ञ-कार्य के पूर्ण होने के बाद आप उसी पथ से अपने-अपने आवास स्थान को पुनः लौट जाएँ।(अथर्ववेद, यज्ञ सूक्त 7.102.7)
We make offering to the demigods who have been worshiped and those who have not been worshiped. Hey demigods, aware of the path-routes! The road followed by you to come here should be adopted for returning to your residence, after the accomplishment of this best Yagy.
मनसस्पत इमं नो दिवि देवेषु यज्ञम्।
स्वाहा दिवि स्वाहा पृथिव्यां स्वाहान्तरिक्षे स्वाहा वाते धां स्वाहा॥
हे चित्त के अधिपति! आप हमारे इस यज्ञ को स्वर्गलोक में देवगणों तक पहुँचाएँ तथा धरती, आकाश, स्वर्ग तथा सम्पूर्ण वायु मण्डल में इस यज्ञ को प्रतिष्ठित करें। यह हवि भलि-भाँति समर्पित हो।(अथर्ववेद, यज्ञ सूक्त 7.102.8)
Hey Lord of psyche! Establish our Yagy over the earth, sky, heavens and the entire atmosphere and carry it to the heavens for the demigods. This offering should be made carefully-properly.
अथर्ववेद, हवि सूक्त (7.103) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- इन्द्र, विश्वेदेवा; छन्द :- विराट् त्रिष्टुप्।
सं बर्हिरक्तं हविषा घृतेन समिन्द्रेण वसुना सं मरुद्भिः।
सं देवैर्विश्वदेवेभिरक्तमिन्द्रं गच्छतु हविः स्वाहा॥
घृत एवं हविष्यान्नों से युक्त ये हवियाँ प्रचुर मात्रा में समर्पित की गई हैं। इन हवियों द्वारा इन्द्र देव, वसुगण मरुत्गण सहित सम्पूर्ण देवता गण शांत हों। यह श्रेष्ठ हवि देवगणों के अधिपति देव इन्द्र को प्राप्त हो।(अथर्ववेद, हवि सूक्त 7.103.1)
Pacified :: शांत करना, शांति लाना, संतुष्ट करना; soothe, calm, quiet, quell, propitiate, assuage, pacify, satisfy, propitiate, pamper, humour, meet, suffice.
These offerings containing Ghee and food grains in ample quantity, have been made. Let all demigods, Devraj Indr, Vasu Gan and Marud Gan should be pacified.
अथर्ववेद, हवि सूक्त (7.104) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- वेदी; छन्द :- भुरिक् त्रिष्टुप्।
परि स्तृणीहि परि धेहि वेदिंं मा जामिं मोषीरमुया शयानाम्।
होतृषदनं हरितं हिरण्ययं निष्का एते यजमानस्य लोके॥
हे यज्ञदेव! आप चारों तरफ संव्याप्त होकर वेदी को आवृत्त कर लें। ऋत्विज की गति को अवरुद्ध न करें तथा वेदी के पुत्ररूप याजक को नष्ट न करें। ऋत्विजों का गृह हरीतिमायुक्त हो एवं याजक को इस लोक में स्वर्ण-मुद्राएँ अथवा अलंकार प्राप्त हो।(अथर्ववेद, हवि सूक्त 7.104.1)
Hey Yagy Dev! Pervade all around and cover the Yagy Vedi. Neither block the speed of he Ritviz nor destroy the Yajak in the form of Vedi's son. House of the Ritviz should be greenish and Yajak should obtain gold and coins, currency in this abode in addition to ornaments-jewels.(28.08.2026)
अथर्ववेद, दुःस्वप्ननाशन सूक्त (7.105) :: ऋषि :- यम; देवता :- दुःष्वप्न नाशन; छन्द :-अनुष्टुप्।
पर्यावर्तेदुष्वप्न्यात् पापात् स्वप्न्यादभूत्याः। ब्रह्माहमन्तरं कृण्वे परा स्वप्नमुखाः शुचः॥
हम बुरे सपने से होने वाले पाप से मुक्त होते हैं। हम ज्ञान की मध्यस्थता द्वारा सपनों को तथा शोकादि से जन्म लेने वाले पाप का निवारण करते हैं अर्थात् इनसे मुक्ति प्राप्त करते हैं।(अथर्ववेद, दुःस्वप्ननाशन सूक्त 7.105.1)
We get rid of the sins caused by the bad dream. We get rid of the sin caused by the dreams and sorrow due to knowledge.
अथर्ववेद, दुःस्वप्ननाशन सूक्त (7.106) :: ऋषि :- यम; देवता :- दुःष्वप्ननाशन; छन्द :- अनुष्टुप्।
यत् स्वप्ने अन्नमश्नामि न प्रातरधिगम्यते। सर्वं तदस्तु मे शिवं नहि तद् दृश्यते दिवा॥
जिस अन्न को हमने सपने में ग्रहण किया है, प्रभातकाल में निद्रा से उठने पर उसका कोई ज्ञान नहीं होता एवं दिन में वे सपने पुनः दृष्टिगत नहीं होते तथापि वे सभी हमारे लिए भला करने में सिद्ध हों।(अथर्ववेद, दुःस्वप्ननाशन सूक्त 7.106.1)
The food grain eaten by us in the dream is forgotten in the morning and its not acknowledged during the day. Still it should help us.
अथर्ववेद, आत्मन-अहिंसन सूक्त (7.107) :: ऋषि :- प्रजापति; देवता :- द्यावापृथिवी, अन्तरिक्ष, मृत्यु; छन्द :- विराट् पुरस्ताद् बृहती।
नमस्कृत्य द्यावापृथिवीभ्यामन्तरिक्षाय मृत्यवे। मेक्षाम्यूर्ध्वस्तिष्ठन् मा मा हिंसिषुरीश्वराः॥
हम स्वर्गलोक, भूलोक, अन्तरिक्षलोक तथा मृत्युलोक का श्रद्धापूर्वक अभिवादन करते हैं। इन समस्त लोकों के अधिपति अग्नि, वायु तथा सूर्यदेवता के साथ-साथ मृत्यु अर्थात् यम हमारा संहार न करें, हम इसी लोक में अनंतकाल तक वास करते रहे।(अथर्ववेद, आत्मन-अहिंसन सूक्त 7.107.1)
We salute heavens, earth, space and the abode of death, with honour. The lords of these abodes Agni, Vayu, Sury Dev and the deity of death Yam; should not destroy us. We should continue residing in this abode for infinite period.
अथर्ववेद, क्षत्रिय सूक्त (7.108) :: ऋषि :- प्रजापति; देवता :- ब्रह्मात्मा; छन्द :- त्रिष्टुप्।
को अस्या नो द्रुहो ऽवद्यवत्या उन्नेष्यति क्षत्रियो वस्य इच्छन्।
को यज्ञकामः क उ पूर्तिकामः को देवेषु वनुते दीर्घमायुः॥
ऐसा कौन है, जो आपस में हिंसावृति रूपी, इस निन्दा करने योग्य दुर्गति रूपी पिशाचिनी से हमारी रक्षा करेगा? ऐसा कौन है, जो इस यज्ञीय कार्य की संपन्नता की अभिलाषा करता है? ऐसा कौन है, जो हमें धन-वैभव प्रदान करेगा? वो देव कौन हैं, जो हमें लम्बी आयु प्रदान करता है?(अथर्ववेद, क्षत्रिय सूक्त 7.108.1)
Who will protect us from the mutual violence causing tendency and the Vampirella in the form of misery? Who wish to head the prosperity of this Yagy related endeavours? Who will grant us wealth & prosperity? Who is the demigods-deity who grant us long life?
अथर्ववेद, गौ सूक्त (7.109) :: ऋषि :- प्रजापति; देवता :- ब्रह्मात्मा; छन्द :- त्रिष्टुप्।
कः पृश्नि धेनुं वरुणेन दत्तामथर्वणे सुदुघां नित्यवत्साम्।
बृहस्पतिनां सख्यं जुषाणो यथावशं तन्वः कल्पयाति॥
वरुण देवता को अथर्वा ने अनेकों रंगों की सुखपूर्वक दूध देने वाली बछड़े के साथ गौएँ प्रदान की। प्रजापति देवता जो बृहस्पति देवता के सखा हैं, वो इन गौओं को पूर्णरूप से सुरक्षित व स्वस्थ रखें।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 7.109.1)
Atharva granted several milch cows of different colours, with calves, to Varun Dev. Prajapati Dev who is a companion of Brahaspati Dev; should keep these cows intact completely, in good health.
अथर्ववेद,दिव्यवचन सूक्त (7.110) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- मन्त्रोक्त; छन्द :- अनुष्टुप्।
अपक्रामन् पौरुषेयाद् वृणानो दैव्यं वचः। प्रणीतीरभ्यावर्तस्व विश्वेभिः सखिभिः सह॥
हे यजमान! आप अपने सभी साथियों सहित अलौकिक वचनों को श्रवण कर उसे धारण करें तथा साधारण मानवों द्वारा किये जाने वाले कृत्यों से हटकर उत्तम व्यवहार करते हुए देवत्व की तरफ बढ़ें।(अथर्ववेद,दिव्यवचन सूक्त 7.110.1)
Hey Yajman! Listen to the divine sermons along with your companions and follow them. Divert yourself from the deeds of common men, behaving in best manner and march ahead towards demigodhood.
अथर्ववेद, अमृतत्व सूक्त (7.111) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- जातवेदा, वरुण; छन्द :- बृहतीगर्भा त्रिष्टुप्।
यदस्मृति चकृम किं चिदग्न उपारिम चरणे जातवेदः।
ततः पाहि त्वं नः प्रचेतः शुभे सखिभ्यो अमृतत्वमस्तु नः॥
हे अग्नि देवता! स्मृति की कमी के कारण हमसे आचरण सम्बन्धी जो गलती हो गई है, आप उन अज्ञानतावश की गई गलतियों के लिए हमें क्षमा कर दें। हे जातवेदा अग्नि देव! आप ऐसे अपराधों से हमें सदैव बचाएँ और हमारे स्वजन सहित हमें अविनाशी बनाएँ।(अथर्ववेद, अमृतत्व सूक्त 7.111.1)
स्वजन :: अपने परिवार के लोग, सगे-संबंधी, रिश्तेदार, आत्मीय जन; kin, kinsman, kindred, relatives.
Hey Agni Dev! Pardon us for he mistakes committed by us due to ignorance pertaining to lack of memory. Hey Jat Veda Agni Dev! Protect us from such crimes and make us immortal, along with our own people-kin.
अथर्ववेद, संतरण सूक्त (7.112) :: ऋषि :- भृगु; देवता :- सूर्य अथवा आपः; छन्द :- अनुष्टुप्।
अव दिवस्तारयन्ति सप्त सूर्यस्य रश्मयः।
आपः समुद्रिया धारास्तास्ते शल्यमसिस्रसन्॥
सूर्य देवता अपनी सात रश्मियों के द्वारा सागर की जल धाराओं को दिव्यलोक तक ले जाते हैं तत्पश्चात् वहाँ से जल की वर्षा करते हैं। हे रोग से व्यथित मानव! वे सूर्यदेव तुम्हारें उन 'कास' आदि रोगों का शमन करें जो तुम्हें शल्य के सदृश कष्ट पहुँचाने वाले हैं।(अथर्ववेद, संतरण सूक्त 7.112.1)
व्यथित :: तंग, रोगी, आकुल, संतप्त, तप्त, सताया हुआ, घायल, पीड़ा प्राप्त, घाव-संबंधी; distressed, afflicted, injured.
Cease :: समाप्त होना या करना रुकना या रोकना; to stop or end.
Sury Dev carry water currents from the oceans to heavens with the help of his seven rays. Then he shower rains from there. Hey man distressed by the diseases! Sury Dev should cease your diseases, which trouble you like the surgical knife.
अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त (7.113.) :: ऋषि :- भृगु; देवता :- अग्नि; छन्द :- बृहतीगर्भा त्रिष्टुप्, 2 त्रिष्टुप्।
यो नस्तायद् दिप्सति यो न आविः स्वो विद्वानरणो वा नो अग्ने।
प्रतीच्येत्वरणी दत्वती तान् मैषामग्ने वास्तु भून्मो अपत्यम्॥
हे अग्ने! जो मनुष्य हमें दिखलाई पड़ते हैं तथा जो मनुष्य हमें नहीं दिखलाई पड़ते हैं, इन दोनों में से किसी भी प्रकार के मनुष्य यदि हमें कष्ट पहुँचाते हैं, तो चाहे वे हमारे अपने हों या पराये, भले ही वो कितने बड़े ज्ञानी क्यों न हों, आप उनका आश्रय-स्थल विनष्ट कर दें तथा वे पुत्र-पौत्र आदि से विहीन हो जाएँ। ऐसे मनुष्यों को राक्षसी के सदृश पीछे से दाँतो वाली रस्सी कष्ट पहुँचाए।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.113.1)
Hey Agne! The visible & invisible men who trouble us, whether our own or others, whether learned or ignorant; destroy their shelter. They should loss their sons & grand sons. Such people should be trouble from the back like the cord having teeth like the demoness.(29.08.2026)
यो नः सुप्ताञ्जाग्रतो वाभिदासात् तिष्ठतो वा चरतो जातवेदः।
वैश्वानरेण सयुजा सजोषास्तान् प्रतीचो निर्दह जातवेदः॥
हे जातवेदा अग्नि देव! जो दुर्जन शयन करते हुए अथवा जाग्रत होते हुए या चलते हुए अथवा बैठे हुए को हमारी हिंसा करने की अभिलाषा रखते हैं, ऐसे दुर्जनों को आप वैश्वानर अग्नि देव की सहायता द्वारा विनष्ट कर दें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.113.1)
दुर्जन :: दुष्ट, बुरा व्यक्ति, खलनायक, बुरा आदमी, धूर्त या बदमाश, द्वेषी; wicked person, villain, rascal, scoundrel, malicious.
Hey Jat Veda Agni Dev! The malicious person who wish to harm us while awake, during sleep or walking; should be destroyed by you, with the help of Vaeshwanar Agni Dev.
अथर्ववेद, राष्ट्रभृत सूक्त (7.114) :: ऋषि :- बादरायणि; देवता :- अग्नि; छन्द :- त्रिष्टुप् 1 विराट् पुरस्ताद् बृहती; 4, 7 अनुष्टुप्।
इदमुग्राय बभ्रवे नमो यो अक्षेषु तनूवशी। घृतेन कलिं शिक्षामि स नो मृडातीदृशे॥
हम विजय प्राप्त कराने वाले उग्रवीर बभ्रुदेव को नमन करते हैं और अभिमन्त्रित घृत द्वारा पाँसों को ताड़ित करते हैं। ये उग्रवीर बभ्रुदेव जो कि पाँसों को अपने वश में रखते हैं, हमें इस जीत-हार वाली क्रीड़ा में विजय दिला करके आनंदित तथा सुखी करें।(अथर्ववेद, राष्ट्रभृत सूक्त 7.114.1)
We bow to Ugr Veer (furious brave warrior) Babhru Dev and tune the dices with enchanted Ghee. Ugr Veer Babhru Dev keep the dices under control. He should gladden us by helping in winning the game of win lose and grant us comfort.
घृतमप्सराभ्यो वह त्वमग्ने पांसूनक्षेभ्यः सिकता अपश्च।
यथाभागं हव्यदातिं जुषाणा मदन्ति देवा उभयानि हव्या॥
हे अग्ने! आप अन्तरिक्ष लोक में रहने वाली अप्सराओं हेतु हमारे द्वारा प्रदान किए गए घृत को पहुँचाए। जीत-हार के इस खेल में जो भी हमारे विरोधी हैं उन समस्त प्रतिद्वन्द्वियों को आप जल तथा धूल के द्वारा संतप्त कर दें। देवराज इन्द्र सहित दूसरे समस्त देवतागण अपना यज्ञीय भाग ग्रहण कर शांत हो जाएँ।(अथर्ववेद, राष्ट्रभृत सूक्त 7.114.2)
Drench :: भीगा हुआ, सराबोर करना, भिगाना, गीला करना; moisten, wet, ret, water, humidify, humify, damp, bedabble.
Hey Agne! Carry the Ghee from us to the nymphs residing in the space. In the game of win-loss, drench our opponents with water and dust. Devraj Indr and the demigods-deities should calm down, after having their share in the Yagy.
अप्सरसः सधमादं मदन्ति हविर्धानमन्तरा सूर्यं च।
ता मे हस्तौ सं सृजन्तु घृतेन सपत्नं मे कितवं रन्धयन्तु॥
जो अप्सरायें सूर्य लोक में, पृथ्वी लोक में तथा इन दोनों के बीच में विद्यमान् अन्तरिक्ष लोक में मेरे द्वारा समर्पित की गई आहुतियों से प्रसन्न हो रही हैं, वे अप्सराएँ हर्षित होकर, मेरे विपक्षियों को मेरे अधीनस्थ कर दें। जिस प्रकार घृत सार होता है, उसी प्रकार खेल का सार जीत होता है, यह विजयरूपी घृत हमें अधिकृत कराएँ।(अथर्ववेद, राष्ट्रभृत सूक्त 7.114.3)
The nymphs who are happy in the Sury Lok, earth or in between the space, should be pleased by accepting the offerings, made by us. The nymphs should put the opponents under us on being happy. The manner in which the Ghee is extract, similarly the gist of game is win. Grant this Ghee to us in the form of win.
आदिनवं प्रतिदीव्ने घृतेनास्माँ अभि क्षर।
वृक्षमिवाशन्या जहि यो अस्मान् प्रतिदीव्यति॥
हे देव! प्रतिद्वन्द्वियों के साथ हम जो खेल-खेल रहें हैं, उस खेल में आप हमें विजयरूपी घृत से सम्पन्न करें। आप हमारे प्रतिद्वन्द्वियों का वैसे ही विनाश करें; जैसे विद्युत् पेड़ों पर गिरकर उनका विनाश कर देती है।(अथर्ववेद, राष्ट्रभृत सूक्त 7.114.4)
Hey Dev! Bless us with the victory-win as Ghee, in the game played by us with our opponents-competitors. Destroy our competitors just like the tree burnt-destroyed by lightening.
यो नो द्युवे धनमिदं चकार यो अक्षाणां ग्लहनं शेषणं च।
स नो देवो हविरिदं जुषाणो गन्धर्वेभिः सधमादं मदेम॥
जिन देवगणों की अनुकम्पा से हमने इस क्रीड़ा में विजय प्राप्त की हैं तथा जिन देवगणों ने हमारे विपक्षियों के अक्षों को दुर्बल किया है तथा जिन्होंने हमें उन विपक्षियों का धन दिलाया है; वे देवगण हमारे द्वारा समर्पित की गई आहुति को स्वीकार करें एवं गन्धर्वों के साथ आनंदित हों।(अथर्ववेद, राष्ट्रभृत सूक्त 7.114.5)
The Dev Gan and Gandarbhs who granted us victory-win over the opponents by making their dices weak and granted their wealth to us, should accept the offerings made by us and gladden.
संवसव इति वो नामधेयमुग्रंपश्या राष्ट्रभृतो ह्य 1 क्षाः।
तेभ्यो व इन्दवो हविषा विधेम वयं स्याम पतयो रयीणाम्॥
हे गन्धर्वों! आप तीक्ष्ण दृष्टि वाले, राज्य का पालन-पोषण करने वाले तथा "संवसव" नाम वाले हैं। हम आपका पूजन करते हैं। आप समर्पित की गई आहुति से हर्षित होकर हमें अचल संपदाओं का अधिपति बनाएँ।(अथर्ववेद, राष्ट्रभृत सूक्त 7.114.6)
Hey Gandarbh Gan! You have sharp vision, nurture the state and have the name Sanvsav. We worship you. On being happy by the offerings made by us, grant us immovable property.
देवान् यन्नाथितो हुवे ब्रह्मचर्यं यदूषिम। अक्षान् यद् बभ्रूनालभे त नो मृडन्त्वीदृशे॥
हम धन-सम्पदा को प्राप्त करने की कामना से अग्नि आदि देवताओं को बुलाते हैं। हम ब्रह्मचर्य व्रत पूर्वक बभ्रुदेव के पाँसों को स्पर्श करने का साहस करते हैं, वे देव हमें विजयी बना करके आनंदित एवं सुखी करें।(अथर्ववेद, राष्ट्रभृत सूक्त 7.114.7)
We with the wish of wealth-prosperity, invoke Agni Dev along with other demigods-deities. We have the courage to touch the dices of Babhru Dev, due to chastity. These demigods should make us win and grant happiness & comfort.
अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त (7.115) :: ऋषि :- भृगु; देवता :- इन्द्राग्नी; छन्द :- गायत्री, 2 त्रिष्टुप्, 3 अनुष्टुप्।
अग्न इन्द्रश्च दाशुषे हतो वृत्राण्यप्रति। उभा हि वृत्रहन्तमा॥
हे अग्ने तथा देवराज इन्द्र! आप दोनों वृत्रासुर विनाशक हैं। कृपया आप दोनों हम हविदाताओं को आच्छादित करने वाले पापों का नाश करें। इस प्रकार हम सभी पाप मुक्त हो जाएँ।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.115.1)
Hey Agne & Devraj Indr! You both are the destroyers of Vratra Sur. Both of you should free us-the makers of offerings, from the sins covering us. In this manner we should become free from all sins.
याभ्यामजयन्त्स्व 1 रग्र एव यावातस्थतुर्भुवनानि विश्वा।
प्रचर्षणी वृषणा वज्रबाहू अग्निमिन्द्रं वृत्रहणा हुवेऽहम्॥
जिन अग्नि देवता तथा देवराज इन्द्र की सहायता से देवगणों ने द्युलोक को प्राप्त किया है तथा जो इन्द्राग्ने सम्पूर्ण पिशाचों में संव्याप्त हो गए हैं, जो अग्ने तथा इन्द्र देव देवकर्मों के साक्षी तथा इच्छाओं को पूरा करने वाले हैं, ऐसे अग्नि देवता तथा वज्रधारी इन्द्र देव को हम आहूत करते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.115.2)
We make offerings for Agni Dev & Devraj Indr who are witness of the divine endeavours and accomplish desires, by virtue of who's help the demigods attained the heavens those Devraj Indr & Agni Dev pervaded all Pishach Gan-vampires.
उप त्वा देवो अग्रभीच्चमसेन बृहस्पतिः। इन्द्र गीर्भिर्न आ विश यजमानाय सुन्वते॥
हे वज्रधारी इन्द्र देव! देवगणों के शुभचिंतक बृहस्पति देव ने जैसे चमस पात्र से (यज्ञाहुति द्वारा) आपको प्राप्त किया है, वैसे ही सोमरस निर्मित करने वाले इन याजकों से आप हर्षित होकर इनके स्तोत्रों को ग्रहण करें तथा इन्हें धन से समृद्ध करें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 7.115.3)
Hey Vajr wielding Devraj Indr! The way well-wisher of demigods Dev Guru Brahaspati attained you, through the pot of offerings-Chamas, similarly you become happy with the Yajak Gan, who extract Somras, accept their Strotrs and grant them wealth making them prosperous.(30.06.2026)
अथर्ववेद, आत्मा सूक्त (7.116) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- वृषभ; छन्द :- पराबृहती त्रिष्टुप्।
इन्द्रस्य कुक्षिरसि सोमधान आत्मा देवानामुत मानुषाणाम्।
इह प्रजा जनय यास्त आसु या अन्यत्रेह तास्ते रमन्ताम्॥
सोम को धारण करने वाले हे वृषभ! आप मनुष्यों तथा देवों के आत्मा स्वरूप हैं। आप इस लोक में प्रजाओं की उत्पत्ति करें। यहाँ-वहाँ जहाँ भी प्रजाएँ हों, वे सुख पूर्वक रहें।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 7.116.1)
Hey bull holding Som! You are like the soul of humans and demigods-deities. Produce populace-subjects in this abode. Where ever are the subjects, they should live happily-comfortably.
अथर्ववेद, पापनाशन सूक्त (7.117) :: ऋषि :- वरुण; देवता :- आप, वरुण; छन्द :- भुरिक अनुष्टुप्, 2 अनुष्टुप्।
शुम्भनी द्यावापृथिवी अन्तिसुम्ने महिव्रते। आपः सप्त सुस्रुवुर्देवीस्ता नो मुञ्चन्त्वंहसः॥
पृथ्वी तथा आकाश महान् व्रत धारण करते हैं। ये हमें निकट से प्रसन्नता प्रदान करने वाले हैं। हमें पाप से बचाने वाली यहाँ सप्त अलौकिक धाराएँ प्रवाहित होती रहती हैं।(अथर्ववेद, पापनाशन सूक्त 7.117.1)
Earth and sky hold great vow-resolves. They grant us happiness, closely. Seven divine currents flow here to protect us from sins.
मुञ्चन्तु मा शपथ्या 3 दशो वरुण्या दुत।
अथो यमस्य पड्वीशाद् विश्वस्माद् देवकिल्बिषात्॥
वरुण देवता हमें शाप, कोप तथा यम के पाशों से मुक्त करें। देवों के प्रति हुए अनुचित कर्म जनित दोषों से भी वरुण देव हमारी रक्षा करें।(अथर्ववेद, पापनाशन सूक्त 7.117.2)
Varun Dev should relieve us from the curse, anger and the Yam Pash (noose of Yam Raj). Varun Dev should protect us from the misdeeds committed by us towards the demigods-deities.
अथर्ववेद,शत्रुनाशन सूक्त (7.118) :: ऋषि :- भार्गव; देवता :- तृष्टिका; छन्द :- विराट् अनुष्टुप्, 2 शंकुमती चतुष्पदा भुरिक् उष्णिक्।
तृष्टिके तृष्टवन्दन उदमूं छिन्धि तृष्टिके। यथा कृतद्विष्टासोऽ मुष्मै शेप्यावते॥
हे काम तृष्णा! हे धन तृष्णा! तुम अपने दुष्प्रभाव द्वारा स्त्री-पुरुष में ईर्ष्या के भाव की उत्पत्ति करती हो, उनके प्रीति युक्त सम्बन्धों को समाप्त कर देती हो।(अथर्ववेद,शत्रुनाशन सूक्त 7.118.1)
तृष्णा :: अभिलाषा, उमंग, हवस, लालसा, कामना, आकांक्षा, प्यास, निर्जन, तड़प, उत्कंठा, तमन्ना, तीव्र इच्छा; craving, thirst, longing, strong desire, desire, greed.
Hey strong desire for sex-lust! Hey craving for wealth! You generate envy between the woman-man and destroy their love-affection.
तृष्टासि तृष्टिका विषा विषातक्यसि। परिवृक्ता यथासस्यृषभस्य वशेव॥
हे तृष्णा! तुम लोभ से भरी हुई हो। तुम विषलता के सदृश विषैले प्रभाव वाली हो। जैसे बैल द्वारा छोड़ दिये जाने पर गौ बछड़े के बगैर रहती है वैसे ही तुम छोड़ने योग्य हो।
यहाँ यह समझाया जा रहा है कि तृष्णा आदि मनोविकार यदि मन में आएँ, तो उन्हें अपने चिन्तन द्वारा पोषित नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से वृषभहीन गौ की भाँति उनका तेज विकसित नहीं हो पाता।(अथर्ववेद,शत्रुनाशन सूक्त 7.118.2)
Hey longing! You are full of greed. You are like the creeper full of poison. The way a cow deserted by bull remain without calf, simialry you deserve to be rejected.
One must control-reject extreme, impossible desires; instead of nursing them. One should not be too ambitious.
अथर्ववेद,शत्रुनाशन सूक्त (7.119) :: ऋषि :- भार्गव; देवता :- अग्नीषोमा; छन्द :- अनुष्टुप्।
आ ते ददे वक्षणाभ्य आ तेऽहं हृदयाद् ददे।
आ ते मुखस्य संकाशात् सर्वं ते वर्च आ ददे॥
हे ईर्ष्या करने वाली नारी! हम तेरे मुँह, वक्षस्थल आदि रमणीय अंगों के तेज को समाप्त करते हैं। साथ ही साथ तेरे हृदय की कुत्सित भावनाओं का भी विनाश करते हैं।(अथर्ववेद,शत्रुनाशन सूक्त 7.119.1)
कुत्सित भावना :: किसी के प्रति मन में छिपी गहरी दुर्भावना या बुरा चाहने की भावना, घटिया, अनैतिक या कुटिल भावना, द्वेष-बैर की भावना, ईर्ष्या या बदले की दुर्भावना; malice, malevolence, ill will, sinister feeling, spite.
Hey envious woman! We destroy-disfigure the Tej-shine over your mouth, breast and beautiful organs. In addition to it we destroy the evil feelings in you.
प्रेतो यन्तु व्याध्यः प्रानुध्याः प्रो अशस्तयः। अग्नी रक्षस्विनीर्हन्तु सोमो हन्तु दुरस्यतीः॥
हे विकारों से बचने वाले स्त्री तथा पुरुष! तुम्हारे शारीरिक रोग एवं मानसिक व्यथायें दूर हो जाएँ। तुम्हें लोक-निन्दा से मुक्ति मिले अर्थात् इस लोक में तुम्हारी निन्दा न हों। अग्ने राक्षसियों को नष्ट करें एवं सोमदेव अनिष्ट चिन्तन की प्रेरणा देने वाली पिशाचिनियों का विनाश करें।(अथर्ववेद,शत्रुनाशन सूक्त 7.119.2)
लोक-निन्दा :: होता है। इसका मतलब समाज या लोगों द्वारा किसी की सार्वजनिक रूप से बुराई या आलोचना, बदनामी, सार्वजनिक निंदा या आलोचना; public censure, public criticism, public condemnation, public slander.
पिशाचिनी :: महिला राक्षस, क्रूर या दुष्ट महिला आत्माएं, डाकिनी; demonesses, female ghouls, female fiends.
Hey woman & man avoiding defects! Your physical & mental problems should eliminate. You should become free from censure. Let Agni Dev destroy demonesses and Som Dev destroy the female ghouls-fiends.
अथर्ववेद,पापलक्षणनाशन सूक्त (7.120) :: ऋषि :- अथर्वाङ्गिरा; देवता :- सविता, जातवेदा; छन्द :- अनुष्टुप्, 2-3 त्रिष्टुप्।
प्र पतेतः पापि लक्ष्मि नश्येतः प्रामुतः पत। अयस्मयेनाङ्केन द्विषते त्वा सजामसि॥
हे पाप लक्ष्मी! तुम इस प्रदेश से किसी अन्य प्रदेश की ओर प्रस्थान करो। यहाँ-वहाँ से हटकर हमसे विद्वेष करने वाले शत्रुओं के समीप स्थिर हो जाओ। लोहे के शूल के माध्यम से हम आपको अपने शत्रुओं की तरफ प्रेषित करते हैं।(अथर्ववेद,पापलक्षणनाशन सूक्त 7.120.1)
Hey Pap Lakshmi! Move away from this place. Stay with those who are envious to us. We move you towards our enemies with iron nail.
या मा लक्ष्मीः पतयालूरजुष्टाभिचस्कन्द वन्दनेव वृक्षम्।
अन्यत्रास्मत् सवितस्तामितो धा हिरण्यहस्तो वसु नो रराणः॥
जैसे पेड़ पर चढ़कर वंदना नामक लता उसे शुष्क कर (सुखा) देती हैं, वैसे ही यह पाप देवी हमारे ऊपर आरोपित होकर हमें शुष्क कर रही है। हे सूर्य देवता! आप इस अलक्ष्मी को हमारे निकट न आने दें और हमें अपने हाथ से सुर्वण आदि प्रदान करें।(अथर्ववेद,पापलक्षणनाशन सूक्त 7.120.2)
The way a creeper named Vandna climb the tree and make it dry, similarly this Pap Devi climb over us and make us dry. Hey Sury Dev! Don't let this Alakshmi come near us and grant us gold etc with your hands.
एकशतं लक्ष्म्यो 3 मर्त्यस्य साकं तन्वा जनुषोऽधि जाताः।
तासां पापिष्ठा निरितः प्र हिण्मः शिवा अस्मभ्यं जातवेदो नि यच्छ॥
जब मनुष्य का जन्म हुआ तब उनके साथ ही साथ एक सौ एक लक्ष्मियों की भी उत्पत्ति हुई। इन लक्ष्मियों में जो पापमयी अलक्ष्मियाँ हैं, उन्हें हम हमेशा के लिए दूर हटाते हैं। हे जातवेदा अग्ने! इनमें जो मंगल करने वाली लक्ष्मियाँ हैं उन्हें आप हमारे निकट लाने की अनुकम्पा करें।
(अथर्ववेद,पापलक्षणनाशन सूक्त 7.120.3)
One hundred one Lakshmi evolved with the birth of the man. We repel away the Alakshmi amongest them. Hey Jat Veda Agni Dev! Let the auspicious Lakshmi come near us.
एता एना व्याकरं खिले गा विष्ठिता इव। रमन्तां पुण्या लक्ष्मीर्याः पापीस्ता अनीनशम्॥
जिस प्रकार गोष्ठ में निवास करने वाली गायों को उनके स्वामी गुण तथा अवगुण के आधार पर दो भागों में विभाजित कर देते हैं, उसी प्रकार समस्त लक्ष्मियों में से पुण्यकरक लक्ष्मियाँ हमारे निकट रहकर हमें हर्षित करें तथा पापमयी अलक्ष्मियाँ हमसे दूर चली जाएँ।(अथर्ववेद,पापलक्षणनाशन सूक्त 7.120.4)
The owners of cows separate the cows in their shed, on the basis of their good and bad qualities, similarly we keep the auspicious Lakshmi with us, become happy and keep off Alakshmi away from us.
अथर्ववेद,ज्वरनाशन सूक्त (7.121) :: ऋषि :- अथर्वाङ्गिरा; देवता :- चन्द्रमा; छन्द :- परोष्णिक्, 2 एकावसाना द्विपदा आर्ची अनुष्टुप्।
नमो रुराय च्यवनाय नोदनाय धृष्णवे। नमः शीताय पूर्वकामकृत्वने॥
तपाने वाले ज्वर को, हिलाने वाले ज्वर को, भड़काने वाले ज्वर को, भयभीत करने वाले ज्वर को, ठंड लग जाने के कारण आने वाले ज्वर को तथा देह को कृश करने वाले ज्वर को हम प्रणाम करते हैं।(अथर्ववेद,ज्वरनाशन सूक्त 7.121.1)
We salute the fewer which increase the temperature of our body (heat-warm us), shake-tremble us, agitate us, cause fear us, in addition to the fever, which cause cold and the one make the body weak.(31.08.2026)
यो अन्येद्युरुभयद्युरभ्येतीमं मण्डूकमभ्ये त्वव्रतः॥
जो ज्वर एक दिन के अन्तराल पर आते हैं, जो ज्वर दो दिन के अन्तराल पर आते हैं एवं जो ज्वर असमय ही आ जाते हैं, ये सभी ज्वर हमें छोड़कर मंडूक के निकट चले जाएँ अर्थात् आलसी व्यक्ति के निकट चले जाएँ।(अथर्ववेद,ज्वरनाशन सूक्त 7.121.2)
Let the fever which occur after one day, two days or untimely, should desert is and go the lazy person.
अथर्ववेद, शत्रुनिवारण सूक्त (7.122) :: ऋषि :- अथर्वाङ्गिरा; देवता :- इन्द्र; छन्द :- पथ्याबृहती।
आ मन्द्रैरिन्द्र हरिभिर्याहि मयूररोमभिः।
मा त्वा के चिद् वि यमन् विं न पाशिनोऽति धन्वेव ताँ इहि॥
हे देवराज इन्द्र! आप अपने मयूर के पंखों जैसे रंग वाले घोड़ों के साथ यहाँ पधारें। जिस प्रकार बहेलिया पक्षी को जाल में फँसा लेता है, उसी प्रकार आपको कोई वाग् जाल में न फँसा सके। तृषा से व्याकुल मनुष्य जैसे रेगिस्तान को त्वरित गति से पार कर लेता है, उसी प्रकार आप स्तोताओं को लांघकर यहाँ पदापर्ण करें।(अथर्ववेद, शत्रुनिवारण सूक्त 7.122.1)
Hey Devraj Indr! Arrive here riding your horses which have feathers like the peacock. Just as a fowler traps a bird in a net, no one should entrap you in his cobweb. The way a thirsty person crosses the desert quickly; similarly you should arrive here quickly avoiding the Stotas.
अथर्ववेद, वर्मधारण सूक्त (7.123) :: ऋषि :- अथर्वाङ्गिरा; देवता :- चन्द्रमा, वरुण, देवगण; छन्द :- त्रिष्टुप्।
मर्माणि ते वर्मणा छादयामि सोमस्त्वा राजामृतेनानु वस्ताम्।
उरोर्वरीयो वरुणस्ते कृणोतु जयन्तं त्वानु देवा मदन्तु॥
हे शूर! आप जैसे विजय प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले पुरुषों के मर्म-स्थलों को हम कवच द्वारा आच्छादित करते हैं। सोमदेव के अमृत से पूर्ण आच्छादन के द्वारा आप सुरक्षित रहें। वरुणदेव आपको अत्यन्त सुखी बनाएँ। विजय प्राप्त कराने के निमित्त इन्द्रादि समस्त देवगण आपको उत्साहित करें।(अथर्ववेद, वर्मधारण सूक्त 7.123.1)
Hey brave man! We cover the heart-sensitive organs with shield of the person, who wish-desire victory. You should be protected by covering with the nectar of Som Dev. Let Varun Dev make you extremely comfortable. Let all demigods & Devraj Indr encourage you for attaining victory.
अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त (8.1) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- आयु; छन्द :- 1 पुरोबृहती त्रिष्टुप्, 2-3, 17-21 अनुष्टुप्, 4, 9, 15-16 प्रस्तार पंक्ति 5-6, 10-11 त्रिष्टुप्, 7 त्रिपदा विराट् गायत्री, 8 विराट् पथ्याबृहती, 12 त्र्यवसाना पञ्चपदा जगती, 13 त्रिपदा भुरिक् महाबृहती, 14 एकावसाना द्विपदा साम्नी भुरिक् बृहती।
अन्तकाय मृत्यवे नमः प्राणा अपाना इह ते रमन्ताम्।
इहायमस्तु पुरुषः सहासुना सूर्यस्य भागे अमृतस्य लोके॥
मृत्यु के द्वारा सभी का अन्त करने वाले अन्तक देव का हम अभिवादन करते हैं। इन देव की अनुकम्पा से इस मानव के देह में 'प्राण' तथा 'अपान' सुख के साथ संचरित हों। यह मनुष्य दीर्घजीवी बनकर सूर्य के इस भाग (पृथ्वी) पर प्रसन्नतापूर्वक निवास करें।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.1.1)
अभिवादन :: बधाई, शुभकामना, अभिनन्दन, हाथ मिलाना, बंदगी, प्रणाम, नमस्कार; greetings, hand shake, obeisance.
We offer obeisance to Antak Dev who end every one with death. By virtue of his mercy-blessings human body should continue flowing Pran & Apan Vayu. This person should become long lived and reside over this segment of Sun i.e., earth, happily.
उदेनं भगो अग्रभोदुदेनं सोमो अंशुमान्। उदेनं मरुतो देवा उदिन्द्राग्नी स्वस्तये॥
'भग' देवता ने इस व्यक्ति की जीवनी शक्ति में वृद्धि की है। तेजवान् सोम देव ने इसे ऊँचा उठाया तथा इन्द्र देवता और अग्नि देवता ने भी इस व्यक्ति को ऊँचा उठाया अर्थात् इसकी रक्षा की।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.1.2)
Bhag Dev has increased the life strength of this person. Som Dev having Tej-aura, Devraj Indr and Agni Dev too have elevated this man, i.e., saved his life.
इह तेऽसुरिह प्राण इहायुरिह ते मनः।
उत् त्वा निर्ऋत्याः पाशेभ्यो दैव्या वाचा भरामसि॥
हे आयुष्य की अभिलाषा करने वाले मनुष्य! इस देह में तेरे प्राण, आयु, चित्त एवं जीवन अविचल रहे। जिन व्याधिरूपी बन्धनों के कारण तुम्हारी दुर्दशा हो रही थी, हम मंत्रोच्चारण के माध्यम से उन पाशों से तुम्हें मुक्त करते हैं।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.1.3)
Hey man desirous of long life! Let your Pran-soul, age, psyche-mood and life should remain intact. The bonds-ties in the form of diseases-ailments, which were causing predicament-plight in you, have been removed-cut by us, through Mantropchar.
उत् क्रामातः पुरुष माव पत्था मृत्योः पड्वीशमवमुञ्चमानः।
मा च्छित्था अस्माल्लोकादग्नेः सूर्यस्य संदृशः॥
हे पुरुष! तुम व्याधिरूपी बन्धनों को काटकर मृत्यु के पाशजाल से मुक्त हो। अग्निदेव तथा सूर्यदेव के दर्शन करते हुए, तुम इस धरती का त्याग न करो।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.1.4)
Hey man! Having cut the bonds-ties of diseases, you are free from the noose of death. Continue watching Agni Dev & Sury Dev, without leaving this earth.
तुभ्यं वातः पवतां मातरिश्वा तुभ्यं वर्षन्त्वमृतान्यापः।
सूर्यस्ते तन्वे 3 शं तपाति त्वां मृत्युर्दयतां मा प्र मेष्ठाः॥
हे पुरुष! अन्तरिक्ष में प्रवाहित होने वाली वायु तुम्हारे निमित्त सदैव आनंददायी हो, जल तुम्हारे लिए अमृत तुल्य हो, सूर्यदेव तुम्हें सुख देने वाला ताप प्रदान करें तथा मृत्युदेव की अनुकम्पा से तुम दीर्घजीवी बनो।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.1.5)Hey Man! Air blowing in the space-atmosphere, should be pleasant for you, water should be like elixir, Sury Dev should grant you heat, for comfort-pleasure and by the mercy of the deity of death, you should enjoy long life.(01.09.2026)
उद्यानं ते पुरुष नावयानं जीवातुं ते दक्षतातिं कृणोमि।
आ हि रोहेमममृतं सुखं रथमथ जिर्विर्विदथमा वदासि॥
हे पुरुष! तुम्हारी उन्नति हो, अवनति न हो। मैं तुम्हें जीवनी शक्ति में वृद्धि करने के निमित्त तथा बल में वृद्धि करने के निमित्त औषधियाँ प्रदान करता हूँ। इसके द्वारा तुम इस रथ रूपी देह पर सवार होकर, वृद्धावस्था से रहित होकर इस जीवन की विधा को बतलाना।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.1.6)
Hey human being! You should progress, do not decline. I grant you medicines for the increase in stamina-life sustaining strength and might-power. By virtue of it, you should ride the charoite in the form of body, become free from old age and describe this procedure of life style.
मा ते मनस्तत्र गान्मा तिरो भून्मा जीवेभ्यः प्र मदो मानु गः पितॄन्।
विश्वे देवा अभि रक्षन्तु त्वेह॥
तुम्हारा चित्त मृत्यु की तरफ न जाए एवं तुम बन्धनरूप मानवों से विरक्त न हो। तुम पितरों के निकट न जाओ, बल्कि जीवित रहने की अभिलाषा करो। सम्पूर्ण देवगण तुम्हें संरक्षण प्रदान करें।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.1.7)
Your attention should not be diverted to death and you should not alienate from the family ties. Do not move towards the Manes-Pitr Gan and desire for life. Let the demigods-deities grant you protection.
मा गतानामा दीधीथा ये नयन्ति परावतम्।
आ रोह तमसो ज्योतिरेह्या ते हस्तौ रभामहे॥
जो मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं, उनका स्मरण न करो। वे तुम्हें भी परलोक ले जा सकते हैं। हम तुम्हारे हाथ को पकड़ते हैं। तुम इस अज्ञानतारूपी अधंकार से बाहर निकलकर ज्ञानरूपी प्रकाश को ओर अग्रसर हो।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.1.8)
Do not remember the dead. They can take you too, to the next abode. We hold your hand. Come out of this darkness in the form of ignorance and march ahead towards light.
श्यामश्च त्वा मा शबलश्च प्रेषितौ यमस्य यौ पथिरक्षी श्वानौ।
अर्वाङेहि मा वि दीध्यो मात्र तिष्ठः पराङ्मनाः॥
हे मानव! प्राणियों के प्राणों को हरने वाले यमदेव के दो मार्ग रक्षक कुत्ते श्वेत (दिन) तथा काले (रात) हैं। तुम इन कुत्तों का भोजन मत बनना, तुम अपना ध्यान मेरी तरफ केन्द्रित करो तथा अपने मन को सांसारिकता से अलग न होने दो।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.1.9)
Hey man! Two dogs of Yam Raj are of black & white colour i.e., night & day, who snatch the Air Vital-soul. Do not become food of these dogs. Concentrate in me and do not let your mind deviate from the worldly relations.
मैतं पन्थामनु गा भीम एष येन पूर्वं नेयथ तं ब्रवीमि।
तम एतत् पुरुष मा प्र पत्था भयं परस्तादभयं ते अर्वाक्॥
तुम उस डरावने पथ का अनुकरण मत करो, मृत्यु के पहले अपने मन को उस पथ पर ले जाओ मैं जो कह रहा हूँ, उसको ध्यानपूर्वक सुनो। तुम उस पथ पर न गमन करो, वहाँ तुम्हारे निमित्त डर है, इसलिए तुम यहाँ निर्भयता पूर्वक निवास करो।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.1.10)
Do not follow that dangerous-fearful path. Listen carefully what I say and concentrate your mind over the path which I am describing to you. Stay here fearlessly since, there fear awaits you.
रक्षन्तु त्वाग्नयो ये अप्स्व 1 न्ता रक्षतु त्वा मनुष्या 3 यमिन्धते ।
वैश्वानरो रक्षतु जातवेदा दिव्यस्त्वा मा प्र धाग् विद्युता सह॥
हे सुरक्षा की अभिलाषा करने वाले मनुष्य! अग्नि देव, वैश्वानर अग्नि देव, विद्युत् रूप अग्नि देव तथा जल में रहने वाले बुलाने की योग्यता रखने वाले अग्नि देव तुम्हारी सुरक्षा करें।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.1.11)
Hey man desirous of safety! Agni Dev, Vaeshwanar Agni Dev, Agni Dev in the form of lightening Agni Dev who resides in water and is capable of calling you, should protect you.
मा त्वा क्रव्यादभि मंस्तारात् संकसुकाच्चर।
रक्षतु त्वा द्यौ रक्षतु पृथिवी सूर्यश्च त्वा रक्षतां चन्द्रमाश्च। अन्तरिक्षं रक्षतु देवहेत्याः॥
शारीरिक मांसपेशियों को भोजन बनाने वाली अग्नि, कच्चा मांस खाने वाली अग्नि तुम्हें अपना भोजन न बनाए। शव को भस्माभूत करने वाले संकुसुक नामक अग्नि देवता आपके समीप न आने पाएँ। सूर्य, चन्द्रमा, आकाश तथा पृथ्वी और अन्तरिक्ष भी अपनी-अपनी विलक्षण शक्तियों के द्वारा तुम्हें संरक्षण प्रदान करें।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.1.11)
Agni which eat the muscles & raw meat should not make you his food. Agni Dev named Sankusuk who burn the dead body, should not come near you. Sury, Chandr, sky and earth too grant you, protection through their amazing powers.
बोधश्च त्वा प्रतीबोधश्च रक्षतामस्वप्नश्च त्वानवद्राणश्च रक्षताम्।
गोपायंश्च त्वा जागृविश्च रक्षताम्॥
हे सुरक्षा की कामना करने वाले पुरुष! बोध (विद्या, ज्ञान) एवं प्रतिबोध (अविद्या, अज्ञान) तुम्हारी सुरक्षा करें 'गोपायन' तथा 'जागृवि' ऋषि भी तुम्हारी सुरक्षा करें।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.1.13)
Hey man desirous of protection! Education-learning, ignorance-lack of knowledge should protect you. Gopayan and Jagravi Rishi too protect you.
ते त्वा रक्षन्तु ते त्वा गोपायन्तु तेभ्यो नमस्तेभ्यः स्वाहा॥
वे सभी तुम्हारी सुरक्षा करें और पालन करें। उन सम्पूर्ण अलौकिक शक्तियों को हम प्रणाम करते हैं तथा उन सभी को यह श्रेष्ठ हवि समर्पित करते हैं। वे हमारे द्वारा अर्पित की गई आहुतियों से आनंदित हों और तुम्हारी सुरक्षा करें।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.1.14)
They all should protect you and nourish-nurture you. We salute all these divine powers and make this excellent offering for all of them. They should be gladdened-pleased with the offerings made by us and protect you.
जीवेभ्यस्त्वा समुद्रे वायुरिन्द्रो धाता दधातु सविता त्रायमाणः।
मा त्वा प्राणो बलं हासीदसुं तेऽनु ह्वयामसि॥
रक्षा करने वाले, पोषण करने वाले सविता देव तथा वायु देव एवं इन्द्र देव तुम्हारे प्राणों को संरक्षित करें। तुम अपने पुत्र-पौत्रादि तथा भाईयों के संग सुखपूर्वक निवास करो, इस हेतु हम तुम्हें मृत्यु से ऊपर उठाते हैं। हम तुम्हारे प्राणों को तुम्हारे अनुरूप करते हैं, वे प्राण एवं बल तुम्हारा त्याग न करें।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.1.15)
Protector, nurturer Savita Dev, Vayu Dev and Devraj Indr should protect your Air Vital. You should live-enjoy with your sons-grandsons comfortably and for this reason we uplift you from death. We make your Air Vital compatible for you. Air Vital & strength, should not desert you.
मा त्वा जम्भः संहनुर्मा तमो विदन्मा जिह्वा बर्हिः प्रमयुः कथा स्याः।
उत् त्वादित्या वसवो भरन्तूदिन्द्राग्नी स्वस्तये॥
तुम्हारा भक्षण करने के उद्देश्य से जंभ राक्षस तुम्हारे समीप न आ पाए। अज्ञानतारूपी अन्धकार तुम्हारे समीप आने में समर्थ न हो पाए। राक्षस की जिह्वा तक तुम्हारे निकट न पहुँचे। तुम यज्ञकर्त्ता हो, अतः आदित्य, वसु, इन्द्र तथा अग्नि आदि समस्त देवगण तुम्हारा मंगलकारी उत्थान करें।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.1.16)
Demon named Jambh should not come near you to eat you. Darkness in the form of ignorance, should not be able to approach you. Tongue of the demon should not reach near you. You are an accomplisher of Yagy, hence Adity, Vasu, Indr and all demigods-deities should upliftment-grow you with auspiciousness.
उत् त्वा द्यौरुत् पृथिव्युत् प्रजापतिरग्रभीत्। उत् त्वा मृत्योरोषधयः सोमराज्ञीरपीपरन्॥
आकाश तथा पृथ्वी और प्रजापति तुम्हारी मृत्यु से रक्षा करें। ऐसी औषधियाँ जिनके राजा सोमदेव हैं, वे औषधियाँ मृत्यु से तुम्हें बचाएँ।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.1.17)
Sky, earth & Prajapati should protect you, from death. Such medicines who's king is Som Dev, should protect you from death.
अयं देवा इहैवास्त्वयं मामुत्र गादितः। इमं सहस्त्रवीर्येण मृत्योरुत् पारयामसि॥
हे देवों! यह पुरुष हमारी चिकित्सा द्वारा मृत्यु के मुख में जाने से बचा रहे। हम सहस्त्रों युक्तियों से इसका संरक्षण करें अर्थात् इसे मृत्यु के बन्धन से मुक्त करते हैं।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.1.18)
Hey demigods-deities! This man is protecting us from death by treating us with medicines. We should protect him with thousands of tactic i.e., liberate him from death.
उत् त्वा मृत्योरपीपरं सं धमन्तु वयोधसः। मा त्वा व्यस्तकेश्यो 3 मा त्वाघरुदो रुदन्॥
हे प्राणों की सुरक्षा की अभिलाषा करने वाले पुरुष! हम मृत्यु से तुम्हें पार करते हैं। आयु के अधिपति देव तुम्हें मृत्यु के मुख में नहीं जाने दें। नारियाँ अपने केशों को खोलकर तुम्हारे लिए रूदन न करें।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.1.19)
Hey man desirous of protecting life! We sail you across-through death. Deity of age-longevity should not let you enter the mouth of death. Women should weep for you with open hair.(02.09.2026)
आहार्षमविदं त्वा पुनरागाः पुनर्णवः। सर्वाङ्ग सर्वं ते चक्षुः सर्वमायुश्च तेऽविदम्॥
हे पुरुष! यह तुम्हारा फिर से नया जन्म-सा हुआ है, क्योंकि हम तुम्हें मृत्यु के मुख से खींचकर लाए हैं। अब तुम्हारे शरीर के सभी अंग प्रत्यंग स्वस्थ रहें तथा तुम्हें दीर्घायु की प्राप्ति हो।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.1.20)
Hey man! This is new birth, since we have brought you back from death. Now, all of your organs should be healthy and you should attain long life.
व्यवात् ते ज्योतिरभूदप त्वत् तमो अक्रमीत्।
अप त्वन्मृत्युं निर्ऋतिमप यक्ष्मं नि दध्मसि॥
हे पुरुष! तुम्हारे निकट जो अन्धकार था, उसे हमने दूर कर दिया है तथा तुम्हें नवीन जीवन ज्योति प्राप्त हो गई है। पाप देवता निऋति तथा मृत्यु को तुमसे दूरस्थ करते हैं। अब तुम्हारे क्षयकारी रोग को हमने विनष्ट कर दिया है। तुम्हें श्रेष्ठ स्वास्थ्य तथा आयुष्य की प्राप्ति हो।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.1.21)
Hey man! We have eliminated the darkness around you and you have received new light. We keep off Nirrati, the deity of sins and death away from you. We have destroyed your disease-Tuberculosis, which caused consumption in you. You should attain best health and longevity.
अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त (8.2) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- आयु; छन्द :- 1-2, 7 भुरिक् त्रिष्टुप्, 3, 26 आस्तार पंक्ति, 4 प्रस्तार पंक्ति 5, 10, 16, 18, 20, 23-25, 27 अनुष्टुप्, 6, 15 पथ्यापंक्ति, 8 पुरस्ताद् ज्योतिष्मती जगती, 9 पञ्चपदा जगती,11 विष्टार पंक्ति 12, 22, 28 पुरस्तात् बृहती, 13 त्रिष्टुप्, 14 त्र्यवसाना षट्पदा जगती, 17 त्रिपदा अनुष्टुप्, 19 उपरिष्टाद् बृहती, 21 सतः पंक्ति।
आ रभस्वेमाममृतस्य श्नुष्टिमच्छिद्यमाना जरदष्टिरस्तु ते।
असुं त आयुः पुनरा भरामि रजस्तमो मोप गा मा प्र मेष्ठाः॥
हे व्याधि ग्रस्त मनुष्य! इस अमृत को पीने की शुरूवात करो। तुम जरिमा आयु तक बाधा रहित होकर जीवन व्यतीत करो। हमने तुम्हारे प्राणों तथा आयु की सुरक्षा के लिए प्रबंध कर दिया है। तुम भोगमय जीवन तथा अज्ञानतारूपी अन्धकार से दूर रहो, अभी मृत्यु के निकट न जाओ।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.1)
Hey man suffering from disease! Start drinking this elixir. You should attain long life till old age and live without obstructions. We have arranged for Air Vial-Pran and safety of your life. Keep off from sexy-lascivious life and the darkness of ignorance, without nearing death.
जीवतां ज्योतिरभ्येह्यर्वाङा त्वा हरामि शतशारदाय।
अवमुञ्चन् मृत्युपाशानशस्तिं द्राघीय आयुः प्रतरं ते दधामि॥
हे पुरुष! तुम प्राणधारी मनुष्य के सदृश चेतनायुक्त हो। हम तुम्हारी अपकीर्ति का विनाश करते हुए तुम्हें मृत्यरूपी बन्धनों तथा व्याधियों से मुक्त करते हैं। तुम दीर्घजीवी बनो।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.2)
Hey man! You are conscious like the alive person. We destroy your defame, relieve from the bonds-ties of death and diseases. You should be long lived.
वातात् ते प्राणमविदं सूर्याच्चक्षुरहं तव।
यत् ते मनस्त्वयि तद् धारयामि सं वित्स्वाङ्गैर्वद जिह्वयालपन्॥
हे पुरुष! हमने वायु देवता से तुम्हारे प्राणों को सूर्य देवता से आँखों की रोशनी को प्राप्त करके, तुम्हारे चित्त को तुम्हारे भीतर स्थापित कराया है। अब तुमने अपने सम्पूर्ण अंगों एवं अवयवों को प्राप्त कर लिया है। इसलिए सचेष्ट होकर जीभ से सही उच्चारण करके बोलो।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.3)
Hey man! We have restored your Pran from Vayu Dev, eye sight from Sury Dev and your psyche in you. Now, you have attained all of your organs. Hence, become conscious and speak correctly with your tongue.
प्राणेन त्वा द्विपदां चतुष्पदामग्निमिव जातमभि सं धमामि।
नमस्ते मृत्यो चक्षुषे नमः प्राणाय तेऽकरम्॥
जिस प्रकार अभी उत्पन्न अग्नि को, प्राणी अपने प्राण वायु द्वारा जलाता है, वैसे ही तुम्हारे समाप्त होने वाले जीवन को सहस्रों युक्तियों द्वारा हम तेजवान् बनाते हैं। हे मृत्यो! तेरे प्राण, बल तथा क्रूर नेत्रों को हम प्रणाम करते हैं।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.4)
The way a person ignite fire with his Air Vital, similarly we make your life aurous-radiant with thousands of tips. Hey death! We salute your Air Vital, strength and and harsh eyes.
अयं जीवतु मा मृतेमं समीरयामसि। कृणोम्यस्मै भेषजं मृत्यो मा पुरुषं वधीः॥
यह पुरुष अभी मृत्यु के मुख में न जाए, लम्बे समय तक जीवित रहें। औषधि के उपयोग द्वारा हम इसको सचेष्ट करते हैं। हे मृत्यो! तुम इस पुरुष की हिंसा मत करो।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.5)
This man should not die and live long life. We make him conscious through medicine. Hey death! Do not kill this man.
जीवलां नघारिषां जीवन्तीमोषधीमहम्।
त्रायमाणां सहमानां सहस्वतीमिह हुवेऽस्मा अरिष्टतातये॥
हमेशा हरित रहने वाली, जीवन प्रदान करने वाली, सुरक्षा करने वाली, व्याधियों का शमन करने वाली इस "पाठा” नामक औषधि को इस पुरुष को मृत्यु से रक्षा करने के लिए हम आहूत करते हैं। अर्थात् प्रयुक्त करते हैं।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.6)
We use this medicien named "Patha" which remain green throughout, grant safety, eliminate diseases; for protecting this man from death.
अधि ब्रूहि मा रभथा सृजेमं तवैव सन्त्सर्वहाया इहास्तु।
भवाशर्वो मृडतं शर्म यच्छतमपसिध्य दुरितं धत्तमायुः॥
हे मृत्यों! यह पुरुष आपका ही है, ऐसा समझते हुए इसे मृत्यु न प्रदान करो। यह पुरुष अपनी पूर्ण आयु तक इस धरती पर सभी तरह से सक्रिय रहे। हे भव तथा शर्व! आप इसकी व्याधियों का विनाश करके, इसे सुख से परिपूर्ण आयुष्य प्रदान करें।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.7)
Hey death! This man belongs to you, considering this, do not grant him death. Let this man remain active, till the complete age (hundred years in Kali Yug), in every manner. Hey Bhav & Sharv! Cure his diseases and grant him comfortable life.
अस्मै मृत्यो अधि ब्रूहीमं दयस्वोदितो 3 यमेतु।
अरिष्टः सर्वाङ्गः सुश्रुज्जरसा शतहायन आत्मना भुजमश्नुताम्॥
हे मृत्यों! आप इस मानव को समझाएँ और इसके ऊपर अपनी कृपा करें। इस पुरुष को आँख तथा कर्ण आदि से व्याधि रहित रखें जिससे यह शतायु तक आनंदर्पूक निवास करे। यह पुरुष बिना किसी के सहारे अपने कार्य को पूर्ण करने में सक्षम हो।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.8)
समझाना :: व्याख्या करना, स्पष्ट करना, कारण बताना, प्रतिपादन करना, सफ़ाई देना, गूढ़ाक्षरों को स्पष्ट करना, छिपे को खोलना, गूढ़लिपि पढ़ना, परमार्श देना, संबोधित करना; explain, decode, convince, exhort.
Hey death! Convince this man and have mercy over him. His eyes and ears should be free from diseases, so that he can enjoy the life of hundred years, comfortably. This man should be capable of performing his duties-work without any help.
देवानां हेतिः परि त्वा वृणक्तु पारयामि त्वा रजस उत् त्वा मृत्योरपीपरम्।
आरादग्नि क्रव्यादं निरूहं जीवातवे ते परिधिं दधामि॥
हे पुरुष! दैवीय आपदाओं से तुम्हारी रक्षा हो। हम तुम्हें राजस् (भोगवृत्ति) से पार ले जाते हैं। क्रव्याद अग्नि को हम तुमसे दूर करते हैं तथा तुम्हारें दीर्घायु के निमित्त हम देव यजन-अग्नि को प्रतिष्ठत करते हैं।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.9)
Hey man! You should be protected from divine disaster. We move you away from lust-lasciviousness. We keep off Kravyad Agni from you. We establish deity-demigod worship, Agni for your long life.
यत् ते नियानं रजसं मृत्यो अनवधर्म्यम्। पथ इमं तस्माद् रक्षन्तो ब्रह्मास्मै वर्म कृण्मसि॥
हे मृत्यो! तेरे रजोमय मार्ग (भोगमय जीवन) का कोई विनाश करने में समर्थ नहीं हैं। इस पुरुष को इस पथ पर जाने से बचाने के निमित्त हम इसे मन्त्रणारूप कवच धारण कराते हैं।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.10)
Hey death! None is capable of destroying your path of comforts-lust, sexism. For protecting this man moving over the path of sexual life, we cover him with the shield of counselling.
कृणोमि ते प्राणापानौ जरां मृत्युं दीर्घमायुः स्वस्ति।
वैवस्वतेन प्रहितान् यमदूतांश्चरतोऽप सेधामि सर्वान्॥
हे प्राणों की इच्छा करने वाले पुरुष! हम तुम्हारें प्राण-अपान को व्यवस्थित कर तुम्हें शतायु प्रदान करते हैं। जरिमा आयु तथा मृत्यु ये सभी तुम्हारा मंगल करने वाले बनें। विवस्वान् सूर्य से जन्मे-कालदूतों से हम तम्हारी रक्षा करते हैं।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.11)
Hey man desirous of survival! We adjust your Pran-Apan granting you a life of hundred years. They all should grant you auspiciousness from death and old age. We protect you from the Yam Doot born out of Vivaswan Sury.(03.09.2026)
आरादरातिं निर्ऋतिं परो ग्राहिं क्रव्यादः पिशाचान्।
रक्षो यत् सर्वं दुर्भूतं तत् तम इवाप हन्मसि॥
भयभीत करने वाले निऋति की हम दुर्दशा करते हैं तथा उसकी हिंसा करते हैं। मांस का भक्षण करने वाले पिशाचों को हम विनष्ट करते हैं। दूसरे भी जो हमारा अहित चाहने वाले हैं, उन सभी तमस् गुण वालों का हम सर्वनाश करते हैं।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.12)
We subject fearful Nirrati to predicament and destroy it. We destroy the meat-flesh eater Pishach-Dracula. We wish to completely destroy others too, who want to harm us, including those having Tamo Gun (darkness, ignorance and inertia).
अग्नेष्टे प्राणममृतादायुष्मतो वन्वे जातवेदसः।
यथा न रिष्या अमृतः सजूरसस्तत् ते कृणोमि तदु ते समृध्यताम्॥
हे पुरुष! हम अमृत्व को धारण करने वाले तथा आयुष्य को धारण करने वाले जातवेदा अग्निदेव से हमारे प्राणों के लिए प्रार्थना करते हैं। हमारे द्वारा किये गये शान्तिकर्म तुम्हें समृद्धिशाली बनाएँ। उन शांति-कर्मों के प्रभाव से तुम कष्ट रहित होकर आनंदपूर्वक जीवन व्यतीत करो।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.13)
Hey man! We pray to Jat Veda Agni Dev, who hold elixir and life, for the protection of our life. Peaceful efforts made by us should make you prosperous. By virtue of Shanti Karm (recitation of Shloks and performance of Yagy-Hawan) you will be free from pain-torture and enjoy life comfortably.
शिवे ते स्तां द्यावापृथिवी असंतापे अभिश्रियौ।
शं ते सूर्य आ तपतु शं वातो वातु ते हृदे। शिवा अभि क्षरन्तु त्वापो दिव्याः पयस्वतीः॥
अन्तरिक्ष तथा पृथ्वी तुम्हें संतप्त करने वाली न हों। वे तुम्हें समृद्धिशाली बनाने वाली तथा तुम्हारा मंगल करने वाली हों। सूर्य देव तुम पर अपनी दया दिखाएँ ताकि तुम्हें सुखद ताप प्राप्त हो। तुम्हारे हृदय को वायु देवता सुख दें। स्वर्गलोक में निवास करने वाला जल अर्थात् सूक्ष्म रस तथा प्रवाहित होने वाला जल तुम्हें अलौकिक सुख प्रदान करने वाला सिद्ध हो।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.14)
Space & earth should not be torturing for you. They should be auspicious and make you prosperous. Sury Dev should be kind to you, granting you comfortable warmth. Vayu Dev should grant pleasure to your heart. Saps-juices, water present in the heavens, should grant you divine comforts-pleasure.
शिवास्ते सन्त्वोषधय उत् त्वाहार्षमधरस्या उत्तरां पृथिवीमभि।
तत्र त्वादित्यौ रक्षतां सूर्याचन्द्रमसावुभा॥
व्रीहि औषधियाँ तुम्हारे निमित्त मंगलकारी गुणों से सम्पन्न हों। हम तुम्हें धरती के निचले भूभाग से उच्च भूभाग पर लाए हैं। यहाँ अदितिमाता के दोनों पुत्र सूर्य देवता तथा चन्द्रमा देव तुम्हारी सुरक्षा करें।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.15)
व्रीहि :: मुख्य रूप से चावल या एक प्रकार के धान्य (अनाज) को कहा जाता है, सप्त-औषधि या सर्वबीज (सात औषधीय बीजों) में भी शामिल किया गया है।
Vreehi Medicine should prove to be auspicious for you. We have lifted you from the lower layers of earth to upper layers-elevated parts. Here let the sons of Mata Aditi Sury Dev and Chandr Dev protect you.
यत् ते वासः परिधानं यां नीविं कृणुषे त्वम्।
शिवं ते तन्वे 3 तत् कृण्मः संस्पर्शेऽद्रूक्ष्णमस्तु ते॥
हे बालक! तुम्हारी नाभि पर बाँधने वाला अधोवस्त्र तथा ऊपर ओढ़ने वाला परिधान तुम्हें सुख प्रदान करने वाला बने। वह वस्त्र खुरदुरा न होकर सुखद, स्पर्शकारक तथा सुकोमल हो।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.16)
Hey child! The cloth tied over your navel and the chest, should give you comfort. It should not be rough, instead it should be comfortable, worth touching and soft.
यत् क्षुरेण मर्चयता सुतेजसा वप्ता वपसि केशश्मश्रु। शुभं मुखं मा न आयुः प्र मोषीः॥
हे क्षौरकर्म करने वाले (हजामत बनाने वाले) भद्र पुरुष ! आप जिस उस्तरे के द्वारा सिर तथा मुख-मंण्डल के केशों का मुण्डन करने की कामना करते हैं, वह उस्तरा साफ तथा तीव्र धार से युक्त हो। हजामत के द्वारा तुम मुख की शोभा में वृद्धि करो, हमारी आयु समाप्त मत करो।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.17)
Hey gentle man saving the head! Ensure that the razor used by you to shave the head, beard and moustache should be clean & sharp. Saving should add to beauty of your face. Do not reduce-terminate our life-age.
शिवौ ते स्तां व्रीहियवावबलासावदोमधौ। एतौ यक्ष्मं वि बाधेते एतौ मुञ्चतो अंहसः॥
हे अन्न प्राशन संस्कार से संस्कारित होने वाले बालक! ये धान तथा जौ तुम्हारे निमित्त मंगलकारी तथा शक्ति में वृद्धि करने वाले सिद्ध हों। ये दोनों व्याधियों का शमन करने वाले तथा तुम्हें पापों से मुक्ति प्रदान करें।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.18)
Hey child under going Ann Prashan Sanskar! Let these food grains-paddy be auspicious and strength increasing for you. These two, should remove-mitigate diseases and relieve you from sins.
यदश्नासि यत्पिबसि धान्यं कृष्याः पयः। यदाद्यं 1 यदनाद्यं सर्वं ते अन्नमविषं कृणोमि॥
हे बालक! हम तुम्हारे निमित्त कृषि द्वारा पैदा होने वाले अन्न तथा दूध जिसका तुम खीर के रूप में पान करते हो, खाने में कष्ट देने वाले जिन पदार्थों को तुम खाते हो, उन सभी को हम तुम्हारे निमित्त विषहीन बनाते हैं अर्थात् वे तुम्हें हानि न पहुँचाएँ।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.19)
Hey child! We make the food grains, milk & pudding, eatables free from poison.
अह्ने च त्वा रात्रये चोभाभ्यां परि दद्मसि। अरायेभ्यो जिघत्सुभ्य इमं मे परि रक्षत॥
हे बालक! हम तुम्हें दिन तथा रात के अहंकारी देवताओं को सुपुर्द करते हैं। वे तुम्हारी, दिन के समय तथा रात के समय धन के लुटेरों से और भक्षण की इच्छा करने वालों से सुरक्षा करें।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.20)
Hey child! We hand over you to the egoistic demigods. They should protect you, during day & night, from the looters and those with the desire of eating you.
शतं तेऽयुतं हायनान् द्वे युगे त्रीणि चत्वारि कृण्मः।
इन्द्राग्नी विश्वे देवास्तेऽनु मन्यन्तामहृणीयमानाः॥
हे बालक! इन्द्रदेव तथा अग्निदेव सहित सम्पूर्ण देवगणों की अनुकम्पा तथा दया के द्वारा तुम्हें शतायु प्राप्त हो। इस सौ वर्ष की आयु के दोनों सन्धिकाल (किशोरावस्था तथा प्रौढ़ावस्था) सहित तीनों अवस्थाएँ (बाल्यावस्था, युवावस्था, तथा वृद्धावस्था) तथा चारों आश्रमों (ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ तथा संन्यास) में कोई रूकावट न आए। तुम्हारा सभी तरह से मंगल हो।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.21)
Hey child! By virtue of the mercy of Devraj Indr, Agni Dev & all demigods-deities; you should attain longevity of hundred years. There should be no obstruction during the junction of youth & adulthood, adulthood & old age, old age & Sanyas i.e., four stages of life. May you be blessed in every way.
शरदे त्वा हेमन्ताय वसन्ताय ग्रीष्माय परि दद्मसि।
वर्षाणि तुभ्यं स्योनानि येषु वर्धन्त ओषधीः॥
हे बालक! हम तुमको शरद ऋतु, हेमन्त ऋतु, वसन्त ऋतु तथा ग्रीष्म ऋतु के निमित्त समर्पित करते हैं। ये समस्त ऋतु तुम्हारे लिए मंगलकारी बनें। जिस ऋतु में औषधि की वृद्धि होती है, वह वर्षा ऋतु भी तुम्हारे लिए लाभकारी सिद्ध हो।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.22)
Hey child! We hand you over to the four seasons viz winter, spring, summer, rains. The rainy season during which the medicine grow, too should be beneficial to you.
मृत्युरीशे द्विपदां मृत्युरीशे चतुष्पदाम्। तस्मात् त्वां मृत्योर्गोपतेरुद्धरामि स मा बिभेः॥
मृत्यु द्वीपदों वालों की अधिष्ठात्री है तथा चतुष्पद वालों की भी अधिष्ठात्री है। हम तुम्हें अमर-आत्मज्ञान के द्वारा मृत्यु से ऊपर उठाते हैं। जिसके द्वारा तुम मृत्यु के डर से मुक्ति प्राप्त करो।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.23)
Death is the deity of both two legged & four legged. We elevate you over the death, with the immortality-self realisation, so that you become free from the fear of death.
सोऽरिष्ट न मरिष्यसि न मरिष्यसि मा बिभेः। न वै तत्र म्रियन्ते नो यन्त्यधमं तमः॥
तुम मृत्यु के डर से स्वतंत्र हो जाओ। तुम्हारी मृत्यु नहीं होगी, क्योंकि तुम अर्धम-अज्ञानरूपी अंधकार की तरफ न जाकर ज्ञानरूपी प्रकाश में रहते हों। इसलिए तुम वहाँ नहीं मरोगे।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.24)
You should be free from the fear of death. You will not die, since instead of moving to darkness-ignorance, you move towards light in the form of enlightenment. Hence, you will not die there.(05.09.2026M)
सर्वो वै तत्र जीवति गौरश्वः पुरुषः पशुः। यत्रेदं ब्रह्म क्रियते परिधिर्जीवनाय कम्॥
जैसे गाय, घोड़े तथा दूसरे जानवरों के साथ मानव आदि समस्त प्राणी दीर्घ आयु प्राप्त करते हैं, वैसे ही ज्ञान तथा विज्ञान के आधार पर जीवन को सुखमय बनाने के निमित्त चारों तरफ कार्य किए जाते हैं।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.25)
The way humans make efforts for long life along with the cows, horses and other animals, simialry knowledge and science are used to make the life comfortable all around.
परि त्वा पातु समानेभ्योऽभिचारात् सबन्धुभ्यः।
अमम्रिर्भवामृतोऽतिजीवो मा ते हासिषुरसवः शरीरम्॥
इन उत्तम कर्मों के द्वारा तुम्हारी रक्षा हो। अपने सदृश दूसरे पुरुषों अथवा समान स्वजनों द्वारा तुम पर किए गये अभिचार कर्मों से तुम्हारी रक्षा हो। तुम अजर-अमर दीर्घ जीवन को प्राप्त करो तथा तुम्हारे प्राण तुम्हारे देह का त्याग न करें।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.26)
You should be protected through these best means. You should be protected from the incantations by your own people and others. You should attain immortality free from old age. Your Air Vital-Pran should not desert your body.
ये मृत्यव एकशतं या नाष्ट्रा अतितार्याः। मुञ्चन्तु तस्माम् त्वां देवा अग्नेर्वैश्वानरादधि॥
जो मृत्यु की कारण भूत सकैड़ों प्रमुख व्याधियाँ हैं तथा जो विनाश करने वाली ऐसी शक्तियाँ हैं कि जिनमें फंस जाने पर पार होना मुश्किल है, उन सम्पूर्ण मृत्यु तथा नाशक शक्तियों से इन्द्र देव तथा अग्नि देव के साथ सम्पूर्ण देवगण तुम्हारी सुरक्षा करें।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.27)
There are several diseases which cause death in addition to other destructive powers which are difficult to swim over if caught in them. Devraj Indr, Agni Dev and all demigods-deities should help you in over powering the death and other deadly powers.
अग्नेः शरीरमसि पारयिष्णु रक्षोहासि सपत्नहा।
अथो अमीवचातनः पूतुद्रुर्नाम भेषजम्॥
हे पवित्रता देने वाली औषधे! आपका शरीर अग्नि ऊर्जा को पार करने वाला है। आप पिशाचों तथा शत्रुओं को विनष्ट करने वाली एवं व्याधियों का निवारण करने वाली हैं। इस प्रकार आप हमारे समस्त अभीष्टों को पूरा करें।(अथर्ववेद, दीर्घायुप्राप्ति सूक्त 8.2.28)
Hey medicine granting purity-austerity! Your body is capable of passing through the energy generated by fire. You are capable of destroying Dracula, enemies and diseases. In this manner fulfil all of our desires-wishes.
(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.1) :: ऋषि :- चातन; देवता अग्नि; छन्द :- त्रिष्टुप्, 7, 12, 14-15, 17, 21 भुरिक् त्रिष्टुप्, 22-23 अनुष्टुप्, 25 पञ्चपदा बृहतीगर्भा जगती, 26 गायत्री।
रक्षोहणं वाजिनमा जिघर्मि मित्रं प्रथिष्ठमुप यामि शर्म।
शिशानो अग्निः क्रतुभिः समिद्धः स नो दिवा स रिषः पातु नक्तम्॥
असुरों का संहार करने वाले बलिष्ठ, यजमानों के सखा तथा स्थित अग्नि देवता को हवि से देदीप्यमान करते हुए हम असीम सुख की अनुभूति करते हैं। ये अग्नि देवता अपनी ज्वालाओं को उग्र करते हुए यज्ञीय कार्य संपादित करने वाले याजकों द्वारा प्रज्ज्वलित होते हैं। ये अग्नि देवता घातक असुरों से हमें दिन-रात सुरक्षित रखें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.1)
We experience extreme happiness by making offerings to Agni Dev, who is mighty to kill demons; friend of Yajman, while illuminating him. Agni Dev make his flames furious while accomplishing Yagy and related actions, when ignited by the Yajmans-hosts. Agni Dev should protect us throughout the day & night, from the deadly demons.
अयोदंष्ट्रो अर्चिषा यातुधानानुप स्पृश जातवेदः समिद्धः।
आ जिह्वया मूरदेवान् रभस्व क्रव्यादो वृष्ट्वापि धत्स्वासन्॥
हे ज्ञान स्वरूप अग्ने! आप अत्यंत प्रतापी तथा बेधक सामर्थ्य वाले होकर अपनी ज्वालाओं से हिंसक प्रवृत्ति वाले असुरों का विनाश करें। आप मांस का भक्षण करने वाले असुरों को काटकर अपने ज्वालामुखी मुख में भक्षण करने के लिए धारण करें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.2)
Hey Agni Dev, in the form of enlightenment! You should become extremely majestic and and kill the violent demons. Cut off the meat eater demons and eat them through your volcanic mouth.
उभोभयाविन्नुप धेहि दंष्ट्रौ हिंस्रः शिशानोऽवरं परं च।
उतान्तरिक्षे परि याह्यग्ने जम्भैः सं धेह्यभि यातुधानान्॥
हे अग्नि देवता! आप अपने दोनों दन्तों को तेज करें अर्थात् अपनी बेधक ज्वालाओं को तीव्र करें और उन्हें राक्षसों के शरीर में व्याप्त कर दें। आप समीप तथा दूर की प्रजाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से अर्थात् दोनों तरह से उन असुरों को विनष्ट करें। हे प्रदीप्त बलिष्ठ अग्नि देव! आप अन्तरिक्ष में भक्षण करने वाले राक्षसों के निकट जाएँ तथा उन नीच प्रवृत्ति के राक्षसों को अपनी दाढ़ों से पीस डालें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.3)
Hey Agni Dev! Sharpen your both teeth i.e., your fierce-penetrating flames covering the body of the demons. Protect the populace far & near i.e., destroying the demons in both ways. Hey ignited mighty Agni Dev! Become close to the mean-spiritedness demons roaming in the sky and crush them under your jaws.
अग्ने त्वचं यातुधानस्य भिन्धि हिंस्राशनिर्हरसा हन्त्वेनम्।
प्र पर्वाणि जातवेदः शृणीहि क्रव्यात् क्रविष्णुर्वि चिनोत्वेनम्॥
हे सब कुछ जानने वाले अग्नि देव! आप राक्षसों की त्वचा को क्षतिग्रस्त कर दें। इन राक्षसों को आपका संहारक वज्रास्त्र अपनी तेजस्विता के द्वारा विनष्ट कर दें यहाँ तक कि अनेक अंगों को छिन्न-भिन्न कर डालें। अलग-अलग भागों में पड़े राक्षसों के अंग-अवयवों को मांस का भक्षण करने वाले 'वृक' आदि हिंसक जानवर खाँए।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.4)
Hey Agni Dev knowing everything! Destroy the skin of the demons. Destroy the demons with the weapons like the Vajr and your heat-Tej, chopping their organs into pieces. Organs of the demons littered all around, should be eaten by the beasts like wolves.
यत्रेदानीं पश्यसि जातवेदस्तिष्ठन्तमग्न उत वा चरन्तम्।
उतान्तरिक्षे पतन्तं यातुधानं तमस्ता विध्य शर्वा शिशानः॥
हे ज्ञान स्वरूप बलिष्ठ अग्नि देवता! आप असुरों को अविचल स्थिति में, इधर-उधर भ्रमण करते हुए की स्थिति में, अन्तरिक्ष में या पथ में जहाँ किसी भी स्थान में और किसी भी स्थिति में उन्हें देखें, तत्काल बाणों का संधान करके, तीक्ष्ण शरों को फेंककर, उन असुरों का सर्वनाश कर डालें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.5)
Hey mighty Agni Dev in the form of Agni Dev! Look at the demons roaming, stationary, in the sky or any path, in whatever position or place; target them with arrows and finish them.
यज्ञैरिषुः संनममानो अग्ने वाचा शल्याँ अशनिभिर्दिहानः।
ताभिर्विध्य हृदये यातुधानान् प्रतीचो बाहून् प्रति भङ्ग्ध्येषाम्॥
हे अग्ने! आप बल में वृद्धि करने वाले यज्ञों तथा हमारी स्तुतियों से तृप्त होकर अपने शरों का संधान करते हुए, उन शरों के आगे के भाग को वज्र से युक्त करते हुए, राक्षसों के हृदय को छेद डालें। तत्पश्चात् संग्राम के निमित्त प्रेषित उनके सहायकों की भुजाओं को छिन्न-भिन्न कर डालें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.6)
Hey Agne! You should be satisfied with our Yagy & prayers, wield the arrows, fixing Vajr over their heads and pierce the hearts of demons. There after chop off the arms of their accomplices sent for wars, into pieces.
उतारब्धान्त्स्पृणुहि जातवेद उतारेभाणाँ ऋष्टिभिर्यातुधानान्।
अग्ने पूर्वी नि जहि शोशुचान आमादः क्ष्विङ्कास्तमदन्त्वेनीः॥
हे ज्ञानवान् अग्ने! आप आक्रान्ता राक्षस के हस्त से आक्रान्त याज़क जन को ऋषि (दो धारों वाले खड्ग) से सुरक्षित करें। आप जाज्वल्यमान होकर, क्रव्याद भक्षण करने वाले राक्षसों का विनाश कर डालें। ध्वनि करते हुए तीव्र गति से उड़ने वाले पक्षी इस असुर का भक्षण करें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.7)
क्रव्याद :: मांस खाने वाला, वह जो मांस खाता हो, जैसे, राक्षस, गिद्ध, सिंह आदि, वह आग जिससे शव जलाया जाता है, चिता की आग, कच्चा मांस खाने वाला; carnivorous, flesh-eating, a beast of prey/predator, fire of cremation ground in which dead body is burnt.
आक्रान्त :: जिस पर आक्रमण या हमला किया गया हो, जो किसी कष्ट, बीमारी या समस्या से पीड़ित या दुखी हो, जो चारों तरफ से घिरा हुआ या संकट में हो, जो किसी भावना (जैसे भय या शोक) से अभिभूत या पराभूत हो; attacked, beleaguered, afflicted, overcome, invaded, distressed.
Hey enlightened Agni Dev! Protect the attacked Yajak-host from the invader demons from the two edged sword. Become illuminated and destroy the eaters of carnivores-flesh eating demons. Birds flying with high speed should eat these demons.
इह प्र ब्रूहि यतमः सो अग्ने यातुधानो य इदं कृणोति।
तमा रभस्व समिधा यविष्ठ नृचक्षसश्चक्षुषे रन्धयैनम्॥
हे युवा अग्नि देव! कौन असुर इस यज्ञ को विनष्ट करने वाले हैं, आप इस विषय में हमें जानकारी दें। आप समिधाओं के द्वारा प्रदीप्त होकर उन यज्ञ के विध्वंसक राक्षसों का सर्वनाश कर डालें। आप मानवों के ऊपर अपनी दया दृष्टि बनाए रखें, उसी मंगलकारी दया दृष्टि के अन्तर्गत आप अपने तेजस्विता से राक्षसों का संहार करें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.8)
तेजस्विता :: निर्भीकता, साहस या उत्साह, प्रभाव पूर्णता; brilliance, vigorousness, high spirit.
Hey young Agni Dev! Tell us about the demons who are going to create hindrances-obstructions in the Yagy. You should be ignited with the Samidha-wood and make complete destruction of these demons. Have auspicious mercy-pity, over the humans. By virtue of your vigorousness destroy the demons.(05.09.2026)
तीक्ष्णेनाग्ने चक्षुषा रक्ष यज्ञं प्राञ्चं वसुभ्यः प्र णय प्रचेतः।
हिंस्रं रक्षांस्यभि शोशुचानं मा त्वा दभन् यातुधाना नृचक्षः॥
हे अग्ने! आप अपने तीव्र तेजस्विता के द्वारा हमारे यज्ञ की रक्षा करें। हमें उत्तम ज्ञान से युक्त करें। हे मानवों के द्रष्टा अग्ने! आप राक्षसों का विनाश करने वाले हैं। आपके प्रकाशवान् स्वरूप को देखने का साहस असुरगण न कर सकें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.9)
Hey Agne! Protect our Yagy with your intense radiance-vigour. Grant us best knowledge. Hey Agne, watching-looking at humans! You are the destroyer of demons. The demons should not dare look at your radiant form.
नृचक्षा रक्षः परि पश्य विक्षु तस्य त्रीणि प्रति शृणीह्यग्रा।
तस्याग्ने पृष्टीर्हरसा शृणीहि त्रेधा मूलं यातुधानस्य वृश्च॥
मानवों तथा असुरों के कार्यों का निरीक्षण करने वाले अग्नि देव! आप राक्षसों के आगे के तीन सिर का उन्मूलन कर दें। उन राक्षसों के निकट रहने वाले राक्षसों को भी आप त्वरित गति से विनष्ट कर डालें। इस तरह तीनों तरफ से आप असुरों के मूल का उच्छेदन कर डालें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.10)
Hey Agni Dev watching the actions of humans & demons! Cut off the three heads of the demons in the front. Destroy the other demons residing in the neighbourhood of these demons with accelerated speed. In this manner disconnect the origin of the demons from three sides.
त्रिर्यातुधानः प्रसितिं त एत्वृतं यो अग्ने अनृतेन हन्ति।
तमर्चिषा स्फूर्ययञ्जातवेदः समक्षमेनं गृणते नि युङ्ग्धि॥
हे ज्ञानवान् अग्नि देव! आपकी ज्वालाओं की चपेट में असुर तीन बार आए। जो असुर सच को झूठ के द्वारा नष्ट करते हैं, अर्थात् जो असुर सत्यरूपी यज्ञ को छल से विनष्ट करते हैं, उन असुरों को आप अपने तीक्ष्ण तेज के द्वारा प्रज्ज्वलित कर दें। इन असुरों को आप स्तुति गान करने वालों के सम्मुख ही नष्ट करें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.11)
Hey enlightened Agni Dev! The demons should come into range of your blaze thrice. Burn off the demons, who destroy the truth with falsehood. i.e., who destroy the Yagy in the form of truth, with your intense blaze. Destroy these demons in front of those who sing songs in their honour-praise.
यदग्ने अद्य मिथुना शपातो यद् वाचस्तृष्टं जनयन्त रेभाः।
मन्योर्मनसः शरव्या 3 जायते या तया विध्य हृदये यातुधानान्॥
हे अग्नि देवता! आज जो युगल (स्त्री-पुरुष) परस्पर लड़ते-झगड़ते हैं एवं जो मनुष्य आपस में कठोर वचनों का प्रयोग करते हैं, मंत्रयुक्त शक्तिरूपी शरों के द्वारा आप उनके हृदय को भेद डालें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.12)
Hey Agni Dev! Tear off the hearts of the couple, who fight-quarrel together using harsh words, with the arrows having Mantr Shakti.
परा शृणीहि तपसा यातुधानान् पराग्ने रक्षो हरसा शृणीहि।
परार्चिषा मूरदेवाञ्छृणीहि परासुतृपः शोशुचतः शृणीहि॥
हे अग्नि देवता! आप राक्षसों के तेज को भस्माभूत कर डालें, उन्हें अपनी तपः शक्ति के द्वारा नष्ट करें। हिंसा करने वाले राक्षसों का अपनी तीव्र ज्वालाओं के द्वारा विनाश करें। आप उन असुरों को भी अपनी तीक्ष्ण ज्वाला से भस्मीभूत कर दें, जो मानवों के प्राणों का हरण करते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.14)
Hey Agni Dev! Burn the Tej of the demons with the power of your ascetics. Burn off the demons who resort to violence. Burn off the demons who kill the humans, with your intense flames.
पराद्य देवा वृजिनं शृणन्तु प्रत्यगेनं शपथा यन्तु सृष्टाः।
वाचास्तेनं शरव ऋच्छन्तु मर्मन् विश्वस्यैतु प्रसितिं यातुधानः॥
अग्नि देव तथा समस्त देवतागण उन समस्त राक्षसों का विनाश करें जो हमारे प्राणों का हरण करने वाले हैं, उन असुरों के निकट हमारी शाप युक्त वाणी पहुँचे। असत्य वचन बोलने वाले राक्षसों के हृदय को समस्त देवगण छेद डालें। सभी जगह व्याप्त अग्नि देव के बन्धन में राक्षसों का सर्वनाश हो जाए।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.14)
Agni Dev and all demigods-deities should destroy all demons who wish to kill us. Let our curse destroy them. All demigods should tear off the hearts of the demons who resort to falsehood. Demons should perish bonded-tied by all pervading Agni Dev.
यः पौरुषेयेण क्रविषा समङ्क्ते यो अश्व्येन पशुना यातुधानः।
यो अघ्न्याया भरति क्षीरमग्ने तेषां शीर्षाणि हरसापि वृश्च॥
हे अग्नि देवता! जो असुर मानव के मांस का भक्षण करके स्वयं को तृप्त करते हैं, जो घोड़े आदि जानवरों के आमिष को संग्रहीत करते हैं एवं जो हिंसा रहित गाय के दूध को चुराते हैं, ऐसे दुर्जनों के सिरों को आप अपने पराक्रम द्वारा छिन्न-भिन्न कर डालें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.15)
Hey Agni Dev! The heads of the demons who eat meat for their satiation, collect the meat-flesh of animals like horses, steal the cows; should be shattered into pieces by you with your might-power.
विषं गवां यातुधाना भरन्तामा वृश्चन्तामदितये दुरेवाः।
परैणान् देवः सविता ददातु परा भागमोषधीनां जयन्ताम्॥
आसुरी शक्तियाँ गायों के जिस दुग्ध को पीती हैं, वह उनके लिए विष के सदृश हो जाए। देवमाता अदिति की तृप्ति के निमित्त इन असुरों को आप अपने ज्वालारूपी आयुधों से काट डालें। सविता देव इन असुरों को हिंसक जानवरों को सौंप दें। औषधियों के सेवनीय अंश इन्हें न मिलें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.16)
The milk of cows drunk by the demons, should turn into poison for them. Cut off these demons with your weapons in the form of flames for the satisfaction of Dev Mata Aditi. Savita Dev should hand over these demons to beasts. They should not get the benefit of the medicines.
संवत्सरीणं पय उस्त्रियायास्तस्य माशीद् यातुधानो नृचक्षः।
पीयूषमग्ने यतमस्तितृप्सात् तं प्रत्यञ्चमर्चिषा विध्य मर्मणि॥
हे मनुष्यों के निरीक्षक अग्नि देवता! हमने जिस गाय के दुग्ध को साल भर एकत्रित किया है, उस दुग्ध को दुष्ट राक्षस पान न करने पाएँ। जो असुर इस अमृत के समान दुग्ध का पान करने की इच्छा करते हैं, वे राक्षस जैसे ही आपके सम्मुख आएँ, आप उन्हें अपने ज्वालारूपी तेज से विनष्ट कर डालें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.17)
Hey Agni Dev watching humas! The cow milk we have collect for the whole year should not be drunk by the demons. The demons should be burnt off with your intense flames like the volcano, who drink this milk comparable to elixir, as soon as they come in front o you.
सनादग्ने मृणसि यातुधानान् न त्वा रक्षांसि पृतनासु जिग्युः।
सहमूराननु दह क्रव्यादो मा ते हेत्या मुक्षत दैव्यायाः॥
हे ज्ञानी, बलिष्ठ, अग्नि देवता! आपने हमेशा असुरों का पतन किया है, उन्हें संग्राम में परास्त किया है। आप क्रूर प्रकृति वाले, अभक्ष्य आहार करने वाले दुर्जनों को विनष्ट कर डालें। वे आपके तेज को सहन करने में असमर्थ हो जाएँ।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.18)
Hey enlightened, mighty Agni Dev! You always defeat the demons leading to their down fall. Destroy the wicked, cruel, who eat the forbidden food. They should not be able to bear your Tej.
त्वं नो अग्ने अधरादुदक्तस्त्वं पश्चादुत रक्षा पुरस्तात्।
प्रति त्ये ते अजरासस्तपिष्ठा अघशंसं शोशुचतो दहन्तु॥
हे अग्ने! आप हमें पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण चारों तरफ से संरक्षण प्रदान करें। आपकी अत्यधिक उज्ज्वल, अक्षय तथा अत्यंत तीक्ष्ण ज्वालाएँ पापी असुरों को तीव्रता से भस्मीभूत कर दें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.19)
Hey Agne! Grant us protection in the east, west, north & south directions. Your extremely sharp, imperishable flames should quickly burn the sinner demons.
पश्चात् पुरस्तादधरादुतोत्तरात् कविः काव्येन परि पाह्यग्ने।
सखा सखायमजरो जरिम्णे अग्ने मर्तों अमर्त्यस्त्वं नः॥
हे जाज्वल्यमान अग्नि देवता! आप भूत-भविष्य को जानने वाले हैं, आप अपनी दक्षता से उत्तर, दक्षिण, पूर्व तथा पश्चिम से हमें अच्छी तरह से संरक्षण प्रदान करें। हे सखारूप अग्नि देव! आप कभी जीर्ण-शीर्ण नहीं होते हैं, हम आपके सखा की दया दृष्टि से दीर्घायु को प्राप्त करें। आप अक्षय हैं, हम मरने वाले को भी आप अमर बनाएँ।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.20)
Hey illuminated Agni Dev! Aware of the past & present, you should grant us sufficient protection with your expertise, in the east, west, north & south. Hey Agni Dev, like a companion! You never wear off. By virtue of your mercy-kindness we should attain long life. You are imperishable, make us the mortals immortal, too.
तदग्ने चक्षुः प्रति धेहि रेभे शफारुजो येन पश्यसि यातुधानान्।
अथर्ववज्ज्योतिषा दैव्येन सत्यं धूर्वन्तमचितं न्योष॥
हे ज्ञानवान्, बलिष्ठ अग्नि देव! जिस दृष्टि के द्वारा आप ऋषियों को कष्ट देने वाले नखों अथवा खुरों वाले राक्षसों को दृष्टिगत करते हैं, उसी दृष्टि के द्वारा आप गजरने वाले अभिमानी राक्षसों को भी दृष्टिगत करें। जो राक्षस अज्ञानता के कारण वश सत्य को असत्य वाणी से नष्ट करने वाले हैं, उन राक्षसों को आप अपने अलौकिक तेज से अथर्वा ऋषि के सम्मान में भस्मीभूत कर डालें। (अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.21)
Hey learned mighty Agni Dev! The sight with which you view those demons who torture the Rishi Gan with their nails or hoofs, look at the egoistic roaring demons too, with that sight. Burn off those demons in the honour of Athrva Rishi with your divine Tej, who by virtue of their ignorance destroy the truth with their falsehood.(06.09.2026)
परि त्वाग्ने पुरं वयं विप्रं सहस्य धीमहि। धृषद्वर्ण दिवेदिवे हन्तारं भङ्गुरावतः॥
हे बलशाली अग्नि देवता! आप पूर्णता प्रदान करने वाले विज्ञ तथा संघर्षशील, उपद्रवी राक्षसों का हर समय विनाश करने वाले है। अतः हम आपकी स्तुति करते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.22)
उपद्रवी :: अनियंत्रित, उच्छृंखल, अधीन न करने योग्य, बुरे व्यवहार का, अविनीत, कोलाहली, कोलाहलपूर्ण; rowdy, riotous, unruly.
Hey mighty Agni Dev! You enlightened, struggling & grant accomplishment; destroy the riotous demons . Hence we worship you.
विषेण भङ्गुरावतः प्रति स्म रक्षसो जहि। अग्ने तिग्मेन शोचिषा तपुरग्राभिरर्चिभिः॥
हे अग्नि देवता! आप विनाशकारी कृत्यों में लगे हुए असुरों को अपनी विशाल, उग्र तेज से भस्मीभूत कर डालें एवं तपते हुए ऋषि आयुधों से उन असुरों को विनष्ट कर डालें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.23)
Hey Agni Dev! Burn the demons busy with destructive actions with your large furious flames and destroy them with your-hot-heated weapons.
वि ज्योतिषा बृहता भात्यग्निराविर्विश्वानि कृणुते महित्वा।
प्रादेवीर्मायाः सहते दुरेवाः शिशीते शृङ्गे रक्षोभ्यो विनिश्वे॥
अपनी अति प्रभावशाली ज्वालाओं सहित अग्नि देवता प्रदीप्त होकर अपनी शक्ति द्वारा समस्त विश्व के प्राणियों को दीप्तिमान् करते हैं। जो असुरों के माया जाल को नष्ट करने में सक्षम हैं, जो कपटपूर्ण छल-छद्मों को विनष्ट करने का सामर्थ्य रखने वाले हैं, वे अग्निदेव असुरों के विनाश के निमित्त अपने ज्वालारूपी सींगों को उग्र करते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.24)
Agni Dev ignite and illuminate the living beings of the universe with his effective flames. He who is capable of tearing off the fraudulent deceits-deceptive practices; illusion cast by the demons, that Agni Dev make his flames furious in the shape of horns, for their destruction.
ये ते शृङ्गे अजरे जातवेदस्तिग्महेती ब्रह्मसंशिते।
ताभ्यां दुर्हार्दमभिदासन्तं किमीदिनं प्रत्यञ्चमर्चिषा जातवेदो वि निक्ष्व॥
हे सब कुछ जानने वाले अग्नि देवता! आपके प्रसिद्ध ज्वालारूपी श्रृंग जीर्णता रहित तथा नुकीले होने के कारण आयुध के सदृश हैं। हमारे द्वारा प्रयोग किए जाने वाले मन्त्रों के द्वारा आप अपने तेज धार वाले श्रृंग के द्वारा क्रूर स्वभाव वाले असुरों को चारों तरफ से विनष्ट कर डालें। "यह क्या हो रहा है?" ऐसा कहते हुए आप छिद्रान्वेषी आसुरों का पूर्ण रूप से विनाश करें।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.25)
Hey all knowing Agni Dev! Your famous horns in the form of flames are free from wear-tear, are sharp like the weapons. Destroy the demons in all directions through your sharp edged horns under the impact of our Mantr Shakti. Recite, "what is happening" and destroy the demons who find faults.
अग्नी रक्षांसि सेधति शुक्रशोचिरमर्त्यः। शुचिः पावक ईड्यः॥
राक्षसों का संहार करने वाले अग्नि देवता सदैव दीप्तिमान् रहते हैं। यह अग्नि देवता धवल, आभायुक्त, अक्षय, पवित्र तथा स्वच्छ करने वाले हैं, अतः यह सदैव पूजनीय हैं।(अथर्ववेद, शत्रुनाशन सूक्त 8.3.26)
धवल :: रंगहीन, वर्णहीन, श्वेत, सफेद या कुछ-कुछ सफेद, उज्ज्वल; whit sun, albino.
Destroyer of the demons Agni Dev is always illuminated. Agni Dev is whit sun, shinning, immortal, pious, clean, aurous, hence always worshipable.
अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त (8.4) :: ऋषि :- चातन; देवता :- इन्द्रासोम, अर्यमा; छन्द :- जगती, 8-14, 16-17, 22, 24, त्रिष्टुप्, 20, 23 भुरिक् त्रिष्टुप्, 25 अनुष्टुप्।
इन्द्रासोमा तपतं रक्ष उब्जतं न्यर्पयतं वृषणा तमोवृधः।
परा शृणीतमचितो न्योषतं हतं नुदेथां नि शिशीतमत्त्रिणः॥
हे देव राज इन्द्र तथा सोम देवता! आप सभी असुरों को जलाकर नष्ट कर दें। हे मनोवांछित पदार्थों की वर्षा करने वाले! आप अज्ञान-रूपी मन में प्रस्फुटित हुए असुरों का संहार का दें। विवेक शून्य असुरों को पीड़ित करके मारकर दूर फेंक दें, हमारे समीप न आने दें। आप उन सभी का विनाश कर दें, जो दूसरों को खाने वाले हैं।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.1)
Hey Devraj Indr & Som Dev! Burn off all demons. Hey showerer of desired goods! Destroy the demons evolved in the egoistic innerself as ignorance. Throw away the imprudent demons after torturing & killing them and do not let them come near us. Destroy all those who eat others.
इन्द्रासोमा समघशंसमभ्य 1 घं तपुर्ययस्तु चरुरग्निमाँ इव।
ब्रह्मद्विषे क्रव्यादे घोरचक्षसे द्वेषो धत्तमनवायं किमीदिने॥
हे देवराज इन्द्र तथा सोम देवता! आप उन सभी का विनाश कर दें, जो परम कुकर्मी तथा दुष्ट प्रवृत्ति के हैं। वे आपके प्रखर से अग्नि में छोड़े गए हविष्यान्न के सदृश भस्म होकर नष्ट हो जाएँ। जो लोग ज्ञान से बैर भाव रखने वाले हैं, कच्चे मांस को भोजन के रूप में खाने वाले हैं, भयभीत करने वाले रूप को धारण करने वाले हैं, सब कुछ खाने वाले हैं, ऐसे दुष्टों के निमित्त आप सदैव शत्रुता का भाव रखें।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.2)
Hey Devraj Indr & Som Dev! Destroy all those who are extremely wicked and evil-natured. They should be burnt off like the offerings in blazing fire. You should always have the feeling of enmity for those wicked, who have enmity with the learned-scholars and eat the uncooked meat, adopt shapes-form which generate fear and eat every thing.
इन्द्रासोमा दुष्कृतो वव्रे अन्तरनारम्भणे तमसि प्र विध्यतम्।
यतो नैषां पुनरेकश्चनोदयत् तद् वामस्तु सहसे मन्युमच्छवः॥
हे देवराज इन्द्र तथा सोम देवता! आप उन असुरों को घने अँधेरे में दबा दें जो कुटिल कृत्यों में संलग्न हैं, ताकि वे दुबारा निकल न पायें। आप दोनों देवताओं का शत्रुओं को तोड़ने वाला पराक्रम शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सक्षम हो।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.3)
कुटिल कृत्य :: devious act, sinister deed, fraudulent action, wicked deed.
Hey Devraj Indr & Som Dev! Bury the demons in deep darkness, who are busy with wicked deeds, so that they are not able to come out. Both of you are blessed with the valour-invincibility to break the demons and become victorious.
इन्द्रासोमा वर्तयतं दिवो वधं सं पृथिव्या अघशंसाय तर्हणम्।
उत् तक्षतं स्वर्यं 1 पर्वतेभ्यो येन रक्षो वावृधानं निजूर्वथः॥
हे देवराज इन्द्र तथा सोम देवता! आप आकाश से नाशक आयुधों को प्रकट करें। असुरों का संहार करने के निमित्त धरती से हथियारों को उत्पन्न करें। बादलों से उस वज्र को प्रकट करें, जो असुरों का नाश करने वाला हैं। आप उस वज्र से प्रवृद्ध होने वाले असुरों का नाश कर दें।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.4)
प्रवृद्ध :: पूरी तरह विकसित या बढ़ा हुआ, फैला हुआ या विस्तृत बढ़ा हुआ या उमड़ा हुआ (जैसे नदी), घमंडी या अभिमानी; fully grown, increased, expanded, spread, swollen, arrogant, full grown, fully developed, haughty, arrogant.
Hey Devraj Indr & Som Dev! May you manifest destructive weapons from the sky. Evolve weapons over the earth to destroy the demons. Evolve Vajr from the clouds which can destroys the arrogant demons.
इन्द्रासोमा वर्तयतं दिवस्पर्यग्नितप्तेभिर्युवमश्महन्मभिः।
तपुर्वधेभिरजरेभिरत्त्रिणो नि पनि विध्यतं यन्तु निस्वरम्॥
हे देवराज इन्द्र तथा सोम देवता! आप आकाश से चहुँ ओर हथियार फेंके। आप दोनों देव आग के सदृश तपाने वाले ग्रावा के सदृश निष्ठुर, तापोत्पादक आक्रमण करने वाले अविनाशी हथियारों के बल पर लूट मार करके भक्षण करने वाले असुरों को चीर डालें, ताकि वे शांत हो जाए और यहाँ से दूर भाग जाएँ।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.5)
Hey Devraj Indr & Som Dev! Throw weapons through the sky in all directions. Both of you are hot like the fire, stone-hearted. Tear off the demons who eat after looting, with the heat generating attack, so that they become quite and move away from here.
इन्द्रासोमा परि वां भूतु विश्वत इयं मतिः कक्ष्याश्वेव वाजिना।
यां वां होत्रां परिहिनोमि मेधयेमा ब्राह्मणि नृपती इव जिन्वतम्॥
हे देवराज इन्द्र तथा सोम देवता! जिस तरह डोरी पास में खड़े होकर अश्वों को चहुँ ओर से बाँधती हैं, उसी प्रकार यह अभ्यर्थना आपको प्रकाशित करे। आप महाबलवान् हैं, अपनी धारणा शक्ति के बल से यह स्तुति हम आपकी ओर भेजते हैं। राजाओं के सदृश आप इन प्रार्थनाओं को फलरूप में परिणत करें।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.6)
Hey Devraj Indr & Som Dev! The way a cord ties horses in all directions, let our prayers shine you. You are mighty. We forward our prayers to you with our mental power. Grant the reward of our prayers like the king.(07.09.2026)
प्रति स्मरेथां तुजयद्भिरेवैर्हतं द्रुहो रक्षसो भङ्गुरावतः।
इन्द्रासोमा दुष्कृते मा सुगं भूद् यो मा कदा चिदभिदासति द्रुहुः॥
हे इन्द्र तथा सोम देव! आप वेग पूर्वक गमन करने वाले घोड़ों से शत्रुओं पर प्रहार करें। विद्रोह करने वाले विध्वंसक असुरों का संहार कर दें। जो हमें सताने की इच्छा रखते हैं, आप ऐसे कुटिल कृत्य करने वाले कुकर्मियों को अवसर न दें।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.7)
Hey Devraj Indr & Som Dev! Strike the enemy with fast moving horses. Kill the revolting demons. Do not give a chance to those who wish to torture-tease us & are involved in evil deeds.
यो मा पाकेन मनसा चरन्तमभिचष्टे अनृतेभिर्वचोभिः।
आप इव काशिना संगृभीता असन्नस्त्वासत इन्द्र वक्ता॥
हे देवराज इन्द्र! निष्पाप एवं स्वच्छ चित्त से व्यवहार करने वाले हमको जो असुर झूठी वाणी द्वारा दोषी सिद्ध करता है, वह झूठ बोलने वाला (असुर) मुट्ठी में रूके हुए पानी की भाँति पूर्णतया समाप्त हो जाए।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.8)
Hey Devraj Indr! The liar demon who accuse us-the truthful with clean psyche, of falsehood, should finish completely, like stagnated water.
ये पाकशंसं विहरन्त एवैर्ये वा भद्रं दूषयन्ति स्वधाभिः।
अहये वा तान् प्रददातु सोम आ वा दधातु निर्ऋतेरुपस्थे॥
हे सोम देवता! आप उन सभी को साँप अर्थात् विषैले जन्तु के ऊपर डाल दें, जो मुझ (वसिष्ठ) स्वच्छ मन से वास करने वाले को अपने स्वार्थ को पूर्ण करने हेतु संताप पहुँचाते हैं अथवा अपने धन संपत्ति आदि के बल पर मुझ जैसे भला करने वाले को दोषी सिद्ध करते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.9)
Hey Som Dev! Throw all those who torture-tease me (Rishi Vashishth), one with pure psyche, either for their selfish motives or the with strength of their wealth-prosperity, over the poisonous snakes.
यो नो रसं दिप्सति पित्वो अग्ने अश्वानां गवां यस्तनूनाम्।
रिपु स्तेन स्तेयकृद् दभ्रमेतु नि ष हीयतां तन्वा 3 तना च॥
हे अग्ने! जो हमारे पोषण के सार तत्त्वों को समाप्त करने की कामना करते हैं। जो गौओं, अश्वों तथा पुत्र-पौत्रों को नष्ट करते हैं; वह चोर, समाज का शत्रु समाप्त हो जाए। वह अपनी काया तथा पुत्र-पौत्रों के साथ नष्ट हो जाए।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.10)
Hey Agne! The thief who is enemy of the society thief, either wish to destroy the nourishing components of our food or destroy our cows & sons-grandsons, should die. He should perish with his body & sons-grandsons.
परः सो अस्तु तन्वा 3 तना च तिस्रः पृथिवीरधो अस्तु विश्वाः।
प्रति शुष्यतु यशो अस्य देवा यो मा दिवा दिप्सति यश्च नक्तम्॥
वह दुष्ट पाप कर्म में लिप्त काया तथा संततियों सहित विनाश के मुँह में चला जाए। उसका भू आदि तीनों लोकों में पतन हो जाए। हे देवताओं उसकी प्रशस्ति शुष्क होकर समाप्त हो जाए। जो दुर्जन असुर हमें अहोरात्र कष्ट देता रहता है, उसका नाश हो जाए।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.11)
The vicious involved in sinful acts should enter the mouth of death with his body and progeny. He should fall from the three abodes. Hey demigods-deities, his credit should be dried & lost. The wicked person who tease us through day & night should perish.
सुविज्ञानं चिकितुषे जनांय सच्चासच्च वचसी पस्पृधाते।
तयोर्यत् सत्यं यतरदृजीयस्तदित् सोमोऽवति हन्त्यासत्॥
सच और झूठ सदा आपस में प्रतियोगिता करते हैं, यह बात ज्ञानी पुरुषों को ज्ञात हैं। उसमें जो सच तथा सुगम होता है, सोम देवता उसका संरक्षण करते हैं और जो झूठ होता है, उसका नाश कर देते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.12)
The learned-scholars know that the truth & falsehood always compete with each other. Truth is simple and is supported by Som Dev while the one who lie is destroyed.
न वा उ सोमो वृजिनं हिनोति न क्षत्रियं मिथुया धारयन्तम्।
हन्ति रक्षो हन्त्यासद् वदन्तमुभाविन्द्रस्य प्रसितौ शयाते॥
जो लोग कुकृत्य करने वाले असत्य आचरण करने वाले तथा बलशाली हैं, सोम देवता उन्हें भी नहीं छोड़ते अर्थात् सभी दुष्टों का संहार कर देते हैं। वे असुरों का वध करते तथा असत्य भाषी को भी नष्ट करते हैं। जब वे असुर मार दिये जाते हैं, तो वे देवराज इन्द्र द्वारा बंदी बना लिए जाते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.13)
Som Dev destroy the wicked who are mighty and follow the falsehood. He destroy the demons and the ones who adopt falsehood. The demons who are hurt are arrested by Devraj Indr.
यदि वाहमनृतदेवो अस्मि मोघं वा देवाँ अप्यूहे अग्ने।
किमस्मभ्यं जातवेदो हृणीषे द्रोघवाचस्ते निर्ऋथं सचन्ताम्॥
यदि हम अज्ञानता के कारण अनृतदेव के आराधक हैं या यदि हम व्यर्थ में ही देवों की शरण में गमन करते हैं, तथापि हे अग्नि देवता! आप हम पर कोपित न हों। जो लोग द्रोह करने वाले, झूठ बोलने वाले हैं, आप उन्हीं लोगों का संहार करें।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.14)
द्रोही :: द्रोह करने वाला, शत्रु, बैरी, बेवफ़ा, नमक हराम, दुष्ट, कुबुद्धि, बद, अशुभ चिंतक, बदख़्वाह, मिथ्या, छल से, मक्कार, कपट से, झूठा, द्रोह करने वाले; traitor, betrayer disloyal person, malevolent, deceitful, perfidious.
Hey Agni Dev! If we worship Anarat Dev or we unnecessarily move to demigods-deities for asylum without necessity, do not be angry with us. Destroy those who speak lies or ditch-betray.
अद्या मुरीय यदि यातुधानो अस्मि यदि वायुस्ततप पूरुषस्य।
अधा स वीरैर्दशभिर्वि यूया यो मा मोघं यातुधानेत्याह॥
यदि हम (वसिष्ठ) असुर है, यदि हम किसी सदाचारी व्यक्ति को आहत करें, तो आज ही हमारा विनाश हो जाए। वरना जो हमें अकारण ही असुर कहकर पुकारते हैं, वे अपने दस वीरों (स्वजनों अथवा इन्द्रियों) के साथ समाप्त हो जाएँ।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.15)
If we are demonic or hurt a gentle man, we should be destroyed the same day. Those who call us demon without reason, should perish, with their ten warriors (organs).
यो मायातुं यातुधानेत्याह यो वा रक्षाः शुचिरस्मीत्याह।
इन्द्रस्तं हन्तु महता वधेन विश्वस्य जन्तोरधमस्पदीष्ट॥
जो असुर हम दैवी आचरण वाले (वसिष्ठ) को असुर कहता है और जो असुर अपने को 'निर्मल' कहता है, देवराज इन्द्र उस असुर का महान् शस्त्रों से वध कर दें। वह सभी के द्वारा पतित होकर गर्त में चला जाए।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.16)
The demon who call us-the followers of divine conduct, demon and considers himself to be pure; should be slayed-killed by Devraj Indr with his great weapons. He should face down fall and move to hells.
प्र या जिगाति खर्गलेव नक्तमप द्रुहुस्तन्वं 1 गूहमाना।
वव्रमनन्तमव सा पदीष्ट ग्रावाणो घ्नन्तु रक्षस उपब्दैः॥
रात में जो आसुरी अपनी काया को उलूक के सदृश गुप्त करके चलती है, वह औंधे मुंह होकर अगाध गर्त में गिर पड़े। पत्थर खण्ड तेज ध्वनि करते हुए उन असुरों को नष्ट कर दें।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.17)
The demonic body which hide itself and move like an owl, should fall in the hells with his face don. Stones should destroy such demons making loud sound.
वि तिष्ठध्वं मरुतो विक्ष्वी 3 च्छत गृभायत रक्षसः सं पिनष्टन।
वयो ये भूत्वा पतयन्ति नक्तभिर्ये वा रिपो दधिरे देवे अध्वरे॥
हे मरुद्गणों! आप प्रजाओं के मध्य निवास करके असुरों को खोजने की कामना करें। जो असुर निशा काल में पक्षी बनकर आगमन करते हैं, जो याग में मारपीट करते हैं, उन्हें पकड़कर समाप्त कर दें।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.18)
मारपीट :: लड़ाई-झगड़ा; physical assault, quarrel.
Hey Marud Gan! Reside amongest the populace-subjects and wish to search the demons. The demons who come during night in the grab of birds or who physically assault-quarrel, should be caught and finished.
प्र वर्तय दिवोऽ श्मानमिन्द्र सोमशितं मघवन्त्सं शिशाधि।
प्राक्तो अपाक्तो अधरादुदक्तो 3 भि जहि रक्षसः पर्वतेन॥
हे देवराज इन्द्र! आप आकाश से वज्र का आघात करें। हे ऐश्वर्यशाली देवराज इन्द्र! आप अपने उपासक को सोम द्वारा परिष्कृत करें। आप चारों दिशाओं पूर्व-पश्चिम, उत्तर-दक्षिण से पर्ववान शस्त्र (वज्र) से असुरों का संहार कर दें।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.19)
Hey Devraj! Strike Vajr from the sky. Hey possessor of grandeur Devraj Indr! Refine your worshipers. Destroy the demons in the four directions viz east, west, north, south.
एत उ त्ये पतयन्ति श्वयातव इन्द्रं दिप्सन्ति दिप्सवोऽदाभ्यम्।
शिशीते शक्रः पिशुनेभ्यो वधं नूनं सृजदशनिं यातुमद्भ्यः॥
जो असुर श्वानों की भाँति काटने के लिए दौड़ पड़ते हैं, जो असुर हिंसा न करने वाले देवराज इन्द्र को क्षति पहुँचाने की कामना करते हैं, देवराज इन्द्र उन छल करने वालों का नाश करने के निमित्त अपने वज्र को तेज करते हैं। देवराज इन्द्र उन दुष्ट असुरों का अपने वज्र द्वारा अति शीघ्र नाश कर दें।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.20)
The demons who rush to tear-cut like the dogs, wish to hurt-harm Devraj Indr who is non violent, are struck with Vajr by Devraj Indr. Let Devraj Indr destroy the wicked demons with his Vajr quickly.(08.09.2026)
इन्द्रो यातूनामभवत् पराशरो हविर्मथीनामभ्या 3 विवासताम्।
अभीदु शक्रः परशुर्यथा वनं पात्रेव भिन्दन्त्सत एतु रक्षसः॥
देवराज इन्द्र असुरों का विनाश करते हैं। हविष्य को नष्ट करने वालों का देवराज इन्द्र तिरस्कार करते हैं। जिस प्रकार परशु वनों के पेड़ों की कटाई करता है तथा मुग्दर मिट्टी के बर्तनों को तोड़ता है, उसी प्रकार देवराज इन्द्र अपने सम्मुख आने वाले असुरों का विनाश करते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.21)
परशु :: फरसा, तेशा, एक तीक्ष्ण कुठार जो पूर्वकाल में नौका युद्धों में शस्त्र के रूप में तथा रस्सी काटने के लिए प्रयुक्त होता था; halberd, hatchet, poleaxe.
तिरस्कार :: contempt, scorn, scolding, disdain, censure, disrespect, reproach.
Devraj Indr destroy the demons. Devraj Indr disdain those who destroy the oblations-offerings. The way hatchet is used to cut forests and mallet is used to break clay pots, similarly Devraj Indr destroy the demons who come in front of him.
उलूकयातुं शुशुलूकयातुं जहि श्वयातुमुत कोकयातुम्।
सुपर्णयातुमुत गृध्रयातुं दृषदेव प्र मृण रक्ष इन्द्र॥
हे देवराज इन्द्र! आप उलूक के सदृश मोह वाले का संहार करें। भेड़िये के सदृश (खूँखार), खाने सदृश (कामी), बाज तथा गिद्ध के सदृश (मांसाहारी) के सदृश (मत्सरग्रस्त), चक्रवाक पक्षी के सदृश् असुरों का अपने वज्र से संहार कर दें और इन सभी से हमारी सुरक्षा करें।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.22)
Hey Devraj Indr! Destroy those who are attached like the owl. Like the wolf, falcon & vultures, jealous-envious, Chakrvak (ruddy shelduck or Brahminy duck) destroy the demons with your Vajr and protect us.
मा नो रक्षो अभि नड् यातुमावदपोच्छन्तु मिथुना ये किमीदिनः।
पृथिवी नः पार्थिवात् पात्वंहसोऽन्तरिक्षं दिव्यात् पात्वस्मान्॥
असुर हमें कोई नुकसान न पहुँचा पायें, पीड़ित करने वाले स्त्री-पुरुष के युग्मों से (देवता लोग) हमारी रक्षा करें। परस्पर द्वेष उत्पन्न कराने वाले हिंसक असुरों से भी हमारी रक्षा करें। धरती हमें पृथ्वीलोक के कुकर्मों से सुरक्षित रखे, अन्तरिक्ष हमें आकाश के कुकर्मों से सुरक्षित रखें अर्थात् देवतागण हमें सभी प्रकार से सुरक्षित रखें।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.23)
Demons should not harm us. Demigods should protect us from the torturous couple i.e., husband & wife. Protect us from the mutually envious demons. Keep us safe from the misdeeds over the earth, heavens & space. Let the demigods provide us all round protection.
इन्द्र जहि पुमांसं यातुधानमुत स्त्रियं मायया शाशदानाम्।
विग्रीवासो मूरदेवा ऋदन्तु मा ते दृशन्त्सूर्यमुच्चरन्तम्॥
हे देवराज इन्द्र! आप पुरुष असुर का विनाश कर दें तथा कपटी घातक स्त्री का भी नाश कर दें। मारपीट करना जिनका खेल है, उन्हें छिन्न-भिन्न कर डालें। वे सूर्य उगने से पूर्व ही नष्ट हो जाएँ।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.24)
Hey Devraj Indr! Destroy the male demon and cunning demoness. Tear those who quarrel-fight, playfully. Destroy them before Sun rise.
प्रति चक्ष्व वि चक्ष्वेन्द्रश्च सोम जागृतम्। रक्षोभ्यो वधमस्यतमशनिं यातुमद्भ्यः॥
हे सोम देवता! आप तथा देवराज इन्द्र जाग्रत रहकर समस्त असुरों को दृष्टिगत करते हैं। असुरों का संहार करने वाले आयुध उनके ऊपर फेंके तथा पीड़ित करने वालों का वज्र द्वारा विनाश कर दें।(अथर्ववेद, शत्रुदमन सूक्त 8.4.25)
Hey Som Dev! You & Devraj remain awake and watch all demons. Launch destructive weapons over them and kill them with Vajr.
अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त (8.5) :: ऋषि :- शुक्र; देवता :- कृत्यादूषण अथवा मन्त्रोक्त देवता; छन्द :- 1, 6 उपरिष्टादृहती, 2 त्रिपदा विराट् गायत्री, 3 चतुष्पदा भुरिक् जगती, 4, 12-13, १६-१८ अनुष्टुप्, 5 भुरिक् संस्तार पंक्ति 7-8 ककुम्मती अनुष्टुप्, 9 चतुष्पदा पुरस्कृति जगती, 10 त्रिष्टुप्, 11 पथ्या पंक्ति 14 त्र्यवसाना षट्पदा जगती, 15 पुरस्ताद् बृहती, 19 जगती गर्भा त्रिष्टुप्, 20 विराट् गर्भास्तारपंक्ति, 21 पराविराट् त्रिष्टुप्, 22 त्र्यवसाना सप्तपदाविराट् गर्भा भुरिक् शक्वरी।
अयं प्रतिसरो मणिर्वीरो वीराय बध्यते। वीर्यवान्त्सपत्नहा शूरवीरः परिपाणः सुमङ्गलः॥
यह विद्या या मणि पाप कर्म करने वाले शत्रुओं का प्रतिकार करने वाली है। वीरतापूर्ण गुणों से युक्त यह औषधि शूरवीर पुरुषों को ही बाँधी जाती है। तेज संपन्न यह मणि शत्रुओं के लिए घातक है, वीरों में वीरता का संचार करने वाली है, समस्त व्याधियों से रक्षा करने वाली है तथा सुंदर और कल्याणप्रद है।(अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त 8.5.1)
प्रतिकार :: प्रतिशोध, बदला; retribution, retaliation, revenge.
घातक :: प्राणनाशक, भाग्य का लिखा हुआ, सांघातिक, मारक, प्राणघातक, उपसंहारक, प्राणघाती, दुष्ट, हानिकारक, नुक़सानदेह, विघातक, नुक़सान पहुंचानेवाला; fatal, deadly, malignant, lethal.
The Vidhya-Mani (Jewel) takes revenge from the sinful enemies. Dur to its trait of valour its tied over the (hands of) brave people. This Mani having Tej is lethal for the enemies and generate valour in the brave. It protect them from all diseases and is beautiful and beneficial.
अयं मणिः सपत्नहा सुवीरः सहस्वान् वाजी सहमान उग्रः।
प्रत्यक् कृत्या दूषयन्नेति वीरः॥
यह मणि शत्रुओं का विनाश करने वाली, वीरता से युक्त, सहनशील, शक्तिशाली, अन्न प्रदान करने वाली, शत्रुओं को पराभूत करने वाली एवं महा बलशाली है। यह मणि अभिचारक के कृत्यों को विफल करके फिर से उसकी तरफ प्रेषित करती हुई आ रही है।(अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त 8.5.2)
This Jewel destroys the enemies, has bravery, tolerance, might, grant food grains, defeat the enemy and is highly powerful. It divert the incantations back towards the performer, failing his motives-endeavours.
अनेनेन्द्रो मणिना वृत्रमहन्ननेनासुरान् पराभावयन्मनीषी।
अनेनाजयद् द्यावापृथिवी उभे इमे अनेनाजयत् प्रदिशश्चतस्रः॥
इस 'प्रतिसर' मणि की शक्ति द्वारा देवराज इन्द्र ने वृत्रासुर का विनाश किया। इस मणि के ज्ञान के प्रभाव से मनीषी इन्द्रदेव ने राक्षसों को पराभूत किया एवं स्वर्गलोक और धरती पर अपना आधिपत्य स्थापित करने के साथ ही चारों ओर विजय का ध्वज लहराया।(अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त 8.5.3)
प्रतिसर :: amulet-a protective cord, ribbon tied around the wrist or neck during a ceremony.
By virtue of the power of amulet Devraj Indr killed Vratra Sur. By virtue of the knowledge of the Jewel enlightened Devraj Indr, defeated the demons and established his rule over the heavens & earth unfurling the victory flag.
अयं स्स्राक्त्यो मणिः प्रतीवर्तः प्रतिसरः।
ओजस्वान् विमृधो वशी सो अस्मान् पातु सर्वतः॥
यह 'स्राक्त्य' (प्रगतिशील) मणि (दुष्प्रयोगों को) उलट देने एवं प्रतिकार करने की योग्यता से परिपूर्ण है। यह तेजस्वी, आक्रामक एवं सम्मोहन की योग्यता से संपन्न है। यह मणि हमारी समस्त प्रकार से सुरक्षा करे।(अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त 8.5.4)
दुष्प्रयोग :: misuse, abuse, misapplication.
This progressive Jewel is capable of reversing the misuse and capable of rebounding. It has the character of radiance-aura, attack and mesmerise. Let this Jewel protect us in all manners.
तदग्निराह तदु सोम आह बृहस्पतिः सविता तदिन्द्रः।
ते मे देवाः पुरोहिताः प्रतीचीः कृत्याः प्रतिसरैरजन्तु॥
इस मणि के वर्चस के विषय में अग्नि देवता, सोम देवता, बृहस्पति देवता, सभी को प्रेरित करने वाले सविता देव एवं देवराज इन्द्रादि देवताओं ने भी कहा है। ये समस्त अग्रगामी देवता गण हमारे लिए प्रेरित की गई कृत्या को प्रयोगकर्ता के समीप ही अपने प्रभाव द्वारा पुनः वापस लौटा दें।(अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त 8.5.5)
वर्चस् :: splendour, lustre, brilliance.
Savita Dev & Devraj Indr who inspire everyone viz Agni Dev, Som Dev, Brahaspati, described about it. All these demigods who remain ahead-forward, should repel-rebound Kratya launched over us.
अन्तर्दधे द्यावापृथिवी उताहरुत सूर्यम्।
ते मे देवाः पुरोहिताः प्रतीचीः कृत्याः प्रतिसरैरजन्तु॥
हम अपने तथा पाप देवी के मध्य अंतरिक्ष तथा पृथ्वी, दिन एवं सूर्य देव को बाधक के रूप में प्रतिष्ठित करते हैं। मनोवांछित फल देने वाले, सम्मुख स्थापित किये गये, ये देव प्रतिसर मंत्रों की शक्ति तथा पराक्रम से घातक प्रयोगों को प्रयोगकर्ता की तरफ ही वापस लौटा दें।(अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त 8.5.6)
We establish between us and the Pap Devi (deity of sin) space, earth, day and Sury Dev. You grant desired rewards, established in front, power of amulet Mantr Shakti and reverse deadly-fatal uses back-towards the wicked practitioners.
ये स्राक्त्यं मणिं जना वर्माणि कृण्वते। सूर्य इव दिवमारुह्य वि कृत्या बाधते वशी॥
इस स्राक्त्य (उन्नतिशील) मणि को जो मानव रक्षा कवच के रूप में आधान (धारण) करते हैं, वे सूर्य की भाँति स्वर्गलोक में पहुँच करके कृत्या को अभिचार कर्म के लिए बंधनयुक्त कर लेते हैं अर्थात् अपने अधीन कर लेते हैं।(अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त 8.5.7)
Those humans who tie this progressive Jewel as a shield, reach the abode of Sury Dev and put Kratya under their control.(09.09.2026)
स्त्राक्त्येन मणिन ऋषिणेव मनीषिणा। अजैषं सर्वाः पृतना वि मृधो हन्मि रक्षसः॥
अतीन्द्रिय ज्ञान संपन्न महामनीषी अथर्वा के सदृश, इस स्त्राक्त्य (प्रगतिशील) मणि की शक्ति के द्वारा हम समस्त शत्रुओं के दल पर विजय प्राप्त करने में सक्षम हुए हैं तथा अब इस मणि के द्वारा घातक असुरों का संहार कर रहे हैं।(अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त 8.5.8)
Like the enlightened great sage Atharva, who possessed insight, we became successful in winning all the enemies by virtue of the power of Mani-Jewel. Now, we are destroying the deadly demons.
याः कृत्या अङ्गिरसीर्याः कृत्या आसुरीर्याः कृत्याः स्वयंकृता या उचान्येभिराभृताः। उभयीस्ताः परा यन्तु परावतो नवतिं नाव्या 3 अति॥
आंगिरसी घातक प्रयोग, राक्षसों द्वारा अपनाये गये घातक प्रयोग, स्वयं द्वारा किये गये घातक प्रयोग, स्वयं के निमित्त विनाशक सिद्ध होने वाले घातक प्रयोग एवं अन्य शत्रुओं के द्वारा किये गये घातक प्रयोग, ये दोनों ही तरह के प्रयोग नब्बे नदियों से अत्यन्त दूर चले जाएँ।(अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त 8.5.9)
Let the Angirasi fatal uses, fatal uses by the demons, fatal uses by ourselves, malignant for self and the other enemies; both these uses-experiments should move away as far away as ninety rivers.
अस्मै मणिं वर्म बध्नन्तु देवा इन्द्रो विष्णुः सविता रुद्रो अग्निः।
प्रजापतिः परमेष्ठी विराड् वैश्वानर ऋषयश्च सर्वे॥
इस घातक प्रयोग का निवारण करने वाले, फल को प्राप्त करने की अभिलाषा रखने वाले याजक के लिए इन्द्र देव, विष्णु भगवान्, सविता देव, रुद्र देव, अग्नि देव, प्रजा पति, परमेष्ठी, विराट् तथा वैश्वानर ये समस्त देवतागण एवं संपूर्ण ऋषिगण अन्यों के द्वारा प्रेरित घातक प्रयोग को निष्फल करने के लिए मणिरूपी कवच को बाँधे।(अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त 8.5.10)
For protection from the deadly use over the devotee, who wish to have out put-rewards, Devraj Indr, Bhagwan Shri Hari Vishnu, Savita Dev, Rudr Dev, Agni Dev, Prajapati, Parmeshthi Virat and Vaeshwanar etc all demigods and all Rishi Gan-sages should tie-wear the Mani in the form of a shield (over their arm).
उत्तमो अस्योषधीनामनड्वाञ्जगतामिव व्याघ्रः श्वपदामिव।
यमैच्छामाविदाम तं प्रतिस्पाशनमन्तितम्॥
हे मणि की कारण रूप औषधे! जैसे जंगली जानवरों में बाघ श्रेष्ठ है तथा भार वहन करने वाले जानवरों में वृषभ श्रेष्ठ है, वैसे ही आप समस्त औषधियों में सर्वप्रधान हैं। हम जिस शत्रु अथवा विकार को नष्ट करने की कामना करें, उसे नष्ट हुआ ही पाएँ।(अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त 8.5.11)
Hey Medicine in the form of Mani! The way tiger is best amongest the wild animals, bull is best amongest weight carrying animals, similarly you are the best in medicines. The enemy or the defect which we wish to eliminate, we should find it destroyed.
स इद् व्याघ्रो भवत्यथो सिंहो अधो वृषा। अथो सपत्नकर्शनो यो बिभर्तीमं मणिम्॥
जो इस स्स्राक्त्य (प्रगतिशील) मणि को बाँधते हैं, वे निश्चित रूप से बाघ तथा सिंह के सदृश दूसरों को पराजित करने वाले एवं गौओं में स्वतंत्रतापूर्वक चलने वाले बैल के सदृश शत्रुओं को पराभिभूत करने में समर्थ होते हैं।(अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त 8.5.12)
Those who tie this Mani leading to progress, definitely-surely defeat others like the lion and are capable like the bull who roam freely amongest the cows and defeat the enemies.
नैनं घ्नन्त्यप्सरसो न गन्धर्वा न मर्त्याः। सर्वा दिशो वि राजति यो बिभर्तीमं मणिम्॥
इस स्राक्त्य मणि को जो धारण करते हैं, उन पर न तो अप्सराएँ प्रहार करने में समर्थ हो पाती हैं और न ही गन्धर्व तथा न ही कोई दूसरे मानव। इस मणि को धारण करने वाले समस्त दिशाओं में विशेष प्रकार से देदीप्यमान होते हैं।(अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त 8.5.13)
Who who tie this Mani, remain unaffected by the attack by nymphs, Gandarbhs nor other humans. Those who tie this Mani shine in all directions in specific manner.
कश्यपस्त्वामसृजत कश्यपस्त्वा समैरयत्।
अबिभस्त्वेन्द्रो मानुषे बिभ्रत् संश्रेषिणेऽजयत्। मणिं सहस्रवीर्य वर्म देवा अकृण्वत॥
हे मणे! प्रजापति कश्यप ने आपको निर्मित किया तथा प्रेषित किया है। देवराज इन्द्र ने मनुष्य-सम्बन्धी युद्ध में आपको धारण किया तथा विजय प्राप्त किया। अत्यंत पराक्रमी स्राक्त्य मणि को ही पहले देवताओं ने कवच रूप में प्रयोग किया था।(अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त 8.5.14)
Hey Mani! Prajapati Kashyap prepared and delivered you. Devraj Indr tied it up and obtained victory in the wars connected with humans. Highly effective and progressive Mani was obtained by the demigods-deities like a armour-shield.
यस्त्वा कृत्याभिर्यस्त्वा दीक्षाभिर्यज्ञैर्यस्त्वा जिघांसति।
प्रत्यक् त्वमिन्द्र तं जहि वज्रेण शतपर्वणा॥
शांति की इच्छा करने वाले जो मनुष्य आपको मारक प्रयोगों, दीक्षा जनित घातक कृत्यों एवं घातक यज्ञों से मुत्यु देने की अभिलाषा रखते हैं, हे देवराज इन्द्र! आप उन मनुष्यों को सैकड़ों पर्वो से संपन्न वज्रास्त्र से अपने सामने ही मृत्यु प्रदान करें।(अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त 8.5.15)
Hey Devraj Indr kill those hundreds of humans with Vajr having thousands of sharp points, who wish to use killing methos against you, involve in deadly uses and malignant Yagy Karm.
अयमिद् वै प्रतीवर्त ओजस्वान्त्संजयो मणिः। प्रजां धनं च रक्षतु परिपाणः सुमङ्गलः॥
यह मणि घातक प्रयोगों को निष्फल करने में निश्चित रूप से सहायिका सिद्ध हुई है। यह मणि बल प्रदान करने वाली तथा विजयात्मक गुणों से संपन्न है। यह मणि हमारी संततियों तथा ऐश्वर्य की रक्षा करे। यह मणि हमारे निमित्त सभी तरफ से रक्षाकारी तथा श्रेष्ठ कल्याणकारी कार्यों की साधनभूत है।(अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त 8.5.16)
This Mani has proved to be successful in blocking the deadly uses. This Mani grants strength and possess the quality of victory. Let it protect our progeny and grandeur. Its protective and beneficial to us.
असपत्नं नो अधरादसपत्नं न उत्तरात्। इन्द्रासपत्नं नः पश्चाज्ज्योतिः शूर पुरस्कृधि॥
हे शक्तिशाली देवराज इन्द्र! हमारे उत्तर, दक्षिण तथा पश्चिम दिशा की तरफ शत्रुओं को विनष्ट करने वाली ज्योति स्थित रहे एवं हमारे सम्मुख अर्थात् पूर्व दिशा की तरफ भी इस ज्योति को प्रतिष्ठित करें।(अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त 8.5.17)
Hey mighty Devraj Indr! The shine-radiance destroying the enemies in the east, west, north and south should be stable. Establish this light in the east as well.
वर्म मे द्यावापृथिवी वर्माहर्वर्म सूर्यः। वर्म म इन्द्रश्चाग्निश्च वर्म धाता दधातु मे॥
आकाश तथा पृथ्वी, सूर्य, इन्द्र, अग्नि तथा धाता, ये समस्त देवतागण हमारी रक्षा करने वाले कवच को धारण करने में हमारी सहायता करें।(अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त 8.5.18)
Let sky, earth, Sun, Indr, Agni and Dhata etc, the demigods, should help us in holding-wearing the amour-shield for protecting us.
ऐन्द्राग्नं वर्म बहुलं यदुग्रं विश्वे देवा नाति विध्यन्ति सर्वे।
तन्मे तन्वं त्रायतां सर्वतो बृहदायुष्माञ्जरदष्टिर्यथासानि॥
इन्द्र तथा अग्नि देवता का जो बृहद् तथा प्रबल मणिरूप कवच है तथा जिसका भेदन करने में कोई देवता सक्षम नहीं हैं। वही कवच हमारे शरीर को सभी तरफ से सुरक्षा प्रदान करे। जिसके द्वारा हम दीर्घजीवी बनकर जरिमा आयु तक निरोगी रहें।(अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त 8.5.19)
None of the demigods is capable of tearing the armour-shield, worn by Devraj Indr & Agni Dev. Same armour should grant protection to our body from all sides. It should help us achieve long life without illness.
आ मारुक्षद् देवमणिर्मह्या अरिष्टतातये।
इमं मेथिमभिसंविशध्वं तनूपानं त्रिवरूथमोजसे॥
इन्द्र देव तथा अग्नि देवता द्वारा धारण करने के निमित्त प्रेषित की गई यह देवमणि हमारे अंगों पर धारण हो। हे मानवों! आप शत्रु को नष्ट करने वाली, शरीर की सुरक्षा करने वाली तथा तीन आवरणों से संपन्न इस मणि को शक्ति तथा सामर्थ्य के निमित्त धारण करें।(अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त 8.5.20)
The Dev Mani granted to us by Devraj Indr and Agni Dev should cover our body. Hey humans! Wear this Mani which destroy the enemies, protect the body having three layers for the sake of strength and capability.(10.09.2026)
अस्मिन्निन्द्रो नि दधातु नृम्णमिमं देवासो अभिसंविशध्वम्।
दीर्घायुत्वाय शतशारदायायुष्माञ्जरदष्टिर्यथासत्॥
इन्द्र देवता इस स्राक्त्य मणि में हमारे अभीष्ट सुखों को स्थापित करें। हे देवतागण! आप इस मणि में प्रविष्ट हों और इस मणि की मंगलकारी योग्यता में आप ऐसी वृद्धि करें, जिसके प्रभाव से इसे धारण करने वाले शतायु को प्राप्त करें तथा वृद्धावस्था तक निरोग और स्वस्थ रहें।(अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त 8.5.21)
Devraj Indr should establish our desired comforts in this Mani-Jewel. Hey demigods-deities! Enter this Mani and increase its auspicious impact so that one who wear it, attain an age of hundred years and remain healthy, diseases free till the old age.
स्वस्तिदा विशां पतिर्वृत्रहा विमृधो वशी। इन्द्रो बध्नातु ते मणिं जिगीवाँ अपराजितः सोमपा अभयंकरो वृषा। स त्वा रक्षतु सर्वतो दिवा नक्तं च विश्वतः॥
मंगलकारी, प्रजाओं के पालनकर्त्ता, वृत्रासुर संहारक, अनेक संग्रामों के संचालनकर्त्ता, समस्त शत्रुओं पर नियंत्रण करने वाले, विजयी, कभी न पराजित होने वाले, सोमरस का पान करने वाले, निर्भीक तथा अभिलषित फल की वर्षा करने वाले इन्द्र देव आपके शरीर पर मणि को बाँधें। वह मणि समस्त ओर से रात-दिन आपकी रक्षाा करे।(अथर्ववेद, प्रतिसरमणि सूक्त 8.5.22)
Devraj Indr who is auspicious, nurture the populace-subjects, slayers of Vratra Sur, conducted many wars, control all enemies, victorious, never defeated, drinker of Somras, should tie this Mani over your body. This Mani should protect you from all directions, during he day & night.
अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त (8.6) :: ऋषि :- मातृनामा; देवता :- मातृनामा अथवा मन्त्रोक्त, 15 ब्रह्मणस्पति; छन्द :- अनुष्टुप्, 2 पुरस्ताद् बृहती, 10 त्र्यवसाना षट्पदा जगती, 11-12, 14, 16 पथ्या पंक्ति, 15 त्र्यवसाना सप्तपदा शक्वरी, 17 त्र्यवसाना सप्तपदा जगती।
यौ ते मातोन्ममार्ज जातायाः पतिवेदनौ। दुर्णामा तत्र मा गृधदलिंश उत वत्सपः॥
तुम्हारी माता ने तुम्हारे पैदा होते ही पति को सौंपे जाने वाले अंगों को साफ किया था, उनमें 'दुर्णामा' अर्थात् दुष्ट नाम वाले, 'आलिंश' अर्थात् शक्ति क्षय करने वाले एवं 'वत्सप' अर्थात् बच्चे को हानि पहुँचाने वाले न पहुँचे।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.1)
Your mother cleaned the organs to be offered to husband as soon you were born. The organs should remain free from wicked, strength reducing and child harmer should not reach in them.
पलालानुपलालौ शर्कुं कोकं मलिम्लुचं पलीजकम्।
आश्रेषं वव्रिवाससमृक्षग्रीवं प्रमीलिनम्॥
गर्भिणी को पीड़ित करने वाले "पलाल" (अति सूक्ष्म रूप) अनुपलाल (मांस से सम्बन्धित) व्याधियों का हम निवारण करते हैं। (शरशर शब्दायमान), 'शर्कु', कोक (कामुक), मलिम्लुच (अति मलिनरूप युक्त), पलीजक (झुर्रियाँ उत्पन्न करने वाले), आश्रेष (चिपक कर पीड़ित करने वाले) वव्रिवास (रूपहीन करने वाले), ऋक्ष ग्रीवा (रीक्ष के सदृश गर्दन बनाने वाले), प्रमीलिन (नेत्रों में आलस्य उत्पन्न करने वाले), इन सभी गर्भ को नष्ट करने वाले राक्षसों का हम विनाश करते हैं।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.2)
We treat the diseases related with flesh-muscles, which can harm the pregnant woman from microbes-pathogens. We destroy all lust generating, sound creating, too dirty, wrinkle creating, sticking, destroyer of figure-face, making the neck like bore, creator of laziness etc. which can destroy the foetus.
मा सं वृतो मोप सृप ऊरू माव सृपोऽन्तरा। कृणोम्यस्यै भेषजं बजं दुर्णामचातनम्॥
हे दुर्नाम नामक व्याधि! तुम इस गर्भिणी के जंघाओं के बीच में एवं अन्दर की तरफ प्रविष्ट न करो एवं न ही नीचे की तरफ सरको। हम इसके निमित्त 'दुर्नाम' नामक व्याधि का शमन करने वाली 'पिंगवज' नामक औषधि का प्रयोग करते हैं।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.3)
पिंगवज :: दुर्लभ आयुर्वेदिक औषधि (जड़ी-बूटी), सफेद सरसों, दुर्नाम (अर्श या बवासीर नामक रोग के निवारण के लिए किया जाता था। इसके औषधीय गुण शरीर के हानिकारक तत्वों और संक्रमणों को नष्ट करने में सहायक माने जाते थे।
Hey disease having bad name-reputation! Do not enter either between or the centre the thighs of this pregnant woman, nor move down. We use the medicine called Pingvaj to cure this disease.
दुर्णामा च सुनामा चोभा संवृतमिच्छतः। अरायानप हन्मः सुनामा स्त्रैणमिच्छताम्॥
दुर्नाम तथा सुनाम ये दोनों एक साथ निवास करने की अभिलाषा रखते हैं। इनमें निकृष्ट दुर्नाम को हम नष्ट करते हैं एवं सुनाम स्त्री जाति में स्थापित रहे।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.4)
Durnam & Sunam both desire to remain at one place. We destroy the worst Durnam and establish Sunam in the women folk.
यः कृष्णः केश्यसुर स्तम्बज उत तुण्डिकः।
अरायानस्या मुष्काभ्यां भंससोऽपि हन्मसि॥
जो काले वर्ण का केशी नामक राक्षस रोग स्तम्ब भाग में 'स्तम्बज' नामक रोग तथा खराब मुँह वाले 'तुण्डिक' नामक रोग हैं, ये समस्त रोग दुर्भाग्यशाली हैं। इन रोगों को हम गर्भिणी स्त्री के दोनों मुठकों तथा कटिभागों से दूर करते हैं।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.5)
The disease called Keshi demon in the hips, Tundik in the mouth spoiling taste are inauspicious. We remove the ailments from the fists and the waist-loins of the pregnant woman.
अनुजिघ्रं प्रमृशन्तं क्रव्यादमुत रेरिहम्। अरायाञ्छ्वकिष्किणो बजः पिङ्गो अनीनशत्॥
गंध द्वारा नष्ट करने वाले 'अनुजिघ्र', स्पर्श द्वारा नष्ट करने वाले 'प्रगृश', मांस का भक्षण करने वाले क्रव्याद, चाटकर नाश करने वाले 'रेरिह', किष्-किष् करने वाले किष्किण, नित्य हिंसक एवं धन विहीन करने वाले राक्षस रोग-बीजों को 'पिंगवज' औषधि विनष्ट करें।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.6)
Pingvaj medicine cure the disease caused by smelling, touch, eating of meat, licking, microbes etc. in addition to violent and demonic micro organism which can destroy wealth.
यस्त्वा स्वप्ने निपद्यते भ्राता भूत्वा पितेव च।
बजस्तान्त्सहतामितः क्लीबरूपांस्तिरीटिनः॥
हे स्त्री! जब तुम शयन करती हो, तो उस शयन करती हुई अवस्था में जो तुम्हारे निकट जीवाणु भ्राता अथवा पिता बनकर आते हैं, उन क्लीबों को यह 'बज' औषधि दूर कर दें।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.7)
बज औषधि :: यह बच्चों में हकलाने या तुतलाने की समस्या को दूर करने और वाणी सुधारने के लिए उपयोग की जाती है, इसे मेध्य औषधि माना जाता है जो बुद्धि और याददाश्त बढ़ाने में मदद करती है, इसके प्रकंद (रूट) का उपयोग पेट दर्द, गैस, कब्ज और पेट के अन्य विकारों से राहत देने के लिए किया जाता है।
Hey woman! When you sleep you are attacked by the microbes which can be treated by the medicine called Baj.
यस्त्वा स्वपन्तीं त्सरति यस्त्वा दिप्सति जाग्रतीम्।
छायामिव प्र तान्त्सूर्यः परिक्रामन्ननीनशत्॥
हे गर्भिणी नारी! सपने देखते हुई दशा में जो आपको अज्ञानी समझकर तथा जागती हुई दशा में जो आपके निकट आकर आपको पीड़ित करते हैं, आप उन समस्त राक्षस रोग-बीजों को वैसे ही समाप्त कर दें, जैसे आकाश में भ्रमण करता हुआ सूर्य अंधेरे को नष्ट करता है।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.8)
Hey pregnant woman! Destroy all those demon seeds (microbes, germs, virus, bacteria, fungus) who trouble during sleep considering you ignorant or while awake like the Sun who destroy the darkness.
यः कृणोति मृतवत्सामवतोकामिमां स्त्रियम्। तमोषधे त्वं नाशयास्याः कमलमञ्जिवम्॥
हे औषधे! जिस रोग के कारण इस नारी को मरा हुआ बच्चा पैदा होता है तथा जिस रोग के कारण नारी का गर्भपात होता है, ऐसे रोग-बीज को (हे औषधे!) आप नष्ट करें एवं गर्भद्वार रूपी कमल को व्याधि रहित कर दें।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.9)
Hey medicine cure the disease leading the birth of dead child and make the vegina mouth clean.
ये शालाः परिनृत्यन्ति सायं गर्दभनादिनः। कुसूला ये च कुक्षिलाः ककुभाः करुमाः स्त्रिमाः। तानोषधे त्वं गन्धेन विषूचीनान् वि नाशय॥
गधे के सदृश ध्वनि करने वाले, कुठिया के सदृश आकृति वाले अथवा सुई के अगले भाग वाले कुसूल नामक बड़ी कोख वाले, कुक्षिल नामक रोग, डरावने आकृति से युक्त, ककुभ, खराब आवाज निकालने वाले 'करुम' आदि रोगाणु जो शाम के समय गृहों के चारों तरफ नाचते हैं, हे औषधे! आप अपनी गंध के द्वारा उन फैले हुए घातक जीवों को नष्ट कर डालें।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.10)
Hey medicine! Your smell should destroy the disease causing sound like ass-donkey, shape like small earthen pot, pointed sharp end of needle, large ovary called Kusool, fear causing forms, Arjun tree, spoilt figure microbes-pathogens and the deadly organism; which are found near the house in the evening.(11.09.2026)
ये कुकुन्धाः कुकूरभाः कृत्तीर्दूर्शानि बिभ्रति।
क्लीबा इव प्रनृत्यन्तो वने ये कुर्वते घोषं तानितो नाशयामसि॥
जो कुकुध नामक राक्षस रोग, कुत्ते की भाँति आवाज करते हुए हिंसक कर्मों से बुरे कर्मों को स्वीकार करते हैं तथा जो पागलों के सदृश हाथ-पैर मारते हुए वनों में ध्वनि करते हुए विचरण करते है, उन दोनों तरह के रोग जन्मदाता रोगाणुओं को हम गर्भिणी नारी से दूर करते हैं।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.11)
We keep off the microbes causing 'Kukudh' a demonic disease causing barking like dog, performing violent deeds, roaming in the forests throwing hands & legs making sound like a mad person.
ये सूर्य न तितिक्षन्त आतपन्तममुं दिवः।
अरायान् बस्तवासिनो दुर्गन्धींल्लोहितास्यान् मककान् नाशयामसि॥
जो अंतरिक्ष में दीप्तिमान् होने वाले सूर्य के ताप को सहन करने में सक्षम नहीं होते, ऐसे अशुभ, बकरी के चर्म की भाँति दुर्गन्ध युक्त, रुधिर युक्त मुँह वाले, तिरछी गति वाले, ऐसे समस्त तरह के कृमियों का हम विनाश करते हैं।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.12)
We destroy the inauspicious worms which are unable to tolerate the heat of Sun, foul smell like the skin of goat, having mouth laced with blood, which possess oblique motion.
य आत्मानमतिमात्रमंस आधाय बिभ्रति। स्त्रीणां श्रोणिप्रतोदिन इन्द्र रक्षांसि नाशय॥
जो सूर्य अथवा इन्द्र आत्म तत्त्व को कंधे पर धारण करके विचरण करते हैं, वे नारियों के कटिभाग को व्यथित करने वाले रोगाणुओं को नष्ट कर डालें।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.13)
Sury Dev and Devraj Indr who possesses the nature of the spirit over their shoulders, should destroy the microbes-pathogens troubling the waist of women.
ये पूर्वे वध्वो 3 यन्ति हस्ते शृङ्गाणि बिभ्रतः।
आपाकेस्थाः प्रहासिन स्तम्बे ये कुर्वते ज्योतिस्तानितो नाशयामसि॥
जो राक्षस रूपी कीटाणु आगे-आगे हाथ में सींग (डंकों) को लेकर विचरण करते हैं तथा जो, भोजनशाला में निवास करते हुए हास्यादि करते हैं, जो घर में, स्तम्भ आदि में ज्योति उत्पन्न करते हैं, ऐसे समस्त प्रकार के रोगाणुओं को हम गर्भिणी के निवास स्थान से दूरस्थ करते हैं।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.14)
We keep off the germs (virus, bacteria) having sting, which roam in the kitchen, house, produce light in the pilers, from the pregnant woman.
येषां पश्चात् प्रपदानि पुरः पाष्र्णीः पुरो मुखा। खलजाः शकधूमजा उरुण्डा ये च मट्मटाः कुम्भमुष्का अयाशवः। तानस्या ब्रह्मणस्पते प्रतीबोधेन नाशय॥
जिनके पद पीछे हैं तथा एड़ियाँ व मुँह आगे हैं, ऐसे पिशाचरूपी रोगों को, अन्न कूटने वाले खल में पैदा होने वाले कीटाणुओं को, गाय के गोबर तथा अश्व के लीद आदि में पैदा होने वालो कीटाणुओं को, विशाल मुँह वाले अथवा मुखविहीन, मुट्-मुट् जैसी पीड़ादायी ध्वनि करने वाले कीटाणुओं को, बड़े अण्डकोशों वाले कीटाणुओं को तथा वायु के सदृश गतिमान् रहने वाले पिशाचरूपी रोग-कृमियों को हे ज्ञान के अधिपति ब्रह्मणस्पते! आप अपने ज्ञान के द्वारा विनष्ट कर दें।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.15)
Hey deity of Brahman Spatye! You should destroy the germs having feet with keens and mouth in front, Dracula like diseases, germs present in the Husking Mortar, cow dung, horse manure, with large mouth or without mouth, creating painful sound like Mut-Mut, with large testicles and moving with the speed of air.
पर्यस्ताक्षा अप्रचङ्कशा अस्त्रैणाः सन्तु पण्डगाः।
अव भेषज पादय य इमां संविवृत्सत्यपतिः स्वपतिं स्त्रियम्॥
विस्तारित आँखों से युक्त तथा पतले जंघा भाग वाले जो पिशाचरूपी कृमि हैं, वे स्त्रियों के पीड़ित होने पर, उनके विरोध स्वरूप वे रोग-कृमि स्त्रियों से विहीन या साँप हो जाएँ। जो संयम विहीन राक्षस प्रवृत्ति के पुरुष स्वप्नावस्था में इस नारी को प्राप्त करने की इच्छा करते हैं, हे औषधे! आप उन्हें नष्ट करें।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.16)
Hey medicine destroy the Dracula like pathogens with wide eyes and thin thigs, on teasing the women, who should move off from them. The men with demonic tendencies who wish to have this woman during dreams, should be destroyed by the medicine.
उद्धर्षिणं मुनिकेशं जम्भयन्तं मरीमृशम्। उपेषन्तमुदुम्बलं तुण्डेलमुत शालुडम्। पदा प्र विध्य पार्ष्या स्थालीं गौरिव स्पन्दना॥
उग्र रूप में दबाने वाले, मुनि के सदृश जटा धारण करने वाले 'मुनिकेश', हिंसक प्रवृत्ति के 'मरीमृश' गर्भिणी नारी को ढूँढते फिरने वाले 'उदुम्बल' तथा डरावने तुण्ड वाले 'शालड' ऐसे समस्त दुष्ट प्रवृत्ति वाले पिशाचों को हे औषधे! आप वैसे ही एड़ी तथा पदों से मसल डालें, जैसे दूध दुहाने के बाद उछल-कूद करने वाली या दुष्ट प्रकृति की गाय दुग्ध के पात्र को पैर से मारकर उसमें रखे दुग्ध को गिरा देती है।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.17)
Hey medicine! Destroy those furious people in the grab of a sage with violent tendency, searching pregnant women, deadly Dragons with wicked nature and furious trunk. Trample them with your heels and feet just like a frisky or wicked cow, after being milked, kicks the milk pot with its leg and spills the milk kept inside.
यस्ते गर्भ प्रतिमृशाज्जातं वा मारयाति ते। पिङ्गस्तमुग्रधन्वा कृणोतु हृदयाविधम्॥
हे गर्भ धारण की हुई स्त्री! आपका गर्भपात करने के इच्छुक अथवा उत्पन्न हुए बच्चे की हत्या करने की इच्छा करने वाले राक्षस को यह औषधि पदों में मसल डालें। हे श्वेत औषधे! आप तीव्र वेगवान् होकर गर्भ को हानि पहुँचाने वाले राक्षस के हृदय को कष्ट पहुँचाएँ।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.18)
Hey pregnant woman! This medicine should crush the demon desirous of your abortion or killing the infant. Hey white medicine! Destroy the heart of the demon acquiring high speed, who wish to harm the foetus.
ये अम्नो जातान् मारयन्ति सूतिका अनुशेरते।
स्त्रीभागान् पिङ्गो गन्धर्वान् वातो अभ्रमिवाजतु॥
जो पिशाचरूपी कृमि आधे उत्पन्न हुए गर्भों को समाप्त करते हैं तथा जो स्त्री का छद्मरूप बनाकर सूतिका गृह में शयन करते हैं, उस गर्भधारिणी नारियों को अपना हिस्सा जानने वाले गन्धर्व राक्षसों को 'पिंग बज' औषधि (श्वेत सर्षप) उसी प्रकार दूर हटा दें, जिस प्रकार जल से रहित बादल को वायु दूर हटाते हैं।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.19)
The demonic germs which destroy the foetus, attain the form of woman and sleep in the bed room of the pregnant woman & such demonic Gandarbhs should be killed with Ping Baj medicine just like air which move away clouds without water.
परिसृष्टं धारयतु यद्धितं माव पादि तत्। गर्भ त उग्रौ रक्षतां भेषजौ नीविभार्यौ॥
विकसित हो चुके गर्भ को एवं स्थिर हो चुके गर्भ को खण्डित न होने दें। वस्त्र अथवा नियम में रखने वाली उग्र औषधि गर्भ को संरक्षित करें।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.20)
Don't let the matured foetus be destroyed. Use the furious medicine which keep foetus safe following rule, in cloths.
पवीनसात् तङ्गल्वा 3 च्छायकादुत नग्नकात्।
प्रजायै पत्ये त्वा पिङ्गः परि पातु किमीदिनः॥
वज्र के सदृश नासिका वाले, विशाल गाल वाले, तङ्गल्व, सायक (काले) तथा नग्नक (नंगे), इन पिशाचरूपी रोग कृमियों से पुत्र-पौत्रादि तथा पति सुख के लिए, यह पिंग औषधि तुम्हारी सुरक्षा करे।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.21)
The Ping Baj medicine should protect you from the demonic germs having nose like the Vajr, large mouth-cheeks, southern, black and necked; for the sake of sons-grandsons and comfort of the husband.
द्वयास्याच्चतुरक्षात् पञ्चपादादनङ्गुरेः। वृन्तादभि प्रसर्पतः परि पाहि वरीवृतात्॥
हे औषधे! आप दो मुँह वाले, चार चक्षु वाले, पाँच पदों वाले, अँगुलिविहीन, लतापुञ्ज के सदृश पद वाले, मुँह को नीचे की तरफ करके चलने वाले तथा समस्त अंगों में संव्याप्त पिशाचरूपी रोग-कृमियों से हमें बचाएँ।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.22)
Hey medicine! Save us from double mouthed, having four eyes, five legs, without fingers, like the bunch of creepers, keeping mouth in the downward direction while moving demonic germs spreaded in the whole body.(12.09.2026)
य आमं मांसमदन्ति पौरुषेयं च ये क्रविः।
गर्भान् खादन्ति केशवास्तानितो नाशयामसि॥
जो पिशाचरूपी रोग कृमि क्रव्याद मांसभक्षी हैं, जो पुरुष के मांस का भी भक्षण करते हैं, जो बड़े-बड़े बाल वाले राक्षस छद्मरूप में प्रवेश करके गर्भों को खा जाते हैं, ऐसे तीनों तरह के पिशाचरूपी रोगों को हम गर्भिणी स्त्री के निकट से दूरस्थ करते हैं।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.23)
क्रव्याद :: मांस खाने वाला, वह जो मांस खाता हो, जैसे, राक्षस, गिद्ध, सिंह आदि, वह आग जिससे शव जलाया जाता है, चिता की आग, कच्चा मांस खाने वाला; carnivorous, flesh-eating, a beast of prey/predator, fire of cremation ground in which dead body is burnt.
छद्मरूप :: pseudomorph, disguise, imposture, facade.
The diseases in the form of Dracula are carnivore, (flesh-eater or beast of prey), who eat the flesh meat of humans, those disguised demons with long hairs who eat away the foetus; are repelled by us from reaching the pregnant woman.
ये सूर्यात् परिसर्पन्ति स्नुषेव श्वशुरादधि। बजश्च तेषां पिङ्गश्च हृदयेऽधि नि विध्यताम्॥
ससुर को देखकर जिस प्रकार बहू दूर हट जाती है, वैसे ही जो रोग-कृमि सूर्य को देखकर भाग जाते हैं, ऐसे रोम कृमियों के हृदयों को यह पिंग बज पीड़ित करे।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.24)
The way daughter in law keep away from the father in law, similarly the worms, pathogens run away by seeing the Sun. Ping Baj should hurt the hearts of such diseases causing germs, virus, bacteria, fungus, algae etc.
पिङ्ग रक्ष जायमानं मा पुमांसं स्त्रियं क्रन्।
आण्डादो गर्भान्मा दभन् बाधस्वेतः किमीदिनः॥
हे पिंग औषधे! आप पैदा हुए शिशु को संरक्षण प्रदान करें, आप पैदा हुए पुरुष गर्भ या स्त्री गर्भ को भूत बाधा से सुरक्षित करें। अण्ड प्रदेश का भक्षण करने वाले कृमियों को, गर्भ को नष्ट न करने दें। अतः हे औषधे! आप रोग कृमियों को गर्भिणी के निकट से दूरस्थ पलायन करा दें।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.25)
Hey Ping Baj medicine! Grant protection to the newly born male/female child from the ghosts. Do not let the worms eat away the region constituting of ovary and do not let the foetus be destroyed.
अप्रजास्त्वं मार्तवसमाद् रोदमघमावयम्। वृक्षाद्विव स्रजं कृत्वाप्रिये प्रति मुञ्च तत्॥
(हे औषधे या देव शक्तियों!) आप संतानहीनता, बाल मृत्यु, हृदय के विलाप तथा दुष्कर्मों के भोगादि को शत्रुओं के ऊपर इस तरह डालें, जैसे पेड़ों से जन्म लेने वाले पुष्पों की माला किसी को पहना दी जाती है।(अथर्ववेद, गर्भदोषनिवारण सूक्त 8.6.26)
Hey medicine or divine powers! Punish the enemies with lack of progeny, with the death of child, weeping and the punishment meant for misdeeds; the way a garland of flowers is put around he neck of some one.
अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त (8.7) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता-भैषज्य, आयुष्य, ओषधि समूह; छन्द :- अनुष्टुप्, 2 उपरिष्टाद् भुरिक् बृहती, 3 पुरउष्णिक्, 4 पञ्चपदा परानुष्टुप् अतिजगती, 5-6, 10, 25 पथ्यापंक्ति, 9 द्विपदार्ची भुरिक् अनुष्टुप्, 12 पञ्चपदा विराट् अतिशक्वरी, 14 उपरिष्टात् निवृत् बृहती, 26 निवृत् अनुष्टुप्, 28 भुरिक् अनुष्टुप्।
या बभ्रवो याश्च शुक्रा रोहिणीरुत पृश्नयः।
असिक्नीः कृष्णा ओषधीः सर्वा अच्छावदामसि॥
भूरे वर्ण वाली, श्वेत वर्ण वाली, नीले वर्ण वाली तथा काले वर्ण वाली, ऐसे विविध रंगों वाली एवं सूक्ष्म शरीर वाली औषधियों के सामने जाकर हम व्याधि के निवारण के लिए उन्हें बुलाते हैं।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.1)
We invite the medicines having brown, white, blue and black colour & the once with micro body, for the cure of ailments.
त्रायन्तामिमं पुरुषं यक्ष्माद् देवेषितादधि।
यासां द्यौष्पिता पृथिवी माता समुद्रो मूलं वीरुधां बभूव॥
जिन औषधियों की जननी धरती है, जनक स्वर्गलोक है एवं मूल समुद्र है, ऐसी औषधियाँ दैवी प्रकोप से अभिप्रेरित व्याधि के प्रभाव से इस मानव की सुरक्षा करें।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.2)
Protect this human from the medicines who's mother is earth, heaven is father and who's root lies in the ocean & cure the diseases caused-inspired by divine epidemic.
आपो अग्रं दिव्या ओषधयः। तास्ते यक्ष्ममेनस्य 1 मङ्गादङ्गादनीनशन्॥
हे रोगग्रस्त मनुष्य! सम्मुख उपस्थित जल तथा विलक्षण औषधियाँ, आपके बुरे कर्मों के पाप से पैदा हुए यक्ष्मा रोग को आपके अंग-प्रत्यंगों से बाहर निकालें।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.3)
Hey diseased person! Let the water & amazing medicines cure the tuberculosis caused by your sins, from whole body-organs.
प्रस्तृणती स्तम्बिनीरेकशुङ्गाः प्रतन्वतीरोषधीरा वदामि।
अंशुमतीः काण्डिनीर्या विशाखा ह्वयामि ते वीरुधो वैश्वदेवीरुग्राः पुरुषजीवनीः॥
विशिष्ट प्रकार से फैलने वाली, गुच्छों वाली, एक कोपल वाली, तथा ढेर सारी प्रशाखाओं वाली औषधियों को हम बुलाते हैं। अंशुमती (अनेक अंशों से युक्त) काण्डों (गाँठों) वाली, विविध प्रकार की शाखाओं से परिपूर्ण, समस्त देव शक्तियों से सम्बन्ध रखने वाली, प्रभावशाली, प्राणदायिनी औषधियों को हम आप रोगियों के रोगों को विनष्ट करने के लिए आमंत्रित करते हैं।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.4)
We invite the medicines which spread in specific manner, present in the form of bunch-cluster, have either one or many branches. We invite those medicines which have nodes, many branches, related with divine powers, effective, life sustaining-granting, capable of curing the diseases of the patients.
यद् वः सहः सहमाना वीर्यं 1 यच्च वो बलम्।
तनेममस्माद् यक्ष्मात् पुरुषं मुञ्चतौषधीरथो कृणोमि भेषजम्॥
हे व्याधियों का निवारण करने वाली औषधियों! आपके भीतर जो व्याधियों को दूर करने की योग्यता तथा शक्ति है, उस योग्यता तथा शक्ति के द्वारा आप इस रोगी को यक्ष्मा रोग से मुक्त करें, रोगी के रोग का निवारण करने के उद्देश्य से ही हम आपको निर्मित कर रहे हैं।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.5)
Hey medicines curing diseases! Use your power and capability to cure, to treat tuberculosis-TB. We ae preparing you for curing the patient.
जीवलां नघारिषां जीवन्तीमोषधीमहम्।
अरुन्धतीमुन्नयन्तीं पुष्पां मधुमतीमिह हुवेऽस्मा अरिष्टतातये॥
हम जीवन प्रदान करने वाली, हानि रहित, रोपण वाली या बाधा रहित, ऊपर की ओर जाने वाली मधुर तथा पुष्पों वाली औषधियों को हम इस लोक के हित करने के निमित्त तथा आरोग्य लाभ के लिए बुलाते हैं।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.6)
We invite the medicine which is free from losses, grants life, free from implant or trouble free, rising upwards, has flowers; for the welfare of the abode and good health.
इहा यन्तु प्रचेतसो मेदिनीर्वचसो मम। यथेमं पारयामसि पुरुषं दुरितादधि॥
विशेष ज्ञान से संपन्न चिकित्सक के मंत्रात्मक वचनों से यह पोषण करने वाली औषधियाँ पधारें। जिससे हम इस व्याधिग्रस्त मानव को रोगरूप पापों से दूर करने में समर्थ हों।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.7)
Let this medicine be received under the impact of the Mantr Shakti of the physician-doctor. We should be able to cure this man, suffering from the sins, appearing in the form of diseases.
अग्नेर्घासो अपां गर्भो या रोहन्ति पुनर्णवाः। ध्रुवाः सहस्त्रनाम्नीर्भेषजीः सन्त्वाभृताः॥
जो औषधियाँ जल की गर्भरूप तथा अग्नि का खाद्य होने पर बारम्बार नई जैसी जन्म लेती हैं, वे हजारों नाम वाली, स्थितायुक्त औषधियाँ यहाँ प्रेरित की जाएँ।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.8)
The medicine which appear again & again like the womb of water and being the food of fire, those with thousands of names medicines be diverted here.
अवकोल्बा उदकात्मान ओषधयः। व्यृषन्तु दुरितं तीक्ष्णशृङ्गयः॥
जल ही जिनकी प्राण चेतना है, ऐसी शैवाल में उत्पन्न होने वाली, तीव्र महक वाली, नुकीले शृंग की आकृति वाली जो औषधियाँ हैं, वे पापरूपी व्याधियों का शमन करें।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.9)
The medicine shaped like the horns, which survive in water, evolving over algae, has high smell, destroy the ailments in the form of sins.
उन्मुञ्चन्तीर्विवरुणा उग्रा या विषदूषणीः।
अथो बलासनाशनीः कृत्यादूषणीश्च यास्ता इहा यन्त्वोषधीः॥
व्याधियों को दूर करने वाली, जलोदर आदि व्याधियों का निवारण करने वाली, व्याधि निवारण की प्रखर सामर्थ्य से युक्त विषनाशक, कफ आदि को नष्ट करने वाली तथा घातक प्रयोगों को नष्ट करने वाली, ऐसी जो भी औषधियाँ हैं, वे यहाँ आएँ।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.10)
The medicines which cure the ailments-diseases, like Ascites, cough etc., having the power to cure, destroyer of poison and dangerous side effects-uses, should come here.(13.09.2026)
अपक्रीताः सहीयसीर्वीरुधो या अभिष्टुताः। त्रायन्तामस्मिन् ग्रामे गामश्वं पुरुषं पशुम्॥
जो क्रय न की गई हों बल्कि स्वयं जाकर प्राप्त की गई हों, जो अपनी प्रचण्ड क्षमता के द्वारा रोगों का निवारण करने वाली हैं, जो मंत्रों से प्रशंसित औषधियाँ हैं, वे इस गाँव में गौ, घोड़े आदि जानवरों तथा मानवों की रक्षा करें।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.11)
The medicines which are not purchased, procured by self, cures with high potency, treated with Mantr Shakti, should protect the cows, horses etc., animals of this village.
मधुमन्मूलं मधुमदग्रमासां मधुमन्मध्यं वीरुधां बभूव। मधुमत् पर्णं मधुमत् पुष्पमासां मधोः संभक्ता अमृतस्य भक्षो घृतमन्नं दुह्रतां गोपुरोगवम्॥
इन औषधियों की जड़, बीच के भाग, आगे के भाग, पत्तियाँ तथा पुष्प सभी माधुर्यता से युक्त होते हैं। ये औषधियाँ मधुर रस से सिंचित तथा अमृत का पान करने वाली हैं। ये गौओं को प्रमुख स्थान एवं घृतादि अन्न देने वाली बनाएँ।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.12)
Root, middle & front sections, leaves and flowers are sweet. These medicines are treated with sweet saps and drink nectar. They should prepare cows to yield ghee, grant main space and food grains.
यावतीः कियतीश्चेमाः पृथिव्यामध्योषधीः। ता मा सहस्त्रपर्यो मृत्योर्मुञ्चन्त्वंहसः॥
धरती से उत्पन्न हुई तथा अनगिनत पत्तियों वाली जो औषधियाँ हैं, वे पाप युक्त मृत्यु से हमारी रक्षा करें।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.13)
The medicines evolved from the earth with numerous leaves should protect us from death, involving sins.
वैयाघ्रो मणिर्वीरुधां त्रायमाणोऽभिशस्तिपाः।
अमीवाः सर्वा रक्षांस्यप हन्त्वधि दूरमस्मत्॥
औषधियों के द्वारा निर्मित की गई, व्याघ्र के समान बलशाली 'मणि' रोग रूप पापों से हमारी रक्षा करने वाली हैं। यह मणि समस्त व्याधियों तथा रोगाणुओं को दूसरी जगह ले जाकर नष्ट कर डाले।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.14)
Mani prepared with medicine, powerful like a tiger, protect us from sins in the form of diseases. Let this Mani carry all diseases and microbes away and destroy them.
सिंहस्येव स्तनथोः सं विजन्तेऽग्नेरिव विजन्त आभृताभ्यः। गवां यक्ष्मः पुरुषाणां वीरुद्भिरतिनुत्तो नाव्या एतु स्त्रोत्याः॥
जैसे सिंह की दहाड़ से तथा अग्नि की तीक्ष्ण लपटों से मनुष्य भयभीत हो जाते हैं, वैसे ही इन प्राप्त की गई औषधियों से भगाए गए गाय आदि जानवर की व्याधियाँ तथा मानवों की व्याधियाँ, नाव से जाने योग्य नदियों को पार करके दूर के स्थान पर चली जाएँ।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.15)
The way lion roar and blazing flames of fire, make the man afraid, similarly the diseases of the cows etc animals and humans be taken away across the river through boat, to distant places.
मुमुचाना ओषधयोऽग्नेर्वैश्वानरादधि। भूमिं संतन्वतीरित यासां राजा वनस्पतिः॥
जिन औषधियों के अधिष्ठाता वनस्पति देव हैं, जो धरती को भी आवृत्त कर लेतीं हैं, ऐसी औषधियाँ जो कि व्याधियों को नष्ट करने वाली होती है, ये वैश्वानर अग्नि पर आधारित होती हैं।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.16)
The medicines who's deity is Vanaspati Dev, which covers the land and destroy the diseases are based over Vaeshwanar Agni Dev.
या रोहन्त्याङ्गिरसीः पर्वतेषु समेषु च। ता नः पयस्वतीः शिवा ओषधीः सन्तु शं हृदे॥
महर्षि अंगिरा द्वारा अनुसंधान की गई औषधियाँ जो कि कल्याणकारी हैं, ये पहाड़ी क्षेत्रों एवं समतल स्थलों में उत्पन्न होती हैं। वे दुग्ध के समान सारयुक्त होकर हमारे हृदय स्थल को सुखी एवं तृप्त करने वाली सिद्ध हों।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.17)
Beneficial medicines evolved by Maharshi Angira, are grown in the hills and planes. They should have extract like milk. They grant comfort and grant satiation to our heart.
याश्चाहं वेद वीरुधो याश्च पश्यामि चक्षुषा। अज्ञाता जानीमश्च या यासु विद्म च संभृतम्॥
जिन औषधियों के विषय में हमें ज्ञात है तथा जिन औषधियों को हम अपने चक्षुओं से देखते हैं। जिन अविदित औषधियों को हम जानें, उन सभी औषधियों में व्याधि निवारण के तत्त्व स्थित हैं, इस बात से हम भली-भाँति परिचित हैं।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.18)
We should be well versed with the medicines, we are aware of and see them with our eyes and those medicine which are not known to us, the medicines which have the components with curing power of diseases.
सर्वाः समग्रा ओषधीर्बोधन्तु वचसो मम। यथेमं पारयामसि पुरुषं दुरितादधि॥
वे संपूर्ण विदित-अविदित औषधियाँ हमारे प्रयोजन को समझें, ताकि हम इस रोग ग्रस्त प्राणी को पाप रूपी रोग से मुक्ति दिलाने में समर्थ हो सकें।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.19)
We should be well versed with the qualities-traits of these medicines, so that we are able to cure the organism, having disease in the form of sin.
अश्वत्थो दर्भों वीरुधां सोमो राजामृतं हविः। व्रीहिर्यवश्च भेषजौ दिवस्पुत्रावमत्यौं॥
पीपल, कुंशा, औषधियों का राजा सोम है। हवियाँ अमृत तुल्य हैं। धान तथा जौ आदि यह सभी अमर औषधियाँ हैं अर्थात् हवि नष्ट नहीं होती, वह अमर औषधि बन जाती है। ये सभी औषधियाँ दिव्य लोक की संताने हैं, दिव्य लोक से उत्पन्न दिव्य प्रवाह एवं जलवृष्टि से उनमें दिव्य गुण आते हैं।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.20)
Som is the lord of medicines named as Peeple & Kunsha. Paddy and barley are immortal medicines. When used as offerings, they turn into immortal medicines. All these medicines are the progeny of the heavens. They attain the divine characters flowing in divine current in the heavens and possess divine traits during rain fall.
उज्जिहीध्वे स्तनयत्यभिक्रन्दत्योषधीः। यदा वः पृश्निमातरः पर्जन्यो रेतसावति॥
धरती जिनकी माता है, ऐसी हे औषधियों! जब मेघ गर्जना करते हैं, तब ऊपर की ओर उठ जाओ, इस प्रक्रिया द्वारा मेघ अपने रेतस् द्वारा तुम्हारी रक्षा करते हैं।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.21)
Hey medicine, progeny of earth! When the clouds thunder, you should rise up to be protected by the clouds, with their seeman-Tej.
तस्यामृतस्थेमं बलं पुरुषं पाययामसि। अथो कृणोमि भेषजं यथासच्छतहायनः॥
उस औषधि समूह के अमृत के सदृश रस अर्थात् शक्ति अथवा सामर्थ्य का इस पुरुष को पान कराते हैं, इस तरह हम इस पुरुष को औषधि का सेवन कराते हैं, जिससे यह दीर्घजीवी बनें।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.22)
We feed the person with the extract-nectar of the medicine, so that he attain long life.
वराहो वेद वीरुधं नकुलो वेद भेषजीम्। सर्पा गन्धर्वा या विदुस्ता अस्मा अवसे हुवे॥
जिन औषधियों को सुअर, नेवला, सर्प तथा गन्धर्व जानते हैं अर्थात् सुअर पुष्टिकारक औषधियों को अपने थूथन से खोद-खोद कर खाता है तथा नेवला सर्प-विष की एवं सर्प-नेवले द्वारा किये गये क्षतों तथा घावों को ठीक करने की औषधियाँ जानते हैं। अतः हम उन औषधियों को इस रोगी मनुष्य की रक्षा करने के उद्देश्य से बुलाते हैं।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.23)
The medicines which the hog, mongoose, serpents and Gandarbhs are aware as nourishing and which they eat by digging, are used for curing the wounds of humans by us.
याः सुपर्णा आङ्गिरसीर्दिव्या या रघटो विदुः।
वयांसि हंसा या विदुर्याश्च सर्वे पतत्रिणः। मृगा या विदुरोषधीस्ता अस्मा अवसे हुवे॥
महर्षि अंगिरा ने जिन रमणीय पत्तियों वाली औषधियों को प्रयुक्त किया तथा जिन अलौकिक औषधियों को पशु-पक्षी एवं हंस जानते हैं, उन समस्त प्रकार की औषधियों को हम इस रोगी मनुष्य की रक्षा करने के उद्देश्य से बुलाते हैं।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.24)
The birds, animals and swan are aware of the divine medicinal properties of the beautiful leaves used as medicine by Maharshi Angira. We invite-use these medicines for curing this diseased person.
यावतीनामोषधीनां गावः प्राश्नन्त्यघ्न्या यावतीनामजावयः।
तावतीस्तुभ्यमोषधीः शर्म यच्छन्त्वाभृताः॥
जिन औषधियों को हिंसा रहित गौएँ व्याधि-निवारण के निमित्त खाती हैं तथा जिन औषधियों का भेड़-बकरियाँ भक्षण करती हैं, वे समस्त प्रकार की लाई गई औषधियाँ आपके लिए मंगलकारी सिद्ध हों।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.25)
Let the medicines eaten by non violent cows for curing illness and are eaten by goats & sheep, should be auspicious for you.(14.09.2026)
यावतीषु मनुष्या भेषजं भिषजो विदुः। तावतीर्विश्वभेषजीरा भरामि त्वामभि॥
औषधि-विशेषज्ञ वैद्य, जितनी औषधियों को जानते हैं तथा प्रयोग करते हैं, उन समस्त औषधियों को हम आपके कल्याण के लिए यहाँ लेकर आ चुके हैं।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.26)
We have come here with all the medicines either used or known to the medicine experts, for your benefit-welfare.
पुष्पवतीः प्रसूमतीः फलिनीरफला उत। संमातर इव दुह्रामस्मा अरिष्टतातये॥
पुष्पवती, पल्लवों वाली, फलों वाली तथा फल रहित ये सभी औषधियाँ इस मनुष्य के सुख तथा शान्ति के विस्तार के लिए उत्तम माताओं के सदृश दुही जाएँ।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.27)
Medicines having leaves, flowers, with fruits or without fruits; are extracted for the comfort-welfare of humans, like the best mothers.
उत् त्वाहार्ष पञ्चशलादथो दशशलादुत।
अथो यमस्य पड्वीशाद् विश्वस्माद् देवकिल्बिषात्॥
पाँच तरह के (पाँच कर्मेन्द्रियों) एवं दस तरह के (दसों इन्द्रियों के) दुःखों से, यम के पाशों से एवं समस्त देवताओं के प्रति किये गये पापों से, तुम (आरोग्य की कामना वाले) को ऊपर उठाया गया (मुक्त किया गया) है।(अथर्ववेद, ओषधि समूह सूक्त 8.7.28)
You with five function organs and ten sense organs, have been elevated over the pains-sorrow, cords of Yam Raj, sins committed towards the demigods; having the desire of freedom from diseases.
अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त (8.8) :: ऋषि :- भृग्वङ्गिरा; देवता :- परसेनाहनन, इन्द्र वनस्पति; छन्द :- अनुष्टुप्, 2, 8-10, 23 उपरिष्टाद् बृहती, 3 विराट् बृहती, 4 बृहती पुरस्तात् प्रस्तार पंक्ति, 6 आस्तार पंक्ति 7 विपरीत पादलक्ष्मा चतुष्पदा अतिजगती, 11 पथ्या बृहती, 12 भुरिक् अनुष्टुप्, 19 विराट् पुरस्ताद् बृहती, 20 निवृत् पुरस्ताद् बृहती, 21 त्रिष्टुप्, 22 चतुष्पदा शक्वरी, 24 त्र्यवसाना त्रिष्टुप् उष्णिक् गर्भा पराशक्वरी पञ्चपदा जगती।
इन्द्रो मन्थतु मन्थिता शक्रः शूरः पुरंदरः। यथा हनाम सेना अमित्राणां सहस्रशः॥
शत्रुओं के प्रदेशों को विध्वंस करने वाले देवराज इन्द्र शूरवीर तथा सक्षम हैं एवं शत्रुओं की सेनाओं को मथने वाले हैं। वे मंथन प्रारम्भ करें, जिससे हम शत्रुओं की सेना को विविध तरह से विनष्ट कर सकें।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.1)
Destroyer of the kingdom of enemies Devraj Indr, is brave and capable-invincible, killing the armies of enemies. Let him start destruction, so that we can finish the enemy army in different-different manners.
पूतिरज्जुरुपध्मानी पूतिं सेनां कृणोत्वमूम्।
धूममग्नि परादृश्यामित्रा हृत्स्वा दधतां भयम्॥
शत्रुओं के सैन्य दल पर आघात करने के निमित्त प्रज्ज्वलित की गई दुर्गन्ध युक्त रज्जु, इस शत्रुओं के दलों में दुर्गन्धित धुएँ को उत्पन्न करें। धुएँ तथा अग्नि को देखकर हमारे अमित्रों के हृदय में डर विद्यमान् हो जाए।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.2)
For the destruction of enemies, the cord is ignited giving foul smell, so that it fill the enemy armies with foul smelling smoke. Hearts of unfriendly person should be filled with fear, watching smoke and fire.
अमूनश्वत्थ निः शृणीहि खादामून् खदिराजिरम्।
ताजद्भङ्ग इव भज्यन्तां हन्त्वेनान् वधको वधैः॥
हे अश्वत्थ (पीपल या अश्वारोही)! आप इन शत्रुओं का विनाश करें। हे खदिर! (खैर वृक्ष या शत्रु भक्षक) आप इन शत्रुओं का भक्षण करें। ये एरण्ड की भाँति टूट जाएँ, संहार करने वाले उपकरणों से इन शत्रुओं को विनष्ट करें।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.3)
Hey Peeple tree or horse rider! Destroy these enemies. Hey Khadir tree or enemy eater! Eat away the enemies. They should break like Erand tree to be destroyed with attacking weapons
परुषानमून् परुषाह्नः कृणोतु हन्त्वेनान् वधको वधैः।
क्षिप्रं शर इव भज्यन्तां बृहज्जालेन संदिताः॥
परुष (कठोर) आवाहन उक्तियाँ इन सैनिकों को उत्तेजित करें तथा संहारक अस्त्र हिंसक युक्तियों द्वारा इन सैनिकों का विनाश करें। विशाल जाल में बँधे हुए, ये शत्रुगण सरकण्डे की भाँति सुगमतापूर्वक टूट जाएँ।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.4)
Tough talk-words should incite the soldiers and the weapons should kill enemies violently. The enemies tied with large cord should break like the reed, easily.
अन्तरिक्षं जालमासीज्जालदण्डा दिशो महीः।
तेनाभिधाय दस्यूनां शक्रः सेनामपावपत्॥
अंतरिक्ष जाल के सदृश है तथा बृहद् दिशाएँ जाल के दण्ड रूप में प्रयोग की गई हैं। उस जाल ने दस्युओं की सेना को बंधनयुक्त करके, उन्हें नष्ट-भ्रष्ट कर दिया है।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.5)
Space is like a large net and the directions have been used as pole. That net has tied the dacoits army and destructed them.
बृहद्धि जालं बृहतः शक्रस्य वाजिनीवतः।
तेन शत्रूनभि सर्वान् न्युब्ज यथा न मुच्यातै कतमश्चनैषाम्॥
सैन्य दल के संग रहने वाले महिमावान् इन्द्र देव का जाल बृहद् आकृति का है। हे इन्द्र देव! उससे आप समस्त शत्रुओं को, चारों तरफ से अपने वशीभूत कर लें, जिससे उस जाल में से कोई भी बाहर न निकल पाए।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.6)
The net of Devraj Indr accompanying the soldiers is of large size. Hey Devraj Indr! You should cover the enemies with it, from all sides, so that none of them is able to come out of it.
बृहत् ते जालं बृहत इन्द्र शूर सहस्त्रार्धस्य शतवीर्यस्य।
तेन शतं सहस्रमयुतं न्यर्बुदं जघान शक्रो दस्यूनामभिधाय सेनया॥
हे पराक्रमी इन्द्र देवता! यज्ञों में अगणित धन-सैभव प्राप्त करने वाले या सहस्रों द्वारा आसनीय तथा सैकड़ों वीरता से युक्त कृत्य करने वाले महिमावान् इन्द्र देव का जाल बृहद् है। इन्द्र देव ने सैन्य-शक्ति के द्वारा, इसी जाल से, शत्रुओं को पकड़कर सैकड़ों, सहस्रों, लाखों तथा करोड़ों दस्युओं का विनाश किया था।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.7)
Hey mighty Devraj Indr! Having amassed infinite wealth-grandeur, with the help thousands of brave soldiers and very large net. You caught the enemies in hundreds, thousands, Lakhs and Crores in the net and destroyed these dacoits.
अयं लोको जालमासीच्छक्रस्य महतो महान्।
तेनाहमिन्द्रजालेनामूंस्तमसाभि दधामि सर्वान्॥
यह समस्त लोक ही महान् इन्द्र देव का विशाल जाल है, उस इन्द्रजाल से समस्त शत्रुओं को हम अंधकार में समेट लेते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.8)
इन्द्रजाल :: magic, sorcery, witchcraft, illusion, enchantment.
All these abodes constitute the great net of Devraj Indr. By virtue of that enchantment, we cover all the enemies in darkness.
सेदिरुग्रा व्यृद्धिरार्तिश्चानपवाचना। श्रमस्तन्द्रीश्च मोहश्च तैरमूनभि दधामि सर्वान्॥
बहुत शिथिलता से युक्त करके, भयानक निर्धनता के द्वारा, बिना कहे हुए पीड़ित करके, दुःखदायी परिश्रम के द्वारा, आलस्य के द्वारा तथा मोह-माया कें द्वारा हम इन सभी शत्रुओं का संहार करते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.9)
We destroy the enemies suffering from tiredness, poverty, torturing without saying anything, painful labour, laziness and illusion; we destroy these enemies.
मृत्यवेऽ मून् प्र यच्छामि मृत्युपाशैरमी सिताः।
मृत्योर्ये अघला दूतास्तेभ्य एनान् प्रति नयामि बद्ध्वा॥
हम इन शत्रुओं को मृत्यु उपहार के रूप में देते हैं। ये शत्रु मृत्यु के बंधन में जकड़े जो चुके हैं, इन शत्रुओं को बंधनयुक्त करके हम मृत्यु दूतों के निकट ले जाते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.10)
We gift death to these enemies. They have been tied in the cord of death. We tie these enemies and take them to the messengers of death-Yam Doot.(15.09.2026)
नयतामून् मृत्युदूता यमदूता अपोम्भत। परः सहस्त्रा हन्यन्तां तृणेढ्वेनान् मत्यं भवस्य॥
हे मृत्यु दूतों! इन शत्रुओं को यहाँ से ले जाओ। हे यम के दूतों! इनसे नरक की पूर्ति करते हुए, सहस्रों सैनिकों को मृत्यु की भेंट चढ़ाओ। रुद्र देव का अस्त्र-शस्त्र इन शत्रुओं को विनष्ट करें।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.11)
Hey agents of death! Take away these enemies. Hey agents of Yam Raj! Fill the vacancies in the hells with them, slaughtering thousands of soldiers. Let Rudr Dev destroy their weapons & missiles.
साध्या एकं जालदण्डमुद्यत्य यन्त्योजसा। रुद्रा एकं वसव एकमादित्यैरेक उद्यतः॥
साध्य देव एक 'जाल-दण्ड' को उठाकर शक्ति पूर्वक शत्रुओं की तरफ जाते हैं, इसके साथ एक 'जाल-दण्ड' को रुद्र देव, एक को वसु देव तथा आदित्य देवों ने एक-एक जाल-दण्ड को उठाया है।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.12)
Sadhy Dev carry a net rod (net-pole) using strength towards the enemies, along with him Rudr Dev, Vasu Dev and Adity Dev Gan too picked up, one Jal rod each.
विश्वे देवा उपरिदुष्टादुब्जन्तो यन्त्वोजसा। मध्येन घ्नन्तो यन्तु सेनामङ्गिरसो महीम्॥
सम्पूर्ण देवतागण ऊपरी भाग से शत्रुओं को पराभिभूत करते हूए शक्ति पूर्वक जाएँ तथा आंगिरस मध्य में सेना का विनाश करके धरती पर फेंक दें।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.13)
All demigods should defeat the enemies from the upper portion and move with force. Rishi Angiras should destroy the enemy army in the middle and lay it off over the earth.
वनस्पतीन् वानस्पत्यानोषधीरुत वीरुधः। द्विपाच्चतुष्पादिष्णामि यथा सेनाममूं हनन्॥
हम वनस्पतियों, वनस्पतियों द्वारा निर्मित औषधियों, शाखाओं तथा द्विपदों वाले मानव आदि एवं चतुष्पदों वाले हिंसक प्रवृत्ति के जानवरों को मंत्रात्मक शक्ति के द्वारा प्रेषित करते हैं, जिससे वे शत्रुओं के सैन्य दल का संहार करने में समर्थ हों।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.14)
We direct the vegetation and the medicine prepared with vegetation, branches etc towards the two & four hoofed beasts through Mantr Shakti, so that they are able to destroy the groups of enemies.
गन्धर्वाप्सरसः सर्पान् देवान् पुण्यजनान् पितॄन्।
दृष्टानदृष्टानिष्णामि यथा सेनाममूं हनन्॥
गन्धर्व, अप्सरा, साँप, देवतागण, पुण्यजनों, दृष्टिगत एवं अदृष्टिगत पितरगणों को हम इस तरह से प्रेषित करते हैं, जिससे वे शत्रुओं के सैन्यदल का संहार करने में समर्थ हों।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.15)
We direct Gandarbhs, nymphs, snakes, demigods, pious-virtuous humans, visible & invisible Manes-Pitr Gan, so that they are able to destroy the enemy forces.
इम उप्ता मृत्युपाशा यानाक्रम्य न मुच्यसे। अमुष्या हन्तु सेनाया इदं कूटं सहस्रशः॥
हे शत्रुओं! हमने ऐसे सहस्रों मृत्यु के बन्धन रख दिए हैं, जिनको पार करते समय तुम्हारा सुरक्षित रहना कठिन है। यह कूट इस शत्रु सेना का सहस्रों युक्तियों के द्वारा विनाश करे।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.16)
Hey enemies! We have places thousands of traps-ties, on crossing which you will not be safe. May this code destroy this enemy army through thousands of strategies.
घर्मः समिद्धो अग्निनायं होमः सहस्रहः। भवश्च पृश्निबाहुश्च शर्व सेनाममूं हतम्॥
यह प्रदीप्त हुई हवि अग्नि द्वारा ठीक ढंग से प्रदीप्त हुई है। यह हवन सहस्रों शत्रुओं को विनष्ट करने के सामर्थ्य से सम्पन्न है। हे श्वेत भुजाओं वाले भव तथा शर्व देवों! आप इस शत्रु के सैन्य दल का संहार करें।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.17)
This ignited oblation has been lit by fire properly. This Hawan is capable of destroying thousands of enemies. Hey white handed Bhav & Sharv Dev! Destroy this enemy battalion-army.
मृत्योराषमा पद्यन्तां क्षुधं सेदिं वधं भयम्। इन्द्रश्चाक्षुजालाभ्यां शर्व सेनाममूं हतम्॥
ये शत्रु मृत्यु, क्षुधा, दरिद्रता तथा डर को प्राप्त हों। हे इन्द्र तथा शर्व! आप दोनों शत्रुओं के सैन्य दल का विनाश करें।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.18)
Let this enemy attain, death, poverty and fear. Hey Indr & Sharv Dev! Both of you should destroy the battalions of enemies.
पराजिताः प्र त्रसतामित्रा नुत्ता धावत ब्रह्मणा। बृहस्पतिप्रणुत्तानां मामीषां मोचि कश्चन॥
हे दुर्जन शत्रुगण! तुम मंत्रात्मक शक्ति के द्वारा पराभूत होकर तथा भय से कम्पित होकर मंत्र प्रयोग के द्वारा खदेड़े जाने पर यहाँ से पलायन कर जाओ। मंत्रों के अधिपति बृहस्पति देव द्वारा भगाए गए शत्रुओं में से कोई भी शेष न बच सके।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.19)
Hey wicked-evil enemies! You should be defeated with Mantr Shakti, tremble with fear and run away on being chased. On being made to run, by the deity of Mantr Shakti Dev Guru Brahaspati, non of the enemies should survive.
अव पद्यन्तामेषामायुधानि मा शकन् प्रतिधामिषुम्।
अथैषां बहु बिभ्यतामिषवो घ्नन्तु मर्मणि॥
इन शत्रुओं के आयुध धरती पर गिर जाएँ, फिर से ये शत्रु इन शरों को कमान पर चढ़ाने में सफल न होने पाएँ। आतंकित स्थिति में इन शत्रुओं के हृदय शरों से छलनी हो जाएँ।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.20)
Weapons of these enemies should fall over the earth and the enemy should not be able to load their arrows over the bow. Hearts of the terrorised enemies, should be pierced with arrows.
सं क्रोशतामेनान् द्यावापृथिवी समन्तरक्षिं सह देवताभिः।
मा ज्ञातारं मा प्रतिष्ठां विदन्त मिथो विघ्नाना उप यन्तु मृत्युम्॥
स्वर्ग लोक, भूलोक, अन्तरिक्ष लोक तथा देवता गण इन शत्रुओं को शापित करें, इससे ये शत्रु प्रतिष्ठा रहित होकर अथर्ववेदीय ज्ञान-विज्ञान से विमुख रहें एवं परस्पर ही विद्वेष तथा विरोध करते हुए मृत्यु को प्राप्त हों।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.21)
Heavens, earth, sky and demigods should curse these enemies, so that the enemies loose their prestige, keep off the knowledge imparted in Athar Ved, continue to have mutual conflict-envy and die opposing each other.
दिशश्चतस्त्रोऽश्वतर्यो देवरथस्य पुरोडाशाः शफा अन्तरिक्षमुद्धिः।
द्यावापृथिवी पक्षसी ऋतवोऽ भीशवोऽन्तर्देशाः किंकरा वाक् परिरथ्यम्॥
चतुर्दिक् ही देवरथ की घोड़ियाँ, पुरोडाश ही खुर, आकाश ऊपर का भाग, स्वर्गलोक तथा धरती ये दोनों पक्ष हैं। ऋतुएँ ही लगामें हैं, उपदिशाएँ संरक्षक स्वरूप तथा वाणी रथ की परिधि है।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.22)
All over the mare of the divine charoite, cooked rice-paddy, upper segment of the sky, heavens and the earth constitute two segments. Seasons constitute the reins and speech constitute the circumference of the charoite.
संवत्सरो रथः परिवत्सरो रथोपस्थो विराडीषाग्नी रथमुखम्।
इन्द्रः सव्यष्ठाश्चन्द्रमाः सारथिः॥
'संवत्सर' ही रथ रूप है, 'परिवत्सर' रथ में आसीन होने की जगह, 'विराट्' रथ को जोतने का दण्ड 'अग्नि' इस रथ के प्रमुख रूप हैं, देवराज इन्द्र इस रथ में बाएँ तरफ बैठते हैं तथा चन्द्र देव इस रथ के सारथी स्वरूप हैं।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.23)
Sanvatsar constitute the charoite, Parivatsar is the place for sitting of the driver and the large-long rod Agni, are the main forms of the charoite. Devraj occupy the left segment while Chandr Dev become driver.
इतो जयेतो वि जय सं जय जय स्वाहा।
इमे जयन्तु परामी जयन्तां स्वाहैभ्यो दुराहामीभ्यः। नीललोहितेनामूनभ्यवतनोमि॥
इधर से 'जयकार' तथा उधर से 'विजय' मिले। हम अच्छी तरह से विजयी बनें। इस हेतु यह हवि हम अर्पित करते हैं। हमारे ये सखा वीर विजयी बनें, शत्रुओं के सैन्य दल परास्त हो जाएँ, इस हेतु यह हवि हम अर्पित करते हैं। नील तथा लोहित (ज्वालाओं) के द्वारा हम समस्त शत्रुओं का दमन करते हैं।(अथर्ववेद, शत्रुपराजय सूक्त 8.8.24)
जयकार :: cheer, applause, acclaim.
Here you get applause and on the other side you attain victory. We make offerings to attain thorough victory making offerings. Let our companions become victorious. Enemy battalions should be defeated by them. We destroy all enemies with blazing flames.(16.09.2026)
(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.1) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- कश्यप, समस्त आर्ष छन्द, समस्त ऋषिगण; छन्द :- त्रिष्टुप्, 2 पंक्ति, 3 आस्तार पंक्ति, 4-5, 23, 25, 26 अनुष्टुप्, 8, 11-12, 22 जगती, 9 भुरिक् त्रिष्टुप्, 14 चतुष्पदा अतिजगती।
कुतस्तौ जातौ कतमः सो अर्धः कस्माल्लोकात् कतमस्याः पृथिव्याः।
वत्सौ विराजः सलिलादुदैतां तौ त्वा पृच्छामि कतरेण दुग्धा॥
वे दोनों जड़ तथा चेतन तत्त्व कहाँ से उत्पन्न हुए हैं? वह कौन से अर्धभाग हैं, जिससे विश्व की उत्पत्ति हुई? किस लोक से एवं धरती के किस भाग के जल अथवा मूल द्रव्य से 'विराट्' के दोनों बालक पैदा हुए? मैं उन दोनों के विषय में आपसे पूछता हूँ कि उनमें से यह प्रकृति रूपी गौ किसके द्वारा दुही जाती है? (श्रेष्ठ अन्तरिक्ष में अभी भी अविभक्त विराट् है, उसके एक अंश के उद्वेलित होने से ही सृष्टि की उत्पत्ति हुई है। चेतन तत्त्व तथा जड़ पदार्थ 'विराट्' के इन दो पुत्रों में गौ अर्थात् प्रकृति किसके द्वारा दुही गई। स्पष्ट है कि चेतन तो स्वयं ही पूर्ण है, जड़ पदार्थ युक्त काया के पोषण के निमित्त ही प्रकृति अर्थात् गौ को दुहा जाता है।)(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.1)
Where from this rigid-inertial and conscious elements evolve from? In which half segment of the universe is HE present, from whom the evolution took place? From which abode and earth did the water-fluid and basically Virat (Purush), evolved as two children? Who milk the earth in the form of a cow?
यो अक्रन्दयत् सलिलं महित्वा योनिं कृत्वा त्रिभुजं शयानः।
वत्सः कामदुधो विराजः स गुहा चक्रे तन्वः पराचैः॥
जो त्रि-आयाम उत्पत्ति स्थल में शयन करने वाला है, जो अपने माहात्म्य से श्रेष्ठ सलिल (जल अथवा मूल द्रव्य) को उत्तेजित करता है, वह आत्म तत्त्व दूरस्थ गुहाओं में अपने निमित्त काया की रचना करता है।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.2)
HE who sleep in the tree dimensional place of evolution, HE who excite the best water, that basic Atm Tattv create HIS body forms in distant places.
यहाँ चेतन आत्मतत्त्व के विषय में बतलाते हुए कहा गया है कि जब चेतन आत्मतत्त्व सृष्टि का सृजन करने की कामना करता है, तो वह अपने से विशाल अप् अथवा सलिल (क्रियाशील कणों) में हलचल पैदा करता है, यह भाव वेद ने अनेक जगहों पर दर्शाया है। वह चेतन दूरस्थ गर्भों में अपने निमित्त काया की रचना करता है।
यानि त्रीणि बृहन्ति येषां चतुर्थं वियुनक्ति वाचम्।
ब्रह्मैनद् विद्यात् तपसा विपश्चिद् यस्मिन्नेकं युज्यते यस्मिन्नेकम्॥
जो तीन बृहत् महिमावान् (ब्रह्म, प्रकृति तथा जीव) हैं, इनके मिलने से जन्म लेने वाला चौथा (शरीर) ही वाणी को उत्पन्न करता है। विद्वानजन तपस्या के द्वारा इस 'ब्रह्म' को जानें। इनमें से एक जीव, एक पर ब्रह्म से संयुक्त होता है।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.3)
बृहत् महिमावान् :: vastly majestic, immensely glorious, of great and grand munificence.
The fourth one-body create voice through the combination of the immensely glorious (Brahm-Almighty, nature and living being). Enlightened should identify HIM through ascetics-Tapasya. The living being is associated with the Par Brahm.
बृहतः परि सामानि षष्ठात् पञ्चाधि निर्मिता।
बृहद् बृहत्या निर्मितं कुतोऽधि बृहती मिता॥
विशाल तत्त्व के द्वारा श्रेष्ठ पाँच सामों (पंच प्राणों) का निर्माण हुआ है, उनसे छठे (शरीर) की रचना हुई है। उस विशाल तत्त्व के द्वारा विशाल जगत् उत्पन्न हुआ है, (जानने वाली यही बात है कि) यह विशाल तत्त्व कहाँ से उत्पन्न हुआ है?(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.4)
Out of the vast element-God, the five Pran evolved leading to the evolution of sixh the body. Out of the huge element-God, the vast universe evolved. Where did the universe evolve?
बृहती परि मात्राया मातुर्मात्राधि निर्मिता। माया ह जज्ञे मायाया मायाया मातली परि॥
बृहती (प्रकृति) की मात्रा से, माता की मात्रा अर्थात् तन्मात्राओं की रचना हुई है। माया (माता) के निश्चित रूप से प्रकृति रूपी माया की उत्पत्ति हुई है तथा माया के ऊपर माया (प्रकृति) का मातली (निरीक्षक) नियुक्त है।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.5)
तन्मात्रा :: शब्द, स्पर्श, रूप, रस, और गन्धो को पंच तन्मात्राएँ कहते हैं; 5 basic ingredients from which the earth has evolved are smell, touch, figure, extract-fluid and sound. ये पांच सूक्ष्म तत्व हैं जो हमारी पांच ज्ञानेंद्रियों (Senses) के विषय और भौतिक तत्वों (Gross Elements) के आधार हैं; subtle element, subtle sense-object.
Out of the vast nature 5 basic ingredients (smell, touch, figure, extract-fluid and sound) evolved. Out of the God's cast Maya the nature evolved. Above it, the controller of nature-God is present.
वैश्वानरस्य प्रतिमोपरि द्यौर्यावद् रोदसी विबबाधे अग्निः।
ततः षष्ठादामुतो यन्ति स्तोमा उदितो यन्त्यभि षष्ठमह्नः॥
वैश्वानर अग्नि देव की प्रतिमा अर्थात् द्युति तथा शक्ति के ऊपर ही द्युलोक विद्यमान् है। जहाँ तक अग्नि देवता, स्वर्ग लोक तथा पृथ्वी लोक को बाध्य करते हैं अर्थात् प्रेरित करते हैं, तब वह छठे स्तोमों को प्रकट करता है। दिन के उदित होने पर वही छठे (पंचाग्नियों से अलग यज्ञाग्नि) की तरफ उन्मुख होता है।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.6)
स्तोम :: प्रशंसा, स्तुति गान, साम गान का एक रूप; praise, hymn, chant.
Heaven is present over the lustre & power of Vaeshwanar Agni Dev. There Agni Dev, Heaven and earth are directed to reveal the sixth dimension-Stom directed towards the Yagy fire.
षट् त्वा पृच्छाम ऋषयः कश्यपेमे त्वं हि युक्तं युयुक्षे योग्यं च।
विराजमाहुर्ब्रह्मणः पितरं तां नो वि धेहि यतिधा सखिभ्यः॥
हे कश्यप! आप युक्त तथा योग्य का उत्तम विधिनुसार योग करने में निपुण हैं, अतः हम छह तत्त्वज्ञ ऋषि आपसे प्रश्न पूछते हैं कि विराट् (पुरुष) को सृष्टि रचियता ब्रह्म का पिता कहते हैं, इस विषय में हम ऋषि बंधुओं को जितनी रीतियों से हो सके, उतने तरीकों से समझाएँ।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.7)
Hey Kashyap! You are an expert in perfectly combining appropriateness and capability. We six Rishi Gan ask you to explain with examples, that how & why "the creator is called the Brahm".
यां प्रच्युतामनु यज्ञाः प्रच्यवन्त उपतिष्ठन्त उपतिष्ठमानाम्।
यस्या व्रते प्रसवे यक्षमेजति सा विराड्षयः परमे व्योमन्॥
हे ऋषियों! जिस विराट् पुरुष के गतिशील होने पर यज्ञ-संबंधी क्रियाएँ गतिमान् होती हैं एवं विराट् के अविचल होने पर अर्थात् प्रलयकाल पर, सृष्टि की धुरी यज्ञीय प्रक्रियाएँ भी अविचल हो जाती हैं। जिसके व्यक्त होने पर उपासना करने योग्य दैवीय भावनाएँ हिलोरें लेने लगती हैं, इस प्रकार के विराट् पुरुष श्रेष्ठ अंतरिक्ष में स्थित हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.8)
Hey Rishi Gan! The Virat by virtue of whom, Yagy related functions begin, on being active-movable; on being static-inertial inhalation takes place, Yagy related activities become stand still, on being revealed divine feelings thoughts evolve, is present in the best space.
अप्राणैति प्राणेन प्राणतीनां विराट् स्वराजमभ्येति पश्चात्।
विश्वं मृशन्तीमभिरूपां विराजं पश्यन्ति त्वे न त्वे पश्यन्त्येनाम्॥
हे ऋषियों! प्राण विहीन विराट्, प्राणधारी प्रजाओं के प्राण के रूप में आते हैं, उसके बाद विराट् स्वयं ही द्युतिमान के निकट जाते हैं। सभी को स्पर्श करते हुए इस विराट् को कुछ सूक्ष्मदर्शी देख पाने में सक्षम हो पाते हैं, लेकिन मोह-माया जाल में फँसे हुए लोग इसे देखने में असमर्थ हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.9)
द्युतिमान् :: स्वायंभुव मनु के एक पुत्र का नाम, शाल्व देश के एक राजा का नाम (महाभारत), प्रियव्रत राजा के पुत्र जिन्हें क्रौंच द्वीप का राज्य मिला था (विष्णुपुराण), प्रकाशवाला, जिसमें चमक या आभा हो, जो तेज से भरा हुआ या मंडित हो, कांतिमान, चमकदार, आभामय, तेजवान; radiant, lustrous, brilliant, bright, one who is possessing aura, energy.
Hey Rishi Gan! Virat though himself without Air Vital-Pran, reveal in the populace as Pran and then HE HIMSELF become close to the lustrous. Only those who are blessed with micro vision-insight are able to see the Virat Purush. But those who are involved in worldly functions-illusion can never see HIM.
को विराजो मिथुनत्वं प्र वेद क ऋतून् क उ कल्पमस्याः।
क्रमान् को अस्याः कतिधा विदुग्धान् को अस्या धाम कतिधा व्युष्टीः॥
इस विराट् के प्रकृति तथा पुरुष के युग्म को कौन जानने वाले हैं? कौन ऋतुओं तथा कौन इसके विधि-विधानों को जानने वाले हैं? इसके क्रमों को कौन जानते हैं? कितनी बार इसका दोहन किया गया है, इस विषय में कौन जानते हैं? इसके धाम को कौन जानने वाले हैं तथा इसके प्रभातकाल कितने तरह के होते हैं, इन सभी को कौन जानता है?(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.10)
Who is capable of identifying-seeing the nature of Virat and the Virat Purush? Who is aware of the seasons and its rules & regulations? Who is aware of these sequences? How many times has it been subjected to use? Who knows-understand this subject? Who knows HIS abode & how types of his morning takes place, who knows all this?(17.09.2026)
इयमेव सा या प्रथमा व्यौच्छदास्वितरासु चरति प्रविष्टा।
महान्तो अस्यां महिमानो अन्तर्वधूर्जिगाय नवगज्जनित्री॥
यह उषा वही है, जो सृष्टि काल में पहली बार प्रदीप्त हुई। यही इस प्रकृति तथा दूसरे भूतों में संव्याप्त होकर चलती है। इस उषा में बहुत-बहुत शक्तियाँ विद्यमान् हैं। यह नवीन जन्मदात्री वधू के सदृश सबको जीत लेती है।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.11)
This is the same Usha-dawn, which lit up for the first time during the period of evolution. It pervade the nature and past. It possess various powers. It wins everyone just like the new bride.
छन्दः पक्षे उषसा पेपिशाने समानं योनिमनु सं चरेते।
सूर्यपत्नी सं चरतः प्रजानती केतुमती अजरे भूरिरेतसा॥
वेद मंत्रों के विविध पक्ष भी उषा से ही रमणीय बनते हैं (अलौकिक ज्ञान प्रकाश के उषाकाल-दिव्यबोध के समय ही वेद मन्त्र प्रकट होते हैं) तथा एक ही उद्देश्य की तरफ जाते हैं। सूर्य की पत्नी, प्रकाशित उषा अपनी ज्योति स्वरूप अति महान् रेतस् के द्वारा संचारित होते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.12)
Ved Mantrs (divine knowledge) become enchanting by the mention of Usha. There object is unidirectional. Wife of Sun, with her brilliant form possess great powers.
ऋतस्य पन्थामनु तिस्त्र आगुस्त्रयो घर्मा अनु रेत आगुः।
प्रजामेका जिन्वत्यूर्जमेका राष्ट्रमेका रक्षति देवयूनाम्॥
सत्य के पथ में अग्नि, सूर्य तथा चन्द्रमा ये तीनों अपने तेजयुक्त वीर्य के साथ जाते हैं। इनमें से प्रथम की शक्ति याजकों की तृप्ति, दूसरे की सामर्थ्य बल की पुष्टि तथा तीसरे की सामर्थ्य देवत्व की उपासना करने वाले याजकों के यज्ञ की रक्षा करती हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.13)
In the path of truth Agni Dev, Sury Dev and Chandr Dev come with their might. Power of Agni grant satisfaction, that of Sury Dev strengthening power-might and Chandr Dev's capability leads to worship of divinity and protect the Yagy of Yajak Gan.
अग्नीषोमावदधुर्या तुरीयासीद् यज्ञस्य पक्षावृषयः कल्पयन्तः।
गायत्री त्रिष्टुभं जगतीमनुष्टुभं बृहदर्कीं यजमानाय स्वराभरन्तीम्॥
ऋषियों का मानना है कि यज्ञ के दो पक्ष होते हैं, अग्नि तथा सोम। चौथा वाणी गायत्री, त्रिष्टुभ, जगती, अनुष्टुभ आदि वेद मंत्रों के द्वारा याजक में स्व को दीप्तिमान करने वाली विशाल याचना पद्धति को धारण कराता है।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.14)
The Rishi Gan believe that the Yagy has two segments viz Agni & Som. The other phase leads to holding of recitation (speech-voice), Gayatri, Trishtubh, Jagti, Anushtabh etc Ved Mantrs leading to self enlightenment (illumination-aura) and the procedures of worship.
पञ्च व्युष्टीरनु पञ्च दोहा गां पञ्चनाम्नीमृतवोऽनु पञ्च।
पञ्च दिशः पञ्चदशेन क्लृप्तास्ता एकमूर्धीरभि लोकमेकम्॥
पाँच उषा शक्तियों के अनुरूप पाँच दोहन काल हैं, पाँच नाम वाली गौ के अनुरूप पाँच ऋतुएँ है। पाँच दिशाएँ, पंद्रहवें (चौदह भुवनों से परे पंद्रहवें श्रेष्ठ तत्त्व) से सक्षम होकर किसी योगी के निमित्त एक लोक की भाँति हो जाती है। कहने का तात्पर्य यह है कि जहाँ तक विश्व है, वहाँ तक पदार्थ है। जहाँ तक पदार्थ है, वहीं तक दिशाएँ हैं। उसके परे दिशाएँ नहीं हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.15)
Five Usha form the extraction of powers in the morning, five seasons form the names like the names of five cows, five directions, leading to the fiftieth abode (other than the existing fourteen) which is the excellent element like the abode for a Yogi. Material exists till the universe, directions are present where material-matter is there. That is the limit, directions do not exist beyond that.
षड् जाता भूता प्रथमजर्तस्य षडु सामानि षडहं वहन्ति।
षड्योगं सीरमनु सामसाम षडाहुर्ध्यावापृथिवीः षडुर्वीः॥
सर्वप्रथम ऋतु से छः भूत (पाँच तत्त्व तथा छठवाँ चित्त), छः साम (उनकी तन्मात्राएँ) एवं उनके संघटन से छः तरह के 'अहं' की उत्पत्ति हुई यह छः युग्मों से जुड़े बन्धनों के साथ छः साम (प्रवृत्तियाँ) जुड़ी हैं। स्वर्गलोक से धरती तक छः लोक हैं। धरती भी छः पर्तों वाली है।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.16)
Initially seasons are connected with six past (five basic elements and the sixth psyche), six Sam and their Subtle material elements, by the combination of these Aham-ego is evolved. Six tendencies are connected with these six combinations. From heavens to earth, six abodes are there. The earth has six layers.
षडाहुः शीतान् षडु मास उष्णानृतुं नो ब्रूत यतमोऽतिरिक्तः।
सप्त सुपर्णाः कवयो नि षेदुः सप्त च्छन्दांस्यनु सप्त दीक्षाः॥
छः महीने शीत ऋतु के तथा छः महीने ग्रीष्म ऋतु के कहे जाते हैं, इनके अलावा जो भी बचे हैं, उनके विषय में हमें बतलाएँ। विद्वजन सप्त सुपर्ण, सप्त छंद तथा सप्त दीक्षाओं से सम्बन्धित ज्ञान रखते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.17)
Six months pertain to cold season and the other six months pertain to hot weather-season. Describe to us about the left over, other than these. Learned scholars are associated with seven Chhands and seven initiation-ordination.
Lunar year has thierteen months normally.
सप्त होमाः समिधो ह सप्त मधूनि सप्तर्तवो ह सप्त।
सप्ताज्यानि परि भूतमायन् ताः सप्तगृध्रा इति शुश्रुमा वयम्॥
सात यज्ञ, सात समिधाएँ, सात ऋतुएँ तथा सात तरह के मधु हैं। सात तरह के घृत (तेजस्) इस विश्व में मानव को प्राप्त होते हैं। इनके साथ सात गृध्र भी हैं, ऐसा हम सुनते हैं। (विद्वानों के अनुसार सात तरह के तेजस् जब उपयुक्त दिशा में प्रयोग किए जाते हैं, तो वह ऋषि कहे जाते हैं, इसके विपरीत जब वही तेजस् अनुपयुक्त विकृत प्रयोगों में लाए जाते हैं, तो वह 'गीर्ध' कहलाते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.18)
तेजस् :: भव्यता, चमक, दीप्ति, ऊर्जा, अग्नि, तेज; splendour, brilliance, radiance, energy, fire, glorious, radiant, power.
There are seven Yagy, seven Samidha-wood for the Yagy, seven seasons and seven types of honey. Seven types of Tejas-Ghrati are available to the humans in the world. According to the learned scholars, seven Tejas are used in suitable directions and termed Rishi Gan. As per contradiction if they are used in defective manner they are termed Geerdh.
सप्त च्छन्दांसि चतुरुत्तराण्यन्यो अन्यस्मिन्नध्यार्पितानि।
कथं स्तोमाः प्रति तिष्ठन्ति तेषु तानि स्तोमेषु कथमार्पितानि॥
सात छंद तथा चार उत्तम वेद विभाग हैं, ये सभी आपस में एक-दूसरे में मिले हुए हैं। उनमें स्तोम कैसे विद्यमान् हैं तथा वे स्तोमों में कैसे समर्पित हैं?(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.19)
स्तोम :: स्तुति, प्रशंसा, वैदिक सूक्त-गान, वेदों में साम गान का एक रूप; praise, hymn, a fundamental form of chant.
There are seven Chhand and four Veds which are associated mutually. Stom-hymns are present in them and they are embedded in the Stoms.
कथं गायत्री त्रिवृतं व्याप कथं त्रिष्टुप् पञ्चदशेन कल्पते।
त्रयस्त्रिंशेन जगती कथमनुष्टुप् कथमेकविंशः॥
गायत्री त्रिवृत् को किस प्रकार व्याप्त करती है, त्रिष्टुप् पन्द्रह से कैसे बना है, तैंतीस से जगती कैसे सम्बन्ध रखती हैं तथा इक्कीस से अनुष्टुप् कैसे सम्बन्ध रखते हैं?(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.20)
How is Gayatri pervaded with trio, Trishtup has fifteen, Jagti has thirty three and Anushtap has twenty one?
अष्ट जाता भूता प्रथमजर्तस्याष्टेन्द्रर्विजो दैव्या ये।
अष्टयोनिरदितिरष्टपुत्राष्टमीं रात्रिमभि हव्यमेति॥
प्रथमतः सत्य से आठ प्राणियों का जन्म हुआ। हे देवराज इन्द्र! जो अलौकिक ऋषि हैं, वे भी आठ हैं। आठ पुत्रों को पैदा करने वाली अदिति अष्टमी की रात्रि में हव्यादि को स्वीकार करती है।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.21)
Out of truth eight living beings evolved, initially. Hey Devraj Indr! The divine Rishis too are eight in numbers. Aditi who gave birth to eight sons and accept offerings in the night of Ashtmi.
इत्थं श्रेयो मन्यमानेदमागमं युष्माकं सख्ये अहमस्मि शेवा।
समानजन्मा क्रतुरस्ति वः शिवः स वः सर्वाः सं चरति प्रजानन्॥
इस तरह मंगलकारी भावना को स्वीकार करते हुए आपके सदृश उत्पन्न होने वाले, आपके संख्य भाव में हम सुखी हैं। यज्ञ आपके निमित्त कल्याणकारी सिद्ध हो। वह आप सबके विषय में जानते हुए आप में संचरित रहता है।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.22)
Accepting the auspiciousness, born like you, we are comfortable with the companionship-friendly attitude. Yagy should auspicious for you. It knows about you and conduct through you.
अष्टेन्द्रस्य षड् यमस्य ऋषीणां सप्त सप्तधा।
अपो मनुष्या 3 नोषधीस्ताँ उ पञ्चानु सेचिरे॥
देवराज इन्द्र की आठ, यमराज की छः तथा ऋत्विजों की सात तरह की, सात औषधियाँ हैं। उन औषधियों तथा मानवों को पाँच तरह के अप् सिक्त करते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.23)
Devraj Indr has eight medicines, Yam Raj has six and the Ritviz have seven medicines. They contaminate those medicines and humans with five types of waste.(18.09.2026)
केवलीन्द्राय दुदुहे हि गृष्टिर्वशं पीयूषं प्रथमं दुहाना।
अथातर्पयच्चतुरश्चतुर्धा देवान् मनुष्याँ 3 असुरानुत ऋषीन्॥
प्रथम दोहन कराती हुई, दिव्य, प्रथम प्रसूता गौ (प्रकृति) ने अमृत तुल्य दुग्ध को इन्द्र के निमित्त अनुकूल रीति द्वारा दिया। इसके बाद वह देवता, मानव, राक्षस तथा ऋत्विज इन चारों को चार तरह से तृप्त करती हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.24)
Milked for the first time, divine cow conceived for the first time cow (mother nature) yielded milk like the elixir for Devraj Indr procedurally. Thereafter, she satisfies the demigods, humans, demons and the Ritviz.
को नु गौः क एकऋषिः किमु धाम का आशिषः।
यक्षं पृथिव्यामेकवृदेकर्तुः कतमो नु सः॥
वह गाय कौन सी है? वह एक ऋत्विज कौन से हैं? धाम तथा आशीर्वाद कौन से हैं? धरती पर एक ही देवता उपासनीय हैं एवं एक ही ऋतु भी हैं, जिससे बढ़कर कोई दूसरा नहीं है।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.25)
Which cow is she? Which Ritviz, is he? Which are the abodes and the blessings? There is just one deity who is worshiped over the earth and there is just one season, beyond whom none is there.
एको गौरेक एकऋषिरेकं धामैकधाशिषः। यक्षं पृथिव्यामेकवृदेकर्तुर्नाति रिच्यते॥
वह गौ एक मात्र है, वह एक मुख्य ऋषि है, एक ही जगह तथा एक ही तरह का आशीर्वाद है। धरती में एक ही उपासनीय देवता हैं एवं एक ही ऋतु भी है, जिससे बढ़कर कोई दूसरा नहीं है।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.9.26)
She is the only cow, he is the chief Rishi-sage, one place and one type of blessing. There is just one worshipable deity and just one season, there is none greater-beyond him.
अथर्ववेद, विराट् सूक्त (8.10) :: ऋषि :- अथर्वाचार्य; देवता :- विराट्; छन्द :- 1 त्रिपदा आर्ची पंक्ति, 2, 4, 6, 8, 10, 12 याजुषी जगती, 3, 9 साम्नी अनुष्टुप्, 5 आर्ची अनुष्टुप्, 7, 13 विराट् गायत्री, 11 साम्नी बृहती।
विराड् वा इदमग्र आसीत् तस्या जातायाः सर्वमबिभेदियमेवेदं भविष्यतीति॥
वह शक्ति पहले से ही विराट् थी। इस शक्ति की उत्पत्ति से यह सोचकर सभी डर गए कि यही सृष्टिरूप हो जाएगी।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.10.1)
That Shakti-might was already huge. By the evolution of this Shakti, every one got afraid that it will take the form of evolution.
सोदक्रामत् सा गार्हपत्ये न्यक्रामत्॥
उस विराट् शक्ति ने ऊपर की तरफ गमन किया तथा वह गार्हपत्य के रूप में उत्पन्न हुई।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.10.2)
That huge Shakti-power moved up and then evolved as Garhpaty.
गृहमेधी गृहपतिर्भवति य एवं वेद॥
गृह यज्ञ करने वाले इस तथ्य को जानते हैं, वे गृह के पालनकर्त्ता होते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.10.3)
Those who perform Yagy-Hawan at home are aware of this fact; being the maintainer of home.
सोदक्रामत् साहवनीये न्यक्रामत्॥
फिर से वह विराट् शक्ति ऊपर की तरफ उठकर आहवनीय अग्नि संस्था में प्रवेश कर गई।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.10.4)
आहवनीय अग्नि :: consecrated fire, sacrificial fire.
That huge Shakti rose up and entered in the Consecrated Fire-Sacrificial Fire.
यन्त्यस्य देवा देवहूतिं प्रियो देवानां भवति य एवं वेद॥
देवगणों की अनुकम्पा को प्राप्त करने योग्य वो ही बनते हैं, जो यह सब जानते हैं। समस्त देवशक्तियाँ उनके आह्वाहित-स्थल पर जाती हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.10.5)
आह्वाहित-स्थल :: जहाँ किसी देवता, शक्ति या आत्मा का आह्वान (आवाहन, निमंत्रण या प्रतिष्ठा) की गई हो; invoked place, place of invocation, site of invocation.
Only those qualify for the blessing-mercy of demigods who know all this. All divine powers move to their place of invocation.
सोदक्रामत् सा दक्षिणाग्नौ न्यक्रामत्॥
पुनः वह विराट् शक्ति ऊपर की ओर उठकर दक्षिणाग्नि संस्था में प्रविष्ट हो गई।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.10.6)
Thereafter, that shakti rose up again and entered into the Dakshinagni.
यज्ञर्तो दक्षिणीयो वासतेयो भवति य एवं वेद॥
जो यह सब जानते हैं, वे ही यज्ञ करने में अत्यधिक ज्ञान प्राप्त करने वाले होते हैं तथा दूसरों को आश्रय-स्थल प्रदान करने वाले होते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.10.7)
Those who know all this, possess lot of knowledge pertaining to the Yagy and grant asylum to others.
सोदक्रामत् सा सभायां न्यक्रामत्॥
तत्पश्चात् उस विराट् शक्ति ने ऊपर की तरफ उत्थान किया और सभा में प्रवेश किया।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.10.8)
सभा :: समारोह, जनसमूह, सम्मेलन, जलसा, जमाव, बैठक, भेंट, मिलन, मुलाक़ात, सामना; gathering, meeting, assembly.
Thereafter, that huge Shakti-power rose up and entered the council.
यन्त्यस्य सभां सभ्यो भवति य एवं वेद॥
जो इस विषय में जानने वाले हैं, वे ही सभा के पात्र हैं तथा जन साधारण उन्हीं की सभा में जाते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.10.9)
Only those who are aware of this fact-subject, are the members of this gathering and the subjects-masses visit their council only.
सोदक्रामत् सा समितौ न्यक्रामत्॥
पुनः उस विराट् शक्ति ने ऊपर की ओर गमन किया तथा समिति में प्रविष्ट हो गई।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.10.10)
Then that Shakti rose up and entered the council.
यन्त्यस्य समितिं सामित्यो भवति य एवं वेद॥
जो इस विषय के ज्ञाता है, वे सम्मान पाने के पात्र होते हैं तथा उसकी समिति में सैनिक आते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.10.11)
Those who know this subject, attain honour and soldiers come to their council-meeting.
सोदक्रामत् सामन्त्रणे न्यक्रामत्॥
तत्पश्चात् वह विराट् शक्ति ऊपर की तरफ उठकर मन्त्रि मण्डल में प्रवेश कर गई।
Thereafter, that Shakti rose up and entered the council of minsters.
यन्त्यस्यामन्त्रणमामन्त्रणीयो भवति य एवं वेद॥
जो इस विषय को जानने वाले हैं, वे आमन्त्रणीय हो जाते हैं तथा जन साधारण उन्हीं के नियन्त्रण पर आगमन करते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.10.13)
Those who know this subject are entitled for invitation and the masses come only due to their invitation.
अथर्ववेद, विराट् सूक्त (8.11) :: ऋषि :- अथर्वाचार्य; देवता :- विराट्; छन्द :- 1 त्रिपदा साम्नी अनुष्टुप्, 2 उष्णिक् गर्भा चतुष्पदा उपरिष्टात् विराट् बृहती, 3 एकपदा याजुषी गायत्री, 4 एकपदा साम्नी पंक्ति, 5 विराट् गायत्री, 6 आर्ची अनुष्टुप्, 7 साम्नी पंक्ति, 8 आसुरी गायत्री, 9 साम्नी अनुष्टुप्, 10 साम्नी बृहती।
सोदक्रामत् सान्तरिक्षे चतुर्धा विक्रान्तातिष्ठत्॥
पुनः वह विराट् शक्ति ऊपर की ओर उठकर अंतरिक्ष में चार प्रकार से विभक्त होकर विराजमान हुई।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.11.1)
Thereafter, that Shakti rose up and settled in the space after division in four manners.
तां देवमनुष्या अब्रुवन्नियमेव तद् वेद यदुभय उपजीवेमेमामुप ह्वयामहा इति॥
देवताओं तथा मानवों ने उसके विषय में कहा है कि वे इसे जानने वाले हैं, जिससे हम दोनों जीवन-निर्वाह को प्राप्त करते हैं, अतः हम उसे आमंत्रित करते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.11.2)
Its said that the demigods & humans know this, due to which we both survive and hence we invite it.
तामुपाह्वयन्त॥
तब उन्होंने उसे बुलाया है।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.11.3)
Then they invited it.
ऊर्ज एहि स्वध एहि सूनृत एहीरावत्येहीति॥
हे ऊर्जा देवि! हे पितर जनों की तृप्ति प्रदा स्वधे! हे प्रिय वाणी रूप! हे अन्न वाली! आप यहाँ पधारें।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.11.4)
Hey deity of energy! O Swadha, the giver of satisfaction to the ancestors! O embodiment of sweet speech! O provider of food! Please arrive here.
तस्या इन्द्रो वत्स आसीद् गायत्र्यभिधान्यभ्रमूधः॥
देवराज इन्द्र उसके वत्स बनें, गायत्री रज्जु थी तथा बादल दुग्ध स्थल रूप हुए।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.11.5)
King of Demigods, Devraj Indr, became her calf, Gayatri was the rope and the clouds became the udder.
बृहच्च रथन्तरं च द्वौ स्तनावास्तां यज्ञायज्ञियं च वामदेव्यं च द्वौ॥
बृहत्साम तथा रथन्तर साम दोनों स्तनरूप बनें एवं यज्ञायज्ञिय तथा वामदेव्यसाम भी दोनों स्तनरूप ही बनें।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.11.6)
May both Brahat Sam and Rathantar Sam become the two breasts (udders) and may both Yagy Yagiy Sama and Vam Dev Sam also become the two breasts (udders).(19.09.2026)
ओषधीरेव रथन्तरेण देवा अदुह्रन् व्यचो बृहता॥
देवताओं की शक्तियों ने रथन्तर साम से औषधियों का तथा बृहत्साम से परम व्योम के रस का दोहन किया।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.11.7)
परम व्योम :: सर्वोच्च आकाश, परम अंतरिक्ष, अनंत दिव्य आकाश; the spiritual sky, the highest heaven, supreme ether, ultimate space.
Powers of demigods-deities extracted medicines from Rathantar Sam and extract, gist, juice of the Ultimate space, through Brahat Sam.
अपो वामदेव्येन यज्ञं यज्ञायज्ञियेन॥
वामदेव्य साम से जल तथा यज्ञायज्ञिय साम से यज्ञ विज्ञान को निकाला।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.11.8)
Out of Vam Devy Sam water was drawn and from Yagya Yagiy Sam science of Yagy was drawn.
ओषधीरेवास्मै रथंतरं दुहे व्यचो बृहत्॥
जो इस विषय के ज्ञाता हैं, रथन्तरसाम उनके निमित्त औषधियाँ प्रदान करते हैं तथा बृहत्साम अंतरिक्ष का दोहन करते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.11.9)
Rathantar Sam extract medicines and Brahat Sam extract the sky, for those who are aware of this subject.
अपो वामदेव्यं यज्ञं यज्ञायज्ञियं य एवं वेद॥
जो इस विषय को जानने वाले हैं, उनके निमित्त वामदेव्य साम जल तथा यज्ञायज्ञियसाम यज्ञ-विज्ञान का दोहन करते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.11.10)
Vam Devy Sam draw Sam water and Yagya Yagiy Sam extract the science of Yagy, for those who are well versed with this subject.
अथर्ववेद, विराट् सूक्त (8.12) :: ऋषि :- अथर्वाचार्य; देवता :- विराट्; छन्द :- 1 चतुष्पदा विराट् अनुष्टुप्, 2 आर्ची त्रिष्टुप्, 3, 5, 7 चतुष्पदा प्राजापत्या पंक्ति 4, 6, 8 आर्ची बृहती।)
सोदक्रामत् सा वनस्पतीनागच्छत् तां वनस्पतयोऽघ्नत सा संवत्सरे समभवत्॥
वह विराट् शक्ति फिर से उठकर वनस्पतियों के निकट पहुँची। वनस्पतियों ने उनका उपभोग किया। वह संवत्सर में उनके संग एक रूप हुई।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.12.1)
This Virat Shakti-power reached the vegetation again. Vegetation utilised it. It became one during the Sanvatsar.
तस्माद् वनस्पतीनां संवत्सरे वृक्णमपि रोहति।
वृश्चतेऽ स्याप्रियो भ्रातृव्यो य एवं वेद॥
अतः वनस्पतियों के कटे हुए भाग भी संवत्सर में फिर से उग आते हैं। जो इसको जानने वाले हैं, उनके पापी शत्रुओं का विनाश हो जाता है।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.12.2)
The segments of the vegetation which have been cut regrow in the Sanvatsar. Sinner enemies of it are destroyed, who know this.
सोदक्रमात् सा पितॄनागच्छत् तां पितरोऽघ्नत सा मासि समभवत्॥
विराट् शक्ति फिर से उठकर के पितर जनों के निकट पहुँची। उसका उपभोग पितरों ने किया। वह मास में उनके साथ एक रूप हुई।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.12.3)
Virat Shakti rose again and reached the Manes-Pitr Gan. Manes used it. It united with them in the month.
तस्मात् पितृभ्यो मास्युपमास्यं ददति प्र पितृयाणं पन्थां जानाति य एवं वेद॥
अतः मानव पितरों के लिए हरेक माह मुँह की निकटवर्ती वस्तु अर्थात् भोजन दान के रूप में देते हैं। जो इस रहस्य को जानने वाले हैं, वे पितृयान पथ के ज्ञान को पाते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.12.4)
The humans make donations for the Pitr Gan. Those who are aware of this secret, attain Pitr Yan Path.
सोदक्रामत् सा देवानागच्छत् तां देवा अघ्नत सार्धमासे समभवत्॥
पुनः विराट् शक्ति उत्थान करके देवताओं के निकट पहुँची। देवताओं ने उसका उपभोग किया। वह आधे मास में उनके साथ आत्मसात् हो गई।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.12.5)
Virat Shakti rose again and reached the demigods-deities. Demigods-deities utilised it. It united with them, in half month.
तस्माद् देवेभ्योऽर्धमासे वषट् कुर्वन्ति प्र देवयानं पन्थां जानाति य एवं वेद॥
अतएव देवताओं के बल के लिए अर्धमास में वषट् कर्म करने का नियम है। जो इस रहस्य को जानने वाले हैं, वे देवयान पथ को जानने में समर्थ होते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.12.6)
Hence, after the expiry of half month, there is the rule for performing Vashat Karm for the demigods-deities. Those who know this secret are capable of understanding the Dev Yan Path.
सोदक्रामत् सा मनुष्या 3 नागच्छत् तां मनुष्या अघ्नत सा सद्यः समभवत्॥
पुनः विराट् शक्ति ने उठ करके मानवों के निकट गमन किया। मानवों ने उसका उपभोग किया वह उसी समय उनके साथ आत्मसात् हो गई।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.12.7)
Virat Shakti rose up again and reached the humans. Humans utilised it and Virat Shakti became powerful with them instantaneously.
तस्मान्मनुष्येभ्य उभयद्युरुप हरन्त्युपास्य गृहे हरन्ति य एवं वेद॥
इसलिए मानवों के लिए प्रत्येक दिन अन्नादि देते हैं, जो इस रहस्य को जानने वाले हैं, देवतागण उनके गृह में हरेक दिन अन्न लेकर आगमन करते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.12.8)
Hence, humans are granted food grains etc, every day. Those who know this secret, are visited by demigods-deities everyday, in their homes with food grains.
अथर्ववेद, विराट् सूक्त (8.13) :: ऋषि :- अथर्वाचार्य; देवता :- विराट्; छन्द :- 1, 5 चतुष्पदा साम्नी जगती, 2, 6, 10 साम्नी बृहती, 3, 14 साम्नी उष्णिक् 4, 8 आर्ची अनुष्टुप्, 7 आसुरी गायत्री, 9, 13 चतुष्पदा उष्णिक्, 11 प्राजापत्या अनुष्टुप्, 12, 16 आर्ची त्रिष्टुप्, 15 विराट् गायत्री।
सोदक्रामत् सासुरानागच्छत् तामसुरा उपाह्वयन्त माय एहीति॥
विराट् शक्ति पुनः उठकर असुरों के निकट पहुँची। असुर शक्तियों ने उसे बुलाया और कहा कि माया स्वरूपे! आप यहाँ पधारें।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.13.1)
Virat Shakti got up again and reached the demons. Demonic powers invited it and said, hey illusionary power! Come here.
तस्या विरोचनः प्राह्वादिर्वत्स आसीदयस्पात्रं पात्रम्॥
प्रह्लाद के पुत्र विरोचन उसके वत्स थे तथा उनका पात्र लोहे से बना हुआ था।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.13.2)
Prahlad Ji's son Virochan Ji was his child and his pot was made up of iron.
तां द्विमूर्धात्यों ऽधोक् तां मायामेवाधोक्॥
उसका ऋतु पुत्र द्विमूर्धा ने दोहन किया तथा उसके द्वारा माया का भी दोहन किया गया।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.13.3)
It was extracted by Ritu Putr Dwimurdha and through it, extracted the illusionary powers as well.
तां मायामसुरा उप जीवन्त्युपजीवनीयो भवति य एवं वेद॥
उस माया शक्ति के द्वारा असुर शक्तियाँ जीवन-निर्वाह करती हैं, जो इसको जानने वाले हैं, वे जीवन यापन करने वाले होते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.13.4)
Demonic powers survive due to that illusionary power and those know it; lead their lives through it.
सोदक्रामत् सा पितॄनागच्छत् तां पितर उपाह्वयन्त स्वध एहीति॥
तत्पश्चात् विराट् शक्ति फिर से उत्थान करने पितरजनों के निकट पहुँची। पितरों ने कहा हे स्वधे! आप यहाँ आएँ, ऐसा कहते हुए उन विराट् शक्तियों को अपने समीप बुलाया।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.13.5)
Thereafter, Virat Shakti rose-got up again and reached the Pitr Gan. Pitr Gan said, hey Swadha! Come here and by saying this, invited the Virat Shakti, close to them.
तस्या यमो राजा वत्स आसीद् रजतपात्रम् पात्रम्॥
उसके वत्स राजा यम हुए तथा उसका पात्र चाँदी से निर्मित था।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.13.6)
Yam became its calf and his pot was made up of silver.
तामन्तको मार्त्यवोऽधोक् तां स्वधामेवाधोक्॥
उसका दोहन मृत्यु के अधिपति देवता अन्तक ने किया तथा उसके द्वारा स्वधा का भी दोहन किया गया।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.13.7)
It was extracted-milked by the lord Anatak, deity of death and milked Swadha through it.
तां स्वधां पितर उप जीवन्त्युपजीवनीयो भवति य एवं वेद॥
स्वधा के द्वारा पितरजन जीवनयापन करते हैं, जो इस गोपनीय विषय को जानने वाले हैं, वे जीवन-निर्वाह करने वाले होते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.13.8)
Pitr Gan survive by virtue of Swadha. Those who know this secret subject, survive through it.(20.09.2026)
सोदक्रामत् सा मनुष्या 3 नागच्छत् तां मनुष्या 3 उपाह्वयन्तेरावत्येहीति॥
तत्पश्चात् विराट् शक्ति ने पुनः उत्क्रमण किया और मानवों के निकट पहुँची। उसे मानवों ने समीप बुलाया और कहा कि "हे इरावती" (हे अन्न वाली)! आप यहाँ पदार्पण करें।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.13.9)
उत्क्रमण :: किसी प्रक्रिया, नीति, दिशा या निर्णय को पूरी तरह से उलट देना; reversal.
Thereafter, the Virat Shakti reserved again and reached the humans. Humans called her near them and said, Hey Irawati (deity of food grains and agriculture)! Come here.
तस्या मनुर्वैवस्वतो वत्स आसीत् पृथिवी पात्रम्॥
विवस्वान् के पुत्र मनु उसके वत्स रूप हुए तथा धरती पात्र रूप हुई।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.13.10)
Manu Ji son of Vivasvan, became the calf and the earth became pot.
तां पृथी वैन्यो ऽधोक् तां कृषिं च सस्यं चाधोक्॥
राजा वेन के पुत्र पृथु ने उसका दोहन किया, उससे कृषि तथा अन्न दोहन में प्राप्त हुए।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.13.11)
Prathu, son of king Ven milked it and got agriculture and food grains.
ते कृषिं च सस्यं च मनुष्या 3 उप जीवन्ति कृष्टराधिरुपजीवनीयो भवति य एवं वेद॥
उस कृषि तथा अन्न के द्वारा ही मानव जीविका निर्वाह करते हैं। जो इस गोपनीय विषय के ज्ञाता है, वे कृषि कार्यों में सिद्धहस्त होकर अन्य प्राणियों के आजीविका के निर्वाहक होते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.13.12)
By virtue of agriculture and food grains humans earn their livelihood. One who is aware of this secret subject become expert in agriculture and become supporter of the livelihood of other living beings.
सोदक्रामत् सा सप्तऋषीनागच्छत् तां सप्तऋषय उपाह्वयन्त ब्रह्मण्वत्येहीति॥
विराट् शक्ति ने फिर से उठकर सप्तर्षियों के निकट गमन किया। उस सप्तर्षियों ने निकट बुलाया और कहा कि हे ब्रह्मज्ञान वाली! आप यहाँ पधारें।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.13.13)
Virat Shakti got up again and reached the Sapt Rishi Gan. Sapt Rishi Gan called her near and said hey possessor of Brahm Gyan (Ultimate enlightenment)! Come here.
तस्याः सोमो राजा वत्स आसीच्छन्दः पात्रम्॥
राजा सोम उस समय उसके वत्स हुए तथा छंद उसका पात्र बना।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.13.14)
King Som became her calf and the Chhand became pot.
तां बृहस्पतिराङ्गिरसो ऽधोक् तां ब्रह्म च तपश्चाधोक्॥
अंगिरस् कुल में पैदा हुए बृहस्पति देव ने उसको दुहा, उससे ब्रह्म तथा तपः दोहन में प्राप्त हुए।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.13.15)
Brahaspati born in Angira clan, milked her and attained Brahm and ascetics-Tap through milking.
तद् ब्रह्म च तपश्च सप्तऋषय उप जीवन्ति ब्रह्मवर्चस्युपजीवनीयो भवति य एवं वेद॥
उस तपः तथा ज्ञान (वेद) से सप्तर्षि जीवन-निर्वाह करते हैं, जो इस गोपनीय विषय को जानने वाले हैं, वे ब्रह्मज्ञान से समृद्ध होकर अन्य प्राणियों की आजीविका के निर्वाहक होते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.13.16)
By virtue of that Tap and Ved Gyan, Sapt Rishi Gan support their lives. Those who know this secret subject become Brahm Gyani and help other living beings in earning their livelihood.
अथर्ववेद, विराट् सूक्त (8.14) :: ऋषि :- अथर्वाचार्य; देवता :- विराट्; छन्द :- 1, 13 चतुष्पदा साम्नी जगती, 2, 3 साम्नी उष्णिक्, 4, 16 आचीं अनुष्टुप्, 5 चतुष्पदा प्राजापत्या जगती, 6 साम्नी त्रिष्टुप्, 7, 11 विराट् गायत्री, 8 आर्ची त्रिष्टुप्, 9 चतुष्पदा उष्णिक्, 10, 14 साम्नी बृहती, 12 त्रिपदा ब्राह्मी भुरिक् गायत्री, 15 साम्नी अनुष्टुप्।
सोदक्रामत् सा देवानागच्छत् तां देवा उपाह्वयन्तोर्ज एहीति॥
पुनः विराट् शक्ति के उत्क्रमण करने पर उसका देवताओं के निकट पहुँचना हुआ, उसे देवताओं ने निकट बुलाया और कहा कि हे ऊर्जे! आप यहाँ पदार्पण करें।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.14.1)
Virat Shakti reversed yet again and reached the demigods-deities. They called her near and said hey Oorje-energy! Come here.
तस्या इन्द्रो वत्स आसीच्चमसः पात्रम्॥
तब इन्द्र देवता उसके वत्स हुए तथा उनका पात्र चमस बना।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.14.2)
The Devraj Indr became the calf and his pot became Chams-spoon.
तां देवः सविताधोक् तामूर्जामेवाधोक्॥
सर्व प्रेरक सविता देव ने उसको दुहा, उसके दोहन से बल प्राप्त हुआ।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.14.3)
Inspirer of all Savita Dev became calf and milked her and attained strength- (might-power).
तामूर्जां देवा उप जीवन्त्युपजीवनीयो भवति य एवं वेद॥
उसी बल के द्वारा देवता गण अपना जीवन-निर्वाह करते हैं, जो इस रहस्य को जानने वाले हैं, वे आजीविका निर्वाहक बनते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.14.4)
By virtue of that might-power, the demigods-deities sustain their lives. Those who know this secret become helpful in earning livelihood.
सोदक्रामत् सा गन्धर्वाप्सरस आगच्छत् तां गन्धर्वाप्सरस उपाह्वयन्त पुण्यगन्ध एहीति॥
वह विराट् शक्ति फिर से उत्क्रमण करके गन्धर्व एवं अप्सराओं के निकट पहुँची। हे उत्कृष्ट सुगन्ध वाली! आप यहाँ आगमन करें, उसे गन्धर्व तथा अप्सराओं ने इस प्रकार कहते हुए निकट बुलाया।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.14.5)
Thereafter the Virat Shakti reversed again and reached the Gandarbhs and nymphs. The Gandarbhs & nymphs addressed her as the possessor of excellent fragrance and called her near them.
तस्याश्चित्ररथः सौर्यवर्चसो वत्स आसीत् पुष्करपर्णं पात्रम्॥
सूर्य वर्चस के पुत्र चित्ररथ उसके वत्स रूप हुए तथा पुष्कर वर्ण उसके पात्र रूप हुए।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.14.6)
Chitr Rath, son of Sury Varchas, became calf and Pushkar Varn became pot.
तां वसुरुचिः सौर्यवर्चसो ऽधोक् तां पुण्यमेव गन्धमधोक्॥
सूर्यवर्चस के पुत्र वसुरुचि ने उसको दुहा तथा उसे दोहन से पावन सुगन्ध प्राप्त हुई।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.14.7)
Vasu Ruchi, son of Sury Varchas milked her and attained pious frangrance.
तं पुण्यं गन्धं गन्धर्वाप्सरस उप जीवन्ति पुण्यगन्धिरुपजीवनीयो भवति य एवं वेद॥
उस पावन सुगन्ध के द्वारा अप्सरा तथा गन्धर्व जीवनयापन करते हैं। जो इसका ज्ञान रखने वाले हैं, वे ही पावन सुगंधिमय होकर अन्य प्राणियों की आजीविका का भी निर्वाह करते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.14.8)
By virtue of that pious fragrance nymphs and Gandarbh Gan sustain their lives. One who possess this knowledge become scented and support the other living being in their livelihood.
सोदक्रामत् सेतरजनानागच्छत् तामितरजना उपाह्वयन्त तिरोध एहीति॥
तत्पश्चात् विराट् शक्ति फिर से उठ करके इतरजनों के पास पहुँची। इतरजनों ने उनका आवाहन करते हुए कहा कि "हे विरोधे! आप यहाँ पधारें"।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.14.9)
इतरजन :: साधारण व्यक्ति, अन्य-दूसरे लोग; ordinary-other men.
Thereafter, Virat Shakti got up again and reached the ordinary people. Other men invoked her and said Hey Virodhe! Please come here.
तस्याः कुबेरो वैश्रवणो वत्स आसीदामपात्रं पात्रम्॥
विश्रवा के पुत्र कुबेर उसके वत्स रूप हुए तथा पात्र के रूप में आम पात्र प्रयुक्त हुआ।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.14.10)
Kuber son of Vishrawa became the calf and used ordinary vessel as the pot.
तां रजतनाभिः काबेरकोऽधोक् तां तिरोधामेवाधोक्॥
उसका दोहन काबेरक के पुत्र रजत नाभि ने किया तथा उससे तिरोधा शक्ति को प्राप्त किया।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.14.11)
तिरोधा-तिरोधान शक्ति :: छिपाने या अंतर्धान करने की शक्ति; power of concealment.
It was milked by Kaberak the son of Rajat Nabhi and attained Tirodha Shakti-power of concealment.
तां तिरोधामितरजना उप जीवन्ति तिरो धत्ते सर्वं पाप्मानमुपजीवनीयो भवति य एवं वेद॥
उस तिरोधा शक्ति के द्वारा दूसरे मानव जीवन यापन करते हैं। जो इसका ज्ञान रखने वाले हैं, वे अपने समस्त कुकर्मों को दूर करते हैं तथा मानव उससे जीवन-निर्वाह करते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.14.12)
By virtue of Tirodha Shakti the humans spend their lives. Those humans who are aware of this, remove all their misdeed-sins and spend their lives.
सोदक्रामत् सा सर्पानागच्छत् तां सर्पा उपाह्वयन्त विषवत्येहीति॥
वह विराट् शक्ति पुनः उत्क्रमण करके सर्पों के पास पहुँची। सर्पों ने उनको अपने पास बुलाया और कहा कि 'हे विषवती! आप यहाँ पदार्पण करें।'(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.14.13)
Thereafter, the Virat Shakti rose up yet again and reached the snakes. Snakes called her near them and said hey Vish Vati (possessor of poison)! Come here.
तस्यास्तक्षको वैशालेयो वत्स आसीदलाबुपात्रं पात्रम्॥
विशाला के पुत्र तक्षक उसके वत्सरूप हुए तथा अलाबु उसके पात्ररूप हुए।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.14.14)
अलाबू :: लौकी, कद्दू, तूँबा; bottle gourd.
Takshak, son of Vishala became her calf and Alabhu became the pot.(21.09.2026)
तां धृतराष्ट्र ऐरावतो ऽधोक् तां विषमेवाधोक्॥
उसको ऐलावत वंशी धृतराष्ट्र ने दुहा तथा उससे विष की प्राप्ति की।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.14.15)
That was milked by Dhratrashtr (Nag-serpent, snake) of Elavat clan and obtained poison.
तद् विषं सर्पा उप जीवन्त्युपजीवनीयो भवति य एवं वेद॥
उस विष के द्वारा ही सर्प अपना जीवन-निर्वाह करते हैं। जो इस रहस्य के वास्तविक विशेषज्ञ हैं, उनसे समस्त प्राणी आजीविका का निर्वाह करते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.14.16)
By virtue of that poison the serpents survive-spend their life. Those who are the real experts of this secret, make all the living beings derive their livelihood from them.
अथर्ववेद, विराट् सूक्त (8.15) :: ऋषि :- अथर्वाचार्य; देवता :- विराट्; छन्द :- 1 द्विपदा विराट् गायत्री, 2 द्विपदा साम्नी त्रिष्टुप्, 3 द्विपदा प्राजापत्या अनुष्टुप्, 4 द्विपदा आर्ची उष्णिक्।
तद् यस्मा एवं विदुषेऽ लाबुनाभिषिञ्चेत् प्रत्याहन्यात्॥
इसलिए ऐसे विष विद्या के ज्ञाता को यदि अलाबु अर्थात् राम तोरई से अभिषिंचित किया जाए, तो वह उस विष के दुष्प्रभाव को नष्ट करता है।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.15.1)
Therefore, an expert of the knowledge of poison is treated with bottle gourd, the bad impact of the poison is removed.
न च प्रत्याहन्यान्मनसा त्वा प्रत्याहन्मीति प्रत्याहन्यात्॥
यदि वह औषधि नष्ट न करे तो "तेरा हनन करता हूँ", ऐसी मनः संकल्प शक्ति से उसका प्रतिकार करें।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.15.2)
If that medicine does not destroy poison, one should determine to discard and destroy it.
यत् प्रत्याहन्ति विषमेव तत् प्रत्याहन्ति॥
ऐसे प्रतिकार परक प्रयोग किये जाने पर विष का प्रभाव समाप्त हो जाता है।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.15.3)
By the reversal of such experiments, the impact of poison is lost.
विषमेवास्याप्रियं भ्रातृव्यमनुविषिच्यते य एवं वेद॥
जो इस विद्या को जानते हैं, विष उनके शत्रुओं के ऊपर जाकर गिरता है अर्थात् उस विष के प्रभाव से शत्रु ही प्रभावित होते हैं।(अथर्ववेद, विराट् सूक्त 8.15.4)
Those who know this science, they divert the impact of the poison over their enemies.
अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त (9.1) :: ऋषि :- अधर्वा; देवता :- मधु, अश्विनी कुमार; छन्द :- 1, 4-5 त्रिष्टुप्, 2 त्रिष्टुब्गर्भा पंक्ति 3 परानुष्टप् त्रिष्टुप्, 6 अतिशाक्वरगर्भा यवमध्या महाबृहती, 7 अतिजागतगर्भा यवमध्या महाबृहती, 8 बृहती-गर्भा संस्तार पंक्ति, 9 पराबृहती प्रस्तार पंक्ति, 10 परोष्णिक् पंक्ति, 11-13, 15-16, 18-19 अनुष्टुप्, 14 पुर उष्णिक्, 17 उपरिष्टात् विराट् बृहती, 20 भुरिक् विष्टार पंक्ति, 21 एकावसाना द्विपदाचीं अनुष्टुप्, 22 त्रिपदा ब्राह्मी पुर उष्णिम्, 23 द्विपदार्ची पंक्ति, 24 त्र्यवसाना षट्पदाष्टि।
दिवस्पृथिव्या अन्तरिक्षात् समुद्रादग्नेर्वातान्मधुकशा हि जज्ञे।
तां चायित्वामृतं वसानां हृद्धिः प्रजाः प्रति नन्दन्ति सर्वाः॥
मधुकशा (मधुर प्रवाह उत्पन्न करने वाली मधुविद्या अथवा गौ), द्यौ, धरती, सागर तथा अग्नि से पैदा हुई है। उस अमृत तुल्य रस प्रदान करने वाली मधुकशा की आराधना करने से सम्पूर्ण प्रजाएँ हृदय में हर्षित होती हैं।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.1)
Madhukasha (maker of sweet flowing Madhu Vidya/cow) evolved from the heavens, earth, ocean and Agni. By the worship of Madhukasha granting sap like elixir; all subjects-populace experience happiness in their hearts-innerself.
महत् पयो विश्वरूपमस्याः समुद्रस्य त्वोत रेत आहुः।
यत ऐति मधुकशा रराणा तत् प्राणस्तदमृतं निविष्टम्॥
मधुकशा (गौ) का दुग्ध अथवा रस विश्वरूप है अर्थात् अनेक स्वरूपों वाला है। वही सागर का बल भी है। यह मधुविद्या ध्वनि करती हुई जिस जगह जाती है, वहीं प्राण है अर्थात् वहाँ प्राणों की उत्पत्ति होती है। उसकी ध्वनि सभी जगह अमृत-प्रवाह के सदृश संव्याप्त हो जाती है।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.2)
The sap of Madhukasha has many-universal forms. Its the strength of ocean. Where ever this Madhu Vidhya reach making sound, Air Vital evolve there. Its sound pervade like the nectar-elixir at all places.
पश्यन्त्यस्याश्चरितं पृथिव्यां पृथङ्नरो बहुधा मीमांसमानाः।
अग्नेर्वातान्मधुकशा हि जज्ञे मरुतामुग्रा नप्तिः॥
विविध प्रकार से पृथक् पृथक् विचार धारा वाले मीमांसक, इस मधुकशा के चरित्र को धरती पर कई प्रकार से देखते हैं। मरुद्गणों की प्रखर तेज से युक्त पुत्री, इस मधुकशा को अग्नि तथा वायुदेव के संयोग से उत्पन्न हुई बतलाया गया है।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.3)
मीमांसक :: वह व्यक्ति जो किसी विषय, ग्रंथ या बात की मीमांसा (गंभीर चिंतन, समीक्षा, व्याख्या या आलोचनात्मक जाँच) करता हो; an investigator, one who gives profound thought or reflection to a subject. philosophical follower, analyst or critic.
People who follow different philosophies, view the traits of Madhukasha in various ways. Madhukasha having bright Tej-aura of Marud Gan, describe it as if evolved from the combination of Agni & Vayu Dev.
मातादित्यानां दुहिता वसूनां प्राणः प्रजानाममृतस्य नाभिः।
हिरण्यवर्णा मधुकशा घृताची महान् भर्गश्चरति मत्र्येषु॥
यह मधुकशा आदित्यों की माता, वसुगणों की कन्या, प्रजाजनों की प्राण तथा अमृत की नाभिक कही गयी है। हिरण्य (जगत् उत्पादक मूल तत्त्व) के वर्ण (व्यवहार अथवा प्रकृति) वाली घृत (सार तत्त्व) का सिंचन करने वाली, यह मधुकशा समस्त मानवों में महान् तेजस्विता सहित विचरती है।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.4)
Madhukasha is considered to be the mother of Adity Gan, daughter of Vasu Gan, Air Vital of the populace-subjects and nucleus of elixir-nectar. Having the basic colour of the universe-Hirany-golden, with the behaviour and nature of Ghee-extract, roams in the humans as great Tejasvita.
मधोः कशामजनयन्त देवास्तस्या गर्भो अभवद् विश्वरूपः।
तं जातं तरुणं पिपर्ति माता स जातो विश्वा भुवना वि चष्टे॥
इस मधुकशा को देवशक्तियों ने बनाया है, उसका गर्भ जगत् रूप होता है अर्थात् यह जगत् में कोई भी रूप धारण कर सकती है। उत्पन्न हुए तरुण का वही माता पालन करती है। उस (मधुर-प्रवाह) ने उत्पन्न हुए लोकों को प्रभावित किया है।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.5)
Madhukasha has been evolved by the demigods-deities with the ovary in the form of universe. It nourish the infant. Its flow impact the newly born abodes.(22.09.2026)
कस्तं प्र वेद क उ तं चिकेत ये अस्या हृदः कलशः सोमधानो अक्षितः।
ब्रह्मा सुमेधाः सो अस्मिन् मदेत॥
इस मधुकशा के हृदय के निकट सोमरस से भरा हुआ कलश अविनाशी रूप से स्थित है। इस कलश के कौन ज्ञाता हैं तथा कौन वास्तविक रूप में इसका विचार करते हैं? उसी मधुर रस से ब्रह्मा अर्थात् सृजनकर्त्ता देव अपना कार्य पूर्ण करते हुए प्रसन्न हों।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.6)
A Kalash full of Somras is present near by Madhu Kasha for ever. Who is aware of this Kalash? Who think of its reality. Through this sweet sap, Brahma Ji feel happy, having accomplished his job of creation-evolution.
स तौ प्र वेद स उ तौ चिकेत यावस्याः स्तनौ सहस्रधारावक्षितौ।
ऊर्ज दुहाते अनपस्फुरन्तौ॥
जो इस मधुकशा के सहस्रों धाराओं से भरे हुए अविनाशी स्तन हैं, वे अनवरत शक्ति प्रदायक रस को (दुग्ध) देते रहते हैं। ब्रह्म उसको जानने वाले तथा चिन्तनकर्ता हैं।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.7)
This Madhukasha has thousands of currents with immortal nipples, which continuously release juice granting strength-energy. Brahma Ji is aware of it and meditate of it.
हिङ्करिक्रती बृहती वयोधा उच्चैर्घोषाभ्येति या व्रतम्।
त्रीन् घर्मानभि वावशाना मिमाति मायुं पयते पयोभिः॥
हिंकार करती हुई, हवि को धारण करने वाली, ऊँचे स्वर में उद्घोष करने वाली, जो शक्ति यज्ञस्थल में विचरण करती है, वह इन तीनों तेजों को नियंत्रण में रखती हुई काल को मापती है तथा उनके हेतु दुग्ध प्रवाहों को स्स्रवित करती है।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.8)
उद्घोषणा :: सार्वजनिक जानकारी के लिए दी जाने वाली सूचना या सरकारी तौर पर की जाने वाली घोषणा; proclamation, announcement.
The Shakti producing Hinkar, roam holding offerings, making proclamation in loud sounds, controlling three Tej, measuring time and releasing milk for them.
यामापीनामुपसीदन्त्यापः शाक्वरा वृषभा ये स्वराजः।
ते वर्षन्ति ते वर्षयन्ति तद्विदे काममूर्जमापः॥
जो वर्षणशील, स्वप्रकाशित अप् (उत्पादक-प्रवाह), उस पान करने योग्य शक्तिमती (मधुकशा) के निकट जाते हैं, वे इस विद्या को जानने के लिए मनोवांछित शक्तिदायी अन्न की वर्षा करते हैं, वे ही बरसते हैं।
यहाँ पर यह बतलाया गया है कि उत्पादक सूक्ष्म प्रवाह हो अथवा वर्षकमेघ। वे जब मधुरता उत्पन्न करने वाले, सूक्ष्म पर्जन्य प्रवाहों से संयुक्त होते हैं, तभी सार्थक वर्षा होती है। इस विद्या को जानने वाले इस प्रक्रिया का लाभ यज्ञादि द्वारा उठाते हैं।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.9)
Those which are showering, self illuminated, move near drinkable Madhukasha, shower desired strength giving food grains and shower.
स्तनयित्नुस्ते वाक् प्रजापते वृषा शुष्मं क्षिपसि भूम्यामधि।
अग्नेर्वातान्मधुकशा हि जज्ञे मरुतामुग्रा नप्तिः॥
हे प्रजापते! बादलों की गर्जना आपकी वाणी है। हे जल की वर्षा करने वाले! आप ही धरती पर अपनी शक्ति को फेंकते हैं। अग्नि तथा वायु से मरुद्गणों की प्रखर पुत्री मधुकशा उत्पन्न हुई।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.10)
प्रखर :: भयंकर, उग्र, क्रूर, क्रुद्ध, चंड, तीव्र, तेज़, स्पष्ट, तीखा, नुकीला, गहन, सघन, प्रचंड, घन, तेज़, तीव्र, तेजस्वी, पैना; intense, fierce, sharp.
Hey Prajapati! Cloud thunder is your voice. Hey showerer of rain! You throw your power over the earth. Through Agni & Vayu, intense daughter of Marud Gan Madhukasha evolved.
यथा सोमः प्रातः सवने अश्विनोर्भवति प्रियः। एवा मे अश्विना वर्च आत्मनि ध्रियताम्॥
जिस प्रकार प्रभातकाल यज्ञ में सोमरस अग्नि देवों को प्रिय होता है, वैसे ही हे देवों! आप हमारे भीतर तेज को प्रतिष्ठित करें।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.11)
The manner in which Somras is liked by Agni Dev in the morning, similarly, hey demigods-deities! Establish Tej in us.
यथा सोमो द्वितीये सवन इन्द्राग्न्योर्भवति प्रियः। एवा म इन्द्राग्निी वर्च आत्मनि ध्रियताम्॥
जिस प्रकार द्वितीय सवन (यज्ञ) में सोमरस इन्द्र तथा अग्नि देवों को प्रिय होता है, वैसे ही हे देवताओं! आप हमारे भीतर तेज को प्रतिष्ठित करें।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.12)
The way Somras is liked by Devraj Indr & Agni Dev during noon, simillary hey demigods-deities! Establish Tej in us.
यथा सोमस्तृतीये सवन ऋभूणां भवति प्रियः। एवा म ऋभवो वर्च आत्मनि ध्रियताम्॥
जिस प्रकार तृतीय सवन (यज्ञ) में सोमरस, ऋभु देवों को प्रिय होता है, वैसे ही हे देवों! आप हमारे भीतर तेजस्विता को स्थापित करें।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.13)
The way Somras is dear to Ribhu Gan in the evening, similarly hey demigods-deities! Establish Tej in us.
मधु जनिषीय मधु वंशिषीय। पयस्वानग्न आगमं तं मा सं सृज वर्चसा॥
हम मधुरता की उत्पत्ति करें तथा मधुरता का सम्पादन करें। हे अग्ने! हम पयोरसों को अर्पित करने के लिए आएँ हैं। इसलिए आप हमें बनाएँ।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.14)
We should generate sweetness and and cultivate sweetness. Hey Agne! We have come here to offer saps-juices. Hence, make us supreme-predominant.
सं माग्ने वर्चसा सृज सं प्रजया समायुषा।
विद्युर्मे अस्य देवा इन्द्रो विद्यात् सह ऋषिभिः॥
हे अग्नि देवता! आप हमें वर्चस्, प्रजा तथा आयुष्य से समृद्ध करें। देवतागण तथा ऋत्विज् ये सभी हमें इस रूप में जानें कि हम अग्नि के सेवक हैं।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.15)
Hey Agni Dev! Increase our supremacy, subjects-populace and longevity. Demigods & Ritviz should recognise us as the servants of Agni Dev.
यथा मधु मधुकृतः संभरन्ति मधावधि। एवा मे अश्विना वर्च आत्मनि ध्रियताम्॥
जैसे मधुमक्खियाँ मधुकणों का अधिग्रहण करके शहद को संगृहीत करती हैं, वैसे ही अश्विनी कुमार मुझमें वर्चस् की स्थापना करें।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.16)
Ashwani Kumars should establish supremacy in me, just as the honey bees, gather honey.
यथा मक्षा इदं मधु न्यञ्जन्ति मधावधि। एवा मे अश्विना वर्चस्तेजो बलमोजश्च ध्रियताम्॥
जैसे मधु संचयनकर्त्ता स्वच्छ तथा नवीन मधु को पहले एकत्र किए हुए शहद में एकत्रित करती हैं, वैसे ही वे दोनों अश्विनी कुमार हमारे भीतर वर्चस्, तेजस्, बल तथा ओजस् की स्थापना करें।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.17)
The way the honey bees add new, clean honey to the existing one, simialry both Ashwani Kumars should establish supremacy, might-power, aura-radiance in us.
यद् गिरिषु पर्वतेषु गोष्वश्वेषु यन्मधु। सुरायां सिच्यमानायां यत् तत्र मधु तन्मयि॥
गिरी (पर्वतों) तथा गौ, घोड़े आदि जानवरों में जो मधुरता विद्यमान् है एवं जो मधुरता सिंचित होने वाले तीक्ष्ण औषधि रस में विद्यमान् है, वही मधुरता हमारे भीतर भी विद्यमान् हो।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.18)
The sweetness in the mountains, cows, horse etc animals and the sweetness in the medicines, should be present-established in us.
अश्विना सारघेण मा मधुनाङ्क्तं शुभस्पती। यथा वर्चस्वतीं वाचमावदानि जनाँ अनु॥
हम जनसाधारण के मध्य अपनी मधुर तथा तेजस्विनी वाणी को प्रयुक्त करें, इसके लिए हे अश्विनी देवों! आप हमें सार-संग्रह करने वालों के संगृहीत मधु से समृद्ध बनाएँ।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.19)
तेजस्विनी वाणी :: glorious, radiant, brilliant voice-speech.
We should use sweet glorious voice-speech amid the ordinary people-masses. For this purpose, hey Ashwani Devs! Enrich us with honey of those who possess-collect extract.
स्तनयित्नुस्ते वाक् प्रजापते वृषा शुष्मं क्षिपसि भूम्यां दिवि।
तां पशव उप जीवन्ति सर्वे तेनो सेषमूर्जं पिपर्ति॥
हे प्रजा का पालन करने वाले देव! आप मनोवांछित फलों की वर्षा करने वाले हैं तथा मेघ गर्जना के सदृश आपकी वाणी है। आप ही स्वर्गलोक से भूलोक तक शक्ति की वर्षा करने वाले हैं। समस्त जीव-जन्तु उसी पर जीविकोपार्जन करते हैं, उसी वर्षा के द्वारा वे पृथ्वी अथवा मधुकशा धान्य तथा शक्तिवर्द्धक रस का पोषण करते हैं।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.20)
Hey Dev nurturing the subjects-populace! You shower desired accomplishments and have the loud thunderous sound. You are the one who shower rains from the heavens to earth. All living beings earn their lively hood through it. By virtue of the rains either the earth or Madhukasha nurture the paddy-food grains and strength giving saps-juices.(23.09.2026)
पृथिवी दण्डो 3 न्तरिक्षं गर्भो द्यौः कशा विद्युत् प्रकशो हिरण्ययो बिन्दुः॥
उन प्रजा पालक के लिए धरती दण्ड के सदृश, अन्तरिक्ष मध्यभाग, स्वर्गलोक कशारूप, विद्युत् प्रकाश स्वरूप तथा हिरण्य (तेज) बिन्दु (लक्ष्य) रूप है।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.21)
कशारूप :: दिव्य चाबुक Sacred Whip) या वेदवाणी Divine Speech.
For the nurturer the earth is like a rod-handle, space the middle segment and heaven is like the divine whip, lightening-electricity constitute his shine and Sun is target point.
यो वै कशायाः सप्त मधूनि वेद मधुमान् भवति।
ब्राह्मणश्च राजा च धेनुश्चानड्वांश्च व्रीहिश्च यवश्च मधु सप्तमम्॥
विप्र, शासक, गाय, बैल, चावल, जौ तथा शहद, ये सात मधुरता से परिपूर्ण हैं। जो मधुकशा गौ के इन सात तरह के मधुर रसों को जानते हैं, वे ही माधुर्ययुक्त होते हैं। यहाँ पर इन सातों को मधुरता से युक्त कहने का तात्पर्य यह है कि मधुविद्या विविध स्वरूपों में अपना प्रभाव दिखाती है। उसकी प्रतीकात्मक सात धाराएँ हैं, जो सामाजिक व्यवस्था को सन्तुलित रखती है। ब्राह्मण-यह सद्भाव-सद्विवेक, सत्प्रवृत्तियों की मधुर धारा हैं। राजा-सुरक्षा-सुव्यवस्था की धारा के प्रतीक हैं। धेनु-धारण करके प्रेमपूर्वक पोषण प्रदान करने की प्रवृत्ति, वृषभ-अपने श्रम से लोगों के कार्यों को सिद्ध करने वाले, चावल तथा जौ खाद्यान्नों की पोषक सामर्थ्य एवं मधु स्वाद की मधुरता की परिचायक है।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.22)
Brahman, ruler-emperor, cow, bull, rice, barley and honey are full of sweetness. The Madhukasha who know these seven types of saps possess sweetness. Madhu Vidya shows its significance in different forms. It has seven currents, which make the social balance. Brahman represent sweet stream of mutual good will and truthfulness. Cow represent the stream of support and nourishment. Bull show the stream of labour and accomplishment of work. Rice and barley represent the stream of nourishment and capability.
मधुमान् भवति मधुमदस्याहार्यं भवति। मधुमतो लोकाञ्जयति य एवं वेद॥
जो इस रहस्य को जानने वाले हैं, वे मधुरता से युक्त हो जाते हैं। वे मधुमय भोजन करते हुए, माधुर्ययुक्त लोकों पर विजय प्राप्त करते हैं।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.23)
Those who know this secret, possess sweetness. They attain the abodes possessing sweetness, while eating sweet food.
यद् वीघ्रे स्तनयति प्रजापतिरेव तत् प्रजाभ्यः प्रादुर्भवति। तस्मात् प्राचीनोपवीतस्तिष्ठे प्रजापतेऽनु मा बुध्यस्वेति। अन्वेनं प्रजा अनु प्रजापतिर्बुध्यते य एवं वेद॥
आकाश में जो गर्जना होती है, ऐसा लगता है कि मानो प्रजापति ही प्रजाओं के लिए प्रकट होते हैं, अतः पहले ही यज्ञोपवीत या यज्ञीय श्रेष्ठ सूत्रों से युक्त होकर तत्पर रहें। जो ऐसा करते हैं, उन्हें प्रजापालक देव प्रेमपूर्वक स्मरण रखते हैं एवं प्रजाएँ उनके अनुरूप रहती हैं।(अथर्ववेद, मधुविद्या सूक्त 9.1.24)
The thunder in the sky appears like the closeness of Prajapati with the subjects-populace. Hence, be ready with the sacred loin thread or best Strotrs-hymns of Yagy procedure. Those who does this, Prajapati remember him and the subjects remain obedient to him.
अथर्ववेद, काम सूक्त (9.2) :: ऋषि :- अथर्वा; देवता :- काम; छन्द :- त्रिष्टुप्, 5 अतिजगती, 7, 14-15, 17-18, 21-22 जगती, 8 त्रिपदार्ची पंक्ति 11, 20, 23 भुरिक् त्रिष्टुप्, 12 अनुष्टुप्, 13 द्विपदार्ची अनुष्टुप्, 16 चतुष्पदा शक्वरीगर्भा परा जगती।
सपत्नहनमृषभं घृतेन कामं शिक्षामि हविषाज्येन।
नीचैः सपत्नान् मम पादय त्वमभिष्टुतो महता वीर्येण॥
शत्रुओं को नष्ट करने वाली शक्तिशाली अभिलाषाओं को हम घृतादि की आहुतियों से संस्कारित करते हैं। हे ऋषभ! आप हमारी याचनाओं से आनंदित होकर अपने महान् बल द्वारा हमारा बुरा चाहने वाले शत्रुओं को विनष्ट करें।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.1)
We sanctify the wishes, which destroy the enemies, with the offerings of Ghee. Hey Rishabh-bull! You should be happy with our prayers-requests and destroy our enemies who want o harm us, with your great power.
यन्मे मनसो न प्रियं न चक्षुषो यन्मे बभस्ति नाभिनन्दति।
तद् दुष्वप्न्यं प्रति मुञ्चामि सपत्ने कामं स्तुत्वोदहं भिदेयम्॥
जो बुरे सपने हमारे मनः स्थिति तथा दर्शनेन्द्रिय के हेतु कल्याणकारी नहीं हैं तथा जो न ही हमें प्रमुदित करने वाले हैं, बल्कि ऐसे सपने हमें अपमानित करने वाले होते हैं। अतः हम ऐसे सपनों को हमारे अमंगलकारी शत्रुओं के निकट भेजते हैं। इच्छा शक्ति द्वारा हम उनको बींधते हैं।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.2)
The dreams which are neither good for our innerself-psyche & eyes nor make us happy; instead they invite insult to us. Hence, we divert such dreams to the harmful-inauspicious enemies. We pierce them with our determination power.
दुष्वप्यं काम दुरितं च कामाप्रजस्तामस्वगतामवर्तिम्।
उग्र ईशानः प्रति मुञ्च तस्मिन् यो अस्मभ्यमंहूरणा चिकित्सात्॥
हे सबके अधिपति, बलशाली कामदेव! आप दुःस्वप्न, दुष्कर्म, निःसन्तान रूप दुर्भाग्य, निर्धनता, विपत्ति आदि सभी प्रकार के अनिष्टों को उसकी तरफ भेजें, जो शत्रु अपने छल-कपट द्वारा हमें दुष्कर्म के कारण उत्पन्न होने वाली आपदाओं में धकेलने की कामना रखते हैं।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.3)
Hey lord of all, mighty Kam Dev! Divert the bad dreams, misdeeds, lack of progeny in the form of bad luck, trouble etc., all sorts of bad luck towards the enemy, who through his deception wish to push us into troubles.
नुदस्व काम प्र णुदस्व कामावर्ति यन्तु मम ये सपत्नाः।
तेषां नुत्तानामधमा तमांस्यग्ने वास्तूनि निर्दह त्वम्॥
हे काम! आप हमारी अभाव के कारण जन्म लेने वाली निर्धनता को दूर करें तथा उस अभावजन्य निर्धनता को हमारे शत्रुओं के पास भेज दें। आप इस अभाव ग्रस्तता को हमारे शत्रुओं के निकट अच्छी तरह से प्रेषित करें। हे अग्नि देवता! आप इन शत्रुओं को अँधेरे में भेज दें तथा इनके गृह की वस्तुओं को भस्माभूत कर दें।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.4)
Hey Kam Dev (deity of sex-lust)! Remove our poverty caused by scarcity and send it towards the enemies. Transfer our scarcity to our enemies. Hey Agni Dev! Send the enemies into darkness and burn their house hold goods.
सा ते काम दुहिता धेनुरुच्यते यामाहुर्वाचं कवयो विराजम्।
तया सपत्नान् परि वृङ्ग्धि ये मम पर्येनान् प्राणः पशवो जीवनं वृणक्तु॥
हे काम देव! जिस वाणी को कविजन विशेष तेजस्वी कहते हैं, वह धेनुस्वरूपा वाणी आपकी पुत्री कही जाती है। इस वाणी के माध्यम से आप हमारे शत्रुओं का संहार करें। प्राण, जानवर तथा आयुष्य ये सभी उन शत्रुओं को त्याग दें।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.5)
Hey Kam Dev! The voice which is specifically called Tejaswi by the poets, in the form of cow, is known as your daughter. Destroy our enemies with this voice-speech. Air Vital, animals and the longevity should reject-discard our enemies.
कामस्येन्द्रस्य वरुणस्य राज्ञो विष्णोर्बलेन सवितुः सवेन।
अग्नेर्होत्रेण प्र णुदे सपत्नाञ्छम्बीव नावमुदकेषु धीरः॥
जैसे धैर्यशाली धीवर जल में नाव को चलाते हैं, वैसे ही हम काम देव, इन्द्रदेव, राजा वरुण देव सहित भगवान् विष्णु की शक्ति, सविता देव की प्रेरणा एवं अग्निहोत्र से शत्रुओं को दूरस्थ भगाते हैं।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.6)
The way a patient boatsman row the boat, similarly by virtue of inspiration from Kam Dev, Devraj Indr, king Varun Dev, the power of Bhagwan Shri Hari Vishnu, Savita Dev and Agni Hotr; keep we off the enemies.
अध्यक्षो वाजी मम काम उग्रः कृणोतु मह्यमसपत्नमेव।
विश्वे देवा मम नाथं भवन्तु सर्वे देवा हवमा यन्तु म इमम्॥
महा बलशाली 'काम' (संकल्प) हमारे अधिपति देव हैं। सत्कर्म प्रधान याज्ञिक कर्म हमें शत्रुओं से मुक्त करें। सम्पूर्ण देवतागण हमारे अधिपति के रूप यज्ञमण्डप में पदार्पण करें।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.7)
Ultimately powerful determination-Kam (power to act, function, work) is our lord. Virtuous deeds should relieve us from enemies. All demigods-deities should arrive in the Yagy Mandal as our lord.
इदमाज्यं घृतवज्जुषाणाः कामज्येष्ठा इह मादयध्वम्। कृण्वन्तो मह्यमसपत्नमेव॥
हे काम को ही उत्तम मानने वाले देवगणों! आप घृत सम्पन्न हविष्यान्न का सेवन करते हुए प्रसन्न हों तथा हमें शत्रुओं से विहीन करें।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.8)
Hey demigods-deities, considering work as the best! You should be happy by eating food as offerings, laced with Ghee and make us enemy free.
इन्द्राग्नी काम सरथं हि भूत्वा नीचैः सपत्नान् मम पादयाथः।
तेषां पन्नानामधमा तमांस्यग्ने वास्तून्यनुनिर्दह त्वम्॥
हे इन्द्राग्नि तथा कामदेव! आप सभी एक साथ रथ पर आरूढ़ होकर हमारे शत्रुओं को धरती पर हमारे शत्रुओं को घनघोर अन्धकार से आच्छादित कर दें और इनके घर की समस्त धनराशि तथा वस्तुओं को जलाकर रख कर दें।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.9)
Hey Indragni and Kam Dev! You should ride the same charoite and fill our enemies over the earth, with acute darkness and burn their wealth including assets.(24.09.2026)
जहि त्वं काम मम ये सपत्ना अन्धा तमांस्यव पादयैनान्।
निरिन्द्रिया अरसाः सन्तु सर्वे मा ते जीविषुः कतमच्चनाहः॥
हे कामदेव! आप हमारे शत्रुओं को विनष्ट करके घनघोर अन्धकारमय मृत्यु के निकट भेज दें। वे सभी इन्द्रिय सामर्थ्य से विहीन होकर तथा वीर्य रहित होकर एक दिन भी, जीवित रहने की दशा में न रह सकें।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.10)
घनघोर :: प्रचंड, उद्धत, क्रोधपूर्ण, मूसलधार; dense, pouring, pelting, torrential.
Hey Kam Dev! Destroy our enemies and send them to extremely dark death-hells. They should loose their all organs and fail to survive, even for a single day, without potential-sperms.
अवधीत् कामो मम ये सपत्ना उरुं लोकमकरन्मह्यमेधतुम्।
महां नमन्तां प्रदिशश्चतस्रो मह्यं षडुर्वीर्घतमा वहन्तु॥
हमारे अनिष्ट कारक शत्रुओं को काम शक्ति ने विनष्ट किया है और हमारी वृद्धि के लिए हमें विशाल लोक प्रदान किये हैं। चहुँ दिशाएँ हमारे निमित्त नम्र (अनुरूप) हों एवं छः भूभाग हमारे निमित्त घृत (सार वस्तुएँ) प्रदान करें।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.11)
Our harmful enemies have been destroyed by our potential-sexual power and have granted us vast abodes for our growth. All directions should become favourable to us and the six plates of the earth should grant us Ghee-desired commodities.
तेऽधराञ्चः प्र प्लवन्तां छिन्ना नौरिव बन्धनात्। न सायकप्रणुत्तानां पुनरस्ति निवर्तनम्॥
बन्धन से रहित नाव जैसे प्रवाह में नीचे की तरफ अपने आप ही बहती है, वैसे ही हमारे अनिष्ट कारक शत्रु अधोगति में गिरें। शरों से भगाये जाने वाले शत्रुओं का फिर से वापस आना सम्भव न हो।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.12)
अधोगति :: ढाल, झुकाव, अवनति, उतराई, पतन, झुकना, नीचे को झुकाव; downward trend, downgrade, dry rot, declination.
Our harmful-dangerous enemies should fall in the extreme depth like the boat, free to float, without ties. Turned-chased away by the arrows, the enemies should not be able to turn back.
अग्निर्यव इन्द्रो यवः सोमो यवः। यवयावानो देवा यावयन्त्वेनम्॥
अग्नि देव, इन्द्र देव तथा सोम देव, ये समस्त देवतागण, शत्रुओं को भगाते हुए हमारी रक्षा करें। ये सभी देव, शत्रुओं को हमसे दूर भगाएँ।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.13)
Agni Dev, Indr Dev and Som Dev should protect us while we chase our enemies. They should make the enemies run, away from us.
असर्ववीरश्चरतु प्रणुत्तो द्वेष्यो मित्राणां परिवर्ग्य: 1 स्वानाम्।
उत पृथिव्यामव स्यन्ति विद्युत उग्रो वो देवः प्र मृणत् सपत्नान्॥
हमारे द्वारा भगाए गए शत्रु समस्त शूरवीर सैनिकों से रहित होकर तथा अपने शुभचिंतक सखाओं से पूर्ण तरीके से त्यागा हुआ होकर विचरण करें। विद्युत् तरंगे धरती पर इनके टुकड़े कर दें तथा हे काम देव! आपके बलशाली देव शत्रुओं का दमन करें।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.14)
Enemies chased by us should wander without their brave soldiers and the well wisher companions. Electric waves should rear them off into parts and hey Kam Dev! Your mighty deities should oppress the enemiess.
च्युता चेयं बृहत्यच्युता च विद्युद् बिभर्ति स्तनयित्नूंश्च सर्वान्।
उद्यनादित्यो द्रविणेन तेजसा नीचैः सपत्नान् नुदतां मे सहस्वान्॥
अपनी गर्जना से सभी मेघों को तृप्त करने वाली बिजली गिरकर अथवा न गिरते हुए, स्थिर रूप से एवं उदित होने वाले बलशाली सूर्य अपनी तेजस्विता युक्त वैभव से उन शत्रुओं का पतन करें जो हमारा अहित करने की कामना रखते हैं।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.15)
Lightening satisfying the thunderous clouds whether falling or not, mighty stable Sun while rising should ensure the down fall of our enemies who wish to harm us.
यत् ते काम शर्म त्रिवरूथमुद्भु ब्रह्म वर्म विततमनतिव्याध्यं कृतम्।
तेन सपत्नान् परि वृङ्ग्धि ये मम पर्येनान् प्राणः पशवो जीवनं वृणक्तु॥
हे काम शक्ति! आपके जो सुख प्रदान करने वाले तीनों तरफ से रक्षा करने वाले, उत्तम सामर्थ्य सम्पन्न तथा जो आयुधों द्वारा नहीं छेदे जा सकते; ऐसे जो विस्तृत ज्ञानमय कवच बने हुए हैं, उनसे आप हमारे अकल्याणकारी शत्रुओं को दूर हटाएँ। यहाँ तक कि इन शत्रुओं का प्राण, पशु तथा आयु ये तीनों भी त्याग कर दें।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.16)
Hey sexual power! Alienate our harmful enemies through the knowledge shield-armours which grant comforts and protect us from three sides, having best capability, which can not be pierced by the weapons. Even their Air Vital, animals and the longevity should desert them.
येन देवा असुरान् प्राणुदन्त येनेन्द्रो दस्यूनधमं तमो निनाय।
तेन त्वं काम मम ये सपत्नास्तानस्माल्लोकात् प्र णुदस्व दूरम्॥
जिस पराक्रम के द्वारा देवराज इन्द्र ने दस्युओं को घनघोर अँधेरे में फेंक दिया था अर्थात् मृत्युरूप अधम अन्धकार में धकेल दिया था एवं जिस शक्ति के द्वारा देवतागण राक्षसी शक्तियों को खदेड़ते रहें, हे सत्संकल्प रूप काम! उसी शक्ति के द्वारा आप हमारे अवरोधक तत्त्वों को इस लोक से दूर हटाएँ।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.17)
Hey Kam Dev in the form of virtuous determination! By virtue of which valour Devraj Indr threw the dacoits in the dense-deep darkness (hell, death) and the demigods-deities chase the demonic powers; by using the same power remove our obstecles from this abode.
यथा देवा असुरान् प्राणुदन्त यथेन्द्रो दस्यूनधमं तमो बबाधे।
तथा त्वं काम मम ये सपत्नास्तानस्माल्लोकात् प्र णुदस्व दूरम्॥
जैसे इन्द्र देवता ने अवरोधक तत्त्वों को गहन अंधकार में फेंक दिया था तथा जिस युक्ति द्वारा देवशक्तियों ने राक्षसों को पराजित किया था, वैसे ही हे काम! आप हमारी उन्नति में बाधा उत्पन्न करने वाले अवरोधक, अवांछनीय तत्त्वों को हमसे दूर हटा दें।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.18)
The way Devraj Indr threw the obstructing elements into deep-dense darkness and the trick with which the divine powers defeated the demons, similarly hey Kam Dev! Keep off the undesirable elements which obstruct our progress.
कामो जज्ञे प्रथमो नैनं देवा आपुः पितरो न मर्त्याः।
ततस्त्वमसि ज्यायान् विश्वहा महांस्तस्मै ते काम नम इत् कृणोमि॥
जगत् के उत्पन्न होने के समय में सर्वप्रथम काम (संकल्प) की उत्पत्ति हुई। देवतागण, मानव तथा पितरगण इसे नहीं प्राप्त कर सके अर्थात् वे इससे पीछे ही रह गए, इसलिए हे काम! आप श्रेष्ठ तथा महान् हैं, ऐसे आपके प्रति हम नमस्कार करते हैं।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.19)
At the time of evolution of the universe the resolution evolved first. Demigods, humans and Pitr Gan could not attain it. Hey Kam Dev! You are great and hence we salute you.
यावती द्यावापृथिवी वरिम्णा यावदापः सिष्यदुर्यावदग्निः।
ततस्त्वमसि ज्यायान् विश्वहा महांस्तस्मै ते काम नम इत् कृणोमि॥
जितने फैले हुए स्वर्गलोक तथा धरती हैं, जहाँ तक जल का विस्तार है तथा जहाँ तक अग्नि का विस्तार है, हे सत्संकल्प के प्रेरक काम! आप समस्त मानवों में व्याप्त होने वाले विस्तार में उनसे भी अधिक उत्तम तथा महान् हैं, अतः हम आपको नमस्कार करते हैं।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.20)
Hey Kam Dev inspirer of virtuous resolve! You are great amongest the extension in the humans and excellent through the spread-extension of heavens, earth and Agni-fire, hence we salute you.
यावतीर्दिशः प्रदिशो विषूचीर्यावतीराशा अभिचक्षणा दिवः।
ततस्त्वमसि ज्यायान् विश्वहा महांस्तस्मै ते काम नम इत् कृणोमि॥
जहाँ तक दिशाएँ तथा उपदिशाएँ व्याप्त हैं एवं जहाँ तक द्युलोकादि के प्रकाश को फैलाने वाली दिशाएँ हैं। हे काम! आप उनसे भी उत्तम तथा महान् हैं, ऐसे आपके निमित्त हम नमस्कार करते हैं।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.21)
Hey Kam Dev! You are mightier than the extension of directions and sub directions, the directions extending light through the heavens, thus we salute you.
यावतीर्भृङ्गा जत्वः कुरूरवो यावतीर्वघा वृक्षसर्प्यो बभूवुः।
ततस्त्वमसि ज्यायान् विश्वहा महांस्तस्मै ते काम नम इत् कृणोमि॥
जहाँ तक भृङ्ग, मक्खियाँ (कीट), नीलगायें (पृथ्वीचर), काटने वाले डेमू तथा वृक्ष पर चढ़ने वाले पशु एवं रेंगकर चलने वाले जीव होते हैं। हे काम! आप उनसे भी बढ़कर महान् तथा उत्कृष्ट हैं, ऐसे आपके निमित्त हम नमस्कार करते हैं।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.22)
Hey Kam Dev! You are mightier than the black bees, flies (insects), nilgais (earth-dwellers), biting stinging-wasps, tree-climbing animals and crawling reptiles. We offer our salutations.(25.09.2026)
ज्यायान् निमिषतोऽसि तिष्ठतो ज्यायान्त्समुद्रादसि काम मन्यो।
ततस्त्वमसि ज्यायान् विश्वहा महांस्तस्मै ते काम नम इत् कृणोमिः॥
हे संकल्प शक्ति रूप काम तथा मन्यु! आप पलकों को झपकाने वाले मानवों, स्थित पदार्थों तथा जल के असीम भण्डार रूप सागर से भी कहीं ज्यादा महान् तथा श्रेष्ठ हैं, अतएव हम आपके प्रति प्रणाम करते हैं।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.23)
मन्यु :: क्रोध, गुस्सा, रोष, मन का कष्ट, आक्रोश, दुख, शोक, उत्साह, उमंग या मन की उच्च स्थिति; anger, wrath, rage, sorrow, grief, distress, spirit, mind, zeal.
Hey Kam & Manyu, in the form of resolution! You are better than the eye blinking humans, stable materials and oceans with infinite power to store. Hence, we salute you.
न वै वातश्चन काममाप्नोति नाग्निः सूर्यो नोत चन्द्रमाः।
ततस्त्वमसि ज्यायान् विश्वहा महांस्तस्मै ते काम नम इत् कृणोमि॥
वायु, अग्नि, सूर्य एवं चन्द्रमा इनमें कोई भी संकल्प शक्तिरूप काम के समतुल्य नहीं हैं। हे कामदेव! आप उनसे भी अत्यधिक महान् तथा श्रेष्ठ हैं, अतः हम आपको नमस्कार करते हैं।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.24)
Air, fire, Sun and Moon, out of these none is comparable-equivalent to the power of resolution. Hey Kam Dev! You are much better and excellent as compared to them. Hence, we salute.
यास्ते शिवास्तन्वः काम भद्रा याभिः सत्यं भवति यद् वृणीषे।
ताभिष्ट्वमस्माँ अभिसंविशस्वान्यत्र पापीरप वेशया धियः॥
हे सत्संकल्प रूप काम! आपकी जो मंगलकारी तथा हित करने वाली काया है, जिनके द्वारा आप जिनको वरण करते हैं, वे सत्यनिष्ठ होते हैं। उन श्रेष्ठताओं सहित आप हम सभी में प्रविष्ट हों तथा अपनी दुर्भावनाओं को हमसे अलग कर, शत्रुओं की तरफ प्रेषित करें।(अथर्ववेद, काम सूक्त 9.2.25)
Hey Kam in the form of virtuous resolution! Your body is auspicious and beneficial, by virtue of which, those whom you accept, become truthful. Enter our body with those excellence so that we are able to desert our weaknesses and transfer them towards our enemies.
अथर्ववेद, शाला सूक्त (9.3) :: ऋषि :- भृग्वङ्गिरा; देवता :- शाला; छन्द :- अनुष्टुप्, 6 पथ्यापंक्ति, 7 परोष्णिक्, 15 त्र्यवसाना पञ्चपदातिशक्वरी, 17 प्रस्तार पंक्ति 21 आस्तार पंक्ति, 25, 31 एका-वसाना त्रिपदा प्राजापत्या बृहती, 26 एकावसाना साम्नी त्रिष्टुप्, 27-30 एकावसाना त्रिपदा प्रतिष्ठा गायत्री।
उपमितां प्रतिमितामथो परिमितामुत। शालाया विश्ववाराया नद्धानि वि घृतामसि॥
सुरचित, सभी तरफ से नापे गए, उपयुक्त अनुपात वाले घर के चारों तरफ बँधे बन्धनों को हम खोलते हैं।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.1)
We open the ties of the house which is well built, measured from all sides having proper proportions, from all sides.
यत् ते नद्धं विश्ववारे पाशोग्रन्थिश्च यः कृतः।
बृहस्पतिरिवाहं बलं वाचा वि स्त्रंसयामि तत्॥
समस्त उत्तमता से युक्त हे शाले! आपमें जो बन्धन लगा हुआ है तथा आपके द्वार पर जो पाश बँधा हुआ है, उसे हम वैसे ही खोलते हैं, जैसे बृहस्पति देव वाणी की शक्ति को खोल देते हैं।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.2)
Hey school-building, endowed with all excellence! We open the ties over you and your door just like Dev Guru Brahaspati open-release the power of speech.
आ ययाम सं बबर्ह ग्रन्थींश्चकार ते दृढान्। परूंषि विद्वाञ्छस्तेवेन्द्रेण वि वृतामसि॥
जो जानकार शिल्पकार होते हैं उन्होंने आपको सही तथा ऊँचा बनाया है तथा आपमें जोड़ों को मजबूती से बनाया है। जानकार शिल्पकार के द्वारा जोड़ों को काटने के सदृश हम इन्द्र देव की शक्ति द्वारा उन गाँठों को खोलते हैं।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.3)
मिस्त्री-चिनाई करने वाला :: mason.
The knowledgeable skilled craftsman built you in right proportions and proper height with strong joints. Like the skilled mason we cut the joints by the power of Indr Dev.
वंशानां ते नहनानां प्राणाहस्य तृणस्य च। पक्षाणां विश्ववारे ते नद्धानि वि चूतामसि॥
सभी के द्वारा वरण करने योग्य तथा वैभव से युक्त हे शाले (यज्ञशाला)! आपके ऊपर बाँसों, बन्धनयुक्त स्थानों एवं ऊपर से बँधे घास-फूस के पक्षों अथवा पाँसों पर लगे पाशों को हम खोलते हैं।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.4)
Hey Yagy Shala having grandeur, to be accepted by all! We untie the bamboos, joints, straw & hay over you.
संदंशानां पलदानां परिष्वञ्जल्यस्य च। इदं मानस्य पत्न्या नद्धानि वि वृतामसि॥
इस मान पत्नी शाला में लगी कैंची की आकृति से संयुक्त लकड़ियों तथा चटाइयों के चारों तरफ सटे हुए बंधनों को हम अच्छी तरह से खोलते हैं।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.5)
We untie the close-tight bonds-joints in the form of scissors, having joint wood and mats, in the house protecting honour.
यानि तेऽन्तः शिक्यान्याबेधू रण्याय कम्।
प्र ते तानि घृतामसि शिवा मानस्य पत्नी न उब्द्धिता तन्वे भव॥
हे मान की पत्नी! यहाँ शाला को मानपत्नी कहा गया है। आपके अन्दर जो मचान, सुन्दर सजावट के लिए बाँधे गए हैं, उन छीकों को हम ठीक प्रकार से खोलते हैं। आप मंगलकारिणी शाला (यज्ञशाला) हमारे शरीरों के हेतु सुखदायिनी सिद्ध हों।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.6)
मानस्य पत्नी :: हे सम्मान की रक्षा करने वाली और मर्यादा की स्वामिनी (शाला); protector of honour.
Whatever hanging nets, loops and shelves have been bound within you for delight and comfort, we loosen and adjust them properly for you. Hey House, Mistress of honour and measure! Stand tall, strong and be auspicious for our bodies (health).
हविर्धानमग्निशालं पत्नीनां सदनं सदः। सदो देवानामसि देवि शाले॥
हे शाले! आप दिव्यता से युक्त हैं। (यज्ञशाला) आप हविष्यान्न के स्थान, यज्ञशाला (अग्निकुंड), स्त्रियों के निवास करने योग्य स्थान, सामान्य स्थान (कक्षों) तथा देवशक्तियों के बैठने के याचना-स्थल के आसनों से सम्पन्न हों।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.7)
Hey sacred house! You are endowed with divinity. May you be well-equipped with the places for keeping sacrificial grains (Havishyann), the sacrificial fire-altar (Yagy Shala, Agni Kund), suitable residential quarters for women, common rooms (chambers) and proper seats for invoking and welcoming the divine powers- energies (Dev Shakti).
अक्षुमोपशं विततं सहस्राक्षं विषूवति। अवनद्धमभिहितं ब्रह्मणा वि चृतामसि॥
हे विषुवति! आकाशीय रेखा में सहस्रों अक्षों वाले विस्तारित जाल को हम ब्राह्मी शक्ति के द्वारा खोलते हैं।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.8)
Hey equatorial line! Through the divine creative power of Brahmi (the primordial feminine energy of creation), we unfold the expansive cosmic grid that possesses thousands of axes within the celestial realm.
यस्त्वा शाले प्रतिगृह्णाति येन चासि मिता त्वम्। उभौ मानस्य पत्नि तौ जीवतां जरदष्टी॥
हे मान की पत्नी शाले! जिसने तुम्हारा निर्माण किया है एवं जो तुम्हें ग्रहण कर रहें हैं, वे दोनों ही जरिमा आयु तक की पूर्ण आयु तक जीवित रहें।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.9)
हे शाला (घर)! जो गृह स्वामी तुझे ग्रहण करता है (तुझ में निवास करता है) और जिस शिल्पी-निर्माता ने नापकर तेरा निर्माण किया है, हे मान की पत्नी (घर या निर्माण के मान-सम्मान की प्रतीक शाला)! वे दोनों ही दीर्घायु हों और शरीर के शिथिल या वृद्ध हो जाने (सौ वर्ष की आयु) तक जीवित रहें।
Hey house! May both the master who accepts lives in you and the builder who measured and constructed you, live to a ripe old age. O mistress of measurement, may they both enjoy a full span of life until old age of up to hundred years.
अमुत्रैनमा गच्छताद् दृढा नद्धा परिष्कृता। यस्यास्ते विचृतामस्यङ्गमङ्गं परुष्यरुः॥
हम जिस घर के हर एक अंग तथा प्रत्येक जोड़ को गाँठों से मुक्त कर रहे हैं, ऐसी हे शाले! जिसके द्वारा आप सुदृढ़, पाशों से युक्त करके तथा परिष्कृतरूप में निर्मित की गई हों, आप उसको धुलोक को प्राप्त करने में सहायता प्रदान करें।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.10)
हे शाला (घर-गृह)! हम तेरे दृढ़ता पूर्वक (मजबूती से) बंधे हुए अंगों (कड़ियों, स्तंभों और बंधनों) को अलग कर रहे हैं। जिस (परमेश्वर या शिल्पी) ने तेरा निर्माण किया है, उसे तू स्वर्ग प्रदान कर।
Hey house! You are firmly built, strongly bound together and beautifully finished. We are now unloosing your limbs part by part and your joints one by one. May you, in your complete spiritual form, go to the owner-builder in the next world (bringing them blessings).
यस्त्वा शाले निमिमाय संजभार वनस्पतीन्। प्रजायै चक्रे त्वा शाले परमेष्ठी प्रजापतिः॥
हे शाले! जिसने आपको निर्मित किया है तथा जिसने पेड़ों को काटकर (यथाक्रम गढ़कर) विद्यमान किया, (उनके माध्यम से) परमेष्ठी प्रजापति ने प्रजा के मंगल के लिए आपका निर्माण किया है।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.11)
हे शाला-घर! जिस गृहस्थ या शिल्पी ने उत्तम वनस्पतियों (लकड़ी और निर्माण सामग्री) को एकत्र करके नियमानुसार तेरा निर्माण किया है, उस परमेश्वर (प्रजापति) ने भी संसार की प्रजा और भावी संतति के सुख व पोषण के लिए ही तुझे बनाया है।
Hey house! He who built you gathered excellent timber and natural materials to construct you. Furthermore, the Supreme Creator (Prajapati) has ordained your creation specifically for the growth, protection and well-being of the family.(26.09.2026)
नमस्तस्मै नमो दात्रे शालापतये च कृण्मः। नमोऽग्नये प्रचरते पुरुषाय च ते नमः॥
पेड़ों को शाला के लिए काटने वालों, गृह की रक्षा करने वालों को, अग्नि को भीतर रखने वालों को तथा आपके अन्दर निवास करने वालों को हम प्रणाम करते हैं।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.12)
We salute the tree cutter for the house, protectors of house, those who keep the fire inside and those live in the house.
गोभ्यो अश्वेभ्यो नमो यच्छालायां विजायते। विजावति प्रजावति वि ते पाशांश्चतामसि॥
शाला में स्थित गाय, घोड़े आदि जानवरों के लिए यह धान्य है। हे अनेक प्रकार के प्राणियों की उत्पत्ति करने वाली तथा संततियों आदि से युक्त शाले! हम विविध तरह से आपके बंधनों को खोलते हैं।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.13)
This paddy is meant for the cows, horses and animals who live in the house. Hey house producing various living beings & progeny! We untie various kinds of knots.
अग्निमन्तश्छादयसि पुरुषान् पशुभिः सह। विजावति प्रजावति वि ते पाशांश्चतामसि॥
हे शाले! आप नाना प्रकार के प्राणियों की उत्पत्ति करने वाली हैं तथा आप प्रजा से युक्त हैं। आप अपने भीतर जानवरों सहित मानवों तथा अग्नि को भी विश्राम देती हैं, हम आपको गाँठों से मुक्त करते हैं।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.14)
Hey house! You produce various kinds of living beings and possess populace. You grant relief to animals & humans who live in you. We untie your knots.
अन्तरा द्यां च पृथिवीं च यद् व्यचस्तेन शालां प्रति गृह्णामि त इमाम्। यदन्तरिक्षं रजसो विमानं तत् कृण्वेऽहमुदरं शेवधिभ्यः। तेन शालां प्रति गृह्णामि तस्मै॥
धरती तथा स्वर्गलोक के मध्य जो विशाल अन्तरिक्ष अथवा यज्ञाग्नि लपटें हैं, उनके द्वारा हम आपकी इस शक्ति को ग्रहण करते हैं। जो आकाश तथा धरती की निर्माण शक्ति है, उन्हें हम खजाने के निमित्त उदरस्थ रखते हैं, अतः हम इस शाला को द्युलोक प्राप्ति के निमित्त स्वीकार करते हैं।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.15)
We accept your power through the flames of Yagyagni present in the space-sky between the earth and heavens. The power to build sky and earth is kept by us in the stomach for the treasure. We accept this house for the attainment of heavens.
ऊर्जस्वती पयस्वती पृथिव्यां निमिता मिता।
विश्वान्नं बिभ्रती शाले मा हिंसीः प्रतिगृह्णतः॥
शक्ति प्रदान करने वाली, दुग्ध देने वाली पृथ्वी में नये तथा निर्मित सभी अन्न को धारण करने में समर्थ हे शाले! आप प्रतिग्रह लेने वालों को समाप्त न करें।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.16)
Hey house capable of supporting the new and all purpose food grains over the earth, which is granting strength and yielding milk! Do not destroy those who accept charity-donations.
तृणैरावृता पलदान् वसाना रात्रीव शाला जगतो निवेशनी।
मिता पृथिव्यां तिष्ठसि हस्तिनीव पद्वती॥
घास से ढँकी हुई, फूस से निर्मित चटाइयों से आच्छादित, रात के सदृश समस्त जीवधारियों को अपने अन्दर शरण देने वाली है शाले! आप धरती पर मापकर निर्मित की गई हैं, श्रेष्ठ चरणों वाली हथिनी के सदृश मजबूत स्तम्भों से युक्त होकर खड़ी हैं।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.17)
Hey house-hut covered with straw and hay mats, granting shelter to all living beings in the night! You have been built by measuring land and erecting poles as strong as a she elephant, having excellent feet.
इटस्य ते वि चृताम्यपिनद्धमपोर्णवन्। वरुणेन समुब्जितां मित्रः प्रातर्युब्जतु॥
हम पहले की भाँति आपके ऊपर बाँधे हुए पुलों को पृथक् करते हुए खोलते हैं, वरुण देव द्वारा खोली जाने वाली हे शाले! आपको प्रभातकाल में सूर्य देवता फिर से उद्घाटित करें।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.18)
Hey hut-house to be opened by Varun Dev! We untie the wooden blocks over you. Let Sury Dev again open you, in the morning.
ब्रह्मणा शालां निमितां कविभिर्निमितां मिताम्।
इन्द्राग्नी रक्षतां शालाममृतौ सोम्यं सदः॥
मंत्रों द्वारा अभिमंत्रित तथा क्रान्त दर्शियों द्वारा प्रमाण से रची गई शाला को सोमपान के स्थल पर बैठने वाले अमर देव, इन्द्राग्नि रक्षित करें।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.19)
May the immortal demigods, Indr and Agni, who partake of Somras, protect this hall, consecrated by Mantr Shakti and established-created according to the testimony of the visionary seers.
कुलायेऽधि कुलायं कोशे कोशः समुब्जितः। तत्र मर्तो वि जायते यस्माद् विश्वं प्रजायते॥
घोसलों में घोसला (गृह में कक्ष या शरीर में गर्भाशय) है, कोशों से कोश (कक्षों से कक्ष या जीवकोशों से जीवकोश) अच्छी तरह से संयुक्त है। वहाँ प्राणधारी जीवों के मरणधर्मा शरीर विविध प्रकार से पैदा होते हैं, जिनके द्वारा पूरा जगत् प्रजा से युक्त होता जाता है।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.20)
The house is well designed with rooms. Here the mortal living beings get birth in different manners. With them the whole world possess populace.
या द्विपक्षा चतुष्पक्षा षट्पक्षा या निमीयते।
अष्टापक्षां दशपक्षां शालां मानस्य पत्नीमग्निर्गर्भ इवा शये॥
दो खण्डों वाली, चार खण्डों वाली, छः खण्डों वाली, आठ खण्डों वाली एवं दस खण्डों वाली शाला (यज्ञशाला) का निर्माण किया जाता है। उस शाला में हम वैसे ही शरण प्राप्त करते हैं, जैस गर्भाशय में अग्नि विद्यमान् रहती है।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.21)
The house with two rooms-segment, four segments, six units, eight units and ten units are built. It should grant us asylum like the fire present in the womb.
प्रतीचीं त्वा प्रतीचीनः शाले प्रैम्यहिंसतीम्। अग्निर्ह्य 1 न्तरापश्चर्तस्य प्रथमा द्वाः॥
हे मान पत्नी (शाले)! पश्चिम दिशा की तरफ मुँह करने वाले हम पश्चिमाभिमुख स्थित शाला में तथा हिंसाभाव से रहित शाला में प्रवेश करते हैं। ऋतु (सत्य अथवा यज्ञ) के पहले द्वार में हम अग्नि तथा जल सहित प्रविष्ट होते हैं।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.22)
Hey hall-house, I approach you facing westward, you who face westward and are free from harm. Agni is within; the waters are without. This is the first of the doors of cosmic order-truth.
इमा आपः प्र भराम्ययक्ष्मा यक्ष्मनाशनीः। गृहानुप प्र सीदाम्यमृतेन सहाग्निना॥
इन व्याधियों से रहित यक्षमा रोग को नष्ट करने वाले जल को हम इस शाला में भरते हैं तथा अमृतमय अग्नि के साथ हम गृहों के पास ही बैठते हैं।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.23)
We keep the water which destroy diseases and tuberculosis in the house and sit with the Agni which is like elixir.
मा नःपाशं प्रति मुचो गुरुर्भारो लघुर्भव। वधूमिव त्वा शाले यत्र कामं भरामसि॥
हे शाले! नव-विवाहित कन्या (वधू) के सदृश हम तेरी सजावट करते हैं, आप अपने बन्धनों को हमारी तरफ मत फेंकना। आपका भारी बोझ हलका हो जाए।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.24)
Hey house! We decorate you like a newly wed bride. Do not throw your bonds over us. Let your weight be reduced.
प्राच्या दिशः शालाया नमो महिम्ने स्वाहा देवेभ्यः स्वाह्येभ्यः॥
शाला की पूर्व दिशा की महिमा के निमित्त हमारा वन्दन है, श्रेष्ठ पूजनीय देवताओं के निमित्त यह उत्तम उक्ति अर्पित हो।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.25)
We offer prayers for the glory of the east direction of the house. Let it become the best offering for the worshipable demigods. (May this excellent utterance be offered in honour of the most exalted and venerable deities.)
दक्षिणाया दिशः शालाया नमो महिम्ने स्वाहा देवेभ्यः स्वाह्येभ्यः॥
शाला की दक्षिण दिशा की महिमा के निमित्त हमारा वन्दन है, श्रेष्ठ प्रशंसनीय देवताओं के लिए यह उत्तम उक्ति अर्पित हो।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.26)
We offer prayers for the glory of the south direction of the house. Let it become the best offering for the worshipable demigods. (May this excellent utterance be offered in honour of the most exalted and venerable deities.)
प्रतीच्या दिशः शालाया नमो महिम्ने स्वाहा देवेभ्यः स्वाह्येभ्यः॥
शाला की पश्चिम दिशा की महिमा के लिए हमारा नमन है, श्रेष्ठ देवों के निमित्त यह आहुति अर्पित हो।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.27)
We offer prayers for the glory of the west direction of the house. Let it become the best offering for the worshipable demigods. (May this excellent utterance be offered in honour of the most exalted and venerable deities.)(27.09.2027)
उदीच्या दिशः शालाया नमो महिम्ने स्वाहा देवेभ्यः स्वाह्येभ्यः॥
शाला की उत्तर दिशा की महत्ता के लिए हमारा नमन है, श्रेष्ठ प्रशंसनीय देवताओं के लिए यह उत्तम उक्ति समर्पित हो।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.28)
We offer prayers for the glory of the north direction of the house. Let it become the best offering for the worshipable demigods. (May this excellent utterance be offered in honour of the most exalted and venerable deities.)
ध्रुवाया दिशः शालाया नमो महिम्ने स्वाहा देवेभ्यः स्वाह्येभ्यः॥
शाला की ध्रुव दिशा की महत्ता के निमित्त हमारा वन्दन है, श्रेष्ठ पूजनीय देवताओं के निमित्त यह उत्तम कथन समर्पित हो।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.29)
We offer prayers for the glory of the Dhruv direction of the house. Let it become the best offering for the worshipable demigods. (May this excellent utterance be offered in honour of the most exalted and venerable deities.)
ऊर्ध्वाया दिशः शालाया नमो महिम्ने स्वाहा देवेभ्यः स्वाह्येभ्यः॥
शाला की ऊर्ध्व दिशा की महत्ता के लिए हमारा नमन है, श्रेष्ठ वन्दनीय देवताओं के लिए यह श्रेष्ठ उक्ति समर्पित हो।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.30)
We offer prayers for the glory of the upward direction of the house. Let it become the best offering for the worshipable demigods. (May this excellent utterance be offered in honour of the most exalted and venerable deities.)
दिशोदिशः शालाया नमो महिम्ने स्वाहा देवेभ्यः स्वाह्येभ्यः॥
शाला की प्रत्येक दिशा तथा उपदिशा की महत्ता के निमित्त हमारा वन्दन है, उत्तम वर्णं योग्य देवताओं के लिए यह श्रेष्ठ आहुति समर्पित है।(अथर्ववेद, शाला सूक्त 9.3.31)
We offer prayers for the glory of all direction and sub directions of the house. Let it become the best offering for the worshipable demigods. (May this excellent utterance be offered in honour of the most exalted and venerable deities.)
अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त (9.4) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- ऋषभ; छन्द :- त्रिष्टुप् 6, 10, 24 जगती, 8 भुरिक् त्रिष्टुप्, 11-17, 19-20, 23 अनुष्टुप्, 18 उपरिष्टात् बृहती, 21 आस्तारपंक्ति।
साहस्रस्त्वेष ऋषभः वयस्वान् विश्वा रूपाणि वक्षणासु बिभ्रत्।
भद्रं दात्रे यजमानाय शिक्षन् बार्हस्पत्य उस्त्रियस्तन्तुमातान्॥
सहस्त्रों सामर्थों से सम्पन्न यह वर्चस्वी ऋषभ पयस्वान् (दुग्ध अथवा रस उत्पादक) है। वह वहन करने वाली (गौओं अथवा प्रकृति की) ईकाइयों में विविध रूपों को धारण करता है। बृहस्पति देव से सम्बद्ध यह अलौकिक ऋषभ दाता याजकों को उत्तम शिक्षा देता हुआ, उत्पादन के ताने-बाने फैलाता है।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.1)
The supreme bull possessing thousands of capabilities is producer of milk and saps. It supports the various units of cows and nature in different forms. Related with Dev Guru Brahaspati, this divine bull grant best advices and spread the producer net.
अपां यो अग्रे प्रतिमा बभूव प्रभूः सर्वस्मै पृथिवीव देवी।
पिता वत्सानां पतिरघ्न्यानां साहस्रे पोषे अपि नः कृणोतु॥
पूर्व में जो जल अर्थात् बादलों की प्रतिमा होता है, जो धरा के सदृश ही समस्त जनों के ऊपर अपना आधिपत्य जमाने वाला, बछड़ों का जनक तथा अबध्य (गौओं अथवा प्रकृति) का अधिपति ऋषभ हमें सहस्रों विध पुष्टियों से परिपूर्ण करें।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.2)
अबध्य :: जिसे मारा-काटा न जाये; un slaughter able, not meant for killing.
The bull, like the clouds in the east direction, lord of calves, un slaughter able cows & natures; showing his dominance over all people, should make-enrich, complete us in thousands of means.
पुमानन्तर्वान्स्थविरः पयस्वान् वसोः कबन्धमृषभो बिभर्ति।
तमिन्द्राय पथिभिर्देवयानैर्हतमग्निर्वहतु जातवेदाः॥
अपने भीतर पुरुषार्थ को धारण करने वाला बृहत् शरीर वाला पयस्वान् ऋषभ वसुओं (वास प्रदायकों) के उदर को भर देता है। उस 'हुत' (दिए हुए) ऋषभ को जातवेदा अग्नि, इन्द्र के निमित्त देवयान मार्गों से ले जाएँ।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.3)
Holding potency in their large body, the bull-Rishabh fills the stomach of the Vasu Gan. Let Jat Veda Agni Dev & Devraj Indr carry the donated bull through divine path.
पिता वत्सानां पतिरघ्न्यानामथो पिता महतां गर्गराणाम्।
वत्सो जरायु प्रतिधुक् पीयूष आमिक्षा घृतं तद् वस्य रेतः॥
ऋषभ, बछड़ों का जनक, अबध्य (गौओं अथवा प्रकृति) गर्गर ध्वनि करने वाले बादलों अथवा प्रवाहों का पालनकर्त्ता है। वत्सरूप (छोटा बछड़ा-गाय का बच्चा) में, उसके रक्षक जरायु रूप में, नित्य दोहन किए गए अमृतरूप में दधि तथा घृतरूप में एवं अप्रत्यक्षरूप में उस वृषभ का उत्पत्ति दायक तेज ही सर्वत्र स्थित रहता है।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.4)
जरायु :: वह झिल्ली जिसमें लिपटा हुआ बच्चा माँ के गर्भ से बाहर आता है; chorion, membrane covering foetus, when it comes out womb.
Bull-Rishabh father-producer of calves, nurturer of un slaughter able cows or nature, produce sound Gar-Gar like the clouds. The Tej-aura of the bull invisibly, always protect the thin film holding the infant, like the nectar as curd and ghee.
देवानां भाग उपनाह एषो 3 पां रस ओषधीनां घृतस्य।
सोमस्य भक्षमवृणीत शक्रो बृहन्नद्रिरभवद् यच्छरीरम्॥
यह देवताओं के निकट विद्यमान् (उपनाह) भाग है। औषधियों, जल तथा घी युक्त यह सोमरस है, इसी सोमरस का देवराज इन्द्र ने पान किया, इसका शरीर ही पर्वताकार (मेघ) हुआ है।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.5)
यह (ऋषभ/बैल) देवताओं का नियत भाग (उपनाह-जो बांधा जाता है) है। यह जलों का, ओषधियों का और घृत (घी) का रस है। शक्र (इन्द्र) ने सोम के इस भक्ष्य-भाग को अपने लिए चुना। जब इसका यह शरीर प्रकट हुआ, तब वह महान् (दृढ़) शिला के समान शक्तिशाली और स्थिर हो गया।
उपनाह :: जो बांधा जाता है, which is tied.
This (Rishabh-Bull) is the allocated share of the Devas, the bundle of offerings. It contains the essence of the waters, of the medicinal herbs and of the clarified butter (Ghee). The mighty Indr (Shakr) chose this as his portion of the Somras-drink. When its majestic body developed, it became as solid and vast as a great mountain.
सोमेन पूर्ण कलशं बिभर्षि त्वष्टा रूपाणां जनिता पशूनाम्।
शिवास्ते सन्तु प्रजन्व इह या इमा न्य 1 स्मभ्यं स्वधिते यच्छ या अमूः॥
हे ऋषभ! आप सोमरस से पूर्णतया भरे हुए कलश को धारण करने वाले हैं। आप पशुओं की उत्पत्ति करने वाले, नाना प्रकार के स्वरूपों (शरीर) को रचने वाले हैं। आपकी जो संततियाँ हैं, वे हमारे निमित्त मंगलकारी सिद्ध हों। हे स्वधिते (स्वयं सम्पूर्ण जगत् को धारण करने वाले)! आपके निकट जो उत्पादक शक्तियाँ हैं, उन शक्तियों को आप हमारे निमित्त प्रदान करें।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.6)
Hey bull! You hold the Kalash full of Somras. You evolve various kinds of animals and form various kinds of bodies. The progeny should prove to be auspicious to us. Hey Swadhite! You hold the entire universe. Grant us the powers availble with you.
आज्यं बिभर्ति घृतमस्य रेतः साहस्त्रः पोषस्तमु यज्ञमाहुः।
इन्द्रस्य रूपमृषभो वसानः सो अस्मान् देवाः शिव ऐतु दत्तः॥
सेचन करने में समर्थ यह वृषभ घृत को धारण करने वाला है। सहस्रों प्रकार के पोषणों को प्रदान करने वाला होने के कारण इसे यज्ञ कहा गया है। यही ऋषभ इन्द्र के स्वरूप को धारण करने वाला है। हे देवता गण! वह ऋषभ हमारे निमित्त मंगलकारी सिद्ध हो।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.7)
This bull capable of impregnation support the ghee-potential. Its called Yagy due to its capability to grant thousands of kinds of nourishments. It support Devraj Indr to hold-sustain his form. Hey demigods-deities! Let this bull be auspicious to us.
इन्द्रस्यौजो वरुणस्य बाहू अश्विनोरंसौ मरुतामियं ककुत्।
बृहस्पतिं संभृतमेतमाहुर्ये धीरासः कवयो ये मनीषिणः॥
धीर, मनीषी, कवि, विद्वान् आदि का यह कहना है कि बृहस्पति देव ही इस ऋषभ के रूप में प्रकट हुए हैं। इसकी बाँह इन्द्र देवता की, कन्धे अश्विनी कुमारों के एवं कोहनी का भाग मरुद्गणों के बतलाए गए हैं।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.8)
The patient, thoughtful, poets, learned-scholars says that Brahaspati Dev has appeared as this bull. Its arms belong to Devraj Indr, its shoulder match Ashwani Kumars and the elbow belongs to Marud Gan.
दैवीर्विशः पयस्वाना तनोषि त्वामिन्द्रं त्वां सरस्वन्तमाहुः।
सहस्रं स एकमुखा ददाति यो ब्राह्मण ऋषभमाजुहोति॥
हे पयस्वान् (दूध अथवा रस उत्पादक) ऋषभ! आप दिव्य गुणों से युक्त प्रजा को रूप देने वाले हैं। आप ही इन्द्र तथा सरस्वान् के रूप में जाने जाते हैं। जो विप्र इस ऋषभ का दान करता है, वह एक ही मुख से सहस्रों का दान करता है।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.9)
Hey producer of milk and saps bull! You grant form-shape to the populace by virtue of your divine powers. You are known as Indr and Saraswan. The Brahman who donate this bull, make thousands of donations with his mouth.(28.09.2026)
बृहस्पतिः सविता ते वयो दधौ त्वष्टुर्वायोः पर्यात्मा त आभृतः।
अन्तरिक्षे मनसा त्वा जुहोमि बर्हिष्टे द्यावापृथिवी उभे स्ताम्॥
हे ऋषभ! बृहस्पति देव तथा सविता देव ने आपकी आयु को धारण किया एवं आपकी आत्मा त्वष्टा तथा वायु से युक्त है। हम अपने चित्त से आपको अन्तरिक्ष में अर्पित करते हैं। दोनों स्वर्गलोक तथा पृथ्वीलोक ही आपके आसन के सदृश बनें।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.10)
Hey bull! Brahaspati Dev and Savita Dev support your longevity and your soul possess Twasta Dev & Vayu Dev. By virtue of our psyche, we offer-establish you in the space. Let heavens and earth become like your seat.
य इन्द्र इव देवेषु गोष्वेति विवावदत्। तस्य ऋषभस्याङ्गानि ब्रह्मा सं स्तौतु भद्रया॥
जैसे देवराज इन्द्र, देवताओं में आगमन करते हैं, वैसे ही गौओं (वाणियों अथवा इन्द्रियों) के मध्य ध्वनि करते हुए आने वाले वृषभ के अवयवों का स्तवन ब्रह्म कल्याणकारी वाणी के माध्यम से करें।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.11)
स्तवन :: प्रशंसा, भाषण, स्तुतिपाठ, प्रशस्ति, गुनकीर्तन, सराहना, स्तुति, बड़ाई, शाबाशी, प्रशस्ति; eulogy, panegyric, praise.
The way Devraj Indr comes to demigods-deities, similarly worship-pray the organs of the bull like the Brahm beneficial voice-speech, as and when it approach the cows (speech and senses).
पार्श्वे आस्तामनुमत्या भगस्यास्तामनूवृजौ। अष्टीवन्तावब्रवीन्मित्रो ममैतौ केवलाविति॥
उसके पार्श्वभाग अनुमति देव के तथा अनुवृज भाग भग देव के हैं। मित्र देवता का कहना था कि दोनों घुटने सिर्फ हमारे ही हैं।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.12)
Side parts-segments of the bull's body belong to Anumati Dev & Anuvraj segment belong to Bhag Dev. Mitr Dev says that both knees belong to him only.
भसदासीदादित्यानां श्रोणी आस्तां बृहस्पतेः। पुच्छं वातस्य देवस्य तेन धूनोत्योषधीः॥
इस ऋषभ के कटि प्रदेश आदित्य देवताओं के, कूल्हे बृहस्पति देव के तथा पूँछ वायु देवता की है, उसी के द्वारा वे औषधियों को प्रकंपित करते हैं।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.13)
Hips of the bull belong to Adity Gan, buttoks to Brahaspati Dev and the tail belongs to Vayu Dev; with he shake the medicines.
गुदा आसन्त्सिनीवाल्याः सूर्यायास्त्वचमब्रुवन्। उत्थातुरब्रुवन् पद ऋषभं यदकल्पयन्॥
सिनीवाली, सूर्य प्रभा, उत्थान, इन देवताओं के निमित्त क्रमशः गुदा, त्वचा तथा चरण ये अंग माने गए हैं। इस तरह ज्ञानीजनों ने वृषभ के बारे में कल्पना की है।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.14)
Anus, skin & feet belong to Sinivali, Sun's aura & Utthan Dev respectively. In this manner the learned scholars have assumed the bull.
क्रोड आसीज्जामिशंसस्य सोमस्य कलशो धृतः।
देवाः संगत्य यत् सर्व ऋषभं व्यकल्पयन्॥
जामिशंस की गोद (उदर भाग) तथा कलश के समान ककुद भाग को सोम देवता ने धारण किया है। इस तरह सभी देवताओं ने इस वृषभ के विषय में कल्पना की थी।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.15)
The segment of the stomach and the hump like the Kalash is supported by Som Dev. This is how the demigods figured this bull.
ते कुष्टिकाः सरमायै कूर्मेभ्यो अदधुः शफान्।
ऊबध्यमस्य कीटेभ्यः श्ववर्तेभ्यो अधारयन्॥
वृषभ के कुष्ठिका भाग को सरमा तथा खुरों को कूर्मों के लिए निश्चत किया गया, इसके अपक्व अन्न भाग को श्वानों तथा कीटों के हेतु रखा गया।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.16)
Cell region-storage segment belong to Sarma and hoofs belong to Kurm. Its unripe-uncooked segment is left over for the dogs and insects.
शृङ्गाभ्यां रक्ष ऋषत्यवर्ति हन्ति चक्षुषा। शृणोति भद्रं कर्णाभ्यां गवां यः पतिरघ्न्यः॥
हिंसा न करने वाली गौओं अथवा प्रकृति के पति वृषभ अपने कर्णों से मंगलकारी वाणी को श्रवण करते हैं, अपने श्रृंगों द्वारा राक्षसी वृत्तियों को विनष्ट करते हैं एवं अपनी आँखों से अकालरूप निर्धनता का निवारण करते हैं।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.17)
The violence free cows or nature's husband bull, listen to the auspicious speech, destroys the demonic tendency with the horns and with his eyes resolve the problem of famine existing in the form of poverty.
शतयाजं स यजते नैनं दुन्वन्त्यग्नयः। जिन्वन्ति विश्वे तं देवा यो ब्राह्मण ऋषभमाजुहोति॥
इस ऋषभ का दान करने वाले याजक शतयाज-यज्ञ के पुण्य को प्राप्त करते हैं। सम्पूर्ण देवतागण उन्हें शांति प्रदान करते हैं तथा अग्नि की लपटें इन्हें संतप्त नहीं करतीं।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.18)
Those Yajak who donate this bull attain the virtues-righteous of hundred Yagy. All demigods grant them solace, peace and the flames of Agni-fire do not hurt them.
ब्राह्मणेभ्य ऋषभं दत्त्वा वरीयः कृणुते मनः। पुष्टिं सो अघ्न्यानां स्वे गोष्ठेऽव पश्यते॥
सत्पात्र यजमानों को वृषभ दान स्वरूप देकर जो अपने हृदय की उदारता को व्यक्त करते हैं, वे अपने गोष्ठ में गौओं की होती हुई वृद्धि को शीघ्र ही देखते हैं।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.19)
Those virtuous Yajman who show the generosity-liberty of their heart by donating the bull, find the growth of cows in their cow shed, soon.
गावः सन्तु प्रजाः सन्त्वथो अस्तु तनूबलम्। तत् सर्वमनु मन्यन्तां देवा ऋषभदायिने॥
ऋषभ को दान स्वरूप देने वालों को देवतागण अपने निर्देश से गौएँ, सन्तानें तथा शारीरिक बल प्रदान करें।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.20)
Those who donate the bull should get cows, progeny and physical strength by virtue of demigods directives.
अयं पिपान इन्द्र इद् रयिं दधातु चेतनीम्।
अयं धेनुं सुदुघां नित्यवत्सां वशं दुहां विपश्चितं परो दिवः॥
सोमरस रूपी हवि को ग्रहण करते हुए इन्द्र देवता ज्ञानरूपी धन-सम्पदा प्रदान करें। इन्द्र देवता द्युलोक से दूर ऐसी ज्ञानरूपी धेनु को लेकर पधारें, जो उत्तम दूध देने वाली, सदैव वत्स के साधक के अधीन रहने वाली एवं नियन्त्रण में रहकर दुही जाने वाली हो।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.21)
Devraj Indr who accept Somras as offering, should grant wealth in the form of Gyan-knowledge. Devraj Indr should arrive with such cows in the form enlightenment, that yield excellent milk, remain under the control of the calf and ready to be milked.
पिशङ्गरूपो नभसो वयोधा ऐन्द्रः शुष्मो विश्वरूपो न आगन्।
आयुरस्मभ्यं दधत् प्रजां च रायश्च पोषैरभि नः सचताम्॥
अंतरिक्ष के अन्न को धारण करने वाला, भूरे वर्ण वाला (पिशंग रूप) तथा विविध विध आकारों एवं स्वरूपों से युक्त देवराज इन्द्र का बल तथा सामर्थ्य समीप आ रहा है। वह शक्ति, आयु, सन्तान तथा ऐश्वर्य प्रदान करते हुए हमें पोषक तत्त्वों से परिपूर्ण करे।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.22)
Might-power of Devraj Indr, which support the food grains in the space, with brown colour and various sizes is drawing near. It should grant us strength, longevity, progeny and grandeur.
उपेहोपपर्चनास्मिन् गोष्ठ उप पृञ्च नः। उप ऋषभस्य यद् रेत उपेन्द्र तव वीर्यम्॥
हे ऋषभ! आप इस गोशाला में निवास करते हुए, हमारे सहायक बनें। हे इन्द्र देवता! आपका वीर्य रस ऋषभ के उत्पादक तेज के रूप में हमारे पास आ जाए।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.23)
Hey bull! You should become our helper while residing in the cow shed. Hey Devraj Indr! Your potential should reach us in the form of the producing Tej, to us.
एतं वो युवानं प्रति दध्मो अत्र तेन क्रीडन्तीश्चरत वशाँ अनु।
मा नो हासिष्ठ जनुषा सुभागा रायश्च पोषैरभि नः सचध्वम्॥
(हे प्रकृति के घटकों अथवा गौओं)! इस युवा वृषभ को आपके लिए इस गोशाला में रखते हैं, आप इस गोशाला में जहाँ आपका मन चाहे उस स्थान पर विचरण करें। हे सौभाग्यशालिनी! आप हमारा त्याग न करें तथा हमें धन-वैभव से समृद्ध करें।(अथर्ववेद, ऋषभ सूक्त 9.4.24)
Hey segment of nature or cows! We hold this young bull in our cow shed. Roam where ever you want in the cow shed. Hey lucky-auspicious! Do not desert us and make us prosperous with wealth and grandeur.(29.09.2026)
अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त (9.5) :: ऋषि :- भृगु; देवता :- पञ्चौदन अज; छन्द :- त्रिष्टुप्, 3 चतुष्पदा पुरोऽतिशक्वरी जगती, 4, 10 जगती, 14, 17, 27-29 अनुष्टुप्, 16 त्रिपदा अनुष्टुप्, 18, 37 त्रिपदा विराट् गायत्री, 20-22, 26 पञ्च-पदा अनुष्टुप् उष्णिक् गर्भोपरिष्टात् बार्हता भुरिक् त्रिष्टुप्, 23 पुर उष्णिक्, 24 पञ्चपदा अनुष्टुप् उष्णिक् गर्भोपरिष्टाद् बार्हता विराट् जगती, 30 ककुम्मती अनुष्टुप्, 31 सप्तपदाष्टि, 32-35 दशपदा प्रकृति, 36 दशपदाकृति, 38 एकावसाना द्विपदा साम्नी त्रिष्टुप्।
आ नयैतमा रभस्व सुकृतां लोकमपि गच्छतु प्रजानन्।
तीर्त्वा तमांसि बहुधा महान्त्यजो नाकमा क्रमतां तृतीयम्॥
इस अजन्मा जीवात्मा (अज) को यहाँ लाकर यज्ञ को प्ररम्भ करें, जिससे यह अजन्मा जीवात्मा पुण्यात्माओं के लोकों को जानता हुआ महान् तिमिर को अनेकों प्रकार से पार करते हुए तीसरे द्युलोक को प्राप्त करे।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.1)
Bring the Jeev Atma-soul (Aj), here and start the Yagy, so that it identify-know the pious abodes, crossing the great-dense darkness & attaining the third heaven.
इन्द्राय भागं परि त्वा नयाम्यस्मिन् यज्ञे यजमानाय सूरिम्।
ये नो द्विषन्त्यनु तान् रभस्वानागसो यजमानस्य वीराः॥
हे ज्ञान से युक्त अज! हम आपको इस सत्कर्मरूपी यज्ञ में इन्द्र देवता (परमात्मा) के हेतु याजक के निकट लेकर आते हैं। जो हमारे लिए अपने मन में बुरी भावनाएँ रखते हैं, उन्हें आप अपने चरणों से कुचल डालें तथा याजक की शूरवीर सन्तानों को पापों से मुक्त करें।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.2)
अज :: अजन्मा, जिसका जन्म न हुआ हो, Brahma, Vishnu, Shiv, God, unborn, uncreated, a goat.
Hey Aj, possessing the knowledge! We bring you close to the Yajak in the Yagy in the form of virtuous-piousness, for Devraj Indr. Crush those with bead intensions for us with your feet and relieve the brave progeny of the Yajak from sins.
प्र पदोऽव नेनिग्धि दुश्चरितं यच्चचार शुब्दैः शफैरा क्रमतां प्रजानन्।
तीर्ध्वा तमांसि बहुधा विपश्यन्नजो नाकमा क्रमतां तृतीयम्॥
हे अज (अजन्मा जीवात्मा)! प्राचीनकाल में आपके द्वारा जो गलत कार्य हुए हों, उसके निमित्त आप अपने पदों को स्वच्छ करें। इसके बाद पावन चरणों द्वारा पथ को जानते हुए स्वर्गारोहण करें। यह अज तिमिर को पार करते हुए, विविध लोकों को दृष्टिगत करते हुए, तीसरे स्वर्गलोक को प्राप्त करें।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.3)
Hey Aj! Clean your feet for the misdeeds committed by you in the past. Thereafter, ride the heavens with your pious feet. Let the Aj cross across dense darkness and reach the third heaven.
(अज स्थिति वाले सूक्ष्म कणों से विषैले अपवित्र पदार्थ भी बन जाते हैं। उसको फिर से सूक्ष्म कणों में विखण्डित करके इच्छित पदार्थ बनाने की प्रक्रिया अन्तरिक्ष से भी ऊपर आकाश के उच्च क्षेत्र में होती है। पृथ्वी, अन्तरिक्ष के बाद स्वः, महः, जनः ये तीन आकाश हैं। जनः का अभिप्राय जनन करने वाला भी होता है, उस अज की उस तीसरे स्वर्ग 'जनः' तक गति होती है।)
अनु च्छ्य श्यामेन त्वचमेतां विशस्तर्यथापर्व 1 सिना माभि मंस्थाः।
माभि द्रुहः परुशः कल्पयैनं तृतीये नाके अधि वि श्रयैनम्॥
हे विशस्तः (विशेष शासक)! इस काले शस्त्र से इसकी त्वचा को आप इस तरह से काटें जिससे इसे कष्ट की अनुभूति न हो। ईर्ष्या भावना से रहित होकर जोड़ों से इसे, इस भाँति सक्षम करें, जिससे यह स्वर्ग लोक को प्राप्त करे।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.4)
Hey ruler! Cut its skin with the black weapon in such a way it do not experience pain. Become free from envy as a couple and make is capable, so that it attain heaven.
ऋचा कुम्भीमध्यग्नौ श्रयाम्या सिञ्चोदकमव धेह्येनम्।
प्रर्याधत्ताग्निना शमितारः शृता गच्छतु सुकृतां यत्र लोकः॥
अभिमंत्रित करके कुम्भी पात्र को हम अग्नि पर चढ़ाते हैं। जल से अभिषिंचित पात्र को हे शमिताओं! आप इस तरह से रखें, जिससे आग (साधना) के द्वारा पककर वह अज वहाँ पहुँचे जहाँ पुण्यात्माओं के उत्तम लोक है।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.5)
शमिता :: शांति पूर्ण, शांत, अनुशासित और तैयार शांत करने वाली, स्थिरता; stable, calm, quite, disciplined, ready.
शमिता :: the person who prepares the sacrificial animal for the ritual or the ritual slaughterer.
We enchant the pot containing Kumbhi-mushroom and place it over the fire. Hey Shamitas, place the vessel that has been sprinkled with water in such a way that, after being cooked by the fire of the ritual, the goat may reach the excellent worlds where the righteous dwell.
Here, Aj refers to the goat in the ritual context and being cooked by fire refers to its ritual offering.
उत्क्रामातः परि चेदतप्तस्तप्ताच्चरोरधि नाकं तृतीयम्।
अग्नेरग्निरधि सं बभूविथ ज्योतिष्मन्तमभि लोकं जयैतम्॥
चारों तरफ से संतापित न होते हुए भी आप संतापित चरु द्वारा तृतीय द्युलोक में जाने के निमित्त प्रस्थान करें। अग्नि के संताप से आप उसके सदृश तेजवान् हो गए हैं। अतएव इस तेज से युक्त लोक को आप अपने पुण्यकर्मों से प्राप्त करें।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.6)
संतापित :: heated, boiled, cooked by heating over fire.
चरु :: a cooked sacrificial food, offering, traditionally a preparation of grains.
Untortured from all sides, you should move to the third heaven through the cooked sacrificial food grains. By virtue of the heat of fire, you have attained Tej like Agni-fire. Hence, attain the abode with energy-aura, by virtue of your pious-virtuous deeds.
अजो अग्निरजमु ज्योतिराहुरजं जीवता ब्रह्मणे देयमाहुः।
अजस्तमांस्यप हन्ति दूरमस्मिँल्लोके श्रद्दधानेन दत्तः॥
अजन्मा जीवात्मा ही अग्नि तथा प्रकाश है। प्राण धारण किए हुए देहधारियों के भीतर जो ज्योति और अग्निरूपी अज है, उसे ब्रह्मी अथवा देव प्रक्रिया के निमित्त अर्पित करना चाहिए, ऐसा विद्वानों का कहना है। इस लोक में श्रद्धाभावना के साथ अर्पित किया हुआ यह अज दूर स्थित द्युलोक के गहन अन्धकार को नष्ट करता है।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.7)
Unborn God constitute the Agni and shine-light. The learned scholars says that the light and Aj in the form of fire, be offered through Brahmi or divine procedure. In this abode the Aj offered with devotion, destroys the dense darkness of the heavens.
पञ्चौदनः पञ्चधा वि क्रमतामाक्रंस्यमानस्त्रीणि ज्योतींषि।
ईजानानां सुकृतां प्रेहि मध्यं तृतीये नाके अधि वि श्रयस्व॥
सूर्य, चन्द्रमा तथा अग्नि इन तीन तेजों को प्राप्त करने वाला, यह अज पाँच प्रकार के भोज्य पदार्थों से युक्त पाँच कार्य क्षेत्रों में पराक्रम करे अर्थात् यह जीवात्मा पाँच प्राणों अथवा पाँच तन्मात्राओं से युक्त पाँच भूतों अथवा इन्द्रियों में पराक्रम करे। हे पञ्चौदन! आप यज्ञ-सम्बन्धी पुण्यकर्म करने वालों के बीच में पहुँचकर तीसरे द्युलोक को प्राप्त हों।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.8)
The Aj having attained the aura-Tej of Sury, Chandr and Agni, should perform, accompanied with five eatables in five different fields. It should functions with five Air Vital, five Tanmatra (subtle element-subtle essence), five Bhoot of senses. Hey five kinds of cooked food-offerings! You should amongest those perform virtuous deeds in the Yagy Karm and attain the third heaven.
अजा रोह सुकृतां यत्र लोकः शरभो न चत्तोऽति दुर्गाण्येषः।
पञ्चौदनो ब्रह्मणे दीयमानः स दातारं तृप्त्या तर्पयाति॥
हे अज! तुम प्रगति करो। तुम उस स्थान पर पहुँचो जहाँ हिंसक बाघ नहीं पहुँच सकता। पंचभूतों का आधार, यह अज परब्रह्म के निमित्त अर्पित होकर, समर्पण दाताओं को शांति देकर तृप्त करता है।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.9)
Hey Aj! Make progress. Reach those places where violent tiger can not reach. Base of the Panch Bhoot, this Aj; on being offered to the Par Brahm, grant peace to those. who make offerings and satisfy them.
अजस्त्रिनाके त्रिदिवे त्रिपृष्ठे नाकस्य पृष्ठे ददिवांसं दधाति।
पञ्चौदनो ब्रह्मणे दीयमानो विश्वरूपा धेनुः कामदुघास्येका॥
यह अज समर्पणदाता को उस द्युलोक के पावन स्थल पर धारण करता है, जो तीन प्रकार के सुखों को प्रदान करने वाला है, तीनों प्रकाशों से युक्त है तथा तीन आधारों से युक्त है। हे अज! परमपिता परमेश्वर के निमित्त अर्पित किया गया पञ्चौदन समर्पण दाता के तप में जगरूप कामधेनु के सदृश होता है।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.10)
This Aj supports, those who make offerings over the pious places of the heavens, leading to grant of comforts-pleasure, having three lights and three supports. Hey Aj! The offering made to the Param Brahm Parmeshwar become Tap-ascetics for the one who offering like the universal Kam Dhenu.(30.09.2026)
एतद् वो ज्योतिः पितरस्तृतीयं पञ्चौदनं ब्रह्मणेऽजं ददाति।
अजस्तमांस्यप हन्ति दूरमस्मिँल्लोके श्रद्दधानेन दत्तः॥
हे पितरगण! वह आपका तीसरा प्रकाश है, जो पञ्चौदन रूप अज को परमात्मा के निमित्त किया जाता है। इस लोक में श्रद्धा सहित समर्पित किया गया, यह अज दूर स्थित द्युलोक में तिमिर को नष्ट करता है।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.11)
पंचौदन अज :: पाँच प्रकार के भातों से युक्त यज्ञ या आहुति, जो समृद्धि, शांति और आध्यात्मिक उन्नति से जुड़ा है।
Hey Pitr Gan-Manes! That's your third aura, which is offered in the form of Panchoudan Aj meant for the Almighty. Offered in this abode with grace, Aj destroys the darkness in the distant heavens.
ईजानानां सुकृतां लोकमीप्सन पञ्चौदनं ब्रह्मणेऽजं ददाति।
स व्याप्तिमभि लोकं जयैतं शिवो 3 स्मभ्यं प्रतिगृहीतो अस्तु॥
यज्ञादि करने वालों को मिलने वाले लोकों की इच्छा करने वाले जो मनुष्य, जिस पञ्चौदन अज को यज्ञ द्वारा ब्राह्मी अनुशासन के निमित्त प्राप्त करते हैं। ऐसे हे अज! आप बृहत् रूप धारण करके इस लोक पर विजय प्राप्त कर लें। देवताओं द्वारा स्वीकृत होकर आप हमारा मंगल करें।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.12)
Those accomplishing Yagy with the desire of higher abodes make offerings of Panchoudan Aj, attain this through Yagy for the Brahmi discipline. Hey Aj! Attain victory over this abode by attaining vast-huge form. Having the approval of the demigods resort to our welfare-well being.
अजो ह्य 1 ग्नेरजनिष्ट शोकाद् विप्रो विप्रस्य सहसो विपश्चित्।
इष्टं पूर्तमभिपूर्तं वषट्कृतं तद् देवा ऋतुशः कल्पयन्तु॥
ज्ञान शक्ति तथा क्षात्र शक्ति को जानने वाले ये अज अग्नि की प्रचण्ड लपटों से प्रकट होते हैं। इनके द्वारा अभीष्ट पूर्ति तथा यज्ञ-सम्बन्धी कर्मों को समस्त देव शक्तियाँ ऋतुओं के अनुरूप कल्पित करें।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.13)
Aware of the power of Gyan and Kshatr Shakti, the Aj appear out of the fierce flames of Agni. Through them, all divine powers should imagine accomplishment of all desires and Yagy related deeds, in the form of seasons.
अमोतं वासो दद्याद्धिरण्यमपि दक्षिणाम्।
तथा लोकान्त्समाप्नोति ये दिव्या ये च पार्थिवाः॥
ज्ञान सहित निर्मित किया गया स्वर्णिम आवास जो उस अज के निमित्त समर्पित है, (पृथ्वी पर स्वर्णिम आवास 'यज्ञ क्षेत्र' है एवं स्वर्गलोक में स्वर्णिम प्रकाशवान् सूक्ष्म कणों का उत्पादक क्षेत्र है।) वे दानी स्वर्गलोक तथा भूलोक दोनों में ही ऊँची उपलब्धियों को प्राप्त करते हैं।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.14)
The golden abode offered to the Aj has been produced with Gyan-knowledge. Such donors make high attainment both over the earth & the heavens.
Golden residence illustrate the Yagy Kshetr over the earth and in the heavens it the producer of illuminating micro particles with golden hue.
एतास्त्वाजोप यन्तु धाराः सोम्या देवीर्घृतपृष्ठा मधुश्श्रुतः।
स्तभान पृथिवीमुत द्यां नाकस्य पृष्ठेऽधि सप्तरश्मौ॥
हे अज! ये घी तथा मधु से पूर्ण सोम सम्बन्धी अलौकिक रस प्रवाह आपके निकट पहुँचे। हे अज! आप सप्त रश्मियों वाले सूर्य के ऊपर के द्युलोक तथा धरती को कम्पायमान करें।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.15)
Hey Aj! Let this flowing divine sap enriched with Ghee and honey reach near you. Hey Aj! Vibrate the heavens and earth, above the Sun having seven rays.
अजो 3 स्यज स्वर्गोऽसि त्वया लोकमङ्गिरसः प्राजानन्। तं लोकं पुण्यं प्र ज्ञेषम्॥
हे अज! आप अजन्मा तथा स्वर्गस्वरूप हैं। आपके द्वारा अंगिरा वंशजों ने द्युलोक के सम्बन्ध में ज्ञान प्राप्त किया था। उस पुण्यमय धाम को हमने अच्छी तरह से समझ लिया है।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.16)
Hey Aj! You are immortal and like the heaven. The descendants of Angira Rishi attained the divine knowledge pertaining to the heavens. We have properly understood that virtuous-pious abode.
येना सहस्रं वहसि येनाग्ने सर्ववेदसम्। तेनेमं यज्ञं नो वह स्वर्देवेषु गन्तवे॥
हे अग्ने! जिस शक्ति द्वारा आप समस्त तरह की सम्पदाओं को प्रदान करने वाली हवियों को सहस्रों विधियों से देवताओं तक ले जाते हैं, उसी शक्ति द्वारा आप हमारे इस यज्ञ को द्युलोक की प्राप्ति के निमित्त, देवताओं तक पहुँचाएँ।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.17)
Hey Agne! The power-Shakti, with which you carry the offerings granting all sorts of wealth to the demigods with thousands of methods-means, should be used to carry our Yagy to the heavens, for the sake of demigods.
अजः पक्वः स्वर्गे लोके दधाति पञ्चौदनो निर्ऋतिं बाधमानः।
तेन लोकान्त्सूर्यवतो जयेम॥
पञ्चौदन अज अच्छी तरह से परिपक्व होकर द्युलोक में विद्यमान् होते हैं तथा पापदेवता को दूरस्थ करते हैं। यह अज हमें सूर्य से युक्त लोकों को प्राप्त कराए।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.18)
Panchoudan Aj on being matured properly establish in the heavens and distant Pap Dev (deity of sin). Let this Aj grant us the abodes adjoined with the Sun.
यं ब्राह्मणे निदधे यं च विक्षु या विप्रुष ओदनानामजस्य।
सर्वं तदग्ने सुकृतस्य लोके जानीतान्नः संगमने पथीनाम्॥
हम जिसे ब्राह्मणों तथा प्रजाओं में स्थापित करते हैं, वही सम्पदा अज के भोगों की पूर्ति करती है। हे अग्ने! ये समस्त सम्पदाएँ पुण्यात्माओं के लोक में पहुँचाने वाले पथों में हमारी सहायक बनें।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.19)
The wealth-asset which we establish amongest the Brahmans and the populace, accomplish the needs-enjoyment of Aj. Hey Agne! Let all these assets become helpful to us over the path to the abodes of the virtuous-pious.
अजो वा इदमग्रे व्यक्रमत तस्योर इयमभवद् द्यौः पृष्ठम्।
अन्तरिक्षं मध्यं दिशः पार्श्वे समुद्रौ कुक्षी॥
इस विश्व में जो प्राचीनकाल से सतत प्रयत्नशील रहा है, वह अज ही है। इस अज की छाती यह धरती, पीठ-स्वर्गलोक, बीच का भाग अन्तरिक्षलोक, पसलियाँ-दिशाएँ तथा कुक्षि सागर है।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.20)
He who was making efforts continuously in the universe since begining-ancient times, is the Aj himself. The chest of this Aj constitute the earth, back constitute the heavens, middle segment constitute the space-sky, ribs form the directions and the abdomen form the oceans.
सत्यं चर्तं च चक्षुषी विश्वं सत्यं श्रद्धा प्राणो विराट् शिरः।
एष वा अपरिमितो यज्ञो यदजः पञ्चौदनः॥
इस अज की आँख सत्य तथा ऋतुरूप है, सारा जगत् अस्तित्व रूप है, श्रद्धा प्राण स्वरूप है तथा विराट् शीर्षरूप हुए हैं। यह पञ्चौदन अज मनोवांछित इच्छाओं की पूर्ति करने वाला है।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.21)
Eyes of this Aj are the truth and in the form of seasons, whole universe shows his presence, honour-grace is like Air Vital and Virat is like the head. This Panchoudan Aj accomplish all desires.
अपरिमितमेव यज्ञमाप्नोत्यपरिमितं लोकमव रुन्द्धे।
यो 3 जं पञ्चौदनं दक्षिणाज्योतिषं ददाति॥
जो मानव दक्षिणा की तेजस्विता वाले पञ्चौदन अज को अर्पित करते हैं, वे अगणित यज्ञफलों के पुण्य को प्राप्त करने वाले होते हैं तथा असीमित धन-वैभव प्रदान करने वाले लोक के मार्ग को अपने लिए प्रशस्त करते हैं।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.22)
Those humans who offer the Dakshina to the Panchoudan Aj having brilliance, attain the virtuous rewards of uncounted-unlimited Yagy and pave the way for abode granting unlimited wealth & prosperity.
नास्यास्थीनि भिन्द्यान्न मज्ज्ञो निर्धयेत्। सर्वमेनं समादायेदमिदं प्र वेशयेत्॥
इस यज्ञ के लिए इसकी अस्थियों को न तोड़ें तथा मज्जाओं को भी निचोड़ने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि सभी 'यह है', यह है, इस प्रकार कहते हुए इस विशाल में प्रवेश करें। यहाँ यह बतलाया जा रहा है कि पदार्थ सृजन की स्थिति तक तैयार किये जा चुके अज कणों को और विभक्त न करें। उन्हें वांछित पदार्थों को निर्माण की दिशा में प्रेरित करें, यही ठीक है।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.23)
There is no need to join the skeleton and extract the marrow, instead its all and enter this vast place. Inspire them to the development of desired commodities.
The particles should not n be broken down.
इदमिदमेवास्य रूपं भवति तेनैनं सं गमयति।
इषं मह ऊर्जमस्मै दुहे यो 3 जं पञ्चौदनं दक्षिणाज्योतिषं ददाति॥
यही इस यज्ञ का रूप है, इसे (जीवात्मा या यज्ञ) उस (परमात्मा अथवा उच्च लोकों) से संयुक्त करते हैं। जो मनुष्य अलौकिक पञ्श्चौदन अज को दक्षिणा समर्पित करता है, उन्हें यह यज्ञ, अन्न, महानता तथा सामर्थ्य से युक्त करता है।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.24)
This is the true-real form of the Yagy. We relate it with the Almighty & upper-higher abodes. One who make offering of divine Panchoudan Aj as Dakshina, is granted great capability, greatness by this Yagy.
पञ्च रुक्मा पञ्च नवानि वस्त्रा पञ्चास्मै धेनवः कामदुघा भवन्ति।
यो 3 जं पञ्चौदनं दक्षिणाज्योतिषं ददाति॥
जो मनुष्य दक्षिणा से दीप्तिमान् पंचभोजी अज को समर्पित करते हैं, उन्हें पाँच सुर्वण (प्राण), पाँच नवीन वस्त्र, पाँच तथा पंच कामधेनुएँ प्राप्त होती हैं।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.25)
One who offer Panchoudan Aj shining with Dakshina get five golden coins (Five Air Vital) five new cloths, five Kosh-vaults, treasures and five Kam Dhenu.
पञ्च रुक्मा ज्योतिरस्मै भवन्ति वर्म वासांसि तन्वे भवन्ति।
स्वर्गं लोकमश्नुते यो 3 जं पञ्चौदनं दक्षिणाज्योतिषं ददाति॥
जो मनुष्य दक्षिणा से देदीप्यमान पञ्चौदन अज को समर्पित करते हैं, उन्हें पंचरुक्मा ज्योति तथा द्युलोक की उपलब्धि होती है। साथ ही साथ उन्हें कवचरूपी वस्त्र भी प्राप्त होते हैं।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.26)
One who donate Panchoudan Aj gets "The Divine Flame of Five Gold Elements" and the heavens. He get cloths as shield-armour as well.)(01.10.2026)
या पूर्वं पतिं वित्त्वाथान्यं विन्दतेऽ परम्। पञ्चौदनं च तावजं ददातो न वि योषतः॥
(अथर्ववेद,deserted, separated.The woman who live with their husband or the other woman who choose another one; both are unable to detach them selves, in spite of offering themselves like Panchoudan.
समानलोको भवति पुनर्भुवापरः पतिः। यो 3 जं पञ्चौदनं दक्षिणाज्योतिषं ददाति॥
(अथर्ववेद,The person who offer illuminated Panchoudan as Dakshina, such people become equivalent to the woman who marries again.
अनुपूर्ववत्सां धेनुमनड्वाहमुपबर्हणम्। वासो हिरण्यं दत्त्वा ते यन्ति दिवमुत्तमाम्॥
(अथर्ववेद,The donor of cow which lays calf every year, bull and cloths embedded with gold, get excellent heavens.
आत्मानं पितरं पुत्रं पौत्रं पितामहम्। जायां जनित्री मातरं ये प्रियास्तानुप ह्वये॥
(अथर्ववेद,We call our own consciousness, father, son, great grand father, wife, mother who gave us birth and our dear brother-friends & relatives, near us.
यो वै नैदाघं नामर्तुं वेद। एष वै नैदाघो नामर्तुर्यदजः पञ्चौदनः। निरेवाप्रियस्य भ्रातृव्यस्य श्रियं दहति भवत्यत्मना। यो 3 जं पञ्चौदनं दक्षिणाज्योतिषं ददाति॥
(अथर्ववेद,This Panchoudan Aj constitute summer. Those who are acquinted with summers and those who make Dakshina of Panchoudan Aj, burns the wealth and property of the enemy disliked by them.
यो वै कुर्वन्तं नामर्तुं वेद। कुर्वतींकुर्वतीमेवाप्रियस्य भ्रातृव्यस्य श्रियमा दत्ते। एष वै कुर्वन्नामर्तुर्यदजः पञ्चौदनः। निरेवाप्रियस्य भ्रातृव्यस्य श्रियं दहति भवत्यात्मना। यो 3 जं पञ्चौदनं दक्षिणाज्योतिषं ददाति॥
(अथर्ववेद,कुर्वन्त :: करने वाला, करते हुए; doing, performing, making.
Those who are acquainted with the right season for action, acquire the wealth & property of the enemy with the help of their strength. This Panchoudan Aj constitute the right season. Those who make offering of this Panchoudan Aj as Dakshina are able to destroy the wealth & prosperity of their wicked enemy with their influence-impact.
यो वै संयन्तं नामर्तुं वेद। संयतींसंयतीमेवाप्रियस्य भ्रातृव्यस्य श्रियमा दत्ते। एष वै संयन्नामर्तुर्यदजः पञ्चौदनः। निरेवाप्रियस्य भ्रातृव्यस्य श्रियं दहति भवत्यात्मना। यो 3 जं पञ्चौदनं दक्षिणाज्योतिषं ददाति॥
जो संयन्त नामक ऋतु को जानने वाले हैं, वे दुष्ट शत्रु की संयम द्वारा प्राप्त की गई लक्ष्मी को ग्रहण करते हैं। पञ्चौदन अज ही निश्चय से संयन्त नामक ऋतु हैं। जो दक्षिणा के तेजस् से सम्पन्न पञ्चौदन अज के समर्पणकर्त्ता हैं, वे अपने दान के प्रभाव से अप्रिय शत्रु के ऐश्वर्य को भस्मीभूत कर देते हैं।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.33)संयन्त :: नियंत्रित, संयमित, दबाया हुआ, वश में किया हुआ; restrained, controlled, moderate, temperate, sober.
Those who are aware of he moderate-controlled season-weather, accept the wealth by crushing the enemy. Panchoudan Aj constitute the controlled season. Those who make offering of Panchoudan Aj having shine, with Dakshina, are able to burn-finish the grandeur of the enemy dislike by them.
Let all direction protect your Yagy. We offer Ghee and Hawan ingredients for the offerings.(02.10.2026)यो वै पिन्वन्तं नामर्तुं वेद। पिन्वतींपिन्वतीमेवाप्रियस्य भ्रातृव्यस्य श्रियमा दत्ते। एष वै पिन्वन्नामर्तुर्यदजः पञ्चौदनः। निरेवाप्रियस्य भ्रातृव्यस्य श्रियं दहति भवत्यात्मना। यो 3 जं पञ्चौदनं दक्षिणाज्योतिषं ददाति॥
जो पिन्वन्त (पोषण) नामक ऋतु को जानने वाले हैं, वे दुष्ट शत्रु की पोषण द्वारा प्राप्त की गई लक्ष्मी को हर लेते हैं। पञ्चौदन अज ही पिन्वन्त (पोषण) नामक ऋतु है। जो दक्षिणा के तेज से सम्पन्न पञ्चोदन अज के दाता हैं, वे अपने सुकृत्यों से शत्रु के श्रीवर्चस्व को भस्मीभूत कर डालते हैं।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.34)
भस्मीभूत :: reduced to ashes, burnt to ashes, completely burnt.
Those who are acquainted with the season-weather granting nourishment, snatch the wealth of their enemy. Panchoudan Aj constitute the nourishing season. Those who donate Panchoudan Aj are able to reduce the wealth & prosperity of the enemy to ashes.
यो वा उद्यन्तं नामर्तुं वेद। उद्यतीमुद्यतीमेवाप्रियस्य भ्रातृव्यस्य श्रियमा दत्ते। एष वा उद्यन्नामर्तुर्यदजः पञ्चौदनः। निरेवाप्रियस्य भ्रातृव्यस्य श्रियं दहति भवत्यात्मना। यो 3 जं पञ्चौदनं दक्षिणाज्योतिषं ददाति॥
जो उद्यन्त (उद्यम) नामक ऋतु को जानने वाले हैं, वे अप्रिय शत्रु की उद्यम द्वारा उपलब्ध श्री-सम्पदा को हर लेते हैं। पञ्चौदन अज ही निश्चय से उद्यन्त नामक ऋतु है। जो दक्षिणा के तेजस् से सम्पन्न पञ्चौदन अज के दाता हैं, वे अपने दान के प्रभाव से अप्रिय शत्रु के ऐश्वर्य को विनष्ट कर डालते हैं।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.35)
Those who acquainted with the season pertaining to endeavours, snatch the wealth & property of their disliked enemy. Panchoudan Aj constitute the endeavouring season. Those who donate Panchoudan Aj are able to destroy the wealth & prosperity of their enemy.
यो वा अभिभुवं नामर्तुं वेद। अभिभवन्तीमभिभवन्तीमेवाप्रियस्य भ्रातृव्यस्य श्रियमा दत्ते। एष वा अभिभूर्नामर्तुर्यदजः पञ्चौदनः। निरेवाप्रियस्य भ्रातृव्यस्य श्रियं दहति भवत्यात्मना। यो 3 जं पञ्चौदनं दक्षिणाज्योतिषं ददाति॥
जो अभिभू (विजय) नामक ऋतु को जानने वाले हैं, वे अप्रिय शत्रु की परास्त करने वाली श्री-सम्पदा को हर लेते हैं। पञ्चौदन अज ही अभिभू नामक ऋतु हैं। जो दक्षिणा से देदीप्यमान पञ्चौदन अज के दाता हैं, वे दुष्ट शत्रु की श्रीवर्चस्व को पूर्णतया भस्मीभूत कर देते हैं।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.36)
Those who acquainted with the season pertaining to victory, snatch the wealth & property of the enemy disliked by them. Panchoudan Aj constitute the victory season. Those who donate Panchoudan Aj are able to turn the wealth & prosperity of their enemy into ashes.
अजं च पचत पञ्च चौदनान्।
सर्वा दिशः संमनसः सध्रीचीः सान्तर्देशाः प्रति गृह्णन्तु त एतम्॥
अज तथा पञ्चौदन (उसके पाँच तरह के भागों) को परिपक्व बनाएँ। समस्त दिशाएँ तथा अन्तर्दिशाएँ एक चित्त होकर सहमति भाव से इसे स्वीकार करें।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.37)
Cook the 5 components Aj and Panchoudan. All directions and interor directions should accept it with mutual concent.
तास्ते रक्षन्तु तव तुभ्यमेतं ताभ्य आज्यं हविरिदं जुहोमि॥
आपके इस यज्ञ की समस्त दिशाएँ सुरक्षा करें, हम उनके लिए घृत तथा हवन सामग्री की आहुति समर्पित करते हैं।(अथर्ववेद, पञ्चौदन-अज सूक्त 9.5.38)
अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त (9.6) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- अतिथि अथवा विद्या; छन्द :- 1 नागी त्रिपदा गायत्री, 2 त्रिपदार्षी गायत्री, 3, 7 साम्नी त्रिष्टुप्, 4, 9 आचीं अनुष्टुप्, 5 आसुरी गायत्री, 6 त्रिपदा साम्नी जगता, 8 याजुषी त्रिष्टुप्, 10 साम्नी भुरिक् बृहती, 11, 14-16 साम्नी अनुष्टुप्, 12 विराट् गायत्री, 13 साम्नी निवृत् पंक्ति, 17 त्रिपदा विराट् भुरिक् गायत्री।
यो विद्याद् ब्रह्म प्रत्यक्षं परूंषि यस्य संभारा ऋचो यस्यानूक्यम्॥
जो विद्यारूप प्रत्यक्ष परब्रह्म के ज्ञाता हैं, जिनके अंग ही यज्ञ-सामग्री एवं कन्धे तथा मध्यदेश की रीढ़ ही वेदमन्त्र हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.6.1)
Those who are acquainted with the visible Par Brahm in the form of enlightenment; who's organs constitute of Yagy ingredients, shoulder and the middle segment's back bone constitute the Ved Mantr.
सामानि यस्य लोमानि यजुहृदयमुच्यते परिस्तरणमिद्धविः॥
उसके केश ही साम, हृदय ही यजुरूप तथा आच्छादन वस्त्र आहुति हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.6.2)
His hair constitute of the Sam, heart in the form Yaju and the covering-clothing constitute the offerings.
यद् वा अतिथिपतिरतिथीन् प्रतिपश्यति देवयजनं प्रेक्षते॥
जो गृहस्थ अतिथियों की तरफ देखते हैं, मानो वे देवत्व-संवर्द्धक यज्ञ को ही देखते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.6.3)
Those householders continue looking at the guests, appear as if they are viewing the Yagy, which boosts divinity.
यदभिवदति दीक्षामुपैति यदुदकं याचत्यपः प्र णयति॥
अतिथि से विचार-विमर्श करना यज्ञ-सम्बन्धी कार्य में दीक्षा लेने के सदृश है तथा उसके द्वारा जल की इच्छा ही प्रणयनरूप है।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.6.4)
प्रणयन रूप :: in the form of composition, having the character of creation, manifested as a piece of writing-founding.
Consulting the guest is like seeking initiation into Yagy and the desire of drinking water by him, is like the form of composition.
या एव यज्ञ आपः प्रणीयन्ते ता एव ताः॥
जिस जल को यज्ञ के निमित्त ले जाते हैं, यह वही जल है अर्थात् अतिथि का दिया जाने वाला जल ही यज्ञ में ले जाने योग्य है। ऐसा ही जल यज्ञ में प्रयोग किया जाता है।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.6.5)
This is the water meant for the Yagy i.e., to be offered to the guest.
यत् तर्पणमाहरन्ति य एवाग्नीषोमीयः पशुर्बध्यते स एव सः॥
जिन पदार्थों को अतिथि के निमित्त ले जाते हैं वही मानो अग्नि तथा सोम के हेतु पशु को बाँधा जाना है।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.6.6)
The goods-offerings carried for the guest are as if the animal is tied for Agni and Som.
यदावसथान् कल्पयन्ति सदोहविर्धानान्येव तत् कल्पयन्ति॥
जो अतिथि के निमित्त निवास योग्य स्थान का प्रबंध किया जाता है मानो वही यज्ञ में 'सद' तथा हविर्धान का निर्माण करना है।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.6.7)
Granting place to the guest is like the pious offerings made in the Yagy.
यदुपस्तृणन्ति बर्हिरव तत्॥
अतिथि सत्कार के लिए जो आसन बिछाए जाते हैं, मानो वही यज्ञ की कुशाएँ हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.6.8)
Cushion laid for the guest are as if Kush grass for the Yagy is there.
यदुपरिशयनमाहरन्ति स्वर्गमेव तेन लोकमव रुन्द्धे॥
अतिथि के निमित्त जो बिछौना लाते हैं, वे मानो द्युलोक के द्वार को खोलने में सक्षम होते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.6.9)
Laying bed for the guest is like opening of gates of heavens.
यत् कशिपूपबर्हणमाहरन्ति परिधय एव ते॥
अतिथि के हेतु जो चादर तथा तकिया लेकर आते हैं, मानो वही यज्ञ की सीमा है।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.6.10)
Laying of bed sheet and pillow for the guest is like the limit of Yagy.
यदाञ्जनाभ्यञ्जनमाहरन्त्याज्यमेव तत्॥
अतिथि के लिए जो चक्षुओं के निमित्त अञ्जन तथा देह की मालिश के निमित्त तेल लाते हैं, मानो वे ही यज्ञ घृत है।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.6.11)
Offering of collyrium for the eyes of the guest and body massage oil is, as if its Ghee for the Yagy.
यत् पुरा परिवेषात् खादमाहरन्ति पुरोडाशावेव तौ॥
परोसने से पहले जो अतिथि के हेतु खाद्य सामग्री लाते हैं, वे मानो पुरोडाश ही हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.6.12)
Food offered to the guest is like Purodash.
यदशनकृतं ह्वयन्ति हविष्कृतमेव तद्ध्वयन्ति॥
भोजन के निमित्त अतिथि को आमंत्रित करना ही मानो आहुति ग्रहण करने का आवाहन है।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.6.13)
Inviting the guest for the lunch-dinner is like invocation for accepting the offerings.
ये व्रीहयो यवा निरुप्यन्तेंऽशव एव ते॥
जो चावल तथा जौ दृष्टिगत होते हैं, वे मानो सोम ही हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.6.14)
Rice and barley which are seen, are like Som.
यान्युलूखलमुसलानि ग्रावाण एव ते॥
जिन ओखली तथा मूसल को हम अतिथि के निमित्त धान कूटने के लिए प्रयोग करते हैं, मानों वे ही सोमरस निकालने के पत्थर हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.6.15)
The mortar and pestle used for crushing paddy for the guest are like the stones for extracting Somras.
शूर्प पवित्रं तुषा ऋजीषाभिषवणीरापः॥
जिस छाज को अतिथि के हेतु उपयोग में लाया जाता है, वह यज्ञ में प्रयुक्त होने वाले पवित्रा के सदृश है। चावल की भूसी सोमरस अभिषवण के पश्चात् बचने वाले सोम तन्तुओं के सदृश तथा भोजन के निमित्त प्रयोग किए जाने वाला जल, यज्ञीय जल के सदृश है।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.6.16)
The winnowing basket is sacred, (as are) the husks, the residue of the pressed Soma juice and the waters used for the pressing.
The winnowing basket, the strainer, the husk, the residue, the pressing stones-pressing implements, rice husk, the water are like the threads of Som and food used in the Yagy.
स्रुग् दर्विर्वेक्षणमायवनं द्रोणकलशाः कुम्भ्यो वायव्यानि।
पात्राणीयमेव कृष्णाजिनम्॥
अतिथि के लिए भोजन पकाते समय जिस कलछी का प्रयोग होता है, वह स्त्रुवा के सदृश, पकाते समय अन्न को हिलाया जाना यज्ञ की ईक्षण क्रिया के सदृश, पकाने आदि का बर्तन द्रोण कलश के सदृश, अन्य पात्र, वायव्य पात्र एवं स्वागत में बिछायी गयी मृग चर्म कृष्णाजिन के समान होते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.6.17)
स्त्रुवा :: sacrificial ladle, sacrificial spoon.
द्रोण कलश :: एक बड़ा लकड़ी का पात्र या बर्तन, जिसका उपयोग वैदिक काल में यज्ञ के दौरान सोम रस को छानने या रखने के लिए किया जाता है; large wooden vessel-pitcher used for filtration of Somras.
The ladle used for cooking food for the guest is like the ladle-spoon used in the Yagy for mixing food grains. It constitute the Act of Cosmic Inspection-Observation in Yagy. Cooking pots are Dron Kalash, and Vayavy pot is like the black buke deer skin laid for the welcome.
अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त (9.7) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- अतिथि अथवा विद्या; छन्द :- विराट् पुरस्ताद् बृहती, 2, 12 साम्नी त्रिष्टुप्, 3 आसुरी अनुष्टुप्, 4 साम्नी उष्णिक्, 5 साम्नी बृहती, 6 आर्ची अनुष्टुप्, 7 पञ्चपदा विराट् पुरस्ताद् बृहती, 8 आसुरी गायत्री, 9 साम्नी अनुष्टुप्, 10 त्रिपदार्ची त्रिष्टुप्, 11 भुरिक् साम्नी बृहती, 13 त्रिपदार्ची पंक्ति।
यजमानब्राह्मणं वा एतदतिथिपतिः कुरुते यदाहार्याणि प्रेक्षत इदं भूया 3 इदा 3 मिति॥
अतिथि के सम्मान में यह ज्यादा है या कम है, इस तरह जो देने योग्य पदार्थों का निरीक्षण करते हैं, यह प्रक्रिया यज्ञ में ऋत्विज द्वारा विप्र के प्रति किये गये आचरण सदृश मान्य है।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.7.1)
It analysed whether some thing is less of more for welcoming the guest. This is acceptable like the behaviour of the Ritviz towards the guest in the Yagy.
यदाह भूय उद्धरेति प्राणमेव तेन वर्षीयांसं कुरुते॥
जो इस प्रकार कहते हैं कि अतिथि को अधिक परोसकर दें, तो इससे वे अपने प्राण को चिरस्थाई बनाते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.7.2)
If we serve more food to the guest, it prolong our Air Vital.
उप हरति हवींष्या सादयति॥
जो उनके समीप ले जाते हैं, वे मानो हीन पदार्थ ही ले जाते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.7.3)
He brings forward the sacrificial offerings and places them down, on the altar.(03.10.2026)
तेषामासन्नानामतिथिरात्मञ्जुहोति॥
जो पदार्थ अतिथि को परोसे जाते हैं, उन परोसे गए पदार्थों में से कुछ पदार्थों का अतिथि अपने भीतर हवन ही करते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.7.4)
Out of the food ingredients served to the guest, some perform Hawan inside the body of the guest.
स्त्रुचा हस्तेन प्राणे यूपे स्त्रुक्कारेण वषट्कारेण॥
हाथ रूपी स्त्रुवा से, प्राणरूपी यूप से तथा भोजन करते समय 'सुक-सुक' ऐसे शब्द रूपी वषट्कार से अपने में आहुति ही डालते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.7.5)
वषट्कार :: यज्ञ में देवताओं को हवि (आहुति) देने के लिए बोला जाने वाला एक विशेष मंत्र या ध्वनि है; the utterance of the sacred sacrificial formula 'Vashat' during a Yagy, one who is invoked by the sacred exclamation Vashat.
These are used as suffix or prefix to strength a Mantr; oblations, offerings.
While eating food, hand is used as a spoon-ladle, sound like Suk-Suk is produced which is like the sacred sacrifice sound Vashat of the Hawan.
एते वै प्रियाश्चाप्रि॑याश्चर्त्विजः स्वर्ग लोकं गमयन्ति यदतिथयः॥
जो ये अतिथी प्रिय अथवा अप्रिय हैं, वे आतिथ्य यज्ञ के ऋषि यजमान को द्युलोक में ले जाते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.7.6)
The guest dear or otherwise, the Rishi of the guest Yagy, take the Yajman-host to the heavens.
य स एवं विद्वान् न द्विषन्नश्नीयान्न द्विषतोऽन्नमश्नीयान्न मीमांसितस्य न मीमांस मानस्य॥
अतिथि किसी के प्रति विद्वेष रखते हुए भोजन ग्रहण न करें, मन में विद्वेष की भावना रखते हुए जो भोजन देते हैं उनके द्वारा दिए गए भोजन को अतिथि ग्रहण न करें, जिसके व्यवहार पर संदेह हो, उसके द्वारा दिए गए भोजन को अतिथि स्वीकार न करें तथा अतिथि उन लोगों का भी यहाँ भोजन न करें जो संदेह करने वाले हैं। इस विषय के बारे में जानने वालों का यही कथन है।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.7.7)
Guest should not accept the food with envy for someone in his mind. He should not accept the food served with envious mind. Food served by the suspected person should be rejected.
सर्वो वा एष जग्धपाप्मा यस्यान्नमश्नन्ति॥
अतिथि जिनके यहाँ हर्ष के साथ अन्न ग्रहण करते हैं, वे समस्त दुष्कर्मों से मुक्ति प्राप्त कर लेते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.7.8)
Those who's food is accepted by the guest happily, become free from all misdeeds.
सर्वो वा एषो ऽजग्धपाप्मा यस्यान्नं नाश्नन्ति॥
अतिथिजन जिनके यहाँ भोजन नहीं ग्रहण करते हैं, उनके समस्त दुष्कर्म वैसे के वैसे ही बने रहते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.7.9)One remain with his misdeeds if the guest do not accept his food.
सर्वदा वा एष युक्तग्रावार्द्रपवित्रो वितताध्वर आहृतयज्ञक्रतुर्य उपहरति॥
जो गृहस्थ अतिथि सत्कार में आवश्यक सामग्री उनके समीप ले जाते हैं, वे हमेशा सोमरस निकालने के पाषाणों से युक्त रस की आद्रता से पावन सोमयज्ञ को करने वाले तथा उसको पूर्णता प्रदान करने वाले के सदृश होते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.7.10)
The household who carry the food ingredients to the guest, become like one who extract Somras granting accomplishment and performer of Som Yagy.
प्राजापत्यो वा एतस्य यज्ञो विततो य उपहरति॥
जो अतिथि के प्रति समर्पण करते हैं, वे मानो उनके प्रजापत्य यज्ञ के विस्तारक होते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.7.11)
Those who are devoted to the guest, become alike one extending Prajapaty Yagy.
प्रजापतेर्वा एष विक्रमाननुविक्रमते य उपहरति॥
जो अतिथि का आदर तथा सत्कार करते हैं, वे ही प्रजापति के पदचिह्नों का अनुसरण करने वाले होते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.7.12)
Those who respect the guest and welcome him, follow the foot prints of Praja Pati.
योऽतिथीनां स आहवनीयो यो वेश्मनि स गार्हपत्यो यस्मिन् पचन्ति स दक्षिणाग्निः॥
अतिथियों का आवाहन ही आह्वनीय अग्नि तथा गृह में विद्यमान् अग्नि ही गार्हपत्य अग्नि है तथा अन्न को परिपक्व करने की अग्नि ही दक्षिणाग्नि है।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.7.13)
Invocation of the guests is like invoked Agni and the Agni present in the house. It is the fire that cooks food termed as Dakshinagni.
अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त (9.8.) :: ऋषि :-ब्रह्मा; देवता :- अतिथि अथवा विद्या; छन्द :- त्रिपदा पिपीलिक मध्या गायत्री, 7 साम्नी बृहती, 8 पिपीलिक मध्या उष्णिक्।
इष्टं च वा एष पूर्तं च गृहाणामश्नाति यः पूर्वोऽ तिथेरश्नाति॥
जो अतिथि से पहले भोजन ग्रहण करते हैं, वे गृहस्थ के सभी इष्टकर्मों को ही विनष्ट कर डालते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.8.1)
Those household who take food prior to the guest, destroy their desired actions-efforts.
पयश्च वा एष रसं च गृहाणामश्नाति यः पूर्वोऽतिथेरश्नाति॥
जो गृहस्थ अतिथि से पूर्व भोजन कर लेते हैं, वे गृह के दुग्ध तथा रस को ही नष्ट कर डालते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.8.2)
Those household who take food prior to the guest, destroy the milk and saps-juices available in their house.
ऊर्जा च वा एष स्फातिं च गृहाणामश्नाति यः पूर्वोऽतिथेरश्नाति॥
जो गृहस्थ अतिथि से पहले भोजन करते हैं, वे गृह की समृद्धि तथा अन्न-बल को ही नष्ट कर देते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.8.3)
Those household who take food prior to the guest, destroy their prosperity, strength of food grains.
प्रजां च वा एष पशूंश्च गृहाणामश्नाति यः पूर्वोऽतिथेरश्नाति॥
जो गृहस्थ अतिथि से पूर्व भोजन ग्रहण करते हैं, वे गृह के कुटुम्बियों तथा गौ आदि जानवरों को समाप्त कर डालते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.8.4)
Those household who take food prior to the guest, destroy their clan, cows and animals.
कीर्ति च वा एष यशश्च गृहाणामश्नाति यः पूर्वोऽतिथेरश्नाति॥
जो अतिथि से पहले भोजन ग्रहण करते हैं, वे गृहस्थ गृह की कीर्ति तथा यशस्विता को ही विनष्ट करते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.8.5)
Those household who take food prior to the guest, destroy their glory and fame.
श्रियं च वा एष संविदं च गृहाणामश्नाति यः पूर्वोऽतिथेरश्नाति॥
जो गृहस्थ अतिथि से पहले भोजन ग्रहण करते हैं, वे गृह की धन-सम्पदा तथा सहमति की भावना को ही समाप्त कर डालते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.8.6)
Those household who take food prior to the guest, destroy their wealth, property and mutual consent.
एष वा अतिथिर्यच्छ्रोत्रियस्तस्मात् पूर्वी नाश्नीयात्॥
वे निश्चत रूप से अतिथि हैं, जो श्रोत्रिय हैं, अतः उनसे पूर्व भोजन ग्रहण करना अनुचित है।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.8.7)
श्रोत्रिय :: विद्वान या ब्राह्मण है जो वेद, वेदांग और धर्मग्रंथों में पारंगत (निपुण) हो और जिन्हें वैदिक मंत्र एवं ज्ञान कंठस्थ हो; a learned scholar or a Brahman well-versed in the Veds and sacred scriptures.
The household should not take food prior to guest who is a learned scholar or a Brahman well-versed in the Veds and sacred scriptures.
अशितावत्यतिथावश्नीयाद् यज्ञस्य सात्मत्वाय यज्ञस्याविच्छेदाय तद् व्रतम्॥
अतिथि के भोजन किए जाने के पश्चात् ही गृहस्थ भोजन करें। यज्ञ की पूर्णता तथा यज्ञ की बाधा रहित समाप्ति के निमित्त गृहस्थों द्वारा ऐसे व्रतों का निर्वाह किया जाना नितांत आवश्यक है।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.8.8)
House hold should eat food only after serving it to the guest. For the sack of trouble free accomplishment of Yagy, the household should undertake such Vrat-fasts which are esseential.
एतद् वा उ स्वादीयो यदधिगवं क्षीरं वा मांसं वा तदेव नाश्नीयात्॥
गौ-दुग्ध से प्राप्त होने वाले तथा अन्य मांसादि, उन्हें भी अतिथि के भोजन करने से पहले गृहस्थ न खाएँ।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.8.9)
निश्चय ही यह (भोजन) सबसे अधिक स्वादिष्ट होता है, जो गाय से प्राप्त होता है, चाहे वह दूध हो या मांस; फिर भी उसे (मांस को) नहीं खाना चाहिए।
House hold should not consume cow products like milk Ghee and meat, prior to serving them to the guest.
यातयामं गतरसं पूति पर्युषितं च यत्।
उच्छिष्टमपि चामेध्यं भोजनं तामसप्रियम्॥17.10॥
जो भोजन सड़ा हुआ, रस रहित, दुर्गन्धित, बासी और जूठा है तथा जो बहुत ज्यादा अपवित्र (माँस, मछली, अंडा, शराब आदि) भी है, वह तामस मनुष्य को प्रिय होता है।
The Almighty has said that the stale food, food without extracts, juices, liquid content, left over by others, impure, stale, foul smelling, tasteless, putrid (सड़ा हुआ, दुर्गन्धित, उग्र गंध का, बदबूदार, गला हुआ) is liked by the person of Tamsik traits i.e., ignorant.
इस प्रकार के फल, सब्जियाँ जो कच्चे ही तोड़ लिए जाते हैं, ज्यादा पके-गले हुए हैं, फ़्रिज में रखने के बाद भी जिनमें से महक-बदबू आती हो, ऐसे रस हीन भोज्य पदार्थ, जिन्हें धूप या वाष्पीकरण तकनीकि से सुखा लिया गया है, सड़ाकर तैयार किये गए, कुम्भी, लहसुन तथा प्याज़ आदि तामसिक आहार हैं। नमक और पानी मिलाकर बने हुए भोजन, जिन्हें बने हुए रात बीत गई हो, भी तामसिक माने जाते हैं। केवल दूध, घी, शक़्कर मिलाकर अग्नि पर पकाये गए पदार्थ-मिठाई बासी नहीं माने जाते, यदि उनमें दुर्गन्ध पैदा न हुए हो। जिन पदार्थों में कवक-फंफूदी लग गई हो, उन्हें तो फैंक ही देना चाहिए। भोजन के बाद बर्तनों में जूठा छोड़ा गया खाना या वह भोजन जिसे कौआ, कुत्ता, बिल्ली आदि ने सूँघ लिया हो वो भी त्याज्य है। वर्णाश्रम धर्म के अनुसार मसूर, गाजर और शलजम को भी त्याज्य की श्रेणी में माना गया है। इस प्रकार के सभी भोजन तामसिक आहार माने जाते हैं, जो मनुष्य में विकार उत्पन्न करें यथा मंदिर, माँस, मछली, अँडा आदि। जो भोजन रागपूर्वक खाया जाये वो भी तामसिक या राजसिक हो जाता है। भिक्षा में प्राप्त अन्न को यदि भगवान् का भोग लगाकर थोड़ा-बहुत जीवन निर्वाह के हेतु ग्रहण कर लिया जाये तो वही सात्विक हो जाता है। भोजन बनाते वक्त शुद्धि का पूरा-पूरा ध्यान रखना चाहिये। नहा धोकर, शुद्ध वस्त्र धारण करके बनाया गया खाना-अन्न ही ग्राह्य है। शुद्ध कमाई से ख़रीदा गया अन्न ही सात्विक फल देता है। भगवान् को भोग लगाकर ग्रहण किया गया, सात्विक भोजन ही ग्राह्य है। बनते हुए भोजन के क्षेत्र में पशुओं यथा गाय, कुत्ते का प्रवेश वर्जित है।
Absolute purity has been advocated for the food to be accepted by one. The grain, food bought with pious money and prepared after wearing neat and clean cloths, after bathing is acceptable. The women should not cook food during the periods-menstrual cycle.
The fruits and vegetables which are unripe for eating and processed mechanically or chemically are harmful. Cooked-stored food too is dangerous. Stale food is not good for health. Dried vegetables, fruits too are unfit for human consumption. Garlic, onions, Mushrooms, Masur Dal-lentil, carrots, turnip too are advised to be discarded, according to the age factor and foul smell. Sweets prepared with milk, ghee, sugar are good for use for a short period only, till they do not grow fungus or start smelling. Left over food should not be eaten. The food prepared within the approach of dog, crow and cat, should be rejected out right. Meat, fish, egg, wine are meant only for the demonic person. The food eaten in excess of the need, gives bad effect. The food obtained through begging should be accepted only after offering it to the God and only in small quantity, just to survive. The stale food is never good for health.
The Tamsik person is not very particular about food. He can eat anything, anywhere, from anyone. He do not follow any norms. In today's age most of the people are utilising packed, refrigerated, stored food items, which result in bad health. The food served in the hotels-restaurants contained too much spices and undesirable items. The impact of such food is studied and observed by the scientists and doctors as well. The junk food and fast food too comes in this category. The Almighty had alarmed the humanity much before this cosmic era-age, to follow a routine for good-proper health. If one asks them to be followed, most of those who believe in other faiths will out rightly reject by saying that it belongs to Hinduism. In short these practices are Tamsik i.e., adopted by the ignorant, imprudent, idiot etc.
As a matter of fact the vegetarian who happen to go abroad has to depend over bakery items free from egg. Most of the bakery goods prepared in western countries, Europe, America, Australia contain egg. Almost all stores sell non vegetarian food along with vegetarian food without isolation-segregation. Packed food items are always stale. Refrigerated food too is stale. Most of the drinks sold in the market are unfit for health. Yudhishtar had predicted this about 5,000 years ago.
Veds are studied by meat eater demons as well.
Please refer to :: MEAT EATING माँसाहार santoshhindukosh.blogspot.com
अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त (9.9) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- अतिथि अथवा विद्या; छन्द :- प्राजापत्या अनुष्टुप्, 2, 4, 6, 8 त्रिपदा गायत्री, 9 भुरिक् अनुष्टुप्, 10 चतुष्पदा प्रस्तार पंक्ति।
स य एवं विद्वान् क्षीरमुपसिच्योपहरति॥
जो इस विषय को जानते हुए अतिथि के निमित्त दुग्ध युक्त भोज्य पदार्थ उत्तम पात्र में लेकर जाते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.9.1)
Eatable including milk, are served to the guest in best pots.(04.10.2026)
यावदग्निष्टोमेनेष्ट्वा सुसमृद्धेनावरुन्च्द्धे तावदेनेनाव रुन्छे॥
उन्हें आतिथ्य सत्कार से उतना ही फल प्राप्त होता है, जितना फल श्रेष्ठ समृद्ध अग्निष्टोम यज्ञ के यजन से प्राप्त होता है।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.9.2)
They attain the best reward of guest honour, just like the Agnishtom Yagy.
स य एवं विद्वान्त्सर्पिरुपसिच्योपहरति॥
जो इस विषय में जानते हुए अतिथि के निमित्त घृतयुक्त भोज्य पदार्थ अच्छे बर्तन में लेकर जाते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.9.3)
Those who are aware of this, carry the eatable cooked in Ghee, in a good pot to the guest.
यावदतिरात्रेणेष्ट्वा सुसमृद्धेनावरुन्द्धे तावदेनेनाव रुन्द्धे॥
उन्हें आतिथ्य-सेवा से उतना ही प्रतिफल प्राप्त होता है, जितना किसी को उत्तम-समृद्ध अतिरात्र यज्ञ करने से मिलता है।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.9.4)
They get as much reward of guest service, as is equivalent to best Ati Ratr Yagy.
स य एवं विद्वान् मधूपसिच्योपहरति॥
जो इस सम्बन्ध में जानते हुए अतिथि हेतु शहद-युक्त भोज्य पदार्थ श्रेष्ठ बर्तन में रखकर लेकर जाते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.9.5)
Aware of it, they carry eatable treated with honey, for the guest, in best utensils.
यावत् सत्त्रसद्येनेष्ट्वा सुसमृद्धेनावरुन्छे तावदेनेनाव रुन्द्धे॥
उन्हें आतिथ्य सत्कार से उतना ही फल प्राप्त होता है, जितना किसी को श्रेष्ठ-समृद्ध 'सत्रसद्य' यज्ञ करने से मिलता है।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.9.6)
They get as much reward as is granted for the best Satrsaddh Yagy.
स य एवं विद्वान् मांसमुपसिच्योपहरति॥
जो इस बात को जानते हुए अतिथि के निकट मांसादि से युक्त भोज्य पदार्थ उत्तम पात्र में लेकर जाते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.9.7)
Those who understand this carry the eatable including meat, for the guest in best utensils.
यावद् द्वादशाहेनेष्ट्वा सुसमृद्धेनावरुन्द्धे तावदेनेनाव रुन्द्धे॥
उन्हें आतिथ्य-सेवा से उतना ही प्रतिफल मिलता है, जितना किसी को श्रेष्ठ-समृद्ध द्वादशाह यज्ञ करने से मिलता है।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.9.8)
They achieve that much return for the guest service-honour, as is attain from best-prosper Dwadshah Yagy.
स य एवं विद्वानुदकमुपसिच्योपहरति॥
जो इस विषय में जानते हुए अतिथि के निमित्त जल का उपसेचन कर भोज्य पदार्थ को उत्तम पात्र में लेकर जाते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.9.9)
उपसेचन :: जल छिड़कना; sprinkling, pouring upon, infusion.
Having under stood this they sprinkle water over the best food offered to the guest, in best utensils.
प्रजानां प्रजननाय गच्छति प्रतिष्ठां प्रियः प्रजानां भवति य एवं विद्वानुदकमुपसिच्योपहरति॥
वे प्रजाओं के प्रजनन अर्थात् उत्पत्ति हेतु स्थायित्व प्राप्त करते हैं तथा प्रजाजनों के प्रिय होते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.9.10)
They attain stability for the reproduction of the populace and become popular amongest the subjects.
अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त (9.10) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- अतिथि अथवा विद्या; छन्द :- 1 साम्नी उष्णिक्, 2 पुरउष्णिक्, 3, 5, 7, 10 साम्नी भुरिक् बृहती, 4, 6, 9 साम्नी अनुष्टुप्, 5 त्रिपदा निवृत् विषमा गायत्री, 7 त्रिपदा विराट् विषमा गायत्री, 8 त्रिपदा विराट् अनुष्टुप्।
तस्मा उषा हिङ्कृणोति सविता प्र स्तौति॥
जो आतिथ्य-सेवा के सम्बन्ध में जानते हैं, उन मानवों के लिए प्रातःकाल आनंद का संदेश देती है तथा सविता देवता उनकी प्रशंसा करते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.10.1)
Those who are aware of guest service-welcome, dawn-Usha grant them the message of pleasure and Savita Dev appreciate them.
बृहस्पतिरूर्जयोद् गायति त्वष्टा पुष्ट्या प्रति हरति विश्वे देवा निधनम्॥
बृहस्पति देवता अन्न तथा रस से उत्पन्न हुई शक्ति से उनकी प्रशंसा करते हैं। त्वष्टादेव पोषण प्रदान करते हैं तथा दूसरे समस्त देवतागण सोम परिसमाप्त करने वाली वाणी के द्वारा उनकी उपासना करते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.10.2)
परिसमाप्त :: जो पूरी तरह से समाप्त हो चुका हो, जिसका परिसमापन हो चुका हो; liquidation.
Brahaspati Dev appreciate them for the strength granted by food grains and juices. Twasta Dev grant them nourishment and all demigods-deities worship them with the voice of liquidation of Som.
निधनं भूत्याः प्रजायाः पशूनां भवति य एवं वेद॥
आतिथ्य-सत्कार के ज्ञाता धन-सम्पदा, प्रजा तथा जानवरों का पोषण करने वाले होते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.10.3)
Those who are aware of guest welcome-honour, nurturer wealth, prosperity, populace-subjects and animals.
तस्मा उद्यन्त्सूर्यो हिङ्कृणोति संगवः प्र स्तौति॥
जो इस आतिथ्य-सत्कार को जानते हैं, उन मनुष्यों के लिए उदय होते हुए सूर्य देव आनंद का संदेश देते हैं तथा किरणों से युक्त सूर्य उनकी प्रशंसा करते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.10.4)
Those who are aware of guest welcome-honour, message the humans regarding pleasure of Sun rise and Sury Dev along with his rays, appreciate them.
मध्यन्दिन उद्गायत्यपराह्णः प्रति हरत्यस्तंयन् निधनम्।
निधनं भूत्याः प्रजायाः पशूनां भवति य एवं वेद॥
आतिथ्य-सत्कार के ज्ञाता की मृत्यु को सूर्य देव नष्ट करते हुए मध्याह्न काल में उनका गुणगान करते हैं तथा अपराह्न काल में उन्हें पुष्टि प्रदान करते हैं। जो इस विषय में जानने वाले होते हैं, वे धन-सम्पदा, प्रजा तथा पशुओं का आश्रयस्थल होते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.10.5)
Sury Dev eliminate the death of one who is aware of-resort to guest welcome and appreciate him during the noon and nourish him as well. Those who are acquainted with this, become shelter-asylum for wealth, prosperity, populace-subjects and the animals.
तस्मा अभ्रो भवन् हिङ्कृणोति स्तनयन् प्र स्तौति॥
जो आतिथ्य-सेवा के व्रत के विषय में जानकारी रखते हैं, उनके निमित्त उत्पन्न होने वाले बादल, आनंददायक संदेश देते हैं तथा गर्जना के साथ उनकी प्रशंसा करते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.10.6)
Those who are aware of-resort to guest welcome Vrat, the cloud formation and thunder appreciate them.
विद्योतमानः प्रति हरति वर्षन्नुद्गायत्युद्गृह्णन् निधनम्।
निधनं भूत्याः प्रजायाः पशूनां भवति य एवं वेद॥
जो आतिथ्य-सत्कार के सम्बन्ध में जानते हैं, उन्हें प्रकाशमान मेघ पुष्टि देते हैं तथा जल वृष्टि करते हुए बादल उनका गान करते हैं एवं उग्रहण करते हुए पालन करते हैं, इस प्रकार वे धन-सम्पदा, प्रजा तथा पशुओं को उपलब्ध करने वाले होते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.10.7)
Those who are aware of-resort to guest welcome, are nourished by the shining clouds and showering rains sing their glory. Accept them, nurturer them, grant them wealth, prosperity, populace and animals.
अतिथीन् प्रति पश्यति हिङ्कृणोत्यभि वदति प्र स्तौत्युदकं याचत्युद् गायति॥
जो आतिथ्य-सेवा को जानते हैं, अतिथि को देखकर उनका सम्मान, स्तुति तथा आनंद प्रकट करते हैं। जब वे जल की याचना करते हैं, तो मानो गान करते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.10.8)
Those who know guest welcome, look at the guest and honour them, pray-worship them, show their happiness. When they ask for water, it appears as if hey are singing.
उप हरति प्रति हरत्युच्छिष्टं निधनम्॥
जब भोज्य पदार्थ अतिथि के निकट लाते हैं, तो यज्ञ के प्रतिहर्त्ता का कार्य करते हैं। जो भोज्य पदार्थ अतिथि के भोजन करने के बाद शेष बचता है, उसे यज्ञीय प्रसाद समझना चाहिए।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.10.9)
प्रतिहर्त्ता :: निवारण करने वाला या हटाने वाला-वह व्यक्ति जो किसी संकट, बाधा या कष्ट को दूर करता है अथवा उसका निवारण करता है, विनाश करने वाला-किसी चीज़ को नष्ट या समाप्त करने वाला व्यक्ति, यज्ञ में ऋत्विज-यज्ञ कराने वाले 16 ऋत्विजों (पुजारियों) में से बारहवें ऋत्विज।
When they bring food to the guest they act like the Ritviz of the Yagy. Food left over by the guest, is considered to be Prasad of the Yagy.
निधनं भूत्याः प्रजायाः पशूनां भवति य एवं वेद॥
जो आतिथ्य-सत्कार के विषय में जानते हैं, वे धन-सम्पदा, प्रजा तथा पशुओं को उपलब्ध करने वाले होते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.10.11)
Those who know the value of guest honour-welcome grant wealth-prosperity, subjects and animals.(05.10.2026)
अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त (9.11) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- अतिथि अथवा विद्या; छन्द :- 1 आसुरी गायत्री, 2 साम्नी अनुष्टुप्, 3, 5 त्रिपदार्ची पंक्ति, 4 एकपदा प्राजापत्या गायत्री, 6, 11 आर्ची बृहती, 12 एकपदासुरी जगती, 13 याजुषी त्रिष्टुप्, 14 एकपदासुरी उष्णिक्।
यत् क्षत्तारं ह्वयत्या श्रावयत्येव तत्॥
जो अभिलषित कार्य को करने वाले द्वारपाल को आमंत्रित करते हैं, वे वेद वचन को कहने के सदृश हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.11.1)
Invitation to gate keeper who performed the desired tasks is like recitation of Veds.
यत् प्रतिशृणोति प्रत्याश्रावयत्येव तत्॥
जब वह श्रवण करता है, मानो वह प्रतिश्राव करता है।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.11.2)
प्रतिश्राव :: प्रतिध्वनि (गूँज): ध्वनि तरंगों का किसी सतह से टकराकर वापस आना; echo, reverberation, resonance. प्रतिज्ञा, वचन :- promise, pledge, assurance.
He listen-respond like promise.
यत् परिवेष्टारः पात्रहस्ताः पूर्वे चापरे च प्रपद्यन्ते चमसाध्वर्यव एव ते॥
जब अतिथि के निमित्त आरम्भ में तथा बाद में परोसने वाले हस्तों में बर्तन लेकर जाते हैं, मानो वे यज्ञ के चमस तथा अध्वर्यु हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.11.3)
The vessels in the hands of one who serve the food to the guest, is like having the ladle and Chams of the Yagy.
तेषां न कश्चनाहोता॥
इन अतिथियों में यज्ञ विहीन कोई भी नहीं होते।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.11.4)
None amongest the guests is without Yagy.
यद् वा अतिथिपतिरतिथीन् परिविष्य गृहानुपोदैत्यवभृथमेव तदुपावैति॥
जो गृहस्थ अतिथियों को भोजन परोसकर अपने गृह को वापस जाते हैं, वे मानो अवभृथ स्नान करके गृह वापस आते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.11.5)
अवभृथ स्नान :: किसी बड़े यज्ञ या अनुष्ठान की समाप्ति पर नदी या पवित्र जल में किया जाने वाला अंतिम स्नान; bathing in water reservoir or river after the accomplishment of Yagy.
He household who return home, after serving food to the guests, is as if they have bathed in the ponds or river after accomplishment of the Yagy.
यत् सभागयति दक्षिणाः सभागयति यदनुतिष्ठत उदवस्यत्येव तत्॥
जो भोज्य पदार्थों को अलग-अलग करके देते हैं, वे मानो दक्षिणा प्रदान करते हैं। जो उनके लिए अनुकूल होकर उपस्थित रहते हैं, वे मानो यज्ञ का अंतिम चरण पूर्ण करते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.11.6)
Those who serve eatables separately, act as if they are offering Dakshina. Those who become favourable to the guests are; as if they have completed the last phase of the Yagy.
स उपहूतः पृथिव्यां भक्षयत्युपहूतस्तस्मिन् यत् पृथिव्यां विश्वरूपम्॥
धरती में जितने तरह के विविध वर्ण तथा स्वरूप वाले अन्न हैं, उनके द्वारा आदर पूर्वक बुलाए जाने पर, वे अतिथि भोजन स्वीकार करते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.11.7)
People from various Varn (castes and sub castes) invite the guests with honour for accepting the food, using different food grains, which is accepted by the guests, all over the earth.
स उपहूतोऽन्तरिक्षे भक्षयत्युपहूतस्तस्मिन् यदन्तरिक्षे विश्वरूपम्॥
अन्तरिक्ष में जो विभिन्न प्रकार के अन्न हैं, उनके द्वारा आदरपूर्वक आमन्त्रित किए जाने पर, वे अतिथि भोजन का भक्षण करते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.11.8)
The guests accept the food when invited respectfully for accepting different kinds of food grains; from the space-sky.
स उपहूतो दिवि भक्षयत्युपहूतस्तस्मिन् यद् दिवि विश्वरूपम्॥
द्युलोक में जितने तरह के अन्न हैं, उनके द्वारा सम्मान किये जाने पर, वे अतिथि भोजन ग्रहण करते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.11.9)
All sorts of food grains in the heavens are accepted by the guests, on being invited respectfully.
स उपहूतो देवेषु भक्षयत्युपहूतस्तस्मिन् यद् देवेषु विश्वरूपम्॥
देवताओं में जितने तरह की विविध गुणों से युक्त जो अनेक शक्तियाँ हैं, उनके द्वारा आदरपूर्वक आमन्त्रित किए जाने पर, वे अतिथि भोजन ग्रहण करते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.11.10)
On being invited respectfully by the demigods-deities with various qualities and powers, the guests accept the food.
स उपहूतो लोकेषु भक्षयत्युपहूतस्तस्मिन् यल्लोकेषु विश्वरूपम्॥
समस्त धामों में जितने प्रकार के विविध रंग-रूप वाले पदार्थ हैं, उनके द्वारा सम्मानित किए जाने पर, वे अतिथि भोजन ग्रहण करते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.11.11)
On being invited respectfully by the various material of different colours and forms, in various abodes, guests accept the food.
स उपहूत उपहूतः॥
इस पृथ्वीलोक में जिनका आदरपूर्वक आह्वान किया जाता है, वे उसी भावना के साथ परलोक में भी आमन्त्रित किये जाते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.11.12)
Those who are invited respectfully over the earth, are invited with same feeling-respect in the other-next abodes.
आप्नोतीमं लोकमाप्नोत्यमुम्॥
अतिथि को आदरपूर्वक आमन्त्रित करने वाल सद्गृहस्थ इस लोक में तो सुख तथा सौभाग्य की प्राप्ति करते ही हैं, साथ ही साथ परलोक में भी वही प्राप्त करते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.11.13)
The virtuous household who invite the guest with honour, in this abode-earth attain good luck in addition to the next abode-birth.
ज्योतिष्मतो लोकाञ्जयति य एवं वेद॥
जो आतिथ्य-सेवा के व्रतों के ज्ञाता हैं, वे दिव्य लोकों को प्राप्त करते हैं।(अथर्ववेद, अतिथि सत्कार सूक्त 9.11.14)
Those who are acquainted with the procedures of the service of the guests, attain divine abodes-heavens.
अथर्ववेद, गौ सूक्त (9.12) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- गौ। छन्द :- 1 आचीं बृहती, 2 आर्ची उष्णिक्, 3, 5 आर्ची अनुष्टुप्, 4, 14-16 साम्नी बृहती, 6, 8 आसुरी गायत्री, 7 त्रिपदा पिपीलिक मध्या निवृत् गायत्री, 9, 3 साम्नी गायत्री, 10 पुर उष्णिक्, 11-12, 17, 25 साम्नी उष्णिक्, 18, 22 एक-पदासुरी जगती, 19 एकपदासुरी पंक्ति, 20 याजुषी जगती, 21 आसुरी अनुष्टुप्, 23 एकपदासुरी बृहती, 24 साम्नी भुरिक् बृहती, 26 साम्नी त्रिष्टुप्।
प्रजापतिश्च परमेष्ठी च शृङ्गे इन्द्रः शिरो अग्निर्ललाटं यमः कृकाटम्॥
इस जगत् रूप गौ या बैल के प्रजापति तथा परमेष्ठी दो सींग, इन्द्र देवता सिर, अग्नि देव ललाट तथा यम गले की कृकाट हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.1)
प्रजापति (सृष्टि के रचयिता) और परमेष्ठी (परम पद पर स्थित परमात्मा) उनके दोनों सींगों में हैं; इन्द्र उनके सिर में, अग्नि उसके ललाट (माथे) में और यम उसकी कृकाट (गर्दन के पीछे के हिस्से-मनका) में निवास करते हैं।
Prajapati and Parmeshthi are present over the two horns of the divine cow, Devraj Indr is in its head, Agni (Fire) is in its forehead and Yam (the deity of Justice/Death) is in its neck joints.
सोमो राजा मस्तिष्को द्यौरुत्तरहनुः पृथिव्यधरहनुः॥
इस विश्व रूप गौ का मस्तिष्क राजा सोम, स्वर्ग लोक ऊपर का जबड़ा तथा धरती नीचे के जबड़े के रूप में है।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.2)
The divine cow in the form of the universe, has Som-Moon over her head, heavens form upper jaw and earth for the lower jaw.
विद्युज्जिह्वा मरुतो दन्ता रेवतीर्मीवाः कृत्तिका स्कन्धा घर्मो वहः॥
इस विश्व रूप गौ की जिह्वा विद्युत्, दन्त मरुद्गण, गर्दन रेवती, कन्धे कृत्तिका तथा उष्णता देने वाले सूर्य अथवा ग्रीष्म 'ककुद' के निकट का भाग हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.3)
The cow in the form of universe, has her tongue as lightening, teeth form Marud Gan, neck form Rewti, shoulder form Kratika and Sun granting heat forms the hump.
विश्वं वायुः स्वर्गो लोकः कृष्णद्रं विधरणी निवेष्यः॥
इस विश्वरूप गौ अथवा वृषभ के लिए सारा जगत् वायु (प्राणरूप), द्युलोक कृष्णद्र तथा धारक शक्ति पृष्ठ भाग है।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.4)
For this cosmic cow or bull (Vishwarup Gau/Vrashabh), the entire universe is the air (the form of life-force/Pran), the sky is the black hump and the supporting power is its back.
The divine cow in the form of universe has the whole world as Air Vital, heavens form the black hump and supporting capability forms the crust.
श्येनः क्रोडो 3 न्तरिक्षं पाजस्यं 1 बृहस्पतिः ककुद् बृहतीः कीकसाः॥
श्येन इसकी गोद, अन्तरिक्ष उदरभाग, बृहस्पति ककुद तथा बृहती कीकस भाग (कोहनी का भाग) है।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.5)
Falcon forms her lap, space forms stomach, Brahaspati the hump and ankles.
देवानां पत्नीः पृष्टय उपसदः पर्शवः॥
इस विश्वरूप गौ के पीठ का भाग देवशक्तियाँ तथा पसलियाँ उपसद् इष्टियाँ हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.6)
The divine cow has her crust as the divine powers and the ribs forms the accomplishments.(06.10.2026)
मित्रश्च वरुणश्चांसौ त्वष्ट चार्यमा च दोषणी महादेवो बाहू॥
मित्रा वरुण देवों दोनों कन्धे, त्वष्टा तथा अर्यमा देव दोनों भुजाओं के ऊपरी भाग तथा महादेव भुजाएँ हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.7)
Mitra Varun Dev constitute both shoulder, Twasta Dev and Aryma Dev form the arms and upper segment of the body and Maha Dev forms the arms, of the divine cow.
इन्द्राणी भसद् वायुः पुच्छं पवमानो बालाः॥
इस विश्वरूप गौ अथवा वृषभ का कटिभाग इन्द्राणी, पूँछ वायु तथा बाल पवमान वायु हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.8)
The cow forming universe has Indrani forming waist, Vayu forms the tail and the hair constitute the hairs.
ब्रह्म च क्षत्रं च श्रोणी बलमूरू॥
यजमान तथा क्षत्रिय नितम्ब भाग, सामर्थ्य शक्ति उस विश्वरूप गौ के जंघा भाग हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.9)
Yajman and the Kshatriy are its hips, capability is strength and universal form constitute the thighs of the cow in the form of universe.
धाता च सविता चाष्ठीवन्तौ जङ्घा गन्धर्वा अप्सरसः कुष्ठिका अदितिः शफाः॥
धाता (धारक शक्ति) तथा सर्व प्रेरक सवितादेव, ये दोनों विश्वरूप गौ के जानु, गंधर्व जंघाएँ, अप्सराएँ कुण्डिकाएँ तथा देवमाता अदिति खुर हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.10)
Dhata Dev and all inspiring Savita Dev form the knees, Gandarbhs form the thighs nymphs form the water container and Dev Mata Aditi constitute the hoofs of the divine cow.
चेतो हृदयं यकृन्मेधा व्रतं पुरीतत्॥
उस विश्व रूप गौ का हृदय क्षेत्र चेतना, मेधा-बुद्धि कलेजा तथा व्रत पुरीतत् आँते हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.11)
Heart forms consciousness, liver represent intelligence and intestine represent Vrat, of the universe shape cow.
क्षुत् कुक्षिरिरा वनिष्ठुः पर्वताः प्लाशयः॥
क्षुधा के अधिपति देवता उस विश्वरूप गौ की कुक्षि, इरा उसकी बड़ी आँतें तथा पर्वत उसकी छोटी आँतें हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.12)
The presiding deity of hunger is the belly (womb-cavity) of that universal-formed cow, Ira (nourishment-earth) is its large intestines and the mountains are its small intestines.
क्रोधो वृक्कौ मन्युराण्डौ प्रजा शेपः॥
क्रोध उसके गुर्दे, स्वस्थ क्रोध अण्डकोश तथा प्रजा प्रजनन अङ्ग के प्रतीक हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.13)
Anger represents his kidneys, while healthy anger symbolizes the scrotum and reproductive organs.
नदी सूत्री वर्षस्य पतय स्तना स्तनयित्नुरूधः॥
नदियाँ उस विश्वरूप गौ की उत्पत्ति कारक सूत्र नाड़ी, जलवृष्टि करने वाले मेघ स्तनरूप तथा गर्जना करने वाले मेघ उसके दुग्ध से भरे हुए थन रूप हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.14)
The rivers are the casual thread-like veins from which that universal-formed (Vishw Roop) cow originated; the rain-bearing clouds are her udder and the thundering clouds are her teats filled with milk.
विश्वव्यचाश्चर्मोषधयो लोमानि नक्षत्राणि रूपम्॥
सभी जगह फैला हुआ आकाश चर्मभाग, औषधियाँ बाल तथा नक्षत्र उस विश्वरूप गौ के विविध स्वरूप हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.15)
The all-pervading sky is its hide, the medicinal herbs are its hair and the constellations are the diverse forms of that cosmic cow (Vishw Roop cow-Gau).
देवजना गुदा मनुष्या आन्त्राण्यत्रा उदरम्॥
देवशक्तियाँ उस विश्वरूप गौ का गुदाभाग, साधारण मानव आँतें तथा अन्य भोजन करने वाले प्राणी उदर भाग हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.16)
Divine powers form the anus, ordinary people forms intestine and other living being who eat, constitute the Vishw Roop divine cow.
रक्षांसि लोहितमितरजना ऊबध्यम्॥
राक्षस उसके रक्त भाग (लोहित) तथा इतरजन (तियग् योनियाँ) उसका अनपचा अन्न भाग हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.17)
The demons are its blood portion (Lohit) and others (non-human life forms/animals) are its undigested food portion.
अभ्रं पीबो मज्जा निधनम्॥
मेघ उस विश्वरूप गौ के लिए मेद के सदृश तथा सम्पूर्ण धन-सम्पदा मज्जाभाग हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.18)
The clouds are like the fat for that universal cow and all the wealth and prosperity constitute her marrow.
अग्निरासीन उत्थितोऽश्विना॥
अग्नि देव आसन स्थल तथा दोनों अश्विनी कुमार उस विश्वरूप गौ के खड़े होने के रूप हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.19)
Agni Dev form the seat and both Ashwani Kumars form the standing posture of the divine cow, in the form of Universe.
इन्द्रः प्राङ् तिष्ठन् दक्षिणा तिष्ठन् यमः॥
पूर्व दिशा की ओर स्थित वे इन्द्र रूप तथा दक्षिण दिशा की ओर वे यम स्वरूप हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.20)
In the East she is like Devraj Indr and in South is like Yam Raj.
प्रत्यङ् तिष्ठन् धातोदङ् तिष्ठन्त्सविता॥
पश्चिम दिशा की ओर विद्यमान वे धाता रूप और उत्तर दिशा की ओर सविता स्वरूप हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.21)
In the West she is like Dhata Dev and in the North she is like Savita Dev.
तृणानि प्राप्तः सोमो राजा॥
तृणों को प्राप्त हुए वे विश्वरूप गौ राजा सोमरूप हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.22)
Having got the straw, the universal divine cow is like king Som.
मित्र ईक्षमाण आवृत्त आनन्दः॥
सभी प्राणियों पर कृपादृष्टि से दृष्टिगत करते हुए वे मित्र रूप तथा परावृत्त होने पर वही आनन्द रूप हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.23)
परावृत्त :: पलटा हुआ, फेरा हुआ, परावर्तित या बदला हुआ; turned back, returned, reversed, turned round.
Having mercy over all living beings, she is like Mitr-friend and in reverse mode she is like pleasure.
युज्यमानो वैश्वदेवो युक्तः प्रजापतिर्विमुक्तः सर्वम्॥
जोतने के समय समस्त देवताओं के समष्टि रूप, जोतने पर प्रजापति तथा बन्धन मुक्त होने पर सर्वरूप हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.24)
व्यष्टि :: सूक्ष्म; individual, micro.
समष्टि :: macro, whole, aggregate, community, society.
While tilling she is the macro form of all demigods, on completion of tilling Prajapati and on being released from ties-bonds, she is like vast-universal form.
एतद् वै विश्वरूपं सर्वरूपं गोरूपम्॥
यही विश्वरूप परमात्मा के विराटरुप, यही सर्वरूप और गौ अथवा वृषभ के रूप हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.25)
She is the Virat Roop-vast form, universal form and either cow or bull.
उपैनं विश्वरूपाः सर्वरूपाः पशवस्तिष्ठन्ति य एवं वेद॥
जो इस प्रकार प्रजापति के विरारूप को वृषभ अथवा गौ के वास्तविक रूप में जान लेते हैं, उन्हें विश्वरूप तथा सर्वरूप पशु प्राप्त होते हैं।(अथर्ववेद, गौ सूक्त 9.12.26)
Those who identify Prajapati in the universal form as bull or cow, they understand the reality. They attain universal and Omnivorous animal form.
अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त (9.13) :: ऋषि :- भृग्वंगिरा; देवता :- सर्वशीर्षामयाद्य (शिरः रोग दूरीकरण); छन्द :- अनुष्टुप्, 12 अनुष्टुब्बार्भा ककुम्मती चतुष्पदोष्णिक् 15 विराट् अनुष्टुप्, 21 विराट् पथ्या बृहती, 22 पथ्यापंक्ति।
शीर्षक्तिं शीर्षामयं कर्णशूलं विलोहितम्।
सर्वं शीर्षण्यं ते रोगं बहिर्निर्मन्त्रयामहे॥
मस्तक शूल (सिर का दर्द), कर्ण शूल (कान का दर्द) तथा विलोहित (पाण्डु रोग) - इस समस्त शीर्ष व्याधियों को हम आपसे दूर करते हैं अर्थात् इनका शमन करते हैं।(अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त 9.13.1)
We cure your headache, ear trouble and anaemia.
कर्णाभ्यां ते कङ्कषेभ्यः कर्णशूलं विसल्पकम्।
सर्वं शीर्षण्यं ते रोगं बहिर्निर्मन्त्रयामहे॥
आपके कर्णों तथा कर्णों के भीतरी भाग से कर्णशूल तथा विसल्प (विशेष पीड़ा पहुँचाने वाली) व्याधि को हम आपसे दूर करते हैं एवं सभी शीर्ष व्याधियों का भी हम शमन करते हैं।(अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त 9.13.2)
We cure the pain in your ears in the inner and outer region.
यस्य हेतोः प्रच्यवते यक्ष्मः कर्णत आस्यतः।
सर्वं शीर्षण्यं ते रोगं बहिर्निर्मन्त्रयामहे॥
जिस सिर के रोग कारण यक्ष्मारोग आपके कर्ण तथा मुख से बहता है, उन सभी शीर्ष रोगों को हम आपसे दूर करते हैं।(अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त 9.13.)3
Due to which headache, tuberculosis flow through your ears and mouth, we cure all those ailments.(07.10.2026)
यः कृणोति प्रमोतमन्धं कृणोति पूरुषम्। सर्वं शीर्षण्यं ते रोगं बहिर्निर्मन्त्रयामहे॥
जिस रोग के द्वारा मनुष्य बहरे तथा अन्धे हो जाते हैं, उन सभी शीर्ष रोगों को हम आपसे दूर हटाते हैं।(अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त 9.13.4)
We treat all such ailments which make a person deaf and blind.
अङ्गभेदमङ्गज्वरं विश्वाङ्गयं विसल्पकम्। सर्वं शीर्षयं ते रोगं बहिर्निर्मन्त्रयामहे॥
अंगभंजक, अंगज्वर, अंगपीड़क विश्वांग्य रोग एवं सभी शीर्ष रोगों को हम आपसे दूर हटाते हैं।(अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त 9.13.5)
We remove (cure, treat) far from you body-breaking aches (rheumatism/paralysis), body fever, body pain, all-pervading systemic diseases and all diseases of the head.
यस्य भीमः प्रतीकाश उद्वेपयति पूरुषम्। तक्मानं विश्वशारदं बहिर्निर्मन्त्रयामहे॥
जिसका भीषण उद्वेग मनुष्य को प्रकंपित कर देता है, उस शरत्कालीन ज्वर को हम आपसे दूर हटाते हैं।(अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त 9.13.6)
We remove far from you that autumn fever, whose violent agitation makes a human tremble.
य ऊरू अनुसर्पत्यथो एति गवीनिके। यक्ष्मं ते अन्तरङ्गेभ्यो बहिर्निर्मन्त्रयामहे॥
जो रोग जंघाओं की ओर अग्रसर होता है तथा गवीनिका नाड़ियों में पहुँच जाता है, उस यक्ष्मारोग को हम आपके भीतरी अंगों से बाहर निष्कासित करते हैं।(अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त 9.13.7)
We expel that wasting disease (consumption) from your internal organs, the disease which moves toward the thighs and reaches the ureters (Urinary Bladder, Groins- Womb, kidneys).
यदि कामादपकामाद्धृदयाज्जायते परि। हृदो बलासमङ्गेभ्यो बहिर्निर्मन्त्रयामहे॥
जो इच्छा से किये गए कार्यों से या बिना इच्छा से हृदय के निकट उत्पन्न होता है, उस कफ को हृदय तथा शेष अंगों से हम बाहर निष्कासित करते हैं।(अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त 9.13.8)
We bring out unvoluntary cough out of the heart, lungs etc., out of the chest and other other organs.
हरिमाणं ते अङ्गेभ्याऽ प्वामन्तरोदरात्। यक्ष्मोधामन्तरात्मनो बहिर्निर्मन्त्रयामहे॥
हम आपके अवयवों से रक्तहीनता रोग को, उदर के भीतर से जलोदर रोग को तथा शरीर के अन्दर से यक्ष्मारोग को धारण करने वाली स्थिति को बाहर निकालते हैं।(अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त 9.13.9)
We make you free from the diseases like lack of blood formation, Ascites and tuberculosis.
आसो बलासो भवतु मूत्रं भवत्वामयत्। यक्ष्माणां सर्वेषां विषं निरवोचमहं त्वत्॥
कफ शरीर से बाहर निकले तथा आमदोष मूत्ररूप में बाहर निकले। सभी यक्ष्मारोगों के विष को हम मंत्रात्मक-शक्ति द्वारा बाहर निष्कासित करते हैं।(अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त 9.13.10)
Cough is removed from the body and other common ailment comes out of the body with urine. We treat all sorts of tuberculosis through Mantr Shakti.
बहिर्बिलं निर्द्रवतु काहाबाहं तवोदरात्। यक्ष्माणां सर्वेषां विष निरवोचमहं त्वत्॥
'काहाबाह' अर्थात् फड़फड़ाने वाले रोग आपके उदर से द्रवीभूत होकर बाहर निकल जाएँ। इसी समान हम सभी यक्ष्मारोगों के विष को मंत्रात्मकशक्ति द्वारा आपके शरीर से बाहर निकालते हैं।(अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त 9.13.11)
Twitching or Myokymia should move out of the body in the form of fluid. Like this we remove all sorts of tuberculosis through Mantr Shakti out of your body.
उदरात् ते क्लोम्नो नाभ्या हृदयादधि। यक्ष्माणां सर्वेषां विष निरवोचमहं त्वम्॥
हम आपके उदर, "क्लोम' (फेफड़ों), नाभि तथा हृदय से सभी रोगों के विष-विकारों को मन्त्र-सामर्थ्य द्वारा बाहर निकालते हैं।(अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त 9.13.12)
We remove defects of the stomach, lungs, heart, Toxicity-Poisoning; with the help of Mantr Shakti.
याः सीमानं विरुजन्ति मूर्धानं प्रत्यर्षणीः। अहिंसन्तीरनामया निर्द्रवन्तु बहिर्बिलम्॥
जो रोग सीमा भाग को कष्ट पहुँचाते हुए सिर तक बढ़ जाते हैं, वे रोग दूर होकर रोगी के निमित्त पीड़ादायक न होते हुए शरीर के रन्ध्रों से द्रवीभूत होकर बाहर निकल जाएँ।(अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त 9.13.13)
The diseases which reach the limits and reach head; causing trouble are eliminated from the bristles as fluid-sweat.
या हृदयमुपर्षन्त्यनुतन्वन्ति कीकसाः। अहिंसन्तीरनामया निर्द्रवन्तु बहिर्बिलम्॥
जो हृदय तथा हँसुली (ग्रीवास्थि) की 'कीकस' नामक हड्डियाँ हृदय क्षेत्र में फैलती हैं, वे सभी पीड़ा दूर होकर रोगी के निमित्त कष्टकारक न होती हुई शरीर के रन्ध्रों से द्रवीभूत होकर बाहर निकल जाएँ।(अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त 9.13.14)
May all the pains that spread in the region of the heart, affecting the heart itself and the bones called ribs-sternum, of the collarbone-clavicle, be completely alleviated. Ceasing to cause any distress to the patient, may they liquify and pass out cleanly through the pores of the body.
या पार्श्वे उपर्षन्त्यनुनिक्षन्ति पृष्टीः। अहिंसन्तीरनामया निर्द्रवन्तु बहिर्बिलम्॥
जो अस्थियाँ पार्श्व में जाती तथा पीठ भाग तक फैलती हैं, वे अस्थियाँ रोग रहित हों तथा मारक न बनें। वे शरीर के रन्ध्रों से द्रवीभूत होकर बाहर निकल जाएँ।(अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त 9.13.15)
The bones over the sides and back become should be free from diseases and do not turn harmful. The diseases should move out of the body through skin pores as fluids.
यास्तिरश्चीरुपर्षन्त्यर्षणीर्वक्षणासु ते। अहिंसन्तीरनामया निर्द्रवन्तु बहिर्बिलम्॥
जो अस्थियाँ तिरछी जाती हुई आपकी पसलियों में प्रविष्ट हो जाती हैं, वे अस्थियाँ रोग रहित तथा मारक न बनती हुई शारीरिक छिद्रों से द्रवरूप होकर बाहर निकलें।(अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त 9.13.16)
May those bones which run obliquely and enter into your ribs become free from disease. Ceasing to be fatal or destructive, may the affliction liquefy and pass out cleanly through the pores of your body.
या गुदा अनुसर्पन्त्यान्त्राणि मोहयन्ति च। अहिंसन्तीरनामया निर्द्रवन्तु बहिर्बिलम्॥
गुदा भाग तक फैली हुई जो अस्थियाँ आँतों को अवरुद्ध करती हैं, वे भी रोगरहित तथा मारक न बनती हुई शारीरिक रन्ध्रों से द्रवरूप होकर बाहर निकलें।(अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त 9.13.17)
May even those bones which extend down to the anus and obstruct the intestines become free from disease. Ceasing to be fatal or destructive, may the affliction liquefy and pass out cleanly through the pores of the body.
या मज्ज्ञो निर्धयन्ति परूंषि विरुजन्ति च। अहिंसन्तीरनामया निर्द्रवन्तु बहिर्बिलम्॥
जो अस्थियाँ मज्जाभाग को रक्तहीन करती हैं तथा जोड़ों में पीड़ा उत्पन्न करती हैं, वे अस्थियाँ दोषरहित एवं कष्टरहित होती हुई शारीरिक रन्ध्रों से द्रवीभूत होकर बाहर निकल जाएँ।(अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त 9.13.18)
May those bones which deplete the bone marrow of blood and generate pain in the joints become free from defect and distress. May the affliction liquefy and pass out cleanly through the pores of the body.
ये अङ्गानि मदयन्ति यक्ष्मासो रोपणास्तव। यक्ष्माणां सर्वेषां विषं निरवोचमहं त्वम्॥
यक्ष्मारोग का निवारण करने वाली तथा अंगों पर मांस की वृद्धि करने वाली जो औषधियाँ आपके अंगों को हर्षित करती हैं, उनसे सभी यक्ष्मारोगों के विष को मन्त्र-सामर्थ्य द्वारा हम बाहर निकालते हैं।(अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त 9.13.19)
By the power of the Mantr Shakti, we extract the venom of all wasting diseases (consumption) through those medicinal herbs which eliminate the disease, nourish the growth of flesh upon your limbs and bring joy-health to your organs.
विसल्पस्य विद्रधस्य वातीकारस्य वालजेः। यक्ष्माणां सर्वेषां विषं निरवोचमहं त्वम्॥
विसल्प (वेदना), विद्रध (सूजन), वातीकार (वातरोग) तथा अलजि इन सभी रोगों के विषरूप विकारों को हम मन्त्र-सामर्थ्य द्वारा आपके शरीर से बाहर निकालते हैं।(अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त 9.13.20)
By the power of the Mantr Shakti, we extract from your body the toxic disorders of all these diseases :- spreading neuralgic pain, painful abscesses-swelling, rheumatic-gaseous disorders) and eruptive skin diseases.
पादाभ्यां ते जानुभ्यां श्रोणिभ्यां परि भंससः।
अनूकादर्षणीरुष्णिहाभ्यः शीष्र्णो रोगमनीनशम्॥
आपके कूल्हों, घुटनों, पैरों, कटि (गुप्त भाग) रीढ़, गर्दन की नाड़ियों तथा सिर से फैलने वाली आपकी वेदनाओं को हमारे द्वारा नष्ट कर दिया गया है।(अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त 9.13.21)
All your agonies and pains radiating from your hips, knees, feet, loins (pelvic-secret region), spine, nerves of the neck and the head have been completely destroyed by us.
सं ते शीर्णः कपालानि हृदयस्य च यो विधुः।
उद्यन्नादित्य रश्मिभिः शीष्र्णो रोगमनीनशोङ्गभेदमशीशमः॥
आपके सिर पर उदय होते सूर्य देव ने अपनी रश्मियों से रोग को नष्ट किया तथा चन्द्रदेव आपके कपाल भाग एवं हृदय के अंग भेद को तृप्त कर देते हैं।(अथर्ववेद, यक्ष्मनिवारण सूक्त 9.13.22)
Sury Dev, rising over your head, has destroyed the disease with his radiant rays, and Chandr Dev completely soothes the core divisions of your cranium (skull region) and your heart.(08.10.2026)
(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.1) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- वाम, आदित्य, अध्यात्म; छन्द :-त्रिष्टुप् 12, 14, 16, 18 जगती।
अस्य वामस्य पलितस्य होतुस्तस्य भ्राता मध्यमो अस्त्यश्नः।
तृतीयो भ्राता घृतपृष्ठो अस्यात्रापश्यं विश्पतिं सप्तपुत्रम्॥
इस मनोहर तथा आह्वनीय सूर्य देव को हमने सात पुत्रों अर्थात् सप्तवर्णी रश्मियों के साथ देखा है। इन सूर्य देवता के मध्यम (मध्य-अन्तरिक्ष में रहने वाला) भाई सभी जगह व्याप्त वायुदेव हैं। इनके तीसरे भ्राता तेज से युक्त पीठ वाले अग्नि देव हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.1)
We have seen beautiful-attractive Sury Dev with his seven sons-seven rays. His all pervading brother Vayu Dev, occupy the middle space-sky. His third brother Agni Dev has his back shinning with Tej-aura.
सप्त युञ्जन्ति रथमेकचक्रमेको अश्वो वहति सप्तनामा।
त्रिनाभि चक्रमजरमनर्वं यत्रेमा विश्वा भुवनाधि तस्थुः॥
एक चक्र (सविता के पोषण चक्र) वाले रथ से ये सातों संयुक्त हैं। सात नामों (वर्णों) वाला एक (किरणरूपी) अश्व इस चक्र को चलाता है। तीन (द्युलोक, अन्तरिक्षलोक एवं भूलोक) नाभियों (केन्द्रक) या धुरियों वाला यह कालरूपी चक्र निरन्तर चलने वाला, अक्षय तथा कभी न थकने वाला है। इसी चक्र के भीतर सारा विश्व स्थित है।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.2)
These seven are associated with one cycle of Savita Dev, i.e., the nourishment. One cycle with seven names-colours rotate it. The cycle in the form of imperishable time having three nuclei (heavens, space, earth) keep on moving without being tired. Whole universe is placed in this cycle.
इमं रथमधि ये सप्त तस्थुः सप्तचक्रं सप्त वहन्त्यश्वाः।
सप्त स्वसारो अभि सं नवन्त यत्र गवां निहिता सप्त नामा॥
सूर्य देवता के पोषण चक्र से संयुक्त यह जो सप्त वर्ण अथवा सात काल वर्ग :- अयन, ऋतु, मास, पक्ष, दिन, रात तथा मुहूर्त हैं, यही सात चक्र अथवा सात घोड़ों के रूप में इस रथ को चलाते हैं। जहाँ गौ (वाणी) में सात नाम (सात स्वर) रथ को चलाते हैं। ऐसी सात बहनें (स्तुतियाँ) इनकी उपासना करती हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.3)
अयन :: (1). मार्ग, रास्ता; path), (2). गति पथ; trajectory, course, (3). यात्रा क्रम; solstice (4). छह महीने की अवधि, उत्तरायण या दक्षिणायन; half year.
मुहूर्त :: 48 मिनट (दो घटी) का होता है। एक दिन और रात (24 घंटे) में कुल 30 मुहूर्त होते हैं।
The nourishment cycle of Sury Dev exists in the form of seven colours or divisions, half year, seasons, month, fortnight, day, night. These seven cycles pull the charoite of Sun in the form of seven horses. The speech-voice constitute of seven names pulling the charoite. These seven sisters are worshiped.
को ददर्श प्रथमं जायमानमस्थन्वन्तं यदनस्था बिभर्ति।
भूम्या असुरसृगात्मा क्वस्वित् को विद्वांसमुप गात् प्रष्टुमेतत्॥
जो अस्थि रहित होते हुए भी अस्थियुक्त का पालन-पोषण करते हैं अर्थात् जिनके पास शरीर नहीं है लेकिन वह शरीरधारी प्राणियों के पालनकर्ता है, उन स्वयं पृथ्वीलोक को किसने देखा? पृथ्वी में प्राण, रुधिर तथा आत्मा कहाँ से आए? इस विषय में जानने के निमित्त कौन किसके निकट जाता है?(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.4)
Though without bones and still nurture, as if it possess bones i.e., one without body and yet nourish the living beings. Who has seen the earth as a abode? Where from Air Vital, blood and soul came to earth? Who come near to know this?
इह ब्रवीतु य ईमङ्ग वेदास्य वामस्य निहितं पदं वेः।
शीर्ष्ण: क्षीरं दुह्रते गावो अस्य वव्रिं वसाना उदकं पदापुः॥
जो इस मनोहर तथा गतिशील सूर्य के उत्पत्ति स्थान के ज्ञाता हैं अर्थात् जो इसके उत्पत्ति के रहस्य को जानने वाले हैं, वे इस गोपनीय रहस्य को यहाँ आकर बताएँ कि इस सर्वश्रेष्ठ सूर्य की गौएँ जल का दोहन करती हैं अर्थात् इसकी किरणें जल-वृष्टि करती हैं। वे ही ग्रीष्मकाल में तेज से युक्त होकर निचले भागों से जल को सोखती हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.5)
Those who are aware of the secret of the evolution of Sun should reveal it. Its rays cause rain fall. During summers the rays suck water from the earth.
पाकः पृच्छामि मनसाविजानन् देवानामेना निहिता पदानि।
वत्से बष्कयेऽधि सप्त तन्तून् वि तत्लिरे कवय ओतवा उ॥
अपरिपक्व मति वाले हम, देवों के इन गुप्त चरणों के विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए मन से पूछते हैं कि सुन्दर युवा गोवत्स (बछड़े अथवा सूर्य) के निमित्त ये विज्ञ (देवता आदि) सप्त तन्तुओं (रश्मियों) को किस प्रकार विस्तारित करते हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.6)
We with immature mind ask the demigods to reveal these secret postulated. How do the demigods spread these seven rays of light?
अचिकित्वांश्चिकितुषश्चिदत्र कवीन् पृच्छामि विद्वनो न विद्वान्।
वि यस्तस्तम्भ षडिमा रजांस्यजस्य रूपे किमपि स्विदेकम्॥
जिसके माध्यम से इन छहों लोकों को अविचल किया गया है, वह अजन्मा प्रजापति रूपी तत्त्व कैसा है? उसका स्वरूप कैसा है? इस तत्त्वज्ञान से हम अपरिचित हैं अतः हम तत्त्ववेत्ताओं से निश्चित स्वरूप को जानने हेतु यह पूछते हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.7)
What is the nature of the unborn Prajapati principle through which all six worlds have been made firm and unshakable? We are unfamiliar with this profound knowledge of ultimate reality; therefore, we ask the knowers of truth to explain its definite nature.
माता पितरमृत आ बभाज धीत्यग्रे मनसा सं हि जग्मे।
सा बीभत्सुर्गर्भरसा निविद्धा नमस्वन्त इदुपवाकमीयुः॥
माता ने ऋतु हेतु पिता का सेवन किया अर्थात् पृथ्वी ने यज्ञ या ऋतु के अनुरूप उपलब्धि के लिए स्वर्गलोक अथवा सूर्य का सेवन किया।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.8)The earth utilised the heavens or Sun, according to the Yagy or the season.
युक्ता मातासीद् धुरि दक्षिणाया अतिष्ठद् गर्भो वृजनीष्वन्तः।
अमीमेद् वत्सो अनु गामपश्यद् विश्वरूप्यं त्रिषु योजनेषु॥
समर्थ सूर्यदेव की धारण क्षमता पर पृथ्वी आधारित है। गर्भ (उर्वर शक्ति प्राण पर्जन्य) गमनशील (वायु या मेघों) के मध्य रहता है। बछड़ा (मेघ) गौओं (रश्मियों) को देखकर ध्वनि करते हुए अनुमान करता है, तत्पश्चात् तीनों का संयोग जगत् को रूपवान् बनाता है।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.9)
Earth is based upon the support-capability of the Sun. Power to produce is based upon the fertility and the wind or clouds. The clouds perceive the rays and make sound. Thereafter, the universe attain its form by the combination of these three.
तिस्त्रो मातृस्त्रीन् पितॄन् बिभ्रदेक ऊर्ध्वस्तस्थौ नेमव ग्लापयन्त।
मन्त्रयन्ते दिवो अमुष्य पृष्ठे विश्वविदो वाचमविश्वविन्नाम्॥
यह स्रष्टा प्रजापति अकेले ही तीन माताओं (भूलोक, अन्तरिक्षलोक तथा स्वर्गलोक) तथा तीन पिताओं (अग्नि, वायु एवं सूर्य) का पालन-पोषण करते हुए सबसे दूर विद्यमान् है। यह शिथिलता रहित हैं। जगत् के रहस्य के ज्ञाता होते हुए भी सम्पूर्ण जगत् से दूर रहने वाले प्राजपति की वाणी (शक्ति) के सम्बन्ध में समस्त देवतागण स्वर्गलोक के पृष्ठ-भाग पर विचार करते हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.10)
The creator Prajapati alone nourish-nurture the three mothers (earth, space and heavens) and three father (fire, air, and he Sun) and still remain away. They are free from laxity. The demigods discuss the power of Prajapati, who remains away, is aware of the secret behind evolution of the universe; while present over the surface of heavens.
पञ्चारे चक्रे परिवर्तमाने यस्मिन्नातस्थुर्भुवनानि विश्वा।
तस्य नाक्षस्तप्यते भूरिभारः सनादेव न च्छिद्यते सनाभिः॥
अयन, मासादि पाँच अरों वाले इस कालचक्र (रथ) में सम्पूर्ण लोक स्थित हैं। इतने लोकों का भार उठाते हुए भी इस चक्र का अक्ष न गरम होता है तथा न ही टूटता है।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.11)
All abodes are present over the charoite (time span) with trajectory, months etc having five spokes. Even while bearing the weight of all these worlds, the axle of this wheel neither becomes hot nor breaks.
पञ्चपादं पितरं द्वादशाकृतिं दिव आहुः परे अर्धे पुरीषिणम्।
अथेमे अन्य उपरे विचक्षणे सप्तचक्रे षडर आहुरर्पितम्॥
अयन, मास, ऋतु, पक्ष, दिन तथा रात रूपी पाँच चरणों वाली, मास रूपी बारह आकार से युक्त एवं जल-वृष्टि करने वाले पिता रूप सूर्य स्वर्गलोक के अर्ध भाग में निवास करते हैं, ऐसी मान्यता है। दूसरे ज्ञानियों का मानना है कि ये सूर्य ऋतुरूप छः अरों एवं अयन, मास, ऋतु, पक्ष, दिन, रात तथा मुहूर्तरूपी सात चक्रों वाले रथ पर सवार हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.12)
It is believed that the Sun, regarded as the father who brings forth rain, resides in one-half of the heavenly realm. His wheel is described as having five stages, represented by the Ayan (the Sun’s northward and southward journeys), months, seasons, lunar fortnights, days & nights and twelve forms, represented by the twelve months.
The Sun rides in a chariot whose six spokes represent the six seasons, while its seven wheels represent the Ayan, months, seasons, lunar fortnights, days, nights, and Muhurt.(09.10.2026)
द्वादशारं नहि तज्जराय वर्वर्ति चक्रं परि द्यामृतस्य।
आ पुत्रा अग्ने मिथुनासो अत्र सप्त शतानि विंशतिश्च तस्थुः॥
ऋत (सूर्य अथवा सृष्टि संचालक यज्ञ) का बारह अरों (किरणों) वाला चक्र स्वर्गलोक के चारों तरफ विचरण करता रहता है। यह चक्र न कभी रुकता है और न ही कभी थकता है। हे अग्ने! संबद्ध होकर रहने वाले सात सौ बीस पुत्र यहाँ निवास करते हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.13)
ऋत (1). :: जगत की व्यवस्था, प्राकृत नियम भी कहा गया है, सूर्य, चन्द्रमा, तारे, दिन, रात आदि इसी नियम द्वारा संचालित हैं, मुक्ति, मोक्ष, सत्य, उज्ज्वल दीप्त, पूजित; order, truth, natural law, cosmic order, fundamental principle of cosmic order; (1.1). ब्रह्मांडीय व्यवस्था; cosmic order; (1.2). प्राकृतिक नियम; natural law.
The cycle with twelve spokes-rays of light (months), in the form of Rit (Sun or Nature operating Yagy) around the heavens, never stop or tire. Hey Agne! Seven hundred sons get attached here and reside.
सनेमि चक्रमजरं वि वावृत उत्तानायां दश युक्ता वहन्ति।
सूर्यस्य चक्षू रजसैत्यावृतं यस्मिन्नातस्थुर्भुवनानि विश्वा॥
नेमि (धुरा अथवा नियन्त्रण) से सम्पन्न कभी नष्ट न होने वाला सृष्टि चक्र हमेशा गतिशील रहता है। अत्यंत विस्तारित प्रकृति के उत्पन्न होने पर इसे दस अश्व (पाँच प्राण तथा पाँच उपप्राण, और पाँच अग्नियाँ आदि) चलाते हैं। सूर्य रूपी चक्षु की द्युति जल द्वारा आवृत्त होकर गतिशील होती है, उसमें ही सम्पूर्ण लोक स्थित हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.14)
The dynamic cycle of nature is never lost. Its maintained by ten horses i.e., five Air Vital, five sub Air Vital and five forms of Agni operate it. Aura of Sun in the form of eye is surrounded by water (vapours) and maintain its movement. Whole universe is embedded in it.
स्त्रियः सतीस्ताँ उ मे पुंस आहुः पश्यदक्षण्वान् न वि चेतदन्धः।
कविर्यः पुत्रः स ईमा चिकेत यस्ता विजानात् स पितुष्पितासत्॥
ये (रश्मियाँ) स्त्रियाँ हैं, फिर भी पुरुष की भाँति (गर्भ धारण कराने में सक्षम) हैं, इस तथ्य को वही देख सकते हैं जो सूक्ष्म दृष्टि-सम्पन्न होते हैं। दूरदर्शी पुत्र (साधक-शिष्य) ही इसे अनुभव कर सकता है। जो यह समझ लेता है, वह पिता का भी पिता हो जाता है अर्थात् सर्वसृजेता को भी जानने वाला हो जाता है।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.15)
These rays of lights though feminine yet capable of creating life, are like the male. This fact can be visualised by one who is possessed with micro vision. Only a person with intuition-insight can feel-experience it. One who understand this become alike his grand father i.e., one who has identified the creator.
साकंजानां सप्तथमाहुरेकजं षडिद्यमा ऋषयो देवता इति।
तेषामिष्टानि विहितानि धामश स्थात्रे रेजन्ते विकृतानि रूपशः॥
एक साथ उत्पन्न हुए, जोड़े से रहने वाले छः तथा सातवाँ यह सभी एक (काल या परमात्मा चेतन) से उत्पन्न हैं। यह देवताओं से उत्पन्न हुए ऋषि हैं। वे सारे अपने बदले हुए रूपों में अपने-अपने इष्ट प्रयोजनों में लगे हुए, अपने-अपने क्षत्रों में विद्यमान् रहकर सक्रिय हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.16)
Those who evolved together, live like a couple, either sixth or seventh, have evolved from the Almighty. These are the Rishi Gan evolved from the demigods-deities. They keep themselves involved in the designated tasks with the specific goals-endeavours, in their fields.
अवः परेण पर एनावरेण पदा वत्सं बिभ्रती गौरुदस्थात्।
सा क्रद्रीची कं स्विदर्धं परागात् क्व स्वित् सूते नहि यूथे अस्मिन्॥
गौएँ (पोषक रश्मियाँ) स्वर्गलोक से नीचे की तरफ एवं इस धरती से ऊपर की तरफ सक्रिय हैं। ये बछड़े (जीवन तत्त्व) को धारण किये हुए किस लक्ष्य की तरफ जाती हैं? यह किस आधे भाग से परे निकलकर जन्म देती हैं? यहाँ समूह की बीच तो नहीं देतीं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.17)
Cows (nurturing rays) are active from the heavens to the down wards and from the earth in the upwards direction. What is the target of these calves (gist of life)? In which half, do they reproduce? Do not they reproduce in the group?
अवः परेण पितरं यो अस्य वेदावः परेण पर एनावरेण।
कवीयमानः क इह प्र वोचद् देवं मनः कुतो अधि प्रजातम्॥
वे निश्चय ही ज्ञानी होते हैं, जो स्वर्गलोक से नीचे इस धरती के पिता सूर्यदेव एवं पृथिवी के ऊपर विद्यमान् अग्निदेव को जानते हैं। यह दिव्यता सम्पन्न आचरण वाले चित्त की उत्पत्ति कहाँ से हई है? इस रहस्य के विषय में बताने वाला विद्वान् कौन हैं? वह यहाँ आकर स्पष्टीकरण करे।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.18)
Those who are aware of Sury Dev-father of earth, below the heavens and knows Agni Dev present over the earth, are definitely enlightened. Where from this divine innerself has originated? Who is the learned scholar; who can reveal this secret? Let him come here and explain.
ये अर्वाञ्चस्ताँ उ पराच आहुर्ये पराञ्चस्ताँ उ अर्वाच आहुः।
इन्द्रश्च या चक्रथुः सोम तानि धुरा न युक्ता रजसो वहन्ति॥
इस निरंतर सक्रिय जगत् में निकट आते हुए को दूर जाता हुआ भी कहा जाता है अर्थात् अनुभव किया जाता है तथा दूर जाते हुए को निकट आता हुआ भी कहा जाता है। हे सोमदेवता! आपने तथा इन्द्रदेवता ने जो चक्र चला रखा है, वह धुरे से संयुक्त रहते हुए लोकों को वहन करता है। कहने का तात्पर्य यह है कि घूमती हुई सृष्टि में नक्षत्रादि पास आते हुए, दूर जाते हुए भी दिखलाई देते हैं। इन्द्रदेवता, सूर्यदेवता या संगठक शक्ति एवं सोमदेव, चन्द्रमादेव या पोषकशक्ति के संयोग से इस जगत् का चक्र चल रहा है।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.19)
In this active universe, one which moves near is said to be moving away. Hey Som Dev! You along with Devraj Indr has begun with the cycle which revolve round the Sun and support the abodes. With the revolving earth the constellations appear to be drifting away. This revolution is maintained by the joint power of Devraj Indr, Sury Dev & Som Dev.
The force which maintain the universe is called gravitational force. This mutual attraction balance the planets, satellites, constellation, stars in the space-sky.
द्वा सुपर्णा सयुजा सखाया समानं वृक्षं परि षस्वजाते।
तयोरन्यः पिप्पलं स्वाद्वत्त्यनश्नन्नन्यो अभि चाकशीति॥
साथ रहने वाले सखाओं की भाँति दो पक्षी अर्थात् गतिमान जीवात्मा तथा परमात्मा एक ही पेड़ (प्रकृति या शरीर) पर विद्यमान् हैं। उनमें से एक स्वादिष्ट पीपल के फल को खाने वाला है, दूसरा उन्हें खाता नहीं हैं सिर्फ देखता रहता है अर्थात् उनमें से एक जो जीवात्मा है, वह विश्वरूपी वृक्ष के फल को खाता है और दूसरा परमात्मा उन्हें न खाता हुआ केवल द्रष्टारूप रहता है।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.20)
Two birds i.e., the dynamic soul and the God, like the two branches of tree, are present together. One of them eats the fruits of Peeple-gig tree (soul-living being) while the other (Almighty) just keep on watching.
यस्मिन् वृक्षे मध्वदः सुपर्णा निविशन्ते सुवते चाधि विश्वे।
तस्य यदाहुः पिप्पलं स्वाद्वये तन्नोन्नशद्यः पितरं न वेद॥
इस विश्वरूपी वृक्ष पर प्राणरस का पान करने वाली जीवात्माएँ निवास करती हैं, जो बुद्धि में वृद्धि करने में सक्षम हैं, वृक्ष में ऊपर स्वादिष्ट फल भी लगे हुए हैं, जो पिता (परमात्मा) को नहीं जानते, वे इन स्वादिष्ट (सत्कर्मरूपी) फलों को खाने से मिलने वाले सुख से वंचित रह जाते हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.21)
Souls reside over the tree in the form of universe. Those who are not acquainted with the God remain devoid of eating the tasty fruits (comforts, pleasure) of the tree-universe.
यत्रा सुपर्णा अमृतस्य भक्षमनिमेषं विदथाभिस्वरन्ति।
एना विश्वस्य भुवनस्य गोपाः स मा धीरः पाकमत्रा विवेश॥
इस प्रकृति-रूपी पेड़ पर विराजमान संसार में लिप्त मरणधर्मा जीवात्माएँ सुख-दुःख रूपी फलों को भोगती हुई अपनी वाणी से परमात्मा की वंदना करती हैं कि इन लोकों के अधिपति तथा रक्षा करने वाले परमात्मा अज्ञान से युक्त मुझ जीवात्मा में भी स्थित हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.14.22)
The souls-living being occupying the tree in the form of nature, experience the comforts-pain and worship the God, with their words-voice. The Almighty-Lord of all abodes, reside in the ignorant individual.
अथर्ववेद, आत्मा सूक्त (9.15) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- गौ, विराट्, अध्यात्म, 23 मित्रा वरुण; छन्द :- त्रिष्टुप्, 1, 7, 14,17-18 जगती, 2, 26-27 भुरिक् त्रिष्टुप्, 21 पञ्चपदातिशक्वरी, 24 चतुष्पदा पुरस्कृति भुरिक् अतिजगती।
यद् गायत्रे अधि गायत्रमाहितं त्रैष्टुभं वा त्रैष्टुभान्निरतक्षत।
यद्वा जगज्जगत्याहितं पदं य इत् तद् विदुस्ते अमृतत्वमानशुः॥
धरती पर गायत्री छन्द को, अन्तरिक्ष में त्रिष्टुप् छन्द को एवं व्योम में जगती छन्द को प्रतिष्ठित करने वाले को जो जान लेता है, वह देवताओं के अमृतत्त्व को प्राप्त कर लेता है।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.1)
One who identifies the Gayatri Chhand over the earth, Trishtup Chhand in the space and Jagti Chhand in the sky attain the gist of immortality of the demigods-deities.(10.10.2026)
गायत्रेण प्रति मिमीते अर्कमर्केण साम त्रैष्टुभेन वाकम्।
वाकेन वाकं द्विपदा चतुष्पदाक्षरेण मिमते सप्त वाणीः॥
परमात्मा ने गायत्री छन्द से प्राण की रचना की, वेद मंत्रों के समूह से सामवेद की रचना की, त्रिष्टुप् छन्द से यजुर्वाक्यों को बनाया एवं दो पैरों वाले और चार पैरों वालें अक्षों से ये सातों छन्दमय वाणियों को प्रकट किया।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.2)
The Almighty created the Air Vital with the Gayatri Chhand, Sam Ved with the group of Ved Mantrs, used Tritshtup Chhand to compose Yajur Ved, revealed the seven composition-Chhands having two or four stanzas.
जगता सिन्धुं दिव्यस्कभायद् रथंतरे सूर्यं पर्यपश्यत्।
गायत्रस्य समिधस्तिस्त्र आहुस्ततो महा प्र रिरिचे महित्वा॥
गतिशील सूर्य देव द्वारा प्रजापति ने स्वर्गलोक में जल को प्रतिष्ठित किया। वर्षा के माध्यम से जल, सूर्य देव तथा धरती जुड़ते हैं, तत्पश्चात् सूर्य तथा स्वर्गलोक में स्थित प्राण, जल की वर्षा के द्वारा इस धरती पर प्रादुर्भूत होता है। गायत्री के तीन पाद अग्नि, विद्युत् तथा सूर्य (धरती, द्यु तथा अन्तरिक्ष) हैं। ऐसा कहा जाता है कि उस प्रजापति की तेजस्विता से ही ये तीनों पाद शक्तिशाली बनते हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.3)
Prajapati established water in the heavens through Sury Dev. Water, Sury Dev and earth are inter connected through rains. Thereafter, Air Vital present over the Sun and heavens was established over the earth through rains. Three segment of Gayatri constitute of Agni-fire, electricity and Sun (earth, heavens and space). These three acquired power by virtue of Prajapati only.
उप ह्वये सुदुघां धेनुमेतां सुहस्तो गोधुगुत दोहदेनाम्।
श्रेष्ठं सवं सविता साविषन्नोऽ भीद्धो घर्मस्तदु षु प्र वोचत्॥
दूध (सुख) प्रदान करने वाली गौ (प्रकृति प्रवाहों) को हम बुलाते हैं। इस गौ का उत्तम दूध हमें प्रदान करें। तप करने वाला तथा तेज से युक्त साधक (याजक) ही इसको प्राप्त कर सकता है, ऐसा कहा गया है।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.4)
We invoke the cows (blowing components of nature) granting milk (comfort). Grant us the best milk of this cow. The ascetic who resort to Tap, having attained Tej-aura, only can attain it.
हिङ्कृण्वती वसुपत्नी वसूनां वत्समिच्छन्ती मनसाभ्यागात्।
दुहामश्विभ्यां पयो अघ्न्येयं सा वर्धतां महते सौभगाय॥
ऐसी गौ जो वध करने के योग्य नहीं है, वो मानवों के निमित्त अन्न, दूध, घी इत्यादि वैभव देने की इच्छा से अपने बछड़े को मन से प्रेम करती हुई रँभाती हुई बछड़े के समीप आ जाती है। यह गौ मनुष्य के समूह के महान् सौभाग्य में वृद्धि करती हुई, अत्यधिक मात्रा में दूध प्रदान करती हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.5)
The mooing cow which should not to be killed, approach its calf loving it, through its innerself, with the desire of granting food grains, milk, ghee, grandeur to the humans. It increase the good luck of the humans groups, yielding lots & lots of milk.
गौरमीमेदभि वत्सं मिषन्तं मूर्धानं हिङ्ङकृणोन्मातवा उ।
सृक्वाणं घर्ममभि वावशाना मिमाति मायुं पयते पयोभिः॥
गौ प्रेमपूर्वक अपनी आँखों को मूंदकर बछड़े के पास जाकर रँभाती है। बछड़े के सिर को सहलाने हेतु स्नेहपूर्ण ध्वनि करती है। उसके मुख के निकट अपने दुग्ध से भरे हुए थनों को ले जाती हुई ध्वनि करती है। वह दुग्ध पिलाते हुए स्नेहपूर्ण शब्द करते हुए बछड़े को तृप्त करती है।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.6)
The cow close its eyes and moo after reaching its calf. It makes affectionate sound while rubbing the head of the calf. Make sound by closing its udder-nipples close to the calf. It satiate the calf with milk, making affectionate sound.
अयं स शिङ्क्ते येन गौरभीवृता मिमाति मायुं ध्वसनावधि श्रिता।
सा चित्तिभिर्नि हि चकार मर्त्यान् विद्युद्भवन्ती प्रति वव्रिमौहत॥
गौ के चारों तरफ बछड़ा बिना बोले ही अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति करता है। गौ रंभाती हुई अपने प्रयत्नों से मानवों को लज्जित करती है। उज्ज्वल दुग्ध को उत्पन्न कर अपने भावों को प्रकाशित करती है।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.7)
The calf show its sentiments around the cow without making sound. The cow moo and make the humans shame with its actions. It clears her intention of yielding white milk.
अनच्छये तुरगातु जीवमेजद् ध्रुवं मध्य आ पस्त्यानाम्।
जीवो मृतस्य चरति स्वधाभिरमों मत्र्येना सयोनिः॥
श्वसन प्रक्रिया द्वारा अस्तित्व में रहने वाला जीव जब देह से चला जाता है, तब यह शरीर गृह में अचल पड़ा रहता है। मरणशील देह के संग रहने वाली आत्मा अमर है, अतः अक्षय आत्मा अपनी धारण करने की शक्तियों से युक्त होकर चारों तरफ बाधा रहित होकर विचरती है।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.8)
When the soul depart the body which is energised through respiration-breathing, falls down unmoved. Soul associated with the mortal body is immortal. Hence, imperishable soul roam all around without resistence-obstecles.
विधुं दद्राणं सलिलस्य पृष्ठे युवानं सन्तं पलितो जगार।
देवस्ये पश्य काव्यं महित्वाद्या ममार स ह्यः समान॥
संग्राम क्षेत्र में वीरता प्रकट करके शत्रुओं के दल को खदेड़ने वाले शक्तिशाली इन्द्र देवता के वर्चस् से सफेद बाल वाले शक्ति विहीन वृद्ध भी स्फूर्तिवान् हो जाते हैं। हे उद्गाताओं! महान् इन्द्र देव के पराक्रम का विवेचन करने वाले विचित्र काव्य को देखो, जो आज (उच्चारण के पश्चात्) समाप्त हो जाने पर भी (भविष्य में नवीन मंत्रों के रूप में) फिर से प्रकट होता है।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.9)
उद्गाता :: (1). वह जो साम वेद के मंत्रो को खूब जोर से गाता हो; one who sings Mantrs of Sam Ved in loud voice. (2). सामवेद का गान करने वाला पुरोहित या किसी नई शुरुआत का प्रणेता; pioneer, trail-blazer, trend-setter, originator.
By virtue of the splendour of Devraj Indr the old warriors with grey hair demonstrate bravery-energy, pushing-chasing the enemy away. Hey singers-priests singing of Sam Ved! Look at the amazing composition which describe the valour of Devraj Indr.
य ईं चकार न सो अस्य वेद य ईं ददर्श हिरुगिन्नु तस्मात्।
स मातुर्योना परिवीतो अन्तर्बहुप्रजा निर्ऋतिरा विवेश॥
जिसने इस जीव की रचना की, वह भी उसे नहीं जानता; जिसने इसे देखा है, उससे भी यह छिपा रहता है। यह माँ के प्रजनन अंग से घिरा हुआ विद्यमान् है। यह प्रजाओं को उत्पन्न करता हुआ स्वयं के अस्वित्व को खो देता है।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.10)
The living being does not know the creator. He who saw it, remain masked. It is present in the ovary-womb of the mother. It creates the populace while remaining hidden.
अपश्यं गोपामनिपद्यमानमा च परा च पथिभिश्चरन्तम्।
स सध्रीचीः स विषूचीर्वसान आ वरीवर्ति भुवनेष्वन्तः॥
निकटस्थ एवं दूरस्थ पथों में गमनशील सूर्य देव लगातार गतिशील रहकर भी कभी नहीं गिरते। वे सम्पूर्ण जगत् की रक्षा करने वाले हैं। चारों तरफ संव्याप्त तेज को धारण करते हुए सभी लोकों में विद्यमान् सूर्यदेव का हम दर्शन करते हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.11)
While travelling over its trajectory, whether near of far, remaing dynamic throughout Suu maintain-remain in its position. It grants Tej, aura, radiance, light to the whole world. We see it while its present in all abodes.
द्यौर्नः पिता जनिता नाभिरत्र बन्धुर्नो माता पृथिवी महीयम्।
उत्तानयोश्चम्वो 3 र्योनिरन्तरत्रा पिता दुहितुर्गर्भमाधात्॥
वह सूर्यदेव जो स्वर्गलोक में विद्यमान् हैं वह हमारे पिता तथा बन्धु स्वरूप हैं। वही सृष्टि के नाभिरूप हैं। यह बृहत् धरती हमारी माता है। दो पात्रों (व्योम के दो गोलार्द्धा) के बीच में विद्यमान् सूर्यदेवता अपने द्वारा जन्मी धरती में गर्भ (जीवन) को प्रतिष्ठित करते हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.12)
Sun present in the heavens is like our father and brother. He constitute the navel of the universe. This vast earth is our mother. Sun present between the two hemi spheres, establishes life over the earth, which was produced by him.
पृच्छामि त्वा परमन्तं पृथिव्याः पृच्छामि वृष्णो अश्वस्य रेतः।
पृच्छामि विश्वस्य भुवनस्य नाभिं पृच्छामि वाचः परमं व्योम॥
इस पृथ्वी का अन्तिम छोर कौन सा है? समस्त लोकों का केन्द्र कहाँ है, घोड़े की शक्ति कहाँ है तथा वाणी का उद्गम कहाँ है? यह हम आपसे पूछते हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.13)
Where does the earth terminate! Which is the nucleus of the all abodes? Where is the strength of the horse? What is the origin-source of voice-speech? We ask you?
इयं वेदिः परो अन्तः पृथिव्या अयं सोमो वृष्णो अश्वस्य रेतः।
अयं यज्ञो विश्वस्य भुवनस्य नाभिर्ब्रह्मायं वाचः परमं व्योम॥
यज्ञ की वेदिका धरती का अन्तिम छोर है। यह यज्ञ ही जगत् के चक्र की धुरी है। यह सोम ही घोड़े की शक्ति है। यह ब्रह्मा वाणी का उद्गम स्थल है।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.14)
The Vedika of the earth constitute the termination of the earth. The Yagy constitute the axel of the universe. Som constitute the power-strength of the horse. Brama Ji is the source of speech.(11.10.2026)
न वि जानामि यदिवेदमस्मि निण्यः संनद्धो मनसा चरामि।
यदा मागन् प्रथमजा ऋतस्यादिद् वाचो अश्नुवे भागमस्याः॥
मैं कैसा हूँ, यह मैं नहीं जानता? मैं अज्ञानियों के जैसे मन से बँधकर चलता रहा हूँ। सर्वप्रथम जब मैं प्रकट हुआ, सत्य मेरे निकट आया, तभी मुझे यह वाणी प्राप्त हुई। यहाँ पर वेद वाणी किस प्रकार प्रकट हुई? इस तथ्य को ऋषि निश्छल भाव से अभिव्यक्त कर रहे हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.15)
How do I look, I do not know. Its as if I am tied in the innerself of the ignorant. When I initially appeared, truth came to me and its then, that I got voice. How did the Ved Vani appeared? The Rishis are elaborating this innocently.
अपाङ् प्राङेति स्वधया गृभीतोऽमर्त्यो मर्त्येना सयोनिः।
ता शश्वन्ता विषूचीना वियन्ता न्य 1 न्यं चिक्युर्न नि चिक्युरन्यम्॥
यह आत्मा अमर होने पर भी मरणशील शरीर के साथ बाधित होने से विभिन्न योनियों में जाती, विचरण करती है। यह आत्मा अपनी धारण करने के सामर्थ्य द्वारा उन शरीरों में आती तथा शरीरों से अलग होती रहती है। ये दोनों शरीर तथा आत्मा शाश्वत तथा गतिमान होते हुए विपरीत गतियों से सम्पन्न हैं। साधारण मनुष्य इनमें से एक (शरीर) को तो जानते हैं, पर दूसरे (आत्मा) को नहीं जानते हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.16)
This soul though immortal, yet its tied with the mortal body in different species. By virtue of its capability, the soul separate itself from the bodies and reside in different bodies. Both the eternal soul and the body have different motions in opposite directions. Ordinary person know the body not the soul.
सप्तार्धगर्भा भुवनस्य रेतो विष्णोस्तिष्ठन्ति प्रदिशा विधर्मणि।
ते धीतिभिर्मनसा ते विपश्चितः परिभुवः परि भवन्ति विश्वतः॥
सारे जगत् की रचना अपरा प्रकृति के मन, प्राण तथा पंचभूत रूपी सात पुत्रों से होती है। यह सारे तत्त्व सभी जगह व्याप्त प्रजापति के आदेश पर ही अपने कर्त्तव्य का पालन करते हैं। वे अपनी ज्ञानशीलता, व्यापकता से एवं अपनी प्रणशक्ति के द्वारा सारे जगत् में संव्याप्त हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.17)
Whole universe is formed by the lower-material nature with the innerself, Air Vital and the Panch Bhoot as sons. All these elements-ingredients are following their duties under the orders-instructions of all pervading Prajapati. They pervade by virtue of their knowledge, vastness and determination.
ऋचो अक्षरे परमे व्योमन् यस्मिन् देवा अधि विश्वे निषेदुः।
यस्तन्न वेद किमृचा करिष्यति य इत् तद् विदुस्ते अमी समासते॥
जहाँ सभी देव शक्तियों का निवास है, वहाँ वेद मंत्र अक्षय, श्रेष्ठ आकाश से परिपूर्ण है। जो इस तथ्य को नहीं जानता कि वेद मंत्र उसके हेतु क्या करेंगे, एवं जो इस तथ्य को जानते हैं, वे वेदमंत्र का सदुपयोग करते हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.18)
The abode of divine powers possess Ved Mantr Shakti, best space-sky. Those who are not aware of it, can not be helped by the Ved Mantrs and those who are acquainted with it, utilise in best possible manner.
ऋचः पदं मात्रया कल्पयन्तोऽर्धर्चेन चाक्लृपुर्विश्वमेजत्।
त्रिपाद् ब्रह्म पुरुरूपं वि तष्ठे तेन जीवन्ति प्रदिशश्चतस्रः॥
ॐ कार के पद को मात्रा द्वारा कल्पित करते हुए उसके आधे भाग से इस चैतन्य विश्व को सक्षम करते हैं, तीन पदों से परिपूर्ण ज्ञान विविध रूपों में अविचल रहता है। उस अविचल ब्रह्मा की एक मात्र मात्रा से चहुँ दिशाएँ जीवन प्राप्त करती हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.19)
अविचल :: steadfast, unwavering, steady, firm.
Imagining the quantity of Onkar, its just half is capable of making the world conscious. The knowledge having the three steps remain intact-stable. One segment of the steadfast Brahm grants life to all directions.
सूयवसाद् भगवती हि भूया अधा वयं भगवन्तः स्याम।
अद्धि तृणमघ्न्ये विश्वदानीं पिब शुद्धमुदकमाचरन्ती॥
हे अवध्य गौ माता! आप उत्तम तथा पोषण युक्त घास को खाती हुई सौभाग्यशालिनी बनें। आपके साथ हमें भी सौभाग्य की प्राप्ति हो। आप पवित्र घास का भक्षण करें तथा पवित्र जल का पान करके सभी जगह भ्रमण करें।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.20)
Hey sacred-inviolable mother cow (immortal-unslayable mother cow)! You should become lucky eating best nourishing grass. We too should attain good luck along with you. You should roam every where eating pious grass and drinking pious water.
गौरिन्मिमाय सलिलानि तक्षत्येकपदी द्विपदी सा चतुष्पदी। अष्टापदी नवपदी बभूवुषी सहस्त्राक्षरा भुवनस्य पङ्क्तिस्तस्याः समुद्रा अधि वि क्षरन्ति॥
गौ (वाणी) निश्चित रूप से ध्वनि करती हुई जल (रसों) को हिलाती (तरंगित करती) है। वह गौ (काव्य से युक्त वाणी) एक, दो, चार, आठ या नौ पदों वाले छन्दों में विभक्त होती हुई हजारों अक्षरों से युक्त होती है। उसके रस सागर में क्षरित प्रवाहित होते हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.21)
(इस वेद मंत्र में गौ का अर्थ सूर्य की किरणें भी लिया जा सकता है। वे हजारों पैरों वाली बनकर व्योम में व्याप्त होती हैं तथा अलौकिक पोषण करने वाले रसों को प्रकृतिरूपी सिन्धु में संचरित करती हैं।)
Cow's voice vibrate the fluids. This voice composed of one, two, four, eight, nine stanzas and thousands of syllables. They flow and trickle into the ocean of its essence.
कृष्णं नियानं हरयः सुपर्णा अपो वसाना दिवमुत्पतन्ति।
त आववृत्रन्त्सदनादृतस्यादिद् घृतेन पृथिवीं व्यूदुः॥
उत्कृष्ट गतिशील सूर्य देव की रश्मियाँ अपने साथ जल को उठाती हुई, सबके आकर्षण के केन्द्र यान रूप सूर्यमण्डल के निकट पहुँचती हैं। वहाँ आकाश के बादलों में विद्यमान् जल को बरसाते हुए धरती को सिंचित करती हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.22)
The rays of excellent dynamic Sun, raise water and reach the centre of gravitation of solar system. There the water present in the clouds, rain to irrigate the earth.
अपादेति प्रथमा पद्वतीनां कस्तद् वां मित्रावरुणा चिकेत।
गर्भो भारं भरत्या चिदस्या ऋतं पिपर्त्यनृतं नि पाति॥
हे मित्र तथा वरुण देव! (दिन तथा रात्रिरूप आप दोनों की सामर्थ्य से) बिना चरणों वाली उषा, चरणों वाले मानवों से पहले पहुँच जाती हैं। (आप दोनों के) गर्भ से पैदा होकर शिशु, सूर्य जगत् के पालन तथा पोषणरूपी दायित्व का पालन करते हैं। यही सूर्य देवता अज्ञानता रूपी तिमिर को दूर करके सत्यरूपी प्रकाश का विस्तार करते हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.23)
Hey Mitr & Varun Dev! By virtue of your strength Usha (without legs), reach the humans. The infant Sun born out of your womb discharge the duty of nourishment-nurture of the universe. This deity Sun remove the darkness in the form of ignorance and spread the light in the from of truth.
विराड् वाग् विराट् पृथिवी विराडन्तरिक्षं विराट् प्रजापतिः। विराण्मृत्युः साध्यानामधिराजो बभूव तस्य भूतं भव्यं वशे स मे भूतं भव्यं वशे कृणोतु॥
विराट् (ब्रह्म) ही वाणी, विराट् ही पृथ्वी, विराट् ही अन्तरिक्ष, विराट् ही प्रजापति (निर्माता) तथा विराट् ही मृत्युरूप हैं। वे ही समस्त साध्यों के अधिकारी शासक हैं। भूत, भविष्य भी उन्हीं के अधीन हैं, वे भूत तथा भविष्य को हमारे अधीन करें।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.24)
Brahm (Virat Purush) constitute the speech-voice, earth, space, Prajapati and death. He alone is the ruling authority, over all attainable goals. Past and future are governed by him. Let him handover the past & future to us.
शकमयं धूममारादपश्यं विषूवता पर एनावरेण।
उक्षाणं पृश्निमपचन्त वीरास्तानि धर्माणि प्रथमान्यासन्॥
दूर से हमने धुएँ को देखा। चारों दिशाओं में फैले हुए धुएँ के बीच में हमने अग्नि को देखा, यह वह अग्नि है जिसमें प्रत्येक उत्कृष्ट कार्यों के पहले याजकगण शक्तिदायी सोम के रस को परिपक्व करते हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.25)
We saw the smoke threw a distance. We saw the fire in the smoke spreaded in four direction. This is the fire in which the Yajak Gan cook Somras prior to excellent deeds.
त्रयः केशिन ऋतुथा वि चक्षते संवत्सरे वपत एक एषाम्।
विश्वमन्यो अभिचष्टे शचीभिर्ध्राजिरेकस्य ददृशे न रूपम्॥
सूर्य, अग्नि तथा वायु ये तीन रश्मियों वाले पदार्थ ऋतुओं के अनुरूप ही दिखलाई पड़ते हैं। इन तीनों में से एक (सूर्य) संस्कार का वपन करता है। एक (अग्नि) स्वयं की शक्तियों से संसार को प्रदीप्त करता है। तीसरे (वायु) का प्रत्यक्ष रूप सम्मुख दृष्टिगत नहीं होता।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.26)
Sun, fire and air look like the season. Of these three, one (the Sun) sows the seeds of refinement; another (Fire) illuminates the world through its own powers and the third (Air) is not directly visible before our eyes.(12.10.2026)
चत्वारि वाक् परिमिता पदानि तानि विदुर्ब्राह्मणा ते मनीषिणः।
गुहा त्रीणि निहिता नेङ्गयन्ति तुरीयं वाचो मनुष्या वदन्ति॥
हमें विद्वानों के द्वारा यह ज्ञात हुआ है कि वाणी के चार रूप हैं, इनमें से जो तीन वाणियाँ हैं, परा, पश्यन्ति एवं मध्यमा यह प्रकट नहीं होती। समस्त मानव वाणी के चौथे रूप वैखरी को ही उच्चारित करते हैं।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.27)
वाणी के चार रूप ::
परा वाणी :- वाणी का सूक्ष्मतम, मूल और अव्यक्त स्वरूप; subtlest, original, and unmanifest form of speech.
पश्यन्ति वाणी :- विचार या भाव के बीजरूप में प्रकट होने वाली सूक्ष्म वाणी; subtle stage in which thoughts or feelings exist in a seed-like form.
मध्यमा वाणी :- मन में निर्मित शब्दों और विचारों का रूप, जो अभी मुख से उच्चारित नहीं हुए हैं; mental form of speech, in which words and thoughts are formed but have not yet been spoken aloud.
वैखरी वाणी :- वाणी का स्थूल एवं श्रव्य रूप, जिसे हम बोलकर व्यक्त करते हैं और दूसरे सुन सकते हैं; gross, audible form of speech that we express through spoken words and that others can hear.
We have come to know through the learned scholars that the speech-voice has four forms. First three form are unrevealed while the fourth Vaekhri is the spoken one.
इन्द्रं मित्रं वरुणमग्निमाहुरथो दिव्यः स सुपर्णो गरुत्मान्।
एकं सद् विप्रा बहुधा वदन्त्यग्निं यमं मातरिश्वानमाहुः॥
एक ही सत्य स्वरूप परमपिता परमेश्वर का ज्ञानी लोग विविध गुणों तथा स्वरूपों के आधार पर नाना प्रकार से वर्णन करते हैं। उस परमपिता परमेश्वर को धन-वैभव से युक्त होने के कारण इन्द्र कहा गया है। सभी के शुभचिन्तक होने के कारण मित्र कहा गया है। श्रेष्ठ होने के कारण वरुण एबं सम्पूर्ण जगत् को आलोकित करने वाले होने के कारण अग्नि कहा गया है। वह परमेश्वर अच्छी तरह से पालन पोषण करने वाला है। इसलिए उसे सुपर्ण एवं शक्तिसम्पन्न होने के कारण गरुत्मान् कहा गया है।(अथर्ववेद, आत्मा सूक्त 9.15.28)
The learned-scholars describe the Almighty in the form of truth in different ways on the basis of characterises and forms. As possessor of wealth & grandeur HE is Indr. Being well wisher of all, He is Mitr-friend. Being best HE is Varun and due to shining the universe HE is Agni. Being the nurturer HE is Suparn ((having beautiful wings, beautiful winged). Being mighty HE is Grutman (Garud, eagle).
Contents of these above mentioned blogs are covered under copyright and anti piracy laws. Republishing needs written permission from the author. ALL RIGHTS RESERVED WITH THE AUTHOR.





Comments
Post a Comment